नई दिल्ली। Article 370 को खत्म करने और Jammu Kashmir को दो केंद्र शासित राज्य में विभाजित करने के सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शऩ कर रहे सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah की बेटी और बहन समेत करीब दर्जन भर महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है कि अब्दुल्ला की बहन सुरैया और उनकी बेटी साफिया महिला कार्यकर्ताओं की समूह को लीड कर रही थीं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
ब्लैक आर्म बैंड पहने और तख्तियां पकड़े हुए महिला प्रदर्शनकारियों को पुलिस कर्मियों द्वारा इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी गई थी। बता दें कि ये सभी राज्य से Article 370 हटने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश में बांट जाने के फैसले का विरोध कर रही थीं। होर्डिंग्स के साथ ये महिलाएं लाल चौक पर इकट्ठा हुई थीं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अलग-थलग किया और दर्जन भर महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
बता दें कि कश्मीर घाटी में पोस्ट पेड मोबाइल सेवा बहाल होने के कुछ ही घंटों बाद एहतियात के तौर पर एसएमएस सेवा बंद कर दी गयी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कश्मीर में सोमवार को दोपहर में 72 दिनों बाद पोस्ट पेड मोबाइल सेवा बहाल कर दी गयी थी जबकि इंटरनेट अभी भी बंद है। अधिकारियों ने बताया कि शाम 5 बजे एसएमएस सेवा बंद कर दी गयी।
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रतापगढ़ से 3 बार सांसद रह चुकीं कांग्रेस नेता रत्ना सिंह बीजेपी में शामिल हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रत्ना सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ली।
कौन हैं राजकुमारी रत्ना सिंह?
राजकुमारी रत्ना सिंह का जन्म 29 अप्रैल, 1959 को हुआ। राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की पुत्री हैं। राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार और उनकी पुत्री राजकुमारी रत्ना सिंह तीन बार 1996, 1999 और 2009 में सांसद रह चुकी हैं।
बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकीं राजकुमारी रत्ना सिंह के समर्थन में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रचार कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
Mumbai. Maharashtra Assembly election 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र के रूप में अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया है।
BJP ने अपने संकल्प पत्र में आगामी 5 साल में एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया है। साथ ही संकल्प पत्र में ग्रामीण इलाकों में तीस हजार किलोमीटर तक सड़क बनाने की भी बात कही गई है। बीजेपी के इस संकल्प पत्र पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ देवेंद्र फड़णवीस की फोटो सामने में दिख रही है, जिसके ऊपर मराठी भाषा में स्लोगन है- संपन्न, समृद्ध और समर्थ महाराष्ट्र का संकल्प पत्र।
Maharashtra Assembly election 2019 के BJP संकल्प पत्र की मुख्य बातें-
महाराष्ट्र संकल्प पत्र को जारी करते वक्त बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने निम्न वादे किए-
आने वाले 5 वर्षों में महाराष्ट्र को सूखे से मुक्त करेंगे
पश्चिम से बहने वाली नदियों के पानी को गोदावरी की घाटी से रुकवाकर मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त भाग में पहुंचाएंगे
मराठवाड़ा वाटर ग्रिड महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से 11 बांधों को आपस में जोड़कर संपूर्ण मराठवाड़ा को पाइप लाइन से आपूर्ति करेंगे
कृष्णा कोयना व अन्य नदियों में बाढ़ के कारण बह जाने वाले अतिरिक्त पानी को पाश्चिम महाराष्ट्र के स्थायी सूखे भाग में लेकर जाएंगे
आने वाले 5 वर्षों कृषि में लगने वाली बिजली को सौर ऊर्जा पर आधारित करके किसानों को दिन में 12 घंटे से अधिक बिजली पहुंचाना सुनिश्चिम करेंगे आने वाले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरियों का निर्माण करेंगे।
1 करोड़ परिवारों को महिला बचत समूह से जोड़कर रोजगार के विशेष अवसर उपलब्ध कराएंगे
