28 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 285

जम्मू-कश्मीर के हालात पर बोले CJI रंजन गोगोई- जरुरत पड़ी तो मैं खुद करुंगा दौरा !

New Delhi. Jammu Kashmir से अनुच्‍छेद 370 हटाने को लेकर दाखिल 8 याचिकाओं की एक साथ सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को फारुख अब्‍दुल्‍ला की नजरबंदी को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। साथ ही कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद को Jammu Kashmir के चार जिलों का दौरा करने की इजाजत दे दी।


इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश रंजन गोगोई ने सुनवाई के दौरान कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं भी Jammu Kashmir का दौरा करूंगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने सुनवाई के दौरान कहा, यदि आवश्यकता हुई तो मैं Jammu Kashmir का दौरा कर सकता हूं।

चाइल्ड राइट एक्टविस्ट इनाक्षी गांगुली की अर्जी में वकील ने कहा कि हालात इतने ख़राब हैं कि लोग Jammu Kashmir हाई कोर्ट भी नहीं जा सकते। इस पर चीफ जस्टिस ने हैरानी जताते हुए कहा- क्या सच में ऐसा है। हम Jammu Kashmir हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से रिपोर्ट मांग रहे हैं। अगर ज़रूरत पड़ी तो इस बारे में पता करने के लिए खुद Jammu Kashmir जाएंगे। हालांकि यह दावा सही नहीं निकला तो याचिकाकर्ता को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद को राज्‍य के 4 जिलों का दौरा करने की छूट देते हुए किसी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्‍सा न लेने को कहा है। गुलाम नबी आजाद इस दौरान कोई राजनीतिक रैली भी नहीं कर पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने गुलाम नबी आज़ाद को श्रीनगर, बारामुला, अनंतनाग और जम्मू का दौरा करने की अनुमति दे दी है।

ICC Test Ranking: कप्तान विराट कोहली छूटे पीछे, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की धाक कायम

स्पोर्ट्स डेस्क. ICC की ताजा जारी Test Rankings में ऑस्ट्रेलियाई टीम की बादशाहत कायम है। बल्लेबाजी रैंकिंग में जहां स्टीव स्मिथ नंबर वन पर कायम हैं तो गेंदबाजों में पैट कमिंस ने पहला स्थान मजबूत कर लिया है।

बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर बने हुए हैं जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने गेंदबाजी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है।

सोमवार को ICC ने अपनी ताजा Test Rankings जारी कर दी। एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने पहले नंबर पर अपनी जगह को बनाए रखा है। वह भारतीय कप्तान विराट कोहली से वह इस वक्त 34 अंक आगे हैं। पहले स्थान पर काबिज स्मिथ के पास 937 अंक हैं जबकि कोहली 904 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं।

ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग

1. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 937 अंक

2. विराट कोहली (भारत) 904 अंक

3. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 878 अंक

4. चेतेश्वर पुजारा (भारत) 825

5. हेनरी निकोलस (न्यूजीलैंड) 749 अंक

तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (878) हैं जबकि चौथा नंबर भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (825) के पास है। पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोलस (749) है।

गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले स्थान पर जमे हुए हैं जबकि दूसरा नंबर साउथ अफ्रीका के कगीसो रबाडा के पास है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर काबिज हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर चौथे जबकि साउथ अफ्रीका के वर्नोन फिलैंडर चौथे पर हैं।

