31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 328

UPPCS का नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में UPPSC !

करियर डेस्क. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) और सहायक वन संरक्षक तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी (ACF & FRO) परीक्षा 2019 का Notification जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। शासन से PCS संवर्ग के अंतर्गत आने वाले तथा ACF & FRO के रिक्त पदों के बारे में जानकारी मांगी गई है।

आयोग की योजना अगले माह तक इस भर्ती का Notification जारी कर Online Application की प्रक्रिया शुरू करने की है। 25 जुलाई 2019 को जारी 2019 और 2020 के परीक्षा कैलेंडर में आयोग ने PCS तथा ACF & FRO 2019 प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर को प्रस्तावित की है। Online Application के लिए एक माह का समय दिया जाता है। परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाते हैं। इसलिए Online Application की प्रक्रिया काफी पहले प्रारंभ कर दी जाती है।

प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पूर्व तक शासन से जो भी अधियाचन (रिक्त पदों की सूचना) मिलते हैं, उसे उस समय चल रही भर्ती में शामिल कर लिया जाता है। यही वजह है कि Notification में पदों की संख्या के साथ यह भी लिखा जाता है कि रिक्तियों की संख्या घट या बढ़ सकती है।

PCS 2018 प्री का परिणाम 30 मार्च 2019 को जारी किया गया था। तब तक आयोग को 998 पदों का अधियाचन मिला था। PCS 2018 में इन 998 पदों के लिए 19098 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल किया गया था। अप्रैल के बाद से जो भी अधियाचन मिल रहे हैं, उसे शामिल करते हुए 2019 का Notification जारी किया जाएगा।

भूटान में PM MODI का जोरदार स्वागत, थिम्फू में गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित !

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की राजधानी थिम्फू पहुंच गए हैं। भूटान में PM MODI का एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया। भूटान की राजधानी थिम्फू में उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्रधानमंत्री दूसरी बार भूटान की यात्रा पर हैं। PM MODI हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने और रुपे कार्ड लॉन्च करने समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध को और मजबूत बनाने की बात को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रधानमंत्री का यह भूटान दौरा वहां के प्रधानमंत्री लोतेय त्शेरिंग के आमंत्रण पर हो रहा है। भूटान रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के लिए भूटान बेहद अहम है।

यात्रा पर रवाना होने से पहले, PM MODI ने कहा, भारत और भूटान के बीच बेहतरीन द्विपक्षीय संबंध हैं और हमारी विस्तृत विकास साझीदारी, दोनों देशों के लिए लाभकारी पनबिजली सहयोग और मजबूत व्यापार एवं आर्थिक संबंध इसका उदाहरण हैं। हमारी साझी आध्यात्मिक विरासत और लोगों के बीच मजबूत आपसी संबंध इसे और मजबूत बनाते हैं।

कश्मीर मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप ने इमरान खान को दी नसीहत, बातचीत से ही हल संभव

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को भारत से बातचीत की सलाह दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से शुक्रवार को ट्रम्प ने बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भारत के साथ तनाव कम करना चाहता है तो उसे द्विपक्षीय वार्ता की अहमियत समझनी होगी।

दरअसल, जम्‍मू कश्‍मीर में अनुच्‍छेद 370 में परिवर्तन के मुद्दे को पाकिस्‍तान की शह पर चीन ने यूएनएससी की बैठक में उठाया। लेकिन शुक्रवार को हुई बैठक में पाकिस्‍तान और चीन को दुनिया के किसी और मुल्‍क का समर्थन नहीं मिला। रूस समेत दूसरे देशों ने भारत का समर्थन किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्रम्प को फोन लगाकर अमेरिका को अपने पक्ष में करने की कोशिश की लेकिन अमेरिका ने इसे द्विपक्षीय मामला बताकर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी होगन गिडले ने एक बयान जारी किया जिसके मुताबिक, “आज ट्रम्प और इमरान के बीच क्षेत्र में हो रही हलचल पर बात हुई। ट्रम्प ने इसी दौरान इमरान को सलाह दी कि अगर पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भारत के साथ तनाव कम करना चाहता है तो उसे द्विपक्षीय वार्ता की अहमियत समझनी होगी।

अकबरुद्दीन ने कहा, अभी हाल में सरकार ने कश्‍मीर पर जो फैसले किए, उसका किसी और से लेना देना नहीं है। हमने राज्‍य के लोगों के बेहतर भविष्‍य के लिए ये फैसला किया है। सरकार जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख में विकास चाहती है। इसके लिए ये फैसला किया गया है।

वेटिंलेटर पर हैं Arun Jaitley, अमित शाह के बाद जितेंद्र सिंह ने AIIMS पहुंचकर जाना हाल

