28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 303

खेल मंत्री किरेन रिजिजू की अपील- इस शख्स को पूरे भारत में न दी जाए नौकरी !

नई दिल्ली. नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन शोषण के आरोप में गोवा के मुख्य स्विमिंग कोच सुरजीत गांगुली को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। जिसके बाद खेल मंत्री Kiren Rijiju ने ट्वीट कर मुख्य स्विमिंग कोच सुरजीत गांगुली को पूरे देश में नौकरी न दिेए जानें की अपील की।

खेल मंत्री Kiren Rijiju ने ट्वीट किया, “मैंने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली है। गोवा स्विमिंग एसोसिएशन ने कोच सुरजीत गांगुली के अनुबंध को समाप्त कर दिया है। मैं स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से यह सुनिश्चित करने के लिए कह रहा हूं कि इस कोच को पूरे भारत में कहीं भी नौकरी न दी जाए। यह सभी फेडरेशन पर लागू होता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कोच को लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद, एसएफआई के अध्यक्ष दिगंबर कामत ने पुष्टि की कि ट्विटर पर वीडियो के सामने आने के बाद घोष को बर्खास्त कर दिया गया है। कामत ने कहा, “हमने वीडियो के अधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।”

एक रिपोर्ट के अनुसार, घोष ने अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग प्रतियोगिताओं में कुल 12 पदक जीते हैं। उन्होंने 1984 में हांगकांग में हुए एशियन स्विमिंग चैंपियनशिप में पहली बार पदक जीता था।

यूपी में दर्दनाक हादसा: मकान का लिंटर गिरा, 30 से ज्यादा मजदूर दबे, ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य जारी

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से 30 से ज्यादा मजदूर दब गए । जिसके बाद गांव में हडकंप मच गया है। वहीं ग्रामीणों की मदद राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

बहेड़ी के क्योहड़िया में लियाकत पुत्र शबरी अहमद मंसूरी का मकान है। गुरुवार सुबह उनके मकान का लिंटर उठाया जा रहा था। इसके लिए जैक लगाए गए थे। इसी बीच लिंटर भरभराकर गिर गया। मजदूरों समेत 30 लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में जिलेभर के तमाम आला अधिकारी पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

तमाम लोग घायलों को निकालने में जुटे हैं। कई की हालत गम्भीर बताई जा रही है। सात लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है।

Lemongrass tea सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, लेकिन प्रेग्नेंट महिलाएं बनाए इससे दूरी

हेल्थ डेस्क. Lemongrass tea के बारे में चाय के शौकीन लोगों ने भी शायद ही सुना होगा। इसमें मौजूद ओषधीय गुण हमारे शरीर के इम्यूनसिस्टम को स्ट्रांग बनाता है। ऐसे में हमारा शरीर कई बिमारियों से बचा रहता है। इसलिए इस चाय का सेवन और भी ज्यादा जरुरी है। इसके लागातार सेवन से आपको ये लाभ मिलते रहेंगे।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में Lemongrass tea काफी फायदेमंद है। ये विटामिन ए व सी, फोलेट, फोलिक एसिड, कैल्शियम और मैगनीज से भरपूर है। एंटी बैक्टीरियल, एन्टि फन्गल, और कैंसर रोधी गुणों से भरपूर है। तो आज से ही पीना शुरु कर दें Lemongrass tea…

1। इसके एंटी सेप्टिक कंपाउंड पेट के हानिकारक बैक्टीरिया और पेरासाइड्स को मारतें हैं। इससे कब्ज, डायरिया, अपच और पेट दर्द की समस्या नहीं होती।

2। यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है।

3। रोज Lemongrass tea पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और विषैले पदार्थ यूरिन के द्वारा बाहर निकल जाते हैं। इससे किडनी, लिवर, ब्लैडर और पैंक्रियाज की सफाई होती है।

4। ये एंटी बैक्टीरियल और एंटी फन्गल गुणों से भरपूर है, जिससे कफ, बुखार और जुकाम से राहत मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

5। एंटी इंफ्लेमेटरी और पेनरिली विंग प्रॉपर्टी की वजह से ये जोड़ो के दर्द और मासंपेशियों के ऐठन में भी राहत देती हैं।

6। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व कैंसर पैदा करनी वाली कोशिकाओं को खत्म कर देते हैं।

7। लैक्टेशन पीरियड में Lemongrass tea पीने से बच्चे संक्रमण से बचे रहेगें। प्रेगनेंसी में इसे नहीं पीना चाहिए।

8। ये फंगल इन्फेक्शन को दूर करती है। इसके सेवन से मुहासे नहीं होते।

9 ये वजन नियंत्रित रखने में भी फायदे मंद है।

आपके चेहरे के डार्क सर्कल हो जाएंगे खत्म, सिर्फ जान लें कॉफी पीने का ये तरीका

हेल्थ डेस्क। अपने चेहरे की खूबसूरती के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। चेहरे की रौनक बनाए रखने के लिए हम कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन डार्क सर्कल ऐसी चीज है जो बहुत ही जिद्दी है और आसानी से नहीं जाते हैं। रात में देर तक काम करना, नींद न पूरी होना ये सब वजह होते हैं आंखों के नीचे काले घेरे आने के।

इससे हमारी आंखें सूजी सी लगने लगती हैं। चेहरे भी सूजा सा लगता है लेकिन इस घरेलू उपाय से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ टिप्स…

कॉफी ही क्यों

अगर इसका सही तरह इस्तेमाल किया जाए, तो इससे आपको सिर पर जहां बाल नहीं है वहां बाल विकसित करने और वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। लेकिन कॉफी का कॉस्मेटिक उपयोग यहां खत्म नहीं होता है। यह पता चला है कि आप इससे अपनी सूजी हुई आंखों से राहत पा सकते हैं।

इन दिनों आंखों की थकान दूर करने के लिए टी बैग का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कुछ सालों से ब्यूटी एक्सपर्ट डार्क सर्कल और चेहरे की सूजन से राहत के लिए कैफीनयुक्त पेय जैसे चाय और कॉफी भी उपयोग कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इस उपाय में आपको इन्हें पीना नहीं बल्कि थोड़ी देर के लिए आंखों के नीचे लगाना है। वास्तव में कैफीन एक वेसोडाइलेटर है जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है। इसीलिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कॉफी का इस्तेमाल किया जाता है।

कॉफी का ऐसे करें इस्तेमाल

एक चम्मच कॉफी पाउडर और दो चम्मच गर्म पानी को मिक्स कर लें और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आराम से आंखों के नीचे लगाएं और 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसे रगड़ने से बचें, ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है। वैकल्पिक रूप से आप नारियल के तेल और कॉफी का मिश्रण भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान

थोड़ी देर बाद ही आपको आराम मिल जाएगा और पहले की तरफ फ्रेश महसूस करेंगे। ध्यान रहे कि इस उपाय से आपको अच्छी नींद आने में मदद नहीं मिलती है और इसका इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम एक या दो बार किया जाना चाहिए।

राशिफल: 05 सितंबर 2019, आज इन राशियों के बनेंगे सभी बिगड़े काम, आर्थिक लाभ के योग

राशिफल: 05 सितंबर 2019, आज इन राशियों के बनेंगे सभी बिगड़े काम, आर्थिक लाभ के योग

आज का राशिफल

मेष

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

वृष

आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

मिथुन

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

सिंह

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

तुला

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक

आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

धनु

एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मकर

आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

कुंभ

परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।

पंचांग: 05 सितंबर 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 05 सितंबर 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार- गुरुवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- भाद्रपद

पक्ष- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र- अनुराधा

योग- वैधृति

तिथि-सप्तमी

दिशा शूल- उत्तर में

सूर्योदय- 06:00

सूर्यास्त- 06:38

राहुकाल- सुबह 07:20 से 08:57

शिवसेना ने नेटफ्लिक्स पर लगाया हिन्दुओं को बदनाम करने का आरोप, लाइसेंस रद्द करने की मांग

मुंबई. हिन्‍दुओं और हिन्दू धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए शिवसेना के एक नेता ने वीडियो स्ट्रीमिंग साईट नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की मांग भी की गई है।

