28 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 289

लिफ्ट के सहारे लाल बाग के राजा का विसर्जन, 8KM की विसर्जन यात्रा के लिए लगे 22 घंटे

मुंबई. महाराष्ट्र में गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के साथ 10 दिन तक चलने वाला गणेशोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। रंग-गुलाल और ढोल-ताशों के बीच लालबाग के राजा का विसर्जन मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर किया गया। उन्हें लिफ्ट के सहारे समुद्र में विसर्जित किया गया। बप्पा की विसर्जन यात्रा तकरीबन 8 किलोमीटर की थी और उसे पूरा करने में तकरीबन 22 घंटे का समय लगा।

ऐसे थी लाल बाग के राजा की यात्रा

लालाबाग के राजा को रविवार सुबह 10.30 बजे पंडाल से निकाला गया। फिर भारत माता थियेटर, साने गुरुजी मार्ग, भायखला वेस्ट, करी रोड, नागपाडा, डंकन रोड, दो टांकी, संत सेवा महाराजा मार्ग, महादेव बाग, ऑपेरा हॉउस होते हुए सोमवार सुबह 8.30 बजे गिरगांव चौपाटी लाया गया। इसके बाद बप्पा को क्रेन के सहारे एक विशेष नाव पर लेकर भक्त समुद्र के बीच पहुंचे और वहां बनी एक खास लिफ्ट की मदद से विसर्जन किया गया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सभी प्रमुख विसर्जन स्थलों पर क्रेन, वॉचटावर और दूधिया रोशनी वाली लाइट लगाई गई थी। पूरी मुंबई में तकरीबन 50 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। मुंबई के 5 परिमंडलों की सुरक्षा निगरानी आईजी रैंक के 5 अधिकारियों के जिम्मे सौंपी गई। पुलिस की मदद के लिए एसआरपीएफ की 12 टुकड़ियों को बुलाया गया था। बम निरोधक दस्तों और खोजी कुत्तों की भी तैनाती की गई है। ड्रोन से विसर्जन स्थलों की निगरानी की जा रही थी।

राधाकृष्ण विखे पाटिल समेत 3 मंत्रियों की नियुक्ति रद्द करने से कोर्ट का इंकार !

मुंबई. बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र के मंत्रियों के तौर पर राधाकृष्ण विखे पाटिल और दो अन्य मंत्रियों की नियुक्ति रद्द करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, न्यायालय ने यह भी कहा है कि राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी नियुक्तियां नैतिक रूप से सही नहीं है।

बता दें की पाटिल पहले कांग्रेस पार्टी में थे। वह कैबिनेट विस्तार से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्हें देवेंद्र फडणवीस की सरकार में मंत्री बनाया गया है।

याचिकाकर्ताओं की यह थी मांग

मुंबई के सुरेंद्र अरोड़ा, संजय काले और संदीप कुलकर्णी की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्ययामूर्ति एस सी धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति गौतम पटेल की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया है।

याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि राधाकृष्ण विखे पाटिल कांग्रेस से भाजपा में और जयदत्त क्षीरसागर राकांपा से शिवसेना में शामिल हुए और उन्हें कुछ ही दिनों में मंत्री बना दिया गया।

संविधान के अनुसार दलबदल के आधार पर इन्हें अयोग्य ठहराया जाना चाहिए और उनकी 6 महीने के अंदर निर्वाचित होने की भी कोई मंशा नहीं है। याचिका में आरपीआई (ए) के अविनाश महातेकर के मंत्रिपद को भी रद्द करने की मांग की गई थी।

इस याचिका पर न्यायमूर्ति एस सी धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति गौतम पटेल की खंडपीठ में सुनवाई हुई और यह फैसला दिया गया।

बच्चों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है वेज पास्ता, जानें इसकी रेसिपी

