27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 270

बालों को बनाएं काले और घने, आपकी सुंदरता में लग जाएंगे चार चांद !

फैशन डेस्क. महिलाओं को काले और घने बाल उसकी सुंदरता को चार चांद लगा देता है। कमर तक लहराते काले बाल महिलाओं को काफी आकर्षक लगते हैं। हालांकि यह बात अलग है कि कुछ महिलाओं के बाल काफी ग्रोथ करता है और कुछ की नहीं।

बहुत सारी महिलाओं के बाल बहुत धीरे ग्रोथ करता है। जिसके चलते वे स्पेशल हेयर स्टाइल कभी ट्राई नहीं कर पाती हैं। पार्टी या त्योहारी सीजन में कुछ अलग दिखने के लिए महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि काश उनके भी बाल काले और घने हों।

बालों की ग्रोथ के लिए उन्हें सही तरह से नॉरिश करना न भूलें। बालों में 1 या दो दिन के लिए तेल लगाएं। उन्हें स्टीम दें ताकि सिर के रोमछिद्र खुलें। प्राकृतिक उत्पादों जैसे केला, दही, मेथी और शहद जैसी चीजों से हेयर पैक बनाकर बालों पर लगाएं। बालों को अंडे या किसी सिलिकॉन फ्री कंडीशनर से कंडीशन करें। ऐसा करने से आपके बाल बेहतर होंगे।

दो मुहें बालों की समस्या बालों की रौनक ही नहीं बल्कि उनकी ग्रोथ भी खत्म कर देती है। इसलिए अगर आपके बाल बेजान और दो मुंहे हो रहे हैं तो सबसे पहले अपने बालों को नियमित तौर पर ट्रिम करवाएं।

शैंपू का यूज करें कम

बालों की प्राकृतिक नमी बरकरार रखने के लिए शैम्पू से दूरी बनाना काफी जरूरी है। दरअसल, कई शैम्पू ऐसे होते हैं जो बालों की प्राकृतिक नमी चुरा लेते हैं। इसलिए बेहतर हैं कि सप्ताह में 1 बार या बहुत जरूरी है तो सप्ताह में दो बार ही शैम्पू करें।

बालों में एलोविरा लगाएं

बाल काले और घने करने के लिए एलोविरा को बालों में लगाएं। इससे बाल मजबूत और घने होते हैं। इसमें केमिकल भी नहीं होता है जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सके। इसलिए इसका इस्तेमाल करें।

यूपी: बाइक सवार बदमाशों ने BJP नेता पर बरसाई गोलियां, बाल-बाल बचे

मैनपुरी. उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। वहीं अब मैनपुरी से बीजेपी जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता पर फायरिंग का नया मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि बीती देर रात को बीजेपी आलोक गुप्ता अपने आवास के कैंपस में टहल रहे थे। उसी समय बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। करीब 7 राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में आलोक गुप्ता बाल-बाल बच गए। परिसर में ही खड़ी गाड़ी को गोली लग गई। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। एक गोली मकान की दीवार पर भी लगी।

मैनपुरी के अवधनगर मोहल्ले में बीजेपी जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता का आवास हैं। जहां उन पर हमला हुआ। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

प्रदेश में भले ही बीजेपी की सरकार है लेकिन बीजेपी के नेता ही सुरक्षित नहीं दिख रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत बड़े नेताओं पर लगातार हमले जारी हैं। मैनपुरी में सोमवारी की रात अपने घर में टहल रहे बीजेपी जिलाध्यक्ष पर फायरिंग का मामला सामने आया। आलोग गुप्ता पर तीन बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। गाड़ी के पीछे छिप कर उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि रात के करीब 11 बजे उन पर हमला हुआ। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी अजय शंकर ने इस मामले को लेकर कहा कि बीजेपी जिलाध्यक्ष के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

UP: एक झटके में पुलिस विभाग में तैनात 25 हजार होमगार्ड बेरोजगार !

