27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 254

कुलभूषण जाधव केस में ICJ ने UN में कहा- पाकिस्तान ने किया विएना संधि का उल्लंघन

नई दिल्ली। ICJ कोर्ट से पाकिस्तान को Kulbhushan Jadhav मामले पर एक बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) के प्रसिडेंट जज अब्द्युक्वबी युसूफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय नागरिक Kulbhushan Jadhav के मामले में विएना संधि का उल्लंघन किया है।

बुधवार को 193 सदस्यीय वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की रिपोर्ट पेश सकते हुए युसूफ ने कहा कि उन्होंने अपने 14 जुलाई के फैसले में संयुक्त राष्ट्र के प्रधान न्यायिक अंग के तौर पर यह पाया कि पाकिस्तान ने विएना संधि के आर्टिकल 36 के अनुपालना का उल्लंघन किया है और इस केस में कार्रवाई किया जाना अभी बाकी है।

कोर्ट ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वियना कन्वेंशन में निर्धारित अधिकारों के उल्लंघन के प्रभाव को पूरा वजन दिया जाए और गारंटी दी जाए कि उल्लंघन और उल्लंघन के कारण संभावित पूर्वाग्रह की पूरी तरह से जांच की जाए।

आपको बता दें कि 3 मार्च 2016 को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलोचिस्तान से Kulbhushan Jadhav को गिरफ्तार किया था। जाधव पर ईरान से होकर पाकिस्तान में घुसने का आरोप लगाया गया था।

जो जंग नहीं जीत सकते वो हमारी एकता में डाल रहे हैं फूट: PM मोदी

लखनऊ। भारत रत्न से सम्मानित एवं देश के पहले उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को देशभर में रन फॉर युनिटी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने का फैसला देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश ने उस अनुच्छेद 370 को खत्म करने का फैसला किया जिसने जम्मू कश्मीर को सिर्फ अलगाववाद और आतंकवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर कहा ”मैं अनुच्छेद 370 को रद्द करने का फैसला सरदार पटेल को समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पर हमारा फैसला जमीन पर लकीर खींचने के लिये नहीं बल्कि विश्वास की श्रृंखला बनाने के लिये है। उन्होंने कहा कि देश ने उस अनुच्छेद 370 को खत्म करने का फैसला किया जिसने जम्मू कश्मीर को सिर्फ अलगाववाद और आतंकवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल से प्रेरित हो कर हम भावनात्मक, आर्थिक और संवैधानिक एकीकरण की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा ” जब सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण शुरू किया तो कई शासकों को एकता की भावना ने भारत में विलय के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा ”सदियों पहले चाणक्य ने भारत को एकजुट किया था और बाद में सरदार पटेल ने यह किया।

मोदी ने कहा कि जो लोग हमारे खिलाफ जंग नहीं जीत सकते, वो हमारी एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। हर साल 31 अक्टूबर को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के तौर पर मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में की गई थी।

अनेकता में एकता को देश का गौरव और पहचान बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम दूसरे संप्रदाय और धर्मों की परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान करते हैं तो प्यार तथा जुड़ाव बढ़ता है।

एकनाथ शिंदे चुने गए शिवेसना विधायक दल के नेता,आदित्य ठाकरे ने रखा प्रस्ताव

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना विधायक दल की बैठक में पार्टी ने अहम फैसला लेते हुए एकनाथ शिंदे को पार्टी विधायक दल का नेता चुना है। आदित्य ठाकरे की अगुवाई में सभी चुने गए विधायक के साथ ही एकनाथ शिंदे, दिवाकर राउते, सुभाष देसाई और शिवसेना को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से साढ़े तीन बजे मुलाकात करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, शिवसेना विधायक दल के नेता के तौर पर एकनाथ शिंदे का नाम आदित्य ठाकरे ने रखा था। जबकि, सुनील प्रभु शिवसेना के व्हीप चुने गए।

उधर, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना में खींचतान जारी है। चुनाव परिणाम के एक हफ्ते गुजर जाने के बावजूद भी सरकार को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में शिवसेना के इस फैसले के बाद बीेजपी के साथ उसका रिश्ता और बिगड़ सकता है।

