31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 340

बेहतर इंसान बनाना पाठ्यपुस्तकों का उद्देश्य होना चाहिए !

शिक्षा डेस्क. बालभारती कक्षा दूसरी की पाठ्यपुस्तक शिक्षण संस्थानों में आ चुकी है। अपनी खूबसूरती और सीमाओं के साथ शिक्षा जगत इसे अपना चुका है। महाराष्ट्र के कोने-कोने से पुस्तक पर सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है।

पुस्तक के सभी पहलुओं को लेकर महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्मिती व अभ्यासक्रम संशोधन, पुणे की हिंदी भाषा विशेषाधिकारी डॉ. अलका पोतदार से डॉ. जीतेन्द्र पांडेय से विस्तृत बातचीत हुई। पाठ्यपुस्तक निर्मिती को लेकर प्रस्तुत है डॉ. अलका पोतदार का लघु साक्षात्कार :

डिजिटल युग में पाठ्यपुस्तकों का निर्माण एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। कक्षा दूसरी की पाठ्यपुस्तक निर्मिती में आप ने इस चुनौती को किस प्रकार स्वीकार किया?

बिल्कुल सही कहा आपने। आज हम डिजिटल हो चुके हैं। महाराष्ट्र के दूर-दराज़ गाँवों में आज भी बच्चे ज्ञान और सूचना के लिए पाठ्यपुस्तकों पर निर्भर हैं। हमारी चुनौती डिजिटल नहीं बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों प्रकार के छात्रों को संतुष्ट करना है। कहने का मतलब यह कि शहरी बच्चे हल, फावड़ा, बैलगाड़ी, कुआँ और ग्रामीण परिवेश से परिचित हों और ग्रामीण विद्यार्थी विश्व की गतिविधियों से परिचित हो सकें।

दूसरे बोर्ड्स की अपेक्षा बालभारती की दूसरी कक्षा की पुस्तक किन अर्थों में अलग है?

पुस्तक निर्मिती के दौरान हमारी टीम ने अलग-अलग बोर्ड्स की पाठ्यपुस्तकों का अध्ययन किया था। कुछ बोर्ड्स तो ऐसे हैं जिन्होंने एक ही विषय को सभी कक्षाओं में रखा है, थोड़ा विस्तार के साथ। हमने ऐसा नहीं किया। हमारे यहाँ विषय की वैविध्यता है। बाल मनोविज्ञान के आधार पर हमनें पाठों का चयन किया है। यहाँ तक कि लेखकों से विद्यार्थियों के स्तर को ध्यान में रखते हुए सामग्री लिखवाई भी गई है। हमनें कहीं भी पुस्तक की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया है।

भारत एक ऐसा देश है जहाँ सर्वधर्म समभाव को महत्त्व दिया जाता है। पुस्तक में इस आवश्यकता की पूर्ति किस प्रकार हुई है?

सर्वधर्म समभाव एक संवेदनशील मुद्दा भी है। बड़ी सावधानी के साथ इस चीज को पुस्तक में स्थान मिला है।यदि आप पुस्तक को पलटें तो किताब की शुरुआत ही “मीरा और कबीर” नामक दो पात्रों से होती है। संवाद वाले पाठों में सभी धर्म के पात्र लिए गए हैं। इससे हमारे पाठ की खूबसूरती और भी बढ़ी है।

आज आईबी, आईजीएससी, सीबीएसई, आईसीएससी सहित देश के अन्य बोर्ड्स में एक स्पर्धा मची है। ऐसी स्थिति में बालभारती की हिंदी पुस्तकें अपने को कहाँ पाती हैं?