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग ने होमगार्डों की सेवाएं न लेने का फैसला लिया है। जिससे एक ही झटके में 25 हजार होमगार्ड बेरोजगार हो गए हैं। इस संबंध में एडीजी पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज बीपी जोगदंड ने आदेश जारी कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, योगी सरकार ने बजट का हवाला देते हुए इनकी ड्यूटी समाप्त करने का फैसला लिया। पुलिस विभाग के कर्मियों के बराबर वेतन करने के बाद पुलिस विभाग का बजट डगमगा गया। जिसके बाद इस बैलेंस को बराबर करने के लिए 25 हजार होमगार्डों की छटनी की गई है।

पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कानून व्यवस्था की दृष्टिगत पुलिस विभाग में रिक्ति के सापेक्ष 25000 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 28 अगस्त को हुई बैठक में इस ड्यूटी को समाप्त करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय प्रयागराज की ओर से आदेश जारी कर होमगार्ड की तैनाती तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

बता दें, प्रदेश में होमगार्ड के कुल स्वीकृत पद एक लाख 18 हजार हैं। इसमें से खाली पदों की संख्या 19 हजार है। अभी तक शेष 99 हजार में से 92 हजार होमगार्ड को महीने में कम से कम 25 दिनों की ड्यूटी दी जा रही थी। लेकिन होमगार्ड के लिए बजट न होने के कारण पुलिस महकमे में लिए गए 25 हजार होमगार्ड की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

राशिफल: 15 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी संकट मोचक बजरंगबली की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे !

राशिफल: 15 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी संकट मोचक बजरंगबली की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे !

आज का राशिफल

मेष

आपके फ़ैसले में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है।

वृष

भले ही आप उत्साह से लबरेज़ हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। आज के दिन संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे।

मिथुन

बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा ज़ाया न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता ज़रूर है। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार-मुहब्बत के लिए काफ़ी वक़्त मिलेगा, लेकिन सेहत गड़बड़ हो सकती है।

कर्क

काम का दबाव बढ़ने के साथ ही आप मानसिक उथल-पुथल और दिक़्क़त महसूस करेंगे। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है।

सिंह

शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें।

कन्या

आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा।

तुला

सेहत को लेकर ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। आप माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नज़रिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक

यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। काम टालने से कभी किसी का भला नहीं होता। पूरे हफ़्ते बहुत-सा काम इकट्ठा हो गया है, इसलिए अब बिना देरी शुरू हो जाएँ।

धनु

आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। आज आप अपने जीवनसाथी से काफ़ी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं। अकेलेपन का एहसास बहुत अखरता है और यह आज आपको जकड़ने की कोशिश कर सकता है। इसे ख़ुद पर क़ाबू न करने दें, बाहर जाकर कुछ दोस्तों के साथ समय बिताएँ |

मकर

आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं।

कुंभ

आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आप आराम करना और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।

मीन

निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी।

UP: छुट्टी ने मिलने से आहत यूपी 100 के दीवान ने खाया जहर !

सैफई। उत्तर प्रदेश के सैफई में छुट्टी न मिलने से परेशान पुलिस दीवान ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकशी की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजन छुट्टी न मिलने से दीवान के मानसिक तनाव में होने की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस अफसरों ने एक दिन पहले अवकाश स्वीकृत करने और सोमवार को रवानगी की जानकारी दी है।

जनपद मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के नगला जैदी निवासी 50 वर्षीय राधाकिशन यादव दीवान इन दिनों राजेपुर थाना क्षेत्र में यूपी 100 में तैनात था। वह परिवार समेत फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी नीरज यादव उर्फ टिंकू के मकान में किराए पर रह रहे हैं। रविवार को वह ड्यूटी के बाद घर पहुंचे। देर शाम उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।

हालत बिगडऩे पर मकान मालिक नीरज यादव ने राधाकिशन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। दीवान की पत्नी अनीता देवी, पुत्र गौरव, भतीजा बंटू व पुलिस कर्मी लोहिया अस्पताल पहुंचे। परिवारवालों के मुताबिक दीवान राधाकिशन ने 15 दिन पूर्व छुट्टी के लिए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। छुट्टी स्वीकृत न होने से आहत होकर दीवान यह कदम उठाया है।

झांसी एनकाउंटर पर पहली बार बोले CM योगी- दो बार मुठभेड़ के बाद पुष्पेंद्र मारा गया !

