27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 268

भारत के लिए बैंको की बैलेंसशीट को साफ-सुथरा रखना बेहद जरुरी: IMF Chief

बिजनेस डेस्क। अंतरार्ष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की मुख्य अर्थशास्त्री Gita Gopinath ने देश में जारी आर्थिक सुस्ती से निपटने के लिए सरकार को एक सलाह दी है। Gita Gopinath ने आर्थिक मंदी पर सरकार द्वारा हाल में उठाये गये कदमों की तारीफ करते हुये कहा है कि भारत के लिए वित्तीय घाटे को नियंत्रण में रखना और बैंकों के बैलेंसशीट को साफ-सुथरा बनाना जरूरी है।

भारतीय मूल की श्रीमती Gita Gopinath ने मंगलवार को IMF का वैश्विक आर्थिक परिदृश्य जारी करने के बाद संवाददाताओं के प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। जब उनसे बैंकिंग सेक्टर के संकट और देश की वित्तीय स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा “वित्तीय मोचेर् पर भारत ने हाल में कुछ कदम उठाये हैं जिनमें कंपनी कर में काटौती भी शामिल है। अभी यह नहीं बताया गया है कि इससे राजस्व पर क्या प्रभाव पड़ेगा। ।।।भारत के लिए वित्तीय घाटे को नियंत्रण में रखना महत्त्वपूर्ण होगा।

उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष के पहले पाँच महीने यानी अप्रैल-अगस्त 2019 की अवधि में देश का वित्तीय घाटा 5।54 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गया है जो बजट अनुमान का 78।7 प्रतिशत है।

श्रीमती Gita Gopinath ने कहा कि गैर-बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र में जारी वित्तीय संकट और इसके कारण आम उपभोक्ता तथा छोटे एवं मझौले उद्योग द्वारा ऋण उठाव प्रभावित होने से भारत की विकास की रफ्तार पर असर पड़ा है। सरकार ने इनसे निपटने के समुचित उपाय किये हैं।

उन्होंने कहा “बैंकों के बैलेंसशीट को साफ-सुथरा करने समेत बहुत कुछ अब भी किया जाना बाकी है। इसलिए हमने वर्ष 2020 में भारत की विकास दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान जारी किया है। उम्मीद है कि सरकार अर्थव्यवस्था के अवरोधों को दूर करने में सफल होगी।

योगी सरकार ने 30 नवंबर तक रद्द की प्रशासनिक अफसरों की छुट्टियां !

लखनऊ। अयोध्या मामले की बढ़ती सरगर्मी के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक के लिए रद्द कर दी है।

बताया जा रहा है कि 17 नवंबर तक अयोध्या मसले पर फैसला आ सकता है। इसको देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी से ही सुरक्षा (Security) की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके और प्रदेश में सद्भाव भी बनी रहे।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने आवास 5 केडी पर पुलिस के नोडल अधिकारियों की बैठक भी बुलाई थी। बैठक में डीजीपी ओपी सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी और अपर मुख्य सचिव अवस्थी सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। मीटिंग में ऑफिसर्स को साफ-साफ निर्देश दिया गया है कि किसी भी सूरत में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर आंच नहीं आनी चाहिए।

सुनवाई का आज आखिरी दिन

गौरतलब है कि रामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद की सुनवाई का आज आखिरी दिन है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सुनवाई शुरू होते ही चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई ने सभी पक्षों से कहा है कि आज शाम 5 बजे तक किसी भी हालत में बहस खत्म करें। चीफ जस्टिस ने कहा कि अब बहुत हो गया और वक्त बहस के लिए नहीं दिया सकता है। आज शाम 5 बजे तक इस पर बहस पूरी करें।

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी के हाथों बिक सकती है Bharat Petroleum

बिजनेस डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी Saudi Aramco अब भारत में कंपनी खरीदने की तैयारी कर रही है। देश की बड़ी सरकारी महारत्न तेल और गैस कंपनी BPCL (Bharat Petroleum) को Saudi Aramco खरीद सकती है।