2022 तक प्रत्येका घर को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराएंगे।
मूलभूत सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे
राज्य की सभी सड़कों की स्थायी मरम्मत और देखभाल के लिए स्वतंत्र तंत्र का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सभी बस्तियों को 12 महीने चलने वाली सड़कों से जोड़ेंगे
ग्राम सड़क योजना के दूसरे चरण के माध्यम से 30 हजार किमी की ग्रामीण सड़कें बनाएंगे
भारत नेट और महाराष्ट्र नेट के माध्यम से संपूर्ण महाराष्ट्र को इंटरनेट से जोड़ेंगे। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना और महात्मा फुले जन आरोग्य योजना से कोई भी वंचित न रहे यह सुनिश्चिम करेंगे
21 अक्टूबर को चुनाव
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।
वर्ल्ड डेस्क। Japan University की एक छात्रा एमी हागा Social Media पर काफी वायरल हो रही हैं। इस छात्रा को यूनिवर्सिटी ने रिसर्च के लिए एक निबंध लिखने को कहा था, लेकिन छात्रा ने प्रोफेसर को कोरा कागज पकड़ा दिया। कोरा कागज देख प्रोफेसर भी आश्चर्यचकित हो गए। प्रोफेसर ने जब पेपर (Exam) को आग की रोशनी में देखा तो मामला समझ में आया।
दरअसल एमी ने कागज पर निबंध लिखने के लिए Invisible Ink (Invisible Ink) का इस्तेमाल किया था। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने एमी को फुल मार्क्स दिए। इस निबंध की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, एमी Japan University में History की छात्रा हैं। उन्हें निंजा के बारे में पढ़ना और लिखना काफी अच्छा लगता है। एमी कुछ समय पहले इगारो का निंजा म्यूजियम (Museum) देखने गई थीं।
म्यूजियम में उन्होंने क्या देखा और उनकी जर्नी कैसी रही, प्रोफेसर यूजी यामादा ने उन्हें इस विषय पर निबंध लिखने को कहा था। लेकिन एमी ने निबंध लिखने के लिए Invisible Ink का इस्तेमाल किया। Invisible Ink से पत्र लिखने को अपूरीदासी और निंजा तकनीक कहते हैं।
वर्ल्ड डेस्क। America की एक मार्केटिंग कंपनी ने एक महिला की बिकनी फोटो अपने Instagram अकांउट पर शेयर कर दी। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘ऐसी फोटो पोस्ट करने से नौकरी नहीं मिलती।
इस पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर कंपनी की काफी आलोचना होने लगी, जिसके बाद उसे माफी मांगनी पड़ी। वहीं 24 साल की महिला एमिली क्लो ने इस मुद्दे को ट्विटर पर उठाया।
अमेरिकन कंपनी Kickass Masterminds की ओर से स्लट शेम किए जाने पर एमिली ने बिकिनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं जानती हूं कि आपमें से कई लोग जॉब ढूंढ रहे हैं। आप अपने संभावित एप्पलॉयर के साथ इस तरह की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर न करें। आप निजी जिंदगी में कुछ भी करें, लेकिन प्रोफेशनल नौकरी पाने में इससे साहयता नहीं मिलेगी।
एमिली क्लो टेक्सास की रहने वाली है। उसने कहा कि मुझे कंपनी की पोस्ट से काफी धक्का लगा। एमिली ने लिखा, ‘बिकनी की एक तस्वीर की वजह से मुझे ऑब्जेक्टिफाई किया गया। एमिली ने दावा किया कि कंपनी की इस पोस्ट की वजह से मैं अनप्रोफेशनल हो गई।
वहीं, सोशल मीडिया पर एमिली क्लो को काफी सपोर्ट मिला। एक यूजर ने ट्वीटर लिखा, आप बाथिंग सूट में बहुत क्यूट लग रही हो। आपका प्रोफेशनलिज्म इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप काम करने के बाद कैसे कपड़े पहनती हैं।
मनोरंजन डेस्क। ‘BIGG BOSS’ को यूं ही टीवी का सबसे विवादित रिएलिटी शो नहीं कहा जाता। वहीं BIGG BOSS 13 भी इस मामले में बिल्कुल पीछे नहीं है। अब BIGG BOSS के घर में एक नया हंगामा देखने को मिला है।
BIGG BOSS 13 में इन दिनों घर वालों के बीच जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है। वजह है फिनाले की रेस। इसी के चलते घर में दो लड़कियां बुरी तरह भिड़ गईं। आलम ये रहा कि दोनों के बीच हाथापाई भी देखने को मिली।
दरअसल, BIGG BOSS 13 के घर में नॉमिनेशन टास्क रखा गया था। इस टास्क के लिए दो टीमें बनाई गई थीं और हर टीम को अपनी तिजोरी में ज्यादा से ज्यादा पैसे जमा करने थे।
Nominations se bachne ke liye peeche nahi hatengi ladkiyaan! Dekhiye #BiggBoss13 aaj raat 10:30 baje.