नई दिल्ली। पूर्व वित्‍त मंत्री और BJP के वरिष्‍ठ नेता Arun Jaitley की तबीयत नाजुक है। वह दिल्‍ली स्थित AIIMS में लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर हैं।

9 अगस्‍त से एम्‍स में भर्ती Arun Jaitley से मिलने और उनकी तबीयत जानने मोदी सरकार के सभी मंत्री कुछ ही देर में एम्‍स जाएंगे। राज्‍यमंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार सुबह एम्‍स पहुंचकर उनका हाल जाना।

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी आज Arun Jaitley को देखने पटना से दिल्‍ली आएंगे। इससे पहले शुक्रवार रात को गृह मंत्री और BJP अध्‍यक्ष अमित शाह ने एम्‍स पहुंचकर जेटली का हालचाल जाना था।

एम्‍स में भर्ती पूर्व वित्‍त मंत्री Arun Jaitley की तबीयत शुक्रवार देर शाम को फिर बिगड़ी थी। उनके दिल और फेफड़े ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं, इसीलिए उन्हें एकमो मशीन पर रखा गया है। एक्सट्रॉकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन, जिसे एक्स्ट्राकोर्पोरियल लाइफ सपोर्ट के रूप में भी जाना जाता है, यह उन व्यक्तियों को लंबे समय तक हृदय और सांस संबंधी सहायता प्रदान करने की एक एक्सट्रॉस्पोरल तकनीक है, जिनके हृदय और फेफड़े ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे हों।

BJP के वरिष्‍ठ नेता Arun Jaitley को घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद 9 अगस्‍त को एम्‍स में भर्ती कराया गया था। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं ने अस्पताल जाकर जेटली का हाल-चाल लिया था।

Motorola One Action स्मार्टफोन 23 अगस्त को इंडिया में होगा लांच, जानें खूबियां

टेक डेस्क। लंबे इंतजार की घड़ी खत्म हुई और Motorola One Action से पर्दा उठ गया। Motorola ने इस स्मार्टफोन को यूरोप के मार्केट में लॉन्च किया है।

जानकारी के मुताबिक, भारत में इस स्मार्टफोन को 23 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का बेस्ट फीचर इसका 117 डिग्री का वाइड एंगल कैमरा है, जिसे वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 12MP का प्राइमरी सेंसर है। इसकी मदद से 4K रिजॉल्यूशन में वीडियो शूट किया जा सकता है। 5 मेगापिक्सल का सेकेंड्री डेफ्थ कैमरा दिया गया है। तीसरा कैमरा भी वाइड एंगल कैमरा है, लेकिन इसकी मदद से वाइड एंगल फोटो नहीं ली जा सकती है। इस स्मार्टफोन में पंच होल 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Features की बात करें तो इसमें 6।3 इंच की फुल एचडी+ LCD स्क्रीन लगी हुई है। Exynos 9609 प्रोसेसर लगा हुआ है। रैम 4जीबी और इंटर्नल मेमोरी 128 जीबी है। इसकी बैटरी कैपेसिटी 3500 mAh की है। यूरोप के मार्केट में इस स्मार्टफोन को 299 यूरो में लॉन्च किया गया है।

इंडियन रुपये में इसकी कीमत 23500 रुपये के आसपास हो सकती है। इससे पहले भारत में Motorola One को लॉन्च किया जा चुका है। इसकी वर्तमान कीमत 19999 रुपये है। उम्मीद की जा रही है कि Motorola One Action की कीमत इससे कम होगी।

क्या आपको पता है ऐसा करने से उम्र से पहले आ जाएगा बुढ़ापा ?

हेल्थ डेस्क। आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव का होना आम बात है। लेकिन इससे निजात पाने के लिए हमें कुछ न कुछ उपाय करना चाहिए। क्योंकि समय पर ध्यान न देने से हमारे चेहरे पर वो थकावट दिखने लगती है।

ऐसे में बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगते हैं। इसकी वजह है हमारी अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान। इसलिए ये जरुरी है कि हम अपने रोडमर्रा की जिंदगी में लेने वाले आहार और गतिविधियों पर नियंत्रण रखें।

नींद की कमी

काम की व्यस्तता में लोग ठीक से नींद भी पूरी नहीं कर पा रहें हैं। शोध बताते हैं कि रोजाना आठ से दस घंटे की नींद एक मनुष्य के लिए जरूरी है। अगर आप भी काम की वजह से पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरुरत है। क्योंकि शरीर में थकान और कमजोरी की एक वजह यह भी हो सकता है।

शराब का सेवन

शराब का सेवन आजकल का फैशन हो गया है। नियमित रूप से ली गई शराब की थोड़ी- सी मात्रा भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ये आपके शरीर के अंगों के कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करती है। जिससे शरीर की उम्र तेजी से बढ़ती है और आप समय से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते है।