इस बीच शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार की तरफ से शिवसेना को 13 से ज्यादा सीट पर डिजर्व करने के बयान पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा- क्या मुनगंटीवार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं? जो-जो प्रमुख नेता हैं या तो वो हार गए हैं या उनको सत्ता से दूर रखने की साजिश चल रही है मेरा हिसाब से।

Pakistan: तेजग्राम एक्सप्रेस में विस्फोट से 65 की मौत, चलती ट्रेन से कूदे लोग

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक दर्दनाक हादसे की खबर है। पाकिस्तान की Karachi-Rawalpindi Tezgam express ट्रेन में भीषण आग गई। आग इतनी भीषण थी कि अब 65 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

बताया जा रहा है यह हादसा गैस सिलेंडर के फटने से हुआ। एक यात्री गैस सिलेंडर के साथ सवार था। तब इसमें विस्फोट हो गया। दो अगल-बगल के कोच इस विस्फोट की चपेट में आ गए और ट्रेन में भीषण आग लग गई। यात्री ट्रेन के अंदर नाश्ता बना रहा था जिसके कारण आग लग गई। पाकिस्तान रेलवे के एक अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की कि आग एक गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण लगी।

ट्रेन इस दौरान कराची से रावलपिंडी की ओर जा रही थी। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। मृतकों और घायलों को लियाकतपुर डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों के हवाले के बताया कि शवों में से 10 की पहचान हो गई है, जबकि 17 अज्ञात हैं।

रेल मंत्री शेख रशीद ने कहा कि आग लगने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदने लगे, जहां ज्यादातर मौतें इस कारण हुई। वहीं, उन्होंने कहा कि 2 घंटों के अंदर ही इस ट्रेन रूट को चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बचाव दल की टीम ने आग को बुझा लिया है और अब स्थिति को सामान्य किया जा रहा हैं।

सरदार पटेल की जयंती आज, उनके ये 10 विचार बदल सकते हैं आपका जीवन

नई दिल्ली। भारत रत्न से सम्मानित, भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती आज मनाई जा रही है। हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) के रूप में मनाया जाता है। सरदार पटेल की जयंती के मौके पर आज उनको पूरा देश याद कर रहा है। पटेल पेशे से वकील थे।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ही 562 देशी रियासतों का भारत में विलय करवाया था। भारत को एक राष्ट्र बनाने में वल्लभ भाई पटेल की खास भूमिका है। सरदार पटेल के विचार आज भी लाखों लोगों को प्ररित करते हैं। उनके विचारों को अपना कर युवाओं का जीवन बदल सकता है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल के 10 अनमोल विचार

1। इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है।

2। आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए।

3। शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है। विश्वास और शक्ति, दोनों किसी महान काम को करने के लिए आवश्यक हैं।

4। मनुष्य को ठंडा रहना चाहिए, क्रोध नहीं करना चाहिए। लोहा भले ही गर्म हो जाए, हथौड़े को तो ठंडा ही रहना चाहिए अन्यथा वह स्वयं अपना हत्था जला डालेगा। कोई भी राज्य प्रजा पर कितना ही गर्म क्यों न हो जाये, अंत में तो उसे ठंडा होना ही पड़ेगा।

5। आपकी अच्छाई आपके मार्ग में बाधक है, इसलिए अपनी आँखों को क्रोध से लाल होने दीजिये, और अन्याय का सामना मजबूत हाथों से कीजिये।

6। अधिकार मनुष्य को तब तक अंधा बनाये रखेंगे, जब तक मनुष्य उस अधिकार को प्राप्त करने हेतु मूल्य न चुका दे।

7। आपको अपना अपमान सहने की कला आनी चाहिए।

8। मेरी एक ही इच्छा है कि भारत एक अच्छा उत्पादक हो और इस देश में कोई अन्न के लिए आंसू बहाता हुआ भूखा ना रहे।

9। जब जनता एक हो जाती है, तब उसके सामने क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता। अतः जात-पांत के ऊँच-नीच के भेदभाव को भुलाकर सब एक हो जाइए।

10। संस्कृति समझ-बूझकर शांति पर रची गयी है। मरना होगा तो वे अपने पापों से मरेंगे। जो काम प्रेम, शांति से होता है, वह वैर-भाव से नहीं होता।

कमलेश तिवारी हत्याकांड: हत्यारोपितों की मदद करने वालों में वकील नावेद का तीसरा साथी गिरफ्तार !

लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदूसभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्यारोपित की मदद करने वालों की गिरफ्तारी जारी है। गुरुवार तड़के बरेली ATS ने कमलेश तिवारी के हत्यारोपित के मददगार वकील नावेद के तीसरे साथी कामरान को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह तड़के बरेली ATS द्वारा गिरफ्तार कमरान ने ही हत्यारोपितों की नेपाल पहुंचाने में मदद की थी। कामरान कमलेश तिवारी के हत्यारोपितों की मदद करने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के वकील नावेद का बेहद करीबी है। कामरान और नावेद ने ही अपनी कार से दोनों हत्यारोपितों को नेपाल तक पहुंचाया था।

बताया जा रहा है कि बरेली से गिरफ्तार कामरान ने ही अशफाक का मोबाइल ट्रेन में रखा था। इस तरह से चलती ट्रेन में अशफाक के मोबाइल की लोकेशन से उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम भ्रमित हुई थी। यह मोबाइल अंबाला में हुआ ऑन तो जांच में लगी पुलिस को लगा कि दोनों हत्यारोपित पंजाब पहुंच गए हैं। बरेली में कमलेश तिवारी के हत्यारों के मददगारों की लगातार गिरफ्तारी चल रही है। बरेली में क्राइम टीम के साथ ही एसटीएफ व ATS लगातार सक्रिय है।

कमलेश तिवारी के हत्यारोपितों की मदद करने के मामले में कमरान के साथ दिल्ली हाईकोर्ट के वकील नावेद के दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों में रईस और आसिफ हैं। रईस व आसिफ ने दोनों हत्यारोपितों को शाहजहांपुर में मदद पहुंचाई थी।

गौरतलब है कि लखनऊ के खुर्शेदाबाग इलाके में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की 18 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गुजरात ATS ने तीन लोगों मौलाना मोहसिन शेख सलीम, रशीद अहमद पठान और फैजान को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में हत्या करने वालों के नाम सूरत के ही रहने वाले अशफाक और मोइनुद्दीन के नाम सामने आए थे। गुजरात ATS ने 22 अक्टूबर को दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

सरदार पटेल की जयंती पर बोले CM योगी- देश की एकता अखंडता बनाए रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि

लखनऊ। भारत रत्न से सम्मानित एवं देश के पहले उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को देशभर में रन फॉर युनिटी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इसी कड़ी में लखनऊ सहित प्रदेश के हर जिला में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित जीपीओ पार्क प्रांगण में सरदार पटेल की प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया। जिसके बाद रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कई कैबिनेट मंत्री, डीजीपी ओपी सिंह मौजूद रहे।

सरदार पटेल जी की जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल के बलिदानों को याद करते हुए लोगों का आह्वान किया जो लोग देश की एकता और अखंडता के दुश्मन हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा आजादी के बाद रियासतों को जोडऩे का काम लौह पुरुष सरदार पटेल ने किया था नहीं तो अंग्रेजों की चाल थी भारत को खंड खंड में बांट दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैकड़ों वर्षो की गुलामी के बाद जब अखंडता पर आंच आई, तब सरदार पटेल ने सर्वाधिक प्रयास किया था। सरदार पटेल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने उनकी जन्मभूमि पर उनकी सबसे बड़ी प्रतिमा को स्थापित करके पटेल के व्यक्तित्व से देश-दुनिया को बताया।

सीएम योगी ने कहा कि आज पटेल जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी हम सभी देश की एकता अखंडता को बनाए रखें। आज पूरा देश पटेल जी को याद कर रहा है। सीएम ने कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि जिन मूल्यों पर सरदार पटेल ने अपना जीवन जिया था, हम सब उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

