31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 346

हरसिंगार के ये चमत्कारी औषधीय गुण और घरेलू नुस्खे, इन बीमारियों के लिए रामबाण

हेल्थ डेस्क। नारंगी डंडी वाले सफेद खूबसूरत और महकते हरसिंगार के फूलों को आपने जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते है हरसिंगार को पारिजात, रातरानी, गुलजाफरी, शैफालिका, शेफाली तथा नाइट जैसमीन नाम से भी जाना जाता है, जो पूरे भारत में पैदा होता है।

यहां तक कि इसके पौधे आपके घर के आस-पास भी देखने को मिल जाएंगे इसकी खास बात यह है की ये सिर्फ रात में खिलता है और सुबह होते ही मुरझा जाता है। इसकी एक खासियत यह भी है कि यह तनाव को कम करने में बहुत सहायक होता है।

हरसिंगार के फूलों से लेकर पत्त‍ियां, छाल एवं बीज भी बेहद उपयोगी हैं। इसकी चाय, न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है बल्कि सेहत के गुणों से भी भरपूर होती है। इस चाय को आप अलग-अलग तरीकों से बना सकते हैं और सेहत व सौंदर्य के कई फायदे पा सकते हैं।

कहते है की बुजुर्गो के लिए इस पौधे के विशेष लाभ है क्योंकि इसके पत्ते जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद करते हैं। इसके पत्तों का सबसे अच्छा उपयोग सायटिका रोग को दूर करने में किया जाता है।

इसके अतिरिक्त रोज़मर्रा के व्यस्त कामो के कारण जो लोग तनाव महसूस करते है तो इसे दूर करने के लिए भी यह पेड़ बहुत कामयाब है इसे घर में लगाने मात्र से ही आपको तनाव में कमी मिलेगी साथ ही यह आपके घर को शांतिपूर्ण वातावरण देने में भी यह सक्षम होता है। तो आइये अब जानते है की यह रोगों को दूर करने में कैसे आपकी मदद कर सकता है।

हरसिंगार के घरेलू नुस्खे जो कई रोगों को करे दूर

हरसिंगार के 250 ग्राम पत्ते साफ करके एक लीटर पानी में उबालें। जब पानी लगभग 700 मि।ली बचे तब उतारकर ठंडा करके छान लें, पत्ते फेंक दें और 1-2 रत्ती केसर की पत्तियां इस पानी में घोल दें। इस पानी को दो बड़ी बोतलों में भरकर रोज सुबह-शाम एक कप मात्रा में इसे पिएँ। ऐसी चार बोतलें पीने तक सायटिका रोग जड़ से चला जाता है।

गठिया रोग के इलाज के लिए – हरसिंगार के ताजे 4-5 पत्ती को पानी के साथ पीस ले, इसका सुबह-शाम सेवन करें, इससे रोगी को बहुत जल्दी ही स्थाई लाभ होगा। हरसिंगार के पत्ते के पावडर को एक कप पानी में उबालकर और इसे ठंडा करके पीने से अर्थराइटिस के दर्द में राहत मिलती है। हरसिंगार का उपयोग रोजाना करने से यह समस्या पूरी तरह दूर हो जाती है।

सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्‍या से बचने के लिए आप हरसिंगार का प्रयेाग कर सकते हैं। इसके फूल, पत्ते और छाल का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है।

हरसिंगार के पत्तियों को चबाया जाये तो कफ की समस्या जड़ से दूर हो सकती है|

हरसिंगार की पत्तियां प्रतिदिन चबाने से पेट का दर्द दूर होता है और गैस से जुड़ी परेशानी भी आसानी से दूर हो जाती है।

हरसिंगार की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और प्रभावित स्थान पर लगाने से दाद की समस्या दूर हो जाती है।

शरीर के किसी भी अंग यदि दर्द हो तो हरसिंगार के तेल को मालिश करने में प्रयोग करें आजकल बाजार में इसका एसेंशियल ऑयलआसानी से मिल जाता है।

हरसिंगार खून में प्लेटलेट को बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है इसलिए चिकनगुनियाऔर डेंगू जैसे बुखारो में इसके पत्तो का काढ़ा जरुर पीना चाहिए।

