31 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 284

लखनऊ: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर अशोक यादव को गोलियों से भूना, मौत !

लखनऊ. प्रदेश की राजधानी एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। मोहनलालगंज कोतवाली के पास दिनदहाड़े एक रिटायर्ड फौजी और प्रॉपर्टी डीलर पर बेखौफ मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। रिटायर्ड फौजी अशोक यादव के ऊपर ताबड़तोड़ 7 राउंड फायर किए गए। इस हमले में अशोक यादव के पेट और हाथ में चार गोलियां लगीं और वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद अशोक को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

प्रॉपर्टी डीलर अशोक यादव सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे अपनी गाड़ी से मोहनलालगंज कस्बे में आदर्श शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचे। वो जैसे ही अपने गाड़ी से उतरने लगे, उसी दौरान एक बाइक पर तीन हमलावर वहां आए और उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। तीनों हमलावरों ने अशोक पर दनादन 7 राउंड फायर किए। लहूलुहान हालत में अशोक अपनी गाड़ी से बाहर निकले और लोगों से जान बचाने की गुहार लगाई।

उधर, भीड़ इकट्ठी होती देखकर तीनों हमलावर हवा में फायर करते हुए वहां से भाग निकले। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल अशोक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। कई गोलियां लगने की वजह से देर रात अशोक यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस गोलीकांड से इलाके में दहशत का माहौल। स्कूल के ठीक सामने गोलियों की तड़तड़ाहट से बच्चे भी दहशत में हैं। दहशत से दुकानदार भी अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। करीब 3 घंटे तक पूरा बाजार बंद रहा। हालांकि अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। मगर बदमाश पुलिस की पकड़ से अभी भी कोसों दूर हैं।

स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज से पहुंची डॉक्टरों की टीम

शाहजहांपुर। पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। छात्रा ने सोमवार को अपने बयान कोर्ट में पहुंचकर दर्ज करा दिए हैं। इसके बाद देर शाम स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत बिगड़ गई।

सोमवार रात को स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी मिली तो मेडिकल कॉलेज से चिकित्सकों को बुलाया गया। कुछ निजी चिकित्सक भी आ गए। जांच के बाद पता चला कि उन्हें डायरिया हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब दस बजे चिकित्सक वहां से चले गए। स्वामी चिन्मयानंद मुमुक्षु आश्रम के दिव्य धाम में रहते हैं।

सोमवार रात करीब 9 बजे उन्होंने वहां आश्रम में रहने वाले स्टाफ के कुछ लोगों को बताया कि उन्हें बेहद कमजोरी है। वहां से राजकीय मेडिकल कालेज को फोन किया गया। कुछ ही देर में चिकित्सकों की आठ सदस्यीय टीम वहां पहुंची। विभिन्न जांचों के बाद डॉक्टर एमएल अग्रवाल ने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद को डायरिया हुआ है। चूंकि वह शुगर के मरीज पहले ही हैं इसलिए लूज मोशन होने से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। स्वामी चिन्मयानंद पुलिस की निगरानी में अपने आश्रम में हैं।

स्वामी पर दर्ज हो सकता है दुष्कर्म का मुकदमा

शाहजहांपुर में दो कॉलेज के प्रबंधक तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ आज दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस मामले की जांच कर रही एसआइटी की टीम को 23 सितंबर को अपनी जांच रिपोर्ट पेश करनी है। शाहजहांपुर में स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में बयान दर्ज कराने छात्रा सीजेएम कोर्ट पहुंची है।

माना जा रहा है कि छात्रा के बयान बयान के बाद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है। इसके बाद आज शाम तक उनकी गिरफ्तारी की भी संभावना है। इस मामले की जांच कर रही एसआइटी सभी पक्षों से पूछताछ कर चुकी है। छात्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रा के सीजीएम कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज होंगे। कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। एसआईटी छात्रा के बयान 161 के तहत पहले ही दर्ज कर चुकी है।

