27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 260

यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म सांड की आंख, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें अयोध्या में दीपोत्सव मेला को राज्य मेला का दर्जा और फिल्म सांड की आंख को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने का फैसला भी शामिल है।

मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। अयोध्या में दीपोत्सव मेला को राज्य मेला का दर्जा दिया गया। राज्य मेला का दर्जा मिलने के बाद मेले पर आने वाला पूरा खर्च सरकार उठाएगी। अब बजट में इसकी अलग से व्यवस्था होगी। जिससे श्रद्धालुओं को और अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

योगी कैबिनेट की बैठक में पेयजल के लिए अमृत योजना के तहत रायबरेली योजना फेज-तीन को मंजूरी दी गई। इसके लिए 187।17 करोड़ रुपया का का अनुमोदन किया गया है। जिसमें 50 प्रतिशत केंद्र, 30 प्रतिशत राज्य सरकार और 20 प्रतिशत प्रदेश का नगरीय निकाय देगा। नगर विकास विभाग का मानना है कि लोगों ने मनमाने तरीके से सेप्टिक टैंक बनाए हुए हैं। उनकी सफाई भी नहीं कराई जाती है। जबकि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। पूरे प्रदेश में लगभग 72 लाख सेप्टिंक टैंक हैं।

प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत एडेड कॉलेजों के शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। रेगुलर टीचर को सातवां वेतनमान दिया जाएगा। सरकार से सहायता प्राप्त उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा संस्थान विनियमावली 1996 में चतुर्थ संशोधन किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के वर्तमान सत्र का सत्रावसान का प्रस्ताव पास हुआ। काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के विस्तारीकरण के सुंदरीकरण योजना के अंतर्गत निर्मल मठ लाहौरी टोला वाराणसी के क्रय एवं अर्जन के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ।

मत्स्य पालन को बढ़ावा दिए जाने एवं परंपरागत रूप से इस पेशे से जुड़े पालकों के कल्याण के उद्देश्य से मत्स्य पालक कल्याण कोष की स्थापना व उसके कार्यान्वयन हेतु उत्तर प्रदेश मातिस्यकी नियमावली 1954 में द्वितीय संसोधन का प्रस्ताव पास हुआ। उत्तर प्रदेश भूतत्व एवं खनिकर्म समूह का एवं सेवा नियमावली 2019 को प्रक्षेपित किया जाने का प्रस्ताव पास हुआ।

राष्ट्रीय कर्मचारी कल्याण निगम के कर्मचारियों के लिए वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी का निर्धारण किया गया है। कमेटी 15 दिन में रिपोर्ट मुख्यमंत्री को प्रेषित करेगी।

फ़िल्म सांड की आंख को टैक्स फ्री करने का प्रस्ताव पास हुआ।

यूपी पुलिस के म्यूटलेटेड पीतल के खाली खोखा कारतूस की बचत नीलामी व्यवस्था को समाप्त कर एमएसटीसी लिमिटेड के माध्यम से ई ऑक्शन कराए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया है।

दीपोत्सव मेला जिला अयोध्या का प्रांतीय करण किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया। अब इसका प्रबंधन ज़िलाधिकारि अयोध्या द्वारा किया जाएगा। 133 करोड़ का खर्च आएगा जिसका अनुमोदन किया गया है। सरकारी मद का दुरुपयोग नहीं हो इसलिए झांकी वगेरह का ऑडिट किया जाएगा।

आंखों की रोशनी और कैंसर जैसी बीमारियों में भी लाभदायक है टमाटर, जानें फायदे

Health Desk। अच्छी सेहत के लिए हम नियमित रूप से फल और सब्जियों का सेवन करते हैं। हर फल और सब्जियों के अपने -अपने विशेष फायदे होते हैं। किसी के सेवन से इम्यून सिस्टम दूरुस्त होता है तो किसी से आंखों की रोशनी बढ़ती है, कोई पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है तो कोई दिल को सुरक्षित रखता है।

फल और सब्जियों में से एक सब्जी है टमाटर जो एक या दो नहीं कुल पांच तरह के कैंसर से हमें सुरक्षित रख सकता है। इसके अलावा भी टमाटर के कई सारे फायदे हैं।

