मुंबई ।। बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने कुछ ही दिनों पहले अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है। बेबी के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में खुशियां जाहिर की थीं। हाल ही में डिलीवरी के 5 दिन बाद की तस्वीर शेयर करते हुए समीरा ने अपने पोस्टपार्टम की कहानी सुनाई है।
उन्होंने लिखा है कि #imperfectlyperfect कैंपेन के अंतर्गत ये रही मेरी पोस्ट, जैसा कि मैंने वादा किया था कि अपने पोस्टपार्टम सफर को आपसे साझा करूंगी, जब बात हो सी सेक्शन की तो ये किसी के भी बॉडी के लिए मुश्किल है, क्योंकि आपकी बॉडी पर लगे टांके बुरी तरह दुखते हैं। जब आप बुरी तरह थक चुके हों, तब भी आपको अपने बच्चे की फीडिंग करानी होती है। आपके पेट से सूजन जाने में थोड़ा वक्त लगेगा। ये मेरी डिलीवरी का 5वां दिन है।
उन्होंने आगे बताया कि मैं अपनी बेटी को पाकर बहुत खुश हूं, लेकिन मैं अपनी बॉडी के हार्मोनल बदलाव को महसूस कर सकती हूं। ये वक्त जल्दी निकल जाएगा, बस यही सोचकर आपको खुश रहना है।
खेल डेस्क ।। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज AB डिविलियर्स ने इंग्लैंड की मशहूर टी 20 बलास्ट 2019 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। इस टूर्नामेंट का डेब्यू मैच एसेक्स और मिडिलसेक्स के बीच खेला गया। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले एतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर AB ने इस सीजन के अपने पहले ही मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की।
AB की इस पारी में क्रिकेट फैंस को उनके पुराने दिनों की यादें ताजा करवा दी। मिडिलसेक्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने एसेक्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। डिविलियर्स ने सिर्फ 43 गेंदों पर नाबाद 88 रन बनाए और उनकी इस पारी में उनके बल्ले से 6 छक्के व 5 चौके निकले।
AB की इस तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर मिडिलसेक्स ने एसेक्स को सात विकेट से हरा दिया। इस पारी की शुरुआती में AB स्पिन गेंदबाजों के विरूद्ध काफी धीमे रहे और शुरुआत के 15 गेंदों पर उन्होंने सिर्फ 17 रन बनाए। इसके बाद वो लय में आते हुए अपने पुराने अंदाज में नजर आए और 28 गेंदों पर 253 के स्ट्राइक रेट से 71 रन बना डाले। उनकी इस पारी के बाद उन्होंने जता दिया कि वो बेशक 35 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन उनके भीतर अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है।
इस मुकाबले में एसेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए थे। इसके जबाव में मिडिलसेक्स ने 17 ओवर में 3 विकेट खोकर ही जीत के लिए मिले 165 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
— Lord's Cricket Ground 🏏 (@HomeOfCricket) July 18, 2019
गौरतलब है कि इस लीग में ये AB डिविलियर्स का डेब्यू मुकाबला था। AB को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद डिविलियर्स ने स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे दर्शकों की जमकर तारीफ की और कहा कि यहां के दर्शक शानदार हैं, क्रिकेट का स्तर यहां काफी ऊपर है।
मुंबई ।। यदि आप राजधानी दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं, तो भूल जाइए या कोई और व्यवस्था कर लीजिए। क्योंकि 2 दिन रेल ट्रैक पर 4 ट्रेनें नहीं दौड़ेंगी। दिल्ली-अंबाला रेल सेक्शन पर इलेक्ट्रिकल इंटरलॉकिंग काम के कारण 27 और 28 जुलाई को अमृतसर-दिल्ली (12460-12459) और पठानकोट-दिल्ली (22429-22430) Express ट्रेनें रद्द रहेंगी।
26 जुलाई को मुंबई-अमृतसर (12925) और जेवाईजी-अमृतसर (14649) Express ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। इसके अलावा जम्मूतवी, पठानकोट, कटरा, फाजिल्का व अमृतसर से दूर-दराज को चलने वाली ट्रेनें 18102, 12414, 12266, 14034, 12920, 15708 व 14732 को अन्य स्टेशनों से निर्धारित स्टेशनों के लिए रवाना किया जाएगा।
हेल्थ डेस्क ।। एचआईवी से भी ज्यादा खतरनाक ये बीमारी है। ये बीमारी यौन संक्रमण से फैलती है। ये बीमारी एचआईवी से ज्यादा तेजी से फैलती है। यह बात एक ताजा रिसर्च में सामने आई है।