मुकदमा दर्ज होते ही होगी गिरफ्तारी

शाम चार बजे तक छात्रा कोर्ट में रहेगी। उसके बयान के बाद महिला पुलिस इंस्पेक्टर उसका अवलोकन करेगी। फ‍िर विवेचना व कोर्ट के आदेश के आधार पर स्वामी चिन्मानंद के खिलाफ दर्ज छात्रा के अपहरण की एफआइआर दुष्कर्म में तरमीम हो जाएगी, जिसके साथ ही स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी किसी भी समय होने की संभावना बढ़ जाएगी।

राशिफल: 17 सितंबर 2019, आज इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग, हो जाएंगे मालामाल

राशिफल: 17 सितंबर 2019, आज इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग, हो जाएंगे मालामाल

आज का राशिफल

मेष

धार्मिक यात्रा हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें।

वृष

वाहन एवं मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद ना करें। लेन देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।

मिथुन

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कर्क

यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। तनाव रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

सिंह

अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टाले। विवाद न करें।

कन्या

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

तुला

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।

धनु

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

मकर

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मीन

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

पंचांग: 17 सितंबर 2019 दिन- मंगलवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 17 सितंबर 2019 दिन- मंगलवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार-मंगलवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- भाद्रपद

पक्ष- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र- रेवती

योग- वृद्धि

तिथि-तृतीया

दिशा शूल- पूर्व में

सूर्योदय- 06:07

सूर्यास्त- 06:24

राहुकाल- सुबह 07:41 से 09:13

पाकिस्तान के समर्थन में बयान देकर बुरे फंसे शरद पवार, अब देनी पड़ी सफाई

मुंबई. पाकिस्तान की प्रशंसा के बाद विवादों में घिरे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार की सफाई सामने आई है। उन्होंने कहा है कि उनके बयान को गलत ढंग से लिया गया और उन्होंने कहा कि मैंने कभी पाकिस्तानी सरकार की तारीफ नहीं की। बता दें कि रविवार शरद पवार ने मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मै पाकिस्तान गया हूं और मुझे बहुत आदर और सम्मान मिला। इस बयान के बाद सोशल मीडिया में उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।

उन्होंने मुंबई के एनसीपी भवन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा,’मैं पाकिस्तान गया हूं और मुझे बहुत आदर और सम्मान मिला। पाकिस्तानी ऐसा मानते हैं कि अगर वह भारत में अपने रिश्तेदारों से नहीं मिल सकते तो उन्हें हर भारतीय को ही अपना रिश्तेदार सझना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा कि यहां लोग कहते कि पाकिस्तानी के साथ अन्याय हो रहा है और वह खुश नहीं है। जबकि यह सही नहीं है।

पवार की सफाई

एनसीपी चीफ ने कहा, ‘मैंने कभी पाकिस्तान की सरकार की तारीफ नहीं की और पाकिस्तान के मुस्लिमों को लेकर बीजेपी सरकार की आलोचना का तो सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार भारतीय क्रिकेट टीम के साथ मुझे पाकिस्तान जाने का मौका मिला और वहां मैंने स्थानीय लोगों में भारतीय टीम के प्रति सम्मान और आदर का भाव देखा।

शिवसैनिक राम मंदिर की पहली ईंट रखने को तैयार, कभी भी आ सकता है फैसला: उद्धव ठाकरे

मुंबई. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया। सोमवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उद्धव ने कहा कि शिवसैनिक राम मंदिर की पहली ईंट रखने के लिए तैयार हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उद्धव ने राम मंदिर का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था।

उद्धव ने कहा, ‘सरकार जो कुछ भी कर रही, उससे हमारी आशा बढ़ी है। अब ज्यादा इंतजार करना ठीक नहीं है। कोर्ट का निर्णय कुछ भी आए। जिस तरह से अनुच्छेद-370 हटाने का फैसला सरकार ने किया, उसी हिम्मत से राम मंदिर का निर्माण भी शुरू करवाए।