भारतीय खिलाड़ियों पर आ रहे थे अंजान नंबर से मैसेज, BCCI ने शुरु की जांच

Sports desk. भारतीय क्रिकेटर्स को किसी अंजान नंबर से मैसेज किया जा रहा है। खिलाड़ियों को मिल रहे इस मैसेज से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) काफी परेशान है। इस मामले के सामने आने के बाद BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने इसमें अपनी जांच शुरू कर दी है।
भारतीय टी20 लीग के कुछ खिलाड़ियों को पिछले दिनों किसी अंजाम नंबर से व्हॉट्सएप मैसेज किया जा रहा है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में खेल रहे कुछ खिलाड़ियों ने किसी अंजान नंबर से उनके पास मैसेज आने की जानकारी दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए BCCI की एंटी करप्शन यूनिट मामले में सक्रिय हो गई है। वह इस बात का पता लगा रही है कि आखिर खिलाड़ियों को आने वाले यह मैसेज कौन कर रहा है।
BCCI के एंटी करप्शन यूनिट के हेड अजीत सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मैसेज भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रह है। उन्होंने कहा, “जानकारी के मुताबिक कुछ खिलाड़ियों को किसी अंजान व्हॉट्सएप नंबर पर मैसेज किए गए हैं। मैसेज भेजने वाले तक हम पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हमने खिलाड़ियों के बयान को भी रिकॉर्ड किया है।
वैसे इस मैसेज में ऐसा क्या लिखा था जिससे खिलाड़ी परेशान हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मैच को साफ रखने के लिए BCCI की एंटी करप्शन यूनिट हमेशा सजग रहती है। खिलाड़ियों से अगर कोई बाहरी खिलाड़ी संपर्क करने की कोशिश करता है तो उसपर एंटी करप्शन यूनिट पैनी नजर बनाए रखता है। आईपीएल में हुए मैच फिक्सिंग के बाद से BCCI इस मामले में ज्यादा सतर्कता बरतती है।

Jio ने उठाया बड़ा कदम, अब स्लो इंटरनेट और कॉल ड्रॉप से मिलेगी राहत !

टेक डेस्क. Reliance Jio के पिछले तीन साल में 323 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हो गए हैं, जिसकी वजह से यूजर्स को नेटवर्क कंजेशन, स्लो इंटरनेट और कॉल ड्रॉप जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

Jio ने पिछले तीन साल में Airtel और Vodafone-Idea को पीछे छोड़ते हुए सब्सक्राइबर्स के मामले मे देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है। Jio यूजर्स जल्द ही Jio Wi-Fi जोन के जरिए वॉयस कॉल और डाटा एक्सेस कर सकेंगे, जिसकी वजह से मोबाइल नेटवर्क के कंजेशन से बचा जा सकेगा।

Jio Wi-Fi जोन के जरिए 4G VoLTE स्मार्टफोन यूजर्स वॉयस और डाटा कॉलिंग कर सकेंगे। ET टेलिकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, Jio Wi-Fi के जरिए वॉयस कॉलिंग और डाटा एक्सेस के लिए Sterlite Technologies ने नया सॉफ्टवेयर डेवलप किया है।

इस सॉफ्टवेयर की मदद से Jio 4G मोबाइल ट्रैफिक को नजदीक के Jio Wi-Fi जोन के जरिए ‘ऑफलोडिंग’ इनेबल किया जा सकेगा। ऑफलोडिंग इनेबल होने की वजह से उस एरिया में नेटवर्क कंजेशन की समस्या से निजात मिल सकती है।

108MP कैमरे के साथ Xiaomi लांच करने जा रहा है ये 2 स्मार्टफोन !

टेक डेस्क. स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi बीजिंग में 24 सितम्बर को एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसका पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में Xiaomi Mi 9 Pro 5G और Mi Mix 4 के लांच होने की जानकारी दी गई है। हालां​कि इसमें किसी अन्य फीचर का खुलासा नहीं किया गया है। उसके लिए यूजर्स को डिवाइस के लॉन्च होने का इंतजार करना होगा।

सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, Xiaomi Mi Mix 4 में टेलीफोटो और वाइड एंगल लेंस के साथ ही 108 MP का amsung ISOCELL Bright HMX मेन सेंसर दिया गया है। वहीं यह फोन Snapdragon 855+ चिपसेट पर पेश हो सकता है।

Xiaomi Mi 9 Pro में 6.39 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले​ दिया जा सकता है। यह फोन भी Snapdragon 855+ चिपसेट पर पेश​ किया जाएगा। जिसमें पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी हो सकती है। जो कि 30W Mi Charge Turbo वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला कंपनी का पहला डिवाइस होगा। 30W Mi Charge Turbo वायरलैस चार्जिंग की घोषणा कंपनी ने पिछले हफ्ते ही की है।

Xiaomi Mi 9 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 12GB रैम होगी। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध होगा। जिसमें 48 MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 MP का टेलीफोटो लेंस और 16 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 20 MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा।

सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें आज का भाव !

