28 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 291

MP: गणेश विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 की मौत, 6 लोगों को बचाया गया

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में छोटा तालाब के खटलापुरा घाट पर शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे गणेश विसर्जन के दौरान दो नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। 6 लोगों को बचा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों नावें जुड़ी हुई थीं। जिन पर 20-25 लोग सवार थे। हालांकि इस आंकड़े की प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है।

प्रशासन ने अपील की है कि विसर्जन में शामिल किसी परिवार का सदस्य घर न पहुंचा हो तो सूचित करें। इस बीच मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। दो नाविकों पर केस दर्ज किया गया है।

मृतक पिपलानी के 100 क्वार्टर के रहने वाले थे। मौके पर SDRF की टीम, गोताखोर और पुलिस की टीम मौजूद है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा, हादसे में 11 लोगों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। ये कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी। जिस जगह घटना हुई, वहां मध्य प्रदेश होमगार्ड और राज्य आपदा बचाव दल (SDRF) का मुख्यालय है।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दो नावें आपस में बंधी हुई थीं, इनके बीच में मंच बनाकर विसर्जन के लिए प्रतिमा रखी थी। नावों पर करीब 20-25 लोग सवार थे। सभी की उम्र 27-28 साल उम्र थी। कोई भी लाइफ जैकेट नहीं पहने हुआ था। प्रतिमा विसर्जित करते वक्त एक नाव पलटी तो लोग दूसरी पर कूद गए। संतुलन बिगड़ने के चलते दूसरी नाव भी डूब गई।

Swami Chinmayananda Case: प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, योगी सरकार का महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं !

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी की बीजेपी सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसका महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार की सुबह ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसका महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं। आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दोबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है ? आखिर उत्तर प्रदेश पुलिस सुस्त क्यों है ? क्योंकि आरोपी का संबंध बीजेपी से है ?’

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद से संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है। बावजूद इसके मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी आरोपी स्वामी से ज्यादा संदेह पीड़ित छात्रा पर ही कर रही है। यही वजह हो सकती है कि आरोपी चिन्मयानंद को एसआईटी पूछताछ के लिए एक बार भी नहीं बुला सकी। जबकि पीड़िता और इसका परिवार एसआईटी के सवालों का जवाब देने के लिए इधर से उधर धक्के खाता फिर रहा है।

बीते बुधवार को भी कमोबेश यही नजारा देखने को मिला। एसआईटी के कुछ सदस्य छात्रा का मेडिकल लेने में लगे रहे तो कुछ ने छात्रा द्वारा बताए स्थानों का मुआयना किया। जबकि कई सदस्य इस मामले से जुड़े छात्रा पक्ष को घेरकर उन पर पूरे दिन सवालों की बौछार करते रहे।

खतरे में शिवपाल यादव की विधायकी, सपा ने की सदस्यता समाप्त करने की मांग

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। समाजवादी पार्टी ने इटावा के जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराया है। जसवंतनगर से मुलायम सिंह यादव विधायक हुआ करते थे, उनके लोकसभा सदस्य बनने के बाद से शिवपाल सिंह यादव 1996 से वहां से लगातार विधानसभा सदस्य हैं।

सपा ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य पद से शिवपाल सिंह यादव को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराया है। शिवपाल सिंह यादव इटावा के जसवंत नगर से सपा के टिकट पर विधायक हैं। काफी समय भतीजे अखिलेश चाचा शिवपाल के खिलाफ ऐसा कोई सख्त एक्शन लेना चाहते थे। अब उन्होंने शिवपाल सिंह यादव की विधायकी को खत्म करने की चाल चल दी है।

2017 में यूपी विधानसभा चुनावों के समय से ही मुलायम सिंह यादव के कुनबे में बिखराव शुरू हो गया था। इस टकराव का नजीता ये हुआ कि शिवपाल को सपा छोडऩी पड़ी और उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली। लोकसभा चुनावों 2019 में शिवपाल ने भतीजे और भाई के खिलाफ ताल ठोंका था। शिवपाल की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। शिवपाल सिंह यादव खुद फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव हार गए थे।

निशाने पर शिवपाल की विधायकी

सपा की आंतरिक कलह के बाद अब निशाने पर शिवपाल यादव की विधायकी है। सपा की ओर से विधानसभा में दलनेता रामगोविंद चौधरी ने दलबदल कानून के तहत शिवपाल यादव की सदस्यता को समाप्त करने की मांग की है। विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में चौधरी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य (दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता) नियमावली 1987 के नियम 7 के अंतर्गत शिवपाल सिंह यादव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गयी है।