मजेदार बात ये थी कि दोनों टीम अपनी अपोजिट टीम्स की तिजोरी से पैसे चुरा भी सकती थीं। वहीं इसी फिराक में देवोलीना डंबल उठाकर दूसरी टीम की तिजोरी तोड़ने की कोशिश में दौड़ पड़ती हैं।
देवोलीना को ऐसा करते देख शेफाली उन्हें रोकने आ जाती हैं। बस फिर क्या था दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। रश्मि बचाने आती हैं लेकिन नाकाम रहती हैं। BIGG BOSS के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी इस हाथापाई का वीडियो शेयर किया गया है।
कुछ देर तक शेफाली और देवोलीना लड़ती रहती हैं लेकिन इसके बाद घरवाले दोनों को अलग करते हैं। शेफाली, देवोलीना पर आरोप लगाती हैं कि उन्होंने नाखून से खरोंच के निशान बना दिए हैं। जो भी हो ये टास्क काफी दिलचस्प रहा। हालांकि नॉमिनेशन की बात करें तो लड़कियों में रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा का नाम सामने आया है।
बिजनेस डेस्क। सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 5 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। इस उछाल के साथ सोने की कीमत अब 39,105 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
बताया जा रहा है सोने की कीमत में यह उछाल कमजोर रुपये के कारण दर्ज किया गया है। पिछले दिन सोना 39,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, मंगलवार को चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली और यह 91 रुपये गिरकर 46,809 रुपये प्रति किलोग्राम रही, सोमवार को चांदी की कीमत 46,900 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।
बिजनेस डेस्क। BSNL को त्योहारी सीजन के दौरान सितंबर माह की सैलरी नहीं मिली है। कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को एक दिन के भूख हड़ताल की धमकी दी। अब BSNL ने कहा है कि उसे पूरी उम्मीद है कि कंपनी के 1.76 लाख कर्मचारियों को सितंबर की सैलरी दिवाली से पहले मिल जाएगी।
BSNL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पीके पुरवर ने बताया कि हम दिवाली से पहले अपने संसाधनों के जरिये कर्मचारियों को वेतन देंगे। हम सेवाओं से एक महीने में 1,600 करोड़ का राजस्व अर्जित करते हैं।
BSNL का वेतन पर प्रति माह खर्च 850 करोड़ रुपये है। सूत्रों ने कहा कि यद्यपि कंपनी प्रति महीने 1,600 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करती है लेकिन वेतन को कवर करने के लिए यह राशि पर्याप्त नहीं है क्योंकि इसका एक बड़ा हिस्सा परिचालन खर्च आदि में खर्च हो जाता है। सूत्रों ने यह जानकारी भी दी कि BSNL बैंकों से सरकारी गारंटी के जरिये फंड जुटाने का प्रयास कर रही है।
टेक डेस्क। Smartphone बाजार में कई ऐसे हैंडसेट्स मौजूद हैं जो दमदार बैटरी, शानदार कैमरा, बढ़िया डिस्प्ले के साथ आते हैं। किसी भी Smartphone को बेहतर उसकी कीमत से ज्यादा उसके फीचर्स बनाते हैं। लेकिन फीचर्स को परखते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है।
Smartphone खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