बिजनेस डेस्क. सोमवार को सोने की कीमत में भारी उछाल दर्ज हुआ है। HDFC securities के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत में 460 रुपये की उछाल दर्ज हुई। इस उछाल से सोने का भाव 38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

HDFC securities के अनुसार, डॉलर की तुलना में रुपये के कमजोर होने और क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी बढ़त के कारण सोने में यह तेजी देखी गई है। इन दोनों स्थितियों से सोना सेफ हैवन के रूप में मजबूत हुआ है।

सर्राफा बाजार में 24 कैरट सोने में भी बढ़त दर्ज हुई है। इस सोने का भाव 460 रुपये की तेजी के साथ अब 38,860 रुपये 10 ग्राम हो गया है। गौरतलब है कि शनिवार को सोना 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है। चांदी में आज 1,096 रुपये का उछाल आया है, जिससे एक किलो चांदी की कीमत 47,957 रुपये हो गई है।

HDFC securities के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने बताया कि सोमवार को क्रूड ऑयल की उच्च कीमतों के कारण भारतीय रुपया एक डॉलर के मुकाबले 68 पैसे की गिरावट के साथ 71.60 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोमवार को सोना न्यूयॉर्क में 1,504 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

जापान में शक्तिशाली तूफान का कहर, 80 हजार घर अंधेरे में डूबे !

वर्ल्ड डेस्क. जापान में शक्तिशाली तूफान से यहां का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। इसके चलते पूर्वी जापान के बड़े हिस्‍से में विद्युत आपूर्ति बाधित है। यहां करीब 80 हजार घर अंधेरे में डुब चुके हैं।

मौसम विभाग ने सोमवार को चिबा में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी किया है। भूस्‍खलन की आशंका को देख्‍ते हुए करीब 50 हजार लोगों को घर छोड़ने का आदेश दिया गया है। जबकि स्थानीय अधिकारियों ने भूस्खलन के जोखिम के कारण 46,300 लोगों को गैर-अनिवार्य निकासी आदेश जारी किए।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और तूफान के कारण हजारों लोग अपने घरों से पलायन कर गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है, लेकिर बारिश के कारण लोगों तक राहत पहुंचाने में बाधा उत्‍पन्‍न हो रही है। इस तुफान में दो लोगों की जान ले ली है। तीन बुजुर्गों की हीटस्‍टोक के कारण मौत हो गई है।

मुस्लिम देशों की इमरान खान को नसीहत, PM मोदी के खिलाफ तल्ख बयानबाजी बंद करें !

वर्ल्ड डेस्क. दुनिया के प्रभावी मुस्लिम देशों ने पाकिस्‍तान को एक बड़ी नसीहत दी है। मु्स्लिम देशों ने साफ कहा कि फर्जी बयानबाजी को छोड़कर भारत के साथ अपने संबंध सुधारने की कोशिश करें। इसके साथ ही पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को भी यह नसीहत दी है कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तल्‍ख बयानबाजियों से बाज आए और बातचीत के टोन को नीचे रखें ताकि दोनों देशों के बीच कश्‍मीर मसले को लेकर उपजे त

नाव को कम किया जा सके। पाकिस्‍तानी अखबार ‘द एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून’ ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते तीन सितंबर को जब सऊदी अरब के विदेश मंत्री Adel Al-Jubeir एवं संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) के विदेश मंत्री Abdullah bin Al-Nahyan ने इस्‍लामाबाद का दौरा किया था तो दोनों ने ही अपने अपने देशों के शीर्ष नेतृत्‍व के साथ कुछ अन्‍य शक्तिशाली मुस्लिम राष्‍ट्रों का संदेश पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को सौंपा था। उक्‍त दोनों ही नेताओं ने इमरान खास से साफ शब्‍दों में कह दिया था कि वह भारत के साथ बैक डोर डिप्‍लोमेसी शुरू करें।

Adel Al-Jubeir और Abdullah bin Al-Nahyan ने इमरान खान के साथ साथ पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी मुलाकात की थी।

आतंक का पर्याय बने दस्यु सरगना बबली कोल एवं लवलेश कोल के नाटकीय अंत की पूरी कहानी!