रेसिपी डेस्क. आज हम आपके लिए लाएं है वेज पास्ता रेसिपी जो आजकल के बच्चों को बहुत पसंद आता है। यह मिक्स वेज पास्ता, मसाला पास्ता की तुलना में स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। इसे गर्मा-गरम खाया जाए, तो विशेष आनंद आता है। इसके साथ ही साथ इसे बच्चों को टिफिन के रूप में भी दिया जा सकता है। तो फिर देर न करें और झटपट पढ़े वेज पास्ता बनाने की आसान रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

पास्ता– 200 ग्राम
शिमला मिर्च– 02
पास्ता सॉस_– 150 ग्राम
ब्रोकली – 200 ग्राम
मशरूम – 200 ग्राम
बीन्स– 50 ग्राम
अजीनोमोटो – 1/2 छोटा चम्मच
ओलिव आइल– 2-1/2 बड़ा चम्मच
सोया सॉस– 01 छोटा चम्मच
आर्गानो पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
चिल्ली फ्लेक्स– 1/2 छोटा चम्मच
नमक_Salt – स्वादानुसार

वेज पास्ता बनाने की विधि

वेज पास्ता बनाने के लिये सबसे पहले बीन्स ब्रोकली को धोकर मीडियम साइज में काट लेें और 2 चुटकी नमक मिलाकर 5 मिनट तक स्टीम कर लें। अब मशरूम को धोकर उसके डंठल हटा दें और दो टुकड़ों को काट लें।

कढ़ाई में जैतून का तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें बीन्स डाल दें और एक मिनट तक चलाते हुए भून लें। उसके बाद ब्रोकली डालें और उसे भी एक मिनट भून लें। इसके बाद मशरूम, अजीनोमोटो, ओरगेनो पाउडर, चिल्ली फ्लेक्स, सोयासास, नमक डालकर, दो मिनट भून लें और ढ़क कर गैस बंद कर दें।

अब एक बर्तन में पास्ता रखें, फिर उसमें इतना पानी डालें, जिससे वे आसानी से डूब जाएं। उसके बाद पानी में आधा छोटा चम्मच नमक और एक छोटा चम्मच तेल डाल दें और मध्यम आंच पर पकाएं। लगभग 10 मिनट बाद, जब पास्ता नरम हो जाए, गैस बंद कर दें और बर्तन का पानी छानकर निकाल दें।

अब शमिला मिर्च धोकर उसके बीज हटा दें और मध्यम आकार के टुकड़े काट लें। इसके बाद कढ़ाई में तेल डाल कर उसे गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें शि‍मला मिर्च डाल दे और 2 मिनट भून लें।

इसके बाद उबला हुआ पास्ता, पास्ता सॉस और अजीनोमोटो डाल दें और 1-2 मिनट चलाते हुए भून लें। अब पहले से तैयार की गयी मिक्स वेज पास्ता में मिला दें और अच्छी तरह से चलाकर मिक्स कर लें। इसके बाद गैस बंद कर दें।

आपकी वेज पास्ता बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका मिक्स वेज पास्ता Mix Veg Pasta तैयार है। इसे गर्गा-गरम निकालें और टोमैटो सॉस के साथ परोसें।

आप हमारी पॉपुलर चिली पोटैटो, वेज चाऊमीन, वेज पास्‍ता, गोभी मंचूरियन, पंजाबी छोले, पनीर पराठा, पोहा कटलेट, कुरकुरे गुलगुले, सूजी की कचौरी, मसाला खिचड़ी रेसिपी भी ट्राई करें। ये रेसिपी भी आपको Veg Pasta Recipe in Hindi की तरह जरूर पसंद आएंगी।

घर पर बनाए स्वादिष्ट राजस्थानी पपरा, जानें बनाने की विधि

रेसिपी डेस्क. आज हम आपके लिए लाए हैं राजस्थानी पपरा बनाने कि आसान रेसिपी| जो आपके ब्रेकफस्ट या ईवनिंग स्नैक के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। जो देखने में बिल्कुल बेसन के चीला जैसा लगता है। पर चीला में जहां बेसन का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं राजस्‍थानी पपरा में चने की दाल और चावल का प्रयोग होता है।

