28.5 C
Mumbai
Sunday, August 9, 2026
Home Blog Page 199

सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें भाव

बिजनेस डेस्क. सर्राफा बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने में मंगलवार को 61 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,422 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बताया जा रहा है वैश्विक स्तर पर कीमतों में कमी और मांग ना होने के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 40,483 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

वहीं, चांदी में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में मंगलवार को 602 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव अब 47,083 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि सोमवार को चांदी 47,685 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली कम होने के चलते चांदी में यह गिरावट देखी गई है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम में भी मंगलवार को 61 रुपये की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर कीमतों में कमी आने और हाजिर मांग नहीं होने के चलते भाव में यह गिरावट आई है। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना मंगलवार को गिरावट के साथ 1,544 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

हिमस्खलन की वजह से सेना के 3 जवानों ने गंवाई जान, एक अब भी लापता !

नई दिल्ली. उत्तरी कश्मीर से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है भारी बर्फबारी के कारण सेना के कई जवान अलग-अलग जगहों में हिमस्खलन की चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद कई सैनिकों को बचा लिया गया है तो वहीं 3 सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है जबकि एक अब भी लापता है।

जानकारी के मुताबिक, गुजरात के लोगों का एक दल कश्मीर घुमने गया था, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण ये लोग दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में फंस गए। भारी बर्फबारी के कारण फंसे गुजरात के 160 लोगों के लिए पुलिस मसीहा बनकर आई। पुलिस ने अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित निकाल उन्हें मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए भेज दिया।

बता दें कि राजौरी और पुंछ दोनों जिलों में पिछले 36 घंटों से बारिश और बर्फबारी जारी है। इससे कई सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राजौरी और पुंछ दोनों जिलों में, शनिवार की देर शाम से भारी वर्षा शुरू हुई और सोमवार शाम तक लगातार जारी रही। खराब मौसम की स्थिति के कारण कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

जानकारी के अनुसार, थन्ना मंडी सुरनकोट सड़क डीकेजी में भारी बर्फ गिरने के कारण बंद है, कंडी खब्बास रोड कंडी गली में बर्फ गिरने के कारण बंद है, कंडी जमोला रोड, सुरनकोट में बुफलेयाज मार्ग, सब्जियां सड़क मार्ग सहित अन्य कई मार्ग भी बंद हो गए है।

Amitabh Bachchan की समधन Ritu Nanda का हुआ 72 साल की उम्र में निधन !

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan के घर से एक बुरी खबर आई है। Amitabh Bachchan की समधन एवं बेटी श्वेता की सास Ritu Nanda का आज निधन हो गया है। जिसके बाद से ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। Amitabh Bachchan ने खुद अपनी समधन के निधन की जानकारी अपने ब्लॉग पर भी दी है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘मेरी समधन Ritu Nanda, श्वेता बच्चन की सास का रात 1:15 बजे अचानक निधन हो गया’।

Ritu Nanda बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन थीं। एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए रणधीर ने कहा, ‘देर रात Ritu Nanda ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। हम दिल्ली में हैं, और उनका अंतिम संस्कार भी आज ही किया जाएगा’।

Ritu Nanda बॉलीवड एक्टर रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर की बुआ थीं। उनके अचानक निधन की खबर से रिद्धिमा कपूर शॉक्ड हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बुआ को श्रद्धांजलि दी है। रिद्धिमा ने बुआ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं आपसे ज्यादा दयालु और अच्छे इंसान से नहीं मिली। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे बुआ’। रिद्धिमा को पोस्ट पर एकता कपूर ने भी कमेंट कर Ritu Nanda को श्रद्धांजलि दी है।

ऋषि कपूर की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह ने अभी अपने इंस्टाग्राम पर रितु के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। नीतू ने लिखा, ‘मेरी सबसे प्यारी… भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपको बता दें कि श्वेता के ससुर के निधन को भी अभी बहुद ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। अगस्त 2018 में श्वेता के ससुर राजन नंदा का निधन हुआ था। रिद्धिमा कपूर ने ही अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए राजन नंदा की निधन की जानकारी दी थी।

