31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 339

महाराष्ट्र में बाढ़ के चलते 27 लोगों की मौत, कर्नाटक में एयरलिफ्ट कर रही है वायुसेना

New Delhi। दक्षिण के राज्‍यों में बारिश का कहर जारी है। महाराष्‍ट्र के साथ ही केरल और कर्नाट‍क में भी भारी बारिश जारी है। मॉनसून की इस बारिश से केरल और कर्नाटक के कई हिस्‍सों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इन इलाकों में फंसे लोगों को निकालने और उन तक मदद पहुंचाने के लिए सेना को लगाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कर्नाटक में बाढ़ के कारण अब तक 9 लोगों की मौत हुई है। राज्‍य में बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 16,875 लोगों और 3010 जानवरों को 272 राहत कैंपों में पहुंचाया गया है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 27 लोगों की मौत हुई है। इनमें सांगली में 11, कोल्हापुर में 2, पुणे में 6, सोलापुर में 1 और सातारा में 7 लोगों की जान गई।

कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बेलागावी में फंसे लोगों को वायुसेना हेलीकॉप्‍टर की मदद से एयरलिफ्ट कर रही है। रोगी, हलोली, उधाघाटी और गिरदल से वायुसेना ने अब तक 25 लोगों को बचाया है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक 475 फूड पैकेटों के साथ पानी भी लोगों तक पहुंचाया गया है।

कर्नाटक में भी बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं। काबिनी सर्किल के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर के मुताबिक काबिनी बांध से 1 लाख क्‍यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। ताराका बांध से 15 हजार क्‍यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। साथ ही नागू बांध से 10 हजार क्‍यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

महाराष्‍ट्र के कोल्‍हापुर में एनडीआरएफ की टीमें लोगों को रेस्‍क्‍यू कर रही हैं। यहां बाढ़ के कारण हालात अधिक खराब हैं।

अयोध्या केस की 5 दिन सुनवाई पर मुस्लिम पक्षकार ने जताई आपत्ति !

अयोध्या। अयोध्‍या केस में सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड ने सप्‍ताह के 5 दिन सुनवाई पर आपत्ति जताई है। मुस्लिम पक्षकारों की ओर से वकील राजीव धवन ने विरोध जताते हुए कहा कि मेरे लिए संभव नहीं होगा कि पांचों दिन कोर्ट के समक्ष इस मामले में उपस्थित हो सकूं। यह पहली अपील है और सुनवाई इस तरह हड़बड़ी में नहीं की जा सकती। इस तरह मुझे परेशान किया जा रहा है।

राजीव धवन ने कहा कि हमें दस्तावेज उर्दू से अंग्रेज़ी में अनुवाद करने हैं और दिन भर दलीलें पेश करने के बाद यह करना संभव नहीं है। इस पर चीफ जस्टिस (CJI) ने कहा कि हमने आपकी दलीलों और आपत्ति को सुन लिया है। हम इस पर विचार करेंगे। जल्दी ही इस पर आपको जवाब दिया जाएगा।

क्या कोई जन्मस्‍थान एक न्यायिक व्यक्ति हो सकता है?

उल्‍लेखनीय है कि अयोध्‍या केस की संविधान पीठ में आज भी सुनवाई जारी रहेगी। रामलला विराजमान की ओर से एक बार फिर पक्ष रखा जाएगा। गुरुवार को कोर्ट ने संकेत दिए थे कि अयोध्या मामले की सुनवाई अब हफ्ते में 5 दिन हो सकती है। अमूमन संविधान पीठ हफ्ते में 3 दिन ही सुनवाई करती है लेकिन इस मामले की सुनवाई हफ्ते के 5 दिन हो सकती है। गुरुवार को रामलला विराजमान की तरफ से जारी बहस में पेश वकील के परासरन ने ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादिप गरीयसि’ संस्‍कृत श्लोक का हवाला देते हुए कहा था कि जन्मभूमि बहुत महत्वपूर्ण होती है।राम जन्मस्थान का मतलब एक ऐसा स्थान जहां सभी की आस्था और विश्वास है।

अमरुद के पत्तों के सेवन के हैं अनेक फायदे, कर सकते हैं इन बिमारियों का भी इलाज !