मध्य प्रदेश।। पिछले 20 घण्टे से खबरों का बाजार गर्म था। देर शाम सोशल मीडिया में एक खबर फ्लैश हुई जिसने देखते देखते बड़ा रूप ले लिया। डकैत बबुली कोल और उसके साथी लवलेश के मारे जाने की खबर। खबरें आ रही थी कि ये दोनों डकैत आपसी गैंगवार में मारे गए हैं और इस कार्य को अंजाम दिया है लाली नाम के एक डकैत ने !

लेकिन जैसे ही रात बीती और दिन चढ़ा वैसे ही तस्वीर बदलने लगी। तब पुलिस ने कोई जानकारी नही दी। फिर अचानक एमपी पुलिस ने जानकारी दी दो लाशें मुठभेड़ के बाद प्राप्त हुई हुई जो मोस्ट वांटेड डकैत बबुली कोल और लवलेश की हैं। इस तरह नाटकीय ढंग से सूबे के मोस्ट वांटेड डकैत का हुआ खात्मा ,औपचारिक पुष्टि के बाद भी फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मृतक डकैतो की खबर नही जारी की थी।

एक प्रश्न ये भी है कि आखिर वो सेमी ऑटोमैटिक बंदूकें कहाँ गईं जिन्हें बबुली और लवलेश अपने पास रखते थे। सूत्रों की मानें तो यूपी एसटीएफ और चित्रकूट पुलिस की मेहनत को एमपी पुलिस ने अपना बना लिया। विश्वस्त सूत्रों की मानें यूपी एसटीएफ के मुखबिर ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। अचानक एसटीएफ से मुखबिर का संपर्क कट गया। और फिर क्या बाकी की बाजी मार ली एमपी पुलिस ने।

अब सुनिए वो कहानी जो पुलिस ने बतौर विज्ञप्ति जारी करके बताया है – पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन चंचल शेखर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा क्षेत्र अविनाश शर्मा द्वारा जानकारी दी गई है कि चित्रकूट के तराई क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने दुर्दांत डकैत बबली कोल एवं लवलेश कोल पुलिस एनकाउंटर में मारे गए है।

दिनांक 15 /9/19 की रात्रि में सतना जिले के धारकुंडी व मझगवां थाना क्षेत्र के वीरान गांव लेदरी के जंगलों में मुखबिर की इस सूचना पर कि पकड़ हेतु डकैत आनेवाले है जिससे पूर्व से ही छुपाव बनाकर पुलिस अधीक्षक सतना रियाज़ इक़बाल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना गौतम सोलंकी ,थाना प्रभारी चित्रकूट संतोष तिवारी ,ओ पी चौगड थाना प्रभारी मझगवां की टीमें एमबुश लगाकर डकैतों की धरपकड़ हेतु घात लगाकर बैठी थी ,कि अंधेरे से कुछ डकैतों की हलचल सुनाई देने पर पुलिस टीम द्वारा ललकारा गया ,जिससे डकैतों के द्वारा पुलिस पर फायर खोल दिया जिसके जवाब में सभी पुलिस पार्टियों द्वारा डकैतों पर चेतावनी देते हुए जवाबी फायरिंग की गई।

तत्पश्चात सर्चिंग के दौरान जंगल में दो डकैत मृत पाए गए तथा उनके पास से दो बंदूक़ , खाने पीने का सामान तथा राजश्री गुटका के पाऊच पाये गए।दोनों बदमाशों की तस्दीक करने पर पाया गया कि एक डकैत इसमें कुख्यात बबली कोल जो डोडामाझी जिला कर्वी उत्तरप्रदेश का रहने वाला है तथा दूसरा बदमाश लवलेश कोल ग्राम घाटाकोलन उत्तरप्रदेश का होना पाया गया।घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस महानिरीक्षक रीवा चंचल शेखर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा अविनाश शर्मा रवाना हुए तथा सभी घटनाओं का जायजा लेकर मौके पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

