30 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 193

सैकड़ों समर्थकों संग समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ CM योगी का ये करीबी !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बेहद करीबी नेता एवं हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रमुख सुनील सिंह अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान सुनील सिंह ने उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने की सौगंधी भी खाई।

शनिवार को लखनऊ में हुए सपा के कार्यक्रम में सुनील सिंह ने बीजेपी पर प्रदेश के छात्रों, किसानों और महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। सुनील सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘राइट-हैंड’ माना जाता था। वो वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पहले उनके चहेते सिपहसालारों में से एक थे। लेकिन हफ्तेभर पहले एसपी प्रमुख अखिलेश यादव से लखनऊ में हुई मुलाकात से उनका ‘मन’ बदल गया और शनिवार को वो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

हिंदू युवा वाहिनी के नेता सुनील सिंह के ऊपर योगी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही रासुका (NSA) भी लगी। सुनील सिंह ने जब खुद को हिंदू युवा वाहिनी का प्रमुख घोषित कर दिया था, उसके बाद उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (National Security Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। तब उन्होंने एक अलग संगठन हिंदू युवा वाहिनी (भारत) बना लिया। शनिवार को एसपी में शामिल होने के बाद बीजेपी के ऊपर उन्होंने प्रदेशवासियों को धोखा देने का आरोप लगाया।

सुनील सिंह ने कहा, ‘बीजेपी ने राज्य के लोगों- चाहे वो किसान हो या नौजवान, सभी को धोखा दिया है। ऐसे में प्रदेश के युवाओं और आम लोगों ने अखिलेश यादव जैसे सक्षम और युवा नेता में अपना भरोसा जताया है, जो उन्हें बीजेपी के कुशासन से मुक्ति दिला सकता है। इसलिए मैं और मेरे संगठन के तमाम साथी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। एसपी नेता सुनील सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

फिल्म Love Aaj Kal का ट्रेलर देखकर बैचेन हुईं Janhvi Kapoor, कही ये बात

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म लव आजकल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रोमांस और इमोशन को डबल डोज है। वहीं फिल्म लव आजकल का ट्रेलर देखने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस Janhvi Kapoor सख्ते में आ गई है। जिसके बाद Janhvi Kapoor ने अपने जज्बात शेयर किए हैं।

फिल्म लव आजकल का ट्रेलर देखने के बाद एक्ट्रेस Janhvi Kapoor (Janhvi Kapoor) ने अपनी इंस्टा स्टोरी में फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘मुझे लव आजकल का ट्रेलर बहुत ही ज्यादा पसंद आया है। मैं इस फिल्म को देखने के लिए बेचैन हूं।

बॉलीवुड सिनेमाप्रेमियों ने काफी लंबे समय से कोई रोमांटिक लव स्टोरी का इंतजार कर रहे थे, जो 14 फरवरी को इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) पूरा करने जा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर को अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं।

इस फिल्म में पहली बार सारा और कार्तिक एक साथ नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में दोनों एक-दूसरे से पैशनेट लव करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में कार्तिक के दो रूप दिखाए गए है। कार्तिक 90 के दौर और मौजूदा दौर में हीरोइनों संग रोमांस कर रहे हैं और अपनी लव स्टोरी को बचाने में लगे हुए हैं। लव इंटरेस्ट का किरदार सारा अली खान प्ले कर रही हैं। वहीं 90 के दौर में दिखाई गई एक्ट्रेस, इस फिल्म की मिस्ट्री गर्ल है। इस एक्ट्रेस का नाम आरुषि शर्मा है।

इसी साल WhatsApp के 40 करोड़ यूजर्स को मिलेंगे ये 5 धांसू फीचर्स

टेक डेस्क। WhatsApp के भारत में 40 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं। इस समय Facebook की स्वामित्व वाले इस इसंटैंट मैसेजिंग ऐप को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। पिछले कुछ सालों में इस ऐप में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। जिसकी वजह से उन्हें ये फीचर्स काफी पसंद भी आ रहे हैं। इस साल इस ऐप में ये 5 नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

