लखनऊ. उत्तर प्रदेश की महिला पीसीएस अफसर एवं लखनऊ विकास प्रधिकरण की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने देश में अपना नाम रोशन किया है। ऋतु सुहास ने मिसेज इंडिया 2019 जीतकर अपनी कामयाबी का परचम लहराया है।
ऋतु सुहास 2004 बैच की पीसीएस अफसर हैं। बता दें, मिसेज इंडिया 2019 प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों में से 60 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होंने टैलेंट राउंड, कॉस्ट्यूम राउंड और क्वेशचन राउंड में सबको पीछाकर प्रतियोगिता में जीत हासिल की। यह प्रतियोगिता मुंबई में 10 सितंबर से चल रही थी।
ऋतु सुहास आईएएस अफसर सुहास एलवाई की पत्नी हैं जो कि अन्तर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
New Delhi. दिल्ली में गृह मंत्रालय में अमित शाह ने सोमवार को दूसरी उच्चस्तरीय बैठक ले रहे हैं। पहली High level meeting में गृहमंत्री अमित शाह के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल, गृह सचिव ए.के. भल्ला तथा खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल थे। यह बैठक खत्म हो गई है।
दूसरी बैठक गृह मंत्रालय में ‘कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम’ को लेकर चल रही है। गृह मंत्री अमित शाह बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद हैं।
जम्मू-कश्मीर में स्थिति अभी भी पूरी तरह से सामान्य नहीं हैं तथा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार को घाटी के किसी भी इलाके में कर्फ्यू नहीं लगाया गया है और शनिवार रात को घाटी में अधिकतर जगहों पर हालात शांतिपूर्ण रहे। हालांकि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाटी के कईं इलाकों में चार से अधिक लोगों के एक साथ एकत्र होने से रोकने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लगा रखी है।
अनंतनाग से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण कश्मीर के कुलगाम, पुलवामा और शोपियां जिले में सभी कारोबारी प्रतिष्ठान तथा दुकानें बंद हैं। मध्य कश्मीर के गंदेरबल, बडगाम, सोपोर, पाटन, पलहान, बांदीपोरा, अजस तथा उत्तर कश्मीर की झेलम नदी और उसके आस पास के अन्य इलाकों में भी यही स्थिति है।
शाहजहांपुर. पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। छात्रा के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में उनके खिलाफ आज केस दर्ज हो सकता है। छात्रा आज अपने बयान दर्ज कराने कोर्ट में पहुंची हैं।
शाहजहांपुर में दो कालेज के प्रबंधक तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ आज दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस मामले की जांच कर रही SIT की टीम को 23 सितंबर को अपनी जांच रिपोर्ट पेश करनी है।
शाहजहांपुर में स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में बयान दर्ज कराने छात्रा सीजेएम कोर्ट पहुंची है। माना जा रहा है कि छात्रा के बयान बयान के बाद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है। इसके बाद आज शाम तक उनकी गिरफ्तारी की भी संभावना है। इस मामले की जांच कर रही SIT सभी पक्षों से पूछताछ कर चुकी है।
छात्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रा के सीजीएम कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज होंगे। कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। एसआईटी छात्रा के बयान 161 के तहत पहले ही दर्ज कर चुकी है।
लखनऊ. असम राज्य में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के लागू होने की प्रक्रिया के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद प्रशंसक हैं। सीएम योगी ने इसको लेकर स्पष्ट कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह अभियान चलाकर उत्तर प्रदेश में भी इसको लागू कराएंगे।
असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के लागू होने की प्रशंसा करते हुए कहा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह उत्तर प्रदेश में इसी तरह का बड़ा अभियान चलाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोर्ट के आदेश को लागू करना साहसिक निर्णय है। हम लोगों को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इसके लिए बधाई देना चाहिए। अगर जरूरत पड़ी तो हम उत्तर प्रदेश में भी ऐसा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि असम में जिस तरह से NRC को लागू किया गया है, वह सीखने वाला है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असम NRC से एक अनुभव लेते हुए हम भी यूपी में इसकी शुरुआत कर सकते हैं। यह भारत की सुरक्षा के लिहाज से बेहद ही महत्वपूर्ण हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि NRC लागू करना काफी साहस भरा और बेहद महत्वपूर्ण कदम था। देश में इस तरह की चीजों को चरण-वार लागू किया जा रहा है। मुझे लगता है कि जब उत्तर प्रदेश को NRC की आवश्यकता होगी, तो हम ऐसा करेंगे। पहले चरण में तो यह असम रहा है। जिस तरह से इसे वहां लागू किया जा रहा है, वह हमारे लिए एक उदाहरण हो सकता है।
चित्रकूट. बुंदेलखंड में लंबे समय तक पुलिस के साथ जनता को परेशान करने वाले कुख्यात डकैत बबुली कोल के साथ उसके साले का अंत हो गया है। बबुली कोल पर 6 लाख तथा साले लवलेश कोल पर 1.5 लाख का ईनाम घोषित था।
उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के पाठा इलाके में करीब डेढ़ दशक से सक्रिय छह लाख रुपये का इनामी डकैत बबुली कोल का मारा गया है। उसका साथी और साला डेढ़ लाख रुपये का इनामी लवलेश कोल भी ढेर हुआ है। दोनों उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बने था।
मध्य प्रदेश पुलिस इनको मुठभेड़ में मारने का दावा कर रही है जबकि सूत्रों का मामला है कि दोनों गैंगवार में मारे गए हैं। इनके गैंग में करीब छह महीने पहले शामिल लाली कोल ने इनको मारा है।
चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बबुली कोल के साथ ही लवलेश कोल के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने सतना के पुलिस अधीक्षक से वार्ता के बाद इसकी पुष्टि की है। छह लाख का ईनामी डकैत बबुली कोल कई वर्ष से उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश पुलिस के लिए सिरदर्द बना था।
उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के पाठा इलाके में करीब डेढ़ दशक से सक्रिय छह लाख रुपये का इनामी डकैत बबुली कोल का मारा गया है। उसका साथी और साला डेढ़ लाख रुपये का इनामी लवलेश कोल भी ढेर हुआ है।
मध्य प्रदेश पुलिस ने दोनों डकैतों को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया है जबकि अपहरण के बाद फिरौती की रकम बंटवारे को लेकर उसके गैंग के ही साथी के उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मार डालने की बात सामने आ रही है। दोनों डकैतों के मरने की पुष्टि पुलिस के करने के बाद करीब 15 घंटे से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है।
हेल्थ डेस्क. जैतून का तेल एक स्वास्थ्यवर्धक तेल है। इसका प्रयोग कई तरह की बीमारियों में लाभदायक होता है साथ ही यह त्वचा संबंधी समस्याओं और सौंदर्य बढ़ाने के लिए भी खूब प्रयोग किया जाता है।
घर से लेकर ऑफिस तक के भागमभाग में महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती है। बदलती लाइफस्टाइल से लेकर खान-पान में लापरवाही महिलाओं की बिगड़ती स्वास्थ्य के जिम्मेदार है। समय से पहले ही महिलाएं डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, तनाव और इम्यूनिटी जैसी समस्याओं की शिकार हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि डाइट में ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल को शामिल कर कई प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऑलिव ऑयल के इन फायदों के बारे में।
ब्लड शुगर को करे कम
ये तेल टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी है। ये ब्लड शुगर कम करता है।
दिल के लिए दवा का काम
ऑलिव ऑयल में ओमेगा 6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दिल की बीमारियों में इसे टॉनिक की तरह माना जाता है।
कैंसर से बचाव
.ऑलिव ऑयल में पाया जाने वाले ओलिक एसिड नामक फैटी एसिड कैंसर से बचाव करता है।
झुर्रियों को करे कंट्रोल
इसके एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण महिलाओं को बुढ़ापे से बचाते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर झुर्रियां देरी से आती हैं।
ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को करे कम
इस तेल में मोनोसेचुरटेड फैट पाया जाता है जो लकवे या ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को कम करने में सहायक होता है।
वजन करे कम
ऑलिव ऑयल में वो तत्व होते हैं जो फैट कम करने में सहायक होते हैं। आप जितना अधिक इसका इस्तेमाल करेंगे, उतना ज्यादा वजन कम होगा।
मेनोपॉज में लाभकारी
ऑलिव ऑयल महिलाओं में मेनोपॉज के बाद होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस को रोकता है, ये बोन की लेयर को भी मजबूत करता है।
हेल्थ डेस्क। अपने आप को फिट रखने के लिए हम हर कोशिश करते हैं। फिर वो चाहे डाइटिंग हो या एक्सरसाइज करना हो। लोग अपने फिटनेस लक्ष्यों के अनुसार पौष्टिक भोजन का सेवन और एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं। लेकिन कई बार हम अपने रुटीन से बोर हो जाते हैं या फिर थकान ज्यादा महसूस करने लगते हैं, जिस वजह से हम एक्सरसाइज करना छोड़ देते हैं। इसके लिए हमें दिमाग को तैयार करना पड़ेगा।
माइंड मेकअप करना बहुत जरुरी है अगर आप सच में अपना वजन कम करना चाहते हैं। यदि आपका कठिन दिमाग है तो आप अपने एक्सरसाइज पर टिक सकते हैं और जल्द से जल्द अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। मानसिक क्रूरता के लिए कुछ प्रशिक्षण युक्तियां होती हैं।
एक्सरसाइज के स्टेप्स पर ध्यान दें
बहुत से लोग परिणाम पर ध्यान केंद्रित करते हैं जिसके कारण आप प्रक्रिया की ओर ध्यान नहीं दे सकते हैं। परिणामों का मूल्यांकन करने के बजाय प्रक्रिया का सफल मूल्यांकन करें।
अपनी सफलता की कल्पना करें
कल्पना प्रदर्शन में सुधार और मानसिक क्रूरता को बढ़ाने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। बेहतर परिणामों के लिए प्रत्येक एक्सरसाइज से पहले इसे करें।
खुद से सकारात्मक बात करें
अपने आप से सकारात्मक बात करना चिंता को कम करता है और आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है। इसके अलावा, यह आपको वर्कआउट में स्थिरता बनाए रखने में भी मदद करता है।
एक बयान बनाएं
एक मंत्र विकसित करें जो आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करें। इस संबंध में, आप अपने आप से सही तरीके से बात करते हैं, जितना अधिक आप इसे मानते हैं।
आत्म-जागरूकता में सुधार करें
अपने बारे में जागरूक होना महत्वपूर्ण है। इससे आपको अपनी ताकत और कमजोरी जानने में मदद मिलती है। इससे आपको मानसिक ध्यान में सुधार करने में मदद मिलती है और आपको ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई नहीं होती है।
मुंबई। Mumbai Police में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर देशभर में अपनी पहचान बनाने वाले Pradeep Sharma ने शुक्रवार को Shiv Sena का दामन थाम लिया। Pradeep Sharma शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पहुंचे जहां आधिकारिक तौर पर उनका पार्टी में प्रवेश हुआ। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अबतक Pradeep Sharma की गन बोलती थी और अब उनका मन बोल रहा है।
सुत्रों के मुताबिक, Pradeep Sharma आगामी विधानसभा चुनाव में नालासोपारा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन इस पर अभी आखिरी फैसला नहीं हुआ है। वहीं Pradeep Sharma ने कहा कि बुरे वक्त में और एनकाउंटर के दौर में बालासाहेब ठाकरे ने हमे हर तरह से सपोर्ट किया। और जब मुझे जनसेवा का मौका मिला है तो शिवसेना में ही मुझे प्राथमिकता मिली है और जो जिम्मेदारी मिलेगी वो पूरा करूंगा।
35 साल की नौकरी के बाद इस्तीफा
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही Pradeep Sharma ने 35 साल की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। प्रदीप करीब 150 ऐसे मामलों से जुड़े रहे जिनसे गंभीर अपराधियों और आतंकियों का संबंध था।
इसी के चलते Time Magazine ने उन्हें कवर पेज पर जगह भी दी थी। वर्तमान में वह ठाणे एक्सटॉर्शन सेल के प्रमुख थे। उन्होंने हाल में ही अपना इस्तीफा पुलिस महानिदेशक को भेजा था जिसे राज्य के गृह विभाग ने मंजूर कर लिया था।