शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में लखनऊ से SIT शुक्रवार सुबह पहुंच गई। SIT में एक आइजी, दो एसएसपी, एडिशनल एसपी व अन्य अधिकारी शामिल हैं।
फिलहाल टीम को कृषको व रिलायंस पावर के गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। करीब एक घंटे बाद पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के बाद मीटिंग करेगी। प्रकरण से संबंधित अभिलेख भी टीम को दिए जाएंगे।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री यहां पर लाभार्थी मेला के साथ विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। सहारनपुर में आज सीएम योगी की एक रैली भी होनी है। गंगोह में होने वाली इस रैली में भारी भीड़ पहुंची है।
सहारनपुर के कस्बा गंगोह में सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर जिला के साथ पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जनसभा के दौरान चप्पे चप्पे पर पहरा है। पीएसी और आरएएफ के जवान सुरक्षा में तैनात हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगोह के मंडी परिसर में बने विशाल पंडाल के स्टेज से सभा को संबोधित करेंगे। पंडाल के मंच पर जसवंत सैनी, सुरेश राणा, सूर्यप्रताप शाही, विजयपाल तोमर, चौ भूपेंद्र सिंह, अश्वनी त्यागी, धर्म सिंह सैनी, कपिल देव, विजय कश्यप, राघव लखनपाल, देवेंद्र निगम मौजूद हैं। सभी को बस सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन का इंतजार है।
लखनऊ। रायबरेली में 28 जुलाई को ट्रक व कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। नई दिल्ली के AIIMS में इलाज करा रही दुष्कर्म पीड़िता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
मीडिया से बात करते हुए पीड़िता ने रायबरेली की दुर्घटना को अपनी हत्या की साजिश बताया। कुलदीप सिंह सेंगर ने ही रायबरेली हाइवे पर हुए ऐक्सिडेंट में मुझे मारने की साजिश रची थी। इस बात पर कोई शक नहीं है। कुलदीप सिंह सेंगर फिलहाल CBI की हिरासत में है।
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव रेप पीड़ित ने पहली बार मीडिया को बयान दिया है। पीड़ित ने अपने साथ हुए हादसे के पीछे दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का हाथ बताया है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद पीड़ित को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था, इसके बाद एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में लाया गया था।
मुझे मारने की साजिश
दो दिन से पहले कुछ बेहतर महसूस कर रही पीड़ित ने कहा कि कार और ट्रक की भिडंत के जरिए कुलदीप सिंह सेंगर ने मुझे मारने की साजिश रची थी। इसमें किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए। हादसे पर पीड़ित ने बताया कि मैंने देखा कि ट्रक हमारी कार को रौंदने के लिए सीधा हमारी तरफ आ रहा है। सेंगर ने मुझे मारने के लिए इस साजिश को अंजाम दिया। वह कैद में रहकर भी किसी भी हद तक जा सकता है। मेरे वकील जो गाड़ी चला रहे थे उन्होंने कार को बैक करने की कोशिश की ताकि बचा जा सके। ऐसा करने से पहले ट्रक कार को टक्कर मार चुका था। मुझे अभी भी दर्द है और चल भी नहीं सकती हूं।
चाची व मौसी की मौत
रायबरेली में 28 जुलाई को ट्रक ने दुष्कर्म पीड़ित की कार को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें उसकी चाची व मौसी की मौत हो गई थी और पीड़ित तथा उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित ने बताया कि हादसे से पहले जब भी वह उन्नाव कोर्ट में सुनवाई के दौरान पहुंचती थी तो सेंगर के नजदीकी लोग उसे जान से मारने की धमकी देते थे। जब मैं कोर्ट जाती थी तो मेरे गार्ड कोर्टरूम के बाहर खड़े रहते थे और इसी दौरान सेंगर के एक सहयोगी के बेटे ने मुझे उसकी मां के खिलाफ केस वापस लेने को कहा और जान से मारने की धमकी दी।
नई दिल्ली. INX Media Case में गिरफ्तार कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को CBI की विशेष अदालत से राहत नहीं मिली। चिदंबरम को 19 सितंबर तक तिहाड़ जेल में रहना होगा। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विशेष अदालत ने कहा है कि भूतपूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को अलग सेल में रखा जाए। उन्हें जेड सिक्योरिटी प्राप्त है, इसलिए जेल में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हों। CBI और ईडी इस मामले की जांच कर रही हैं।
पी. चिदंबरम ने कोर्ट में आवेदन दिया था कि न्यायिक हिरासत में मुझे बेहतर सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इस बीच चिदंबरम के वकीलों ने कोर्ट में आवेदन दिया कि चिदंबरम ईडी के समक्ष सरेंडर करना चाहते हैं। इस मामले में कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है। इस पर 12 सितंबर को सुनवाई होगी।
इससे पहले कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर चिदंबरम से पूछा गया कि आप क्या कहना चाहते हैं तो उन्होंने कहा- मुझे केवल इकोनॉमी की चिंता है।
मुंबई. महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को गुजरात में भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 14 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट है। बारिश के चलते गुरुवार को मुंबई से उड़ान भरने वाली 30 फ्लाइट रद्द कर दी गईं, जबकि 118 में देरी हुई। रेलवे ने ट्रैक डूबने से 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया।
