31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 345

जुएं में पत्नी को दांव पर लगाया, हार गया तो दोस्तों ने किया गैंगरेप !

जौनपुर. उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को जुएं में दांव पर लगा दिया। इसके बाद पति के दोस्तों ने पत्नी के साथ गैंगरेप किया। बात यहीं खत्म नहीं हुई, महिला जब अपने साथ हुए अत्याचार की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने भी केस दर्ज ही नहीं किया, जिसके बाद महिला ने कोर्ट में गुहार लगाई।

बताया जा रहा है महिला के पति को जुए की लत थी। एक दिन दोस्तों के साथ जुआ खेलते वक्त उसके पास पैसे खत्म हो गए तो उसने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। जुए में पति हार गया जिसके बाद दोस्तों ने मिलकर महिला का गैंग रेप किया। ये घटना जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया जिसके बाद महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही पुलिस को फरमान दिया FIR की एक कॉपी कोर्ट को सौंप दी जाए। कोर्ट की इस कार्रवाई के बाद महिला को एक बार फिर इंसाफ मिलने की उम्मीद जागी है।

उन्नाव दुष्कर्म कांड: जिंदगी और मौत से जूझ रही है पीड़िता, आज दिल्ली कराया जा सकता है एयरलिफ्ट

लखनऊ। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के रायरबेली में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के मामले की CBI जांच चल रही है। वहीं इस दुर्घटना में घायल उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पीड़िता जिंदगी और मौत से जुझ रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता को आज दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट कराया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और सवालों के बाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने इसकी सहमति दी है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज में भी सम्भव है। बता दें कि रेप पीड़िता की कल वेंटिलेटर हटाने के बाद फिर बिगड़ी तबियत गई थी।

28 जुलाई को जब पीड़िता अपने अपनी चाची, मौसी और वकील के साथ रायबरेली जा रही थी, तभी रास्ते में उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी ने जान गवां दी थी। जबकि पीड़िता और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल दोनों का लखनऊ के किंग जॉर्ज अस्पताल में चल रहा है और दोनों को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

पीड़िता की कार में जिस ट्रक ने टक्कर मारी थी, उसके नंबर को नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर छुपाया गया था। रेप पीड़िता को सुरक्षा के लिए 9 सुरक्षाकर्मी दिए गए थे, लेकिन घटना के वक्त उसके साथ एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं था। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि विधायक के लोग उन्हें केस वापस लेने की लगातार धमकी दे रहे थे और ये दुर्घटना प्रयोजित तरीके से करवाई गई। इस मामले में पीड़िता की चाची भी एक गवाह थीं जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई है।

उधर, उन्नाव घटना क्रम मामले पर देश और प्रदेश में जमकर राजनीति भी हो रही है। गुरुवार को पीड़िता और परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ स्थित परिवर्तन चौक से गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला। तो वहीं समाजवादी पार्टी ने राजधानी स्थित गांधी प्रतिमा पर कैंडल मार्च निकाला। सपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने ने कैंडल मार्च के जरिए पीड़िता और वकील के सेहत में सुधार की प्रार्थना की।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का एक्सीडेंट: ट्रक ड्राइवर व क्लीनर की CBI कोर्ट में पेशी आज !

लखनऊ। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के रायरबेली में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के मामले की CBI जांच कर रही है। इसी कड़ी में CBI की कोर्ट में आज ट्रक ड्राइवर व क्लीनर की पेशी होनी है। ट्रक के मालिक से गुरुवार को CBI की टीम ने करीब पांच घंटा तक रायबरेली व फतेहपुर में पूछताछ की थी।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार को टक्कर मारने वाले ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को आज राबयरेली में CBI की कोर्ट में पेश किया जाएगा। ड्राइवर आशीष पाल और क्लीनर मोहन श्रीवास को कड़ी सुरक्षा के बीच CBI कोर्ट लाया जाएगा। जहां CBI की टीम दोनों को कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी।

इससे पहले गुरुवार को CBI टीम ने रायबरेली में दुर्घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद टीम फतेहपुर चली गई। फतेहपुर में टीम ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार को टक्कर मारने वाली ट्रक के मालिक देवेंद्र पाल से पूछताछ की। ट्रक के मालिक को रायबरेली पुलिस ने तीन दिन से अपनी हिरासत में भी रखा था। CBI अधिकारियों के निर्देश पर उसको छोड़ दिया गया।