बसपा का संगठन में बड़ा फेरबदल, दानिश अली को हटाकर इस दिग्गज नेता को बनाया लोकसभा दल का नेता

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। मायावती ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए ब्राह्मण कार्ड भी खेला है। लोकसभा में दलनेता दानिश अली को हटा सांसद रितेश पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं मलूक नागर को उपनेता बनाया गया है। इस फेरबदल में प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली की कुर्सी सलामत रही। इस फैसले से मायावती बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने में जुट गई है।

संगठन में किए बदलाव की जानकारी मायावती ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि BSP में सामाजिक सामंजस्य बनाने को मद्देनजर रखते हुए लोकसभा में पार्टी के दलनेता व उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एक ही समुदाय के होने के नाते इसमें थोड़ा परिवर्तन किया गया है। अर्थात अब लोकसभा में BSP के नेता रितेश पांडेय को व उपनेता मलूक नागर को बना दिया गया है, लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष मुनकाद अपने इसी पद पर बने रहेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा में BSP के नेता लालजी वर्मा पिछड़े वर्ग से व विधान परिषद में BSP के दलनेता दिनेश चंद्रा दलित वर्ग बने रहेंगे अर्थात यहां कुछ भी परिवर्तन नहीं किया गया है।

ब्राह्मण समीकरण

BSP में दलित ब्राह्मण समीकरण को आजमाया जाता रहा है। रामवीर उपाध्याय के बगावती तेवरों के बाद से प्रदेश में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर युवा सांसद रितेश पांडेय को आगे लाना नया प्रयोग माना जा रहा है। सूत्र बताते है कि ब्राह्मण समाज में भाजपा के प्रति मोह कम होने पर BSP नजर रखे है। कांग्रेस की ओर ब्राह्मणों का रुझान न हो इसलिए BSP ने बड़ा बदलाव किया है। बता दें कि दानिश अली को करीब दो माह पूर्व ही दल नेता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

BSP प्रमुख मायावती का जन्मदिन (15 जनवरी) हर वर्ष की तरह जिला केंद्रों पर जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें गरीबों के लिए उपहार वितरित किए जाएंगे और केक काटा जाएगा। मायावती दिल्ली कार्यालय में जन्मदिन मनाएंगी। विधानसभा क्षेत्रवार कोटा तय किया गया है। सूत्रों का कहना है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से न्यूनतम पांच लाख रुपये पार्टी फंड में जमा कराने को कहा गया है। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी को भी फंड जमा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अजय देवगन की फिल्म ‘Tanhaji’ देखने का है प्लान तो आपके लिए खुशखबरी, जरुर पढ़ लें ये खबर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने फिल्म ‘Tanhaji The Unsung Warrior’ को Tax Free कर दिया है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के साहसी एवं समर्पित सेनापति सूबेदार तानाजी मालुसरे की वीरगाथा पर आधारित है। तानाजी की वीरता और उनके त्यागपूर्ण जीवन से अधिक से अधिक लोग प्रेरणा ले सकें इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने इस फिल्म को प्रदेश के सिनेमाघरों में Tax Free करने का निर्णय लिया है।

फिल्म ‘Tanhaji’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर सेनापति तानाजी मालुसरे का किरदार फिल्म अभिनेता व इस फिल्म के सह निर्माता अजय देवगन ने निभाया है। पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस फिल्म को कर मुक्त करने के संबंध में अनुरोध भी किया था। इतिहास के अनुसार वर्ष 1670 में तानाजी मालुसरे ने सिंहगढ़ की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने मुगलों से भीषण युद्ध करते हुए सिंहगढ़ के किले को हासिल कर लिया था। हालांकि उन्हें वीरगति प्राप्त हुई।

यह फिल्म सिनेमा घरों में 10 जनवरी को रिलीज हुई है। ओम राउत निर्देशित तानाजी-द अनसंग वॉरियर में अजय देवगन ने शिवाजी महाराज की सेना में सूबेदार तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया है, जिन्होंने सिहंगढ़ किले को मुगलों के कब्जे से छुड़ाने में वीरगति प्राप्त की थी। जब छत्रपति शिवाजी को उनकी वीरगति की सूचना मिली तो उन्होंने कहा था कि ‘गढ़ तो जीत, लेकिन वीर नहीं रहा।’ फिल्म में काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई के रोल में हैं। वहीं, सैफ अली खान ने सैफ अली खान का रोल निभाया है। शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में हैं।

