28 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 290

घर पर डॉगी करता था ये हरकत, मालिक ने देखा CCTV वीडियो तो उड़ गए होश !

World Desk. घर में आप भी डॉगी पालने के शौकीन हैं। डॉगी ने न केवल वफादार होते हैं बल्‍कि काफी होशियार और समझदार जानवरों में से एक हैं। जिससे हर कोई डॉगी पालने का शौक रखता है।

कैलिफोर्निया के एक शख्‍स ने CCTV से मिले वीडियो फुटेज में देखा कि उनका पालतू डॉग उनके नन्‍हे बेटे की ट्रेनिंग टॉयलेट का इस्‍तेमाल रात को कर रहा है। जिसके लिए सुबह उन्‍हें लगा था कि शायद उन्‍होंने पिछली बार बेटे के इस्‍तेमाल के बाद साफ नहीं किया था लेकिन वीडियो देखने के बाद सारा मामला स्‍पष्‍ट हो गया।

उन्‍होंने बताया, मैं सुबह 5 बजे काम से वापस घर आया और देखा मेरे बेटे के ट्रेनिंग टॉयलेट में गंदा है और पत्‍नी पर गुस्‍सा भी आया कि कैसे उसने इसे गंदा ही छोड़ दिया?

मैंने कैमरे को चेक किया तो मेरी आंखें हैरानी से फटी की फटी रह गई। ये पहली बार नहीं हैं जब किसी पालतू ने सुर्खियां बनाई हैं। हाल ही में एक पिट बुल ने दुनिया का सबसे अधिक ड्रामेबाज डॉग के खिताब को हासिल किया था। इसने नाखून कटवाने से बचने के लिए बेहोश होने का नाटक किया था जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ।

Vodafone के 209 रुपए का प्लान: अनलिमिटेड कॉलिंग समेत इतना सारा डेटा !

टेक डेस्क. Vodafone प्रीपेड सेगमेंट के यूजर्स पर इन दिनों खास ध्यान दे रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने छोटे रिचार्ज की कीमत को Rs 24 से कम कर के Rs 20 कर दिया है।

Vodafone के प्रीपेड प्लान्स की बात करें, तो Vodafone Rs 199 प्रति महीने से लेकर Rs 1999 तक के प्लान्स उपलब्ध करवाता है। ये प्लान्स अलग-अलग सर्कल्स में उपलब्ध है। इन प्लान्स की वैलिडिटी 28 दिनों से लेकर 365 दिनों तक की है। इस बीच Vodafone का एक प्लान Rs 209 है।

कंपनी ने अपने इस प्लान में बदलाव किया है। अब इस प्लान में कंपनी 1.6GB डरा प्रति दिन दे रही है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रति दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

Bank of India ने FD की ब्याज दरों में फिर की कटौती, जानें नई दरें

बिजनेस डेस्क. Bank of India ने FD पर ब्याज दरों में पिछले 10 दिनों में दूसरे बार कटौती की है। बैंक ने यह कटौती 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर की है। इस फैसले के बाद नई दरें 10 सितंबर 2019 से लागू हो जाएंगी।

इससे पहले Bank of India ने टर्म डिपोजिट पर एक सितंबर को ब्याज दरों में बदलाव किया था। RBI द्वारा अगस्त में रेपो रेट में कटौती करने के बाद से ही बैंक समय-समय पर FD की ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं।

State Bank of India ने रिटेल टर्म डिपॉजिट दरों में 20 से 25 आधार अंकों और बल्क टर्म डिपॉजिट पर 10 से 20 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की थी, जो कि 10 सितंबर से लागू हो गई है। कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक ने भी FD की दरों में क्रमश: 6 और 9 सितंबर से बदलाव कर दिया है।

एक साल से कम की परिपक्वता वाली शॉर्ट टर्म डिपॉजिट पर Bank of India ने दरों में बदलाव नहीं किया है। बैंक ने 91 दिनों से 179 दिनों तक की परिपक्वता वाली जमाओं पर दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की है। अब ये जमाएं आपको 5.50% का ब्याज देगी।