लखनऊ। झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव पर पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी चुप्पी तोड़ी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि पुष्पेंद्र यादव की पुलिस से दो बार अलग-अलग मुठभेड़ हुई थी, जिसमें वह मारा गया। अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई होने से उन्हें बुरा लग रहा है।

एक निजी चैनल के पत्रकार से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पहले दरोगा को गोली मारी गई। फिर दूसरी टीम ने रोकने की कोशिश की तो मुठभेड़ हुई और अपराधी मारा गया। जानबूझकर लोगों को नहीं मारा जा रहा है। मुझे लगता है कि अखिलेश यादव की जो प्रकृति रही है, उन्होंने सत्ता में रहते हुए भी हर माफिया, गुंडा, अपराधी और प्रदेश देश की सुरक्षा के लिए जो भी लोग खतरा बने हुए थे उनके सगे बने हुए थे। आज जब उनके अंदर भय पैदा हुआ तो इनको बुरा लगना स्वाभाविक है।

झांसी की घटना पूरी तरह से एनकाउंटर

मुख्यमंत्री ने कहा, झांसी की घटना पूरी तरह एनकाउंटर की घटना है। गाड़ी के लिए किया गया एनकाउंटर नहीं था। लेकिन पुलिस को जब मैसेज किया की इंस्पेक्टर को गोली मारकर गाड़ी को लूटा गया है तो 40 किलोमीटर दूर पुलिस की दूसरी टीम से उसका सामना हुआ। जिसके साथ हुए मुठभेड़ में अपराधी मारा गया। इसमें जो भी होगा उसमें सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुझे लगता है कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। न पुलिस को, न नेता को और न ही अपराधियों को। कानून का राज होगा।

मैं Congress नहीं छोडूंगा, चाहे पार्टी कोई भी फैसला ले: संजय निरुपम

New Delhi। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बगावत करने वाले Congress के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Nirupam ने कहा है कि मैं Congress नहीं छोडूंगा चाहे पार्टी कोई भी फैसला ले।

एक चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं किसी और पार्टी में नहीं जाना चाहता हूं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मुझे मुंबई अध्यक्ष पद से हटाया गया जिसका मुझे बहुत दुख हुआ है।

एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में Congress के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Nirupam ने कहा कि पार्टी में अगर कुछ भी गलत होगा तो मैं बोलूंगा। उन्होंने कहा कि मैं बेखौफ और बेबाक हूं। उन्होंने कहा कि Congress इस वक्त बुरे दौर से गुजर रही है।

उधर, Congress के बागी नेता Sanjay Nirupam ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा है कि राहुल गांधी की मुंबई रैली में मेरी अनुपस्थिति को लेकर जो बातें की जा रही हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं। एक पारिवारिक कार्यक्रम की वजह से मैं पूरे दिन व्यस्त रहा था और इस बारे में मैंने राहुल गांधी को पहले ही बता दिया था। वह मेरे नेता हैं और वह हमेशा ही मेरे लिए एक जैसे रहेंगे।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में टिकट बंटवारे से नाराज Sanjay Nirupam ने Congress पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कुछ सीटों को छोड़कर महाराष्ट्र में पार्टी की जमानत जब्त होगी। Congress नेता Sanjay Nirupam ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं पार्टी छोड़ना चाहूंगा, लेकिन अगर पार्टी के भीतर चीजें इस तरह जारी रहती हैं, तो मुझे नहीं लगता कि मैं पार्टी में लंबे समय तक रह सकता हूं। मैं चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लूंगा।

PMC Bank घोटाला: HDIL के चेयरमैन राकेश वधावन समेत 3 लोग पुलिस हिरासत में

Mumbai। मुंबई की एक अदालत ने सोमवार को पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (PMC) घोटाले मामले में आरोपी पूर्व अध्यक्ष एस। वरयाम सिंह और HDIL के चयरमैन और प्रबंध निदेशक राकेश कुमार वधावन और उनके सारंग वधावन को 16 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