योगी ने कहा कि देश में एकता की मिसाल को आगे बढ़ते हुए रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। राष्ट्र की एकता और अखंडता को खत्म करने का अंग्रेजों ने प्रयास किया तो पटेल जी ने उनके सपनों को चकनाचूर किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 563 रियासतों को एक संवाद के माध्यम से भारत गणराज्य बनाने का काम पटेल जी ने किया। उन्होंने कहा कि अनगिनत प्रयासों के बाद हमें आजादी मिली है। हम सबको एकता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। आज उत्तरप्रदेश में बहुत सारे कार्यक्रम सम्पन्न हो रहे हैं। पुलिस मुख्यालय और थानों में राष्ट्रीय अखण्डता के लिए शपथ ली जाएगी। शाम को पुलिस का मार्च पास्ट किया जाएगा।

चुनाव रिजल्ट से सत्ताधीशों को मिल सबक, अब धौंस नहीं चलेगी: शिवसेना

मुंबई. महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने के करीब है। राज्य में मिले जनादेश पर शिवसेना ने शुक्रवार को पार्टी मुखपत्र ‘सामना’ में संपादकीय लिखा। इसके मुताबिक, इस परिणाम से ‘सत्ताधीशों’ को सबक मिला है। अब सत्ता की धौंस नहीं चलेगी। गुरुवार को राज्य की 288 विधानसभा सीटों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 161 सीटें मिलीं। उसे 24 सीटों का नुकसान हुआ। वहीं, कांग्रेस-राकांपा गठबंधन 16 सीटों के फायदे के साथ 99 पर पहुंच गई।

महाराष्ट्र में 2014 की अपेक्षा कुछ अलग नतीजे आए हैं। 2014 में गठबंधन नहीं था। 2019 में गठबंधन के बावजूद सीटें कम हुईं। बहुमत मिला, लेकिन कांग्रेस-राकांपा मिलकर 100 सीटों तक पहुंच गईं। एक मजबूत विरोधी पक्ष के रूप में मतदाताओं ने उन्हें एक जिम्मेदारी सौंपी है। ये एक प्रकार से सत्ताधीशों को मिला सबक है। धौंस, दहशत और सत्ता की मस्ती से प्रभावित न होते हुए जनता ने जो मतदान किया, उसके लिए उसका अभिनंदन!

आंकड़ों का खेल संसदीय लोकतंत्र में चलता रहता है। ‘गठबंधन’ का आंकड़ा स्पष्ट बहुमत का है। शिवसेना और भाजपा को एक साथ करीब 160 का आंकड़ा आया है। महाराष्ट्र की जनता ने निश्चित करके ही ये नतीजे दिए हैं। फिर इसे महाजनादेश कहो या कुछ और, यह जनादेश है, महाजनादेश नहीं, इसे स्वीकार करना पड़ेगा।

कांग्रेस के पास कोई नेतृत्व नहीं था। इस कमजोर कांग्रेस को राज्य में 44 सीटें मिल गईं। भाजपा ने राकांपा में ऐसी सेंध लगाई कि पवार की पार्टी में कुछ बचेगा या नहीं, ऐसा माहौल बन गया था। लेकिन महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा छलांग राष्ट्रवादी ने लगाई और 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा 122 से 102 पर आ गई है।

कमलेश तिवारी हत्याकांड: वसीम रिजवी समेत इन 3 लोगों की भी हत्या करने चाहते थे आरोपित !

लखनऊ. हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी के हत्या करने वाले मुख्य आरोपितों के निशाने पर कई हिंदू संगठन के नेता एवं शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी समेत अन्य लोग भी थे। कमलेश तिवारी की हत्या के बाद आरोपी वसीम रिजवी को भी मारने की योजना थी।

पूछताछ में पता चला है कि शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने राम जन्मभूमि नाम से एक फिल्म बनाई थी, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। इससे कई कट्टरवादी संगठन नाराज थे। इसके अलावा हरियाणा की महिला सोनू डांगर समेत तीन अन्य लोग भी इनकी हिटलिस्ट में थे।

पुलिस सुत्रों के मुताबिक, हत्यारोपितों की सूची में कमलेश तिवारी के साथ-साथ हिंदू समाज पार्टी के पश्चिमी यूपी प्रभारी गौरव गोस्वामी भी शामिल थे। दोनों आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन ने गौरव से बात कर इटावा आने को कहा था, लेकिन किसी कारण से उन्होंने इन्कार कर दिया था। आरोपित कमलेश के साथ-साथ गौरव को भी मारने की तैयारी में थे।