शरीर की बाहरी सूजन को हम कई तरीकों से ठीक कर सकते हैं लेकिन भीतरी सूजन कई बार बहुत खतरनाक हो सकती है। हरसिंगार के फूल सूजन को दूर करने में मदद करते हैं क्योंकि इनमें एंटीएंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इसके लिए आपको सप्ताह में दो बार हरसिंगार के पत्तों का काढ़ा पीना चाहिए। इससे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है और शरीर में होने वाला किसी भी प्रकार का संक्रमण खत्म हो जाता है।

त्वचा के सौंदर्य के लिए भी इसके कई गुण है इसके लिए आप हरसिंगार के फूलों को पीसकर पेस्ट बना लें इसे चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर रखे उसके बाद पानी से धो ले इससे त्वचा की कई बीमारियां ठीक होती है।

पेशाब की नली में होने वाले इंफेक्शन की बीमारी में हरसिंगार के पत्ते का काढ़ा पीना चाहिए बहुत जल्दी ही आराम मिलेगा। इससे किडनी का संक्रमन भी दूर होता है।

हरसिंगार के फूल को पीसकर पैर के तलवो पर उसका लेप करने से तलवो की जलन दूर हो जाती है।

महिलाओं के पीरियड की अनियमितता की समस्या में काली मिर्च के साथ इसकी नई कोंपलों को पीसकर खाना चाहिए इससे अधिक रक्तस्राव भी रुकता है।

हरसिंगार में घावों को जल्दी भरने के गुण होते है। इसके पत्तों को पीसकर उसका लेप चोट पर लगाने से घाव जल्दी भरते हैं।

पाईल्स के इलाज में हरसिंगार रामबाण औषधि मानी जाती है। इसके एक बीज का सेवन रोजाना करने से बवासीर रोग ठीक हो जाता है।

इसके पत्तो का काढ़ा बना कर पीने से रक्त साफ़ होता है।

सूखी खांसी में आराम पाने के लिए इसकी पत्तियों को पीसकर शहद के साथ सेवन करना चाहिए।

होठों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स !

फैसन डेस्क। चेहरे की सुंदरता में होंठों का विशेष महत्व है खासकर आकर्षक गुलाबी होंठो का। और ऐसा कहते भी है की गुलाबी लाल होंठ चेहरे की सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं जिसको कवियों ने अपनी रचनाओं में प्रमुख स्थान भी दिया है। किसी ने इन्हें गुलाब की पंखुड़ियां कहा है तो किसी ने मोगरे के फूलों से इनकी तुलना की है।

परंतु तब भी सभी के होंठ प्राकृतिक रूप से सुंदर नहीं होते है, उनकी उचित देखभाल व सौंदर्य प्रसाधनों के उचित उपयोग से होंठ आकर्षक बन सकते हैं। प्रत्येक स्त्री को अपने होंठों की देखभाल करनी चाहिए। इसलिए इस लेख में हम बताएँगे की कैसे कुछ घरेलू सामग्रियों की मदद से होंठों को कोमल, नाजुक व गुलाबी रंगत में लाया जा सकता है। जिनके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते है।

होठों की देखभाल भाल बहुत जरुरी होती है क्योंकि होंठ शरीर का सिर्फ ऊपरी आवरण नहीं है, बल्कि यह अंदरूनी आवरण है। होंठ का गुलाबी हिस्सा श्लेष्मा होता है, जिसकी वजह से होंठ गुलाबी दिखाई देते हैं।

प्राकृतिक सौंदर्य वाले होंठ, नारी के चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। जिनके होंठ जितने नाजुक, मुलायम, सुंदर होते हैं, उनका चेहरा उतना ही खिला-खिला व निखरा हुआ लगता है। होठों के प्रति की गई असावधानी व लापरवाही होठों के सौंदर्य को नष्ट कर देती है। होठों की देखभाल के लिए हमें विशेष सतर्कता और सावधानी रखनी चाहिए|

कभी भी दो-तीन प्रकार की लिपस्टिक मिलाकर होठों पर न लगाएं। ऐसा करने से होठों का सौंदर्य खराब हो सकता है।
होठों की देखभाल के लिए लिपस्टिक को जोर से रगड़-रगड़ कर न उतारें। ऐसा करने से होठों की त्वचा छिल जाती है और होठों का आकार बिगड़ जाता है।

