30 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 194

CAA-NRC के विरोध में दिल्ली की शाहीनबाग की तरह अब लखनऊ में महिलाओं और बच्चों ने शुरु किया प्रदर्शन

लखनऊ। नागरिकता संसोधन कानून (CAA) के विरोध में दिल्ली की शाहीनबाग की तरह अब लखनऊ के घंटाघर में महिलाओं और बच्चों को प्रदर्शन जारी है। जुमे की नवाज के बाद से ही शुरु हुआ महिलाओं और बच्चों का यह प्रदर्शन अभी भी जारी है। प्रदर्शनकारी महिलाएं रातभर मौके पर डटी रहीं। इन महिलाओं के हाथ में CAA व NRC के विरोध की तख्तियां भी हैं।

वहीं पुलिस ने देर शाम महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं मानी तो घंटाघर की स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गई। इसके बाद भी महिलाएं वहां डंटी रहीं। घंटाघर पर धरने की खबर मिलते ही काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और धरने पर बैठी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, महिलाओं ने पुलिस को जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन सौंप धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, महिलाओं ने डीएम से धरना देने में सहयोग कर उनकी आवाज को न दबाने की अपील की है। धरने में शामिल शबीह फातिमा व रेहाना ने केंद्र सरकार से NRC व CAA लागू न करने की अपील की। कहा कि, CAA में मुसलमानों को शामिल न कर सरकार हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ना चाहती है

इस कानून को लागू कर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं पर हमला करने की कोशिश की जा रही है। NRC लागू कर सरकार गरीब लोगों को फिर से एक बार लाइन में खड़ा कर देगी। देश के नागरिकों को अपने भारतीय होने का सबूत देने के लिए दर-दर भटकना होगा।

धरने में शामिल रुखसाना जिया, रिजवाना व फरेहा सहित अन्य महिलाओं ने अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया। इसके बाद से घंटाघर पार्क में काफी संख्या में पुलिस खासकर महिला कर्मी तैनात हैं। इस बीच घंटाघर पार्क के आसपास की लाइट काट दी गई है।

BJP नेता रघुराज सिंह को आया धमकी भरा फोन, कहा- मुझे पता है तुम कहां हो बम से उड़ा दूंगा

लखनऊ। बीजेपी नेता रघुराज सिंह को फोन पर मिली बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह को जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है बीजेपी नेता रघुराज सिंह के पास मोबाइल नंबर +3644367549 से कॉल आई। पीएसओ के रिसीव करने पर फोन करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि मुझे पता है कि तू एटा जा रहा है, तुझे बम से उड़ा देंगे।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता रघुराज सिंह एटा प्रदर्शनी में पत्रकार सम्मेलन में भाग लेने आ रहे थे। रास्ते में मोबाइल नंबर +3644367549 से कॉल आई। पीएसओ के रिसीव करने पर फोन करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि मुझे पता है कि तू एटा जा रहा है, तुझे बम से उड़ा देंगे।
गाली-गलौज से मना करने पर सीएम और पीएम के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। भाजपा नेता ने बताया कि इसी नंबर से 12 और 14 जनवरी को भी पांच बार कॉल करके धमकी दी गई थी। इसका लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज है। उनका आरोप है कि कोई अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन विदेश से कॉल करके धमकी दे रहा है।

हाल ही में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में अलीगढ़ के कार्यक्रम में रघुराज सिंह ने बयान दिया था कि पीएम और सीएम की कब्र खोदने की बात कहने वालों को जिंदा दफन कर देंगे। इसके बाद से ही यह धमकियां आनी शुरू हो गईं। एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने बताया कि भाजपा नेता को पूर्व में लखनऊ में धमकी मिली थी। उस मामले की एटीएस जांच कर रही है। मैंने एटीएस के अधिकारियों और एसएसपी एटा से वार्ता कर मामले के जल्द पर्दाफाश को निर्देशित किया है।

BJP ने जारी की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट, मनीष सिसोदिया के सामने इस दिग्गज को दिया टिकट

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का एलान हो गया है। वहीं आम आदमी पार्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

