27 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 311

पानी में तैरती Malaika Arora से अपनी नजरें नहीं हटा पाए Arjun Kapoor, फोटो वायरल

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों Arjun Kapoor और Malaika Arora के अफेयर की चर्चा है। जिसको लेकर ये दोनों आए दिन सुर्खियों में बनें रहते हैं। Arjun Kapoor के जन्‍मदिन पर इस जोड़ी ने अपना प्‍यार जगजाहिर कर दिया।

अब भी एक दूसरे के साथ की तस्‍वीरें बहुत कम ही Social Media पर शेयर करते हैं। इन दिनों दोनों ऑस्टिया में छुट्टियां मना रहे हैं और दोनों की वहां की तस्वीरें Social Media पर वायरल हो रही हैं।

Social Media पर आए दिन इन दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। दोनों एक साथ कई बार स्पॉट हो चुके हैं। ये तो सभी को पता है कि मलाइका को स्वीमिंग करना काफी पसंद है और उन्होंने ऑस्ट्रियन लेक में काफी देर तक स्वीमिंग करती नजर आईं।

मलाइका और अर्जुन की शादी की अटकलों पर बात करते हुए मलाइका ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि शादी का फैसला अभी दोनों ने नहीं लिया है।

बता दें कि अर्जुन भी शादी के सवाल पर बोल चुके हैं कि 33 की उम्र में ज्यादातर लोग शादी कर लेते हैं लेकिन मेरे पास अभी काफी समय है। मैं अपनी शादी को क्यों छुपाऊंगा, जब भी होगी आपको पता ही चल जाएगा।

शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करता रहा युवक, अश्लील वीडियो भी बनाई

क्राइम डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ से दुष्कर्म का एक नया मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर एक साल तक रेप करता रहा।

एक व्यक्ति ने लिसाड़ी गेट थाने में एक युवक के खिलाफ बेटी को शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म के आरोप की तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि आरोपित युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

कुछ दिन पूर्व भी युवक ने युवती से घर में रखे पचास हजार रुपये लाने को कहा। युवती ने रुपये लाकर युवक को सौंप दिए। मगर, युवती से शादी नहीं की। उसके बाद युवती आरोपित युवक के घर पहुंची और विरोध किया। तब युवक के भाई ने युवती को उसकी अश्लील वीडियो मोबाइल पर दिखाई। पुलिस में शिकायत करने और मुंह खोलने पर धमकी दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपित पकड़ा जाएगा।

यूपी: ससुर से संबंध बनाने का विरोध किया तो पति ने दे दिया तीन तलाक !

Meerut। तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भी इसका डर लोगों में दिखता नजर नहीं आ रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मेरठ से तीन तलाक का एक नया मामला सामने आया है। जहां ससुर ने पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुत्रवधू ने जब इसका विरोध किया तो ससुर के पक्ष में उसका पति भी खड़ा हो गया और अपनी मां के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके तत्काल बाद उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक भी दे दिया।

मेरठ के भावनपुर में ससुर ने पुत्रवधू से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पति व ससुर ने महिला से मारपीट की। बाद में तत्काल तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता मायके चली गई।

दिल्ली निवासी महिला ने शुक्रवार रात भावनपुर थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। दंपती की नौ माह की बच्ची है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका ससुर गलत नीयत रखता था। आरोप है कि गुरुवार की देर रात ससुर कमरे में घुस आया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसकी शिकायत पति से की तो उसने अपने पिता से शारीरिक संबंध रखने का दबाव बनाया। दोनों ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी।

आरोप है कि पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने बयान कराने के लिए महिला को शनिवार सुबह थाने पर बुलाया है। एसओ भावनपुर संजय कुमार ने बताया कि पीडि़ता की मेडिकल जांच में चोट की पुष्टि हुई है। इस मामले में तीन तलाक की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यूपी: बच्चा चोरी की सूचना पर पहुंचे पुलिस वालों को ग्रामीणों ने पीटा !

