27 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 313

आपके चेहरे को खराब कर देंगी आंखों के नीचे की झुर्रियां, ऐसे पाएं छुटाकारा

हेल्थ डेस्क. बढ़ती उम्र के निशान सबसे पहले आँखों के नीचे ही दिखाई देते हैं। आंखों के नीचे काले धब्बे आपके चेहरे की खूबसूरती को तबाह कर सकती है। इसके लिए हम कई तरह के ब्यूटू प्रेडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

ब्यूटी प्रोडक्ट के अलावा हम आपको कुछ नए तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आपका चेहरा खूबसूरत बना रह सकता है। आइये जानते हैं उनके बारे में…

आंखे की नीचे झुर्रियां

अपने कॉप्‍लेक्‍शन के हिसाब से ही आइ शैडों का चुनाव करें। हल्‍की त्‍वचा के लिए आप ब्राइट ब्‍लू,ग्रीन और ग्रे ले सकती हैं जबकि सांवली त्‍वचा के लिए प्‍लम,पिंक और ग्रेप कलर का चुनाव कर सकती हैं। इससे आपकी आंखें बड़ी और चमकदार बनेगीं।

आप चाहें तो मसकारा का प्रयोग कर के अपनी बरौनियों को हाइलाइट कर सकती हैं। बड़ी बड़ी बरौनियां आपकी झुर्रियों को छुपाने में बहुत मददगार साबित होगीं।

आंखों के नीचे पड़ी झुर्रियों को दूर करने के लिए कंसीलर या लिक्वड फाउंडेशन का उपयोग करें। लगाने के कुछ देर बाद रुके और उसके बाद कंपैक्‍ट लगा कर फाउंडेशन को सेट होने दें।

आप चाहें तो आउटलाइन करने के लिए काली से काली आइ लाइनर या पेसिंल को चुनाव कर सकती हैं। डार्क आउटलाइन आपकी झुर्रियों पर किसी की नज़र को नहीं जाने देगीं।

गालों पर शिमर का कम प्रयोग करें वरना आपकी झुर्रियां पर लोगों का ध्‍यान ज्‍यादा पड़ेगा। कम शिमर या फिर हल्‍का शिमर जो आपकी त्‍वचा से मिलता जुलता हो,उसी का प्रयोग करें।

उन्नाव: खुलेआम घूम रहे गैंगरेप के आरोपी, पीड़िता ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का किया प्रयास

उन्नाव. विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म के आरोपों के बाद एक बार फिर माखी थाना क्षेत्र चर्चा में है। गुरुवार को एक गैंगरेप पीड़िता ने कलेक्ट्रेट में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि मौजूद पुलिस कर्मियों ने माचिस व तेल छीनकर जान बचाई। सीओ सफीपुर ने बताया कि, इस मामले में मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

दिल्ली : पिटाई करने से पहले आरोपी लड़के ने लड़की से किया था रेप
दिल्ली : पिटाई करने से पहले आरोपी लड़के ने लड़की से किया था रेप

आरोप है कि, माखी थाना क्षेत्र में एक जुलाई को तीन लोगों ने एक युवती को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। एक माह से आरोपी खुलेआम घूमकर जानमाल की धमकी दे रहे हैं।

पीड़िता की मां का आरोप है कि, पुलिस सिर्फ खाना पूर्ति कर रही है। एक आरोपी को पकड़ा है। बाकी दो आरोपी अभी घूम रहे हैं। इसी से परेशान होकर आत्मदाह करने का निर्णय लिया था।

सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि, पीड़िता की तहरीर पर माखी थाने में तीन आरोपियो पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया था। एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

सोने की कीमतों में आया भारी उछाल, जानें आज के 10 ग्राम गोल्ड का दाम

बिजनेस डेस्क. सोने का भाव गुरुवार को 250 रुपए बढ़कर पहली बार 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गया। दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाले सोने का रेट 40,220 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5% शुद्ध सोने का 40,050 रुपए हो गया। सॉवरेन गोल्ड का रेट 400 रुपए बढ़कर 30,200 रुपए प्रति 8 ग्राम पहुंच गया।

कारोबारियों का कहना हैकि वैश्विक मंदी की आशंका और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर को लेकर अनिश्चितताओं की वजह से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में इन्वेस्टमेंट बढ़ रहा है। त्योहारी सीजन से पहले ज्वेलर भी ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं।