बताया जा रहा है ये डील 510 रुपये से 1100 रुपये प्रति शेयर के बीच हो सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। इस खबर के बाद BPCL के शेयर में जोरदार तेजी आई है।

NSE (National Stock Exchange) पर BPCL का शेयर 5 फीसदी बढ़कर 515 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। केंद्र सरकार की BPCL में 53।29 फीसदी हिस्सेदारी है। सरकार ने पिछले दिनों BPCL नाम नहीं लेते हुए हिस्सा बिक्री के लिए एडवाइजर नियुक्त करने का विज्ञापन दिया था।

क्या करती हैं Saudi Aramco

सऊदी अरब की तेल कंपनी Saudi Aramco दुनिया की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली कंपनी है। हाल ही में कंपनी ने पहली बार अपने फाइनेंशियल डेटा का बॉन्ड इन्वेस्टर्स के सामने खुलासा किया है।

क्या है सरकार की योजना

सरकार पेट्रोलियम मंत्रालय की BPCL (Bharat Petroleum Corporation Limited) में हिस्सा बेचना चाहती है। BPCL में सरकार की हिस्सेदारी 53।29 फीसदी है।

केंद्र सरकार भारत के इतिहास में सबसे बड़ी निजीकरण बोली में भारत पेट्रोलियम में अपनी 53।29% हिस्सेदारी बेचेगी, जिसे Saudi Aramco खरीद सकती है।

सरकार की भारत पेट्रोलियम के अलावा कंटेनर कॉर्प और शिपिंग कॉर्प में विनिवेश के जरिये 1।05 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

BPCL में अपनी पूरी 53।3 फीसदी बेचकर सरकार का लक्ष्य 65 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसके लिए ससंद से भी मंजूरी नहीं लेनी पड़ेगी।

Kareena Kapoor संग शिल्पा शेट्टी ने शेयर की ये PHOTO, कही ये बड़ी बात

मनोरंजन डेस्क। अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सचेत रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री Shilpa Shetty सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। Shilpa Shetty अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा ने Kareena Kapoor के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

Shilpa Shetty ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सभी लड़कियां सुगर, स्पाइस और सारी अच्छी चीजों से नहीं बनी होती हैं।। कुछ लड़कियां सार्केज्म (व्यंग्य या हंसी मजाक), सनशाइन और किलर जॉलाइन’ की बनी होती हैं।’ इस तस्वीर में Shilpa Shetty और Kareena Kapoor कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं।


हाल ही में Shilpa Shetty ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह वृश्चिकासन करते हुए दिख रही थीं

Madhuri Dixit के अंदाज में Sanya Malhotra ने किया डांस, देखें VIDEO

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड अभिनेत्री Sanya Malhotra ने एक वीडियो में अपने अंदर की Madhuri Dixit को बाहर निकाला है। सान्या द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में उन्हें माधुरी के एक लोकप्रिय गाने पर नाचते हुए देखा जा सकता है।

इंस्टाग्राम के इस वीडियो में Sanya Malhotra साल 1990 में आई फिल्म ‘सैलाब’ में माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गीत ‘हमको आजकल है इंतजार’ पर हूबहू उनके ही जैसा डांस करती नजर आ रही हैं।

वीडियो के कैप्शन में सान्या ने कहा हमको आजकल है इंतजार।।डांस करने का क्योंकि पिछले कुछ समय से मैंने डांस नहीं किया है और मैं इसे मिस कर रही थी।’ इस वीडियो को अब तक 3,94,759 व्यूज मिले हैं।

बता दें कि सान्या कुछ समय पहले आयुष्मान खुराना के साथ ‘बधाई हो’ में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

चालान काटने पर नहीं, जागरुकता पर ध्यान दे पुलिस: CM योगी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम योगी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस चालान काटने को लक्ष्य न बनाए। वाहन चालकों को जागरूक करना उनका लक्ष्य होना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आमजन को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह किसी एक विभाग के कार्यक्रम से यह सफल नहीं हो सकता है। इसमें इससे जुड़े सभी विभागों के समन्वय के साथ आमजन की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम स्वयं की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करें।

इसमें इससे जुड़े सभी विभागों के समन्वय के साथ आमजन की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम स्वयं की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करें।

सीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग का दायित्व है कि यातायात के नियमों को पाठ्यक्रम में शामिल करे। परिवहन और पुलिस का दायित्व है कि स्कूल-कॉलेजों में गोष्ठी कर बच्चों और अभिभावकों को यातायात के नियमों से अवगत करें।

स्वास्थ विभाग अपना दायित्व निभाए। किसी दुर्घटना के बाद रिस्पांस टाइम काफी कम हो, इससे हम जनहानि कम सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन यहीं तक सीमित न रहे, इसके लिए गोष्ठयां और जागरूकता कार्यक्रम होने चाहिए। कहा कि मेरा मानना है कि प्रति वर्ष ड्राइविंग लाइसेंस रिनीवल होना चाहिए। हम एक तरफ जागरूकता कार्यक्रम करें वहीं जो लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं उनके खिलाफ सख्ती भी दिखाएं।

अलीगढ़: पंखे से लटका मिला AMU के छात्र का शव, मची सनसनी

अलीगढ़. अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में सनसनी फैल गई है। छात्र का शव AMU के मुमताज हॉस्टल में मंगलवार देर रात कमरे में फंदे पर लटका मिला। वहीं इस घटना के बाद AMU में बवाल मच गया है।

मृतक छात्र की पहचान पीलीभीत निवासी मोहम्मद अनस उद्दीन शम्सी के रूप में हुई है। अभी तक छात्र के आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, छात्र अनस उद्दीन शम्सी मुमताज हॉस्टल के कमरा नंबर 22 में रहता था। उसके साथ तीन और छात्र रहते थे। मंगलवार को अनस कमरे में अकेला था। काफी समय तक कमरे में किसी तरह की हलचल न होने पर अन्य छात्रों ने कमरे में झांककर देखा तो वो पंखे से लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि यह छात्र AMU से 2018-19 में मास्टर इन सोशल वर्क (एमएसडब्लू) कर चुका था और अब पीएचडी की तैयारी कर रहा था।

AMU के प्रवक्ता प्रो. शाफे किदवई के मुताबिक, छात्र ने कमरे में आत्महत्या की है। इसका कारण पता नहीं चल सका है। वहीं छात्र द्वारा आत्महत्या की सूचना देने के बाद भी पुलिस के समय पर न पहुंचने पर छात्रों का गुस्सा भी देखने को मिला। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है।

योगी सरकार 25 हजार होमगार्डों को क्यों दे रही है अपनी नाकामी की सजा: मायावती

लखऩऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 25 हजार होमगार्ड जवानों की ड्यूटी समाप्त करने के फैसले पर यू-टर्न ले लिया है। वहीं विपक्ष इस मु्द्दे को लेकर सरकार पर जबरदस्त हमला बोल रही है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

बसपा मुखिया मायावती ने पूछा कि सरकार रोजगार देने की बजाय बेरोजगारी को और क्यों बढ़ा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में अराजकता और ज्यादा बढ़ेगी।

बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘यूपी सरकार अपनी गलत आर्थिक नीतियों की सजा 25 हजार होमगार्डों को बर्खास्त करके उनके परिवार के लाखों लोगों को क्यों दे रही है ? इससे प्रदेश में अराजकता और ज्यादा बढ़ेगी। सरकार रोजगार देने के बजाए बेरोजगारी को और क्यों बढ़ा रही है ? सरकार जनहित पर समुचित ध्यान दे तो बेहतर है।

बता दें कि पुलिस विभाग ने 25 हजार होमगार्ड जवानों की ड्यूटी समाप्त करने का निर्णय लिया था। थानों में पुलिस बल की कमी की वजह से पिछले दिनों होमगार्ड जवानों को कानून व्यवस्था की ड्यूटी में लगाने का निर्णय लिया गया था। जो थानों से लेकर चौराहों पर ट्रैफिक तक संभाल रहे हैं। होमगार्ड जवानों द्वारा दी गई सेवा के मानदेय का माहवार आकलन एक हफ्ते में करने को भी कहा गया है।