सात दिन से 45 दिन की परिपक्वता वाली जमाओँ के लिए Bank of India 4.25% सालाना ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। 46 दिनों से 90 दिन की परिपक्वता वाली जमाओं के लिए Bank of India 5.50% ब्याज दर दे रहा है। वहीं, 180 दिनों से 269 दिनों की परिपक्वता वाली जमाओं के लिए Bank of India 6% ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। बैंक 270 दिनों से 1 साल तक की परिपक्वता वाली जमाओं के लिए 6%ी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

आम लोगों के लिए Bank of India की लेटेस्ट FD ब्याज दरें (2 करोड़ से कम की जमा पर)

7 दिन से 14 दिन की परिपक्वता पर- 4.25%

15 दिन से 30 दिन की परिपक्वता पर- 4.25%

31 दिन से 45 दिन की परिपक्वता पर- 4.25%

46 दिन से 90 दिन की परिपक्वता पर- 5.50%

91 दिन से 179 दिन की परिपक्वता पर- 5.50%

180 दिन से 269 दिन की परिपक्वता पर- 6%

270 दिन से 1 साल के बीच की परिपक्वता पर- 6%

मोदी सरकार ने 312 विदेशी सिख नागरिकों को ब्लैक लिस्ट से हटाया !

नई दिल्ली. भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे 312 विदेशी सिखों को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र की मोदी सरकार ने 312 विदेशी सिखों के नाम की सूची ब्लैक लिस्ट से हटा दी गई है। गृह मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि यह फैसला सूची की समीक्षा के बाद लिया गया है।

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे 312 विदेशी सिखों के नाम काली सूची से हटा दिए गए हैं। अब इस सूची में सिर्फ दो नाम बचे हैं। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने विदेशी सिख नागरिकों के नामों वाली काली सूची की समीक्षा की और उसके बाद यह फैसला लिया गया। विदेशी सिख नागरिकों संबंधी काली सूची के, विदेश में विभिन्न भारतीय मिशनों द्वारा प्रबंधन किए जाने के काम को भी भारत सरकार ने बंद कर दिया है।

अधिकारी ने बताया, भारत सरकार ने सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 314 विदेशी नागरिकों के नामों की काली सूची की समीक्षा की और अब इस सूची में सिर्फ दो नाम हैं। इस काली सूची से जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, वह अब भारत में अपने परिवारों से मिलने आ सकते हैं और अपनी जमीन से दोबारा जुड़ सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शरण लेने वाले सभी वर्गों के लोग जो लंबी अवधि के लिए वीजा लेने के पात्र होंगे, वह ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। यह प्रक्रिया दो साल के वीजा के लिए आवेदन करने और उसे हासिल करने के बाद ही की जा सकती है।

PSPCL में 664 पदों पर निकली भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Job Desk. Punjab State Power Corporation Limited ने 664 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत जूनियर इंजीनियर, इंटरनल ऑडिटर, इलेक्ट्रिशियन के पद भरे जाएंगे। हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल पंजाब के मूल निवासियों का मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे।


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 01 अक्टूबर 2019 है।

जूनियर इंजीनियर, कुल पद : 610
(विषय के अनुसार रिक्तियां)
– इलेक्ट्रिकल, पद : 500 (अनारक्षित : 200)
– सिविल, पद : 110 (अनारक्षित : 43)
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में तीन या चार वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। या
– न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री हो। या
– इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, कलकत्ता से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उपरोक्त योग्यता हासिल की हो।
वेतनमान : 10,900 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे 5350 रुपये।

इंटरनल ऑडिटर, पद : 09
योग्यता : प्रथम श्रेणी में बीकॉम और द्वितीय श्रेणी में एमकॉम की डिग्री प्राप्त हो। या
– इंटरमीडिएट कास्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट/इंटरमीडिएट सीए किया हो।
वेतनमान : 10,900 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे 5350 रुपये।