चांदी का भाव 200 रुपए बढ़कर 49,050 रुपए प्रति किलो हो गया। औद्योगिक इकाइयों, सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने और मजबूत विदेशी संकेतों की वजह से चांदी में उछाल आया।

साप्ताहिक डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भाव 814 रुपए बढ़कर 47,230 रुपए प्रति किलो पहुंच गया। चांदी के सिक्कों के रेट मे 3,000 रुपए की तेजी आई। खरीदारी के लिए भाव 1 लाख 1 हजार रुपए प्रति सैंकड़ा और बिकवाली के लिए 1 लाख 2 हजार रुपए रहा।

भूकंप के झटकों से दहला जापान, रिक्टर स्केल से मापी गई 6.1 तीव्रता

वर्ल्ड डेस्क. जापान में गुरुवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है। भारतीय समय अनुसार सुबह 5.16 मिनट पर वहां भूकंप आया। भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि उत्तरी जापान में आओमोरी प्रांत के पूर्वी तट से सटे इलाकों में भूकंप के तेज झटके लोगों ने महसूस किए हैं। सबसे ज्यादा जापान के होक्काइडो में झटकों को महसूस किया गया। भूकंप के कारण अभी किसी तरह की जान माल की हानि की खबर नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, भूकंप सुबह 8।46 बजे ओमोरी के तट पर आया था। इसका केंद्र उत्तर की ओर 41।0 डिग्री अक्षांश और 143।1 डिग्री देशांतर पर स्थित है।

बताया जा रहा है यह भूकंप 10 किलोमीटर गहराई में आया था। तटीय भूकंप होने के कारण किसी बड़ी हानि की सूचना नहीं मिली है। जापान के परमाणु निगरानीकर्ता को भी प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी परमाणु ऊर्जा स्टेशनों पर कोई असामान्य स्थिति नहीं मिली।

पाकिस्तान: अब सिख युवती को जबरन कबूल करवाया इस्लाम !

World Desk. पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के जबरन धर्मांतरण की खबरों के बाद अब सिख लड़की को जबरन इस्लाम कबूल करवाने का मामला सामने आया है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने सिख युवती को बंदूक की नोंक पर अगवा करके उससे इस्लाम कबूल करवाया और इसका पूरा वीडियो भी बनाया।

पाकिस्तान के नानकाना साहिब में गुरुद्वारा तंबी साहिब के एक ग्रन्थि की एक बेटी पिछले 3 दिनों से लापता थी, गुरुवार को एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने और इस्लाम धर्म अपनाने के बाद सामने आई है।

एक मौलवी जागीर कौर को आएशा कहकर बुला रहा है हालांकि वह उसके पिता का नाम सही बता रहा है। इसके बाद मौलवी को यह कहते हुए भी सुना गया है कि आप अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल कर रही हैं और इस युवक से शादी कर रही हैं।

इस पूरे वीडियो में लड़की सहमी हुई दिख रही है। उसके साथ बैठा युवक इस लड़की के साथ शादी करने के लिए सहमति व्यक्त करता दिखता है।

FIR के मुताबिक 6 लोगों ने ग्रंथी की बेटी जागीर कौर को बंदूक की नोंक पर 27-28 अगस्त की रात को अगवा किया था। लेकिन अभी तक इसे ढूंढने के लिए पुलिस ने कुछ भी नहीं किया है।

मालदीव में छुट्टियां मना रही इस एक्ट्रेस की बिकिनी PHOTOS हुईं VIRAL

मनोरंजन डेस्क. मशहूर Tv Actress Erica Fernandes का स्वीमिंग और पानी से प्यार किसी से छिपा नहीं है। आए दिन उनका पूल साइड फोटोशूट और बिकिनी फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन इन बार Erica का अंदाज कुछ निराला है। Erica आए दिन अपनी दिलकश अदाओं से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

इन दिनों उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें फिर से इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है। जहां दो दिन पहले Erica ने अंडर वाटर फोटोशूट से सबको हैरत में डाल दिया वहीं अब उनका नया बिकिनी फोटोशूट सोशल मीडिया पर कहर बरपा रहा है। Erica इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, ऐसे में उनकी नई नई तस्वीरें उनके फैंस की धड़कनें बढ़ा रही हैं।

यह तस्वीरें खुद Erica ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। Erica ऑरिंज और ग्रीन कलर के स्विमिंग सूट में नजर आ रही हैं।