देखिए जीतेंद्र जी, स्पर्धा तो हर वक़्त रही है। यह भी सच है कि नैतिक मूल्यों का क्षरण भी बड़ी तेजी से हो रहा है। किसी भी पाठ्यपुस्तक में इन दोनों में संतुलन तो रहना चाहिए। हमारे विद्यार्थियों को दुनिया के साथ कदमताल करते हुए अपने आचरण में मूल्यों को भी जीवित रखना होगा। इसके लिए पाठ्यपुस्तकों की भूमिका बड़ी महत्त्वपूर्ण है। मुझे गर्व है कि कक्षा दूसरी की यह पुस्तक जो आपके हाथ में है, उसका प्रारंभ ही बड़ों के प्रति अभिवादन से होता है। मुझे लगता है कि छात्रों को बेहतर इंसान बनाना पाठ्यपुस्तकों का उद्देश्य होना चाहिए।

आकर्षक साज-सज्जा और उम्दा सामग्री से लैस कक्षा दूसरी की पुस्तक अब नन्हे हाथों में पहुँच चुकी है। इसका श्रेय किसे जाता है?

निर्विवाद रूप से यह सामूहिक प्रयास से संभव हो पाया। मुझे शासन की ओर से कार्य करने की स्वतंत्रता दी गई और मैंने पूरी टीम को यह स्वतंत्रता दी कि पुस्तक निर्मिती के दौरान सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए, जो निष्कर्ष निकले सर्वसम्मति से उसका कार्यान्वयन हो। हम अपने रचनाकारों के प्रति हार्दिक कृतज्ञ हैं जिन्होंने बड़े सहज भाव से सुझावों को अपनी रचनाओं में स्थान दिया। मैं शुक्रगुज़ार हूँ पुस्तक समिति और अभ्यासगट के सदस्यों का जिनके समर्पण और मेहनत से इतनी खूबसूरत पुस्तक विद्यार्थियों के हाथों में पहुँच सकी।

पाठ्यपुस्तक निर्मिती को लेकर आपने खुलकर मुझसे बात की। इसके लिए धन्यवाद और आपकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई।

योगी सरकार के खिलाफ शिवपाल यादव ने खोला मोर्चा, कार्यकर्ताओं संग किया प्रदर्शन

लखनऊ. राजधानी में गुरुवार को सरकार की जन विरोधी नीतियों और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से जीपीओ की ओर आगे बढ़े। विधान भवन का घेराव करने का प्रयास किया। वहीं, मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया।

इस विरोध प्रर्दशन के चलते राजभवन रोड पर एम्बुलेंस घटे भर जाम में फंसी रही। वहीं, एम्बुलेंस सवार अमेठी गौरीगंज के मरीज रोहित की हालत बिगडऩे लगी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी को निकलने का रास्ता नहीं दिया।

यूपी मे डबल मर्डर से मची सनसनी, भाई-बहन की गोली मारकर हत्या

बिजनौर. उत्तर प्रदेश के बिजनौर में डबल मर्डर से सनसनी मच गई है। मेला दिखाने के बहाने पति ने पत्नी और साले की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

गुरुवार की तड़के निजामतपुरा निवासी वीर सिंह की विवाहिता बेटी जयवती (22) का शव गांव से दो सौ मीटर दूर एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला। जिसके सिर में गोली लगी हुई थी। वहीं जयवती के छोटे भाई 20 वर्षीय अरविंद का शव भी यहां से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में पड़ा हुआ था। उसके भी सिर में गोली मारी गई थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि जयवती का विवाह करीब डेढ़ साल पहले नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव धमरौला निवासी रामौतार के बेटे सोमपाल के साथ हुआ था। बताया कि बुधवार की रात 11 बजे उनका दामाद सोमपाल शराब के नशे में निजामतपुरा आया। सोमपाल मेला दिखाने के लिए जयवती को ले गया। रात में जब सोमपाल और जयवती नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। रात से ही परिजन दोनों को ढूंढ रहे थे।

परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी में पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा था। हरियाली तीज पर जयवती अपने मायके निजामतपुरा आई हुई थी। जयवती के भाई अरविंद की 2 माह पूर्व शादी हुई थी। जयवती सात माह की गर्भवती थी।

