28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 302

Virat Kohli ने शेयर की ऐसी PHOTO, फैन्स बोले- चालान कटने के बाद…!

Sports Desk. टीम इंडिया के कप्तान Virat Kohli सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वेस्टइंडीज के सफल दौरे के दो दिन बाद Virat Kohli ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे लेकर फैन्स उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस फोटो में विराट शॉर्ट्स पहनकर बैठे हैं, जिसको लेकर कुछ फैन्स ने कमेंट में लिखा कि चालान कटने के बाद विराट का ये हाल हो गया है।

भारत में हाल में ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए जुर्माना राशि काफी बढ़ा दी गई है, जिसके बाद से चालान को लेकर कई तरह के Memes वायरल हो रहे हैं। भारत ने वेस्टइंडीज दौरे पर तीन-तीन मैचों की Twenty20 और वनडे सीरीज खेली, जबकि दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली। भारत ने इस दौरे पर एक भी मैच नहीं गंवाया। Twenty20 और टेस्ट सीरीज में भारत ने क्रम से 3-0 और 2-0 से क्लीनस्वीप किया, जबकि वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की। वनडे सीरीज का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

विराट ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘जब तक हम खुद को अंदर से झांककर देखते हैं, हमें बाहर कुछ देखने की जरूरत नहीं होती।’ विराट के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी थीं। विश्व कप के बाद ये भारत का पहला दौरा भी था। यहां से टीम स्वदेश लौटेगी, जहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को तीन-तीन मैचों की Twenty20 और टेस्ट सीरीज खेलनी है।

UP होमगार्ड भर्ती: दसवीं पास नहीं अब बारहवीं पास बनेंगे होमगार्ड

जॉब डेस्क. उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स, सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल व नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि पहले दसवीं पास होमगार्ड बनते थे। अब इसमें परिवर्तन कर 12वीं पास को होमगार्ड बनाया जाएगा।

वह बुधवार को होमगार्ड्स मुख्यालय में मंडलीय व क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स विभाग में पैसा लेकर जवानों की ड्यूटी लगाए जाने की शिकायतें बहुत हैं। इस कारण पारदर्शी तरीके से साफ्टवेयर के माध्यम से ड्यूटी लगाई जाए और शीघ्र ही इसे कम्प्यूटर में भी फीड किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि विभाग में मृतक दुर्घटना बीमा के भुगतान एवं मृतक आश्रितों की नियुक्ति जैसे मामलों में एक महीने से ज्यादा की देरी होने और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर मंडलीय कमांडेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

6 सितंबर को लांच होगा Vivo Z1x स्मार्टफोन, जानें खूबियां

टेक डेस्क। Vivo अपनी Z सीरीज के अंतर्गत एक नया स्मार्टफोन Vivo Z1x भारतीय बाजार में 6 सितंबर को Launch करने वाली है। जिसके बारे में अभी तक कई लीक खबरें सामने आ चुकी हैं।

बताया जा रहा है Vivo Z1x में 4,500mah की बैटरी उपलब्ध होगी। इसके अलावा फोन में ​ट्रिपल रियर कैमरा ​सेटअप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, Vivo Z1x भारत में 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन को Fully Lodded टैगलाइन के साथ प्रमोट किया जा रहा है। Vivo Z1x में पावर बैकअप के लिए 4,500mah की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W फास्टचार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है। जो कि केवल 5 मिनट की चार्जिंग में यूजर्स को 3 घंटे का टॉकटाइम दे सकती है। इसके अलावा Vivo का दावा है कि फोन की बैटरी 32.6 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP वाइड एंगल और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Reliance Jio Fiber लांच, जानें इसके प्लान्स और कीमत के बारे में !

टेक डेस्क. Reliance Jio Fiber सर्विस 5 सितंबर यानि आज देशभर में कमर्शियल तौर पर Launch हो गई है। इस सर्विस के अंतर्गत मिलने वाले ब्रॉडबैंड प्लान्स में यूजर्स 100 Mbps से लेकर 1 Gbps तक की इंटरनेट स्पीड का लाभ उठा सकते है।

इन प्लान्स की कीमत Rs 700 प्रति महीने से शुरू होकर Rs 10,000 प्र​ति महीना होगी। ब्रॉडबैंड सर्विस में आप फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। Reliance Jio Infocomm को फाइनेंशियल ईयर के फर्स्ट क्वार्टर में Rs 891 करोड़ का लाभ हुआ है।

कंपनी broadband कनेक्शन के साथ फ्री सेट-टॉप बॉक्स भी ऑफर कर सकती है। इस सेट टॉप बॉक्स को केवल टीवी के लिए ही नहीं, बल्कि एक कम्प्लीट इन्टरेक्टिव डिवाइस की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Reliance Jio Fiber में यूजर्स को Welcome Offer के साथ Free Set Top Box, Smart HD TV, ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन जैसे ऑफर्स भी मुहैया कराएंगे जाएंगे।

