27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 262

जनता को सुरक्षा का एहसास, अपराधियों में भय सरकार की प्राथमिकता: CM योगी

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस पर लखनऊ पुलिस लाइन में शोक परेड की सलामी लेने के साथ पुलिसकर्मियों के साहस तथा शौर्य की सराहना की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षा का अहसास कराने के साथ अपराधियों में भय व्यापत कराना सरकार की प्राथमिकता है.

पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस वर्ष पांच शहीदों ने पुलिस विभाग के साथ प्रदेश का गौरव बढ़ाया है. उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. ऐसे शहीदों के लिए हम हमेशा ऋणी रहेंगें. हमारी सरकार शहीद परिवारों के साथ है, उनकी हर संभव मदद करेगी. उन्होंने कहा कि इसस पहले गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया. सरकार ने अब तक 28, 400 पुलिसकर्मियों को प्रोन्नत किया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता ही अपराधियों में कानून का भय व्याप्त कराने के साथ जनता को सुरक्षा का अहसास कराने की है. इसमें हमको पुलिस से बराबर सहयोग मिल रहा है. अब तक सौ से अधिक अपराधियों को एनकाउन्टर में मारा गया है जबकि इससे अधिक संख्या में बड़े अपराधी जेल में बंद हैं. अब जनता में सुरक्षा की भावना व्यापत हुई है.

प्रयागराज कुंभ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को बधाई दी. महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियों बल का गठन किया गया है. गैंगस्टर में 23, 700 वांछित अभियुक्त जेल जा चुके हैं. कानून के भय के चलते ही 16,285 वांछित अपराधी जमानत कैंसिल कराकर जेल जा चुके हैं.

अब यूपी डायल 100 को 112 कर दिया जाएगा. महिलाओं की शिकायतों के लिए अलग से एप तैयार किया गया है. 5,400 महिलायों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके साथ ही यूपी कॉप एप का दो लाख से अधिक लोग लाभ उठा रहे हैं. पुलिस बल जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी. अब प्रदेश में कोई संगठित अपराधी जेल से बाहर नहीं है.

बिजनेस पार्टनरों के बीच हुई कहासुनी के दौरान पूर्व DIG के बिल्डर बेटे की गोली मारकर हत्या

गुजरात : कच्छ में दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष में 6 लोगों की हुई मौत
गुजरात : कच्छ में दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष में 6 लोगों की हुई मौत

क्राइम डेस्क. रविवार रात पूर्व DIG सभाजीत सिंह के बिल्डर बेटे बलवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बलवंत अशोक विहार कालोनी में एक अपने मित्र के यहां दावत पर गए थे. वहां पार्टनरों के बीच कहासुनी के दौरान एक ने बलवंत पर गोली चला दी. आनन-फानन में बलवंत को सिंह मेडिकल नर्सिंग होम ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बलवंत की मौत की खबर मिलते ही मित्रों व परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया.

गुजरात : कच्छ में दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष में 6 लोगों की हुई मौत
गुजरात : कच्छ में दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष में 6 लोगों की हुई मौत

वहीं कांग्रेस के एक नेता और बिल्डर पर हत्या का आरोप लगाया गया. हालात को देखते हुए कई थानों की फोर्स बुला ली गई. आरोपित कांग्रेसी नेता के घर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला. देर रात पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए देने से मना कर दिया. देर रात तक पुलिस परिजनों का समझाने में जुटी थी. परिजनों के आक्रोश को देखते हुए सिंह मेडिकल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई.

रियल इस्टेट के कारोबार से जुड़े बलवंत सिंह सत्य साई बाबा इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पार्टनर थे. कंपनी में इन दिनों विवाद चल रहा है. रविवार को गोपाल सिंह के पहड़िया अशोक विहार कॉलोनी में मीटिंग बुलाई गई थी. बताते हैं मीटिंग में तीसरे पार्टनर काग्रेस नेता पंकज चौबे के साथ कुछ अन्य लोग भी थे. बलवंत अपनी बुलेटप्रूफ कार और लाइसेंसी पिस्टल के साथ गए थे. मीटिंग के दौरान खानपान की भी व्यवस्था थी.