जब भी आप कोई Smartphone खरीदते हैं तो उसकी स्क्रीन पर जरूर ध्यान दें। कभी भी 1920 x 1080 पिक्सल डिस्प्ल से कम का फोन न खरीदें। वहीं, अगर आप और शार्प डिस्प्ले क्वालिटी वाला फोन चाहते हैं तो 2560 x 1440 रेजोल्यूशन आपके लिए सही रहेगा। इसके अलावा स्क्रीन साइज पर भी विचार करें। ज्यादा बड़ी स्क्रीन वाला फोन खरीदने से उसकी ग्रिप बनाने में परेशानी होती है।
Smartphone खरीदने का प्लान करें तो उसकी फास्ट चार्जिंग तकनीक पर जरूर ध्यान दें। कई एंड्रॉइड Smartphone के साथ स्पेशल चार्जर भी दिया जाता है जिसके जरिए कुछ मिनटों में ही फोन 50 फीसद तक चार्ज हो जाता है।
Smartphone की परफॉर्मेंस प्रोसेसर पर ही आधारित है। मिड-रेंज सेगमेंट की बात करें तो स्नैपड्रैगन 6 सीरीज और 7 सीरीज के साथ इन फोन्स को पेश किया जाता है। यह यूजर्स को मल्टीटास्किंग में बेहद मदद करते हैं।
Smartphone में 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज की कोई वैल्यू नहीं रह गई है। लोग आजकल 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन खरीदने पर ज्यादा फोकस रखते हैं। ऐसे में हम भी आपको कम से कम 64 जीबी स्टोरेज वाला Smartphone खरीदने की सलाह देते हैं।
अगर आप फोटोग्राफी फ्रीक हैं तो आपको एक अच्छे कैमरे वाला सामार्टफोन चाहिए होता है। देखा जाए तो यह धारणा है कि महंगे Smartphone का कैमरा ही अच्छा होता है जबकि ऐसा नहीं है।
Smartphone खरीदें तो सिर्फ कुछ पैसे बचाने के लिए रिफर्बिश्ड या सेकेंड हैंड Smartphone न खरीदें। कुछ पैसे बचाने के लिए आप ऐसा फोन खरीद लेंगे जिसकी लाइफ 1 साल भी नहीं होगी। अब जाहिर है कि ऐसा फोन कौन ही खरीदना चाहेगा जो 2 या 3 साल भी न चले।
टेक डेस्क। Nokia 7.2 की शुरुआती कीमत Rs 18,599 है लेकिन फेस्टिवल सीजन के दौरान ई-कॉमर्स साइट Amazon India और Flipkart पर चल रही सेल में इस स्मार्टफोन को मौजूदा कीमत से कम कीमत में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा। इस सेल में आप Nokia 7.2 के साथ ही Nokia 8.1 को भी कम कीमत और आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं।
Amazon India पर Nokia 7.2 के 4GB रैम + 64GB वेरिएंट को Rs 17,900 में लिस्ट किया गया है जबकि इसकी ओरिजनल कीमत Rs 18,599 है। वहीं 6GB रैम + 64GB मॉडल को Rs 19,599 की बजाय 19,200 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा फोन पर नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन दिया गया है। वहीं ICICI Bank क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर आप 1,750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
Flipkart पर चल रही दिवाली सेल में Nokia 8.1 पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के 4GB रैम वेरिएंट को 14,4999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स फोन की खरीदारी पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। वहीं Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर भी 5 प्रतिशत का कैशबैक और डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Nokia 8।1 में 20MP + 13MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं 20MP का फ्रंट कैमरा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,500एमएएच की बैटरी मौजूद है।