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अब अयोध्या मामले को लेकर रोज सुनवाई हो रही है। ऐसे में उम्मीद है कि फैसला कभी भी आ सकता है। देश का हित देखते हुए हम साथ में रहें, क्योंकि पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी हो गया। उद्धव ने मेट्रो कार शेड बनाने के लिए आरे के जंगलों को काटने के सरकार के फैसले का विरोध किया।

उद्धव ने कहा कि दिवंगत बाला साहब ने भी कहा था कि राम मंदिर की पहली ईंट अगर शिवसैनिक रखते हैं, तो यह बड़ी बात होगी। बाबरी मस्जिद तोड़ने की जिम्मेदारी बाला साहब ने कई बार सार्वजनिक रूप से ली थी। अब केंद्र की भाजपा सरकार भी राम मंदिर निर्माण पर फैसला ले।

यूपी: कक्षा 11 की छात्रा ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मैनपुरी. भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 की एक छात्रा का शव सोमवार तड़के हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। विद्यालय प्रशासन ने इसे खुदकुशी करार दिया है, जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। स्कूल में साथी छात्रों का कहना है कि, छात्रा पिछले दो दिनों से किसी बात को लेकर परेशान थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

शहर के मोहल्ला गोपीनाथ अड्डा निवासी सुभाष चंद्र पांडेय की 16 वर्षीय बेटी अनुष्का जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह विद्यालय परिसर स्थित हॉस्टल में रहती थी। सोमवार तड़के जब पीटी के लिए बच्चे सोकर उठे तो अनुष्का के शव को पंखे से लटकता हुआ पाया गया। बच्चों ने इसकी सूचना स्कूल स्टाफ को दी। इसके बाद आनन फानन में उसे फंदे से उतार कर जिला चिकित्सायल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा की मौत की सूचना उसके परिजनों को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों का कहना है कि बेटी की हत्या करके शव लटका दिया गया है। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान दिखाई पड़ रहे थे। यदि ऐसा नहीं है तो स्कूल प्रबंधन ने मुझे मौत की सूचना पहले क्यों नहीं दी? पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहने से बच रही है।

निजी अंगों में खुजली से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, तुरंत मिलेगा राहत

हेल्थ डेस्क. निजी अंगों में खुजली और जलन की समस्या से हर कोई परेशान नजर आता है। मौसम बदलते ही लोगों में इस तरह की समस्या दिखाई देना एक आम बात है। लोग इसे नजरअंदाज जरूर करते हैं लेकिन आपको बता दें कि ये किसी भी समय एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। ये समस्या Infection, यौन जनित बीमारियों, Menopause की वजह से हो सकती है।

हालांकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इस समस्या का समाधान आपके किचन में ही मौजूद है। जी हां आपकी रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या हैं वो चीजें।

नमक पानी

जब भी आपको निजी अंगों में खुजली की समस्या हो तो आप पानी में नमक मिलाकर उससे इन अंगों को साफ करें। नमक से इंफेक्शन फैलाने वाले माइक्रोब्स से निजात मिलता है। नमक शरीर से कई तरह की गंदगी को भी दूर करता है।

नीम की पत्तियां

इसके अलावा नीम की पत्तियों की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। नीम की पत्तियों को अच्छे से उबाल लें। इसके ठंडा होने के बाद अपने निजी अंगों को इस पानी से अच्छी तरह धो लें। इससे आपको खुजली से बहुत जल्द आराम मिलेगा। साथ ही स्किन की विभिन्न समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

बोरिक एसिड

बोरिक एसिड एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुणों से लैस होता है। इसको पानी में मिलाकर खुजली वाले हिस्से को धोएं। ऐसा करने से मिनटों में खुजली गायब हो जाएगी। साथ ही इंफेक्शन भी दूर होगा।

नारियल तेल

नारियल तेल त्वचा की ड्राईनेस से छुटकारा दिलाता है। साथ ही ये एंटीमाइक्रोबियल होता है जो आपको खुजली की समस्या से निजात दिलाने में रामबाण है। निजी अंगों में नारियल का तेल लगाने से खुजली में जल्द ही आराम मिलता है।