Erica ने मालदीव के खूबसूरत नजारे अपने फैंस से शेयर किए हैं। बीते दो दिन पहले सामने आईं Erica की अंडरवाटर तस्वीरें लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं

बड़ी खुशखबरी: जल्द 5 रुपए की SIP भी Mutual fund में कर सकेंगे निवेश

बिजनेस डेस्क. आने वाले महीनों में आप पांच रुपये की SIP भी Mutual fund में निवेश कर पाएंगे और अमेन व फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करने के बाद पेमेंट करते समय भी SIP करना मुमकिन। Mutual fund कंपनियों के संगठन AMFI ने Mutual fund की पहुंच हर कोने तक पहुंचाने के लिए अगले 10 सालों में 100 लाख करोड़ AUM का लक्ष्य रखा है।

AMFI के चीफ एग्जिक्यूटिव एनएस वेंकटेश के मुताबिक आधार की मदद से छोटे शहरों के लोगों को Mutual fund से जोड़ना आसान हो गया है और लोगों का Mutual fund में भरोसा कम नहीं हुआ है। बाजार के उतार चढ़ाव के कारण लोग निवेश कम कर रहे हैं। इस सुविधा के अगले 8 से 10 महीने में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

Mutual fund में 15 प्रतिशत शेयर छोटे शहरों से हैं, इस लक्ष्य को आने वाले सालों में बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। इसी के साथ अमेजन फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग में भी SIP मुमकिन होगी। टेक्नोलॉजी की मदद से 5 रुपये की SIP मुमकिन होगी।

कितना सही Mutual fund?

– Mutual fund में भरोसा कम नहीं हुआ
– बाजार के उतार चढ़ाव की वजह से निवेश कम
– 10 साल में 100 लाख करोड़ का AUM का लक्ष्य
– Mutual fund में 15% शेयर छोटे शहरों से
– आने वाले सालों में 30% का लक्ष्य
– आधार की मदद से पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी
– मिससेलिंग की शिकायत बिलकुल नहीं
– 5 रुपए की SIP भी आएगी
– टेकनोलॉजी की मदद से 5 रुपए की SIP मुमकिन
– एमेजॉन-फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग में भी SIP मुमकिन होगा
– 8-10 महीने में शुरू होने की उम्मीद

2 अक्‍टूबर से Air India के विमानों में नहीं होगा प्लास्टिक का इस्तेमाल

बिजनेस डेस्क. देश को Plastic मुक्त बनाने के मकसद से Air India ने Plastic का इस्तेमाल नहीं करने का ऐलान किया है। Air India के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी लोहानी ने गुरुवार को कहा कि हम 2 अक्टूबर से एयरलाइन में Plastic के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं।

Air India के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी लोहानी ने बताया पहले चरण में Plastic पर प्रतिबंध एयर एक्सप्रेस की सभी फ्लाइट और सहयोगी फ्लाइट में लगाया जाएगा। दूसरे चरण में Air India की सभी फ्लाइट में Plastic पर प्रतिबंध को लागू किया जाएगा।

पीएम मोदी के Plastic के इस्‍तेमाल के खिलाफ जनआंदोलन के फैसले के बाद Air India की तरफ से इस दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। Air India की तरफ से इस बारे में सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें कहा गया है 2 अक्‍टूबर से विमानों में Plastic की चीजों पर पूरी तरह पाबंदी लग जाएगा। इसके तहत यात्रियों को विमान में मिलने वाली Plastic की चम्‍मच और गिलास नहीं मिलेंगे। आपको बता दें पीएम मोदी ने मन की बात में भी कहा था कि जब देश राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मना रहा है, तब हम Plastic के खिलाफ नया जन-आंदोलन आरंभ करेंगे।

पाकिस्तान की तरफ से एयरस्पेस बंद होने के सवाल पर Air India के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने कहा कि पहले जब पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद किया था तो Air India को रोजाना 4 करोड़ रुपये का नुकसान होता था। अभी एयर स्पेस बंद होने जैसी स्थिति सामने नहीं आई है।