हेल्थ डेस्क। अमरुद खाने का सीजन नजदीक है और ऐसे में इस फल को पसंद करने वालों के लिए एक नई बात लेकर आए हैं। अमरुद के फायदों के बारे में तो हम सब जानते ही हैं लेकिन ये शायद ही जानते होंगे कि इसके पत्ते भी फायदेमंद होते हैं।

आपको बता दें कि अमरुद के पत्तो मे एंटीऑक्सीडेंट, एन्टीबैक्टीरिअल और एंटीफ्लेमेन्ट्री गुण इसमें मे मौजूद होते है जो स्वास्थ्य समस्या को दूर करने मे सहायक होते है। तो चलिए इसके अलावा और भी बता देते हैं इसके फायदे।

अमरुद के ताज़े पत्तो के रस से त्वचा, बाल और स्वास्थ्य की देखभाल अच्छे से की जा सकती है।

अमरुद के रस से बनी चाय भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

अमरुद के पत्तो से शरीर के बढ़ते वजन को भी घटाया जा सकता है।

अमरुद के पत्तो मे मोजूद योगिक बल्ड प्रेशर और हार्ट रेट की दर को भी कम किया जा सकता है।

पेचिस के इलाज के लिए भी अमरुद के पत्ते फायदेमंद होते है।

अमरुद के पत्ते शरीर मे सुकोर्ज़ और माल्टोज को सोखने का काम भी करता है, जिससे शुगर का स्तर बढ़ नहीं पाता है।

अमरुद के पत्तो के सेवन से बल्ड लिपिड, बल्ड कोलेस्ट्रोल का निम्न स्तर और अस्वस्थ ट्राइग्लिसराइड मे सुधार किया जा सकता है।

आंखों के इंफेक्शन से बचने के लिए जरुर अपनाएं ये सरल उपाए

हेल्थ डेस्क। बारिश के मौसम में हम अक्सर बिमार रहते हैं। इंफेक्शन की बिमारी तो सबसे ज्यादा होती है फिर वे चाहे आंखों का इंफेक्शन हो या स्किन का। जब बात आंखों की आती है तो हम कोई भी रिस्क लेना पसंद नहीं करते।

आँखों में कई तरह के इंफेक्शन हो जाते हैं। इसकी वजह से आप आंखों में जलन, खुजली, रेडनेस और पानी आने जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। आपको आज बताते हैं इनसे बचने के सरल उपाय…

तुलसी अपने एंटीसेप्टिक प्रोपर्टी के लिए जानी जाती है। ये आपको ना सिर्फ सर्दी-खांसी से राहत दिलाती है, बल्कि इससे आप आंखों के इंफेक्शन से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए कुछ तुलसी पत्ते धोकर रातभर एक कप पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी से आंखों को धो लें।

धनिया के पत्ते आपको आंखों में होने वाली जलन और सूजन से भी राहत दिलाएगी। कुछ धनिया के पत्ते लें और इसे धोकर एक कप पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर इस पानी से आंखों को अच्छी तरह धोएं। दिन में ऐसा दो बार करें।

सेब के सिरके में मेलिक एसिड होता है, जो इस परेशानी से आराम दिलाता है। इसके लिए एक कप पानी में 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इस पानी को रूई की मदद से आंखों पर 3-4 बार लगाएं। दिन में इसका 2 बार इस्तेमाल करें।