SSP संजीव त्‍यागी ने बताया कि आरोपित सोमपाल की फोटो सभी थाने में भेज दी गई है। चार टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमपाल के साथ और भी लोग हत्‍या में शामिल हैं।

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां शीरे से भरा टैंकर और रेत के भरे ट्रक में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था की 5 लोगों की मौत हो गई है वहीं 3 लोग गंभीर रुप से घायल हैं।

मौके पर पहुंचे जिले के प्रशासन ने क्रेन के जरिये आपस मे भिड़े वाहनों को खिंचवाकर वाहनों में फंसे शवों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।यह दुर्घटना कोतवाली शहर बिजनौर के झालू मार्ग स्थित काली के मंदिर चौराहे पर देर रात हुई।

दरअसल, बिजनौर की ओर जा रहे शीरे से भरे टैंकर के अचानक ब्रेक फेल हो गए और वह दूसरी साइड से आ रहे रेत के भरे ट्रक में घुस गया। इसी दौरान चौराहे पर दूसरी रोड से आ रहा तीसरा वाहन भी इस भिड़ंत का शिकार हो गया। चौराहे पर तीनों साइड से आ रहे बड़े वाहन आपस मे जोरदार भिड़ंत का शिकार हो गए, इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और जिले के आला अधिकारियों द्वारा क्रेन के जरिये आपस मे भिड़े वाहनों को खिंचवाकर अलग करवाया गया और वाहनों में फंसे शवों को बाहर निकाला गया।

घटनास्थल पर हालात इतने खराब थे कि हर तरफ चीख पुकार मच रही थी। पुलिस द्वारा दर्दनाक हादसे का शिकार हुए 5 मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया और गंभीर रूप से घायल हुए तीनो लोगों को एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त और घायल लोगों की जानकारी ली जा रही है।

नेपाल: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Kathmandu. नेपाल के बालुवातर स्थित इंटरनेट सेवा प्रदाता सुबिशु के कार्यालय की इमारत में बुधवार दोपहर भीषण आग लगने से करीब 500 मिलियन नेपाली रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 31 करोड़ रुपये से अधिक है।

स्‍थानीय समायानुसार दोपहर करीब एक बजे यह घटना हुई। जिस वक्‍त इमारत में आ लगी, उसमें करीब 200 लोग मौजूद थे, जिन्‍हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। माना जाता है कि इस इमारत के अंदर रखे पेट्रोल के एक बैरल में लगी आग इसकी मुख्‍य वजह है।

महानगर पुलिस कार्यालय, रानीपोखरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम ग्यावली ने एएनआई को बताया कि घटना के वक्‍त इमारत में 200 लोग मौजूद थे।

सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हमें शक है कि इस इमारत में रखे पेट्रो उत्‍पाद के बैरल से ईंधन का रिसाव उस विस्फोट की शुरुआत का कारण था जो बाद में इमारत से जुड़ा हुआ था।

एक अनुमान के अनुसार, बैरल में करीब दो हजार लीटर डीजल रखा था, जोकि जेनरेटर चलाने के लिए बिल्डिंग में रखा गया था। यह इमारत नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के आधिकारिक आवास से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इस घटना के बाद सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस और नेपाल सेना के कर्मियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया था और लगभग 90 मिनट में आग बुझाई गई।

Article 370 हटाना हमारा अंदरुनी मामला, पाकिस्‍तान हस्‍तक्षेप न करे: भारत

New Delhi. जम्‍मू-कश्‍मीर पर भारत के फैसले पर ऐतराज जताते हुए पाकिस्‍तान ने इसका अंजाम भुगतने के लिए कहा है। कूटनीतिक संबंधों को कम करने का निर्णय किया है।