Dark Mode फीचर Instant Messaging App का मोस्ट अवेटेड फीचर है। पिछले साल से ही इस फीचर का इंतजार इस ऐप के करोड़ों यूजर्स को है। इस फीचर को पिछले कई महीनों से बीटा टेस्टिंग किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने इस फीचर के आधिकारिक तौर पर रोल आउट करने के लिए कोई टाइम लाइन सेट नहीं किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स की आखों पर असर नहीं पड़ेगा और वो रात को भी आराम से भी इस ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा स्मार्टफोन की बैटरी भी इस फीचर के मदद से बचेगी।

Self-destruct messages फीचर इस Instant Messaging App के मुख्य प्रतिद्वंदी ऐप Telegram में उपलब्ध है। जल्द ही इस फीचर को WhatsApp में भी देखा जा सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स एक नियत समय के बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाते हैं। इस फीचर का इंतजार भी यूजर्स काफी समय से कर रहे हैं।

Message pinning in group chats के लिए पिछले साल कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें ग्रुप एडमिन के लिए कई खास फीचर्स शामिल हैं। वहीं, ग्रुप में प्राइवेट रिप्लाई का भी फीचर जोड़ा गया है। अब ग्रुप चैट के लिए मैसेज को पिन करने वाला फीचर भी जल्द जोड़ा जा सकता है। इस फीचर की वजह से ग्रुप के पुराने मैसेज को भी आप प्राइरॉटी बेसिस पर देख सकेंगे।

Cross Platform Support फीचर के रोल आउट होने के बाद से एंड्रॉइड यूजर्स के लिए गूगल ड्राइव और iOS यूजर्स के लिए iCloud की जगह एक कॉमन सर्वर पर स्टोर किया जा सकता है। इस फीचर के रोल आउट होने के बाद एंड्रॉइड यूजर्स अपने WhatsApp चैट्स को iPhone में भी रिट्रीव कर सकेंगे।

Full Length Video फीचर के रोल आउट होने के बाद यूजर्स फुल लेंथ वीडियो को शेयर कर सकेंगे। फिलहाल यूजर्स केवल 3 मिनट या 16MB साइज की वीडियो ही शेयर कर पाते हैं।

Supreme Court की वकील बोलीं- सोनिया गांधी की तरह निर्भया की मां भी दोषियों को कर दें माफ !

नई दिल्ली। निर्भया कांड के मामले में 4 दोषियों की फांसी के टलने के साथ ही अब इस पर सियासत भी तेज हो गई है। Supreme Court की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां को दोषियों को माफ करने का अनुरोध किया है। इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां से सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए दोषियों को माफ करने का अनुरोध किया।

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी नलिनी को सोनिया गांधी ने माफ कर दिया था। दिल्ली की एक अदालत द्वारा चार दोषियों की फांसी की तारीख टालने पर निर्भया की मां ने निराशा व्यक्त की। इसके कुछ देर बाद इंदिरा जयसिंह ने उनसे ये अनुरोध किया तो वहीं, प्रतिक्रिया में निर्भया की मां ने कहा कि वह निर्भया के पक्ष में ऐसा कैसे बोल सकती हैं।

इंदिरा जयसिंह ने ट्वीट करके कहा मैं निर्भया की मां के दर्द से पूरी तरह परिचित हूं। मैं उनसे सोनिया गांधी के उदाहरण का अनुसरण करने का आग्रह करती हूं, जिन्होंने राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी नलिनी को माफ कर दिया और कहा कि वह उसके मृत्युदंड नहीं चाहती। हम आपके साथ हैं लेकिन मृत्युदंड के खिलाफ हैं।’ 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में भूमिका के लिए नलिनी को गिरफ्तार किया गया था और उसे दोषी ठहराया गया था।

इससे पहले शुक्रवार को निर्भया की मां ने कहा कि अदालतों और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2012 में जो लोग रैली में भाग लेने गए थे और महिलाओं की सुरक्षा के लिए नारे लगाए थे। वही लोग अपनी राजनीतिक लाभ के लिए मेरी बेटी की मौत के साथ खेल रहे थे। उन्होंने अपने राजनीतिक लाभ के लिए फांसी को रोक दिया है। निर्भया मामले के दोषियों को पहले 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी दी जानी थी, लेकिन अब उन्हें 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी।

निर्भया की मां ने कहा कि जबतक दोषियों को फांसी नहीं होती तबतक वह संतुष्ट नहीं होंगी। बता दें कि निर्भया मामले में विनय, अक्षय, पवन और मुकेश को दोषी ठहराया गया। इन चारों को 16-17 दिसंबर, 2012 की रात को दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए मौत की सजा सुनाई गई है।

पूर्व राष्‍ट्रपति Pervez Musharraf की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार

वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति Pervez Musharraf को Supreme Court ने बड़ा झटका दिया है। राष्ट्रद्रोह मामले में सजा के खिलाफ पूर्व राष्ट्रपति Pervez Musharraf की अपील पर Supreme Court ने सुनवाई करने से इंकार कर दिया है।

दरअसल, मुशर्रफ ने विशेष न्‍यायाधिकरण के फैसले को Supreme Court में चुनौती दी थी। विशेष न्‍यायाधिकरण ने राजद्रोह मामले में मुशर्रफ को दोषी करार देते हुए उन्‍हें मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि, लाहौर हाईकोर्ट ने बीते 13 जनवरी को विशेष अदालत के फैसले को असंवैधानिक करार दिया था।

बताया जा रहा है, Supreme Court ने सुनवाई करने से इसलिए इंकार कर दिया कि जब तक याचिकाकर्ता खुद आत्मसमर्पण नहीं करता तब तक उसकी याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता है। अब मुशर्रफ के वकील की ओर से याचिका वापस करने के रजिस्ट्रार के फैसले के खिलाफ जल्द अपील दाखिल किए जाने की संभावना है। बीते बृहस्‍पतिवार को मुशर्रफ ने शीर्ष अदालत का रुख किया था। मुशर्रफ के वकील सलमान सफदर Barrister Salman Safdar ने अपनी याचिका में फैसले को खारिज करने की अपील की थी।

आपको बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) सरकार ने नवंबर 2007 में पूर्व सेना प्रमुख मुशर्रफ के खिलाफ देश पर संवैधानिक आपातकाल थोपने पर राजद्रोह का केस दाखि‍ल किया था। फिलहाल, मुशर्रफ दुबई के एक अस्‍पताल में अपना इलाज कर रहे हैं।

मुकेश अंबानी को JIO बनीं देश की नंबर 1 कंपनी, मुनाफे में हुई 62.45 फीसदी की बढ़ोतरी

बिजनेस डेस्क। Reliance Industries के मालिक मुकेश अंबानी को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुकेश अंबानी की Reliance Industries को निजी क्षेत्र में किसी एक तिमाही में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली पहली कंपनी बन गई है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में रिलायंस का मुनाफा 13।55 फीसदी बढ़कर 11,640 करोड़ रुपए रहा, जो निजी क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड है।

तेल रिफाइनिंग कारोबार में स्थिति बेहतर होने के साथ-साथ खुदरा और दूरसंचार उपभोक्ता कारोबार के बेहतर प्रदर्शन से कंपनी का लाभ बढ़ा है। वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 10,251 करोड़ रुपए था। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने भी तीसरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए। टीसीएस को 8,118 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

यह पहली बार है, जब किसी निजी कंपनी का लाभ इतना अधिक रहा है। इससे पहले, Reliance Industries का ही चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 11,262 करोड़ रुपये था। सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन को जनवरी-मार्च 2013 में 14,512।81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की दूरसंचार इकाई जियो का मुनाफा 62।45त्न बढ़कर 1,350 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी एआरपीयू 128।40 रुपये प्रति यूजर रही है।

IND vs AUS: विराट कोहली के इस एक फैसले ने दिलाई टीम इंडिया को जीत, जानें कौन बना मैच का हीरो