शिकायत में यह है आरोप

शिवसेना की आईटी सेल के सदस्‍य रमेश सोलंकी द्वारा एलटी मार्ग पुलिस स्‍टेशन में दी गई शिकायत में कहा गया है कि ‘सेक्रेड गेम्स’, ‘लैला’ और ‘घोल’ सहित स्टैंडअप कॉमेडियन हसन मिन्हाज के शो में हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संवादों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही उन्होंने नेटफ्लिक्‍स पर दुनिया भर में हिन्दुओं के खिलाफ दुष्‍प्रचार करने का आरोप लगाया है।

सोलंकी ने अपनी शिकायत में कहा, “नेटफ्लिक्स इंडिया पर दिखाई जाने वाली लगभग सारी सीरिज वैश्विक स्तर पर भारत को बदनाम करने की मंशा दर्शाती हैं। यह प्लेटफॉर्म गहरी जमी हिन्दूफोबिया (हिन्दुओं को लेकर भय) के चलते देश की खराब छवि दिखा रहा है।”

लाइसेंस रद्द करने की मांग की

सोलंकी ने आगे कहा, “मैं अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि ऊपर बताई गई इन सारी सीरिज पर नजर डालें और नेटफ्लिक्स टीम को समन भेजने से लेकर उनका लाइसेंस रद्द करने तक जो भी जरूरी कदम लगे, वह उठाएं।”

बता दें कि मीडिया सर्विस प्रोवाइडर नेटफ्लिक्‍स एक अमेरिकन कंपनी है। पिछले कुछ सालों में यह भारत में मनोरंजन के क्षेत्र में काफी लो‍कप्रिय हुई है। कई वेब सीरीज के चलते नेटफ्लिक्‍स को अधिकांश लोग जानते हैं। हालांकि इसका विवादों से भी नाता रहा है।

लगातार बारिश से निचले इलाकों में भरा पानी, 1500 लोगों को रेस्कू कर निकाला गया बाहर !

मुंबई. मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी जारी है। इससे निचले इलाकों में पानी भर गया। भारी बारिश के चलते कुर्ला इलाके में मीठी नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी किनारे रहने वाले 1500 लोगों का एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पुणे,रायगढ़, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग और पालघर शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश से मुंबई की लोकल रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। रेलवे ट्रैक पर जलभराव के कारण विक्रोली-कांजुरमार्ग के बीच सभी छह लाइनों और ठाणे और सीएसएमटी स्टेशन के बीच चार लाइनों पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। वहीं, हार्बर लाइन पर कुर्ला और चूनाभट्टी के बीच भी रेलवे ने सेवाएं रोक दी।

स्कूलों को बंद करने का आदेश

इससे पहले बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) बुधवार को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। बीएमसी ने ट्वीट किया- जिन स्कूलों में छात्र पहुंच चुके हैं, वहां के प्रिसिंपल पूरी सावाधानी बरतें और बच्चों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाएं। स्कूलों को बंद करने का निर्णय बीएमसी ने बुधवार सुबह ही लिया। इससे पहले ही कई स्कूलों में बच्चे पहुंच चुके थे।

अंधेरी सब-वे पर यातायात बंद

बारिश और जलभराव के मद्देनजर कई बसों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। अंधेरी सब-वे पर यातायात बंद कर दिया गया। पवई गार्डन से होकर आरे कालोनी जाने वाली सड़क को भी बंद कर दिया गया। सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड पर भारी ट्रैफिक के चलते वाहनों की लाइन अमर महल जंक्शन तक पहुंच गई। माहिम के रेतीबंदर में जलभराव के कारण दक्षिण की ओर यातायात सिर्फ एक लेन पर चल रहा है। बारिश के चलते एयरपोर्ट पर भी विमानों की आवाजाही पर असर पड़ा है।

पिंक बिकिनी में Shriya Saran में किया ऐसा Dance, Video वायरल

डेस्क. Ajay Devgn के साथ फिल्म ‘दृश्यम’ में उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आईं एक्ट्रेस Shriya Saran इन दिनों अपने स्‍पेन को वेकेशन को काफी Miss कर रही हैं। वेकेशन से तो वह पहले ही लौट आई हैं लेकिन इस वेकेशन की एक तस्‍वीर और वीडियो Shriya ने हाल ही में Instagram पर शेयर किया है।