शहद एक नेचुरल आई ड्रॉप की तरह काम करता है। इसे आप चाहे तो गुलाबजल में मिलाकर रूई की मदद से आंखों पर लगाकर इसकी सफाई करें। इसके अलावा, आप इसे पानी में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सौंफ का पानी भी इससे राहत दिलाने में मदद करता है। 1 बड़ा चम्मच सौंफ एक कप पानी में उबाल लें। इस पानी को छानकर थोड़ी देर फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें और फिर इससे आंखों को धोएं। दिन में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल करें।

भाई-बहन के पावन पर्व राखी पर बन रहा है ये अद्भुत संयोग, जानें शुभ-मुहूर्त

धर्म डेस्क। साल श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। हिंदूओं के लिए इस त्योहार का विशेष महत्व है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख की कामना ईश्वर से करती हैं तो वहीं भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है।

इस साल यह त्योहार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार और एक-दूसरे की रक्षा करने के संकल्प के साथ मनाया जाता है। अपने भाई के लिए लंबी उम्र की कामना करने वाली बहनों के लिेए इस साल रक्षाबंधन का त्योहार कई मायनों में खास रहने वाला है।

देखा जाये तो रक्षाबंधन का त्योहार गुरुवार के दिन पड़ने से इसका धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। ज्योतिषियों के अनुसार कई साल बाद इस राखी पर ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है। जिसमें इस दिन भद्रा या कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। जिसकी वजह से इस साल भाई और बहन दोनों के लिए रक्षाबंधन बेहद शुभ संयोग लेकर आया है।

मान्यता है कि भद्रा काल में बहनों का अपने भाई को राखी बांधना शुभ नहीं होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रावण की बहन ने भद्रा काल में ही अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधा था, जिसकी वजह से रावण का सर्वनाश हुआ था। इस बार बहनें सूर्यास्त से पहले किसी भी समय में भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त-

रक्षा बंधन तिथि – 15 अगस्त 2019, गुरुवार

पूर्णिमा तिथि आरंभ 14 अगस्त -15:45

पूर्णिमा तिथि समाप्त 15 अगस्त- 17:58

भद्रा समाप्त- सूर्योदय से पहले

हर साल अटूट प्यार और रक्षा का संकल्प लिए रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल राखी का त्योहार गुरुवार के दिन पड़ने से इसका महत्व काफी बढ़ गया है। दरअसल गुरुवार का दिन गुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है।

इस रक्षाबंधन पर कई शुभ योग और संयोग बनने वाले हैं। सबसे पहले रक्षा बंधन के 4 दिन पहले ही गुरु वृश्चिक राशि में मार्गी होकर सीधी चाल चलने लगेंगे। जो कि राखी की दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है। इसके अलावा इस बार रक्षाबंधन पर नक्षत्र श्रवण, सौभाग्‍य योग,बव करण, सूर्य राशि कर्क और चंद्रमा मकर में रहने वाले हैं। ये सभी शुभ संयोग मिलकर इस बार रक्षाबंधन को बेहद खास बनाने वाले हैं।

दरअसल पौराणिक मान्यताओं के अनुसार एक बार देवताओं और असुरों के बीच युद्ध छिड़ गया था। इस युद्ध में देवताओं के राजा इंद्र ने भी भाग लिया था। जिसकी वजह से राजा इंद्र की पत्नी इंद्राणी श्रावण पूर्णिमा के दिन देवताओं की रक्षा की लिए गुरु बृहस्पति के पास गईं। जिस पर देवताओं की विजय के लिए गुरु ने उन्हें रक्षाबंधन बांधने का सुझाव दिया था परिणामस्वरूप राजा इंद्र को विजय प्राप्त हुई।

आपके हाथ की रेखाएं बदल सकती हैं आपकी किस्मत, जानें कैसे

धर्म डेस्क। आपकी हथेली पर बनी लकीरे आपके भविष्य भी निश्चित करती हैं। जिसकी जानकारी कुछ लोग नहीं कर पाते हैं। वहीं हथेली पर बनी कई रेखाओं और निशानों से व्यक्ति की आयु, शिक्षा, रोजगार, विवाह, धन दौलत और संतान सुख के बारे में भी पता हो सकता हैं।