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें इसका जरा भी इल्म नहीं था कि कमलेश की हत्या इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। उन्हें लगा कि सामान्य हत्याकांड की तरह जिले की पुलिस उनके बारे में पता लगाएगी और फिर सबकुछ शांत हो जाएगा। हालांकि, मददगारों से उन्हें पता चला कि उनके पीछे एसटीएफ, एटीएस व लखनऊ पुलिस के अलावा गुजरात व कर्नाटक की पुलिस भी पड़ी है तो उन्होंने सरेंडर करने की योजना बनाई थी।

कमलेश तिवारी की हत्या के बाद कुल आठ लोगों के पकड़े जाने के बाद लखनऊ कनेक्शन से इन्कार नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने हत्या से कुछ देर पहले आरोपितों के साथ सीसी फुटेज में कैद हुई महिला से पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक बरेली के मददगार नावेद को पकड़ा गया है, जिसे लखनऊ लाया जा रहा है। नावेद से पूछताछ के बाद आरोपितों के महिला से संबंध और राजधानी कनेक्शन की पुष्टि होगी।

UP उपचुनाव रिजल्ट 2019: रामपुर सीट बचाने में कामयाब हुई सपा, BJP-BSP से भी छीनी एक-एक सीट !

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में BJP ने सहयोगी अपना दल के साथ 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं समाजवादी पार्टी को 3 सीटों पर जीत मिली है। जबकि कांग्रेस और बसपा को एक सीट भी नहीं मिली है।

यूपी उपचुनाव 2019 की तुलना 2017 में हुए चुनाव परिणाम से करें तो BJP और बसपा को एक-एक सीट गंवानी पड़ी है। वहीं समाजवादी पार्टी को 2 सीटों का लाभ हुआ है।

भाजपा को बाराबंकी की जैदपुर सीट गंवानी पड़ी तो वहीं बसपा की अंबेडकर नगर की जलालपुर सीट समाजवादी पार्टी के खाते में चली गई। रामपुर में आजम खां का जलवा कायम रहा है वह अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे।

गौरतलब है कि यूपी उपचुनाव की 11 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी थी। जबकि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सिर्फ आजम खां की पत्नी तजीन फातमा के समर्थन में रामपुर सीट पर प्रचार किया था। वहीं कांग्रेस और बसपा का कोई भी शीर्ष नेता प्रचार के लिए नहीं निकला।

लखनऊ कैंट में भाजपा के सुरेश तिवारी ने सपा के मेजर आशीष को 35428, कानपुर के गोविंदनगर में भाजपा के सुरेंद्र मैथानी ने कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को 21244, अलीगढ़ के इगलास में भाजपा के राजकुमार सहयोगी ने बसपा के अभय कुमार को 25937, चित्रकूट के मानिकपुर में भाजपा के आनन्द शुक्ल ने सपा के निर्भय पटेल को 12840 मतों से हराया है।

सहारनपुर की गंगोह सीट पर भाजपा के किरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को 5419 मतों से हरा दिया। रामपुर में आजम खां की पत्नी डा. तजीन फातमा ने भाजपा के भारत भूषण के मुकाबले 7716 मतों से जीत दर्ज की। बाराबंकी की जैदपुर सीट पर सपा के गौरव कुमार ने भाजपा के अंबरीश रावत को 4165 मतों से हरा दिया। पिछली बार यह सीट भाजपा के खाते में थी। सपा के ही सुभाष राय ने अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट पर बसपा की डा. छाया वर्मा को 790 मत से हरा दिया। इससे पहले 2017 में यह सीट बसपा ने जीती थी।

प्रतापगढ़ में अपना दल एस के राजकुमार पाल ने सपा के ब्रजेश वर्मा को 29721, बहराइच के बलहा में भाजपा की सरोज सोनकर ने सपा की किरन भारती को 43683 मतों से हराया जबकि घोसी में विजय राजभर ने सपा समर्थित सुधाकर सिंह को 1773 मतों से हरा दिया।