29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 363

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 1 दर्जन से ज्यादा मामले हैं दर्ज

Lucknow. योगी राज में बुलंदशहर पुलिस का शूटआउट ऑपरेशन जारी है। बुलंदशहर की खुर्जा पुलिस ने मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान ही मेरठ के इनामी बदमाश शहजाद के पैर में गोली लग गई, घायल बदमाश को बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, कई कारतूस और स्कूटी बरामद की हैं।

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर में देर रात को दिल्ली-कानपुर नेशनल हाई-वे के लिंक रोड पर कोतवली खुर्जा सिटी इलाके में बदमाश शहजाद अपने एक साथी आसिफ के साथ मोबाइल फोन लूटकर भाग रहा था। वायरलेस पर लूट की खबर से खुर्जा पुलिस सतर्क हो गयी और लइंक मार्ग पर लाल स्कूटी देख पुलिस ने जैसे ही बदमाशो की घेराबंदी की तो आरोपी शहजाद व उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान शहजाद के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से बदमाश शहजाद घायल हो गया जबकि उसका साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शहजाद मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उस पर एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।

pics: सोशल मीडिया पर छाईं पूजा-नवाब की सीक्रेट शादी की तस्वीरें !

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने हाल ही में मशहूर एक्टर नवाब शाह से शादी रचाई। इन दोनों चुपचाप तरीके से शादी की थी, जिसकी भनक किसी को भी नहीं लग पाई थी, हालांकि पूजा और नवाब की सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों से लोगों ने इस बात का अंदाजा जरूर लगा लिया था, क्योंकि इन तस्वीरों में पूजा का लाल चूड़े वाला हाथ नवाब की हथेली के साथ दिखा था। लेकिन अब इस रोमांटिक कपल ने ऑफिशियली अपनी शादी की जानकारी सबको दे दी है। पूजा ने इस शादी को लेकर मीडिया के सामने कहा है, जिंदगी गुजारने के लिए नवाब बेहतरीन और परफेक्ट साथी हैं।’

वहीं पूजा ने इंस्टग्राम स्टोरी में भी नवाब के साथ शादी के मंडप की तस्वीर अपलोड की थी। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल रही है। हाल ही में नवाब द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई है, जिसमें पूजा रेड कलर की ड्रेस में बेड पर बैठी हुई हैं और नवाब ब्लैक कलर के हाफ चैक शर्ट में उनके पास बेड के नीचे बैठे हुए हैं।

गौरतलब है कि इन दोनों ने सिख रीति रिवाज से शादी की है। शादी के बाद अब दोनों की इंस्टग्राम वॉल एक दूसरे के साथ पति-पत्नी वाले अंदाज की तस्वीरों से भरी पड़ी है। बता दें कि पूजा ने पहले आर्थोपेडिक सर्जन डॉ। सोनू एस अहलूवालिया से 2002 से 2010 तक शादी की थी और 2011 में उनका तलाक फाइनल हो गया था।

वर्कफ्रंट की बता करें तो नवाब ने हाल ही में आशुतोष गोवारिकर निर्देशित संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सनोन द्वारा निर्देशित ‘पानीपत’ की शूटिंग पूरी की। इन दिनों वह सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग कर रहे हैं।

भारत विरोधी आतंकी साजिश रच रहे 16 लोगों को NIA ने किया गिरफ्तार !

New Delhi. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक बार फिर भारत के खिलाफ नापाक साजिश रचने वाले की कोशिशों को नाकाम किया है। NIA ने शनिवार को अंसारुल्ला मामले में सैयद मोहम्मद बुखारी के चेन्नई स्थित आवास और दफ्तर में छापेमारी की। NIA ने इसके साथ ही हसन अली युनुसमरिकर और हरीश मोहम्मद के तमिलनाडु के नागापट्टिनम स्थित घर पर भी छापेमारी की थी। ये सभी प्रतिबंधित संगठन सिमी के प्रति झुकाव रखते थे।

इन इलाकों में हुई छापेमारी

शनिवार सुबह NIA की टीम ने तमिलनाडु के मदुरै, थेनी , नेलाई समेत कई इलाकों में छापेमारी की और 16 लोगों को गिरफ्तार किया। NIA ने इनके खिलाफ अंसारुल्ला नाम के आतंकी संगठन बनाकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने का केस दर्ज किया था।

16 लोगों की गिरफ्तारी के बाद NIA की ओर से आए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह सभी लोग भारत में आतंकी हमले करने की साजिश रच रहे थे। NIA की टीम ने दावा किया है कि यह सभी इन आंतकी हमलों के लिए कुछ और लोगों को साथ जोडना चाहते थे। इसके साथ ही वह हमले करने के लिए लोगों को विस्फोटक, जहर, चाकू और गाड़ियों की ट्रेनिंग भी दे रहे थे।’

लालू यादव से मिलने पहुंचे इस नेता ने JDU के साथ आने के दिए संकेत !