बहुत गर्म चाय, कॉफी, दूध के कप, गिलास आदि होठों से लगाने से होठों की सुंदरता व कोमलता खराब हो जाती है। इसलिए
होठों की देखभाल के लिए उचित तापमान होने पर ही चाय कॉफी को पिए।

रात को सोते समय (Petroleum Jelly) पैट्रोलियम जेली लगाएं। जैली को होठों पर लगाने के बाद अपनी
ऊँगली से धीरे धीरे मसाज करे फिर दोनों होठों को लगभग बीस से पच्चीस सेकंड तक एक दुसरे से चिपका कर रखे, ऐसा करने से जैली दोनों होठों पर बराबर फ़ैल जाएगी।

होठों की देखभाल के लिए पानी खूब पीना चाहिए ताकि आपके होठ और त्वचा में सूखापन न आये।

क्लोरिन मिला हुआ पानी न पिए इससे होठों पर सफेद रंग की परत जम सकती है।

अपने आहार को संतुलित और विटामिन युक्त रखे जैसे हरी सब्जियों दूध, टमाटर, सेब आदि शामिल करे खूबसूरती और चमक
शरीर के अंदर से आती है अगर आपकी सेहत ठीक है तो आपको बहुत ज्यादा मेकअप या श्रंगार की जरुरत नहीं पड़ेगी।

होठों की देखभाल के लिए होठों में रक्त के प्रवाह का सुचारू होना बहुत जरुरी होता है इसके लिए नियमित होठों की मसाज जरुर करे|

होठों पर बार बार जीभ घुमाने से भी होठों की त्वचा प्रभावित होती है, जिससे होठों का सौंदर्य बिगड़ जाता है।

होठों पर खिंचाव आने से भी होठों का सौंदर्य नष्ट हो जाता है। ऐसा करने से होठों का आकार बिगड़ जाता है।

गुस्से में आकर अपने होठों को दांतों के बीच लाकर काटने से होठों का आकर्षण खराब हो जाता है ।

पिन, क्लिप, पेन, पेंसिल आदि चीजें मुंह में डालकर बैठे रहने से होठों की कोमल त्वचा प्रभावित होती है।

धूम्रपान करने से होंठ अपनी प्राकृतिक सुंदरता व कोमलता खो देते हैं ।

दांतों से नाखून चबाने की आदत होठों को नुकसान पहुंचाती है।

होठों पर ज्यादा समय तक लिपस्टिक लगाए रखने से भी होठों की प्राकृतिक सुंदरता नष्ट हो जाती है।

सर्दियों में सूखी हवा से होंठ जल्द ही फट जाते है इसलिए नियमित रूप से जैली का प्रयोग करना चाहिए।
संभव हो तो सूखे होठों पर जमी पपड़ी कभी न खुरचें।

लिपस्टिक हमेशा अच्छी कंपनी की ही खरीदें। लिपस्टिक खरीदते समय हाथ पर हल्की-सी रेखा खींचें। रेखा को मिटा दें। यदि निशान मिट जाता है तो वह अच्छी कपनी की है।

लिपस्टिक साफ़ करने के लिए रुई में थोड़ा सा Cleansing Milk लगाकर होठों को धीरे धीरे साफ करें। फिर थोड़ी सी दूध की मलाई में नींबू का रस मिला कर होठों की हल्के हल्के मालिश करें।

रात को होठों पर लिपस्टिक लगाकर सोने से होठों की सुंदरता शीघ्र नष्ट हो जाती है।

मुड़े हुए ब्रिसल वाले बुश से दांत साफ करने से होंठ प्रभावित होते हैं।

दूसरों के द्वारा इस्तेमाल की गई लिपस्टिक या लिपस्टिक बुश का इस्तेमाल न करें। इससे श्वास, गला, त्वचा, मुख व होठों का संक्रमण होने का भय रहता है।

जोश या खुशी में आकर जहां-तहां न चूमें। इससे होठों पर संक्रमण होने की संभावना रहती है।

कोई भी कॉस्मेटिक या सौन्दर्य-प्रसाधन सामग्री अच्छी गुणवत्ता का तथा अजमाया हुआ ही खरीदे यह होठों की देखभाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

