टेक डेस्क। Vivo S1 को 7 अगस्त में भारत में Launch किया जाएगा। इस Smartphone को हाल ही में Pakistan में Launch किया गया है। इसे मिड बजट रेंज में Launch किया जा सकता है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप दिया गया है। साथ ही इसके फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 6।38 इंच का फुल व्यू सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 19।5:9 दिया गया है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89।98 फीसद तक दिया गया है।
डिस्प्ले के ऊपर में एक वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है जिसमें 32 MP का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। फोन के डिस्प्ले के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर दिया गया है।फोन में सिक्युरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
फोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ Launch किया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,500 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। फोन में MT6768 ऑक्टाकोर 12nm प्रोसेसर दिया गया है। फोन में अल्ट्रा गेम मोड दिया गया है जो गेमिंग लवर्स को काफी पसंद आएगा।
Rear camera की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 16 MP का दिया गया है जबकि दो अन्य camera 8 MP के और 2 MP के दिए गए हैं।
टेक डेस्क। Vivo Z5 को चीन में Launch कर दिया गया है। यह कंपनी की लेटेस्ट मिड-रेंज ऑफरिंग है। Vivo के इस नए फोन में 19।5:9 डिस्प्ले के साथ वॉटरड्रॉप Notch डिजाइन दिया गया है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 SoC के साथ 8GB तक रैम दी गई है।
Vivo Z5 सुपर नाइट व्यू 2।0+ के साथ लो-लाइट कैमरा क्वालिटी को बूस्ट करने के लिए आता है। इसमें बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए मल्टी-टर्बो दिया गया है। इसके अलावा, Vivo Z5 में AI पॉवर्ड ब्यूटी मोड दिया गया है। इसी के साथ, फोन में OTG रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 22।5W फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।
Vivo Z5 की कीमत
फोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,598 (करीब Rs। 16,000) है। इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज विकल्प CNY 1,898 (करीब Rs। 19,000) और 6GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,998 (करीब Rs। 20,000) में आता है। इसी के साथ इसका टॉप लाइनअप 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ CNY 2,298 (करीब Rs। 23,000) में आता है।
फोन तीन कलर्स – Aurora Illusion, Bamboo Forest Night और Holographic Illusion में आता है। Vivo ने इस हैंडसेट की चीन में ऑनलाइन स्टोर में बिक्री शुरू कर दी है। इसके 8GB रैम + 128GB मॉडल को छोड़कर सभी वेरिएंट्स सेल के लिए उपलब्ध है। यह मॉडल 6 अगस्त को सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Dual-Sim फोन एंड्रॉइड 9 पर आधारित फनटच ओएस 9।1 पर काम करता है। फोन में 6।38 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 SoC के साथ 6GB/8GB रैम दी गई है। फोटोज और वीडियोज के लिए फोन में ट्रिपलर रियर कैमरा दिया गया है।
इसमें 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP सेकेंडरी कैमरा के साथ वाइड एंगल लेंस और 2MP सेंसर दिया गया है। सेल्फी के मामले में, फोन में 32MP सेंसर दिया गया है। Vivo Z5 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Vivo ने फोन में 4500mAh की बैटरी के साथ 22।5W फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी उपलब्ध करवाई है।
मनोरंजन डेस्क। कॉमेडी जॉनर में सफलता हासिल करने वाले एक्टर कुणाल रॉय कपूर अब काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। कुणाल रॉय कपूर Sanjay Dutt की भांजी नाजिया हुसैन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म मुश्किल का गाना रिलीज किया जा चुका है। जिसमें इस रोमांटिक जोड़ी को देखा जा सकता है।
जी म्यूजिक कंपनी ने हाल ही में इन कलाकारों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की झलक के तौर पर फिल्म का एक गाना ‘यू ही नहीं’ रिलीज किया है। मात्र दो दिन में ही इस रोमांटिक गाने को काफी पसंद किया जा चुका है। इसे अब तक कुल 5 लाख 35 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