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार का बदला ले लिया है। वहीं कप्तान विराट कोहली ने पहले वनडे की गलती से सबक लेते हुए विकेटकीपर केएल राहुल को तीसरे की जगह पांचवें नंबर पर उतारा और खुद तीसरे नंबर पर उतरे। जिसकी वजह टीम इंडिया विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल हुई। जहां टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन (96) व रोहित शर्मा (42) के बाद विराट (78) व राहुल (80) ने भी उम्दा बल्लेबाजी की जिसकी बदौलत मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 340 रनों का भारी-भरकम स्कोर बनाया।

एक समय लग रहा था कि सीरीज का पहला मुकाबला 10 विकेट से जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम राजकोट में दूसरे वनडे में भी विशाल लक्ष्य तक आसानी से पहुंच जाएगी लेकिन कुलदीप यादव ने एक ओवर में एलेक्स कैरी (18) और स्टीव स्मिथ (98) को आउट करके मेहमानों को पटरी से उतार दिया।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का फैसला

पहले वनडे के बाद कोहली ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को अपनी गलती माना था। पहले वनडे में वह चौथे जबकि राहुल तीसरे नंबर पर उतरे थे। यहां पर कोहली ने अपनी गलती सुधारी। दूसरे वनडे में विराट ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की और 76 गेंद पर 78 रन की पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए कप्तान ने ओपनर शिखर धवन के साथ 103 रन की साझेदारी निभाई और टीम इंडिया के बड़े स्कोर की नींव रखी।

केएल राहुल बने मैन ऑफ द मैच

ऑस्ट्रेलियाई टीम 49।1 ओवर में 304 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ तीन वनडे की सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है और आखिरी मुकाबला रविवार को बेंगलुरु में होगा। चोटिल रिषभ पंत की गैरमौजूदगी में इस मैच में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज उतरे राहुल ने प्रभावशाली बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर छह चौकों व तीन छक्कों की बदौलत 80 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। राहुल ने विकेटकीपर के रूप में दो कैच लेने के अलावा एक स्टंप भी किया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

IND vs AUS: ये कारनामा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बनें हिटमैन रोहित शर्मा !

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार का बदला रोजकोट में ले लिया है। वहीं टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर और हाशिम अमला को पीछे छोड़ दिया है। हिटमैन रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर सबसे तेज 7,000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

राजकोट में टीम इंडिया को विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल हुई। जहां टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन (96) व रोहित शर्मा (42) के बाद विराट (78) व राहुल (80) ने भी उम्दा बल्लेबाजी की जिसकी बदौलत मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 340 रनों का भारी-भरकम स्कोर बनाया।

राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान रोहित शर्मा ने 44 बॉल खेलकर 6 चौकों की मदद से 42 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। रोहित 7,000 वनडे रन बनाने वाले चौथे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सचिन, सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग ऐसा कर चुके हैं।

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट मे ओपनिंग करने वाले रोहित अब बेंगलुरु में होने वाले तीसरे और अंतिम मुकाबले में अपने करियर में 9 हजार रन पूरे करेंगे। इसके लिए रोहित को केवल चार रनों की जरूरत है। इस मैच में रोहित शर्मा ने 18 रन जोड़कर ही यह रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। हिटमैन की यह 137वीं पारी थी। सचिन, हाशिम और रोहित शर्मा में तुलना करें तो रोहित ने सबसे कम पारी में यह मुकाम हासिल किया है। सचिन तेंडुलकर ने 160 पारियां खेलकर ओपनर के तौर पर 7 हजार रन पूरे किए थे वहीं अमला ने इसके लिए 147 पारी खेली थी।

बच्चों को पिलाएं बादाम वाला दूध, यादाश्त के साथ-साथ तेज होगा दिमाग

हेल्थ डेस्क। बादाम यादाश्त तेज करता है, यह तो हम सब जानते हैं और कई शोधों में यह बात साबित भी की गई है पर क्या आपको पता है कि बादाम को दूध में मिलाकर पीने से इसकी पौष्टिकता और बढ़ जाती है। इसके अलावा सर्दी में बादाम वाला दूध पीने से सर्दी नहीं लगती है और शरीर में ताकत भी आती है।