UPTET परीक्षा की Answer Key जारी, आपत्ति दर्ज करने के दौरान न करें ये गलती, होगा 500 रुपए को नुकसान

करियर डेस्क. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2019 की उत्तर कुंजी (UPTET Answer Key) मंगलवार को दोपहर बाद वेबसाइट पर जारी होगी। अभ्यर्थी उसे देखकर आपत्ति भी कर सकते हैं लेकिन, इस बार उन्हें प्रति प्रश्न 500 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। बिना शुल्क जमा किए आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। यदि आपत्ति सही निकली तो पैसा खाते में परीक्षा परिणाम आने के बाद वापस होगा, गलत मिलने पर परीक्षा संस्था धन जब्त कर लेगी।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि UPTET 2019 बीते आठ जनवरी को हुई थी। उसमें पूछे 150 प्रश्नों की चारों बुकलेट सीरीज की उत्तर कुंजी मंगलवार को अपरान्ह में वेबसाइट पर जारी होगी। प्रश्नों के जवाब में यदि किसी को आपत्ति है तो साक्ष्य के साथ तय शुल्क जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मिली आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों से कराया जाएगा और उसके बाद अपडेट उत्तर कुंजी जारी होगी। उस अंतिम उत्तर कुंजी के संबंध में किसी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।

यही नहीं अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्ति करते समय साक्ष्य या अभिलेख वेबसाइट पर अपलोड नहीं करेंगे, बल्कि साक्ष्य के रूप में किताब का जिक्र प्रश्न के सामने विकल्प पर अंकित कर सकते हैं। आपत्ति केवल तय वेबसाइट पर ही ली जाएंगी। इसके अलावा और 17 जनवरी के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। ज्ञात हो कि यूपी टीईटी का परिणाम सात फरवरी को घोषित होना है।

ICC T20 रैंकिंग में रोहित शर्मा को झटका तो कप्तान कोहली का जलवा बरकरार

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया ने Virat Kohli की कप्तानी में श्रीलंका को तीन मैचों की टी 20 सीरीज में 2-0 से हरा दिया। टीम इंडिया की इस शानदार जीत के बाद ICC ने ताजा टी 20 रैंकिंग जारी की जिसे टीम इंडिया के लिहाज से अच्छा तो नहीं कहा जा सकता। इसकी बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें को टॉप 5 में भारत को कोई भी बल्लेबाज शामिल नहीं है।

भारतीय बल्लेबाजों में जिसकी रैंकिंग सबसे उपर है वो हैं केएल राहुल जो छठे स्थान पर हैं तो टीम इंडिया के कप्तान Virat Kohli की रैंकिंग में एक स्थान का सुधार हुआ और वो दसवें स्थान से नौवें नंबर पर आ गए हैं। इस रैंकिंग में पाकिस्तान का जलवा बरकरार है और पहले स्थान पर इस टीम के बल्लेबाज बाबर आजम मौजूद हैं।

बाबर आजम के इस वक्त 879 अंक हैं और वो पहले स्थान पर हैं जबकि 810 अंक के साथ दूसरे नंबर पर आरोन फिंच मौजूद हैं। भारतीय बल्लेबाजों में सबसे बेस्ट रैंकिंग केएल राहुल की है जो छठे स्थान पर हैं और उनके 760 अंक हैं। वहीं भारतीय कप्तान Virat Kohli 683 अंक के साथ नौवें स्थान पर आ गए हैं जो पहले दसवें नंबर पर थे। वहीं रोहित शर्मा टॉप टेन से बाहर हो गए हैं और पहले वो 9वें स्थान पर थे पर अब 13वें नंबर पर आ गए हैं।

पिछले 6 महीने में सोने के बिक्री में आई भारी गिरावट, ऐसे हुआ खुलासा

बिजनेस डेस्क. सर्राफा बाजार में पिछले कई महीनों में जरदस्त उछाल देखने को मिला है। लेकिन आपको यह मालूम है कि पिछले छह माह में सोने की डिमांड में 30 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन अनंत पद्मनाभन ने सोने की बिक्री में गिरावट से जुड़ी यह जानकारी दी।