इस बीमारी का नाम सिफलिस है। रोग निवारण एवं नियंत्रण के लिए बने नए यूरोपियन सेंटर के अध्ययन में इस बीमारी का खुलासा हुआ है। खुलासे में जो आंकड़े निकलकर सामने आए हैं, वह बेहद ही चौंकाने वाले हैं। डॉक्टरों में इस बीमारी को लेकर काफी चिंता है।
माना जाता है कि ये बीमारी पहले भी विश्व में थी। लेकिन इसको भूला दिया गया था। अब फिर से बीमारी पैर पसार रही है। अगर सिंगापुर की बात करें तो पिछले 5 वर्षों में हर साल 1500 नए मरीज़ बढ़ रहे हैं। वहीं, यूरोपियन सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार 2010 में ये बीमारी अपने न्यूनतम प्रभाव में थी। यूरोप में इसकी स्थिति बहुत ही भयानक हो गई है।
यूरोपियन सेंटर ईसीडीसी के अनुसार, साल 2017 में ही सिफिलिस के 33 हज़ार से ज़्यादा नए मरीज़ सामने आए। पूरे यूरोप में अब तक 2 लाख 60 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 2010 में जहां हर एक लाख लोगों में से औसतन 4।2 लोगों को ये बीमारी होना पाया गया था, 2017 में ये औसत 7।1 देखा गया। यूरोप के 15 देशों में 15 फीसदी मरीज़ों की बढ़ोत्तरी हुई। पांच देशों आइसलैंड, आयरलैंड, यूके, जर्मनी और माल्टा में 100 फीसदी या उससे भी अधिक रोगी बढ़े।
उत्तर प्रदेश ।। सोनभद्र में नरसंहार के पीडितों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को शुक्रवार की दोपहर मीरजापुर जिला प्रशासन ने कस्टडी में ले लिया। इससे पूर्व वाराणसी ट्रामा सेंटर से प्रियंका का काफिला जैसे ही मीरजापुर के रास्ते सोनभद्र रवाना हुआ वैसे ही नारायणपुर के पास उनको रोक दिया गया। रोके जाने के विरोध में प्रियंका और कांग्रेसी नेता मौके पर ही धरने पर बैठ गए।
कांग्रेस महासचिव के सड़क पर ही धरना शुरु करने की सूचना के बाद प्रशासन के माथे पर बल पड़ गया और आला अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई। पुलिस प्रशासन प्रियंका संग कांग्रेसियों को निषेधाज्ञा लागू होने की जानकारी देकर धरना खत्म कराने के लिए मनाने में जुटा रहा।
वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर कांग्रेसियों का जमावड़ा भी शुरु हो गया, जबकि कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए दोपहर 12 बजे SDM चुनार की गाड़ी पर कस्टडी में लेकर प्रियंका गांधी को धरना स्थल से हटाया गया। कस्टडी में लेने के बाद उनको मीरजापुर जिला प्रशासन ने चुनार किला स्थित डाक बंगले में भेज दिया।
कस्टडी में लिए जाने के बाद चुनार गेस्ट हाउस पहुंची प्रियंका वाड्रा ने सबसे पहले SDM से वारंट मांगते हुए पूछा कि बिना वारंट के मुझे कैसे यहां लाए हैं। इसके बाद अधिकारियों ने उनको निषेधाज्ञा लागू होने की बात कहते हुए समझाने की कोशिश की। हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से चुनार के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर भी मौके पर पहुंच रहे हैं।
नई दिल्ली से वाराणसी आने वाले इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6इ906 से प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह 9:50 बजे वाराणसी हवाई अड्डे पहुंचीं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और हवाई अड्डे से वह सीधा ट्रामा सेंटर रवाना हो गईं।
दरअसल प्रियंका गांधी सोनभद्र नरसंहार में गंभीर रुप से घायलों से मिलने ट्रामा सेंटर पहुंचीं। प्रियंका के पहुंचने से पहले ट्रामा सेंटर छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रियंका ने कहा कि घायल परिजन दिनेश को देखा और पूछी कहां चोट लगी है, घायल ने बिना अपनी चोट दिखाई तो दिनेश के पिता से हालचाल और इलाज के बारे में पूछा।
पटना ।। Bihar Technical Service Commission ने स्टाफ नर्स और ट्यूटर के पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें। सबसे पहले आपको बता दें, स्टाफ नर्स एंड ट्यूटर के 9299 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें स्टाफ नर्स के पदों पर 9130 और ट्यूटर के 169 पदों पर भर्ती होनी है।
ये चाहिए होगी योग्यता
स्टाफ नर्स- इंडियन नर्सिंग काउंसिल और स्टेट नर्सिंग काउंसिल दोनों द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (जीएनएम) कोर्स में डिप्लोमा किया हो।
ट्यूटर- बीएससी नर्सिंग या पोस्ट B.Sc. (नर्सिंग) या M.Sc किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नर्सिंग का कोर्स किया है।