इलेक्ट्रिशियन, पद : 45 (अनारक्षित : 21)
योग्यता : दसवीं पास हो। साथ ही इलेक्ट्रिकल की किसी भी शाखा में आईटीआई किया हो। या
– न्यूनतम 50 फीसदी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त हो।
वेतनमान : 6400 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 3400 रुपये।

चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) का आयोजन किया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप
– परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें से 70 प्रश्न पद संबंधित विषय से पूछे जाएंगे।
– जनरल नॉलेज और रीजनिंग से 10-10 प्रश्न और जनरल इंग्लिश से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।
– परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
सूचना : परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।

आयु सीमा
– न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष।
-अधिकतम आयु सीमा में पंजाब के मूल निवासियों को छूट प्राप्त है।
– आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2019 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

– सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।
– पंजाब के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 और दिव्यांगों के लिए 500 रुपये।
– शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

जरूरी सूचनाएं

– पदों की संख्या में घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
– आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। इसमें सुधार का केवल एक मौका मिलेगा।

खास तिथि

– पहले और दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया पूरा होगी : 01 अक्टूबर 2019 (रात 11:59 बजे तक)
– आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा : 04 अक्टूबर 2019 (रात 11:45 बजे तक)

सिर्फ 1 रुपए में खरीदें सोना, त्योहार के समय आपको होंगे ढेर सारे फायदे

बिजनेस डेस्क. सोना खरीदने के लिए Digital Gold वरदान आपके लिए सुनहरा मौका है। इसमें 1 रुपये से भी निवेश हो सकता है और धीरे-धीरे रकम जमा कर सोना खरीद सकता है। सोने के दाम बढ़ने के बाद से एक साथ सोने में बड़ा निवेश करनी मुश्किल है, ऐसे में आप धीरे-धीरे कम निवेश से भी गोल्ड खरीद सकते हैं।

भारत में ज्यादातर पेमेंट वॉलेट ने Digital Gold अकाउंट खोलने की सुविधा दी है, जो बेहद लोकप्रिय हो रही है। दरअसल, अगर आप दुकान से सोना खरीदेते हैं तो उसे लॉकर-वॉल्ट में रखना भी महंगा सौदा होता है।

एक परेशानी यह भी है कि ज्वैलरी ब्रांड उन्हीं की शॉप से बिका सोना खरीदना पड़ता है। जब आप दुकान से सोना खरीदते हैं तो आभूषण में लगे कीमतों पत्थरों की कीमत भी सोने जितनी तोली जाती है, पर Digital Gold में प्रत्येक रुपया 24 कैरेट के सोने की खरीद में निवेशित होता है।

Digital Gold अकाउंट की 2012 में शुरुआत के बाद बीते सात सालों में करीब आठ करोड़ खाते खुल गए हैं। पेटीएम, गूगलपे, फोनपे जैसे वॉलेट ऐसे खाते की सुविधा देते हैं।

Digital Gold रखने में कंपनियां दो साल तक कोई शुल्क नहीं लेती हैं। बाद में भी लॉकर की तुलना में मामूली शुल्क लगता है। ज्यादातर वॉलेट पांच साल Digital Gold जमा रखते हैं।

कई कंपनियां अब Digital Gold को बिना किसी शुल्क के आभूषण बनवाने की सुविधा भी दे रही हैं। इसके लिए उन्होंने तमाम नामी ज्वैलरी ब्रांड से करार भी किए गए हैं।

क्या है Digital Gold

Digital Gold 24 कैरेट सोने की ऑनलाइन खरीद का जरिया है। इसमें आप जितना निवेश करते हैं, उतना ही सोना सुरक्षित रख दिया जाता है।

पारदर्शिता

Digital Gold में 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने की गारंटी भी मिलती है। बाजार में मौजूदा भाव पर आप खरीद-बिक्री कर सकते हैं।

सुरक्षा की चिंता नहीं

Digital Gold आपके खाते में जमा रकम की तरह होता है। जबकि सोना खरीदने के बाद उसे लॉकर आदि में रखने पर भारी खर्च आता है।