इस पर करारा जवाब देते हुए भारत ने दो टूक कहा कि पाकिस्‍तान कश्‍मीर पर दुनिया को गलत तस्‍वीर नहीं दिखाए। अनुच्‍छेद 370 हटाना भारत का अंदरूनी मामला है। इसमें पाकिस्‍तान हस्‍तक्षेप न करे। हम जम्‍मू-कश्‍मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि हमने इस तरह की रिपोर्ट देखी हैं जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के मामले में पाकिस्‍तान ने एकतरफा फैसला लिया है। इसके तहत हमारे साथ कूटनीतिक संबंधों को कम किया गया है। इसमें कोई आश्‍चर्य की बात नहीं है क्‍योंकि इस तरह के कदमों के ऐलान से जम्‍मू-कश्‍मीर में असंतोष भड़काने की कोशिशें होती हैं और सीमापार आतंकवाद को न्‍यायोचित ठहराया जाता है।

बेबी बंप के साथ Amy Jackson ने शेयर की टॉपलेस फोटो, फैंस ने किए ऐसे कमेंट

मनोरंजन डेस्क. मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली Amy Jackson ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई लेकिन उनका करियर यहां लंबा नहीं चल सका। इसके बाद जैमी ने साउथ का रूख किया और वहां पर Actress को पैसा और शोहरत भरपूर मिला।

रजनीकांत की फिल्म रोबोट के सेकंड पार्ट में नीला रोबोट का किरदार प्ले करके एमी ने अपने फैंस का दिल जीत लिया। बता दें कि Actress फिलहाल 3 महीने की प्रेग्नेंट हैं और वो अपने बेबीमून पर चल रही हैं।

एमी ने अपने बेबी बंप के साथ एक नई टॉपलेस फोटो शेयर की हैं जिसमें उनका बढ़ा हुआ वजन, स्ट्रेच मार्क और फुल बेबी बंप नजर आ रहा है। इसी पोस्ट के साथ एमी ने लिखा कि वो अपने इस खास पल को ही मोमेंट में एंजॉय कर रही हैं।

Actress की इस फोटो पर उनके फैंस और दोस्त बहुत प्यारे कमेंट कर रहे हैं। एमी की एक दोस्त का कहना था कि इससे प्यारी तस्वीर कोई हो ही नहीं सकती। वहीं एक यूजर का कहना था कि आप इस रोल में और भी सुंदर नजर आ रही हैं, भगवान आपको और आपके बच्चे को स्वस्थ रखे।

बता दें कि Actress Amy Jackson ने इसी साल जनवरी में अपनी सगाई की खबर से फैंस को चौंका देने वाली एमी ने पिछले दिनो अपनी प्रेग्नेंसी फैंस के साथ शेयर की। एमी इन दिनों वेनिस में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। फुल प्रेग्नेंसी यानि कि 9वें महीने में एमी अपने होने वाले बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

काजोल की बोल्ड तस्वीरों के पीछे है इस शख्स का हाथ, PHOTOS वायरल

मनोरंजन डेस्क. Bollywood Actress काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। काजोल आज भी काफी सिंपल और सादगी भरा जीवन जीने में विश्वास करती हैं। एक्ट्रेस को ज्यादा तामझाम या फिर शो ऑफ करना पसंद नहीं है।

पिछले दिनों काजोल ने अपने इस्टाग्राम पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की थीं जिन्हें देखकर लग रहा था कि शायद एक्ट्रेस ने फोटोशूट करवाया है। काजोल ने अपनी फोटो पोस्ट पर लिखा कि उनकी ये बेहतरीन फोटो किसी और ने नहीं बल्कि उनके प्यारे से बेटे ने क्लिक की हैं। जी हां, युग देवगन अपनी प्रिटी मॉम के लिए स्टाइलिश फोटोग्राफी भी करते हैं।

बता दें कि पिछले दिनों ही काजोल ने अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए एक थैंक यू वीडियो भी शेयर किया था।

मुंबई में जन्मीं काजोल मां तनुजा और नानी शोभना की ही तरह Bollywood की सफल एक्ट्रेस में से एक हैं। काजोल के पिता शोमू मुखर्जी फिल्म निर्देशक थे। वहीं काजोल की छोटी बहन तनीषा ने भी हिंदी फिल्मों में हाथ आजमाया।