पानी और फल का सेवन

इसके अलावा खुजली की रोकथाम के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। कई समय शरीर में पानी की कमी से भी खुजली होती है। अपने निजी अंगों को गुनगुने पानी से रोज साफ करें। उस पर साबुन का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि साबुन त्वचा पर मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। साथ ही पौष्टिक खाना भी खाएं। स्किन को अच्छा रखने के लिए अधिक से अधिक फलों का सेवन करें।

गर्भवती महिलाओं के इस पोजीशन में सोएं, बच्चे पर नहीं पड़ेगा कोई असर !

लाइफस्टाइल डेस्क. एक Study के मुताबिक Pregnant women की स्लीपिंग पोजिशन और इसका उनके बच्चे पर प्रतिकूल प्रभाव के बीच कोई संबंध नहीं है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ ही साथ लगभग हर दूसरा व्यक्ति गर्भवती महिलाओं को कई चीजों पर सलाह देता है। इनमें सबसे आम सलाह में से एक है गर्भस्थ शिशु (Foetus) के रक्त प्रवाह के अपर्याप्त या अपर्याप्त जोखिम से बचने के लिए बाईं ओर करवट लेकर सोना।

लेकिन गर्भावस्था के पहले 30 हफ्तों के दौरान 8700 महिलाओं के साथ किए गए शोध में यह सामने आया कि महिलाएं बाएं, दाएं, या पीठ की तरफ सोएं, इसका उनके साथ होने वाली अनहोनी से कोई संबंध नहीं है।

अध्ययन से पता चला है कि इनमें से लगभग 22 प्रतिशत महिलाओं को गर्भावस्था की गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ा, भले ही उनकी नींद की स्थिति (sleeping position) कैसी भी हो। यानी की गर्भवती महिलाओं के सोने की पोजिशन जो भी हो, इसका उसके साथ होने वाली जटिलताओं से कोई संबंध नहीं है।

यूनिवर्सिटी ऑफ यूटा स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रसूति और स्त्री रोग के अध्यक्ष और अध्ययन के लेखक डॉ रॉबर्ट सिल्वर ने कहा, ‘हम महिलाओं को आश्वस्त कर सकते हैं कि गर्भावस्था के पहले 30 हफ्ते के दौरान, किसी भी तरह की स्लीपिंग पोजिशन सुरक्षित है।’ चूंकी अध्ययन में अंतिम 10 हफ्तों का ब्योरा नहीं लिया गया, यह नहीं कहा जा सकता कि अंतिम 10 हफ्ते में ऐसी कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो सकती।

चौथी बार शादी करने जा रही ये अभिनेत्री, कहा- इस बार ये रिश्ता बना रहेगा !

मनोरंजन डेस्क. गायिका-अभिनेत्री Jennifer Lopez Alex Rodriguez से चौथी बार शादी करने के लिए तैयार हैं। Jennifer Lopez का कहना है कि उनका और एलेक्स का शुरू से ही नाता रहा है। दो साल तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने मार्च में जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था।

यह Jennifer Lopez की चौथी शादी है। क्यूबाई वेटर ओजानी नोआ से उनकी पहली शादी 1998 में सिर्फ एक साल बाद खत्म हो गई थी। 2001 में Jennifer Lopez ने डांसर क्रिस जड से शादी की और 2003 में उनका तलाक हो गया।

2004 में उनके तीसरे पति लैटिनो गायक मार्क एंथोनी थे, जिससे उनके 11 वर्षीय जुड़वां बच्चे मैक्स और एम्मे हैं। 2014 में दोनों का तलाक हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, लोपेज का कहना है कि लेकिन इस बार उनका यह रिश्ता बना रहेगा।

गायिका ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं समझ गई हूं कि शादी सिर्फ प्यार में पड़ने और घर साझा करने से कहीं ज्यादा होता है। एलेक्स और मेरे बीच शुरू से ही एक नाता रहा है और शायद मैं उनके साथ अपना भविष्य देख सकती हूं।