पटना. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह आज यानी शनिवार को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने के लिए रांची पहुंचे हैं। चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में रिम्स के प्राइवेट वार्ड में कैद लालू यादव से आज उनकी मुलाकात होगी। बीते शनिवार को भी दोनों की मुलाकात हुई थी। मिलने से पहले रघुवंश प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधित और अन्य मामलों पर मिलकर विस्तार से बात होगी।

लालू यादव को देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में जमानत मिली है। इसके अलावा अन्य कई मामलों में उन्हें फिलहाल राहत नहीं मिली है। रघुवंश प्रसाद ने कहा कि इससे लगता है कि सरकार लालू यादव को साजिश के तहत जेल में रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में इसको लेकर संदेह है।

वहीं, रघुवंश प्रसाद ने कहा कि बिहार में आरएसएस के अधिकारियों के जांच मामले में पूरा खलबली मचा है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह जांच चल रहा है कि डीएसपी ने अपनी मर्जी से कार्रवाई की या फिर किसी का निर्देश था।

आरजेडी नेता ने कहा कि मॉब लिंचिंग में बिहार में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। बिहार से सुशासन गायब है। गिरिराज सिंह के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि वह किसको बोल रहे हैं। जाकर अमित शाह और पार्टी के बड़े नेताओं से बोलें। उन्होंने कहा कि दोनों दल सटे हुए हैं और लोगों के बीच दिखावा करते हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अगर बीजेपी से नता तोड़कर आरजेडी के साथ आते हैं तो हमें कोई बैर नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि गैर बीजेपी सोच वाले सभी दलों का स्वागत है।

सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रहे TMC नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया !

मिर्जापुर. सोनभद्र में हुए 10 लोगों के नरसंहार के बाद वहां पीड़ित परिवारों और घायलों से मुलाकात के लिए नेताओं का पहुंचना जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से पुलिस ने रोक दिया। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 3 नेता भी सोनभद्र घटना के घायलों और पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए जा रहे थे। लेकिन उन्‍हें वाराणसी एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने रोक लिया। उनका दावा है कि पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में लिया है। तीनों नेताओं ने इस घटना की जानकारी ट्विटर पर डाले एक वीडियो में दी है।

बता दें कि सोनभद्र में जमीन विवाद में हुए 10 लोगों के नरसंहार के बाद से ही राजनीतिक स्‍तर पर बवाल मचा है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस घटना के लिए कांग्रेस को जिम्‍मेदार बताया। साथ ही उन्‍होंने इस घटना की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित की है। यह कमेटी 10 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

दूसरी ओर प्रशासन की ओर से सोनभद्र में 2 महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। जिले में धारा 144 11 जुलाई से 12 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि बिना उसकी अनुमति के कोई भी सोनभद्र नहीं जा सकेगा।

शुक्रवार को प्रियंका गांधी भी सोनभद्र में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए जा रही थीं। उन्‍होंने पहले वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों से मुलाकात की थी। इसके बाद वह सोनभद्र जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने उन्‍हें नारायणपुर में ही रोक दिया था। वह इसके बाद वहां धरने पर बैठ गई थीं। पुलिस इसके बाद उन्‍हें चुनार गेस्‍ट हाउस ले गई थी। जहां रात भर प्रियंका गांधी और अन्‍य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रियंका गांधी का कहना है कि वह सोनभद्र घटना के पीड़ित परिवारों से मिले बिना वापस नहीं जाएंगी। इसके बाद प्रशासन ने उन्‍हें पीड़ित परिवारों से मिलवा दिया है।

राशिफल: 20 जुलाई 2019, इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे, देखें अपनी राशि

राशिफल: 20 जुलाई 2019, इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी।

वृष

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें।

मिथुन

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

कन्या

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

वृश्चिक

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

धनु

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मकर

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

मीन

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

पंचांग: 20 जुलाई 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 20 जुलाई 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:-शनिवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:- शतभिषा

योग:-सौभाग्य

तिथि:-तृतीया

दिशाशूल:- पूर्व में

सूर्योदय:- 05:34

सूर्यास्त:- 07:19

राहुकाल:- सुबह 05:35-07:17

बिहार के बाद अब UP में फिल्म सुपर-30 हुई TAX Free !

लखनऊ। पटना में गरीब बच्चों को गणित की कोचिंग देकर IIT में प्रवेश की तैयारी कराने वाले आनंद कुमार के जीवन पर बनी फिल्म सुपर-30 को उत्तर प्रदेश में भी TAX Free कर दिया गया है। आनंद कुमार ने CM Yogi आदित्यनाथ से भेंट कर इस फिल्म को TAX Free करने का अनुरोध किया था।

उत्तर प्रदेश से पहले सुपर-30 बिहार व राजस्थान में TAX Free की गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज आनंद कुमार से भेंट की थी। सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने मुलाकात की थी। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आनंद कुमार के जीवन पर बनी फिल्म की सराहना की।