नोटिस जारी होगा

दलबदल कानून के तहत शिवपाल की सदस्यता खत्म होना तय है। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे का कहना है कि इस बारे में नोटिस जारी करके आगे सुनवाई होगी। उधर विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने की याचिका पर शिवपाल यादव की ओर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

अखिलेश यादव लखनऊ से रामपुर रवाना, आजम खां के पक्ष में बनाएंगे माहौल

लखनऊ। सपा अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से रामपुर रवाना हो गए हैं। लखनऊ, सीतापुर से बरेली होते हुए अखिलेश यादव आज देर शाम तक रामपुर पहुंचेंगे। रामपुर में उनका प्रवास तीन दिन का है।

अखिलेश यादव लखनऊ से रामपुर के दौरे पर एक तीर से दो निशाना साधेंगे। रामपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमों का विरोध करने के साथ ही अखिलेश यादव विधानसभा उप चुनाव की तैयारी भी परखेंगे। रामपुर विधानसभा का उप चुनाव भी अक्टूबर में हो सकता है। रामपुर से विधायक रहे आजम खां अब सांसद हो गए हैं।

अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां के खिलाफ सात दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हो गए हैं। इनमें जमीन पर कब्जा करने के मामलों में जिला प्रशासन ने उनको भू-माफिया घोषित किया है। इसके साथ ही हत्या, बिजली चोरी के साथ भैंस व बकरी चोरी के भी मामले दर्ज हैं। अखिलेश इन सभी मुकदमों को वापस लेने के लिए रामपुर जिला प्रशासन पर दबाव बनाने के प्रयास में हैं। शनिवार को वहां पर समाजवादी का प्रदर्शन भी है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लंबे समय बाद अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की सुध ली है। रामपुर में सांसद आजम खां के जमीन पर कब्जा करने के साथ ही अन्य प्रकरणों में करीब सात दर्जन मुकदमों का सच जानने अखिलेश यादव आज बरेली होते हुए रामपुर पहुंचेंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव तीन दिवसीय दौरे में अखिलेश बरेली व रामपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शनिवार को जौहर विश्वविद्यालय में शिक्षकों और छात्रों से मुलाकात करेंगे। नौ अगस्त को रामपुर कूच टलने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश ने 13 अगस्त को रामपुर जाकर आजम खां व उनके परिजनों से मिलने का एलान किया था।

राशिफल: 13 सितंबर 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी, देखें अपनी राशि !

राशिफल: 13 सितंबर 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी, देखें अपनी राशि !

आज का राशिफल

मेष

आज कामकाज की कुछ समस्याएं सुलझ सकती हैं। कोशिशें आपको ही करनी होंगी। दिनभर फायदे के लिए कुछ जुगाड़ लगा सकते हैं। पैसों के निवेश के लिए कोई योजना भी बना सकते हैं। आपको किसी न किसी बात की खुशी भी रहेगी। इनकम और खर्चा बराबर हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। खाने-पीने की चीजों की खरीददारी हो सकती है।

वृष

काम में मन लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। ऐसी स्थिति के लिए आपको तैयार रहना होगा। मौका मिले, तो थोड़ा समय अकेले में बिताएं। घर-परिवार के सामानों की खरीददारी हो सकती है। यात्राओं के योग बन रहे हैं। दूर स्थान पर रहने वाले लोगों से बातचीत हो सकती है।

मिथुन

आप हर बात की गहराई में जाने की कोशिश करेंगे। कारोबार से जुड़ी कोई कठिन परेशानी भी सुलझाने की कोशिश में रहेंगे। रुके और उलझे हुए काम निपटाने की कोशिश रहेगी। इसके लिए अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक रखें। कुछ नए अनुभव आज आपको हो सकते हैं। अधिकारियों से बातचीत और बिजनेस के सौदों में गंभीर रहना होगा।

कर्क

करियर में आपकी उम्मीदें और संभावनाएं अच्छी रहेंगी। जिस चीज के लिए काफी समय से कोशिश करते आ रहे थे, उसमें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आपके मन में जो नई और महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, उनके लिए तैयारियां शुरू कर दें। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहेंगे, तो बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। मेहनत कम और एकाग्रता ज्यादा रखनी होगी। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह

आज इनकम को लेकर पुराना डर खत्म हो सकता है। बड़े भाई से मदद मिल सकती है। काम-धंधा बढ़ाने के लिए आपने मेहनत की है तो नतीजे भी आपके फेवर में होंगे। कोई नया काम करने का मन भी आप बना सकते हैं या चलते काम को ही किसी नए तरीके से करने की कोशिश आप कर सकते हैं। दिनभर आपको शारीरिक और मानसिक फुर्ती रखनी चाहिए। प्रेमी या जीवनसाथी से संबंधों में गहराई बढ़ सकती है।

कन्या

चंद्रमा गोचर कुंडली के पांचवें भाव में रहेगा। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और सोचे हुए काम निपटाने में सफलता मिल सकती है। आज आप घर या ऑफिस में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। कुछ खास प्लानिंग पर काम हो सकता है और सफलता भी मिलेगी। एक काम खत्म होते ही दूसरे के लिए प्लानिंग शुरू कर देंगे। जल्दी ही आपको कुछ और अच्छे मौके मिल सकते हैं। पैसों की समस्या का सामना कर रहे थे, तो राहत मिल सकती है।

तुला

आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश रहेगी। कुछ लोग आपको कॉपी कर सकते हैं। आज आप अजीब तरीके से किसी की मदद भी कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपको मदद मिल जाएगी। परिवार के साथ बातचीत कर के परेशानियां सुलझाने की कोशिश करेंगे। किसी दोस्त या प्रेमी से आपको कोई वादा भी करना पड़ सकता है।

वृश्चिक

नौकरी-धंधे में अच्छी घटनाएं होने की संभावना है। आपकी लाइफ में जो भी कठिन स्थितियां हैं, वे जल्दी ही सुलझ सकती हैं। धैर्य रखना होगा। आप जितने शांत और संयम में रहेंगे, तनाव को जितना टालेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। आपको हर मामले पर खुले मन से विचार करना होगा।

धनु

आज चंद्रमा मकर राशि में होकर गोचर कुंडली के तीसरे भाव में है। इससे आपके साथ जो उलझनें पिछले कुछ समय से चली आ रही थीं, वे खुल कर सामने आ सकती हैं। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में आपके दिए सुझावों पर गौर किया जाएगा। नए काम धंधे पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए फायदेमंद रहेगी। आसपास के लोग आपका साथ देंगे। परिवार में कुछ रोचक बातें हो सकती हैं। अपने आसपास होने वाले बदलावों को आप तुरंत महसूस कर सकते हैं। आमतौर पर आपका नजरिया सकारात्मक हो सकता है।

मकर

नौकरी और कारोबार के मामलों में दिन अच्छा है। नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। आज जो कुछ हासिल कर लेंगे, वह आपकी तरक्की में जुड़ेगा। सहजता और संतुष्टि आपके चेहरे पर दिखेगी। किसी काम में कोशिश करेंगे, तो आपकी समस्या खत्म हो जाएंगी। आपको किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। जरूरी मामलों पर पार्टनर से राय लें। पिता से आपके संबंध ठीक रहेंगे।

कुंभ

कुंडली के किस्मत वाले घर में चंद्रमा होने से आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी जीवनशैली में बदलाव होने के योग हैं। कुछ दिनों पहले किए गए अच्छे कामों का फायदा मिल सकता है। आपकी टेंशन भी कम हो सकती है। करियर में आगे बढ़ सकते हैं, रुकावटें भी खत्म हो सकती हैं। ऑफिस और फील्ड में लोगों से सहयोग मिल सकता है। आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं। कुछ नए विचार आपके दिमाग में आ सकते हैं। आज आप नई योजनाएं बना सकते हैं।
मीन

रुके हुए काम आज शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को आसपास के लोगों की मदद मिल सकती है। आप अपने कामकाज में सफल हो सकते हैं। आपके सामने आज जो भी मौका आए, उसे न गंवाए। कुछ खास मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। किसी अनुभवी या बुजुर्ग व्यक्ति से आपको सलाह मिल सकती है। अपने साथ के लोगों के प्रति आप ईमानदार हो सकते हैं। इससे आपके संबंध सुधर जाएंगे। आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है।

पंचांग: 13 सितंबर 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 13 सितंबर 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार-शुक्रवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- भाद्रपद

पक्ष- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र- शतभिषा

योग- धृति

तिथि- चतुर्दशी

दिशा शूल- पश्चिम में

सूर्योदय- 06:04

सूर्यास्त- 06:29

राहुकाल- सुबह 07:23 से 08:56

दुनिया के शीर्ष प्रदूषित 200 शहरों की लिस्ट से बाहर आएगा चीन की बीजिंग शहर !

