27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 261

Nubia Red Magic 3S स्मार्टफोन इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध, जानें कीमत

टेक डेस्क. Nubia Red Magic 3S आज से सेल के लिए भारत में उपलब्ध हो गया है. यह गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन भारत केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध है जिसे आप ओपन सेल में ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं. दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत Rs 35,999 है. यह मेचा सिल्वर और साइबर शेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है.

भारत में Nubia Red Magic 3S को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत पर नजर डालें तो 8GB रैम + 128GB मॉडल की कीमत Rs 35,999 है, जबकि 12GB रैम + 256GB मॉडल को Rs 47,999 में खरीद सकते हैं.

Nubia Red Magic 3S फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं आप Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक और Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5% का एक्स्ट्रा ऑफ प्राप्त कर सकते हैं.

Nubia Red Magic 3S के फीचर्स

Nubia Red Magic 3S में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.65 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका स्कीन रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है. वहीं इसमें रिफ्रेश रेट 90Hz और 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है.

यह फोन Snapdragon 855+ प्रोसेसर पर काम करता है. कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें dual cooling system दिया गया है. इस फोन पर यूजर्स गेमिंग का शानदार अनुभव ले सकते हैं.

Kim Sharma ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, देखते ही देखते हो गई Viral

मनोरंजन डेस्क. अपनी पति से अलग होने के बाद एक्‍ट्रेस Kim Sharma इन दिनों मुंबई में ही हैं और अपनी फिटनेस पर खासा ध्‍यान दे रही हैं.


Yoga से सुपरफिट हो चुकीं Kim Sharma ने रविवार देर रात अपनी एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और जैसे ही यह तस्‍वीर सामने आई, उनकी खूब तारीफ होने लगी. Kim Sharma ने अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की, जिसपर उन्‍हें काफी तारीफ मिल रही है.

अपनी इस ताजा तस्‍वीर में 39 साल की Kim Sharma मल्‍टीकलर बिकिनी में नजर आ रही हैं. अपनी इस तस्‍वीर में वह पूल में मस्‍तीभरा टाइम शेयर करती दिख रही हैं. Kim Sharma की इस तस्‍वीर पर उनके इंडस्‍ट्री के भी कई दोस्‍त कमेंट करते नजर आ रहे हैं. वहीं फैंस को भी उनका यह अंदाज खासा पसंद आ रहा है.

Kim Sharma इससे पहले भी अपना बिकिनी अवतार सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रही हैं. पिछले दिनों Kim Sharma अपनी पति अली पुजानी से अलग हो गई हैं. डिवोर्स के बाद Kim Sharma और एक्‍टर हर्षवर्धन राणे के बीच की नजदीकियों की खबर काफी सुर्खियों में रही.

OMG: फिर प्रेग्नेंट हुई ये महिला, अब तक 21 बच्चों को दे चुकी है जन्म !

जरा हटके. ब्रिटेन में सबसे बड़े परिवार में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है. 21 बच्चों की मां बन चुकी सुपरमॉम सू रैडफोर्ड (44) फिर से गर्भवती हैं. अब वह 22वें बच्चे को जन्म देने वाली हैं. सू के पति नोएल (48) अपने 22वें बच्चे को लेकर बेहद उत्सुक हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, रैडफोर्ड परिवार ब्रिटेन के मोरेकैम्बो में रहता है. सू बिट्रेन में सुपरमॉम के रूप में चर्चित हैं. उन्होंने यू-ट्यूब क्लिक शेयर कर इस गुड न्यूज़ की जानकारी दी. वीडियो में सू अपने अल्ट्रा साउंड रिपोर्ट के साथ नज़र आ रही हैं और अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बता रही हैं.

सुपरमॉम सू ने बताया कि वो 15 हफ्ते की प्रेग्नेंट हैं. उन्हें उम्मीद है कि इसबार वो बेबी बॉय को जन्म देने जा रही हैं. सू ने ये भी बताया कि अप्रैल में उनकी डिलिवरी होगी. आखिरी बार सू ने साल 2018 में बेबी गर्ल को जन्म दिया था. उन्होंने बताया कि अगर इस बार उन्हें बेटा हुआ, तो उनके बच्चों में 11 लड़के और 11 लड़कियां होंगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, रैडफोर्ड का इतने बड़े परिवार का गुजारा बेकरी बिजनेस से चलता है. पूरा परिवार 10 कमरों के घर में रहता है. सबसे बड़े बेटे क्रिस और सोफी परिवार से अलग रहने लगे हैं. बाकी सभी बच्चे अपने मां-बाप के साथ रहते हैं.