बलवंत देर रात अचानक गोपाल सिंह के घर के बाहर आए. इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी. उनके चालक ने देखा कि बलवंत के पेट से खून निकल रहा है. चालक उन्हें लेकर अस्पताल भागा लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि गोपाल सिंह ने अभी तक की पूछताछ में बताया है कि गोपाल सिंह के निकलने से कुछ देर पहले पंकज चौबे वहां से निकल चुका था.

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की जबरदस्त पिटाई, Video हुआ वायरल

क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक गांव में विवाहित प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में प्रेमी को पेड़ से बांधकर पिटाई की. वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी में अब जुट गई है.

बताया जा रहा है एक युवक का एक युवती से बहुत पहले से संबंध चला आ रहा है. इस बीच युवती की शादी एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव में हो गई और वह अपने ससुराल चली गई. बताया जा रहा है कि एक माह पहले प्रेमिका ने युवक को मिलने के लिए ससुराल बुलाया. ससुराल में मिलने के दौरान ही महिला के परिवार के सदस्यों ने युवक को पकड़ लिया और पेड़ में बांधकर उसकी पिटाई की. साथ ही उसका वीडियो भी बना लिया. किसी ने अब इस वीडियो को वायरल कर दिया है.

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार टंडन ने कहा कि इस मामले में बिनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह की हरकत को किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ पुलिस जरूरी कार्रवाई करेगी. इस बाबत निर्देश भी शासन स्तर से प्राप्त हुआ है. इसलिए इस तरह के मामले में सख्ती बरती जाएगी. किसी की मनमानी नहीं चलेगी.

UP उपचुनाव 2019: रामपुर में पकड़े गए 7 फर्जी एजेंट, मतदान केंद्रो पर बढ़ाई गई सुरक्षा

लखनऊ. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मतदान जारी है. मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से शुरु हो गया है. वहीं बहुत कम लोग ही वोटिंग के लिए बाहर निकले हैं. इसी बीच रामपुर में मतदान में हो रही गड़बड़ी को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

रामपुर सीट पर पुलिस ने अलग-अलग मतदान बूथों से 7 फर्जी एजेंट पकड़े हैं. बताया जा रहा है कि ये एजेंट सपा की उम्मीदवार तंजीन फातिमा के पक्ष से काम कर रहे थे. हालांकि सभी एजेंटों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एजेंटों की जांच शुरू कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, रामपुर के थाना कोतवाली के हादी स्कूल में बने पोलिंग बूथ से 2 बीएलओ को हिरासत में लिया गया. ये दोनों राजनीतिक दल की पर्ची बांट रहे थे. 139 बूथ पर महिला डिग्री कॉलेज से भी जावेद नाम का पोलिंग एजेंट हिसरत में लिया गया. लेटर पर पार्टी से ऑथेंटिक साइन न होने के कारण यह कार्रवाई की गई. वहीं दो फर्जी एजेंटों को रज़ा डिग्री कॉलेज से पकड़ा गया. जबकि दो एजेंट अन्य जगह हिरासत में लिए गए.

डीएम रामपुर आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि दो संदिग्ध लोग बूथ के पास पकड़े गए हैं, जिनसे पूछताछ जारी है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. शहजादनगर और सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने भी सात लोगों को मतदान में गड़बड़ी करने के आरोप में हिरासत में लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए कुल 109 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनकी किस्मत का फैसला इन सीटों के कुल 41,08,328 मतदाता करेंगे जिनमें 22,13,466 पुरुष, 18,94,724 महिला और 138 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.

प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए कुल 4529 पोलिंग बूथ और 2307 मतदान केंद्र बनाए हैं. क्रिटिकल बूथों की निगरानी के लिए 429 बूथों पर वेबकास्टिंग भी कराई जा रही है.

