27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 253

जयललिता की बॉयोपिक की तैयारी में जुटी Kangana Ranaut, देखें PHOTOS

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड क्वीन Kangana Ranaut जल्द ही जयललिता की Biopic थलाइवी में नजर आने वाली हैं। कंगना जयललिता के किरदार में फिट होने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है पिछले कई महीनों से वह फ़िल्म ‘थलाइवी’ की टीम के साथ बारीकियों को समझने और तैयारियों में जुटी हैं।

‘थलाइवी’ की टीम भी कंगना के घर मनाली पहुंची है। कंगना टीम के साथ मिलकर शूटिंग की लास्ट मिनट की तैयारियां पूरी करने में जुटी हैं। इसी तैयारी के दौरान कंगना की एक तस्वीर उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें कंगना ‘थलाइवी’ की तैयारी कुछ इस अंदाज में कर रही है। इस तस्वीर में कंगना कागज- पेंसिल थामे कुछ लिखती हुई नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि शूटिंग का पहला शेडयूल कर्नाटक के पास शूट होगा। ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म ‘थलाइवी’ की चर्चा सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि राजनीतिक गलियारे में भी है। जयललिता की कहानी पर्दे पर देखने के लिए जयललिता के चाहने वालों के साथ-साथ बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वैज्ञानिकों ने की खोज, सिर्फ 10 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी Electric Car

वर्ल्ड डेस्क. अमेरिका के वैज्ञानिकों ने Electric Car की बैटरी 10 मिनट में चार्ज करने की तकनीक विकसित कर लेने का दावा किया है।

अमेरिका की पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी लिदियम-आयन बैटरी विकसित करने का दावा किया है जो केवल 10 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। बैटरी को बढ़े हुए तापमान में चार्ज करने की तकनीक से ऐसा कर पाना संभव हुआ है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उनकी चार्ज की हुई बैटरी से Electric Car 480 किलोमीटर तक चल सकती है।

पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में मेकानिकल इंजीनियरिंग के वैज्ञानिक चाओ-यांग वांग ने बताया कि शोध के दौरान प्रायोगिक बैटरी का तापमान Charging के समय 60 डिग्री सेलिसिस तक ले जाया गया फिर इसे उपयोग के दौरान कम कर दिया गया। वांग ने दावा किया कि उनकी विकसित बैटरी की लाइफ भी आम लिदियम-आयन बैटरियों से कहीं अधिक है। इस बैटरी की लाइफ 2500 Charging की है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि यह भविष्य के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण खोज है। Charging के तनाव से मुक्त होने के बाद आम लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करना आरंभ कर देंगे। वैज्ञानिकों ने बताया कि वो Charging के समय को 10 से घटाकर 5 मिनट करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। उन्हें अपने इस प्रयास में सफलता हासिल करने की पूरी उम्मीद है।

Islamic State ने की बगदादी की मौत की पुष्टि, अब ये चुना गया नया सरगना !

New Delhi. आतंकी संगठन Islamic State ने अबू बकर अल बगदादी की मौत की पुष्टि कर दी है। ISIS ने ऑडियो क्लिप जारी कर अपने सरगना की मौत की पुष्टि की है। इस्लामिक स्टेट ने बगदादी की मौत के बाद अबू इब्राहिम अल-हाशमी अल-कुरैशी को नया सरगना बनाया है।

48 साल के बगदादी ने शनिवार को उत्तरी सीरिया के इदलिब प्रांत में अमेरिका के विशेष अभियान बलों के हमले के दौरान खुद को आत्मघाती बम से उड़ा लिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को इसकी घोषणा की थी।

अमेरिकी सेना ने गुरुवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सरगना अबू बकर अल बगदादी पर उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी बलों के हमलों से जुड़े छोटे वीडियो जारी किए।

अमेरिका की केंद्रीय कमान के कमांडर जनरल केनैथ मैकेंजी ने पेंटागन में संवाददाता सम्मेलन में हमले के छोटे वीडियो जारी किए और संवाददाताओं को बताया कि हमले के बाद बगदादी का परिसर एक पार्किंग स्थल की तरह लग रहा था जिसमें बहुत सारे गड्ढे हैं। उन्होंने कहा कि परिसर को इस तरह से तबाह किया गया है कि इस पर कोई मजार या स्मारक बनाने की कोई गुंजाइश नहीं बचे। यह मैदान का एक टुकड़ा भर रह गया है।

बगदादी को निशाना बनाने वाले वीडियो और तस्वीरों में दिख रहा है कि अमेरिकी बल अलग अलग स्थानों से छोटे हथियारों से गोलीबारी कर रहे हैं जबकि उनके हेलीकॉप्टर परिसर की ओर बढ़ रहे हैं।

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कमांडो बगदादी के परिसर की ओर बढ़ रहे हैं और हवाई हमले अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान तथा एमक्यू-9 रीपर ड्रोन कर रहे हैं जिन्होंने परिसर को खाली करने के बाद उड़ा दिया।

तेजग्राम एक्सप्रेस में विस्फोट: चश्मदीदों ने बताया- धू-धूकर जलती ट्रेन को रुकने में लग गए 20 मिनट, कुछ ऐसा था मंजर

वर्ल्ड डेस्क. Pakistan में गुरुवार को Karachi-Rawalpindi Tezgam express में तेज धमाके से आग लग गई। हादसे में अब तक 74 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आग के कारण ट्रेन की 3 बोगियां खाक हो गई हैं।

घटना में बाल-बाल बचे चश्‍मदीदों के मुताबिक, आग लगने के बाद ट्रेन को रुकने में 20 मिनट लग गए। घबराहट में दर्जनों यात्री चलती ट्रेन से ही कूद पड़े। यात्रियों का यह बयान ट्रेन के Emergency Breaks को लेकर रेलवे की ओर से जारी बयान के उलट है। अधिका‍रियों के मुताबिक, कुकिंग गैस स्‍टोव में आग लगने के कारण यह हादसा हुआ।

कंडक्‍टर एसए खान ने इसके उलट बताया कि ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्‍टम पूरी तरह से सही था। ट्रेन को आगे लगने की जानकारी मिलने के 3 मिनट के भीतर रोक दिया गया था। उन्‍होंने कहा कि बतौर ट्रेन ड्राइवर यह मेरे जीवन की सबसे बुरी और भीषण घटना है।

चश्‍मदीदों के मुताबिक, ट्रेन को रुकने में 20 मिनट के करीब लगे। वह याद करते हैं कि कैसे घबराए हुए यात्रियों ने चलती ट्रेन से ही कूदना शुरू कर दिया। बाद में उन्‍हें पता चला कि उनमें से ज्‍यादातर की मौत हो गई।

घटना की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि वे आग लगने के समय ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्‍टम की हालत की पड़ताल करेंगे। हादसे में बाल-बाल बचे यात्रियों का कहना है कि वे बार-बार अपनी बोगी में लगी चेन को खींच रहे थे, लेकिन ट्रेन पटरियों पर दौड़ती जा रही थी।

यहां 5000 शिक्षकों की निकली भर्तियां, ये है पूरा शेड्यूल

जॉब डेस्क. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शिक्षकों के 5000 पदों पर भर्ती के लिए होने जा रही परीक्षा की डेट्स जारी कर दी है। RPSC इस परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी से 13 जनवरी 2020 के बीच करेगा। स्कूल लेक्चरर प्रतियोगी परीक्षा 3 ग्रुपों में आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा में जीके के पेपर का समय डेढ़ घंटे का रहेगा। वैकल्पिक विषय के पेपर को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। आपको बता दें कि ईडब्ल्यूएस और एमबीसी आरक्षण के कारण परीक्षा पर रोक लगा दी गई थी। उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी डेटशीट देख सकते हैं।

भर्ती परीक्षाओं का यह रहेगा शेड्यूल

ग्रुप ए की परीक्षा 3 और 4 जनवरी को होगी। 3 को 9 से 10.30 बजे तक जीके, दोपहर 2:00 से 5 बजे तक हिंदी का पेपर होगा। 4 को 9 से 12 तक संस्कृत का और 2:00 से 5:00 तक राजस्थानी का पेपर आयोजित होगा।

ग्रुप बी की परीक्षा 6 से 8 जनवरी तक आयोजित होंगी। पहले दिन यानी 6 जनवरी 2020 को सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक जीके का पेपर होगा । इसी दिन दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक राजनीति विज्ञान का पेपर आयोजित होगा।

7 जनवरी 2020 को सुबह 9:00 से 12 की पारी में भूगोल और म्यूजिक के पेपर होंगे जबकि दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक जीव विज्ञान का पेपर होगा।

8 जनवरी 2020 को सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक अर्थशास्त्र का तथा दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक लोक प्रशासन और भौतिक विज्ञान के पेपर होंगे।

ग्रुप सी के पेपर 9:00 से 13 जनवरी तक होंगे। 9 को जीके का पेपर 9:00 से 10:30 बजे तक और 2:00 से 5:00 बजे तक इतिहास का पेपर होगा। 10 को 9:00 से 12:00 बजे तक अंग्रेजी और 2:00 से 5:00 बजे में कॉमर्स और एग्रीकल्चर के पेपर होंगे।

11 जनवरी को 9:00 से 12:00 बजे तक केमिस्ट्री और 2:00 से 5:00 बजे सोशियोलॉजी का पेपर होगा। 12 को 9:00 से 12:00 बजे तक गणित और 2:00 से 5:00 बजे तक होम साइंस का पेपर होगा।

13 जनवरी को 9:00 से 12:00 बजे तक पंजाबी का पेपर तथा 2:00 से 5:00 तक ड्राइंग का पेपर होगा।

शिवसेना 50-50 फॉर्मूले पर अड़ी, Sanjay Raut बोले- मुख्यमंत्री तो हमारा होगा !

मुंबई. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर Shiv Sena की तल्खी जारी है। Shiv Sena के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद Sanjay Raut ने शुक्रवार को कहा कि मैं इतना कह सकता हूं मुख्यमंत्री Shiv Sena का होगा। जो बात बीजेपी और Shiv Sena के बीच चुनाव से पहले हुई थी वह बात आगे बड़े। महाराष्ट्र को स्थिर सरकार की जरूरत है।

इससे पहले Shiv Sena नेता Sanjay Raut ने बृहस्पतिवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की जिससे राज्य में सरकार बनाने के एक नये विकल्प को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

Shiv Sena के सूत्रों ने बताया कि Sanjay Raut ने पवार के दक्षिणी मुंबई स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात ने राज्य में गैर भाजपा सरकार के गठन संबंधी विकल्प को लेकर अटकलें तेज हो गयी हैं। भाजपा और Shiv Sena के बीच मुख्यमंत्री को लेकर रस्साकशी काफी तेज हो गयी है।

भाजपा 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। Shiv Sena को 56 सीटें मिली हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत 145 है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं।

विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दिन 24 अक्तूबर को भी राउत ने पवार से मुलाकात की थी किंतु Shiv Sena सांसद ने इस ‘निजी मुलाकात करार दिया था।’

12 साल बाद आज आएगा CRPF कैंप पर आतंकी हमले पर फैसला, 7 जवान समेत 8 ने गंवाई थी जान

रामपुर. उत्तर प्रदेश के रामपुर में CRPF कैंप पर हुए आतंकी हमले के मामले में आज आरोपियों की सजा का ऐलान होगा। 12 साल पहले CRPF कैंप पर हुए आतंकी हमले में आज एडीजे कोर्ट आरोपियों को सजा का एलान करेगा। इस हमले में 7 जवान के साथ 1 रिक्शा चालक ने जान गंवा दी थी।

रामपुर में हुए आतंकी हमले के आरोप में लखनऊ व बरेली जेल में बंद 8 आरोपियों को आज सजा का एलान होने के कारण शहर में पुलिस तथा CRPF हाई अलर्ट पर है।

कचहरी के साथ ही कलेकट्रेट परिसर में सुबह 10 बजे से ही पुलिस फोर्स तैनात है। रामपुर में 31 दिसंबर 2007 की रात आतंकियों ने CRPF ग्रुप सेंटर पर हमला किया था। इसमें मौके पर सात जवान शहीद हुए थे जबकि एक रिक्शा चालक की भी जान चली गई थी। पुलिस ने इस हमले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन सभी आरोपियों को लखनऊ और बरेली की जेलों में रखा गया है।

रामपुर आतंकी हमले के मामले में पाक अधिकृत कश्मीर के इमरान, मोहम्मद फारूख, मुंबई गोरे गांव के फहीम अंसारी, बिहार के मधुबनी का सबाउद्दीन सबा, प्रतापगढ़ के कुंडा के कौसर खां, बरेली के बहेड़ी के गुलाब खां, मुरादाबाद के मूंढापांडे के जंग बहादुर बाबा खान और रामपुर के खजुरिया गांव के मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार किया गया था। सभी को सुरक्षा के मद्देनजर लखनऊ और बरेली की जेलों में रखा गया है।

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में कैबिनेट बैठक होगी। शुक्रवार शाम 6 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम होने वाली कैबिनेट बैठक में आउटसोर्सिंग नीति मंजूरी के लिए आने की संभावना है, लेकिन अभी इसकी कुछ औपचारिकता बाकी रह गई है। प्रदेश के 28 विकास खंडों का सृजन निरस्त किया जा सकता है।

कैबिनेट की बैठक में वाराणसी जिले में कैंट थाना क्षेत्र को विभाजित कर लालपुर-पांडेयपुर के नाम से नवीन थाना बनाये जाने के लिए गृह विभाग को पट्टे पर भूमि उपलब्ध कराई जानी है। इसका प्रस्ताव आना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे में वहां पर्यटक पुलिस थाना खोले जाने की घोषणा की थी। इसकी स्थापना के लिए भी गृह विभाग को निश्शुल्क भूमि या भवन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव आयेगा। उत्तर प्रदेश दंड विधि अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमन संशोधन, विधेयक 2019 भी आना है। उत्तर प्रदेश नवीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा सौर ऊर्जा नीति-2017 के अन्तर्गत 500 मेगावाट क्षमता के लिए आमंत्रित प्रतिस्पर्धात्मक टैरिफ बेस्ड बिडिंग के आधार पर ठेकेदारों के चयन संबंधी प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

कैबिनेट बैठक में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निविदा दस्तावेजों को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण को भी बढ़ावा मिल सकेगा। इसी तरह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण से लखनऊ-गोरखपुर के आवागमन में खासी सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों का उप शमन) संशोधन विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी जाएगी। जिसके तहत कंपाउंडिंग की अवधि 2015 से बढ़ाकर वर्ष 2016 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नीति और कुछ कर्मचारियों के भत्तों में कटौती के प्रस्ताव भी स्वीकृत किए जा सकते हैं।

इस Glamorous एक्ट्रेस पर आया सऊदी क्राउन प्रिंस का दिल, दिया ये तोहफा

वर्ल्ड डेस्क। Saudi Arabia के क्राउन प्रिंस Mohammed bin Salman दुनिया के ताकतवर नेताओं में से एक मान जाते हैं। वह अक्सर Social Media पर सुर्खियों में बने रहते हैं।

सऊदी प्रिंस अमेरिकी अभिनेत्री Lindsay Lohan की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सऊदी क्राउन प्रिंस और लिंडसे लोहान के बीच अफेयर चल रहा है।

सऊदी क्राउन प्रिंस Mohammed bin Salman अपने प्राइवेट जेट से Lindsay Lohan से मिलने के लिए जाते हैं और उन्हें तोहफे देते हैं।

बताया जा रहा है कि सऊदी क्राउन प्रिंस ने हाल ही में अमेरिकी एक्ट्रेस को गिफ्ट में एक Credit Card (Credit Card) भी दिया था। हालांकि, लिंडसे के रिप्रेजेंटेटिव ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है।

उन्होंने कहा कि सऊदी क्राउन प्रिंस ने लिंडसे को कोई Credit Card नहीं दिया और न ही उनके बीच कुछ ऐसा है। रिप्रेजेंटेटिव ने कहा, एक साल पहले फॉर्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स रेस के दौरान दोनों की एक मुलाकात हुई थी। माइकल लोहान ने कहा कि उनकी बेटी का अफेयर नहीं चल रहा।

वहीं, लिंडेस लोहान के पिता माइकल लोहान ने कहा कि उनकी बेटी का सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप नहीं है। उन्होंने कहा कि वे दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।

40 की इस Actress ने ब्लैक बिकिनी में मचाया तहलका, शेयर की Hot Photos

मनोरंजन डेस्क। TV एक्ट्रेस Kamya Punjabi इन दिनों सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी बिकिनी फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

बताया जा रहा है कि Kamya Punjabi इन दिनों वो अपने कथित बॉयफ्रेंड Shalabh Dang के साथ घूमने निकली हैं।

Kamya Punjabi ने मोनोकिनी में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘I m sexy n i know it’। इस तस्वीर में वो पानी के अंदर खड़ी पोज दे रही हैं। उन्होंने ब्लैक रंग की बिकिनी पहन रखी है और ब्लू सन ग्लासेस लगाए हैं। उन्होंने अपने बाल जूडे में बांध रखे हैं।

Kamya Punjabi की इस तस्वीर पर उन्हें जमकर प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। 40 वर्षीय Kamya Punjabi के बोल्ड अंदाज को देखकर उनके फैंस हैरान हैं तो वहीं उनकी तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं। इस तस्वीर पर कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट किए हैं।

बता दें कि 40 वर्षीय Kamya Punjabi की एक 9 साल की बेटी आरा भी है। पति बंटी नेगी से उनका तलाक 2013 में हुआ था। वहीं शलभ का भी पिछली शादी से एक बेटा है।

बताया जाता है कि Kamya Punjabi अगले साल अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ शादी कर सकती हैं। Kamya Punjabi ने कई इंटरव्यूज में अपने और शलभ के रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया था कि काफी वक्त तक दोनों एक-दूसरे से चैट पर बातें करते थे। जिसके बाद शलभ ने उन्हें प्रपोज किया था।