आंखो की रोशनी के लिए

आखों की रोशनी के लिए टमाटर बहुत फायदेमंद है। बता दें कि टमाटर में विटमिन ए पाया जाता हो जो आंखों से जुड़ी कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। टमाटर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को रोकता है, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

दिल के स्वास्थ्य के लिए

आजकल दिल की बीमारी होना एक आम बात हो गया है। डायबिटीज के मरीजों को तो इस बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

कैसंर से सुरक्षा

टमाटर लंग कैंसर, प्रॉस्टेट कैंसर, हड्डियों का कैंसर, ओवेरियन कैंसर और पेट के कैंसर से सुरक्षा दे सकता है। जहां टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन एक पावरफुल ऐंटि-कैंसर है। लाइकोपीन के हाई इन्टेक कैंसर से सुरक्षा दे सकता है।

पाचन-तंत्र में मददगार

वहीं अनियमित खान-पान की वजह से बहुत से लोग हैं जो पाचन तंत्र की समस्याओं से जुझते हैं। ऐसे लोगों के लिए टमाटर का सेवन करना बहुत लाभकारी हो सकता है। फाइबर से परिपूर्ण टमाटर कब्ज से छुटकारा दिलाता है।

उच्च रक्तचाप के लिए

दरअसल टमाटर उच्च रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन की समस्या में राहत पहुंचाता है। दरअसल, टमाटर में पाया जाने वाला पोटैशियम, रक्त धमनी और रक्त वाहिकाओं में टेंशन को कम करता है जिससे खून का संचार बढ़ जाता है और साथ ही दिल पर पड़ने वाला जोर और तनाव भी कम हो जाता है।

घर पर ही लड़कियां अपने बालों को बनाएं स्ट्रेट, बस करना होगा ये एक काम !

Health Desk। लहराते, चमकते मुलायम बाल हर लड़की का ख्वाब होते हैं। कुछ लड़कियों को तो प्रकृति की तरफ से ऐसे ही बाल मिलते हैं लेकिन कुछ लड़कियों के बाल रूखे, बेजान और कर्ली किस्म के होते हैं। ऐसे में वो हमेशा परेशान रहती हैं कि अपने बालों को कैसे सुंदर बनाया जाए।

हमेशा पार्लर जाकर बालों को स्ट्रेट करवाना संभव नहीं है। इसमें पैसे भी ज्यादा लगते हैं और केमिकल से बालों को नुकसान भी होता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर बैठे आसानी से बालों को मजबूती के साथ स्ट्रेट किया जा सकता है।

ऑलिव ऑयल और अंडा

देखा जाये तो बालों की चमक खो चुकी है तो आपके लिए अंडा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके साथ ऑलिव ऑयल लगाने से बालों को मॉइश्चर मिल जाता है। इन दोनों को साथ मिलाकर लगाने से काफी फायदा होता है।
किसी बर्तन में दो अंडों को जरूरत अनुसार ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर फेंट लीजिए।
इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगा लीजिए। इसके बाद किसी मोटे दांत वाली कंघी से बालों को सीधा कर लीजिए।
हल्के गर्म पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें।
बालों को किसी माइल्ड शैंपू से साफ कीजिए।
उसके बाद जब बाल हल्के गीले हो तभी कंघी कर लीजिए।

कोकोनेट मिल्क का इस्तेमाल

कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल करने से बाल स्ट्रेट होते हैं। इसके अलावा ये बालों को कोमल मुलायम और चमकदार भी बनाता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और पोषक गुण बालों का संपूर्ण पोषण करते हैं।

एक साफ कटोरी में कोकोनट मिल्क और नींबू के रस की कुछ बूदें मिला लें। इस कटोरी को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दीजिए। फ्रिज से निकालने के दौरान देख लीजिए कि इसके ऊपर एक क्रीमी लेयर आ गई हो।