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ का हमला थम नहीं रहा है। सेहरामऊ क्षेत्र में कल देर रात बच्चा चोर की अफवाह के बाद मामला शांत कराने पहुंचे पुलिस सिपाहियों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। मामला बढऩे पर रात में ही डीएम के साथ एसपी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने के साथ सिपाहियों को अस्पताल भेजा।

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सोंधा में शुक्रवार की रात बच्चा चोर होने की सूचना पर पहुंचे पीआरबी कांस्टेबल अरविंद सिंह राणा के साथ प्रेमपाल को गांव वालों ने जमकर मारा पीटा। इस घटना की सूचना पर सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज महेश कांस्टेबल रामप्रकाश, दिनेश सिंह और कांस्टेबल सचिन को भी आक्रोशित ग्रामीणों ने बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। काफी देर तक तमंचे से फायरिंग की गई। पुलिस को जान से मारने की नीयत से ग्रामीणों ने हमला किया।

पुलिस टीम पर हमला होने की सूचना पर जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसपी मनोज सोनकर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे। आधी रात तक हंगामे को शांत किया जा सका।

सेहरामऊ उत्तरी थाना प्रभारी निरीक्षक खीम सिंह जलाल ने बताया कि आरोपितों ने बच्चा चोर होने की सूचना दी थी। जिस पर पीआरबी और सुल्तानपुर चौकी पुलिस पहुंची थी। दरोगा सहित आधा दर्जन कांस्टेबलों को बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटा गया है।

CM योगी ने गोरखपुर में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, दिया आश्वासन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गौरखपुर पहुंचे हैं। इसी क्रम में आज शनिवार को सीएम योगी ने सुबह करीब सवा घंटा फरियादियों के बीच गुजारा। गोरखनाथ मन्दिर के हिन्दू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब तीन सौ लोगों की समस्याओं खुद सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया।

अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

कई फरियादियों ने जब समस्या समाधान के प्रति लापरवाही को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत की तो मुख्यमंत्री ने उन्हें चिह्नित कर दंडित करने का आश्‍वासन दिया। करीब 200 फरियादियों की समस्यों को मुख्यमंत्री के जनता दर्शन से जाने के बाद अधिकारियों ने सुनीं। इसके लिए मुख्यमंत्री ने खास तौर से निर्देशित किया था।

गोरखनाथ मंदिर का किया भ्रमण

इससे पहले शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री की दिनचर्या परम्परागत रही। आवास से निकलने का बाद उन्होंने बारी-बारी से गुरु गोरक्षनाथ नाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का पूरे विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद मन्दिर परिसर का भ्रमण कर उन्होंने व्यवस्था से जुड़े कई जरूरी निर्देश दिए।

गोशाला में गायों के बीच कुछ समय गुजारने के बाद वह जनता दर्शन के लिए हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे, जहां तड़के से ही गोरखपुर और आसपास के ज़िलों के लोग अपनी फरियाद कहने के लिए पहुंचे हुए थे।

अधिकारियों ने भी सुनीं समस्‍याएं

फरियादियों की उम्मीदों का मान रखते हुए योगी सबके पास खुद गए और समस्या सुन शिकायती और मांग पत्र लिया। यह सिलसिला सवा सात से सवा आठ बजे तक चला। उसके बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन और मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के प्रभारी मोती लाल सिंह को सौंप दी।

जनता दर्शन के बाद जब मुख्यमंत्री अपने आवास पर आए तो वहां भी उन्हें करीब 50 लोग अपना मांगपत्र लेकर खड़े दिखे। योगी ने उन्हें भी निराश नहीं किया और सबकी समस्या सुनीं। कुल मिला कर यह सिलसिला साढ़े आठ बजे तक चला। इस दौरान जिले के आला अफसर और मन्दिर प्रबन्धन के लोग पूरी मुस्तैदी से जमे रहे।

राशिफल: 31 अगस्त 2019, आज इन 2 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, देखें अपनी राशि

राशिफल: 31 अगस्त 2019, आज इन 2 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

वृषभ

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

कर्क

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

सिंह

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

कन्या

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। कार्यों में गति आएगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। लाभ के सौदे होंगे। निवेशादि से लाभ होगा।

तुला

मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। व्यवसाय मंदा चलेगा। रोजगार में उन्नाति के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

धनु

प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। व्यय वृद्धि होगी। कार्यों में गति आएगी। अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे।

मकर

लाभ के सौदे होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। कुछ समाचार उत्साह कम कर सकते हैं। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे।