हिंदू शख्स की एक पोस्ट से बंग्लादेश में उग्र प्रदर्शन, 4 की मौत 50 घायल

वर्ल्ड डेस्क. Bangladesh में एक शख्स द्वारा किए गए Facebook पोस्ट के बाद राजधानी ढाका से सटे दक्षिण-पश्चिम भोला जिले में हिंसा भड़क गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

रिपोर्ट के मुताबिक, एक हिंदू व्यक्ति द्वारा कथित रूप से ईशनिंदात्मक फेसबुक पोस्ट की गई. इसके खिलाफ ढाका से 116 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम भोला जिले में मुस्लिम तौहीदी जनता के बैनर तले सैकड़ों मुसलमान सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने लगे. सभी ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखने वाले हिंदू व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

वहीं फिलहाल हिरासत में बंद हिंदू शख्स ने यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था. हिंदू शख्स द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस ने उनके फेसबुक अकाउंट को हैक करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

जानकारी के मुताबिक, फेसबुक पोस्ट के वायरल होने के बाद शुक्रवार से शुरू हुए तनाव को टालने के लिए गांव के बुजुर्ग रविवार को स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा अधिकारियों पर हमला करना शुरू कर दिया.

अबू धाबी: खुदाई के दौरान मिला 8 हजार साल पुराना मोती !

वर्ल्ड डेस्क. Abu Dhabi में 8 हजार साल पुराना एक मोती प्रदर्शित किया गया है. बताया जा रहा है कि है कि ये दुनिया का सबसे पुराना मोती है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इससे प्रमाण मिलता है कि Neolithic times से वस्तुओं का व्यापार किया जा रहा है.

ये मोती संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी से दूर, मरवा द्वीप में खुदाई के दौरान खोजे गए एक कमरे के फर्श पर पाया गया था, जिससे देश की सबसे पुरानी वास्तुकला का पता चलता है. अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने कहा, “जिस परत से मोती मिला है, वह 5800-5600 ईसा पूर्व में नियोलिथिक अवधि में बनी थीं.”

खुदाई में दिखीं ये आकृतियां

अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद अल-मुबारक ने कहा कि अबू धाबी में दुनिया के सबसे पुराने मोती की खोज से यह साफ होता है कि हमारी आर्थिक और सांस्कृतिक इतिहास में गहरी जड़ें हैं. कई ध्वस्त नियोलिथिक पत्थर संरचनाओं से बनी मारवाह साइट की खुदाई में मिट्टी के पात्र, खोल और पत्थर से बने मोती और चकमक तीर भी बने हैं.

“अबू धाबी पर्ल” पहली बार 10,000 साल की लक्जरी प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा जो 30 अक्टूबर को लोअर अबू धाबी के प्रसिद्ध पेरिस म्यूज़ियम में शुरू होने जा रही है.

बख्शीश सिंह को मिली नोटिस तो राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा- ये हैं BJP के ईमानदार नेता

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान BJP के नेता बख्शीश सिंह विर्क के ट्वीट को लेकर चुटकी ली है.

राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि यह बीजेपी के सबसे ईमानदार नेता हैं. दरअसल बख्शीश सिंह विर्क का एक बयान वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही विर्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह दावा कर रहे थे कि आप चाहे EVM मशीन का कोई भी बटन क्यों न दबाएं लेकिन वोट तो BJP को ही जाएगा. गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क असांध सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

नदी में नहाने गए 5 बच्चों की डूबने से मौत, 2 सगी बहनें शामिल

पटना. बिहार के पटना में बड़ा हादसा हो गया है. बिहार में दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. पहली घटना दरभंगा की है जहां 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. ये हादसा कमला नदी में नहाने के दौरान हुआ.

जानकारी के मुताबिक विरौल प्रखंड के पड़री गांव में तीनों बच्चे एक साथ खेलते-खेलते कमला नदी के किनारे पहुंच गए. इसके बाद सभी नदी के कटान वाले गड्डे में नहाने के लिए चले गए और ये हादसा हो गया.

ग्रामीणों ने की बचाने की कोशिश

दूर से देख रहे एक ग्रामीण की नज़र जब डूबते बच्चों पर पड़ी तो उसे बचाने के लिए लोग पानी में कूदे भी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और तीनों बच्चो ने दम तोड़ दिया था. मृतक सभी बच्चों की उम्र महज़ 8 से दस वर्ष की है और मृतक में दो बच्चे आपस में बहन हैं. मृतकों में अंजनी कुमारी, नंदनी कुमारी दोनों आपस में बहनें हैं जबकि एक बच्ची पड़ोस की दुर्गा कुमारी है.

लखीसराय में दो की गई जान

दूसरी घटना लखीसराय की है जहां किऊल नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. घटना जिले के मैदनी चौकी थाना क्षेत्र के हैबतजंग में हुआ. इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया.

रामपुर उपचुनाव 2019: आजम खां पत्नी का गंभीर आरोप, लोगों को वोट डालने से रोक रही पुलिस !