इस क्रीम से बालों पर करीब 20 मिनट तक मसाज कीजिए और 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। हल्के गर्म पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें। इसे इसी तरह 30 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। बालों को किसी माइल्ड शैंपू से साफ कीजिए। जहां उसके बाद जब बाल हल्के गीले हो तभी कंघी कर लीजिए।

मुलतानी मिट्टी का इस्तेमाल

मुलतानी मिट्टी के इस्तेमाल से भी बात प्राकृतिक रूप से स्ट्रेट हो जाते हैं। इसके अलावा ये बालों के रूखेपन को भी कम करने मे मददगार होता है। ये एक नेचुरल क्लींजिंग एजेंट है।

मुलतानी मिट्टी को, अंडे के सफेद भाग के साथ मिला लीजिए। इसमें एक चम्मच चावल का आटा भी मिला लीजिए। इसमें पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लीजिए। इस मिक्सचर को बालों में ऊपर से नीचे लगा लीजिए। उसके बाद किसी मोटे दांत वाली कंघी से कंघी कर लीजिए। एक घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दीजिए और फिर धो लीजिए। इसके बाद बालों पर दूध का स्प्रे कर लीजिए। 15 मिनट के लिए छोड़कर फिर धो लीजिए।

एलोवेरा का इस्तेमाल

एलोवेरा के इस्तेमाल से भी बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है। इसके साथ ही ये बालों को मॉइश्चराइज करने का भी काम करता है।आधा कप एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल आपस में मिला लें। इस मिक्सचर से बालों पर अच्छी तरह मसाज करें। हल्के गर्म पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें।बालों को किसी माइल्ड शैंपू से साफ कीजिए। उसके बाद जब बाल हल्के गीले हो तभी कंघी कर लीजिए।

CM योगी की कैबिनेट बैठक में इन 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें अयोध्या में दीपोत्सव मेला को राज्य मेला का दर्जा और फिल्म सांड की आंख को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने का फैसला भी शामिल है।

मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। अयोध्या में दीपोत्सव मेला को राज्य मेला का दर्जा दिया गया। राज्य मेला का दर्जा मिलने के बाद मेले पर आने वाला पूरा खर्च सरकार उठाएगी। अब बजट में इसकी अलग से व्यवस्था होगी। जिससे श्रद्धालुओं को और अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

योगी कैबिनेट की बैठक में पेयजल के लिए अमृत योजना के तहत रायबरेली योजना फेज-तीन को मंजूरी दी गई। इसके लिए 187।17 करोड़ रुपया का का अनुमोदन किया गया है। जिसमें 50 प्रतिशत केंद्र, 30 प्रतिशत राज्य सरकार और 20 प्रतिशत प्रदेश का नगरीय निकाय देगा। नगर विकास विभाग का मानना है कि लोगों ने मनमाने तरीके से सेप्टिक टैंक बनाए हुए हैं। उनकी सफाई भी नहीं कराई जाती है। जबकि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। पूरे प्रदेश में लगभग 72 लाख सेप्टिंक टैंक हैं।

प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत एडेड कॉलेजों के शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। रेगुलर टीचर को सातवां वेतनमान दिया जाएगा। सरकार से सहायता प्राप्त उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा संस्थान विनियमावली 1996 में चतुर्थ संशोधन किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के वर्तमान सत्र का सत्रावसान का प्रस्ताव पास हुआ। काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के विस्तारीकरण के सुंदरीकरण योजना के अंतर्गत निर्मल मठ लाहौरी टोला वाराणसी के क्रय एवं अर्जन के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ।

मत्स्य पालन को बढ़ावा दिए जाने एवं परंपरागत रूप से इस पेशे से जुड़े पालकों के कल्याण के उद्देश्य से मत्स्य पालक कल्याण कोष की स्थापना व उसके कार्यान्वयन हेतु उत्तर प्रदेश मातिस्यकी नियमावली 1954 में द्वितीय संसोधन का प्रस्ताव पास हुआ। उत्तर प्रदेश भूतत्व एवं खनिकर्म समूह का एवं सेवा नियमावली 2019 को प्रक्षेपित किया जाने का प्रस्ताव पास हुआ।