वर्ल्ड डेस्क। चीन की राजधानी बीजिंग इस साल दुनिया के 200 सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की लिस्‍ट से बाहर निकलने की कतार में है। गुरुवार को IQAir AirVisual द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, अगस्‍त माह में नुकसानदायक धुंध में रिकॉर्ड स्‍तर की कमी आंकी गई।

फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाला छोटा सा तत्‍व PM2।5 के स्‍तर में कमी लाने की कोशिश में बीजिंग जुटा हुआ है और पिछले साल की तुलना में इस साल करीब 20 फीसद और 2017 की तुलना में एक तिहाई की कमी कर चुका है। यह आंकड़ा स्‍वीटजरलैंड की एयर क्‍वालिटी टेक्‍नोलॉजी कंपनी ने दिया है।

साल के शुरुआती 8 महीनों में बीजिंग की हवा में प्रति घंटे औसतन PM2।5 concentration रही जो 42।6 माइक्रोग्राम थी पिछले साल के मुकाबले 19।3 फीसद कम। यह आंकड़ा 2009 के इसी अवधि की तुलना में आधे से भी कम था। यह बात IQAir AirVisual ने बीजिंग में अमेरिकी दूतावास व 34 आधिकारिक मॉनिटरिंग स्‍टेशनों से मिले डेटा के अध्‍ययन में कही।

चीन ने कहा है कि 2019 में प्रदूषणके खिलाफ अपने कैंपेन के दौरान यह अधिक लक्षित और प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाएगा। लेकिन अपने प्रयासों को कमजोर नहीं करेगा और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेगा।

बीजिंग ने यह पहले ही कहा है कि इस माह यह फायरवर्क्‍स पर पाबंदी लगाएगा और वायु प्रदूषण में कमी लाएगा। बीजिंग ने इस कदम को उठाते हुए कहा कि वह सुनिश्‍चित करना चाहता है कि 1 अक्टूबर को पीपुल्स रिपब्लिक की स्थापना की 70वीं सालगिरह पर वायु प्रदूषण का स्तर नियंत्रण में रहे।

ये है दुनिया का सबसे लंबा और सबसे चौड़ा Cable Bridge, जानें इसकी खासियतें

World Desk। एशिया में इन दिनों सबसे लंबा पुल बनाने की होड़ मची हुई है। खास तौर पर भारत और चीन के बीच। पिछले साल ही भारत ने एशिया का सबसे बड़ा पुल शुरू किया है। अब चीन जल्द ही दुनिया का सबसे लंबा पुल शुरू करने जा रहा है।

चीन द्वारा बनाए जा रहे पुल की खासियत ये है कि इसमें नदी के किनारों पर केवल दो पिलर होंगे। नदी के ऊपर पूरा पुल केबल पर टिका होगा। इस पुल को हवा में तैरने वाले पुल (Floating System) की तकनीक पर बनाया जा रहा है। मतलब ये पुल हवा में झूलता रहेगा। हांलाकि, पुल से आने-जाने वालों को इसका आभास नहीं होगा। फ्लोटिंग सिस्टम की वजह से ये पुल भूकंप और आंधी-तूफान जैसी स्थिति में भी पूरी मजबूती से टिका रहेगा।

चीन में बन रहा दुनिया का सबसे लंबा केबल ब्रिज किंगशान यांग्त्जी नदी पर बनाया जा रहा है। इसका निर्माण चीन की रेलवे मेजर ब्रिज इंजीनियरिंग ग्रुप कंपनी द्वारा किया जा रहा है। मालूम हो कि चीन की किंगशान यांग्त्जी नदी, दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी भी है। इस पर बन रहे दुनिया के सबसे लंबे केबल ब्रिज का काउंट डाउन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 2020 की शुरुआत में इस पुल पर ट्रैफिक शुरू कर दिया जाएगा। पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और फिलहाल इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सबसे लंबा ही नहीं, सबसे चौड़ा भी है

चीन में बन रहे दुनिया के इस सबसे लंबे केबल पुल की कुल लंबाई 7,548 मीटर है और इसकी कुल चौड़ाई 48 मीटर है। दावा किया जा रहा है कि ये पुल न केवल दुनिया का सबसे लंबा केबल पुल है, बल्कि दुनिया का सबसे चौड़ा केबल पुल भी है। ये पुल किंगशान यांग्त्जी नदी पर सेंट्रल चाइना के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में बनाया जा रहा है। सोमवार को इस पुल पर डामर डालकर सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। चीन के रेलवे मेजर ब्रिज इंजीनियरिंग ग्रुप कंपनी के अनुसार, निर्माण कार्य खत्म होने के बाद ये दुनिया का सबसे लंबा केबल पुल बन जाएगा।

अपनी टीम की कप्तानी छोड़कर भारत के लिए खेलेगा ये क्रिकेटर !