इंडिया में लांच हुआ Lenovo Yoga S940 लैपटाप, जानें खासियतें

टेक डेस्क। Lenovo ने अपना स्मार्ट Ultraslim लैपटॉप Yoga S940 को भारत में Launch कर दिया है। इस लैपटॉप की खास बात यह है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है। साथ ही साथ इसमें एडवांस ऑडियो और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है।

Lenovo Yoga S940 कंपनी के बेहद पतले लैपटॉप सीरीज का अगला एडिशन है। भारत में इन दिनों अल्ट्रा-स्लीम लैपटॉप की डिमांड काफी बढ़ गई है। ज्यादातर वर्किंग प्रोफेशनल्स और कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स इन लैपटॉप्स को काफी पसंद करते हैं। इसकी वजह यह है कि ये लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय लैपटॉप पर ही बिताते हैं। Lenovo के अल्ट्रा-स्लीम लैपटॉप भारत में Rs 23,990 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है।

इस लैपटॉप में कई तरह के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए गए हैं। जिनमें फेशियल अनलॉक, वॉयस असिस्टेंस आदि जैसे प्रमुख फीचर्स शामिल हैं। कंपनी के दावों के मुताबिक, यह अब तक सबसे स्मार्ट लैपटॉप है।

Yoga S940 दुनिया का पहला लैपटॉप है जिसमें रेजर थिन बेजल्स दिए गए हैं और इसके ऊपर कॉनटोर ग्लास रैप दिया गया है। इसमें 500 nits का 4K HDR डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही साथ इसमें ब्राइटनेस के लिए डॉल्वी विजन और साउंट के लिए डॉल्वी एटम्स स्पीकर सिस्टम दिया गया है।

इस अल्ट्रा-स्लीम लैपटॉप की मोटाई महज 0.48 इंच है। यह 8th जेनरेशन Intel Core i7 प्रोसेसर पर काम करता है। साथ ही साथ इसमें Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। यह स्मार्ट लैपटॉप 16GB रैम और 1TB की स्टोरेज के साथ आता है।

इस लैपटॉप में इस्तेमाल किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर की बात करें तो वीडियो कॉल के दौरान AI फीचर इसके बैकग्राउंड न्वॉइज को ऑटोमैटिकली फिल्टर कर देता है और बैकग्राउंड को ब्लर भी कर देता है।

सिर्फ 149 रुपए में Xiaomi ने लांच किया ये प्रोडक्ट, जानें खूबियां

टेक डेस्क. चीन की स्मार्टफोन Xiaomi ने अपने Accessories Segment का विस्तार करते हुए एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने Mi Flex Phone Grip और Stand पेश किया है। कंपनी ने यूजर्स की जरूरत को देखते हुए इसे लॉन्च किया है।

आजकल कई लोग इस तरह के फोन ग्रिप या स्टैंड को इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल तब किया जाता है जब फोन की स्क्रीन बड़ी हो और उसे पकड़ने में दिक्कत महसूस हो। फोन ग्रिप को लगाकर फोन को आसानी से पकड़ा जा सकता है। यह फोन को गिरने से बचाता है। इसे अलग-अलग ग्रिप के लिए एडजस्ट करना भी पूरी तरह से संभव है। कंपनी ने इसे तीन कलर वेरिएंट में पेश किया है।

इसकी कीमत 149 रुपये है। इसे ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। यह फोन की ग्रिप बनाने का काम करता है। इसके जरिए बड़ी स्क्रीन वाले फोन्स को भी एक साथ से इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, अगर आप फोन इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आप उसे नीचे कर दें। इससे यह पूरी तरह से फ्लैट हो जाएगा। ऐसा करने से फोन आसानी से आप अपनी पॉकेट में भी रख पाएंगे।

कंपनी इसे स्टाइलिश लुक और मैट फिनिश के साथ पेश किया है। इसका डिजाइन एलिप्स शेप का है। इसमें तीन एडजस्टेबल लेवल हैं। इसमें मल्टी-फंक्शनल डिजाइन उपलब्ध है जिससे आप इसे आसानी से पकड़ सकते हैं और पढ़ना और वीडियो देखना जैसे काम कर सकते हैं। इससे फोन के गिरने की संभावना भी कम हो जाती है।