स्टाफ नर्स और ट्यूटर के पदों पर आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pariksha।nic।in पर जाकर कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश ।। कानपूर जिले से हाल ही में जुर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हाँ, इस मामले में देहात थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा ने सिपाही पर बंधक बनाकर ज्यादती करने का इल्जाम लगाया है।
जी हाँ, मिली खबरों के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर इल्जामी सिपाही पर बलात्कार व पास्को एक्ट के अंतर्गत मुकादमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अब इल्जामी सिपाही की तलाश जारी है।
खबरों के अनुसार, कानपूर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र स्थित कांधी चौकी में नीरज कुमार नाम का सिपाही तैनात है और नीरज मूलरूप से इलाहाबाद का रहने वाला है। वहीं बताया गया है कि सिपाही कांधी चौकी में बीते 7 माह से तैनात था और सिपाही पीड़ित छात्रा के घर के पास ही किराए पर रहता था। इस मामले में छात्रा की मां ने बताया कि 9वीं क्लास की छात्रा है और बीते मंगलवार को रात में सिपाही ने दरवाजा खटखटाया था।
उसके बाद जैसे ही बेटी ने दरवाजा खोला तो सिपाही ने उसको दबोच लिया और मुंह दबाकर अपने कमरे में ले गया था। वहीं उसके बाद उसने हाथ और मुंह को कपड़े से बांधकर गलत काम किया और फरार हो गया। जैसे तैसे लड़की वहां से छूटकर घर आई और आपबीती बताई उसके बाद थाने गई।
उत्तर प्रदेश।। सपा के सांसद आजम खां को रामपुर में भू माफिया घोषित किया गया है। जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीनें कब्जाने के इल्जाम में फंसे सपा के सांसद आजम खां को प्रशासन ने भूमाफिया घोषित कर दिया है।
उप जिला अधिकारी की तरफ से उनका नाम उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल पर दर्ज कराया गया है। आजम खां के विरूद्ध एक सप्ताह के दौरान जमीन कब्जाने के 13 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें एक मुकदमा 12 जुलाई को प्रशासन की तरफ से दर्ज कराया गया, जिसमें कहा गया है कि आलिया गंज के 26 किसानों ने जमीन कब्जाने का इल्जाम लगाया है। इन सभी किसानों ने जिला अधिकारी को शपथ पत्र के साथ शिकायत दर्ज कराई थी कि आजम खां ने उनकी जमीन जबरन जौहर यूनिवर्सिटी में मिला ली है।
तत्कालीन सीओ सिटी आले हसन खां ने उन्हें डराया धमकाया। हवालात में बंद किया और चरस व स्मैक में जेल भेजने की धमकी दी। इसी कारण उन्होंने शुरू में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुताई। यह मामला दर्ज करते ही पुलिस ने उसी रात मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में मुख्य सुरक्षा अधिकारी बने आले हसन खान के आवास पर छापा मारा। तब आले हसन हाथ नहीं लग सके, लेकिन पुलिस उनके बेटे को गिरफ्तार करके ले गई।
पुलिस आले हसन के बेटे और पत्नी के विरूद्ध भी सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद आलिया गंज के उन सभी 26 किसानों ने अजीम नगर थाने में अलग-अलग तहरीर दी। इनमें से 12 किसानों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है, जबकि 14 किसानों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी है। इससे पहले एक जून को भी प्रशासन ने आजम खान और मुख्य सुरक्षा अधिकारी आले हसन खां के विरूद्ध कोसी नदी क्षेत्र की पांच हेक्टेयर सरकारी जमीन कब्जाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस तरह आजम खां और आले हसन खान के विरूद्ध जमीन कब्जाने के पुलिस में 14 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
सपा के सांसद आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रामपुर में आजम खां और उनके सहयोगी पूर्व सीओ आले हसन के विरूद्ध 15 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आजम खां पर एक दिन में अब तक आठ FIR दर्ज हो चुकी है। सपा सांसद आजम खान के विरूद्ध अलग-अलग मामलों में 15 FIR दर्ज हो चुकी है। इनमें महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी से लेकर किसानों की जमीन हड़पने तक के इल्जाम हैं।