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि यह फिल्म दृढ़ निश्चय तथा शानदार विल पावर का एक बेहतरीन उदाहरण है। इसमें दिखाया गया है कि तमाम मुश्किलों के बावजूद भी सफलता को हासिल किया जा सकता है। हमें ऐसी फिल्मों से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज के युवाओं में एजुकेशन की महत्व को लेकर जागरूक करना चाहिए। आनंद कुमार ने CM Yogi आदित्यनाथ से फिल्म को उत्तर प्रदेश में TAX Free करने का अनुरोध किया था।

बिहार सरकार इस फिल्म को TAX Free कर चुकी है। इसका शुक्रिया अदा करने 16 जुलाई को अभिनेता ऋतिक रोशन डिप्टी सीएम सुशील मोदी से मिले थे। इसके बाद ऋतिक स्टारर सुपर- 30 को राजस्थान में भी TAX Free कर दिया गया। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सुपर 30 आनंद कुमार की प्रेरित करने वाली जिंदगी पर आधारित फिल्म है।

अफगानिस्तान: Kabul University के बाहर धमाका, 9 की मौत, 33 लोग घायल

वर्ल्ड डेस्क। Kabul University के एक गेट के पास शुक्रवार को विस्फोटकों से भरी कार में सवार एक आत्मघाती हमलावर के खुद को उड़ा लिया। इस नौ लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

काबुल के पुलिस प्रवक्ता ने बताया, “Kabul University के दक्षिणी गेट पर स्थानीय समयानुसार सुबह 07।10 बजे एक बम फटा। उस समय कई छात्र परीक्षा देने के लिए एकत्रित हुए थे।”

सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मेयर ने एफे न्यूज को मरने वालों की संख्या बताई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि घायलों को अस्पताल लेकर जाया गया है। उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि इस्तेमाल किया गया बम टोयोटा कोरोला कार से जुड़ा एक इंप्रोवाइज्ड विस्फोटक उपकरण था।

मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी है। फरामर्ज ने कहा कि पुलिस सर्तक थी और उसे काबुल में संभावित कार विस्फोट के बारे में एक खुफिया सूचना मिली थी। विस्फोट में दो कारें भी नष्ट हो गईं। तालिबान ने गुरुवार को दक्षिणी कंधार प्रांत के एक पुलिस स्टेशन पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी का दावा किया है। इसमें 12 लोग मारे गए थे और 90 से अधिक अन्य घायल हो गए थे।

कर्नाटक: राज्यपाल ने CM कुमारस्वामी को लिखी चिट्ठी, कहा- 6 बजे तक साबित करें बहुमत

Bengaluru। कर्नाटक विधानसभा में पिछले दो दिनों से बहुमत परीक्षण पर चली रही बहस और हंगामे के बीच राज्‍यपाल ने पिछले 24 घंटे के भीतर सीएम Hd kumaraswamy को दूसरी चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्‍होंने सीएम से शाम छह बजे बहुमत साबित करने को कहा है।

इस बीच कर्नाटक कांग्रेस ने Supreme court के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की है। Supreme court में कर्नाटक कांग्रेस की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि Supreme court का वो आदेश, जिसमें कहा गया है कि 15 बागी विधायकों को विधानसभा में मौजूद रहने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता, पार्टी के व्‍हिप जारी करने के संवैधानिक अधिकार के खिलाफ है। कोर्ट के इस आदेश से संविधान की 10वीं अनुसूची में दिए गए दल बदल कानून का उल्लंघन होता है।

इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा में विश्‍वास मत पेश किया गया। दिनभर इस पर बहस हुई। हालांकि करीब 19 विधायक इस कार्यवाही से नदारद रहे। रात भर कर्नाटक BJP के अध्‍यक्ष बीएस येदियुरप्‍पा ने पार्टी विधायकों के साथ विधानसभा में फ्लोर टेस्‍ट की मांग को लेकर धरना दिया।

शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा मे विश्‍वास मत को लेकर बहस जारी है। राज्‍यपाल वजुभाई वाला ने इससे पहले सीएम Hd kumaraswamy को बहुमत साबित करने के लिए शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे तक का समय दिया था। लेकिन उनकी दी हुई समयसीमा में फ्लोर टेस्‍ट नहीं हुआ। स्‍पीकर का कहना है कि राज्‍यपाल के आदेश पर सीएम फैसला करें कि उसका पालन करना है या नहीं।

विश्‍वास मत पर बहस जारी

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा है कि विधानसभा में बहस लगातार जारी है। 20 सदस्‍यों को अभी भी इसमें हिस्‍सा लेना है। मुझे नहीं लगता कि आज विश्‍वास मत पर बहस पूरी हो पाएगी। बहस सोमवार को भी जारी रह सकती है।

सीएम Hd kumaraswamy ने यह भी कहा कि मैंने सीएम के तौर पर आपके सभी जिलों के लिए फंड जारी किए। लेकिन आप BJP वाले कहते हैं कि मैं सिर्फ 2-3 जिलों का ही सीएम हूं। इसीलिए मैं कह रहा हूं कि इस मामले में इतनी जल्‍दी नहीं होनी चाहिए। हमें इस पर चर्चा करनी होगी। आप लोग लोकतंत्र खत्‍म कर रहे हैं