अमेरिका का दावा: हमले में मारा गया ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा

वर्ल्ड डेस्क. अपने दौर में आतंक का पर्याय माने जाने वाले अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन के मारे जाने की खबर है। अमेरिकी मीडिया ने खुफिया एजेंसियों के हवाले से ये बात कही है लेकिन अभी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बाबत जब अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार जॉन बॉल्‍टन से हमजा के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

अमेरिका की द एनबीसी न्‍यूज ने तीन अधिकारियों के हवाले से लिखा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को हमजा बिन लादेन के मारे जाने की सूचना मिली है। हालांकि अधिकारियों ने ये स्‍पष्‍ट नहीं किया कि उसकी मौत कहां और कैसे हुई? क्‍या उसकी मौत में अमेरिका का किसी तरह का कोई रोल है?

इसके साथ ही ये भी अभी साफ नहीं है कि क्‍या अमेरिका उसकी मौत के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि करेगा या नहीं? जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से ये पूछा गया कि क्‍या अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को हमजा के मारे जाने की सूचना है तो उन्‍होंने कहा, ”मैं इस पर कोई टिप्‍पणी नहीं करना चाहता।

माना जाता है कि हमजा बिन लादेन पिछली बार 2018 में आखिरी बार सार्वजनिक रूप से दिखा था। उसके बारे में ये भी कहा जाता है कि वह आतंकी संगठन अल-कायदा नेता अयमान अल-जवाहिरी का संभावित उत्‍तराधिकारी था। ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अल-कायदा की कमान जवाहिरी के पास ही मानी जाती है

अमेरिका ने ईरान के विदेश मंत्री पर लगाया प्रतिबंध तो मिला ये करारा जवाब

वर्ल्ड डेस्क. अमेरिकी सरकार ने दुनियाभर में ईरान के प्राथमिक प्रवक्ता के तौर पर ईरान के विदेश मंत्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका के इस कदम से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ना तय हो गया है। वाशिंगटन के निर्णय से ईरानी कूटनीतिक प्रमुख मोहम्मद जवाद जरीफ को भविष्य में वाशिंगटन और तेहरान के बीच किसी भी वार्ता से व्यावहारिक रूप से बाहर करता है।

मीडिया को दिए एक बयान में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि जरीफ ने विदेश मंत्री नहीं प्रचार मंत्री के तौर पर काम किया है और अमेरिका विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने उन पर मध्य पूर्व में ईरान की उग्र गतिविधियों में मिलीभगत का आरोप लगाया।

पोम्पियो ने एक बयान में कहा, “यह कार्रवाई ईरान को आतंक और ईरानी जनता का शोषण करने के स्रोतों को रोकने की दिशा में एक कदम है।” इस प्रकार के प्रतिबंधों से अमेरिका में उनकी सभी संपत्तियों पर प्रतिबंध लग जाएगा और उनका अमेरिका के किसी भी नागरिक से लेन-देन बंद हो जाएगा, जिससे उन्हें डॉलर पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय तंत्र में काम करने में परेशानी आएगी।

हालांकि इसके तुरंत बाद जरीफ ने ट्विटर पर वाशिंगटन के प्रतिबंध का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में उनके पास कोई संपत्ति नहीं है, तो प्रतिबंध से उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट: हादसे के वक्त ड्यूटी से गायब रहे 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड !

लखनऊ : उन्नाव रेप केस की पीड़िता के सड़क एक्सीडेंट मामले में यूपी पुलिस ने 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। ये तीनों पुलिसकर्मी पीड़िता की सुरक्षा में लगे थे। इनमें 2 महिला और 1 पुरूष सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।। एक्सीडेंट के दिन तीनों पीड़िता की सुरक्षा में मौजूद नहीं थे।

उल्‍लेखनीय है कि दुष्कर्म पीड़िता (जिसने 2017 में कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था) अपने वकील और दो रिश्तेदारों के साथ रायबरेली जा रही थी। इस दौरान गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी थी। इसमें पीड़िता के दो रिश्तेदारों की मौत हो गई, जिसमें से एक मृत महिला इस मामले की गवाह थी।

दरअसल, उन्‍नाव रेप केस की गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इस दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) रंजन गोगोई ने उन्‍नाव रेप केस और ट्रक-कार एक्‍सीडेंट मामले की जांच प्रगति रिपोर्ट CBI से तलब की है। सीजेआई ने इस दौरान कहा कि उन्‍नाव रेप केस के सभी मामलों को जल्‍द ट्रांसफर किया जाएगा।

उन्नाव रेप कांड: MLA कुलदीप सेंगर को बीजेपी ने पार्टी से किया निष्कासित !