ट्रक मालिक ने बताया कि मंगलवार को CBI ने गहन पूछताछ कर जो भी जानकारी चाही सब कुछ बता दिया। लांबा (बांदा) की डंपिंग से मौरंग लेकर ट्रक रायबरेली गया था। 28 जुलाई को खाली लौट रहा था तभी गुरुबख्सगंज में हादसा हुआ। इस दौरान चालक आशीष पाल से चार बार बात हुई। तीन दिन तक पुलिस हिरासत में रहे देवेंद्र ने कहा CBI ने पारिवारिक जानकारी भी हासिल की।

लखनऊ से जारी रखेंगे लड़ाई

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां ने कहा कि वह लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब हम लखनऊ में ही रहेंगे और यहीं पर बेटी का इलाज करवाएंगे। यदि यहां के डॉक्टर जवाब दे देते हैं तो हम दिल्ली जाने के बारे में सोचेंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस केस के सभी मामलों को दिल्ली स्थानांतरित करने के आदेश पर पीड़िता की मां ने कहा कि वह लोग लखनऊ ही रहेंगे और न्याय की यह लड़ाई कुलदीप सेंगर के खिलाफ जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि उन्नाव के विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता परिवार के लोगों के साथ रविवार को रायबरेली में हादसे का शिकार हो गई थी। कार और ट्रक की टक्कर में पीडि़ता की चाची और मौसी की मौत हो गई। हादसे में वकील महेंद्र सिंह चौहान और रेप पीडि़ता की हालत गंभीर है। इनका इलाज किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

काशी में आतंक की दस्तक, CM योगी और मोहन भागवत को जान से मारने की धमकी !

Varanasi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र Varanasi आतंकियों के निशाने पर है। कुछ इस्लामिक कट्टरपंथियों ने अपने Twitter एकाउंट पर चल रहे गजवा-ए-हिंद के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत व हिंदू विवेक केंद्र से जुड़े लोगों को मारने के साथ ही दिल्ली-कश्मीर समेत अन्य स्थानों पर आतंक फैलाने से संबंधित ट्वीट किया है। Twitter धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Twitter एकाउंट सरियॉज बी दी मैन की ओर से किए गए एक ट्वीट में हथियारबंद एक युवक की फोटो अपलोड की गई जिसका नाम उस्मा लशरी बताया गया है। उस्मा लशरी गजवा-ए-हिंद (भारत के खिलाफ जिहाद) के लिए आतंक फैलाने की साजिश रच रहे दी बैंड ऑफ सेवन का सदस्य है।

उस्मा लशरी को योगी आदित्यनाथ, मोहन भागवत के साथ ही Varanasi से कोलकाता तक फैले हिंदू विवेक केंद्र से जुड़े लोगों को मारने की जिम्मेदारी दी गई है। अपलोड फोटो की मानें तो शाहिन तीन (पाकिस्तान की उन्नत मिसाइल) को Varanasi से कोलकाता के बीच पिन प्वांइट करना है।

कोड मरखोर, निशाना हिंदू नेता

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दी बैंड ऑफ सेवन द्वारा तैयार नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए लशरी का कोडवर्ड मरखोर रखा गया है। ट्वीट में कहा गया है कि मरखोर गजवा-ए-हिंद का सबसे सक्रिय खिलाड़ी है और युद्ध के लिए तैयार सबसे अग्रिम पंक्ति है।

क्या है गजवा-ए-हिंद

पुलवामा हमले से पूर्व पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक सम्मेलन का वीडियो जारी हुआ था। नवंबर 2017 के उस वीडियो में संगठन से जुड़े आतंकियों ने संकल्प लिया कि भारत-पाकिस्तान के बीच चाहे जैसे संबंध रहें, वह अपना गजवा-ए-हिंद (मुस्लिम विद्य) जारी रखेगा। कुछ मुस्लिम विद्वानों के मुताबिक हदीस में भविष्यवाणी है कि हिंदुस्तान में एक जंग होगी जो कि गजवा-ए-हिंद होगी। बहुत सारे सहाबा (पैगंबर साहब के संगती) ने इसका जिक्र किया है। कई किताबों में भी इसका जिक्र है, लेकिन यह जंग कब होगी, इसका कोई वक्त नहीं बताया गया है।

तांबे का बर्तन सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद !

फैशन डेस्क। ऐसा माना जाता है कि तांबे के बर्तन का हमारी अच्छी सेहत में बहुत बड़ा महत्व होता है। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद हैं।

असल में सौंदर्य उत्‍पादों से ज्‍यादा जरूरी है आपका आहार। आहार ही आपकी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए जरूरी है। लेकिन इसके अलावा हम आपको बताने जा रहे हैं कि तमब आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है।

तांबे के बर्तनों का इस्‍तेमाल

अब चाहें आप कितने भी तरह की क्रॉकरी आ गई हों लेकिन ताम्बे के बर्तन का इस्तेमाल पुराने से समय से चला आ रहा है। पुराने लोग यानी नानी दादी अकसर पानी पीने के लिए तांबे के बर्तनों की सलाह देती थीं। इसके कई लाभ भी होते हैं जिनके बारे में आपको नहीं पता होगा। इसके अलावा सौंदर्य में क्या लाभ देते हैं ये हम आपको बताने जा रहे हैं।

सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद हैं तांबे के बर्तन

तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के साथ साथ सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट व सेल चेहरे पर होने वाली महीने रेखाओं व झुर्रियों का नेचुरल तरीके से उपचार करती हैं। इसमें पाए जाने वाले गुण मुक्त कणों से लड़ कर, ठीक लाइनों के गठन में मदद करती हैं।

यह नई व स्वस्थ त्वचों कोशिकाओं की शुरुआत करते है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से त्वचा से संबंधी समस्याएं बहुत ही जल्द दूर होती है। यह आसानी से फोड़े, फुंसी, मुंहासे को पनपने नही देती है। इसके साथ ही यह त्वचा को चमकदार व साफ बनाता है।

कुलभूषण जाधव को Consular Access देने को पाकिस्तान तैयार !

वर्ल्ड डेस्क। Pakistan की जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव को Pakistan Consular Access देने के लिए तैयार हो गया है। Pakistan मीडिया के अनुसार कुलभूषण जाधव को शुक्रवार को Consular Access दिया जाएगा जिसके तहत जाधव भारतीय राजनयिक से मिल सकता है। ICJ के फैसले के बाद Pakistan जाधव को Consular Access देने के लिए तैयार हुआ है। अभी तक Pakistan ऐसा करने से मना करता रहा है।

Pakistan के इस फैसले पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि Pakistan ने कुलभूषण जाधव को Consular Access देने की पेशकश की है। हमें Pakistan का यह प्रस्ताव मिला है। हम आईसीजे के फैसले और उसकी गाइडलाइन के आधार में प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहे हैं। इस पर जो भी जवाब देना है हम हम राजनयिक के माध्यम Pakistan को दें देंगे।

बता दें कि पूर्व भारतीय नौसैनिक और कारोबारी 49 वर्षीय कुलभूषण जाधव को Pakistan सैन्य अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय अदालत (ICJ) ने समीक्षा करने को कहा है। साथ ही जाधव को विएना कंवेंशन के तहत Consular Access भी देने का निर्देश दिया गया था।

हो जाएं सावधान, बिना OTP पूछें जालसाज निकाल रहे हैं आपके एकाउंट से पैसे

क्राइम डेस्क। अधिकतर अब यह खबरे ज्यादा देखने को मिल रही हैं कि OTP पूछकर भी नहीं लेकिन हमेशा जालसाज आपके अकाउंट से पैसा निकाल ही लेते हैं। वहीँ आप पुलिस में मामला भी दर्ज कराते हैं , लेकिन उस जालसाज को पकड़ नही पाते हैं।

इंदिरानगर सेक्टर-8 निवासी रवि कुमार ने साइबर सेल में एक माह पहले शिकायत की थी कि उनके मोबाइल पर व्हॉट्सअप से एक लिंक आया। इसके बाद अंजान नंबर से कॉल आई।

कॉलर ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया और लिंक पर क्लिक करने को कहा। ऐसा करने के 15 मिनट बाद बैंक से मेसेज आया कि उनके खाते से 15 हजार रुपये निकल गए। उस नंबर पर दोबारा कॉल की तो वह बंद था।

ख़बरों के मुताबिक गुडंबा के कल्याणपुर निवासी अखिलेश सिंह ने बताया कि मई में मोबाइल पर एक लिंक आया। इसके बाद कॉल आई। कॉलर ने खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताते हुए लिंक को क्लिक करने की बात कही। जैसे ही अखिलेश ने ऐसा किया उसके खाते से 22,700 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग होने का मेसेज आया। यह खरीदारी दिल्ली में की गई थी।

देखा जाये तो रायबरेली रोड निवासी संजय के मुताबिक, जून में उनके मोबाइल पर व्हाट्सअप मेसेज से लिंक आया। कुछ देर बाद कॉल आई। कॉलर ने बताया कि उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है। दोबारा चालू करने को OTP नहीं पूछेंगे, क्योंकि इससे ठगी हो रही है। संजय को लिंक पर क्लिक करने को कहा गया। इसके बाद उनसे मेसेज बॉक्स खोलकर OTP देखने को कहा। इतने ही देर में खाते से 17,500 रुपये निकल गए।