रामपुर. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मतदान जारी है. मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से शुरु हो गया है. वहीं बहुत कम लोग ही वोटिंग के लिए बाहर निकल रहे हैं. इसी बीच सांसद आजम खां की पत्नी एवं रामपुर से सपा प्रत्याशी तजीन फातिमा ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप गया है.

रामपुर से सपा प्रत्याशी तजीन फातिमा ने आरोप लगाते हुए कहा, पुलिस काफी परेशान कर रही है, वहीं वोट डालने से लोगों को रोक रही है.’ तजीन फातिमा आगे कहती हैं कि रामपुर में संविधान और लोकतंत्र की हत्या हो रही है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच महीने से यही चला आ रहा है. लेकिन आज उसकी चरम सीमा हो गयी है.

वहीं सपा नेता आजम खां के सांसद बनने से खाली हुई रामपुर सीट पर सात उम्मीदवारों के बीच जंग है. यहां समाजवादी पार्टी अपनी विरासत बचाने के लिए जूझ रही है. सपा से आजम खां की सांसद पत्नी डा. तजीन फातमा, भाजपा से भारत भूषण गुप्ता, कांग्रेस से अरशद अली खां गुड्डू और बसपा से जुबैर मसूद खां यहां उम्मीदवार हैं.

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए कुल 109 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनकी किस्मत का फैसला इन सीटों के कुल 41,08,328 मतदाता करेंगे जिनमें 22,13,466 पुरुष, 18,94,724 महिला और 138 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.

प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए कुल 4529 पोलिंग बूथ और 2307 मतदान केंद्र बनाए हैं. क्रिटिकल बूथों की निगरानी के लिए 429 बूथों पर वेबकास्टिंग भी कराई जा रही है.

उपचुनाव में 5435 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कंट्रोल यूनिट, 5435 बैलट यूनिट और 5888 VVPAT पर मतदान हो रहा है. शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने को पर्याप्त अर्धसैनिक बल तैनात है. चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 1142 भारी वाहन, 1263 हल्के वाहन और 21,584 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं.

Golden Gate Hotel में भीषण आग, जलकर खाक हुई 5 मंजिला इमारत

Indore. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी Indore में एक 5 मंजिला Golden Gate Hotel भीषण आग में जलकर खाक हो गया. विजय नगर इलाके स्थित ये पांच मंजिला होटल अचानक आग की भयानक लपटों में घिर गया. सूचना मिलते ही Fire Brigade की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया.

होटल में फंसे लोगों को सली-सलामत निकाल लिया गया, लेकिन होटल जलकर खाक हो गया. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. होटल में आग लगने की वजह का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है

Golden Gate Hotel शहर के पॉश इलाके विजय नगर में स्थित है. आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन यह फिलहाल पूरी तरह बुझी नहीं है.

आग को गोला बना होटल

Indore के पॉश इलाके में स्थित Golden Gate Hotel सोमवार सुबह आग की भीषण लपटों में घिर गया. देखते ही देखते ये पूरा होटल आग का गोला बन गया. जिस वक्त ये घटना घटी, होटल के अंदर कई लोग फंसे थे. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया. होटल में मौजूद लोगों को सही-सलामत निकाल लिया गया.

न्यूयॉर्क में दोस्तों संग पार्टी करती दिखीं शाहरुख की बेटी सुहाना खान, Video वायरल

मनोरंजन डेस्क. Social Media पर बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan की लाडली बेटी Suhana Khan की ताजा अपडेट्स सामने आती रहती हैं. हाल ही में Suhana Khan अपने दोस्तों संग न्यूयॉर्क में पार्टी करती स्पॉट की गईं.

दरअसल, सुहाना दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करती हैं. पढ़ाई करने के साथ वे न्यूयॉर्क घूमना और नई-नई जगह एंजॉय करना प्रिफर करती हैं.

Suhana Khan का एक वीडियो Social Media पर सामने आया है जिसमें वे अपनी एक महिला दोस्त के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं. ये पार्टी का वीडियो बूमेरैंग के माध्यम से बनाया गया है. सुहाना का ये वीडियो Suhana Khan ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है.

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhanoffcial) on

आपको बता दें कि Shahrukh Khan की बेटी Suhana Khan इन दिनों पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गई हुई हैं. सुहाना, पढ़ाई खत्म करने के बाद बॉलीवुड में एंट्री करेंगी.

एक इंटरव्यू में Shahrukh Khan ने कहा था कि उनके बच्चे पहले अपनी पढ़ाई खत्म करेंगे उसके बाद ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगे. Suhana Khan न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं तो वहीं आर्यन कैलिफोर्निया से फिल्ममेकिंग का कोर्स कर रहे हैं.