राष्ट्रीय कर्मचारी कल्याण निगम के कर्मचारियों के लिए वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी का निर्धारण किया गया है। कमेटी 15 दिन में रिपोर्ट मुख्यमंत्री को प्रेषित करेगी।

फ़िल्म सांड की आंख को टैक्स फ्री करने का प्रस्ताव पास हुआ।

यूपी पुलिस के म्यूटलेटेड पीतल के खाली खोखा कारतूस की बचत नीलामी व्यवस्था को समाप्त कर एमएसटीसी लिमिटेड के माध्यम से ई ऑक्शन कराए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया है।

दीपोत्सव मेला जिला अयोध्या का प्रांतीय करण किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया। अब इसका प्रबंधन ज़िलाधिकारि अयोध्या द्वारा किया जाएगा। 133 करोड़ का खर्च आएगा जिसका अनुमोदन किया गया है। सरकारी मद का दुरुपयोग नहीं हो इसलिए झांकी वगेरह का ऑडिट किया जाएगा।

कमलेश तिवारी हत्याकांड: सूरत से गिरफ्तार तीनों आरोपियों की आज कोर्ट में होगी पेशी !

लखनऊ. हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या की साजिश रचने वालों को पुलिस ने गुजरात के सूरत से पकड़ा था। इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने सूरत से ट्रांजिड रिमांड पर लेकर सोमवार को लखनऊ ले आए। इन आरोपियों की आज मंगलवार को कोर्ट में पेशी है।

सूरत से कमलेश तिवारी की हत्या की साजिश रचने वाले मौलाना मोहसिन, राशिद पठान और फैजान से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर पूछताछ हो रही है। इन आरोपियों को फ्लाइट से सूरत से लखनऊ लाया गया है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आज तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें, लखनऊ में बीते शुक्रवार को दिन दहाड़े हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई थी। हत्यारे भगवा कपड़े पहनकर आए थे और मिठाई के डिब्बे में चाकू और पिस्तौल छुपा रखे थे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

कमलेश तिवारी की हत्या की साजिश में एक युवक को सोमवार को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र एटीएस ने सैय्यद आसिम अली को नागपुर से गिरफ्तार किया है। लखनऊ पुलिस को इसकी भी तीन दिन की ट्रांजिस्ट रिमांड मिली है। सैय्यद आसिम अली के तार लखनऊ में कमलेश तिवारी हत्याकांड से जुड़े है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी गृहमंत्री अमित शाह की जन्मदिन की बधाई !

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 22 अक्टूबर को 55 साल के हो गए हैं। अमित शाह के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई संदेश जारी किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने अमित शाह को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामना दी है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम योगी ने अमित शाह के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सक्रिय जीवन की मंगल कामना की है।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 55 साल के पूरे हो गए हैं। इनका जन्म 22 अक्टूबर को मुम्बई में हुआ था। इसके बाद पढ़ाई करने अहमदाबाद आए और राजनीतिक पारी गुजरात से शुरू की।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को बधाई देते हुए कहा कि कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता और मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। वह सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।

राशिफल: 22 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, रुका हुआ धन वापस मिलेगा

राशिफल: 22 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, रुका हुआ धन वापस मिलेगा

आज का राशिफल

मेष

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

वृष

आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

मिथुन

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

सिंह

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

तुला

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक

आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

धनु

एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मकर

आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

कुंभ

परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।

विधानसभा चुनाव 2019: शाम 4 बजे तक महाराष्ट्र में 44% तो हरियाणा में 51% हुआ मतदान !

नई दिल्ली. महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, संघ प्रमुख मोहन भागवत और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में वोट डाला.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल में साइकिल चलाकर वोट डालने गए. 4 बजे तक महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 44% और हरियाणा की 90 सीटों पर 51% मतदान हुआ. हरियाणा के मेवात जिले में चार बूथों पर हिंसक झड़प हुई. महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में शिवसेना और राकांपा के समर्थक भिड़ गए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावों में मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की. हरियाणा में भाजपा की सरकार है. वहीं, महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन सत्ता में है. हरियाणा में भाजपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि महाराष्ट्र में भाजपा ने 150 और शिवसेना ने 126 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं.