देखा जाये तो हस्तरेखा ज्योतिष के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वहीं हथेलियों पर कई ऐसे निशान और रेखाएं होती हैं जिन्हें बहुत ही शुभ माना जाता है। इन्हीं रेखाओं में से है एक सूर्य रेखा होती है।

दरअसल हथेली पर बनी कई रेखाओं और निशानों से किसी व्यक्ति की आयु, शिक्षा, रोजगार, विवाह, धन दौलत और संतान सुख के बारे में हस्तरेखा ज्योतिष के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हथेलियों पर कई ऐसे निशान और रेखाएं होती हैं जिन्हें बहुत ही शुभ माना जाता है। इन्हीं रेखाओं में से है एक सूर्य रेखा होती है।

सूर्य रेखा हथेली पर अनामिका अंगुली के नीचे होती है। इसे सूर्य पर्वत भी कहा जाता है। यदि सूर्य रेखा के साथ मष्तिष्क रेखा बनी हो तो यह काफी शुक्ष व फलदायी माना जाता है। ऐसे लोग धनवान और भाग्यशाली होते हैं। ऐसे जातक कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत पर सूर्य रेखा पूरी तरह से न बने तो व्यक्ति को किसी काम में सफलता बहुत ही देर से मिलती है। हथेली पर दो सीधी सूर्य रेखाओं का बनना बहुत ही शुभ माना जाता है।

जिस जातकों के हथेली में यह बनाता है उसके पास धन, वैभव और मान- सम्मान की कोई कमी नहीं रहती। ऐसा व्यक्तियों को किस्मत का बहुत अच्छा साथ मिलता है। सूर्य रेखा पर अगर त्रिभुज या रथ जैसा शुभ चिन्ह बना हो तो वह व्यक्ति अपने क्षेत्र की बुलंदियों पर रहता है।

राशिफल: 09 अगस्त 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपनी राशि

राशिफल: 09 अगस्त 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपनी राशि

धर्म डेस्क। अधिकतर लोग अपनी राशि अनुसार ही दिन कि शुरुआत करते हैं। वहीं लोग पूजा या फिर कोई विशेष कार्य सब अपनी राशि पर ही निर्धारित रहते हैं।

आज का राशिफल

मेष

आज का दिन गृहों की स्थिति के कारण उलझन में डालने वाला रहेगा। आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे।

वृषभ

आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए।

मिथुन

यह समय अपने लक्ष्य के लिए गंभीरता से कोशिश करने का है आपको बहुत जल्दी इसका फल भी मिलेगा। आप अभी कुछ बातों के बारे में सोच रहे थे।

कर्क

आज आप अधिकार जताने के मूड में हैं। आप सबसे आगे रहकर अपना अधिकार जताना चाहते हैं। इस बारे में सावधान रहें कि आपको अभिमानी न समझा जाए।

सिंह

आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं। परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करें।

कन्या

आपकी निजी और व्यवसायिक जिन्दगी के बीच एक असंतुलन है।इसे दूर करने का एक ही तरीका है कि आप अपने प्रतिदिन के काम की योजना बनाएं जो हर दिन सफल रहेंगी।

तुला

आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है।आज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो। आपके सभी प्रयासों में भाग्य चमकेगा।

वृश्चिक

अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें। पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उस पर फोकस रखे।

धनु

आज आप बहुत साहसिक अनुभव कर रहे हैं और अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तैयार हैं। आप अपनी इच्छाशक्ति से सब मुश्किलों पर विजय प्राप्त कर लेंगे।

मकर

घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा और चिंताएं नही रहेंगी। इसीलिए अपने परिवार के साथ रहें और खुशियाँ बाँटें।

कुंभ

यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है।आप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करेंगे।

