28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 304

UPTET 2019: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

करियर डेस्क. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी हो सकता है। दऱअसल बताया जा रहा है कि परीक्षा अक्टूबर के पहले हफ्ते में ली जा सकती है। हालांकि अभी तक परीक्षा के लिए कोई कैलेंडर जारी नहीं किया गया है। यह परीक्षा पिछले 3-4 वर्षों से अक्टूबर-नवम्बर में हो रही है।

अगर परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की गई तो 15 सितंबर से पहले नोटिफिकेशन निकालना होगा। यही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस बार आवेदनों की संख्या अधिक हो सकती है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने पिछले साल जून में बीएड को प्राथमिक स्तर की कक्षाओं में पढ़ाने के लिए मान्य किया था। उसके बाद से आवेदकों की संख्या में इजाफा हुआ है। 18 नवंबर 2018 को आयोजित टीईटी के लिए तकरीबन 22 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

इनमें से 17.83 लाख आवेदकों को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हुआ था। 2019 की टीईटी में बड़ी संख्या में बीएड डिग्रीधारियों के प्राथमिक स्तर की परीक्षा में आवेदन का अनुमान है। आपको बता दें कि यह परीक्षा ढाई घंटे की होती है और इसमें 150 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इस बार भी परीक्षा में नेगेटिव मार्किग नहीं होगी।

108MP कैमरा सेंसर के साथ Xiaomi लांच करने जा रहा है 4 स्मार्टफोन, जानें खूबियां

टेक डेस्क। Xiaomi जल्द ही 108MP कैमरा सेंसर के साथ 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। अभी इन स्मार्टफोन्स का कोडनेम ‘tucana’, ‘draco’, ‘umi’ और ‘cmi’ है।

Samsung का 108MP ISOCELL ब्राइट HMX सेंसर पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इस सेंसर को लाने के लिए Xiaomi और Samsung दोनों कंपनियों ने मिलकर काम किया है।

Xiaomi ऐसी पहली कंपनी बनेगी, जो 108MP के इस सेंसर का इस्तेमाल करेगी। क्या आपको इसकी शुरुआत कहां से हुई थी? किस तरह Xiaomi अपना पहला 108MP का कैमरा लॉन्च करने वाली है और इस कैमरा की खासियत क्या होगी? जानते हैं पूरी डिटेल्स इस स्टोरी में:

Xiaomi-Samsung 108MP Sensor

यह कैमरा सेंसर को डेवलप करने मामले में Samsung और Xiaomi का दूसरा बड़ा कोलेबोरेशन है। इससे पहले दोनों कंपनियों ने एक स्मार्टफोन के लिए कोलेबोरेशन किया था, जिसमें सैमसंग के 64MP ISOCELL GW1 सेंसर का इस्तेमाल किया जा सके।

इस सेंसर की खासियत की बात करें, तो 108MP के इस नए सेंसर से बेहद कम लाइटिंग में भी पिक्चर्स क्लिक की जा सकती हैं। सेंसर का साइज 1/1.33-इंच है, जिससे लाइट बेटर तरीके से अब्सॉर्ब की जा सकती है। इसी कारण से इस कैमरे से बेहद कम लाइट में ली गई पिक्चर्स भी अच्छा आउटपुट देंगी।

Xiaomi-Samsung 108MP Sensor

इस सेंसर में Tetracell टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह 4 पिक्सल्स को 1 में जोड़ देता है। इससे नया सेंसर लो-लाइट में बेहतर फोटोज लेने में सक्षम है। इसका मतलब यह है की 108MP के इस स्मार्टफोन कैमरा से लो-लाइट फोटोग्राफी एक अगले स्तर पर पहुंच सकती है।

इसका आउटपुट देखने के लिए हमें फोन का इंतजार करना होगा। इस नई टेक्नोलॉजी से नॉइस कम हो जाता है और कलर एक्यूरेसी भी बढ़ती है। आसान शब्दों में, इससे ली गई पिक्चर्स क्लैरिटी और कलर में मामले में बेहतर रिजल्ट देंगी।

