27 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 312

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे 1 सितंबर को BJP में होंगे शामिल

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने कहा कि वह एक सितंबर को सत्तारूढ़ BJP में शामिल होंगे। कांग्रेस छोड़ने के बाद राणे को भाजपा के समर्थन से राज्यसभा में चुना गया और उन्होंने Maharashtra Swabhiman Paksha पार्टी बनाई जो NDA का हिस्सा है।

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि मैं सोलापुर में एक सितंबर को भाजपा में शामिल होऊंगा, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah एक रैली संबोधित करेंगे।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, राकांपा विधायक राणा जगजीत सिंह पाटिल और सातारा सांसद उदयनराजे भोसले जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे। ऐसे में नारायण राणे की बीजेपी से नजदीकियों से उसकी सहयोगी शिवसेना असहज है। फडणवीस सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने हाल ही में इसे लेकर राणे पर तंज भी कसा था।

नारायण राणे के बीजेपी में जाने की कयासों पर दीपक केसरकर ने कहा था कि सीएम देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे के जिस तरह आपसी संबंध है और जिस तरह वो सत्ता (महाराष्ट्र की सत्ता) में आए थे, उसमें यदि नारायण राणे बीजेपी में शामिल होते हैं तो ये ‘दूध में नमक डालने’ जैसा होगा।

उन्होंने कहा था कि हम जानते हैं कि सीएम ऐसा कोई फैसला नहीं लेंगे। केसरकर ने अपने बयान में कहा था कि मुख्यमंत्री ने अब तक जो भी फैसले लिए हैं वो सही लिए हैं और ऐसे में हमें उम्मीद है कि वो आगे भी इसको बनाये रखेंगे।

सुरक्षा मुख्यालय में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत !

लखनऊ. लखनऊ के महानगर स्थित उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय में तैनात सिपाही देवी शंकर ​मिश्रा ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद वह नीचे​ गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा मुख्यालय के उच्च पुलिस अधिकारी मौके पर आ गये। तभी महानगर के क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह भी पहुंचे, उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्यवाही कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई है। सिपाही के नजदीकी पुलिसकर्मियों और परिजन से पूछताछ की गई है।

क्षेत्राधिकारी महानगर संतोष ने बताया कि सुबह हेड कांस्टेबल 11 बजे मुख्यालय पर पहुंचे। वह अपने रूम के बाहर बैठे थे, तभी अचानक उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास खड़े पुलिसकर्मी उधर की ओर भागे लेकिन गोली लगने के बाद वह नीचे​ गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में सुरक्षा मुख्यालय में उनके किसी तनाव के होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आत्महत्या किस कारण से की गई, फिलहाल से ये स्पष्ट नहीं हो सका है।

दमदार फीचर्स के साथ Samsung Galaxy M30s अगले महीने इंडिया में होगा लांच !

टेक डेस्क. Samsung Galaxy M30s को जल्द ही इंडिया में लांच किया जा सकता है। Galaxy A10s, A30s और A50s को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया गया है। इसी तरह, अपकमिंग Galaxy M30s भी अपने ओरिजिनल कॉउंटरपार्ट M30 से बेहतर वर्जन होगा। Galaxy M30s को भारत में सितम्बर में ट्रिपल रियर कैमरा और नए ग्रेडिएंट कलर विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी नए लीक रेंडर्स से सामने आई है।

बताया जा रहा है M30s के रियर पर वर्टीकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ LED फ्लैश दिया जा सकता है। इसके रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसमें पावर बटन और वॉल्यूम बटन राइट साइड पर होंगे। इसका रियर पैनल एजेज से कर्व्ड होगा। अभी यह कन्फर्म नहीं किया जा सकता की सैमसंग इसके बैक पर गोरिल्ला ग्लास पैनल या ग्लास्टिक कवर दिया जाएगा। इसमें नया ग्रेडिएंट कलर विकल्प देखने को मिल रहा है, जिसमें ब्लू और ग्रीन का मिक्स दिखाई दे रहा है। याद दिला दें, Galaxy M30 को ब्लैक और डार्क ब्लू ग्रेडिएंट विकल्प में पेश किया गया था।

Galaxy M30s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 48MP प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसमें अभी यह साफ नहीं है की सैमसंग Sony IMX586 सेंसर का या अपने 48MP GM1 सेंसर इस्तेमाल करेगी। सिस्टम में बाकी के दो कैमरे वाइड-एंगल लेंस और डेप्थ सेंसर के साथ आ सकते हैं, लेकिन इसकी सही जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