लखनऊ. उन्‍नाव रेप मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बीजेपी ने पार्टी से निष्‍कासित कर दिया है। वह इस वक्‍त यूपी की सीतापुर जेल में बंद हैं। उन्‍नाव रेप केस की गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।

इस दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) रंजन गोगोई ने उन्‍नाव रेप केस और ट्रक-कार एक्‍सीडेंट मामले की जांच प्रगति रिपोर्ट CBI से तलब की है। सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित अधिकारी को दोपहर 12 बजे तक कोर्ट में तलब किया था। इस पर CBI की ज्‍वाइंट कमिश्‍नर संपत मीणा सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं। कुछ देर में मामले की सुनवाई शुरू होगी। CJI ने सुनवाई के दौरान कहा कि उन्‍नाव रेप केस के सभी मामलों को जल्‍द ट्रांसफर किया जाएगा।

गुरुवार को सुबह सुनवाई के दौरान CJI ने सॉलिसिटर जनरल से उन्‍नाव रेप केस और सड़क हादसे के मामले में CBI के साथ बातचीत करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस मामले की चैंबर में सुनवाई की जाएगी। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से कहा कि उन्‍होंने इस मामले की जांच कर रहे CBI अफसरों से बातचीत की है। वे इस समय लखनऊ में हैं। इसलिए उनका आज दोपहर 12 बजे तक दिल्‍ली आ पाना मुमकिन नहीं है। इसलिए मामले की सुनवाई कल के लिए टाली जाए। इस पर CJI ने सुनवाई को कल के लिए टालने से इनकार कर दिया है।

वेंटिलेटर पर हैं उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और वकील, हालत अभी भी जस की तस

लखनऊ. रायबरेली में रविवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उन्नाव दुष्कर्म पीडि़ता की हालत अभी भी जस की तस बनी है। दुष्कर्म पीडि़ता के साथ दुष्कर्म पीडि़ता के साथ वकील महेंद्र सिंह KGMU के ट्रामा सेंटर के क्रिटिकल केयर यूनिट में अभी भी वेंटीलेटर पर हैं। इनकी हालत यथावत है।

KGMU के प्रवक्ता डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि दोनों की हालत अभी भी गंभीर है। उधर गंभीर रूप से घायल वकील को देखने आए उनके ससुर की तबीयत खराब हो गई है। ससुर को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है। उनको भी भर्ती कराया गया है।

उन्नाव कांड की पीडि़ता और वकील की हालत में अभी भी सुधार नहीं हुआ है। दोनों अब भी वेंटीलेटर पर हैं। पीडि़ता के शरीर में कई जगह हड्डियां टूटी हैं, साथ ही सीने में भी चोट है। पीडि़ता को अभी तक होश नहीं आया है। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने पीडि़ता के शरीर में कई जगह हड्डियां टूटी हैं, साथ ही सीने में भी चोट है।

पीडि़ता का मंगलवार को सीटी स्कैन कराया गया था लेकिन सिर में कोई चोट फिलहाल नजर नहीं आई थी। इसके बाद भी बावजूद सिर में जख्म से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि बहुत सी सिर की चोटें सीटी स्कैन में नजर नहीं आतीं। अभी भी पीडि़ता की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे से उसकी निगरानी कर रही है। अभी भी वह वेंटीलेटर पर है।

इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाने की कोई योजना पर उन्होंने कहा कि KGMU के पास विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो हम शहर के दूसरे अस्पतालों संजय गांधी पीजीआई और लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों को भी बुला सकते हैं।

रामपुर में सपा का शक्ति प्रदर्शन, प्रशासन अलर्ट, धारा 144 लागू

रामपुर. समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां पर जमीन हड़पने के साथ ही विधायक बेटे के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई अब शक्ति प्रदर्शन पर उतर आई है।