PMC बैंक के कामकाज में अनियमितताएं और रीयल एस्टेट कंपनी HDIL को दिये गये कर्ज के बारे में सही जानकारी नहीं देने को लेकर उस पर नियामकीय पाबंदी लगा दी गयी हैं। बैंक ने HDIL को अपने कुल कर्ज 8,880 करोड़ रुपये में से 6,500 करोड़ रुपये का ऋण दिया था।

यह उसके कुल कर्ज का करीब 73 प्रतिशत है। पूरा कर्ज पिछले दो-तीन साल से एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) बनी हुई है। बैंक पर लगायी गयी पाबंदियों में कर्ज देना और नया जमा स्वीकार करने पर प्रतिबंध शामिल हैं। साथ ही बैंक प्रबंधन को हटाकर उसकी जगह आरबीआई के पूर्व अधिकारी को बैंक का प्रशासक बनाया गया।

PMC बैंक रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त प्रशासक के अंतर्गत काम कर रहा है। बैंक के पूर्व प्रबंधकों की पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा जांच कर रही है। PMC 11,600 करोड़ रुपये से अधिक जमा के साथ देश के शीर्ष 10 सहकारी बैंकों में से एक है।

Virat Kohli गांगुली और धौनी से बेहतर कप्तान हैं: गौतम गंभीर

स्पोर्ट्स डेस्क। Team India के पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर ने कुछ समय पहले Virat Kohli की कप्तानी पर सवाल खड़े किए थे, उन्होंने कहा था कि महेंद्र सिंह धौनी और रोहित शर्मा की वजह से विराट अच्छे कप्तान हैं।

हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के बाद उनके सुर कुछ बदल गए हैं। गंभीर का मानना है कि विराट की कप्तानी धौनी, Sourav Ganguly और राहुल द्रविड़ से अलग और बेहतर है।

गंभीर ने कहा कि विराट का निडर एटिट्यूड और माइंडसेट ऐसा है, जो टेस्ट क्रिकेट में जीत के लिए खेलता है, वो चाहे भारतीय धरती हो या फिर विदेशी धरती। यही चीजें उन्हें धौनी, गांगुली और द्रविड़ से अलग करती हैं।
रविवार को विराट की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट जीता और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हराया। घरेलू धरती पर ये भारतीय टीम की 11वीं टेस्ट सीरीज जीत थी, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। इन 11 में से 9 सीरीज में टीम की कमान विराट के हाथों में रही है।

विराट में हारने का डर नहीं

गंभीर का मानना है कि विराट के अंदर डर नहीं है और इसी वजह से वो इतने सफल कप्तान हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर आप हारने से डरेंगे तो आप कभी जीत नहीं सकते हैं और मुझे लगता है विराट के अंदर ये सबसे बड़ा प्लस प्वॉइंट है। वो हार से डरता नहीं है।’ 2014 में जबसे Virat Kohli टेस्ट कप्तान बने हैं, तब से लेकर अभी तक भारत महज दो टेस्ट सीरीज हारा है। एक दक्षिण अफ्रीका में और एक इंग्लैंड में। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में जीत दर्ज की है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर की आज बहू बनेगी ये फेमस Actress !

मनोरंजन डेस्क। टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह आज शादी के बंधन में बंधने वाली है। जिसके बाद वह कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनेंगी। मोहिना सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लेंगी। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में होंगी।

मोहिना-सुयश की शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों परिवारों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त इस शादी में शामिल होंगे। यही नहीं विदेशों से भी मेहमान पहुंच चुके हैं। मोहिना खुद भी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

अभिनय करने से पहले मोहिना रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में नजर आई थीं। शो में मोहिना कोरियाग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया। टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मोहिना ने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म ‘एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस’ में नजर आई थीं।

मोहिना राजसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो रीवा (मध्य प्रदेश) की राजकुमारी हैं। मोहिना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और काफी रॉयल जिंदगी जीती हैं। मोहिना ने इसी साल 8 फरवरी को सुयश से सगाई की थी। सगाई की रस्मों का आयोजन रीवा में हुआ था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। मोहिना ने एक बैचलर पार्टी का भी आयोजन किया था। यह पार्टी एम्सटर्डम में रखी गई थी।