इसी वजह से राजस्‍थानी पपरा का स्वाद बेसन के चीला से बेहतर होता है। आप भी राजस्‍थानी पपरा बनाने की विधि ट्राई करके देखें। हमें यकीन है कि यह पपरा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

आवश्यक सामग्री

चावल – एक कटोरी
चना दाल – 1/2 कटोरी से कम
लहसुन – 5-6 कली
हरी मिर्च – 2-3 नग,
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच,
घी – सेंकने के लिये
हरी धनिया – 01 बड़ा चम्मच (बारीक कटी हुई),
नमक– सवादानुसार।

बनाने की विधि

पपरा रेसिपी इन हिंदी के लिये चावल औऱ चने कि दाल को एक में मिलाकर धो लें और फिर इन्हें 5 घंटे के लिये भिगो दें। 5 घंटे के बाद चावल-दाल का पानी निकाल कर इसमें लहसुन और हरी मिर्च डालें और मिक्सर में बारीक पीस लें।

इसके बाद पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और उसमें नमक, जीरा और धानिया डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।
अब तवा (नॉन स्टिक हो तो बेहतर है) को गैस पर रख कर तेज आंच पर गर्म करें। तवा गर्म होने पर आंच कम कर दें। फिर उसमें थोड़ा सा चावल-दाल का मिश्रण डालें और चारों ओर गोलाई में फैला दें।

पपरा जब थोड़ा सा सिंक जाये, उसमें ऊपर से भी थोड़ा सा घी डालें और उसे पलट कर अच्छी तरह से सेंक लें।
लीजिये, राजस्‍थानी पपरा बनाने की विधिकम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका राजस्‍थानी पपरा तैयार है। इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और सूखी सब्जी या फिर आम के अचार के साथ सर्व करें।

शाहरुख-काजोल की PHOTO शेयर कर Gauri Khan ने खोला ये बड़ा राज !

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड किंग Shahrukh Khan की पत्नी Gauri Khan हाल ही में जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक ऐसा दिलचस्प खुलासा किया है। गौरी ने इस खुलासे के साथ-साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, इस तस्वीर में फिल्म Baazigar के Shahrukh Khan और Kajol नजर आ रहे हैं।

Gauri Khan एक बिजनेस वुमेन के तौर पर पहचानी जाती हैं। उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। Gauri Khan ने बताया है कि फिल्म ‘बाजीगर’ में शाहरुख के कॉस्ट्यूम उन्होंने ही डिजाइन किए थे। यहां देखें Gauri Khan द्वारा शेयर की गई तस्वीर।

1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाजीगर’ से शाहरुख और काजोल की तस्वीर शेयर करते हुए Gauri Khan ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए बताया है कि फिल्म के गाने ‘ये काली काली आंखें।।’ में शाहरुख का पूरा लुक उन्होंने खुद डिजाइन किया था।

उन्होंने लिखा- ‘मुझे खुद यकीन नहीं होता कि 90 के दशक में इस लुक को मैंने डिजाइन किया था। वो जीन्स, लेग वॉर्मर टी, बुलेट बेल्ट और लाल शर्ट। हाथ से पेंट की गई जींस मेरी पसंदीदा थी। #Gaurikhandesigns ने एक लंबा सफर तय किया है, मेजर थ्रोबैक’।

खूबसूरत फूलों से सजी Nusarat Jahan की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

मनोरंजन डेस्क. बांग्ला एक्ट्रेस से TMC सांसद बनीं Nusarat Jahan ने एक बार फिर से अपनी सादगी और मानवीय पक्ष के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में जब उनके पति Nikhil Jain के घर यानी नुसरत के ससुराल में एक फंक्‍शन आयोजित किया।

जहां Nusarat Jahan सोने-हीरे की ज्वैलरी से खुद को सजाने के बजाए खूबसूरत फूलों की मालाओं से सजकर पहुंची। उनके इस अंदाज ने एक बार फिर लोगों को फिदा कर दिया। इससे पहले Nusarat Jahan हाथ मेंहदी लगाकर संसद में शपथ लेने और शपथ के बाद बीजेपी सांसद व लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला का पैर छूकर काफी चर्चाओं में आई थीं।