SDM सदर प्रेम प्रकाश तिवारी ने बताया कि आजम खां का नाम भू माफिया पोर्टल पर दर्ज करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
जिला अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का कहना है कि शासनादेश के मुताबिक ऐसे लोगों को भूमाफिया घोषित किया जाता है जो दबंगई से जमीनों पर कब्जा करने के आदी हैं। जो लोग अवैध कब्जे को छोडऩे के लिए तैयार नहीं है और जिनके विरूद्ध पुलिस में केस दर्ज है उनका ही नाम उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल पर दर्ज कराया जाता है। सरकार भी इसकी निगरानी करती है।
पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजय पाल शर्मा का कहना है कि आजम खां के विरूद्ध दर्ज मुकदमों की विवेचना तीन सदस्यीय स्पेशल टीम करेगी। विवेचना पूरी तरह निष्पक्ष होगी। उन्होंने बताया कि भूमाफिया व हिस्ट्रीशीटर में अंतर होता है। हिस्ट्रीशीट उनकी खोली जाती है, जो अपराध करने के आदी हैं। उनके फरार होने की आशंका है और पुलिस को उनकी निगरानी की आवश्यकता है।
रामपुर के सांसद आजम खां ने अपने विरूद्ध दर्ज की गई FIR और तीन सदस्यीय एसआईटी गठित करने के साथ भू माफिया घोषित करने के मामले में कहा कि FIR फर्जी हैं। यह बदले की भावना से किया जा रहा है।
हमारे विरूद्ध जुल्म ज्यादती की जा रही है। हमने तो लोकसभा चुनाव जीता है और अब विधानसभा का उप चुनाव भी जीतेंगे। नफरत का संदेश देकर BJP बहुत फायदा पा लेगी ऐसा उसका गलत ख्वाब है। समाज में इतना बंटवारा करना गलत है। लोग तो शिक्षा के लिए जमीन देते हैं। BJP तो जमीन छीनने के लिए काम कर रही है। सिर्फ चंद बीघा जमीन के लिए इतना गंदा काम निंदनीय है।
मुंबई ।। राजस्थान के धौलपुर में डकैत जगन गुर्जर का आतंक अभी पूरी तरह थमा भी नहीं है और इसी दौरान डांग क्षेत्र में नए डकैत ने दस्तक दे दी है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। डांग क्षेत्र के सेवर गांव में केशव गुर्जर नामक डाकू ने एक खेत में काम कर रहे किसान पर अपने साथियों के साथ कुल्हाड़ी से हमला कर पैर काटने की कोशिश की। इस दौरान किसान बुरी तरह घायल हो गया। जख्मी का पास के बाड़ी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि डकैत केशव गुर्जर ने हमले के दौरान किसान से MLA गिर्राज सिंह मलिंगा सिंह से सिफारिश कराने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक, बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेवर गांव निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ठाकुर अपने खेतों पर ट्रैक्टर चला रहा था।
इस दौरान प्यास लगने पर वह ट्रैक्टर खड़ा कर पेड़ की छाया में आराम करने लगा। इसी दौरान सायपुर गांव निवासी डकैत केशव गुर्जर ने अपने दो अन्य साथियों हथियारों के बल पर जीतेन्द्र सिंह को घेर लिया।
जिसके बाद उन्होंने कुल्हाड़ी से वार कर जीतेन्द्र सिंह के दोनों पाँव लहूलुहान कर दिए और बंदूक के बट्ट से भी प्रहार किया। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को उपचार हेतु हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुंबई ।। झारखंड राज्य के जामताड़ा जनपद के मिहिजाम थाना की पुलिस ने मवेशियों से भरे हुए तीन ट्रक जब्त किए हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर आज तकड़े की गई है। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जामताड़ा के रास्ते मवेशियों को वेस्ट बंगाल ले जाया जा रहा है।
इसी आधार पर मिहिजाम चेकपॉइंट में ट्रकों को रोक कर जब तलाशी ली गई तो उसमें मवेशी पाए गए। तीनों ट्रकों से तक़रीबन 70 के आस-पास गाय और बैलों को जब्त क्र लिया गया है। इस कार्रवाई में मवेशी तस्करों को भी अरेस्ट किया गया है। पुलिस अभी पूरे मामले की जांच में लगी हुई है। मिहिजाम थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि बिहार के नवादा से इन मवेशियों को वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता ले जाया जा रहा था।
वहीं मौके के पर कई हिंदू संगठनों के लोग पहुंचे हुए हैं जो मवेशी को ट्रकों से उतारने का कार्य कर रहे हैं। बजरंग दल के सदस्यों ने बताया है कि जामताड़ा मवेशी तस्करी के लिए सेफ जोन बन गया है, जिस पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। वहीं पुलिस फिलहाल ये पता लगाने में लगी है कि इस गिरोह में और कौन कौन शामिल है।