उपचुनाव में 5435 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कंट्रोल यूनिट, 5435 बैलट यूनिट और 5888 VVPAT पर मतदान हो रहा है. शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने को पर्याप्त अर्धसैनिक बल तैनात है. चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 1142 भारी वाहन, 1263 हल्के वाहन और 21,584 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं.

UP उपचुनाव 2019: सुबह 11 बजे तक 19.14 फीसदी मतदान, लखनऊ में सबसे कम वोटिंग

लखनऊ. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मतदान जारी है. मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से शुरु हो गया है. वहीं बहुत कम लोग ही वोटिंग के लिए बाहर निकले हैं. इसी बीच रामपुर में मतदान में हो रही गड़बड़ी को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

यूपी में 11 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 19.14 प्रतिशत मतदान हुआ है. जिसमें लखनऊ की कैंट सीट पर सबसे कम वोटिंग हुई है. 11 बजे तक लखनऊ की कैंट सीट पर 09.40 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं सहारनपुर की गंगोह सीट पर सबसे ज्यादा 30.40 प्रतिशत मतदान हुआ.

11 बजे तक सहारनपुर की गंगोह सीट पर 30.40 प्रतिशत मतदान.

11 बजे तक रामपुर सीट पर 15.48 प्रतिशत मतदान.

11 बजे तक अलीगढ़ की इग्लास सीट पर 16.20 प्रतिशत मतदान.

11 बजे तक लखनऊ की कैंट सीट पर 09.40 प्रतिशत मतदान.

11 बजे तक कानपुर की गोविंदनगर सीट पर 14.00 प्रतिशत मतदान.

11 बजे तक चित्रकूट की मानिकपुर सीट पर 18.70 प्रतिशत मतदान.

11 बजे तक प्रतापगढ़ सीट पर 19.00 प्रतिशत मतदान.

11 बजे तक बाराबंकी की जैदपुर सीट पर 23.00 प्रतिशत मतदान.

11 बजे तक अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट पर 21.40 प्रतिशत मतदान.

11 बजे तक बहराइच की बलहा सीट पर 21.00 प्रतिशत मतदान.

11 बजे तक मऊ की घोसी सीट पर 22.00 प्रतिशत मतदान.

रामपुर में पुलिस ने रजा डिग्री कॉलेज में मतदान केंद्र से एक फर्जी पोलिंग एजेंट को हिरासत में लिया है. वह अपना आइडी प्रूफ नहीं दिखा पाया. वहीं बबनपुरी बूथ पर मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों को पुलिसकर्मियों ने दौड़ा दिया.

डीएम रामपुर आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि दो संदिग्ध लोग बूथ के पास पकड़े गए हैं, जिनसे पूछताछ जारी है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. शहजादनगर और सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने भी सात लोगों को मतदान में गड़बड़ी करने के आरोप में हिरासत में लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए कुल 109 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनकी किस्मत का फैसला इन सीटों के कुल 41,08,328 मतदाता करेंगे जिनमें 22,13,466 पुरुष, 18,94,724 महिला और 138 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.

प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए कुल 4529 पोलिंग बूथ और 2307 मतदान केंद्र बनाए हैं. क्रिटिकल बूथों की निगरानी के लिए 429 बूथों पर वेबकास्टिंग भी कराई जा रही है.

उपचुनाव में 5435 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कंट्रोल यूनिट, 5435 बैलट यूनिट और 5888 VVPAT पर मतदान हो रहा है. शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने को पर्याप्त अर्धसैनिक बल तैनात है. चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 1142 भारी वाहन, 1263 हल्के वाहन और 21,584 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं.