रोमांटिक डेस्टिनेशन के तौर पर जाने जाने वाले यूरोप में और खास तौर पर स्नोफॉल के सीजन में इस गाने को शूट किया गया है। फिल्म ‘मुश्किल – फियर बिहाइंड यू’ गाना ‘यू ही नहीं’ गाया है मीनल जैन ने और म्यूजिक है वर्दान सिंग का। यह गाना फ़िल्म में कुणाल रॉय कपूर और नाज़िया हुसैन के प्यार के सफर को दिखाता है।
हेल्थ डेस्क। धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है लेकिन इससे जुड़े कई ऐसे मिथ हैं जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं। कहा जाता है कि स्मोकिंग से कैंसर का खतरा बढ़ता है लेकिन ना करने कितना खतरा बढ़ता है इसके बारे में आपको नहीं पता होगा। आज हम इसी की जानकारी आपको देने जा रहे हैं।
धूम्रपान करने वाले ये सोचते हैं कि सिगरेट में कमी लाकर वे किसी भी खतरे को कम कर सकते हैं। तो ये आपकी गलतफहमी हैं। जो लोग धूम्रपान करते हैं, उन्हें अच्छी तरह पता है कि ऐसा करना उनके लिए कैंसर का कारण बन सकता है लेकिन कुछ लोग इस गलतफहमी में भी जीते हैं कि कम धूम्रपान से वे इस खतरे से बच सकते हैं।
दरअसल, एक शोध में पता चला है कि धूम्रपान करने वालों में से एक तिहाई यह मानते हैं कि दिन में कम से कम 10 सिगरेट पीने से उन पर फेफड़े के कैंसर का खतरा नहीं है।
फ्रांस के मार्सेली शहर में स्थित नार्ड अस्पताल के शोधकर्ता लॉरेंट ग्रेइलियर मानते हैं कि लोगों की इस सोच के कारण ही दुनिया भर में धूम्रपान बना हुआ है। लॉरेंट का शोध फ्रांस के 40 से 75 साल की उम्र के 1602 लोगों पर किए गए प्रयोग पर आधारित है। इनमें से 40 फीसदी लोग यह मानते हैं कि दिन में 10 सिगरेट पीना खतरनाक नहीं है।
Health Desk। भारत में अब घर बैठे खाना आसानी से आ सकता हैं। देखा जाये तो इसकी शुरुआत तब हुई जब एक ग्राहक ने Zomato से धर्म को लेकर डिलिवरी ब्वॉय बदलने की मांग की। अमित शु्क्ल नाम के यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा कि वह गैर हिंदू शख्स से खाना नहीं लेंगे और इसके बदले उन्हें उनके पैसे वापस चाहिए। Zomato ने डिलीवरी ब्वॉय का समर्थन करते हुए लिखा- खाने का कोई धर्म नहीं होता। खाना खुद एक धर्म है। Zomato के इस जवाब ने सभी का दिल जीत लिया।
जब कभी कुछ स्पेशल खाने का मन हो या खाना बनाने का मन न कर रहा हो। समय की कमी के चलते या अचानक मेहमान आ जाए तो हम सभी लोग ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं। आइए जानते हैं Zomato के अलावा कुछ और फूड डिलिवर करने वाली ऐप के बारे में।।।
उबर ईट्स
ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए उबर ईट्स भी बहुत फेमस ऐप है। ये ऐप टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी उबर टेक्नोलॉजी का ही वैंचर है। ये ऐप भी कई सारे ऑफर निकालती रहती है।
फूड पांडा
दस लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस ऐप को डाउनलोड किया हुआ है। प्लेस्टोर पर इस ऐप को 4।1 स्टार मिले हैं। ये ऐप दुनिया भर में 43 अलग-अलग देशों में एक्टिव है। इसका हेडक्वाटर बर्लिन, जर्मनी में है। इसके अलावा ये ऐप 45 मिनट में खाना डिलीवरी करने की गारंटी देते हैं।
फ्रेश मेन्यू
दरअसल इस ऐप के जरिए आप 24 घंटे गरमा-गर्म खाना ऑर्डर कर सकते हैं और समय पर डिलीवरी भी ले सकते हैं। इस ऐप की खास बात यह है कि ऑर्डर के लिए शिड्यूल भी कर सकते हैं। फ्रेश मेन्यू में आपको हर रोज नया व्यंजन मिलेगा।
New Delhi। बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजेंद्र गुड्डा ने सुप्रीमो मायावती पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद राजनीति खेमे में हड़कंप मच गया है। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान BSP विधायक राजेंद्र गुड्डा ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगा डाला।
राष्ट्रमंडल परिषद के द्वारा आयोजित एक सेमिनार के दौरान राजस्थान के उदयपुरवाटी के बसपा विधायक राजेंद्र गुड्डा ने बसपा प्रमुख मायावती पर यह आरोप मढ़ा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई उन्हें ज्यादा पैसे दे देता है तो उसे वो टिकट दे देती हैं। इस पर विधानसभा के अंदर मौजूद उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा इस पर तो जवाब मायावती ही दे सकती हैं।
सेमिनार का दूसरा सत्र चल रहा था इसी दौरान सत्र के आखिरी में विधायकों की ओर से सवाल लिए जाने थे। इस दौरान BSP विधाय़क गुड्डा ने मंच पर मौजूद वक्ताओं से सवाल पूछा। इस दौरान उन्होंने कहा कि BSP पार्टी पैसे लेकर टिकट देती हैं। कोई उम्मीदवार अगर ज्यादा पैसे दे देता है तो उसे टिकट दे दिया जाता है। लोकतंत्र में इसको रोकने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए?