अपने इस वीडियो में Shriya पिंक बिकिनी और गोल्‍डन शिमर स्‍विमवीयर में डांसिंग मूव्‍ज करती हुई नजर आ रही हैं। वैसे तो Shriya अपनी पर्सनल लाइफ को काफी ज्‍यादा प्राइवेट रखती हैं और इसी के चलते वो सोशल मीडिया पर काफी चुनिंदा पोस्‍ट ही करती हैं। लेकिन उनके इस नए वीडियो से साफ है कि उन्‍होंने अपने इस स्‍पेन के वेकेशन में खासी मस्‍ती की है और इसे वह खूब याद कर रही हैं।

Shriya ने इस वीडियो में काफी मजेदार डांस मूव्‍ज किए हैं। इसके साथ ही Shriya ने पति के साथ भी एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। आप भी देखें Shriya का यह अंदाज।

बता दें कि Shriya ने अपने रूसी ब्वॉयफ्रेंड से एक प्राइवेट फंक्‍शन में शादी की थी। Shriya ने राष्‍ट्रीय स्‍तर के टेनिस प्‍लेयर एंड्री कोसचीव से शादी की है। Shriya की शादी में बॉलीवुड सेलीब्रिटीज में सिर्फ मनोज बाजपेयी और उनकी पत्‍नी शबाना ही शामिल हुए थे। Shriya तमिल फिल्‍मों का जाना माना नाम हैं और वह कई सुपरहिट फिल्‍मों का हिस्‍सा रह चुकी हैं।

गणपति बप्पा की पूजा करने पहुंची Sara Ali Khan हुईं ट्रोल, फैंस ने दी ये नसीहत

डेस्क. सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली बेटी Sara Ali Khan अपनी फिल्मों के साथ ही साथ अपने पर्सलन लाइफ को लेकर अक्सर खबरों में बनीं रहती हैं। लेकिन इस बार Sara का खबरों में आने की वजह कुछ और ही है।

आपको बता दें कि Sara ने अपने इंस्टाग्राम पेज से अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में Sara गणेश चतुर्थी मनाते हुए दिखीं। Sara ने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति जी के दर्शन करते हुए फोटो शेयर की। इस फोटो में उन्होंने लाल रंग का कुर्ता पहना हुआ है और क्रीम कलर की लैगिंग पहनी हुई है।

Sara Ali Khan की इस तस्वीर को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स Sara की पोस्ट पर लगातार कमेंट कर उन्हें अजीबों-गरीब नसीहते दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स Sara की फोटो और उनके लुक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Sara Ali Khan ने इंस्टाग्राम पर गणपति की प्रतिमा के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। उन्होंने लिखा- ‘गणपति बप्पा मोरया !!! गणेश जी आप सभी की परेशानियों को दूर करें और आपके पूरे साल को खुशियों, सकारात्मकता और सफलता से भर दें।

इस फोटो में भले ही Sara ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही लेकिन लोगों को Sara का यह रूप पसंद नहीं आया और वो Sara के खिलाफ बयान बाजी करने लगे और देखते ही देखते Sara ट्रोल हो गईं। एक ट्रोलर ने Sara की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि आपका धर्म क्या है। वहीं एक यूजर्स ने लिखा है कि मैं भी मुस्लिम हूं और Sara इस पोस्ट से सभी धर्मों को सम्मान देने की फर्ज अदा किया है।

आपको बता दें कि Sara Ali Khan, अभिनेत्री अमृता सिंह और अभिनेता सैफ अली खान की बेटी हैं, अमृता सिंह हिंदू-पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं तो वहीं सैफ अली खान मुस्लिम हैं। ऐसे में Sara दोनों धर्मों के काफी क्लोज हैं। Sara अक्सर हिंदू-मुस्लिम धर्मों से जुड़ें सभी तीज त्यौहारों को बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाती हैं।