मौसम विभाग ने आज भी मुंबई, ठाणे और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बीएमसी ने अपने 145 स्कूलों को अस्थाई राहत केंद्रों में बदल दिया। कुर्ला इलाके में मीठी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहां नदी किनारे रहने वाले 1500 लोगों को एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया।
6 साल के बच्चे समेत 4 की मौत
मुंबई में बीएमसी के दो कर्मचारियों की बुधवार को पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मी गहरे पानी में डूब गए थे। वहीं, बीकेसी में एक युवक की मौत की जानकारी सामने आई है। नालासोपारा में सीवर में गिरने से एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई।
मुंबई में बारिश की वजह से गुरुवार को 30 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 118 देरी से चल रही हैं। रेलवे के मुताबिक, ट्रैक पर पानी भरने के कारण मुंबई से 10 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। दूसरी ओर, लोकल ट्रेनों में देरी के कारण गुस्साए यात्रियों ने अंधेरी और सीएसटी स्टेशनों पर प्रदर्शन किया और ट्रेन रोककर विरोध जताया।
मुंबई. शहर में हुई भारी बारिश के बीच दक्षिण मुंबई में एक बहुमंजिला इमारत झरना बन गई। छत पर पानी भरने के कारण इसका पानी ओवरफ्लो होकर नीचे गिर रहा था। देखने में यह वाटरफॉल जैसा लग रहा था। यह 40 मंजिला इमारत मुंबई के कफ परेड इलाके में स्थित है। इसे देखने के लिए भीड़ लग गई और कई वीडियो बनाते हुए भी नजर आए।
ट्वीटर पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने मजाक किया तो कुछ ने इसे गंभीर भी माना। एक यूजर ने कहा कि इस इमारत को टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना देना चाहिए और इसके लिए टिकट भी लगना चाहिए।
वहीं, एक महिला ने इसे गंभीरता से लिया और पूछा कि क्या यह सही में कफ परेड इलाका है, ऐसा कैसे हो सकता है। वहीं इसी इमारत में रहने वाले रोहन ने बताया कि मैं इसी इमारत के 32वें माले पर रहता हूं। हमें ऐसा लगा जैसे हमारी इमारत से कोई झरना गिर रहा हो।
डेस्क. Kriti Sanon और उनकी बहन Nupur Sanon ने साथ मिलकर एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में दोनों ने एक दूसरे के बारे में काफी खुलासे किए। Nupur ने कृति की पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर ऐसी कई बातें बताईं जो अबतक छिपी थीं।
Nupur ने बताया कि कृति ने अबतक दो लोगों को डेट किया है। उनका सबसे लंबा रिलेशनशिप ढाई साल का रहा है। कृति ने बताया कि वह बेहद रोमांटिक हैं। उन्हें चिट्ठियां बेहद पसंद हैं। लेकिन 70-80 दशक जैसी नहीं।
अपनी पसंद के लड़के के बारे में बताते हुए उन्होंने पिंकविला से कहा, मैं केमिस्ट्री पर ज्यादा ध्यान देती हूं। मेरी कोई चेकलिस्ट नहीं है। कृति की बात को बीच में काटते हुए Nupur कहती हैं कृति को लड़के का अप्रूवल तो लेना होगा। इस पर कृति कहती हैं। मुझे नहीं लगता कि इससे फर्क पड़ता है। मैं ऐसा नहीं करूंगी कि पहले 10 लोगों से अप्रूवल लूं और फिर फैसला करूं कि मुझे इस शख्स के साथ रहना या नहीं।
कृति ने कहा, मुझे वफादार लोग पसंद हैं और ऐसे आजकल कम ही मिलते हैं। ये कहना बेहद दुखद है कि आज की जनरेशन में वफादारी ज्यादा देखने को नहीं मिलती। मैं कभी अपने एक्स बॉयफ्रेंड की दोस्त नहीं रही। मैंने ऐसा कभी नहीं किया। ये इस पर भी निर्भर करता है कि आपका ब्रेकअप किस तरह हुआ है। अगर ये दोनों की सहमति से हुआ है तो आप दोस्त रह भी सकते हैं।
New Delhi. दिल्ली में मसाज सेंटर और स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से जारी है। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की टीम ने हेल्पलाइन पर ऐसी शिकायतें मिलने के बाद बुधवार देर रात नवादा इलाके के दो मसाज सेंटरों पर पुलिस के साथ छापा मारकर कई महिलाओं और पुरुषों को रंगेहाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष Swati Maliwal को बीते कुछ समय से नवादा इलाके में मसाज सेंटर और स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद DCW की टीम ने बुधवार रात यहां के जन्नत और जैस्मीन नाम के दो स्पा सेंटरों पर छापे मारे।
छापेमारी की इस कार्रवाई में कई महिलाओं और पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इसके साथ ही कॉन्डोम और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।
महिला आयोग के मुताबिक एक स्कूली छात्रा को भी इस सेक्स रैकेट में शामिल किया गया था। Swati Maliwal ने कहा कि टीम ने जन्नत स्पा से 8 और जैस्मीन स्पा से 1 लड़की को बाहर निकाला।
Swati Maliwal ने इसके साथ ही पुलिस और एमसीडी की नाक के नीचे चल रहे इस गोरखधंधे के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। छापे के समय महिला आयोग की टीम के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी थी।
वहीं Swati ने ट्वीट कर यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने अब तक जन्नत और जैस्मीन स्पा के खिलाफ एफआईआर दर्ज नही की।