ब्राइट लाइट होने पर यह सेंसर स्मार्ट ISO मैकेनिज्म का प्रयोग करेगा। इससे यूजर्स बेहतर पिक्चर्स के लिए एम्पलीफायर गेन्स का स्तर एडजस्ट कर पाएंगे। यह एडजस्टमेंट लाइट के आधार पर होगी, जिससे इमेजेज एकदम रियल लगेगी।

अब हवा में चार्ज कर सकेंगे आप अपना स्मार्टफोन, जल्द लांच होगी ये टेक्निक

टेक डेस्क. Smartphone दिन-प्रतिदिन हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन गई है। सुबह उठने से लेकर रात को बिस्तर पर जाने तक, हम Smartphone को हमेशा अपने साथ रखते हैं। Smartphone यूजर्स की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में Smartphone के साथ हम चार्जर साथ में जरूर रखते हैं।

Smartphone निर्माता कंपनियां (OEM) अपने हर Smartphone मॉडल को नई तकनीक के साथ लॉन्च कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में हमें Smartphone चार्ज करने की नई-नई तकनीक देखने को मिली है। कई Smartphone फास्ट, सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।

फास्ट चार्जिंग तकनीक

फास्ट चार्जिंग तकनीक की बात करें तो VOOC, Dash, Flash, Turbo, Quick Charge, Super VOOC जैसी फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ Smartphone लॉन्च हो रहे हैं। इन फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ, पिछले कुछ सालों में मोबाइल चार्जिंग की जो नई तकनीक सामने आई है, उसमें Wireless Charging तकनीक भी शामिल है। पिछले कुछ सालों में Apple, Samsung, Huawei जैसी फ्लैगशिप Smartphone कंपनियां वायरलेस चार्ज सपोर्ट के साथ अपने Smartphone लॉन्च कर रही हैं।

Wireless Charging

Wireless Charging तकनीक की कीमत इन दिनों पहले के मुकाबले काफी कम हुई है। इसका मुख्य उदेश्य Smartphone को और ज्यादा पोर्टेबल बनाना है। साथ ही साथ Wireless Charging सपोर्ट के साथ आने वाले Smartphone को चार्ज करने के लिए आपको किसी केबल को प्लग-इन करने की जरूरत नहीं होती है।

आसान भाषा में कहा जाए तो आप अपने Smartphone को ‘हवा’ में चार्ज कर सकेंगे। भारत में भी कई Smartphone निर्माता कंपनियों ने अपने Smartphone को Wireless Charging फीचर्स के साथ लॉन्च किए हैं।

रुस से PM मोदी ने पाक पर साधा निशाना, कहा- आंतरिक मामले में दखल बर्दाश्त नहीं !

वर्ल्ड डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के ऐतिहासिक दौरे पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने 20वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में बगैर नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रूस और भारत किसी देश के आंतरिक मामले में बाहरी दखल के खिलाफ हैं। उन्होंने ये बात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कही।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान दोनों की उपस्थिति में कई समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। मालूम हो कि रूस जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 खत्म करने को पहले भी भारत का आतंरिक मामला बता चुका था।

व्लादिवोस्तोक आना सम्मान की बात

PM मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान कहा ‘मेरे लिए पहले भारतीय PM के तौर पर व्लादिवोस्तोक आना सम्मान की बात है। मैं अपने मित्र, राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे यहां आमंत्रित किया। मुझे याद है कि 2001 का वार्षिक शिखर सम्मेलन रूस में आयोजित हुआ था, जब वह राष्ट्रपति थे और मैं गुजरात के सीएम के रूप में अटल जी के प्रतिनिधिमंडल में आया था। भारत-रूस की मित्रता उनके संबंधित राजधानी शहरों तक ही सीमित नहीं है। हमने लोगों को इस रिश्ते के मूल बना रखा है।

PM मोदी ने कहा हम दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत में रूस के सहयोग से न्यूक्लियर प्लांट बन रहे हैं, कुछ समय पहले ही में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल यहां पर आए और इस दौरान समझौतों को लेकर बातचीत हुई।

बलूचिस्तान: सुरक्षा बलों ने 6 लोगों को मौत के घाट उतारा, आतंकियों से की तुलना

वर्ल्ड डेस्क. पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान प्रांत में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने छह अलगाववादियों को मौत के घाट उतार दिया। मरने वालों में एक महिला अलगाववादी भी शामिल है। हालांकि, पाकिस्‍तानी सुरक्षा बल ने मारे गए लोगों को आंतकवादी की संज्ञा दी है।