Madhuri Dixit ने पति को KISS करते हुए ली सेल्फी, PHOTO VIRAL

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस Madhuri Dixit ने Karva Chauth के दिन पति राम नेने के साथ रोमांटिक सेल्फी शेयर की। माधुरी और राम नेने की यह सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में माधुरी राम को किस करते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए माधुरी ने एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में माधुरी ने शादी की 20वीं सालगिरह पर खास मैसेज लिखा है।

तस्वीर को शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा- जनम जनम के साथी, 20वीं सालगिरह। इस तस्वीर में माधुरी और राम नेने एक दूसरे साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। राम नेने पेशे से डॉक्टर हैं और लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं।

राम नेने अक्सर माधुरी के साथ किसी ना किसी अवॉर्ड फंक्शन या फिर पार्टी में स्पॉट होते हैं। Madhuri Dixit ने राम नेने से 17 से अक्टूबर 1999 को शादी की थी। माधुरी और राम के दो बेटे हैं। जिनके नाम अरिन और रायन हैं। Madhuri Dixit हाल ही में रियलिटी शो डांस दीवाने के सीजन दो को जज करती नजर आईं।

बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, रोहित शर्मा होंगे कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय कप्तान विराट कोहली अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीन T20 मैचों की सीरीज से बाहर रह सकते हैं। उन्हें आराम देने की बात कही जा रही है। कोहली ने पिछली बार जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे की सीरीज में तीन मैच खेलने के बाद आराम लिया था। उनके अलावा टीम के कई अन्य सीनियर खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर रखा जा सकता है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

बोर्ड के पदाधिकारी ने कहा, ‘कोहली T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। उन्हें आराम की जरूरत है। वे ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद आईपीएल, वर्ल्ड कप, वेस्टइंडीज दौरा और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में लगातार खेले हैं। खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट हमारी प्राथमिकता में है। खासकर उन खिलाड़ियों को जो लगातार तीनो फॉर्मेट में खेल रहे हैं। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी तरोताजा रहें और हमेशा अपने खेल के शीर्ष पर रहें।’

टीम का चयन 24 अक्टूबर को होगा

बांग्लादेश के खिलाफ तीन T20 की सीरीज के लिए टीम का चयन 24 अक्टूबर को किया जाएगा। बोर्ड के अगले अध्यक्ष सौरव गांगुली इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चयनकर्ताओं से बात करेंगे। धोनी ने वर्ल्ड कप के बाद एक भी मैच नहीं खेला है। माना जा रहा है कि ऋषभ पंत के खराब फॉर्म को देखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें फिर से टीम में शामिल किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, कोहली बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज से वापसी करेंगे। वे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सभी मैच खेलना चाहते हैं। कोहली ने पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज के दूसरे मैच के बाद कहा था, ‘टेस्ट चैम्पियनशिप में पॉइंट महत्वपूर्ण है। हम इसका महत्व जानते हैं।’ भारतीय टीम टेस्ट चैम्पियनशिप में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज 2-0 से जीती थी। अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज में वह 2-0 से आगे है। टीम अंक तालिका में 200 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर है।

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तंज, अर्थव्यवस्था को संभालना कॉमेडी सर्कस चलाना नहीं

New Delhi. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सरकार का काम अर्थव्यवस्था को संभालने है, कोई कॉमेडी सर्कस चलाना नहीं। दरअसल, पीयूष गोयल ने नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को वामपंथी विचारधारा की तरफ झुकाव रखने वाला बताया था।

गोयल ने शुक्रवार को कहा था कि अभिजीत बनर्जी कांग्रेस की न्याय योजना का समर्थन करते हैं, जिसे भारतीय मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में अस्वीकार कर दिया था। ऐसे में वह क्या सोचते हैं? उसे स्वीकार करने की आवश्यकता नहीं है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में न्याय योजना मुख्य आकर्षण थी। प्रियंका ने केंद्रीय मंत्री के बयान पर कहा कि भाजपा नेता अपना काम करने के बजाए लोगों की उपलब्धियों को झूठा साबित करने में लगे रहते हैं। नोबेल विजेता ईमानदारी से अपना काम करते हैं और नोबेल पुरस्कार पाते हैं। अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है। आपका काम इसमें सुधार लाना है, कॉमेडी सर्कस चलाना नहीं।

प्रियंका ने ट्वीट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट भी पोस्ट की। इसमें दावा किया गया था कि सितम्बर में ऑटो सेक्टर में लगातार गिरावट जारी है। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिजीत बनर्जी मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के मुखर आलोचक रहे हैं। वे 2019 के लिए अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार के चुने गए तीन अर्थशास्त्रियों में शामिल हैं।

रोहित शर्मा बनें एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज !

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज के आखिरी मैच में पहली पारी में 3 विकेट पर 224 रन बना लिए। रांची के झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टेस्ट के पहले दिन शनिवार को भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

रोहित शर्मा ने नाबाद 117 रन की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे 82 रन बनाकर नाबाद हैं। बारिश के कारण 58 ओवर के बाद खेल नहीं हो सका। रोहित ने अपनी 14 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके इस सीरीज में कुल 17 छक्के हो गए। वे एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

रोहित ने वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर का रिकॉर्ड तोड़ा। हेटमायर ने 2018/19 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाए थे। रोहित से पहले भारत के लिए यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम था। हरभजन ने 2010/11 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 14 छक्के लगाए थे।

रोहित ने करियर का छठा शतक लगाया

रोहित ने करियर का छठा और सीरीज का तीसरा शतक लगाया। रहाणे ने 21वां अर्धशतक पूरा किया। रोहित-रहाणे ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 185 रन की साझेदारी की। इससे पहले विराट कोहली 12 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए। उन्हें एनरिच नोर्त्जे ने आउट किया। कगिसो रबाडा ने पहले विकेट के तौर पर मयंक अग्रवाल को 10 रन और फिर पुजारा को शून्य पर आउट किया।

रोहित एक भी शतक विदेश में लगाए बगैर घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा 100+ रन का स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अब तक अपने सभी 6 शतक भारत में ही लगाए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर बांग्लादेश के मोमिनुल हक हैं। उन्होंने आठ शतक लगाए।

एकता ही हमारी संस्कृति की असली ताकत है: राज्यपाल कलराज मिश्र

नई दिल्ली. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार सुबह राष्ट्रीय नीति के सांस्कृतिक आधार विषय पर जयपुर डायलॉग्स को सम्बोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एकता ही हमारी संस्कृति की ताकत है। ‘विश्व हमारा है और हम विश्व के है’ भारत ने विश्व को इस विशालता का अनुभव कराने में सफलता हासिल की है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति का सार यही है कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लोग आपस में जुड़े हुए हैं। भारतीयों ने भौगोलिक एकता और भावानात्मक एकात्मकता से आपसी सद्भाव और सकारात्मकता का वातावरण बनाया है। इससे राष्ट्र की विश्व में पहचान बनी है।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि पूरे देश को एक शरीर की भांति मानेंगे तब ही संवेदनशीलता और एकाग्रता का भाव पैदा होगा तथा भेदभाव, जैसी बुराइयां दूर हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल की सोच का आधार सांस्कृतिक था। आपसी सहयोग व सद्भाव ही भारतीय संस्कृति की पहचान है। एक-दूसरे की कुशलता का ध्यान रखना, शौर्य बढ़ाना, ईर्ष्या मिटाना और प्रकृति का सम्मान करना भारतीयता है।

राज्यपाल ने कहा कि समाज में साथ चलने की सोच एकात्मकता है। हमें धैर्यवान, क्षमावान, चोरी न करने वाले, इंद्रियों पर नियन्त्रण रखने वाले, सात्विक प्रवृति, बुद्धिमान, विद्यावान, विवेकशील और क्रोध न करने वाला बनना होगा। इससे आत्मिक अनुशासन की अनुभूति होती है। इस अनुभूति से ही हम पाप और पुण्य का अंतर समझ सकते हैं। मिश्र ने कहा कि व्यक्ति का आचरण और व्यवहार नैतिकता है। नैतिकता के पालन से ही समाज आगे बढे़गा।