स्पार्ट्स डेस्क। Hong Kong cricket team के कप्तान Anshuman Rath हैं। अंशुमन ने टीम इंडिया के लिए खेलने की इच्छा जाहिर की है। इसके लिए उन्होंने अपनी टीम की कप्तानी छोड़ दी है और खुद को रणजी ट्रॉफी में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध बताया है।

अंशुमन ने साफ तौर पर कहा कि इतने दिनों तक हांगकांग क्रिकेट ने जो मेरे लिए किया है उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं। इस टीम से जुड़े रहने और खेलने का मेरा सफर शानदार रहा, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं आगे की तरफ बढ़ूं। मैं हांगकांग क्रिकेट को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

Anshuman Rath का वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने हांगकांग के लिए 18 वनडे मैचों में 51।75 की औसत से 828 रन बनाए हैं। वहीं पांच फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 62।76 की औसत से 391 रन बनाए हैं। 20 टी20 मैचों उन्होंने 18।88 की औसत से उन्होंने अब तक 321 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे में 14, टी20 में 5 और फर्स्ट क्लास मैचों में 7 विकेट लिए हैं। Anshuman Rath का कहना है कि वो रणजी ट्रॉफी के लिए उपलब्ध हैं और इसमें अच्छे प्रदर्शन के जरिए टीम इंडिया में जगह बनाना चाहते हैं।

Anshuman Rath ने बताया कि मैं क्रिकेट से बेहद प्यार करता हूं और अपने करियर को लंबा करने के लिए इस तरह का फैसला किया है। भारत के लिए खेलना मेरा हमेशा से सपना रहा है। वहीं क्रिकेट हांगकांग की तरफ से अंशुमन के बारे में कहा कि उन्होंने हमारी टीम के लिये बेहतरीन योगदान दिया और टीम के कप्तान भी रहे। इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। इसके अलावा भविष्य के लिए हम उन्हें अपनी शुभकामनाएं भी देते हैं।

आपको बता दें कि यूएई अंडर 19 टीम के रिषभ मुखर्जी ने भी टीम इंडिया के लिए खेलने की इच्छा जाहिर की थी और इसके लिए उन्होंने कोलकाता में बसने की योजना भी बना ली है। वो भी भारतीय मूल के ही हैं और यूएई को छोड़कर भारत जल्द ही लौट सकते हैं।

भारतीय टेस्ट टीम में हुई महज 20 साल के इस खिलाड़ी की एंट्री !

Sports Desk। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इस टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। कप्तान विराट कोहली के खास दोस्त कहे जाने वाले केएल राहुल की टीम से छुट्टी हो गई है। केएल राहुल की जगह एक युवा बल्लेबाज को टीम में शामिल किया गया है।

गुरुवार की शाम को टीम इंडिया के सलेक्शन पर बात करते हुए चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद ने इस बात का ऐलान किया है कि लोकेश राहुल की जगह Shubman Gill टीम में शामिल किया गया है। Shubman Gill को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। पंजाब के फिरोजपुर में जन्मे 20 वर्षीय Shubman Gill ने भारत के लिए दो वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

एमएसके प्रसाद ने इस बात का भी जिक्र किया है कि अब रोहित शर्मा को टेस्ट टीम की ओपनिंग करेंगे। बता दें कि Shubman Gill टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। Shubman Gill ने वेस्टइंडीज दौरे के बाद साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ भी अच्छी पारियां खेली हैं। इसी का नतीजा है कि उन्हें पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज Shubman Gill ने दो वनडे मैचों में सिर्फ 16 रन बनाए हैं। विराट कोहली की अनुपस्थिति में Shubman Gill को वनडे टीम की प्लेइंग इलेवन में न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका मिला था, लेकिन वे इस मौके को भुना नहीं पाए थे। वहीं, आइपीएल के 27 मैचों में Shubman Gill 499 रन बना चुके हैं।

भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है

विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, Shubman Gill, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिषभ पंत(विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा(विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मो। शमी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा।