30 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 252

कमलेश तिवारी हत्याकांड: कमलेश के हत्यारों को पिस्टल देने वाला युसुफ खान गिरफ्तार !

लखनऊ. हिंदू समाज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदूसभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में गुजरात एटीएस ने एक और अहम् गिरफ्तारी की है। गुजरात एटीएस ने कमलेश तिवारी के हत्यारों को पिस्टल देने वाले युसुफ पठान को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कमलेश हत्याकांड में अब तक एक दर्जन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, गुजरात एटीएस ने कमलेश तिवारी के हत्यारों को पिस्टल देने वाले यूसुफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। यूपी व गुजरात एटीएस की संयुक्त टीम ने यूसुफ की गिरफ्तारी कानपुर से की है। गिरफ्तार युसुफ खान के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिसकी फारेंसिक जांच करवाई जाएगी और कॉल डिटेल के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। टीम उससे पूछताछ कर रही है।

हिंदू समाज के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपी अशफाक और मोईनुद्दीन को यूसुफ खान (24) ने ही पिस्टल दिलवाई थी। यूपी व गुजरात एटीएस की टीम ने शुक्रवार की शाम छह बजे कानपुर स्थित घंटाघर क्षेत्र से यूसुफ को गिरफ्तार किया है। यह क्षेत्र थाना हरबंश मोहाल में आता है। आरोपी यूसुफ खान फतेहपुर के हथगांव थानाक्षेत्र में स्थित रायपुर मुवारी का रहने वाला है। पुलिस यूसुफ खान से पूछताछ में लगी है। इसके पास से बरामद हुए मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच होगी। कॉल डिटेल भी इसकी खंगाली जा रही है।

राशिफल: 02 नवंबर 2019, आज इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे, देखें अपनी राशि

राशिफल: 02 नवंबर 2019, आज इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

वृषभ

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

कर्क

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

सिंह

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

कन्या

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। कार्यों में गति आएगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। लाभ के सौदे होंगे। निवेशादि से लाभ होगा।

तुला

मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। व्यवसाय मंदा चलेगा। रोजगार में उन्नाति के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

धनु

प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। व्यय वृद्धि होगी। कार्यों में गति आएगी। अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे।

मकर

लाभ के सौदे होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। कुछ समाचार उत्साह कम कर सकते हैं। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे।

कुंभ

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

मीन

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

इन घरेलू उपाय से बढ़ाएं अपने आंखों की रोशनी, चश्मे को कहे बाय-बाय

हेल्थ डेस्क. बिगड़ते लाइफस्टाइल और खान-पान का असर हमारी आंखों पर भी पड़ता है। दिन प्रतिदिन हमारी आंखों की रोशनी कम होती जा रही है और हमें चश्मे का सहारा लेना पड़ रहा है। तरह-तरह की दवाइयों के बावजूद भी आंखों की रोशनी नहीं बढ़ती है।

तो इस बार आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। इन घरेलू उपायों को अपनाकर आपकी आंखों की रोशनी तेज हो जाएगी और आपको चश्मा भी नहीं लगाना पड़ेगा।

घी से मिलेगा फायदा

वहीं घी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अतिरिक्त घी के नियमित सेवन से आपकी आंखों की रोशनी तेज हो जाएगी। घी के अलावा आप बादाम का तेल पीने से भी आंखों की रोशनी तेज होती है। आप दूध में बादाम का तेल डालकर पिएं।

मछली का तेल

देखा जाये तो मछली का तेल भी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। बाजार में मछली के तेल की कैप्सूल मिलती है , आप रोजाना मछली के तेल की कैप्सूल खाएंगे तो इससे आपकी आंखों की रोशनी तेज हो जाएगी।

जरूरी पोषक तत्व आहार में लें

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन सी , फॉलिक एसिड , विटामिन ए जरूरी पोषक तत्व है। अगर आपकी आंखों की रोशनी कम है तो आपको हरी पत्तेदार सब्जियां , संतरे , धनिया , कद्दू और गाजर का सेवन करना चाहिए। यह सारे पर्दाथ हमारी आंखों को स्वस्थ रखते हैं।

रोजाना हरी घास पर चलना चाहिए

दरअसल जिन लोगों की आंखों की रोशनी कम होती है ,उन लोगों को डॉक्टर भी सुबह नंगे पैर घास पर चलने के सलह देते हैं। इसलिए आपको नियमित रूप से रोज सुबह नंगे पैर हरी घास पर चलना चाहिए। इससे आपकी आंखें स्वस्थ रहेंगी।

सोना बेचना या एक्सचेंज करने की तैयारी बना रहे हैं, तो जरुर जान लें ये 4 बातें

बिजनेस डेस्क. जब लोगों को पैसे की जरूरत होती है तो वे सोना का एक्सचेंज करके नकदी हासिल करते हैं। सोना को सबसे अच्छा निवेश विकल्प माना जाता है। यहां तक की बैंक भी सोना बार या सिक्के बेचते हैं।

जब सोना का एक्सचेंज किया जाता है तो इसके पिघलने के चार्ज आदि के नाम पर एक बड़ी राशि काट ली जाती है। इसलिए हम आपको इस खबर में बता रहे हैं कि जब आप सोना की बिक्री करें तो किन बातों का ख्याल रखें।

1. जब आप अपना सोना बेचते हैं, तो विक्रेता ओरिजिनल बिल मांगता है। बिल में सोना से जुड़ी सारी जानकारी होती है। वह कितना शुद्ध है इसका जिक्र भी होता है। खरीदे गए सोना के बारे में विक्रेता बिल में बताई गई किसी भी बात से इनकार नहीं कर सकते।

2. जब आप सोना बेचने का फैसला करें, अलग-अलग ज्वैलर्स से कुछ कोट्स इकट्ठा करना बेहतर है। इससे आपको सोना को एक्सचेंज करने का सही रेट पता चल पाएगा।

3. यह जरूरी है कि जब आप सोना बेचें तो उसपर हॉलमार्क होना जरूरी है। हॉलमार्क नहीं होने पर दुकानदार इसकी क्वालिटी को कम करके बता सकता है। जिन आभूषणों पर हॉलमार्क बीआईएस लोगो होता है उसे माना जाता है कि इसकी शुद्धता की जांच किसी लाइसेंस प्राप्त प्रयोगशाला से की गई है। BIS भारत की एकमात्र एजेंसी है जिसे आभूषणों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से मंजूरी मिली होती है।

4. ज्वैलर्स सोने की शुद्धता की जांच करने के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ जौहरी आभूषणों को पिघलाते हैं और शुद्धता और वजन को निर्धारित करने के लिए सोना को छानते हैं। हालांकि, कुछ करने के लिए मशीन का इस्तेमाल करते हैं और वे सभी पत्थरों को अलग करके सोने के वास्तविक वजन का निर्धारण करते हैं।

Vivo Z1 Pro स्मार्टफोन 5000 रुपए हुआ सस्ता, जानें खासियतें

टेक डेस्क. Vivo Z1 Pro स्मार्टफोन की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की गई है। इस फोन को इसी वर्ष जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था।

लॉन्चिंग के समय Vivo Z1 Pro स्मार्टफोन की कीमत 15,990 रुपये है। यह इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन का दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज से लैस है। वहीं, तीसरा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है। इनकी कीमत क्रमश: 17,990 रुपये और 20,990 रुपये है। कटौती के बाद अब इन्हें 13,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Vivo Z1 Pro की उपलब्धता

फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 15,990 रुपये के बजाय 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 2,000 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है। दूसरे 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 17,990 रुपये के बजाय 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इस पर भी 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, तीसरे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 5,000 रुपये की कटौती के साथ 15,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इन्हें मिरर ब्लैक, सॉनिक ब्लैक और सॉनिक ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। नई कीमत के साथ इन्हें Vivo E-Store और Flipkart पर उपलब्ध करा दिया गया है। ये कीमत हमने Vivo E-Store से कंफर्म की हैं।

BSNL का यूजर्स को तोहफा, ज्यादा लंबी बात करने पर आपके एकाउंट में भेजेगी बैलेंस

टेक डेस्क. BSNL ने अपने यूजर्स को एक बड़ा तोहफा दिया है। यूजर्स को अब लंबी बात करने पर अकाउंट में बैलेंस मिलेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर्स को अब हर 5 मिनट बात करने पर 6 पैसे अकाउंट में जोड़ने का निर्णय किया है।

पिछले कुछ दिनों से Reliance Jio के IUC कॉल्स के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से वसूलने की घोषणा पर सोशल मीडिया पर प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के बीच वॉर छिड़ गया था। अब, पब्लिक सेक्टर की कंपनी BSNL ने Reliance Jio के यूजर्स को अपनी तरफ खींचने के लिए ये नया दांव खेला है।

बताया जा रहा है BSNL अपने ब्रॉडबैंड, वायरलेस और FTTH यूजर्स को 5 मिनट की वॉयस कॉलिंग पर 6 पैसे अकाउंट में क्रेडिट करने का फैसला किया है। कंपनी का ये दांव उसके यूजर्स की संख्या बढ़ाने में कितना मदद करेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल, यूजर्स को इस घोषणा से जरूर फायदा मिलेगा।

UPTET 2019 के लिए आवेदन शुरू, जानें फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया

कैरियर डेस्क. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए आज से आवेदन शुरू हों गए हैं। जो अभ्यार्थी आवेदन कराना चाहते हैं वो यूपी डीएलएड की वेबसाइट https://updeled.gov.in/ से आवेदन कर सकते हैं। कृपया ऑन-लाइन आवेदन पत्र भरने से पहले निर्देशों और प्रक्रियाओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक जानकारी और तस्वीर, हस्ताक्षर के स्कैन की गई फोटो को साथ रखें।

आप व्यक्तिगत मोबाइल नंबर और / या निजी ई-मेल आईडी भी तैयार रखें। यह भी सुनिश्चित करें कि आप उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2019 के लिए निर्दिष्ट विभागीय वेबसाइट https://updeled.gov.in के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर रहे हैं।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज को 15 लाख अभ्यार्थियों के आवेदन का अनुमान है और इसके सर्वर की समस्या न हो इसके इंतजाम किए गए हैं। इस बार अलग सर्वर के इंतजाम किए गए हैं ताकि सर्वर के हैंग होने और बीच में ही बंद होने की समस्या न हो। पिछले कई सालों से सर्वर डाउन था, जिसके चलते आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी थी।

आवेदन शुल्क:

पंजीकरण शुल्क ₹ 600/- सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए

400/- अनु. जाति / जनजाति उम्मीदवारों के लिए और

100/- विकलांग उम्मीदवारों के लिए।

BJP-Shivsena गठबंधन पर दिग्विजय सिंह का तंज, सिर्फ सत्ता के लिए साथ आए !

नई दिल्ली. अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता Digvijay Singh ने महाराष्ट्र में BJP-Shivsena गठबंधन और सत्ता के लिए जारी खींचतान पर तंज कसा है।

Digvijay Singh ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के बारे में पूछो तो आतंकवाद और पाकिस्तान की बात करते हैं। अब ये भी खबर है कि गोल्ड कंट्रोल एक्ट लाया जा रहा है, जिसमें हर परिवार को सोना सीमित रखने के लिए कहा जाएगा। Digvijay Singh ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्रीजी से हमारी यही प्रार्थना है कि अर्थव्यवस्था संभालें, बैंकों की हालत ठीक करें।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के मुद्दे पर भी उन्होंने शिवसेना और बीजेपी पर कटाक्ष किया। Digvijay Singh ने कहा सत्ता लोलुपता ऐसे गठबंधन करा देती, है जहां दिल नहीं मिलते सत्ता के लिए इकट्ठे हो जाते हैं। कश्मीर में पीडीपी और बीजेपी का गठबंधन भी ऐसा ही था। बीजेपी ने सारे पीडीपी नेताओं को जेल में डाल दिया, शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन भी सत्ता के लिए है, कोई विचारधारा के लिए नहीं, अब बात 50-50 की हो रही है।

मृत प्रेमी की आत्मा मेरे शरीर में है बताकर तांत्रिक ने किया किशोरी से रेप !

क्राइम डेस्क. एक किशोरी से रेप और ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताकर किशोरी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। प्रेमी की मौत से दु:खी किशोरी को तांत्रिक ने यह कहकर अपने झांसे में ले लिया कि मृत प्रेमी की आत्मा ने उसके शरीर में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद आरोपी तांत्रिक ने किशोरी से रेप किया और उससे पैसों की ठगी भी की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, किशोरी की ओर से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। मुंगेली जिला निवासी हेमराज सोनवानी पर खुद को तांत्रिक बताकर किशोरी से रेप का आरोप लगा है।

आरोप है कि हेमराज ने किशोरी को उसके मृत प्रेमी चिराग बंजारे की आत्मा का उसके शरीर में प्रवेश करने की बात कहकर झांसा दिया। आरोपी हेमराज व चिराग के दोस्त होने के चलते किशोरी उसके झांसे में आ गई। किशोरी ने अपनी मां का मंगलसूत्र आरोपी को दे दिया और पैसे भी दिए। इसके बाद आरोपी हेमराज ने उसके साथ रेप किया।

बताया जा रहा है एक साल पहले क्षेत्र के ही चिराग बंजारे से किशोरी का प्रेम संबंध था। बीते 11 सितंबर को चिराग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Amitabh Bachchan के साथ KBC खेलने पहुंची बिल्ली, Photo viral

Mumbai. बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ होस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले बिग बी अपने फैंस के साथ शो से जुड़े अपडेट्स और दिलचस्प जानकारियां फैंस के साथ शेयर किया हैं।

KBC के सेट पर एक ऐसा मेहमान आया, जिसकी फोटो Amitabh Bachchan ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की। यह नया मेहमान कोई और नहीं, बल्कि एक बिल्ली है जो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर मौजूद नजर आ रही है। Amitabh Bachchan द्वारा शेयर की गई ये फोटो लोगों का खूब ध्यान खींच रही है।

फोटो को शेयर करते हुए Amitabh Bachchan ने एक छोटी सी कविता भी लिखी है, जिसे पढ़कर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। Amitabh Bachchan ने लिखा- ‘ऐ बिलौरी, बिल्ली बिल्ली, खेलन चली KBC,जैसे आइ Fastest Finger, लोट पोट हो गयी वहीं’।