कुख्यात डकैत बबली कोल एवं उसके गिरोह की ख़ास बाते :

1-दुर्दांत डकैत थे तथा इन पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्य मिलाकर कुल 100 से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज है।

2- दुर्दांत डकैत बबली कोल के ऊपर 6 .5 लाख रूपये से भी अधिक के इनाम घोषित थे।

3- विगत 1 महीने में बबली कोल गिरोह द्वारा उत्तर प्रदेश के कर्वी क्षेत्र से तथा धारकुंडी थाना क्षेत्र के हरसेड़ गांव से लोगों की पकड़ कर लाखों रुपए की वसूली की गई थी।

4- बबली कोल गिरोह द्वारा निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों को धमकी देकर रूपयो की उगाही करते थे तथा निर्माण कार्य में बाधा डालते थे।

5- बबली कोल गिरोह के द्वारा आस-पास के गांव में सभी औरतों एवं बच्चियों पर बुरी नजर रखी जाती थी जिससे महिलाएं एवं बच्चियां अपने आपको काफी असुरक्षित महसूस कर रही थी ,तथा पलायन भी कर रही थी।

6- डर के कारण कोई भी ग्रामीण जन रिपोर्ट करने सामने नहीं आते थे।

7- बबली कोल गिरोह के द्वारा लगातार अबोध ग्रामीणों पर अत्याचार किए जा रहे थे जिसके डर से ग्रामीण पलायन कर रहे थे ,तथा दूरस्थ जंगलों में रहने वाले ग्रामीण आदिवासी जनजाति अपने पट्टे की जमीन पर खेती नहीं कर पा रहे थे।

8- मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की पुलिस लगातार लिस्टेड बबली गैंग की धरपकड़ हेतु प्रयास भी किए जा रहे थे।बबली कोल गिरोह द्वारा ग्रामीणों को पकड़कर उनके घर वालों द्वारा पैसे की मांग की जाती थी ,जिससे पूरे क्षेत्र में आतंक का माहौल निर्मित हो चुका था तथा दोनों राज्यों की पुलिस की कई टीमें बहुत बबली कोल के खात्मे हेतु जंगल में उतरी हुई थी।तथा अंततः मध्य प्रदेश पुलिस के सतना जिले के पुलिस टीम को यह कामयाबी हासिल हुई।

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन चंचल शेखर द्वारा बताया गया है कि यह कार्रवाई चित्रकूट के तराई क्षेत्र में लगातार चलाया जाता रहेगा तथा किसी भी डकैत गिरोह को पनपने नहीं दिया जाएगा तथा जान माल की सुरक्षा हेतु रीवा जोन की पुलिस संकल्पित है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सदैव जनता का सहयोग लेकर कार्य करती रहेगी।समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस निरीक्षक रीवा जोन चंचल शेखर ,उपपुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन अविनाश शर्मा तथा सतना पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल एवं समस्त पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।

फोटो- फाइल

PSA के तहत हिरासत में लिए गए पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah !

New Delhi. जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah को सोमवार को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत हिरासत में ले लिया गया। इतना ही नहीं, जिस स्थान पर अब्दुल्ला को रखा जाएगा उसे एक आदेश के जरिए अस्थायी जेल घोषित कर दिया गया है। PSA के तहत किसी भी व्यक्ति को बिना किसी मुकदमे के दो साल तक हिरासत में रखा जा सकता है।

श्रीनगर से लोकसभा सांसद Farooq Abdullah 5 अगस्त से घर में नजरबंद हैं, जब भारत सरकार ने कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था। हाल ही में, नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसदों को फारूक और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला से मिलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन इस प्रतिबंध के साथ कि वे मुलाकात के बाद मीडिया के साथ बातचीत नहीं कर सकते।

न्यायाधीश संजीव कुमार ने सांसदों जस्टिस (रिटायर्ड) हसनैन मसूदी (अनंतनाग) और अकबर लोन (बारामूला) द्वारा दायर की गई याचिका के बाद अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र और जम्मू एवं कश्मीर प्रशासन को नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख की नजरबंदी पर नोटिस भी जारी किया।