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत 18 राज्यों की 63 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. इनमें कर्नाटक में 15, उत्तरप्रदेश की 11, बिहार और केरल में 5-5, पंजाब, गुजरात और असम में 4-4, सिक्किम की 3, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु में 2-2, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा और तेलंगाना की 1-1 सीट शामिल है. महाराष्ट्र में एक लोकसभा सीट पर भी वोटिंग हो रही है.

उमेश यादव की बाउंसर पर घायल हुआ ये बल्लेबाज, अंपायर ने लिया ये फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पूरी तरह से हावी नजर आई है. रांची में सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. फॉलोऑन खेलने पर मजबूर साउथ अफ्रीका की टीम को दूसरी पारी में जोरदार झटका लगा. टॉप आर्डर बल्लेबाज डीन एल्गर उमेश यादव की एक तेज रफ्तार बाउंसर पर चोटिल हो गए. एल्गर की चोट इतनी गंभीर थी कि वो उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा.

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का टिकना इस सीरीज में बेहद मुश्किल हो रहा है. रांची टेस्ट में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के दोहरे शतक के दम पर पहली पारी 497 रन पर घोषित. जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में महज 162 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे लगातार दूसरे मैच में फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा.

उमेश यादव की तेज रफ्तार गेंद पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डीन एल्गर चोट हो गए. एल्गर को टी ब्रेक से पहले उमेश यादव के ओवर की तीसरी गेंद सीधा हेलमेट पर जा लगी. उमेश ने तेज रफ्तार से एल्गर को बाउंसर डाली और उन्होंने आखें बंद कर ली. गेंद सीधा उनके सिर पर हेलमेट पर जा लगी. चोट इतनी गंभीर थी कि वह अपनी जगह पर बैठ गए.

उमेश की गेंद पर एल्गर के चोटिल होने पर फील्ड अंपायर्स ने टी ब्रेक लेने का फैसला लिया. इस ओवर में उमेश तीन गेंद ही कर पाए थे. 9.3 ओवर की गेंदबाजी के बाद ही अंपायर्स ने चाय काल ही घोषणा कर दी.

SBI, PNB समेत देश के ये 18 बैंकआज से बांट रहे हैं LOAN, ऐसे उठाएं फायदा

बिजनेस डेस्क. त्योहारी सीजन में नकदी होने के बाद भी लोन की जरूरत पड़ जाती है. दरअसल, कई बार शॉपिंग की लिस्ट इतनी बड़ी बन जाती है या घर में किसी नए चीज की खरीदारी के लिए लोन की दरकार पड़ती है. तो अगर आप भी इस मौसम में लोन की तलाश में हैं तो या मौका चूकिए मत.

आपको बता दें, SBI, PNB समेत कई बड़े बैंक आज से ‘लोन मेले’ के दूसरे दिन चरण में अलग-अलग इलाकों में कैंप लगाकर लोन बाटेंगे. कैंप में लोन के अलावा बैंकिंग सुविधा भी मिलेगी.

बैंक की ओर से कहा गया है कि लोन मेले में ग्राहक पर्सनल लोन, कृषि लोन, टू-व्हीलर लोन, कार लोन और होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं उन्हें लोन दिया जाएगा. SBI ने लोन मेले के संबंध में एक लिंक शेयर किया है. इस लिंक में लोन कैंप के 148 लोकेशन की सूची दी गई.

दरअसल, सरकार की ओर से पिछले दिनों अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए लोन मेले की शुरुआत की गई है. इसका मकसद किसानों, उद्यमियों, और दूसरे जरूरतमंदों को आसानी से लोन उपलब्ध कराना है. यह लोन मेला 25 अक्टूबर तक चलेगा.

ये बैंक दे रहे लोन

लोन मेले में SBI के अलावा पीएनबी, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र, बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक और इलाहाबाद बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, सिंडिकेट बैंक, केनरा बैंक, ओरियन्‍ट बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक शामिल हैं.