बीजेपी की और से जारी की गयी लिस्ट के मुताबिक सुल्तानपुर माजरा विधान सभा सीट से रामचंद्र छाबडिया, मंगोलपुरी विधानसभा सीट से कर्म सिंह करमा, रोहिणी विधानसभा सीट से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग सीट से रेखा गुप्ता, शकूर बस्ती सीट से एससी वत्स, त्रिनगर सीट से तिलक राम गुप्ता, वजीरपुर सीट से महेंद्र नागपाल, मॉडल टाउन सीट से कपिल मिश्रा, सदर बाज़ार सीट से जयप्रकाश, चांदनी चौक सीट से सुमन कुमार गुप्ता, मटियामहल सीट से रवीन्द्र गुप्ता, बल्लीमारान सीट से लता सोढ़ी को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं करोलबाग विधानसभा सीट से योगेन्द्र चंदोलिया, मोतीनगर सीट से कुमार सचदेवा, मादीपुर सीट से कैलाश सांपला, वहीं बीजेपी ने पटपड़गंज विधान सभा सीट से मनीष सिसोदिया के सामने रवि नेगी को उम्मीदवार बनाया है।

बिना शादी के बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि के प्रेग्नेंट होने पर उठे सवाल तो दिया ये जवाब !

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड में बिना शादी के एक्ट्रेस का मां बनना कोई नई बात नहीं है। ऐसे में एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन के बिना शादी के बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। कल्कि ने बीते साल के आखिर में ही अपनी प्रग्नेंसी की ऐलान किया था। वो अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड के साथ इस बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। वहीं उनके इस फैसले पर कई सवाल भी उठे।

कल्कि करीना कपूर के चैट शो ‘इश्क एफ एम’ में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े हर पहलू पर खुलकर बात की। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी से लेकर बॉयफ्रेंड और एक्स पति अनुराग कश्यप पर भी बात की।

बिना शादी के मां बनने का फैसला

जब करीना ने उनसे पूछा कि बिना शादी के मां बनने पर उन पर कई सवाल उठे हैं, उसका सामना कैसे किया। इस पर कल्कि ने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘मेरे पास एक सुपर पावर है कि मैं अपना फोन स्विचऑफ कर देती हूं और काफी समय तक सोशल मीडिया से दूर रहती हूं। मैं अपने पोस्ट पर कमेंट्स नहीं पढ़ती हूं’।

उन्होंने बताया कि ‘मुझे लगता है कि अगर मुझे पॉजिटिव क्रिटिसिज्म की जरूरत होती है तो मैं अपने करीबियों से लेना पसंद करूंगी और मैं उसे सीरियसली लूंगी। जैसा कि मुझसे करीबियों ने कहा है कि ये बच्चे के लिए बेहतर होगा कि तुम शादी कर लोग, तो हम दोनों इस पर ध्यान दे रहे हैं और काम कर रहे हैं’। कल्कि ने ये भी बताया कि प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर उनके बॉयफ्रेंड सबसे ज्यादा खुश हुए थे। उन्होंने कहा कि ‘मैंने 2-3 दिन लिए इसे एक्सेप्ट करने के लिए लेकिन जैसे ही मेरे पार्टनर को पता चला वो बहुत खुश हुआ और इस बच्चे के लिए तुरंत तैयार हो गया’।

एक्स पति को लेकर कल्कि ने कहा कि वो और अनुराग कश्यप अच्छे दोस्त हैं। करीना के सवाल पर कल्कि कहती हैं कि ‘ऐसा कई बार होता है कि आप किसी से प्यार करते हो लेकिन उसके साथ रहना मुश्किल हो जाता है’। कल्कि ने काफी हद तक टाइमिंग्स और उम्र के फासले को तलाक का जिम्मेदार ठहराया। ये पहली बार ही जब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सवालों पर इतनी बेबाकी से जवाब दिया है।

न्यूड तस्वीरों के साथ Natasha Suri को करता था टैग, मॉडल ने दर्ज कराई FIR

मनोरंजन डेस्क. मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली सुपरमॉडल Natasha Suri ने एक शख्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मॉडल ने आरोप लगाया है एक शख्स उनके पीछे पड़ा हुआ है और कई अश्लील तस्वीरों में उन्हें टैग कर रहा है।

मॉडल Natasha Suri ने बताया यह शख्स बीते करीब ढाई महीने से उन्हें कई अश्लील वेबसाइट पर कई ब्लर अश्लील तस्वीरों में उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा है। यहां तक कि उसी शख्स ने ऐसी खबरें भी चलाई थीं Natasha Suri ने बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के ऊपर हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। जबकि यह एकदम झूठी थी।