पाकिस्‍तान ने कहा कि सुरक्षा बलों ने छह आंतकवादियों को मार गिराया है। इसमें एक महिला आंतकवादी भी शामिल थी। हालांकि, पाकिस्‍तान का दावा है कि इस मूठभेड़ में कुछ सुरक्षा बल के जवान भी घायल हुए हैं।

बता दें कि पाकिस्‍तान का बलूचिस्‍तान प्रांत कई दशकों से अपनी आजादी की मांग करता रहा है। लेकिन पाक सेना ने कई बार उनकी आवाज को बंदूक के दम पर कुचल दिया। पाकिस्‍तान इन अलगावदियों को आंतकवादी की संज्ञा देता है।

पाकिस्‍तान का कहना है कि प्रतिबंधित बलूचिस्‍तान प्रांत में बुधवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। पाकिस्‍तान का कहना है इस मुठभेड़े में पांच आतंकवादी मारे गए हैं। इस हमले में खुफ‍िया एजेंसी और सुरक्षा‍कर्मी भी घायल हुए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद छापे मारी की गई। प्रवक्‍ता ने कहा कि आत्‍मघाती जैकेट पहने महिला ने मुठभेड़ के दौरान खुद को उड़ा लिया। डिपार्टमेंट ने कहा कि सुरक्षा बल ने मुठभेड़ स्‍थल से हथियार और गोला बारूद भी जब्‍त किया है।

कैमरे में कैद हुई PM मोदी और पुतिन के दोस्‍ती की झलक, देखें ये Video

वर्ल्ड डेस्क. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुस के दो दिवसीय यात्रा पर हैं। जहां बुधवार को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ। खुद रूसी राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगवानी की।

इसके बाद रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शिप पर सवार हुए और ज्वेज्दा पोत निर्माण परिसर की ओर रवाना हुए। इस दौरान दोनों नेतओं के बीच थोड़ी देर गुफ्तगू भी हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने ज्वेज्दा पोत निर्माण परिसर का दौरा किया और उसके प्रबंधकों एवं अन्य कर्मचारियों से बातचीत की। यह रूस का सबसे बड़ा पोत निर्माण परिसर है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ रूसी राष्‍ट्रपति भी मौजूद थे।

ज्वेज्दा यार्ड जाने से पहले दोनों नेता एक दूसरे के गले मिले और गर्मजोशी से हाथ मिलाया। समाचार एजेंसी एएनआइ की ओर से जारी वीडियो में दोनों नेताओं मिलने का अंदाज बिल्‍कुल निराला था।

ऐसा लग रहा था कि दोनों नेताओं की दोस्‍ती पाकिस्‍तानी हुक्‍मरानों को यह संदेश दे रही है कि वे भारत से उलझने की कोशिश नहीं करें। इससे पहले ऐसा नजारा तब दिखाई दिया था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने आए नेताओं से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से गरमागर्म मुलाकात सुर्खियां बनी थी।

बिजली महंगी कर जनता की जेब काटने में लगी है योगी सरकार: प्रियंका गांधी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा बिजली की दरों में बढ़ोतरी को लेकर सियासी बवाल मचना शुरू हो गया है। इस फैसले पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बिजली महंगी करने का विरोध किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि खजाने को खाली करके बीजेपी सरकार अब वसूली जनता पर महंगाई का चाबुक चला रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, पहले महंगे पेट्रोल-डीजल का बोझ और अब महंगी बिजली की मार: उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार आम जनता की जेब काटने में लगी है, क्यों ? खजाने को खाली करके बीजेपी सरकार अब वसूली जनता पर महंगाई का चाबुक चला कर रही है, कैसी सरकार है ये ?’