Samsung Galaxy M30s में 6000mAh की बड़ी बैटरी आने का अनुमान है। इस हफ्ते की शुरुआत में एक टीजर स्पॉट किया गया था। इसमें हिंट दिया गया था की M Series में 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है। अभी यह पता नहीं है की यह Galaxy M20s या M30s में दी जाएगी या दोनों फोन्स में इसे उपलब्ध कराया जाएगा।

फीचर्स की बात करें तो 6.4 इंच डिस्प्ले, Exynos 9610 SoC के साथ 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज, एंड्रॉइड 9 पाई सम्मिलित है। लीक हुए Galaxy M30s के रेंडर के अनुसार, Galaxy M30s भारत में Rs 15,000 से Rs 20,000 के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

शानदार फीचर्स के साथ OnePlus 7T इंडिया में लांच, जानें कीमत

टेक डेस्क. OnePlus 7T स्मार्टफोन के लॉन्च होने से एक महीने पहले से ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन आने लगी हैं। अनुमान है की फोन में 6.55 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ SoC, 3800mAh बैटरी जैसे फीचर्स होंगे।

बताया जा रहा है OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro को भारत में 26 सितम्बर को लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ इसी दिन कंपनी OnePlus TV भी लॉन्च कर सकती है। OnePlus 7T को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें 8GB + 128GB और 8GB + 256GB सम्मिलित होंगे। इसी के साथ फोन दो कलर विकल्प- फ्रॉस्टेड सिल्वर और हेज ब्लू में उपलब्ध होगा।

फोन में 3800mAh की बैटरी के सह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ SoC दी जाएगी। इमेजिंग के मामले में, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 48MP प्राइमरी शूटर, 16MP सेकेंडरी शूटर और 12MP का कैमरा दिया जा सकता है। लीक हुए रेंडर के अनुसार, कैमरा को सर्कुलर लेआउट में एक लाइन में लगाया जाएगा। इसके साथ ड्यूल LED फ्लैश भी मौजूद होगा। OnePlus 7T के फ्रंट में 16MP का शूटर दिया जाएगा। इसी के साथ कंपनी 960fps 10 सेकंड स्लो-मोशन वीडियोज, वाइड-एंगल वीडियो और नाइटस्केप मोड दिया जाएगा।

OnePlus 7T में 6.55 इंच 2K सुपर AMOLED 90Hz स्क्रीन दी जा सकती है और फोन का डायमेंशन 161.2×74.5×8.3mm होने की उम्मीद है। OnePlus ने अभी OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro के लॉन्च की आधिकारिक डेट रिवील नहीं की है। दोनों फोन्स की रिलीज डेट 26 सितम्बर को हो सकती है। OnePlus 7T Pro की स्पेसिफिकेशन्स से अभी पर्दा नहीं उठा है। हालांकि, स्मार्टफोन में OnepPlus 7T की तरह 855+ SoC दिया जा सकता है।

अपनी नाकामयाबी से परेशान थी ये एक्ट्रेस, तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

मनोरंजन डेस्क. Bollywood Actress बनने की चाह रखने वाली Model पर्ल पंजाबी ने गुरुवार को अपने फ्लैट से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना मुंबई के पॉश ओशिवारा इलाके की है।

मृतक मॉडल की पहचान Pearl Punjabi के रूप में हुई है। पर्ल पंजाबी काफी समय से Film Industry में जाने के लिए प्रयास कर रही थीं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।

मॉडल पर्ल पंजाबी जिस बिल्डिंग में रह रही थीं, उसके गार्ड बिपिन कुमार ठाकुर ने बताया, ‘घटना रात में करीब 12.15 और 12.30 के बीच हुई। इससे पहले किसी के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। मुझे लगा कि कोई रोड पर चिल्ला रहा है। जब मैं वहां गया तो पता चला कि चिल्लाने की आवाज थर्ड फ्लोर से आ रही है। इसी फ्लोर पर पर्ल पंजाबी रहती थीं।’

बताया जा रहा है कि पर्ल पंजाबी का अपनी मां के साथ अक्सर ही झगड़ा होता था। इससे पहले भी वो दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। वहीं पुलिस ने बताया कि पर्ल पंजाबी मानसिक रूप से परेशान थी। फिलहाल पुलिस ने मॉडल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

लखनऊ के होटल में सुतली बम फेंकने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार !

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि वो लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राजधानी लखनऊ का भी यही हाल है, जहां कानून को खुलेआम चुनौती दी जा रही है।

लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में खाने के होटल में बदमाशों ने सुतली बम फेंके हैं। हालांकि इस हमले में किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग आधा दर्जन बदमाश देर रात वहां पहुंचे और होटल पर सुतली बम फेंकने शुरू कर दिए। बदमाशों ने निहाल नाम के युवक पर सुतली बमों से हमला किया था।

आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने निहाल पर हमला किया। इस हमले में निहाल बाल-बाल बचा है। बताया जा रहा है कि निहाल का इन बदमाशों के साथ विवाद हुआ था।

होटल में बम फेंके जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इंदिरा नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कुछ आरोपी वहां से भागने में कामयाब हुए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

प्रियंका गांधी आज तय करेंगी यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं संग बैठक शुरु

लखनऊ. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। सुत्रों के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष भी तय होगा। राजबब्बर ने अध्यक्ष पद छोडऩे की इच्छा व्यक्त की है।

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राजनीति में सक्रिय होने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा अब फुल फॉर्म में हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद से ज्योतिरादित्य के इस्तीफा देने के बाद से पूरे उत्तर प्रदेश का प्रभार फिलहाल प्रियंका गांधी के पास है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी को पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया है। कांग्रेसी खेमा लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद संजीवनी की तलाश में है।

नई दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा आज प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का नाम तय करेंगी। इसके साथ ही 13 विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी अकेले ही मैदान में उतरेगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन पर निर्णय हो सकता है, वहीं उत्तर पदेश कांग्रेस कमेटी को नया अध्यक्ष भी मिल सकता है।

लोकसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस संगठन पर तमाम सवाल उठने शुरू हुए। जिसके बाद पार्टी ने ज्यादातर इकाइयों को भंग कर दिया। इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में यूपी कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। संगठन के लिहाज से बैठक अहम मानी जा रही है।

लो ब्लड प्रेशर को हल्के में न लें, आपके दिमाग पर डाल सकता है बुरा असर

हेल्थ डेस्क. आजकल के खान-पान और अजीब लाइफस्टाइल के चलते लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या आम होती जा रही है। इससे आराम पाने के लिए हम कई दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन ये दवाएं आपकी परेशामनी को खत्म नहीं कर सकती है।

ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि यह दो तरह की होती हैं हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर। कई लोगों द्वारा ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने पर इसे हाई ब्लड प्रेशर ही समझा जाता हैं और लो ब्लड प्रेशर से अनजान रहने के कारण गलत इलाज चुनते हैं।

आपको ये पता होना चाहिए कि लो ब्लड प्रेशर में डिहाइड्रेशन और चक्कर आने की समस्या होती है। अगर ये स्थिति गंभीर हो जाए तो ये आपके दिनाग पर बुरा असर भी डाल सकती है। ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते इसका उपाय किया जाए। आइए आपको बताते हैं कि कैसे इस समस्या से निकला जाए।

हर दिन कम से कम 2 बार कच्चे चुकंदर का 1 कप जूस पिएं। यह लो ब्लड प्रेशर के इलाज का सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है।

बीपी अगर लो हो जाए तो 1 कप स्ट्रॉन्ग ब्लैक कॉफी पी सकते हैं। इससे भी आपको बेहतर महसूस होगा।

इसके अलावा बादाम का पेस्ट बना लें और उसे हल्के गर्म दूध के साथ पिएं। इससे भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या हल हो जाएगी।

वैसे तो ब्लड प्रेशर वालों को कम नमक खाने की सलाह दी जाती है लेकिन लो ब्लड प्रेशर में नमक आपकी मदद कर सकता है। लेकिन नमक का सेवन बढ़ाने या नमकीन चीजें खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह मशविरा जरूर करें।

अगर आपको लगातार चक्कर आ रहे हों या सिर घूमने जैसा महसूस हो रहा हो तो पानी की मात्रा बढ़ा दें। पानी, वैसे भी शरीर के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जरूरी है और ज्यादा पानी पीने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है।

राशिफल: 30 अगस्त 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा, देखें अपनी राशि

राशिफल: 30 अगस्त 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

ऑफिस में कोई स्थिति बिगड़ भी सकती है। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

वृष

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

कर्क

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

सिंह

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

कन्या

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। कार्यों में गति आएगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। लाभ के सौदे होंगे। निवेशादि से लाभ होगा।

तुला

मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। व्यवसाय मंदा चलेगा। रोजगार में उन्नाति के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

धनु

प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। व्यय वृद्धि होगी। कार्यों में गति आएगी। अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे।

मकर

लाभ के सौदे होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। कुछ समाचार उत्साह कम कर सकते हैं। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे।

कुंभ

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

मीन

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

पंचांग: 30 अगस्त 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 30 अगस्त 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार- शुक्रवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र- मघा

योग- शिव

तिथि-अमावस्या

दिशा शूल- दक्षिण में

सूर्योदय- 05:57

सूर्यास्त – 06: 45

राहुकाल- सुबह 07:20 से 08:57