Jio Fiber की ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए 15 अगस्त से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। कंपनी का कहना है कि 1.5 करोड़ यूजर्स ब्रॉडबैंड के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।

Reliance Jio Fiber को देश के लगभग 1,600 शहरों में पहुंचाने का लक्ष्य है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, हैदराबाद, सूरत, वड़ोदरा, चेन्नई, नोएडा, गाजियाबाद, भुवनेश्वर, वाराणसी, प्रयागराज, बेंगलुरु, आगरा, मेरठ, विशाखापत्तनम, लखनऊ, जमशेदपुर, हरिद्वार, गया, पटना और पोर्ट ब्लेयर में जैसे शहरों में यह सर्विस ट्रायल के लिए उपलब्ध है।

Reliance Jio Fiber के साथ ब्रॉडबैंड कनेक्शन, लैंडलाइन सर्विस, पोस्टपेड कनेक्शन, DTH सर्विस, Smart Home Solutions जैसी सुविधाएं ऑफर की जाएंगी।

PNB बोर्ड ने दी OBC और United Bank के विलय की मंजूरी

बिजनेस डेस्क. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) बोर्ड ने Oriental Bank of Commerce और United Bank of India के PNB के साथ विलय की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

PNB ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि बोर्ड की बैठक में वित्त मंत्रालय की ओर से तीनों बैंकों के विलय के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए कहा गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक की सलाह के बाद वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली बैठक में विलय को आगे बढ़ाया गया है। सरकार ने शुक्रवार को 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को विलय करने की एक मेगा योजना के बारे में बताया था।

PNB बोर्ड ने सेबी के नियमों के अनुसार निर्धारित मूल्य पर बैंक के इक्विटी शेयरों के तरजीही आवंटन के लिए सरकार की ओर से 18,000 करोड़ रुपये तक के पूंजी डालने को मंजूरी दे दी।

सरकार ने शुक्रवार को PNB में 16,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालने की घोषणा की थी। इस संबंध में शेयरधारकों की स्वीकृति लेने के लिए 22 अक्टूबर को अतिरिक्त सामान्य बैठक (ईजीएम) आयोजित की जाएगी।

अमेरिका: तूफान डोरियन की तबाही से चिंतित हुआ यूएन, मदद के लिए बढ़ाया हाथ !

वर्ल्ड डेस्क. अमेरिका में तूफान डोरियन ने तबाही मचा रखी है। तबाही बढ़ते देख अमेरिका में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अब तुफान डोरियन से प्रभावित लोगों की मदद में संयुक्‍त राष्‍ट्र भी आगे आया है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने पीडि़त लोगों के लिए एक मिलियन अमेरिकी डालर की सहायता राशि देने करने का ऐलान किया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा डोरियन जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, यह चिंता का विषय है। डोरियन की वजह से बहामास में अबतक 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

संयुक्‍त राष्‍ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्‍होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सरकार के नेतृत्व वाले बचाव और राहत प्रयासों का समर्थन करता है।

PM मोदी बोले- 2024 तक भारत बनेगा विश्व की आर्थिक महाशक्ति !

वर्ल्ड डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुस के आखिरी दिन गुरुवार को पांचवें Eastern Economic Forum (EEF) के मंच पर पूरी दुनिया के सामने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोरम को संबोधित करते हुए कहा ‘भारत, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत 5 ट्रिलियन डॉलर का अर्थव्यवस्था बनने के लिए आगे बढ़ रहा है। साल 2024 तक भारत इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

विकास की रफ्तार तेज हुई

PM मोदी ने कहा ‘भारत और रूस के साथ आने पर विकास की रफ्तार को 1+1= 11 बनाने का मौका है। हाल ही में भारत के कई नेता यहां पर आए और कई विषयों पर चर्चा की।

PM मोदी ने गुजराती और रूसी भाषा में अलविदा बोलकर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने भारत और रूस की समान संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि गुजराती में अलविदा नहीं, जल्दी मिलेंगे के लिए आवजो कहते हैं। इसी तरह रूस में अलविदा नहीं दसविदानिया कहते हैं।

PM मोदी ने कहा ‘भारत सरकार एक्ट ईस्ट मिशन पर काम कर रही है। यह हमारी आर्थिक कूटनीति को भी एक नया आयाम देगा। पूर्वी हिस्से में विकास के लिए भारत 1 बिलियन डॉलर का लाइन ऑफ क्रेडिट देगा।

बसपा में बड़ा फेरबदल, यूपी संभालेंगे अब ये 3 कोऑर्डिनेटर !