समाजवादी पार्टी अपने सांसद आजम खां पर रामपुर जिला प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रही है। इसी के खिलाफ आज रामपुर में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन है। रामपुर के साथ ही पास के जिलों से यहां पर समाजवादी पार्टी के नेताओं के आने की सूचना पर रामपुर में धारा 144 लगा दी गई है। यहां जिला प्रशासन की अलर्ट पर है।

विधायक अब्दुल्ला आजम की गिरफ्तारी के बाद सपाइयों ने प्रदर्शन का एलान किया है। इसको लेकर चौकसी बरती जा रही है। जिलों में वाहनों की जांच की जा रही है। पाकबड़ा में रामपुर जाते समय सम्भल क्षेत्र की असमौली विधायक पिंकी यादव के साथ पुलिस की नोकझोंक हो गई। रामपुर जाते समय पुलिस द्वारा रोके जाने पर विधायक इकबाल महमूद कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर ही बैठ गए। रामपुर में मिलक के धनेली पूर्वी गांव के पास बरेली बॉर्डर पर सपाइयों को रामपुर आने से रोकने के लिए बेरीकेडिंग लगा दी है। वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर जाम भी लग गया। वहीं अमरोहा में जिला प्रशासन ने सपा नेता व पूर्व मंत्री महबूब अली के घर को छावनी बना दिया।

गुरुवार सुबह उन्होंने रामपुर जाने का एलान किया था। इसके बाद सुबह से ही समर्थक घर पर जुटने शुरू हो गए थे। मुरादाबाद में रामपुर बार्डर पर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी है। सपा नेताओं के घरों पर पुलिस ने डेरा जमा लिया है। पुलिस किसी भी हाल में सपाइयों को रामपुर जाने से रोकना चाहती है। रामपुर में जिला अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा खुद भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। डीएम का कहना है कि हम हर स्थिति से निपटने को तैयार हैं। किसी भी स्थिति में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। जिले की शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।

आजम खां के खिलाफ रामपुर के जिला व पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को रामपुर कूच का निर्देश दिया है। अखिलेश यादव ने बदायूं, संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, पीलीभीत, बरेली व बिजनौर के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रामपुर पहुंचने का निर्देश दिया है। इसी कारण समाजवादी पार्टी के शक्ति प्रदर्शन को लेकर रामपुर पुलिस अलर्ट पर है। रामपुर में धारा 144 लागू कर दिया गया है। पुलिस किसी भी अप्रिय वारदात से निपटने की तैयारी में है। रामपुर के सभी प्रवेश मार्ग पर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के साथ ही पैरा मिलिट्री भी तैनात की गई है।

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बाद रामपुर में तनाव काफी बढ़ता दिख रहा है। यहां पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रामपुर पहुंचने लगे हैं। इस बीच प्रशासन ने यहां सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए हैं। कांवड़ यात्रा के साथ ही बकरीद की तैयारी को लेकर यहां धारा 144 लागू है। इसके साथ ही आज किसी भी आशंका को देखते सीमाएं सील कर दी गई हैं।

आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर हो रही कार्रवाई का समाजवादी पार्टी ने जमकर विरोध किया है। कल विधायक अब्दुल्ला को हिरासत में लेने के बाद अब पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया है। माना जा रहा है कि लगभग दस हजार से ज्यादा पार्टी के कार्यकर्ता रामपुर पहुंच चुके हैं। समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं के रामपुर पहुंचने पर तनाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के जिले में पहुंचने की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने रामपुर की सीमाएं सील कर दी हैं। झुंड में शहर की ओर आने वाले सभी लोगों को बाहर ही रोका जा रहा है। भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। सरकारी काम में बाधा डालने के कारण पुलिस ने बुधवार को आजम खान के बेटे और विधायक अब्दुल्ला आजम को हिरासत में ले लिया था।
शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात

जौहर यूनिवर्सिटी के आसपास और शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात नजर आ रहे हैं। धारा 144 लागू होने के चलते लोगों को झुंड में खड़े होने से रोका जा रहा है। लोगों की चेकिंग हो रही है।