कुंभ

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

मीन

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

पंचांग: 31 अगस्त 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 31 अगस्त 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार- शनिवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी

योग- सिद्ध

तिथि-प्रतिपदा

दिशा शूल- पूर्व में

सूर्योदय- 05:57

सूर्यास्त – 06:45

राहुकाल- सुबह 07:20 से 08:57

तेरी मेरी कहानी के बाद रानू मंडल ने गाया दूसरा गाना, देखें Video

मनोरंजन डेस्क। Ranu Mondal का एक दौर वो था जब वो रेलवे स्टेशनों और गलियों में घूम-घूम कर गाना गाती थीं औ्रर अपना पेट भरती थीं। वहीं अब रानू एक के बाद एक गाने गाती जा रही हैं, वो भी बतौर प्लेबैक सिंगर बॉलीवुड में।

बीते दिनों आपने Himesh Reshammiya की फिल्म ‘हैप्पी हार्डी और हीर’ में रानू मंडल का गाना ‘तेरी मेरी कहानी’ सुना ही होगा। अब रानू के फैंस ये जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे कि रानू मंडल का एक और गाना आ गया है। हाल ही में हिमेश ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इस गाने की झलक शेयर की है।

हिमेश ने रानू का नया वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर गाने ‘तेरी मेरी कहानी’ के बाद रानू मंडल की खूबसूरत आवाज में अब फिल्म ‘हैप्पी हार्डी और हीर’ का नया गाना ‘आदत’ रिकॉर्ड किया है। ये इस गाने की छोटी सी झलक है। आलाप और वॉइस ओवर ही हैप्पी हार्डी और हीर की थीम है। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद’।

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का अल्टीमेटम- मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनाया तो छोड़ देंगे पार्टी !

New Delhi। मध्‍य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शुक्रवार को एक खबर तेजी से चल रही है। इसके मुताबिक कहा जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को अल्टीमेटम दिया है।

बताया जा रहा है अपने अल्‍टीमेटम में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोनिया गांधी से कहा है कि अगर उन्‍हें मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनाया गया, तो वह इस्तीफा दे देंगे और पार्टी भी छोड़ देंगे।

इस पूरे प्रकरण में मध्‍य प्रदेश सरकार की कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री और सिंधिया समर्थक प्रद्धुमन सिंह तोमर ने कहा है कि यह केवल अफवाह है, सिंधिया जी पद की लालसा में कभी नहीं रहते है। वह सिर्फ समाजसेवा के लिए राजनीति करते हैं। कुछ लोग हैं, जो ऐसी अफवाह फैला रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के लोगों की भावना है कि सिंधिया जी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाए।

प्रद्धुमन सिंह का कहना है उनके समर्थक उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले दो-तीन दिन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सिसासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच कमलनाथ खुद आज सोनिया गांधी से इसी मसले को लेकर मिले हैं।

पाकिस्तान: सिख लड़की का धर्मांतरण कर मुस्लिम बनाना दुर्भाग्यपूर्ण, इमरान करें सख्‍त कार्रवाई: कैप्टन

World Desk। पाकिस्‍तान में सिख लड़की के अपहरण के बाद उसका धर्म परिवर्तन कर जबरन मुस्लिम बनाए जाने के मामले में पंजाब के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात की है।

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने उनसे इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने को कहा है। कैप्‍टन अमरिंदर ने सिख लड़की का अपहरण कर उसे मुस्लिम बनाए जाने को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है। मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस मामले को पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री के सामने सख्‍ती से उठाने की अपील की है।

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक के साथ ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। ये घटना भी उसी का हिस्‍सा है। पाकिस्तान की कुछ जिम्मेदारी बनती है। पाकिस्तान दुसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने घर को देखे, जिसमें आग लगी है।

बता दें कुछ युवकों ने सिख युवती को बंदूक की नोंक पर अगवा करके उससे इस्लाम कबूल करवाया और इसका पूरा वीडियो भी बनाया। पाकिस्तान के नानकाना साहिब में गुरुद्वारा तंबी साहिब के एक ग्रन्थि की एक बेटी पिछले 3 दिनों से लापता थी, गुरुवार को एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने और इस्लाम धर्म अपनाने के बाद सामने आई है।