काजोल ने अपने करियर के पीक पर Bollywood के एक्शन स्टार अजय देवगन से शादी करके घर बसा लिया था। आज काजोल एक्टिंग करियर के साथ ही दो बच्चों की मां का रोल भी बड़ी संजीदगी से प्ले कर रही हैं।

मदरसों में पहली बार पढ़ाया जाएगा जश्न-ए-आजादी के शहीदों का पाठ

देहरादून. अब तक धार्मिक तालिम तक सीमित रहने वाले मदरसों के छात्रों को पहली बार देश के उन वीर शहीदों के बारे में जानकारी दी जाएगी जिन्होंने जश्ने आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उत्तराखण्ड मदरसा बोर्ड ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही छात्रों को शहीदों की शौर्य गाथा विषय के तौर पर पढ़ाई जाएगी।

यह पहला मौका होगा जब मदरसे के छात्रों को उनके तालिम के इतर भी कुछ खास बताया जाएगा। इसके लिए मदरसा बोर्ड द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई है। उत्तराखण्ड के 297 मदरसों के लिए जल्द ही सरकुलर जारी कर पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।

उत्तराखण्ड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष बिलाल उर रहमान की माने को मदरसे के छात्रों को इस बात की जानकारी होना जरूरी है कि कैसे सुखदेव , भगत सिंह, अशफाक उल्लाह खान सहित तमाम शहीदों ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने जान की बाजी लगाई थी।

छात्रों को शहीदों की जानकारी

ये ऐसी पहल है जो प्रदेश में अब तक नहीं की गई। मदरसा बोर्ड के गठन को करीब 5 साल का वक्त बीत चुका है लेकिन ये पहला मौका है जब मदरसे के छात्र अपने शहीदों के बारे में पढ़ेंगे जानेंगे। बोर्ड की इस खास पहल का सभी स्वागत कर रहे हैं। चाहे वह युवा मुस्लिम हों या फिर तजुर्बेकार।।।युवा नदीम कहते हैं बोर्ड का ये प्रयास अच्छा है कि मदरसों के छात्र भी देश के वीर शहीदों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

Article 370: PM मोदी आज शाम राष्ट्र को करेंगे संबोधित !

फिर बढ़ सकता है लॉकडाउन!
फिर बढ़ सकता है लॉकडाउन!

New Delhi. जम्मू कश्मीर से Article 370 को हटाए जाने को लेकर आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में Jammu and Kashmir को विशेष राज्य का दर्जा हटाए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने पर सरकार के फैसलों के बारे में देश की जनता को बताएंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को Jammu and Kashmir को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले Article 370 के प्रावधानों को निरस्त करने को मंजूरी दे दी है। इससे पहले, Jammu and Kashmir राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों (Jammu and Kashmir और लद्दाख) में बांटने और Article 370 के प्रावधानों को हटाने संबंधी विधेयक को केंद्र सरकार ने दोनो सदनों में बहुमत से पारित करा लिया। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद अब यह विधेयक कानूनी रूप से लागू किया जा सकेगा।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया, भारत के संविधान के Article 370 के खंड 1 के साथ पठित Article 370 के खंड 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए राष्ट्रपति संसद की सिफारिश पर यह घोषणा करते हैं कि छह अगस्त 2019 से उक्त अनुच्छेद के सभी खंड लागू नहीं होंगे।।। सिवाय खंड 1 के।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में Jammu and Kashmir को विशेष दर्जा देने वाले संविधान Article 370 के प्रावधानों को निरस्त करने और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों Jammu and Kashmir और लद्दाख में बांटने का प्रस्ताव पेश किया था। दिनभर चर्चा के बाद उसी दिन यह विधेयक राज्यसभा में पारित भी हो गया था।