प्रियंका गांधी आज तय करेंगी यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं संग बैठक शुरु

लखनऊ. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। सुत्रों के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष भी तय होगा। राजबब्बर ने अध्यक्ष पद छोडऩे की इच्छा व्यक्त की है।

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राजनीति में सक्रिय होने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा अब फुल फॉर्म में हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद से ज्योतिरादित्य के इस्तीफा देने के बाद से पूरे उत्तर प्रदेश का प्रभार फिलहाल प्रियंका गांधी के पास है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी को पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया है। कांग्रेसी खेमा लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद संजीवनी की तलाश में है।

नई दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा आज प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का नाम तय करेंगी। इसके साथ ही 13 विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी अकेले ही मैदान में उतरेगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन पर निर्णय हो सकता है, वहीं उत्तर पदेश कांग्रेस कमेटी को नया अध्यक्ष भी मिल सकता है।

लोकसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस संगठन पर तमाम सवाल उठने शुरू हुए। जिसके बाद पार्टी ने ज्यादातर इकाइयों को भंग कर दिया। इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में यूपी कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। संगठन के लिहाज से बैठक अहम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.