वहीं आज सभी के हाथों में एंड्रायड मोबाइल फोन है। इनका इस्तेमाल सावधानी से करना जरूरी है। जरा सी लापरवाही से आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। दरअसल, साइबर जालसाजों ने अब नए तरीके से एप के जरिये ठगना शुरू कर दिया है।

दरअसल जालसाज लिंक भेजने के बाद मोबाइल नंबर पर कॉल करते हैं। इसके बाद बातों में फंसाकर सिर्फ लिंक क्लिक करने को कहते हैं। साथ ही बताते हैं कि आपसे OTP नहीं मांगेंगे। सिर्फ मोबाइल पर देखिए कि मेसेज आ गया है या नहीं।

जैसे ही आप लिंक क्लिक करने के बाद मेसेज खोलेंगे, जालसाज अपने मोबाइल पर OTP देख लेते हैं। इसके बाद खाते से रुपये साफ कर देते हैं। जालसाज इन एप के जरिये फेसबुक व अन्य सोशल साइट के पासवर्ड भी हैक कर रहे हैं। इनके जरिये दूसरों को मेसेज भेजकर मोबाइल इस्तेमाल करने वाले को फंसा देते हैं।

राशिफल: 02 अगस्त 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा, देखें अपनी राशि

राशिफल: 02 अगस्त 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृष

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें।

मिथुन

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

कन्या

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

वृश्चिक

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

धनु

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मकर

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

मीन

चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी।

पंचांग: 02 अगस्त 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 02 अगस्त 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:शुक्रवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:-अश्लेशा

योग:- व्यतीपात

तिथि:- द्वितीया

दिशाशूल:- पश्चिम में

सूर्योदय:- 05:42

सूर्यास्त:- 07:15

राहुकाल:- सुबह 05:32-07:14

अपने किचन में बनाएं स्पेशल कोफ्ते, फॉलो करें ये रेसिपी

रेसिपी डेस्क. आलू एक ऐसी सब्जी है जिस किसी के साथ भी बनाकर खाया जा सकता है। ज्यादातर ये हर सब्जी के साथ बना लिया जाता है। बात करें पनीर की तो इसे हम स्पेशल डिश में शामिल करते हैं। खास तौर पर जब भी कोई मेहमान आता है तो भोजन में इन दोनों को जरूर शामिल किया जाता हैं।

इसलिए आज हम आपके लिए इन दोनों से मिलकर बनी सब्जी ‘पनीर आलू कोफ्ता करी’ के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं और इसी की रेसिपी हम बताने जा रहे हैं। अगर आप इसी तरीके से बनाते हैं तो आपको ये सब्जी रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देगी और भोजन को स्पेशल बनाएगी।

आवश्यक सामग्री

आलू – 4 (उबले हुए)

पनीर – 125 ग्राम

खसखस – 1/4 कप

टमाटर – 3

हरी मिर्च- 2

कॉर्न फ्लोर – 1/4 कप

हरा धनिया – 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

काजू – 5-6 (बारीक कटे)

किशमिश – 15-20

अदरक पेस्ट- 1 चम्मच

जीरा – 1/4 चम्मच

हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच

धनिया पाउडर – 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

गरम मसाला – 1/4 चम्मच

नमक – स्वादानुसार

तेल – तलने के लिए

बनाने की विधि

उबले आलू को छीलकर और पनीर को कद्दूकस कर लेंगे। अब इसमें नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, 1/4 कप कॉर्नफ्लोर, कटे हुए काजू और किशमिश को भी डाल कर मिक्स कर लेंगे।

कढ़ाई में तेल गरम कर मिक्सचर को चपटा कर, उस पर काजू के टुकड़े और 1-2 किशमिश रखकर चारो ओर से बन्द करके गोल कर लेंगे। गरम तेल में कोफ्ते को डाल कर अलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लेंगे।

ग्रेवी के लिए

पैन में 4 टेबल स्पून तेल डालेंगे। फिर जीरा, भूनने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को हल्का सा भून लेंगे।

अब मसाले में टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डाल फिर इसमें खसखस का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को अच्छे से भुनेंगे।

अब मसाले में पानी डाल सकते हैं। नमक, गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर 5-6 मिनट ढककर पकाएंगे। ग्रेवी में कोफ्ते डालकर रोटी या चावल जिसके साथ चाहे सर्व करें।