समय की बचत

Digital Gold अकाउंट से सोने की खरीद या बिक्री में समय नहीं लगता। बल्कि आप कभी भी किसी भी वक्त इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेहद किफायती

सोने के आभूषण खरीदना काफी महंगा होता है, उस पर ज्वैलर्स भारी मेकिंग चार्ज लगाते हैं। जबकि Digital Gold में 100-200 या कई वॉलेट में तो एक रुपये से भी निवेश कर सकते हैं।

जीरो मेकिंग चार्ज

दुकान से सोने के आभूषण की खरीद में मेकिंग चार्ज भी जुड़ता है और पांच से 13 फीसदी तक होता है। जबकि Digital Gold में सिर्फ सोने की कीमत जुड़ी होती है।

दंगल गर्ल Babita Phogat यहां से लड़ सकती हैं BJP के टिकट पर चुनाव

New Delhi. अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान Babita Phogat का Haryana Police के सब इंस्पेक्टर पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इसी के साथ पिछले माह BJP में शामिल होने वाली बबीता के Haryana Assembly Elections 2019 लड़ने के कयास तेज हो गए हैं। बबीता और उनके पिता जाने-माने कुश्ती कोच महावीर फोगाट 12 अगस्त को BJP में शामिल हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सशस्त्र पुलिस बल मधुबन की पांचवीं बटालियन के कमांडेंट सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि हरियाण पुलिस में सब इंस्पेक्टर Babita Phogat ने एक माह पहले पद से इस्तीफा दिया था, जिसे 10 सितंबर को स्वीकार कर लिया गया।

सुरिंदर पाल ने कहा कि Babita Phogat का इस्तीफा एक माह पहले मिला था, लेकिन इसे स्वीकार करने से पहले प्रक्रिया का पालन करना होता है। इस्तीफा अब स्वीकार कर लिया गया है। बबीता को 2013 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने खेल कोटे के तहत इस पद पर नियुक्त किया था।

इस बात के कयास तेज हो गए हैं कि बबीता को हरियाणा के बाढ़डा या चरखी दादरी के दादरी से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ाया जा सकता है। यहां अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

फोगाट परिवार के एक सदस्य ने कहा कि चुनाव लड़ाने के लिए उन्हें टिकट देने पर निर्णय पार्टी को करना है। लेकिन अगर उन्हें एक मौका दिया जाता है तो वह अपना सौ प्रतिशत देंगी जैसा उन्होंने खेल के क्षेत्र में योगदान दिया है।

गौरतलब है कि बबीता और महावीर खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरन रिजिजू की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए थे। इस दौरान पार्टी के अनेक नेता मौजूद थे।

Shweta Tiwari की बेटी का Bathroom Video, सोशल मीडिया पर Viral

मनोरंजन डेस्क. TV Actress Shweta Tiwari की बेटी पलक की हाल ही में अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। Shweta Tiwari ने मीडिया के सामने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा आरोप लगाते हुए कहा था कि अभिनव ने उनकी बेटी पकल के साथ भी मारपीट की और बदसलूकी की।

Shweta Tiwari के इस खुलासे के बाद टीवी और बॉलीवुड की दुनिया पर हड़कंप मच गया था। इन सब परिस्थियों के बीच जाहिर है Shweta Tiwari की बेटी पलक काफी मानसिक दबाव से गुजर रही थी। लेकिन लगता है कि उनकी लाइफ में सब कुछ ठीक हो गया है और वह अब काफी सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं और अब उनकी लाइफ दोबारा नॉर्मल हो रही है। इस बात का खुलासा पलक की सामने आई Bathroom Video से हुआ, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हा रहा है।

View this post on Instagram

This pose is called hair ulta pulta ft my bathroom

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii) on

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली पलक अक्सर ने आपना एक Bathroom Video शेयर किया है। वीडियो में पलक शीशे पर देखते हुए पोज देती हुईं अपना ऐब्स दिखा रही हैं। पलक ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, इस पोज को उल्टा पुल्टा हेयर कहते हैं।