इससे पहले भी उन्होंने सेमिनार के पहले सत्र के दौरान पूर्व पीएम वीपी सिंह और कांशी राम का जिक्र नहीं होने पर भी सवाल उठाए थे।
मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह ब्रेकअप के बाद बुरी तरह से टूट गयी थी और वह समय उनकी जिंदगी के लिये सबसे बुरा समय था।
परिणीति ने लेडीज वसेर्स रिकी बहल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस फिल्म में काम किया। इसका निर्देशन भी मनीष शर्मा ने किया था। दोनों के अफेयर की कई खबरें सामने आई थीं, बाद में दोनों अलग हो गए। परिणीति ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड का बिना नाम लिए बताया कि वह ब्रेकअप के बाद वह टूट गई थीं, लेकिन बाद में धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो गया है।
परिणीति ने बताया, मैं दिल टूटने के एक लंबे दौर से गुजर चुकी हूं और मुझे लगता है कि यह एक ही बार हुआ होगा। ईमानदारी से कहूं तो, मैं बहुत परेशान थी। वह मेरी लाइफ का सबसे बुरा समय था क्योंकि मैंने तब तक इस तरह के रिजेक्शन का सामना नहीं किया था। उस समय मुझे अपने परिवार की सबसे ज्यादा जरूरत थी।
परिणीति चोपड़ा ने कहा, लेकिन यदि परिपक्वता के मामले में कुछ भी बदला है, तो यह सब उसी के कारण है। मैं भगवान को यह मेरी लाइफ के शुरुआती स्टेज में देने के लिए धन्यवाद देती हूं।
Lucknow. उन्नाव बलात्कार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रेप पीड़िता के चाचा को तुरंत रायबरेली जेल से तिहाड़ जेल ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उन्नाव बलात्कार पीड़िता का परिवार उसे लखनऊ के अस्पताल से एम्स स्थानांतरित करने पर फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। कोर्ट ने आगे कहा कि कोई भी मीडिया हाउस प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष तौर पर अथवा किसी भी तरीके से उन्नाव बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर नहीं करेगा।
बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अभूतपूर्व फैसला सुनाते हुए उन्नाव रेप मामले से जुड़े सभी पांच मुकदमों की सुनवाई यूपी से हटाकर दिल्ली की अदालत में करने का आदेश दिया। साथ ही दुष्कर्म मामले की सुनवाई 45 दिन में पूरी करने को कहा ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके।
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने गुरुवार को सुबह सुनवाई शुरू होते ही जानना चाहा कि इस मामले में जांच कहां तक पहुंची है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पीठ ने कहा कि सीबीआई के जांच अधिकारी को बुलाएं, हम उनसे केस की जानकारी चाहते हैं। इस वजह से सुनवाई स्थगित करनी पड़ी थी।
बहुचर्चित रेप प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीआरपीएफ की टुकड़ी गुरुवार की देर रात पीड़िता के गांव पहुंच गई। पीड़िता और वकील के घर पर सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। दो वाहनों से करीब डेढ़ दर्जन सीआरपीएफ के जवानों की टीम गांव पहुंची है। करीब 10 लोग पीड़िता के घर पर और चार लोग वकील के घर पर निगह बानी कर रहे हैं। पीड़िता के घर में ताला लटका है। वही वकील के घर पर कुछ लोग मौजूद हैं। पीड़िता के घर वाले लखनऊ स्थित अस्पताल में मौजूद हैं।
मनोरंजन डेस्क. भोजपुरी क्वीन Rani Chatterjee के रियलिटी शो का सपना आखिरकार पूरा हो ही गया। रानी को यह मौका टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में मिला है, जिसके होस्ट फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी हैं। इस बार इस रियलिटी शो की शूटिंग बुल्गारिया की राजधानी सोफिए में हो रही है, जिसके लिए Rani Chatterjee ने फ्लाइट ले ली है और जल्द ही वह रोहित शेट्टी के शूटिंग में लग जाएंगी।
Rani Chatterjee के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि रानी इस शो और रोहित शेट्टी के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस शो के लिए रानी ने बीते दिनों जिम में काफी पसीने बहाए हैं और अपना वेट लूज किया है।
संजय ने रानी के हवाले से बताया कि रानी को मौत के अलावा किसी चीज से डर नहीं लगता है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बहादुर कलाकार हैं। फिर भी खतरों से खेलने में माहिर रोहित शेट्टी उनसे कौन-कौन से स्टंट परफॉर्म करवाएंगे, इसको लेकर रानी काफी एक्साइटेड हैं। वैसे भी रानी का एक्शन इमेज है। संजय भूषण ने बताया कि Rani Chatterjee इस शो को जीतने का संकल्प लेकर मुंबई से गई हैं। इसके लिए वह अपना बेस्ट देंगी।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से रानी को लेकर मीडिया में हर बार ये चर्चा होती थी कि वे होस्ट सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में नजर आएंगी, लेकिन हर बार ये खबर अफवाह साबित हुई हैं। लेकिन इस बार रानी रोहित की टीम में शामिल होने के लिए के लिए बुल्गारिया की राजधानी सोफिए रवाना हो चुकी हैं। इससे भोजपुरी इंडस्ट्री शॉक्ड भी है।