प्रियंका से पहले बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बिजली की दरें बढ़ाने का विरोध करते हुए योगी सरकार को घेरा। मायावती ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार द्वारा बिजली की दरों को बढ़ाने को मंजूरी देना पूरी तरह से जनविरोधी फैसला है। इससे प्रदेश की करोड़ों खासकर मेहनतकश जनता पर महंगाई का और ज्यादा बोझ बढे़गा व उनका जीवन और भी अधिक त्रस्त व कष्टदायी होगा। सरकार इस पर तुरन्त पुनर्विचार करे तो यह बेहतर होगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बिजली महंगी हो गई है। योगी सरकार ने घरेलू बिजली की दरों में 8 से 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। वहीं औद्योगिक इलाकों में बिजली की दरों में 5 से 10 फीसदी इजाफा किया गया है। हालांकि सरकार ने दो साल के बाद बिजली के रेट बढ़ाए गए हैं। इससे पहले साल 2017 में बिजली के दामों में बढ़ोतरी की गई थी।

यूपी के लोगों को बिजली का तगड़ा झटका, जानें कब से लागू होंगी नई दरें

लखनऊ। योगी सरकार ने महंगाई के दौर में प्रदेश के निवासियों पर बिजली गिरा दी है। सरकार ने शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही कॉमर्शियल बिजली की दरों में इजाफा कर दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के वैट वापस लेने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे के बाद अब बिजली की दरों में भी जबरदस्त इजाफा किया गया है। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को अब बिजली के लिए ज्यादा बिल चुकाना होगा।

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों में जहां औसतन 11।69% का इजाफा किया है वहीं शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली 12% तक की महंगी की गई है। ग्रामीण उपभोक्ताओं (किसानों) की बिजली की दरें अबकी 15% तक बढ़ेंगी। व्यापारियों की बिजली की दर भी 10% से अधिक बढ़ाई गई है।

हालांकि, उद्यमियों की बिजली की दर में अधिकतम 10% का ही इजाफा किया गया है। कम बिजली खपत वाले लाइफ लाइन उपभोक्ताओं की दरें यथावत रखी गईं हैं। आयोग ने 4।28% रेग्यूलेटरी सरचार्ज खत्म कर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को राहत भी दी है। नई बिजली की दरें सप्ताह भर बाद लागू हो जाएंगी।

चुपचाप टैरिफ आर्डर जारी

वैसे तो विद्युत नियामक आयोग बिजली की दरें घोषित करने के लिए बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस बुलाता है लेकिन वित्तीय वर्ष 2019-20 की दरों के लिए आयोग ने चुपचाप टैरिफ आर्डर जारी कर दिया। आयोग द्वारा जारी आर्डर के मुताबिक बिजली की मौजूदा दरों में औसतन 11।69% का इजाफा किया गया है जबकि पावर कारपोरेशन द्वारा दाखिल टैरिफ प्रस्ताव में औसतन 14% बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई थी। अब कारपोरेशन प्रबंधन को तीन दिन में स्वीकृत दरों को अखबारों में प्रकाशित कराना होगा। प्रकाशन से एक सप्ताह बाद नई दरें लागू हो जाएंगी।

-घरेलू श्रेणी की बिजली 12% बढ़ी।

-किसानों के लिए बिजली 9% महंगी।

-शहरी क्षेत्र के किसानों के लिए 15% महंगी।

-औद्योगिक श्रेणी बिजली की कीमत 10% बढ़ी।

-कुल टैरिफ में 11।69% की वृद्धि।

कानपुर. छात्रावास की दूसरी मंजिल से कूदी BSC की छात्रा, हालत गंभीर

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां बीएससी की छात्रा ने छात्रावास की दूसरी मंजिल से कूदने से गंभीर रुप से घायल हो गई है। आनन-फानन छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना सीएसए कृषि विश्वविद्यालय की है। जहां बीएससी होम साइन्स की फर्स्ट इयर की छात्रा है।

CM योगी आज 49 बेसिक शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से करेंगे सम्मानित !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ आज 49 बेसिक शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची भी मंगलवार रात जारी कर दी है।

बेसिक शिक्षा विभाग बुधवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य अध्यापक पुरस्कार वितरण समारोह से महज चंद घंटे पहले इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची को मंगलवार रात अंतिम रूप देने में कामयाब रहा। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 49 शिक्षक चयनित हुए हैं।

इन शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार शाम चार बजे आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित करेंगे।

इस मौके पर वह बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विकसित कराये गए प्रेरणा मोबाइल ऐप को भी लांच करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ब्लॉक रिसोर्स सेंटर और डायट में शिक्षकों से संवाद भी करेंगे।