हालांकि बाद में योगी सरकार ने अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि किसी भी होमगार्ड को नहीं निकाला जाएगा, सभी अपनी दीपावली अच्छी तरह मनाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि कोई भी होमगार्ड बेरोजगार नहीं होगा। होमगार्ड मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संवेदनशील हैं। जरूर कोई रास्ता निकलेगा।

राशिफल: 16 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों के लिए दिन लाभदायक, धन लाभ के योग, देखें राशि

राशिफल: 16 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों के लिए दिन लाभदायक, धन लाभ के योग, देखें राशि

आज का राशिफल

मेष

धार्मिक यात्रा हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें।

वृष

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहर सहायता से कार्य होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी।

मिथुन

अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टाले। विवाद न करें।

कर्क

यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। तनाव रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

सिंह

वाहन एवं मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद ना करें। लेन देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या

कोई कागजी काम भी बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। घर बाहर पूछ परख होगी। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ होगा।

तुला

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

धनु

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। बौद्धिक कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

मकर

सम्पति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंदी सक्रीय रहेंगे। धनार्जन होगा।

कुंभ

कार्यसिद्धि होगी। वरिष्ठजनों की सहायता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। लाभ होगा।

मीन

बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ का ध्यान रखें। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य ना करें।

चरखी दादरी में बोले PM मोदी- हरियाणा का हर व्यक्ति बोलता है ‘म्हारी छोरी के छोरो से कम हैं !

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए चुनाव प्रचार अब अपने आखिरी दौर में है। मंगलवार को PM Narendra Modi ने हरियाणा के चरखी दादरी में एक जनसभा को संबोधित किया।

PM Modi ने इस दौरान कहा कि मैं दो दिन से हरियाणा में हूं। हवा का रुख साफ-साफ पता लग रहा है। BJP दोबारा हरियाणा की सेवा करे, ये जनता ने फैसला कर लिया है। हरियाणा का ये क्षेत्र अब 4-5 नेशनल हाईवे से जुड़ गया है, नए मेडिकल कॉलेज यहां बन रहे हैं, लॉस्टिक हब बन रहा है। ये सब तब हो रहा है जब आपने डबल इंजन लगाया। दिल्ली में नरेन्द्र मोदी का इंजन और हरियाणा में मनोहर लाल जी का इंजन।

PM Modi ने कहा कि हरियाणा के गांव अगर आगे ना आते, तो बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का आंदोलन इतना व्यापक और इतना प्रभावी न होता, इतना परिणामकारी न होता। हरियाणा का हर व्यक्ति बोलता है ‘म्हारी छोरी के छोरो से कम हैं। ये दीवाली हमारी बेटियों के नाम होनी चाहिए। जो बेटियां लक्ष्मी बनकर हमारे परिवार, हमारे समाज, हमारे देश को गौरव दे रही हैं, उनकी उपलब्धियों का पूजन ज़रूर होना चाहिए।

PM Modi ने कहा कि कभी दो तीन सीटों वाली BJP आज हरियाणा में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में आप सब के आशीर्वाद और प्रेम के कारण पहुंची है। पवित्रता, परिश्रम और ईमानदारी पर आज हरियाणा की जनता मुहर लगा रही है। हरियाणा मुझे खींच के ले आता है, इतना प्यार आपने मुझे दिया है। मैं आप लोगों से आशीर्वाद लेने और आपको नमन करने आता हूं। मुझे यहां से एक ऊर्जा मिलती है।

PM ने आगे कहा कि विकास को ध्यान में रखकर, राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर आपके द्वारा दिए गए वोट ने बांटने वाली राजनीति को परास्त कर दिया है। हरियाणा ने जो शत-प्रतिशत समर्थन इस बार लोकसभा चुनाव में BJP को दिया है, उसका असर आज दिख रहा है। हमारे गांव देश में हो रहे सामाजिक परिवर्तन को गति दे रहे हैं। हमारे गांव ही अपनी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखते हुए समाज को नई सोच और नए रास्ते पर ले जा रहे हैं। देश के गांवों ने ही खुले में शौच से मुक्ति का संकल्प सिद्ध किया।