मीन

आपकी सफलता हासिल करने की इच्छा आज और बलवती होती जायेगी। आप आज अपनी लिखित और वक्ता कला में सुधार के लिए कोशिश कर सकते हैं।

पंचांग: 09 अगस्त 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 09 अगस्त 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार: शुक्रवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष:- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र:- अनुराधा

योग:- ब्रह्म

तिथि:- नवमी

दिशाशूल:- पश्चिम में

सूर्योदय:- 05:47

सूर्यास्त:- 07:07

राहुकाल:- सुबह 10:12-12:27

IndiGo ने की नई फ्लाइट की घोषणा, जानें शुरुआती किराया

बिजनेस डेस्क. एयरलाइन कंपनी IndiGo ने नई फ्लाइट की घोषणा की है। IndiGo ने सिलचर को अपने 57वें घरेलू और 76वें ओवरआल डेस्टिनेशन बताया है। एयरलाइन 20 सितंबर 2019 से कोलकाता-सिलचर रूट पर दो डेली नॉन-स्टॉप फ्लाइट संचालित करेगी, जिसका शुरुआती किराया 2,418 रुपये है। ग्राहक एयरलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘हमने अपने यात्रियों के लिए पॉइंट-टू-पॉइंट कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाया है।’ IndiGo के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोउलर ने कहा कि सिलचर के साथ सीधी कनेक्टिविटी से यात्रा में आसानी होगी और इसकी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध और विविधतापूर्ण संस्कृति के लिए पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव मिलेगा।

पिछले हफ्ते IndiGo ने 25 अगस्त 2019 से शुरू होने वाली मुंबई-दुबई रूट पर चौथी सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की। एयरलाइन 22 अगस्त से दिल्ली-ढाका, मुंबई-सिंगापुर और मुंबई-बैंकॉक रूट पर डेली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करेगी। जिस शुरुआती किराया 8,499 रुपये होगा। मौजूदा समय में IndiGo के पास 200 से अधिक विमानों का बेड़ा है और 1400 से अधिक दैनिक उड़ानें हैं।

फ्लाइट नंबर 6E 6558- 20 सितंबर से कोलकाता से सुबह 7:30 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 8:45 बजे सिलचर पहुंचेगी. शुरुआती किराया 2989

फ्लाइट नंबर 6E 0596 सिलचर से सुबह 9:15 बजे उड़ान भरेगी और कोलकाता सुबह 10:30 पर पहुंच जाएगी, इसका शुरुआती किराया 2418 रुपये है

6E 0596 दैनिक सिलचर 9:15 कोलकाता 10:30 20-सितंबर -19 रुपये। 2,418

सोने-चांदी की कीमतों में आई धमाकेदार तेजी, बना ये नया रिकॉर्ड

बिजनेस डेस्क। सोने के भाव हर रोज एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। आज गुरुवार को सोना फिर सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। All India Sarafa Association के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने का भाव 38,000 पार चला गया है। सोने में आज 550 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका भाव 38,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

कारोबारियों के अनुसार, घरेलू आर्थिक परिस्थितियों और यूएस-चाइना ट्रेड वार को देखते हुए निवेशक एक सेफ-हैवन के तौर पर लगातार सोने में निवेश कर रहे हैं। सोने के साथ ही चांदी में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। चांदी का भाव आज 44,000 पार चला गया है।

चांदी में आज 630 रुपये की तेजी आई जिससे इसके भाव 44,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से दाम में यह तेजी आई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज सोना गिरावट के साथ 1,497.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं चांदी 17.16 डॉलर प्रति औंस पर रही।

All India Sarafa Association के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 550 रुपये की बढ़त के साथ 38,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 550 रुपये की ही बढ़त के साथ 38,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत में आज 700 रुपये की तेजी आई और इसके भाव 28,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गए। उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज गुरुवार को 630 रुपये की तेजी दिखाई दी, जिससे इसका भाव 44,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।