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है। मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में हुई बसपा समीक्षा बैठक में कई अहम् फैसले लिए।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में तीन नए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। इनमें मुनकाद अली, आरएस कुशवाहा, भीमराव अंबेडकर को उत्तर प्रदेश का कोऑर्डिनेट नियुक्त किया गया है। मायावती के इस कदम को यूपी में 13 विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले बसपा के सोशल इंजीनियरिंग दांव से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये तीनों कोऑर्डिनेटर पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और अपने-अपने समाज को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। ये सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे। महीने में 1 बार ग्राउंड रिपोर्ट पर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही मायावती ने एक बार फिर से मंडलवार कोऑर्डिनेटर व्यवस्था लागू कर दी है। अब 3 मंडल में एक कोऑर्डिनेटर की जगह हर मंडल में 1 कॉर्डिनेटर होगा। इस निर्णय के बाद बसपा की अब तक की सबसे बड़ी बैठक खत्म हो गई है। लखनऊ में आयोजित इस बैठक में सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व सांसद, विधायक व सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और नवनियुक्त राज्य कोऑर्डिनेटर मुनकाद अली ने कहा कि हमारा मकसद पार्टी संगठन को मजबूत करना है। राज्य स्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्देश मिला है। बहन जी ने उपचुनाव में प्रत्याशियों को जिताने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया किया तीन मंडलों की व्यवस्था को बदल दिया गया है। बीएसपी की पॉलिसी अल्पसंख्यक और सर्व समाज के पक्ष में है।

आजम खां को कोर्ट से झटका, 5 मामलों में अग्रिम जमानत याचिका खारिज

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं रामपुर से सांसद आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आजम खां के खिलाफ 80 केस दर्ज हो चुके हैं और कई मामलों में उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकी है।

इसी क्रम में गुरुवार को आजम खां के खिलाफ दर्ज पांच मामलों में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। रामपुर ज़िला जज की अदालत ने आज़म की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। इन मामलों में किसानों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी, हवालात में बंद करने और जबरदस्ती किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप शामिल हैं।

दूसरी तरफ, आजम खां की पत्नी और राज्यसभा सांसद तजीन फातमा भी मुश्किलों में हैं। उनके खिलाफ एक और मामले में जांच शुरू हो गई है। दरअसल, रामपुर में तजीन फातमा ने कामधेनु योजना के तहत दूध की डेयरी खोली थी। सपा शासन के दौरान कामधेनु योजना शुरू की गई थी। इस योजना की पात्रता और योजना के तहत दिए गए कर्ज की जांच शुरू हो गई है। ज़िला स्तर पर गठित स्टैंडिंग कमेटी इस मामले की जांच कर रही है।

80 मुकदमों वाले पहले सांसद बने आजम खां

बता दें कि इससे पहले बुधवार को आजम खां, उनके करीबी पूर्व सीओ आले हसन खां सहित छह लोगों पर दो और मुकदमें दर्ज हुए। इस तरह आजम पर अब तक 80 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। आजम खां देश के पहले सांसद हैं, जिनके खिलाफ इतने ज्‍यादा मामले दर्ज हैं। बुधवार को नासिर और साजिद की शिकायत पर आईपीसी की धारा 452, 427, 448, 395, 504, 506, 323 और 120 B के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

योगी सरकार बदलने जा रही है कैदियों से जुड़े कानून, ये है वजह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जेलें अपराधियों के ऐशो-आराम की जगह बनती जा रही हैं। जिलों के अंदर से कैदियों के पास से मोबाइल फोन और वायरल हो रहे वीडियोज की वजह से योगी सरकार भी परेशान हो चुकी हैं। इसको रोकने के लिए अब सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही प्रिजन एक्ट में कर सकती है।

इसके तहत अब अपराधियों के पास मोबाइल मिलने और जेलकर्मी द्वारा मोबाइल उपलब्ध कराने में संलिप्तता पाए जाने पर 3 साल की सजा होगी। साथ ही 25 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान होगा।

पुलिस महानिदेशक डीजी आनंद कुमार ने बताया था कि जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा। इसके लिए 1300 पुलिस जवानों के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया था कि इन जवानों पर 24 घंटों प्रदेश की 25 अतिसंवेदनशील जेलों में तलाशी और बाहरी सुरक्षा का जिम्मा रहेगा। डीजी आनंद कुमार ने कहा था कि 45 दिनों के बाद इन सिपाहियों को बदला जाएगा और इनकी जगह दूसरे सिपाही लगाए जाएंगे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की जेलों से लगातार मोबाइल मिलते रहे हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया में अपराधियों के मौज-मस्ती के कई वीडियो भी वायरल हुए थे। जेलों के अंदर से इस तरह की घटनाओं को लेकर प्रशासन की खूब किरकिरी हो चुकी है। इन घटनाओं में जेलकर्मियों की भूमिका भी सामने आ चुकी है। अधिकारियों ने खुद माना है कि जेलों में मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री पहुंचाने में जेलकर्मियों की भूमिका है।