अधिक GST से घटी बिक्री

चेयरमैन अनंत पद्मनाभन का दावा है सोने पर आयात शुल्क बढ़ने और अधिक जीएसटी होने के चलते सोने की तस्करी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि ग्राहक दुबई, नेपाल, श्रीलंका और सिंगापुर जैसे देशों का रुख कर रहे हैं।

पद्मनाभन ने सेक्टर के Budget Expectations को लेकर कहा कि Budget 2020 में सोने पर लगने वाले आयात शुल्क में कमी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेक्टर में आयात शुल्क और जीएसटी कम करने की मांग प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री के समक्ष पहले ही उठाई जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अपना दूसरा बजट पेश करेंगी। उम्मीद की जा रही इस बजट में देश में डिमांड को बूस्ट करने के लिए सरकार कई तरह के कदम उठा सकती है।

इस बीच, सर्राफा बाजारों में गिरावट का रुख बना हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोना 80 रुपये गिरकर 40,554 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका। इसके अलावा चांदी के दाम में भी 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। यह 47,695 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बोली गई।

‘जर्सी’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहिद कपूर, होंठ पर लगाने पड़े कई टाकें

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को लेकर एक बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, शाहिद कपूर फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग के दौरान बैटिंग कर रहे थे, अचानक गेंद एक दम उछली और उनके मुंह पा आ लगी। इससे उनका निचला होंठ फट गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए निकटवर्ती क्लीनिक ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उनके होंठ पर कई टाके लगाए।

इस हादसे के बाद फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग को कैंसिल करना पड़ा। शाहिद की फिल्म जर्सी इसी नाम की तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है। हिंदी एडीशन का डायरेक्शन गौतम तिन्ननुरी कर रहे हैं, जिन्होंने ओरिजिनल फिल्म भी बनाई है। इस फिल्म की कहानी अर्जुन नाम के एक प्रतिभाशाली लेकिन असफल क्रिकेटर को लेकर है, जो अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए मैदान में वापसी करने का निर्णय लेता है।

LEAK हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘Chhapaak’, ऑनलाइन मूवी देख रहे हैं लोग

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘Tanhaji: द अनसंग वॉरियर’ और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘Chhapaak’ शुक्रवार को एक साथ रिलीज हो गई हैं। रिलीज से पहले ही विवादों में आई दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘Chhapaak’ को लेकर एक बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है 10 जनवरी को दीपिका पादुकोण की रिलीज हुई फिल्म ‘छपाक’ भी लीक हो गई है। खबर है कि ‘छपाक’ फिल्म HD प्रिंट में ऑनलाइन LEAK हो चुकी है।

एक वेबसाइट के मुताबिक, ऑनलाइन हैकर्स तमिलरॉकर्स (Tamilrockers) ने फिल्म ‘छपाक’ को ऑनलाइन लीक कर दिया है। फिल्म लीक होने से फिल्ममेकर्स को तगड़ा झटका लगेने की आशंका जताई जा रही है। इससे फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ने वाला है। आपको बता दें ​कि दीपिका की ​फिल्म ‘छपाक’ के लीक होने जैसी बात का अंदेशा ​ट्रेड पंडितों ने बीती रात यानी गुरुवार को ही जताया था। उन्होंने ये बात पहले ही कह दी थी कि दीपिका की फिल्म लीक हो सकती है।

तमिलरॉकर्स ने ऐसा पहली बार नहीं किया। इससे पहले भी वह कई फिल्मों को ऑनलाइन लीक कर चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार’ भी तमिलरॉकर्स नाम की वेबसाइट ने ऑनलाइन लीक की है। इससे रजीनकांत की फिल्म ‘दरबार’ की कामाई पर काफी बड़ा झटका लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स की के अनुसार वेबसाइट ने अपने यूजर्स को एक लिंक उपलब्ध कराया है, जिसके जरिये वो ‘छपाक’ को एचडी प्रिंट में डाउनलोड कर सकते हैं।