चीनी का सेवन

अति हर चीज की बुरी होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करते है तो यह भी आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। ज्यादा चीनी के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ता है जिससे चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती है। चीनी के सेवन से डायबिटीज की समस्या आम है इसलिए जितना हो सके कम से कम चीनी का सेवन करें।

धूप में रहना

धूप सेहत के लिए बहुत जरुरी है। सुबह के समय ली गई धूप से विटामिन डी मिलता है। लेकिन ज्यादा देर तक धूप में रहने से त्वचा पर टैनिंग और डलनेस हो जाती है। असमय झुर्रियों का एक कारण ज्यादा देर तक धूप में रहना भी है।

बच्चे में दिख रहे हैं ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है ये डिसऑर्डर

Health Desk। आजकल बच्चों में हमने अलग ही तरह का व्यवहार देखा है। कभी भी चिड़चिड़ा जाते हैं, तो कभी रुठ जाते हैं। ऐसे गुस्सैल और अड़ियल बर्ताव का मतलब है उनमें ओपोजिशनल डिफिएंट डिसऑर्डर (ODD) है। ये एक प्रकार का मनोवैज्ञानिक विकार है।

ऐसे में इस बिमारी के लक्षण जान लेना अच्छा रहता है। लेकिन उम्र के बढ़ने के साथ-साथ अन्य कई लक्षण भी नजर आने लगते हैं। मां-बाप को अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए और ये देखना चाहिए कि आखिर क्यों उनके व्यवहार में बदलाव आ रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, गुस्सा और चिड़चिड़ा मूड मानसिक परेशानी का सबसे शुरुआती लक्षण है। लोगों से जल्दी चिढ़ जाना, जरा-सी बात पर गुस्सा हो जाना और अधिकतर नाराज रहना परेशानी के लक्षण हो सकते हैं। साथ ही यदि बच्चा बहुत ज्यादा बहस करता है। अकसर बड़ों की बात को अनसुना कर देता है। दूसरों को जानबूझकर परेशान करता है, या अपनी गलतियों का दोष दूसरों पर डाल देता है तो इसे सामान्य बात समझकर नजरअंदाज नहीं करें।

अगर 5-6 महीनों से बच्चे के व्यवहार में ऐसी चीजें लगातार दिख रही हों तो सतर्क रहने की आवश्यकता है। शुरुआती दौर में ODD के लक्षण सिर्फ घर वालों या नजदीकी लोगों के साथ ही प्रकट हो सकते हैं। जैसे-जैसे परेशानी बढ़ती है, बच्चे के स्कूल और आस पड़ोस में व्यवहार भी बदल जाता है। जैसे-जैसे बच्चे की उम्र बढ़ती है, लक्षणों का असर बच्चे की अक्रामकता भी बढ़ा देती है। ODD के कई कारण होते हैं। कभी-कभी यह आनुवांशिक होता है, वहीं कई बार मां-बाप की उपेक्षा भी कारण बनती है। यदि मां बच्चे को अधिक समय नहीं दे पा रही है। साथ ही उसे डांटती-मारती अधिक है तो ODD की परेशानी बच्चे में उभर सकती है। ODD का एक कारण आपकी पारिस्थितिकी भी हो सकती है।

यदि आपके आसपास का वातावरण स्वच्छ नहीं है तो उसका असर भी बच्चे के मूड पर पड़ता है। यदि आपके बच्चे में ODD के लक्षण हैं तो उत्तेजित न हों, उसे प्यार से समझाएं। उसकी परेशानियों को समझें। घर में एक सकारात्मक माहौल बनाएं। रोजमर्रा के जीवन में कुछ अच्छे नियम कायदे बनाएं और उनका प्यार से पालन कराएं। बच्चे की जीवनशैली को व्यवस्थित करें। बच्चे को ऐसी गतिविधियों से जोड़े जो उसे रचनात्मकता और मानसिक शांति की ओर ले जाएं। उसे दिमाग को शांत रखने में मदद मिल सके।

ODD की समस्या दो तिहाई किशोरों में देखी जा सकती है। अगर समय से इसका सही इलाज नहीं हो और समस्या बढ़ती रहे तो यह गंभीर मानसिक रोगों का कारण बन सकती है। लड़कियों की अपेक्षा लड़कों में इसके लक्षण अधिक दिखते हैं। खासकर 6 से 8 साल की उम्र में इसका खतरा अधिक होता है। कभी-कभी वयस्कों में भी यह समस्या जन्म लेती है। यदि इसका समय से इलाज नहीं मिले तो यह डिप्रेशन, एंजाइटी, लैंग्वेज डिसऑर्डर , मूड डिसऑर्डर, लर्निग डिसऑर्डर जैसी समस्याओं को पैदा करता है।

बच्चे को बहुत अधिक डांटे नहीं, प्यार से उसकी समस्याएं सुनें।

बच्चे को जितना हो सके समय दें।

बच्चे से बात करते वक्त धैर्य रखें, उसकी पूरी बात सुनें। ऐसा माहौल बनाएं कि बच्चा आपसे स्कूल, दोस्तों सबसे जुड़ी बातें शेयर कर सके।

रोजाना करें इन ड्रिंक्स का सेवन, आपको मिलेगी इम्यूनिटी पावर, बीमारियों से भी बचे रहेंगे !