बताया जा रहा है Natasha Suri ने मुंबई के दादर पुलिस स्टेशन ने सुपरमॉडल ने यह मामला दर्ज कराया है। एफआईआर के अनुसार फ्लिन रेमेडियोज नाम के एक शख्स ने नताशा को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहा है। वह लगातार ब्लर अश्लील तस्वीरों या फिर ऐसी न्यूड तस्वीरों में उनका नाम टैग करा रहा है जिनमें वो हैं ही नहीं या तस्वीरों में लड़की को पहचाना ना सके।

Natasha Suri ने कहा, इस शख्स ने पहले Natasha Suri सिंह नाम से ट्विटर हैंडल बनाए थे। फिर कई अश्लील तस्वीरों में मुझे टैग करने लगा था। जबकि Natasha Suri सिंह जैसा कोई नाम है ही नहीं। यह जानबूझकर मुझे परेशान कर रहा है।

जानकारी के अनुसार इसकी शुरुआत नवंबर 2019 में एक आर्टिकल के साथ प्रकाशित हुई तस्वीर के साथ हुआ। आर्टिकल में बाथरूम बंद एक लड़की की ब्लर तस्वीर थी। फ्लिन ने उस तस्वीर को उठाया और उसमें नताशा को टैग कर दिया।

Natasha Suri के वकील माधव थोराट के अनुसार इस मामले की जानकारी बीते साल 24 दिसंबर को ही पूरे मामले की जानकारी साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेल को दे गई थी। लेकिन यह मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा था। ऐसे में पुलिस में एफआईआर दर्ज करानी पड़ी।

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने किया ये बड़ा एलान

नई दिल्ली। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को गुरुवार की रात तिहाड़ जेल से रिहा किया गया। चंद्रशेखर को पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। आजाद के संगठन ने पुलिस की अनुमति के बगैर 20 दिसंबर को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च का आयोजन किया था।

रिहाई के बाद भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हमारा आंदोलन संवैधानिक रूप से जारी रहेगा जब तक की ये कानून वापस नहीं लिया जाता है। जो लोग मुल्क को बांटना चाहते हैं, हम उनके खिलाफ हैं। भीम आर्मी प्रमुख को 21 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जमानत दी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनी लाउ ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ राहत दी थी।

चंद्रशेखर आजाद को जमानत देते हुए अदालत ने कहा था कि वह चार हफ्तों तक दिल्ली नहीं आ सकेंगे और चुनावों तक कोई धरना आयोजित नहीं करेंगे। अदालत ने यह भी कहा था कि सहारनपुर जाने से पहले आजाद जामा मस्जिद समेत दिल्ली में कही भी जाना चाहते हैं, तो पुलिस उन्हें एस्कॉर्ट करेगी। न्यायाधीश ने कहा था कि विशेष परिस्थितियों में विशेष शर्तों की जरूरत होती है।

यहां बड़े धमाके के साथ कार में हुआ विस्फोट, 3 सैनिक समेत 10 लोगों की मौत !

वर्ल्ड डेस्क। तुर्की के कब्जे वाले उत्तरी सीरिया में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। तुर्की बलों के कब्जे वाले उत्तरी सीरिया में हुए एक कार विस्फोट में तुर्की के तीन सैनिकों समेत 10 लोगों की मौत हो गई।

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया ‎कि हमारे तीन भाई एक ट्रैफिक सिग्नल पर कार विस्फोट में शहीद हो गए। सीरियाई मानवाधिकार निगरानी समूह ने बताया है कि सुलुक गांव में कार विस्फोट में तीन सैनिकों और तुर्की समर्थित सात लड़ाकों की मौत हुई।

अमेरिका समर्थित सीरिया की कुर्द पीपल्स प्रोटेक्शन यूनिट (वाईपीजी) मिलिशिया के खिलाफ तुर्की ने पिछले अक्टूबर से ही युद्ध छेड़ रखा है। अंकारा वाईपीजी को आतंकवादी मानता है।

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, 1 नाबालिग समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार

क्राइम डेस्क। मुंबई की एक 3 स्टार होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पुलिस ने भंड़ाफोड़ किया है। सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा करते हुए 29 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक नाबालिग समेत तीन महिलाओं को बचाया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने अंधेरी पूर्व में स्थित एक होटल में छापेमारी की। उन्होंने बताया, “छापेमारी में एक नाबालिग समेत 3 महिलाओं को वहां से बचाया गया, जिन पर वेश्यावृत्ति के लिए दबाव डाला जा रहा था। ‎फिलहाल तीनों महिलाओं को बचा लिया गया और सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला प्रिया शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्ठ निरीक्षक संदेश रेवाले ने बताया कि शर्मा, कांदीवली पूर्व में एक टूर एवं ट्रैवल एजेंसी का संचालन करती हैं, हालांकि वह अनैतिक कार्यों में शामिल रही है।

बता दें, महानगर में बॉलीवुड से जुड़े एक और हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुंबई पुलिस की समाजसेवा शाखा ने 32 साल के कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया था। बता दें ‎कि कार्रवाई के दौरान आरोपी के चंगुल से जिन दो लड़कियों को छुड़ाया गया है, उसमें से एक ने अक्षय कुमार की फिल्म गुडन्यूज में छोटी सी भूमिका निभाई है। ‎जिसका आरोपी ने 60 हजार रुपए में सौदा किया था। इसके अलावा आरोपी का नाम नवीन कुमार आर्या को पुलिस ने गिरफ्तार किया, आरोपी के फोन से पुलिस को बड़ी संख्या में लड़कियों की तस्वीरें और नंबर मिलें थे। पुलिस ने बताया ‎कि आरोपी मोटी रकम लेकर मॉडलिंग और बॉलीवुड में काम करने वाली लड़कियों को वेश्या व्यापार के लिए भेजता था।

नौकरी के बहाने युवती से गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

क्राइम डेस्क। सोनीपत में नौकरी दिलाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने बताया ‎कि उसे नशीला पदार्थ पिलाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया। ‎फिलहाल पु‎लिस ने पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद ‎शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में कुंडली बार्डर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ‎फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के संबंध में युवती ने बताया कि उसको टिंकू नाम के युवक ने टीडीआई कंपनी के फ्लैट में नौकरी दिलवाने के बहाने बुलाया था। जहां पहले से उसके चार दोस्त बैठे हुए थे। वहां पर उसे शीतल पेय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया, जिसके बाद वह बेसुध हो गई।

युवती ने आगे कहा कि टिंकू, विनोद, खन्ना और उसके दो अन्य साथियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसे बाद जब उसका नशा कुछ कम हुआ तो वह लघुशंका करने का झूठ बोलकर बाथरूम में चली गई। बाथरूम को अंदर से लॉक कर उसने अपने मोबाइल से महिला हेल्प लाइन पर गैंगरेप की सूचना दी थी। ‎

फिलहाल पुलिस ने इस आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के साथ ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए। मामले में कार्रवाई करते पुलिस ने दो आरोपियों विनोद व मुकेश उर्फ खन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उसके साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

J&K: जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने लिए ये बड़ा फैसला

नई दिल्ली. 2 आतंकियों के साथ गिरफ्तार हुए जम्मू-कश्मीर के DSP Davinder Singh से पूछताछ जारी है। जिसमें सुरक्षा एजेंसियों को कई अहम बातों का पता चला है। जिसके बाद जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन ने एक बड़ा फैसला किया है।

जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन ने जम्मू और श्रीनगर के हवाईअड्डों की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल CISF के हवाले करने का आदेश दिया है। जम्मू कश्मीर के गृह विभाग की ओर से पुलिस महानिदेशक को जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों ही अति संवेदनशील एयरपोर्टों की सुरक्षा 31 जनवरी तक CISF को सौंप दी जानी चाहिए।

बता दें कि जम्मू और श्रीनगर हवाईअड्डों की सुरक्षा का दायित्व अभी तक CRPF और Jammu and Kashmir Police के पास था लेकिन बुधवार को जारी नए आदेश के बाद अब राज्‍य के इन दोनों हवाईअड्डों पर सुरक्षा की तस्‍वीर बदली नजर आएगी। जारी आदेश में कहा गया है कि हाल ही में DSP एयरपोर्ट सिक्‍योरिटी Davinder Singh की गिरफ्तारी के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

बता दें कि DSP Davinder Singh को आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर से बाहर निकलने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दविंदर सिंह DSP हवाईअड्डा सुरक्षा के तौर पर तैनात था। उसे शनिवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक वाहन से हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों नवीद बाबा, आतिफ और आतंकी संगठनों के लिए कथित तौर पर काम कर रहे एक वकील के साथ गिरफ्तार किया गया था।