यह होगा बदलाव

– Plastic के पाउच में दिए जाने वाले केले के चिप्स और सेंडविच को अब बटर पेपर पाउच में दिया जाएगा।
– केक स्लाइस को अब स्नैक्स बॉक्स की बजाय मफिन में रेप करके दिया जाएगा।
– यात्रियों की तरफ से ऑर्डर किया जाने वाला स्पेशल मील को इको फ्रेंडली वुडन कटलरी प्लेट में सर्व किया जाएगा।
– क्रू मील के लिए दी जाने वाली कटलरी की बजाय अब लाइट वेट स्टील कटलरी यूज की जाएगी।
– Plastic के गिलास की बजाय अब पानी के लिए पेपर के ग्लास यूज किए जाएंगे।
– Plastic वाले चाय के कप की जगह अब फ्लाइट में मोटे कागज के कप दिए जाएंगे।
– Plastic के पाउच में दिए जाने वाले केले के चिप्स और सेंडविच को अब बटर पेपर पाउच में दिया जाएगा।
– केक स्लाइस को अब स्नैक्स बॉक्स की बजाय मफिन में रेप करके दिया जाएगा।
– यात्रियों की तरफ से ऑर्डर किया जाने वाला स्पेशल मील को इको फ्रेंडली वुडन कटलरी प्लेट में सर्व किया जाएगा।
– क्रू मील के लिए दी जाने वाली कटलरी की बजाय अब लाइट वेट स्टील कटलरी यूज की जाएगी।
– Plastic के गिलास की बजाय अब पानी के लिए पेपर के ग्लास यूज किए जाएंगे।
– Plastic वाले चाय के कप की जगह अब फ्लाइट में मोटे कागज के कप दिए जाएंगे।

इस एक्ट्रेस को दिल दे बैठे हार्दिक पांड्या, परिवार से भी मिलाया, PHOTO VIRAL

डेस्क. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और अपनी बिंदास जीवनशैली के लिए मशहूर हार्दिक पांड्या एक बार फिर प्यार की पिच पर बोल्ड हो गए। सूत्रों की मानें तो हार्दिक एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक के साथ डेट कर रहे हैं।

पिछले दिनों मुंबई के बांद्रा में वह नताशा को लेकर पहुंचे थे। इस पार्टी का आयोजन उनके दोस्तों ने किया था। कहा जा रहा है कि हार्दिक अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर गंभीर हैं। वह अपने परिवार वालों से नताशा से इसी पार्टी में मिलवा भी चुके हैं।

इस पार्टी में हार्दिक के भाई क्रुणाल और उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक ने पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड कहकर नताशा को सभी से मिलवाया।

आखिर कौन हैं नताशा

मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली नताशा ने 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। 2010 में स्पोर्ट्स सर्बिया का खिताब जीतने के बाद नताशा ने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में ही करियर बनाने का फैसला किया। नच बलिए 9 नें भाग ले रहीं नताशा एली गोनी की भी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। पिछले दिनों उनका नाम प्रियांक शर्मा के साथ भी जुड़ा था।

योगी के कार्यकाल में ही होगा भव्य राम मंदिर का निर्माण: राज्यमंत्री सुनील भराला

लखनऊ। अयोध्या राम जन्मभूमि को लेकर जहां सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है, वहीं योगी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला ने बड़ा बयान दिया है। राज्यमंत्री सुनील भराला ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में राममंदिर बन जाएगा।

उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास अपार शक्ति है। इसी कारण उत्तर प्रदेश में उनके कार्यकाल में ही अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।

उत्तर प्रदेश के मंत्री पंडित सुनील भराला ने पत्रकरों से बातचीत में कहा, भगवान राम का मंदिर निश्चित रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में बनाया जाएगा। वह एक निर्णायक व्यक्ति हैं। वह अपने हाथों से मंदिर का निर्माण करेंगे। उनके पास तो ‘अपार शक्ति’ है।

सुनील भराला ने आगे कहा BJP की सरकार में माहौल बदला है। अब कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध नहीं है। जो अधिकारी कांवड़ यात्रा का विरोध करते थे, अब वही यात्रा पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का प्रतिबंध शादी-ब्याह, बारात व रात में होने वाले कार्यों पर है। धार्मिक यात्रा पर डीजे पर प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा रामनवमी पर भी पुष्प वर्षा करवाई जाएगी।

गौरतलब है कि अयोध्या भूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर को लेकर इन दिनों प्रतिदिन सुनवाई चल रही है, ऐसे में दर्जा प्राप्त मंत्री का यह बयान बेहद ही चौंकाने वाला है। इस बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने भी कारसेवकपुरम में राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशने के काम को तेज करना शुरू कर दिया है।