हेल्थ डेस्क। मॉनसून में बिमारियों का खतरा दोगुना हो जाता है। ऐसे में अपना खास ख्यल रखना जरुरी हो जाता है। ज्यादाकर बिमारियां संक्रमण की वजह से हो जाती हैं इसलिए संक्रमण से बचने के लिए शरीर की इम्यूनिटी पावर का मजबूत होना जरुरी है।

आपको बीमारी से लड़ने में मदद मिल सकें। ऐसे में कुछ लाभदायक ड्रिंक्स हैं जिनको पीने से मिलेगी आपको इम्युनिटी जो देगी आपको बिमारियों से लड़ने की ताकत।

टमाटर का रस

टमाटर का रस आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। इसे आप अपने डाइट में जरूर शामिल करें। ये बहुत ही स्वस्थ पेय है खासकर गर्मियों में। विटामिन सी और बहुत हाइड्रेटिंग न्यूट्रीएंट्स से भरा टमाटर का रस फोलेट से भरा होता है और ये संक्रमण को दूर रखने में मदद करता है।

अदरक और लहसुन का रस

अदरक और लहसुन का रस प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है। इन दोनों जड़ी बूटियों में डिटॉक्सिंग गुण होते हैं और शरीर को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। अदरक हीटस्ट्रोक के लक्षणों को दूर रखने में भी मदद करता है, जबकि लहसुन कैंसर को रोकने वाला होता है। चूंकि लहसुन और अदरक का रस कड़वा लग सकता है तो आप इसे बैलेंस करने के लिए सब्जियों के रस में मिलाकर पी सकते है।

अजवाइन का रस

अजवाइन का रस बहुत हाइड्रेटिंग होता है और इसलिए गर्मियों के मौसम के लिए एकदम सही है। इतना ही नहीं अजवाइन का रस वजन घटाने में भी मदद होता है। अजवाइन का रस विटामिन ए, ई, सी, फोलिक एसिड और सोडियम से भरपूर होता है। ये प्रतिरक्षा को बढ़ाता है और शरीर में प्रवेश करने वाले कीटाणुओं को मारने में मदद करता है। अजवाइन का रस पीने वालों का शरीर संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में बहुत कारगर होता है।

सेब का रस

एक गिलास सेब का रस आपको डॉक्टर के पास जाने बचा लेगा। सेब का रस सूजन से लड़ता है। इलिनोइस विश्वविद्यालय, शिकागो द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, सेब प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में आप बेहतर परिणाम के लिए सेब और गाजर का रस मिला सकते हैं।

राशिफल: 17 अगस्त 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे, हो जाएंगे मालामाल

राशिफल: 17 अगस्त 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे, हो जाएंगे मालामाल

आज का राशिफल

मेष

आज आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहने वाले हैं और आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इसी के साथ कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृष

आज आपके पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं और कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आज आपको परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मिथुन

आज आपके मन में रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे और पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। आज नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं और आज राखी के बाद आपके जीवन में लाभ ही लाभ होने वाले हैं।

कर्क

आज आपको माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है और आपको वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आज आपके जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकती है।

सिंह

आज आपका मन अशान्त रहेगा और आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है इसी के साथ आज आपके लिए मेहनत अधिक रहेगी।

कन्या

आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन तो रहेगा, परन्तु वाणी में सौम्यता भी रहेगी। आज आपकी धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी और पिता से धन प्राप्ति हो सकती है।

तुला

आज आपको मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ने वाली है।

वृश्चिक

आज आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी और सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

धनु

आज आपके परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं और शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मकर

आज आपका मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ

आज आपके किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। इसी के साथ आज आपको किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार से दूर हो सकते हैं।

मीन

आज आप क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें और सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

पंचांग: 17 अगस्त 2019 दिन शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 17 अगस्त 2019 दिन शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार- शनिवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र- शतभिषा

योग- अतिगण्ड

तिथि- द्वितीया

दिशाशूल- पूर्व

सूर्योदय- 05:42AM

सूर्यास्त- 06:38PM

राहुकाल- 08:56AM से 10:33AM