पलक ने बताया कि यह वीडियो उनके Bathroom की है। इस वीडियो पर फैन्स पलक की काफी तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों को उनके बाल अच्छे लग रहे हैं। वीडियो में पहल वाकई में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

KBC 11: गरीब किसान का बेटा बन गया करोड़पति, IAS बनने की है ख्वाहिश

मनोरंजन डेस्क. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 11 में अब तक 2 कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचे हैं। लेकिन एक कंटेस्टेंट ही 1 करोड़ जीत पाए हैं।

दरअसल, Sony TV ने शो का प्रोमो शेयर कर इस बात का खुलासा कर दिया है कि सनोज राज इस शो के पहले करोड़पति बन गए हैं, लेकिन क्या वो 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे पाएंगे।

1 करोड़ जीतने के बाद अब सनोज को 7 करोड़ के लिए खेलना होगा, लेकिन क्या वो 7 करोड़ जीत पाएंगे या नहीं इसका जवाब शुक्रवार को एपिसोड में देखने को मिलेगा। वैसे अगर सनोज 7 करोड़ भी जीत जाते हैं तो वो इस शो के इतिहास में सबसे ज्यादा रकम जीतने वाले शख्स हो जाएंगे।

वैसे जब बिग बी ने सनोज से पूछा कि 1 करोड़ जीतने के बाद उन्हें कैसा लग रहा है तो सनोज ने कहा, मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है।

सनोज के बारे में बात करें तो वो जहानाबाद, बिहार से हैं। सनोज ने बताया कि उनका परिवार किसानी करता है और उनका सपना है कि वो IAS ऑफिसर बनें। सनोज ने ये भी बताया कि वो आने वाले समाज के लिए काम करना चाहते हैं।

जबरन जय श्रीराम का नारा लगावाना, पीट-पीटकर मार देना हिंदू धर्म का अपमान: कांग्रेस नेता

New Delhi. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में कहा कि किसी निहत्थे को पीट-पीटकर मार देना और उससे जबर्दस्ती जय श्रीराम का नारा लगवाना केवल हिंदू धर्म ही नहीं बल्कि ईश्वर का भी अपमान है। कर्ण ने यह बात शशि थरूर की नई किताब ‘द हिंदू वे: एन इंट्रोडक्शन टू हिंदुइज्म’ की लॉन्चिंग के मौके पर कही।

कर्ण ने झारखंड के एक लिंचिंग के मामले का जिक्र किया। इसमें एक मुस्लिम युवक तबरेज अंसारी को खंभे से बांधकर पीटा गया था। युवक पर कथित रूप से पशु चोरी का आरोप लगाया गया और उससे जय श्रीराम के नारे लगाने को भी कहा। घटना को कई न्यूज चैनलों ने भी दिखाया था। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अंसारी की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई।

कर्ण ने कहा कि भगवान श्रीराम तो दयालु थे। क्या आपको लगता है कि एक गरीब लड़के को पीट-पीटकर मारने के दौरान भीड़ उनका (श्रीराम) नाम लेगी? मैंने वह क्लिप देखी। एक हिंदू होने के नाते इससे मैं आहत हुआ।

बुक लॉन्चिंग के बाद चर्चा के दौरान थरूर ने कहा, लिंचिंग के नाम पर जो किया जा रहा है, वह हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों का प्रतिनिधित्व नहीं करता। एक विचारधारा के तहत जय श्रीराम का नारा लगाने को ही प्रमुखता दी जाती है, जबकि इसका भगवान श्रीराम से कोई लेना-देना नहीं है। हमने तो बस राम की पूजा और प्रार्थना करना ही सीखा है। समस्या तब पैदा होती है, जब कुछ लोग धर्म के उदात्त आदर्शों के उलट व्यवहार करते हैं। हम खुद को हिंदू मानते हैं। हमें नहीं लगता कि वे हमारे लिए कुछ बोलते हैं।