तेज दिमाग

डॉक्टर और विशेषज्ञ मानते हैं कि बादाम खाने से दिमागी ताकत बढ़ती है। ऐसा इ‍सलिए है, क्योंकि बादाम में प्रोटीन होता है, जो ब्रेन फंग्शन को बेहतर बनाता है। प्रोटीन न केवल ऊर्जा देता है, बल्क‍ि यह हमारे ब्रेन सेल्स को रिपेयर भी करता है। इसकी वजह से हमारे सोचने, समझने और फैसले लेने की क्षमता बढ़ती है। ऐसे में यदि आप इसे दूध के साथ मिलाकर पीते हैं तो इसमें मौजूद पौष्ट‍िक तत्वों का स्तर और भी बढ़ जाता है। यानी अगर आप बादाम दूध में मिलाकर बच्चों को पिलाती हैं तो इसका पूरा लाभ उन्हें मिल पाएगा।

हड्डियां मजबूत होंगी

बादाम वाला दूध पीने से बच्चों की हड्डियां भी मजबूत होंगी क्योंकि इस मिश्रण से बच्चों को खूब सारा विटामिन डी मिलता है। विटामिन डी की वजह से हड्डियां कैल्श‍ियम आसान से सोखती हैं। बादाम वाला दूध पीने से बच्चों में अर्थराइटिस और ओस्ट‍ियोपरोसिस का खतरा कम होता है।
प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है

सर्दियों में बच्चों को खांसी जुकाम जैसी छोटी-छोटी परेशानी होती रहत है। ऐसे में बादाम वाला दूध उनकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा और उन्हें इस तरह की परेशानियां नहीं होंगी।

आंखों के लिए भी फायदेमंद

बादाम वाले दूध में विटामिन ‘ए’ काफी मात्रा में होता है, जो कि आंखों को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी है। अगर आप अपने बच्चे को रोजाना बादाम वाला दूध पिलाती हैं तो उन्हें आंखों की समस्या होने की गुंजाइश कम हो जाएगी।

त्वचा भी हेल्दी

बादाम वाले दूध में विटामिन ‘ई’ भी होता है, जो त्वचा को रोगमुक्त और स्वस्थ रखता है। इसे पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है।

2 बच्चों वाले कानून पर बोले NCP नेता नवाब मलिक- जबरदस्ती पुरुष नसबंदी चाहते हैं मोहन भागवत

नई दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के दो बच्चों वाले कानून पर सियासत तेज हो गई है। RSS प्रमुख मोहन भागवत के 2 बच्चों वाले कानून की हिदायत पर NCP नेता Nawab Malik भड़क गए, और उन्होंने इस नियम को बनाने पर इसका नतीजा भुगतने की चेतावनी दी है।

जानकारी के मुताबिक, NCP नेता Nawab Malik ने कहा है कि मोहन भागवत जी दो बच्‍चों का कानून चाहते हैं। शायद उनको नहीं पता कि महाराष्ट्र में पहले से ही इस पर कई कानून है। कई दूसरे राज्यों में भी ऐसा ही है। फिर भी यदि भागवत जी जबरदस्ती पुरुष नसबंदी चाहते हैं तो मोदीजी को इस पर कानून बनाने दें। हमने देखा है कि अतीत में इसका क्या हस्र हुआ था।

दरअसल, चार दिन के प्रवास पर मुरादाबाद में RSS प्रमुख भागवत ने गुरुवार को कहा था कि संघ की अगली योजना दो बच्चों का कानून है। जनसंख्या वृद्धि विकराल रूप धारण कर चुकी है। संघ जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्ष में है। संघ का मत है कि दो बच्चों का कानून होना चाहिए लेकिन इस पर फैसला तो सरकार को लेना है। केंद्र को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे जनसंख्या नियंत्रण हो सके।

संघ प्रमुख Mohan Bhagwat ने कहा कि यदि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनता है तो इससे देश विकास के रास्‍ते पर चलेगा। भागवत मुरादाबाद स्थित MIT सभागार में जिज्ञासा सत्र के दौरान स्वयंसेवकों के सवालों का जवाब दे रहे थे।