असल में भले नुरसत जहां ने राजनीति ज्वाइन कर ली है लेकिन वो खबरों में अपनी निजी जीवन और अपने व्यवहार के चलते बनी रहती हैं। अपनी हाल‌िया तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर करते वक्त उन्होंने लिखा- ‘परिवार के साथ समय बिताने के वक्त एक-एक सेकेंड बेहद कीमती होता है। ये एक पारिवारिक फंक्‍शन है। मैं परिवार की नई बहू हूं। Nikhil Jain का शुक्रिया’।

नई बहू के तौर पर नुसरत ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सबसे खास हैं नुसरत के गहने।।। उन्होंने अपने किसी फैमिली फंक्शन में सोने या हीरे के गहने नहीं बल्कि फूलों के गहने पहन रखे हैं।

तस्वीरों में Nusarat Jahan के पति Nikhil Jain भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में नुसरत एक गोल्डेन बॉर्डर वाली सुर्ख हरे रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। उनके माथे पर मान टीका के बजाए सफेद और लाल रंग के फूलों की माला दिखाई दे रही है। उनके गले में भी फूल-मालाएं दिखाई दे रही हैं।

बुर्का पहनना बंद कर रही हैं Saudi Arab की महिलाएं !

वर्ल्ड डेस्क. Saudi arab में कुछ महिलाएं बुर्का पहनना बंद कर रही हैं। रियाद के एक मॉल में बिना अबाया पहने जब एक महिला गई तो उन्हें आते-जाते घूरती नजरों का सामना करना पड़ा और कुछ ने तो पुलिस बुलाने की धमकी भी दे दी।

दरअसल इस इस्लामिक देश में काले रंग का पारंपरिक अबाया पहनना महिलाओं के कपड़े में शुमार है और इसे महिलाओं की पवित्रता के रूप में देखा जाता है।

पिछले साल शहजादा मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था कि ड्रेस कोड में छूट दी जा सकती है। उनका कहना था कि यह पोशाक इस्लाम में अनिवार्य नहीं है। लेकिन इसके बाद भी कोई औपचारिक नियम नहीं बनने के कारण यह चलन बरकरार है।

हालांकि कुछ महिलाओं ने सोशल मीडिया पर कपड़े पर इस तरह के प्रतिबंध के खिलाफ आवाज भी उठाई और अपने अबाया से इतर पोशाक में तस्वीरें भी डाली। यह घटना Saudi arab में दुर्लभ ही है।

अब कुछ महिलाएं चमकीले रंगों का अबाया सार्वजनिक तौर पर पहन रही हैं। मशाल-अल-जालुद ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अब बुर्का पहनना ही बंद कर दिया। 33 वर्षीय जालुद पिछले सप्ताह एक मॉल में ट्राउजर और गहरे गुलाबी रंग के टॉप में दिखी। भीड़ में से कई लोग उन पर सवाल कर रहे थे।

जालुद के अलावा 25 वर्षीय मनाहेल-अल ओतैबी ने भी अबाया पहनना छोड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘पिछले चार महीने से रियाद में मैं बिना अबाया के रह रही हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं उसी तरह जीना चाहती हूं, जैसा मैं चाहती हूं। बिना प्रतिबंधों के मैं मुक्त जीना चाहती हूं। किसी को भी मुझे वह पहनने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए, जो मैं चाहती ही नहीं हूं।

टूट सकता है Rohit Sharma के टेस्ट में ओपनिंग का सपना, इसके पीछे ये है वजह

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज Rohit Sharma को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में बतौर ओपनर जगह दी गई है। चयनकर्ताओं ने गुरुवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान किया।

मुख्य चयनकर्ता MSK Prasad ने KL Rahul को बाहर कर उनकी जगह Rohit Sharma को बतौर ओपनर टीम में शामिल किए जाने की बात कही। युवा Shubman Gill को टेस्ट टीम में पहली बार जगह दी गई और वह रोहित की ओपनिंग की राह में रोड़ा बन सकते हैं।

Rohit Sharma को भले ही टीम में बतौर ओपनर चुना गया हो लेकिन उनको टक्कर देने युवा शुभमन गिल मौजूद हैं। आपको बता दें शुभमन इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वेस्टइंडीज में ए टीम के लिए खेलते हुए दोहरा शतक जमाया था। वहीं इसी हफ्ते खत्म हुए साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ तीन दिवसीय टेस्ट की पहली पारी में 90 रन बनाए थे। फर्स्ट क्लास मुकाबलों में गिल का औसत 72.15 का है। 15 मैच खेलकर गिल ने 1443 रन बनाए हैं। उनके नाम 4 शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं।

भावुक हुए विराट कोहली तो पत्नी अनुष्का ने किया ‘KISS’, वीडियो वायरल

Sports Desk. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Virat Kohli के नाम पर दिल्ली के फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में पवेलियन का उद्घाटन किया गया। गुरुवार को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम रखा गया। इसी दौरान कोहली के नाम का पवेलियन बना उनको सम्मानित किया गया।

भारतीय कप्तान कोहली यहां अपनी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री Anushka Sharma के साथ पहुंचे थे। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी भी यहां मौजूद थे। इस इस इवेंट में कुछ ऐसा हुआ कि जिसने कोहली को भावुक कर दिया। कोहली को भावुक होता देख अनुष्का ने उनका हाथ थामा और साहस दिया। इसी दौरान उन्होंने पति के हाथ को किस भी किया और उनको यह बताया कि वह उनके हर सुख दुख में शामिल हैं।

कोहली-अनुष्का का वीडियो वायरल

Virat Kohli और अनुष्का के बीच ये खास पल कैमरे में कैद हो गए और फिर इसे सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने देखते ही देखते वायरल कर दिया।

Asteroid की बमबारी के बाद आई सूनामी में धरती से खत्‍म हो गए थे डायनासोर !

वर्ल्ड डेस्क. Asteroid धरती से टकराने के बाद कितनी तबाही मचा सकते हैं इस बारे में वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वैज्ञानिकों ने एक अध्‍ययन में पाया है कि 6.50 करोड़ साल पहले जिन Asteroid की बमबारी वजह से धरती से डायनासोर विलुप्त हो गए थे। उसी टक्‍कर की वजह से धरती पर सूनामी आई। यही नहीं इस Asteroid की टक्‍कर से एक हजार करोड़ परमाणु बमों के बराबर ऊर्जा पैदा हुई थी। यह ऊर्जा इतनी भयानक थी कि इससे हजारों मील तक पेड़ पौधे खत्‍म हो गए थे।

एक अध्ययन के मुताबिक मेक्सिको के युकातान प्रायद्वीप में Asteroid के प्रभाव की वजह से जंगलों में आग लगी और सूनामी आई। इससे पृथ्वी के वातावरण में सल्फर बड़ी मात्र में फैल गया, जिसने सूर्य के प्रकाश को धीमा कर दिया और धरती हिमयुग की ओर जाने लगी, जिसकी वजह से डायनासोर का अस्तित्व मिटने लगा।

अमेरिका में टेक्सास इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स (यूटीआइजी)के शोधकर्ताओं को युकातान के क्रेटरों (गड्ढ़ों) की जांच में चारकोल के टुकड़े और कई पत्थरों के ढेर मिले, जो या तो सूनामी के कारण इन क्रेटरों में भरे होंगे या Asteroid के कारण। अध्ययन में यह भी बताया गया है कि Asteroid के कारण महज कुछ ही घंटों में कई क्रेटरों में मलबे के रूप में कई प्रकार की सामग्रियां भर गईं, लेकिन कई क्रेटरों की सामग्री सूनामी के कारण या तो दफन हो गई या बह गई।

इस अध्ययन की सबसे जरूरी बात यह है कि ज्यादातर क्रेटर तलछट (सूनामी के बाद बची हुई गाद) के कारण भर गए थे। शोधकर्ताओं के मुताबिक, सूनामी की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्रेटर एक दिन में 425 फीट तक सामग्रियों से भर जाते थे।