29 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 192

IND vs AUS: सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व है

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीत ली है। जिसके बाद भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने जमकर टीम इंडिया की तारीफ की है। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज में जीत के बाद टीम की जमकर प्रशंसा की है। शास्त्री ने कहा कि भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है जिसके लिए उन्हें अपनी टीम पर गर्व है। भारतीय टीम ने तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की है।

कोच रवि शास्त्री ने कहा कि पहले एकदिवसीय मुकाबले में मिली हार के बाद जिस प्रकार टीम ने वापसी की है। उससे टीम का जुझारुपन दिखता है। हमने लगातार दो मैच जीते और यह बहुत बड़ी उपलब्धि है जबकि भारतीय टीम को सीरीज के पहले ही मैच में 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उसने राजकोट में 36 रनों से जीत दर्ज की थी।

टीम इंडिया के कोच शास्त्री ने कहा, ‘एक बार जब रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की तब भी उन्हें अहसास था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना कर रहे हैं जो अंत तक विकेअ लेने का प्रयास करती रहती है। ऐसे में इन दोनों बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाज की।’ शास्त्री ने युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की जिन्होंने नाबाद 44 रनों की पारी खेलकर कप्तान विराट कोहली का अच्छा साथ दिया। इसके अलावा उन्होंने युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की भी तारीफ की है।

वहीं शास्त्री अपने गेंदबाजों से भी संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि हमारे पास विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर टीमें हमारे खिलाफ आखिरी 10 ओवरों में आक्रामक होने का प्रयास करती हैं तो ऐसे में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।’ शास्त्री ने कहा कि क्रिकेट को 130 साल हो गए हैं पर यॉर्कर अब भी सर्वश्रेष्ठ गेंद बनी हुई है। उन्होंने कहा, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बल्लेबाज कौन है अगर आप अच्छी यॉर्कर फेंक सकते हैं तो आप किसी भी बल्लेबाज को कठिनाई में डाल सकते हैं।

लखनऊ में सबसे ज्यादा बिक रही बीयर और अंग्रेजी शराब, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

लखनऊ. अंग्रेजी शराब के मामले में लखनऊ जोन तो देशी शराब के मामले में गोरखपुर मंडल इस बार टॉप पर रहा है। जिसका खुलासा आबकारी विभाग की रिपोर्ट में हुआ है। इस आबकारी वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले गोरखपुर मंडल में 86.76 लाख बल्क लीटर देसी शराब ज्यादा बिकी। वहीं इसी अवधि में लखनऊ मंडल में अंग्रेजी शराब की 24.98 लाख बोतलें अधिक बिकीं। बीयर के मामले में भी 59.75 लाख कैन की अधिक बिक्री के साथ लखनऊ मंडल आगे रहा।

आबकारी विभाग के एक अप्रैल से 30 नवंबर 2019 के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की इसी अविधि के मुकाबले प्रदेश में देशी शराब की बिक्री में करीब 20% की बढ़ोतरी हुई। 2018 में इन नौ महीनों में 2,714.99 लाख बल्क जबकि इस साल 3,257.55 लाख बल्क लीटर शराब बिकी। अंग्रेजी शराब पिछले साल की अपेक्षा 15% और बीयर करीब 12% ज्यादा बिकी। अंग्रेजी शराब पिछले साल 1,373.05 लाख बोतल (750 एमएल) बिकी थी, जबकि इस साल यह बिक्री 1,581.42 लाख बोतल रही। बीयर के पिछले साल 3,160.97 लाख कैन (500 एमएल) बिके थे, जबकि इस साल बीयर के 3,528.54 लाख कैन बिके।

आंकड़ों को जिलावार देखें तो अंग्रेजी शराब की बिक्री में लखनऊ में सबसे ज्यादा हुई। यहां पिछले साल शुरुआती नौ महीनों में अंग्रेजी शराब की 92.69 लाख बोतलें बिकी थीं, जबकि इस साल 104.19 लाख बोतलें बिकीं। पिछले साल की अपेक्षा अंग्रेजी शराब की सबसे कम बिक्री महोबा में हुई। यहां पिछले साल 3.08 लाख बोतलें बिकी थीं, जबकि इस साल 4.06 लाख बोतलें बिकी।

देशी शराब की बिक्री में सबसे आगे गोरखपुर मंडल का कुशीनगर जिला रहा। यहां पिछले साल की अपेक्षा 30.18 लाख बल्क लीटर देशी शराब की बिक्री अधिक हुई। दूसरे नंबर पर गोरखपुर जिला रहा, जहां 29.77 लाख बल्क लीटर शराब की खपत अधिक हुई। वहीं सुलतानपुर एकमात्र ऐसा जिला है, जहां पिछले साल की अपेक्षा शराब की बिक्री में कमी आई। पिछले साल यहां 37.11 लाख बल्क लीटर शराब बिकी थी, जबकि इस साल 20.68 लाख बल्क लीटर शराब ही बिकी।

इस खिलाड़ी ने ले ली विकेटकीपर रिषभ पंत की जगह, कप्तान कोहली ने दिए संकेत

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीत ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया। इस मैच में फिट होने के बाद भी विकेटकीपर रिषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई। मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने ऐसा बयान दिया जिससे पंत का भविष्य मुश्किल नजर आ रहा है।

भारतीय ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों वनडे में केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर आजमाया। मुंबई वनडे में रिषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट गंभीर थी जिसकी वजह से वह मैदान पर विकेटकीपिंग करने नहीं आ पाए। पंत की जगह केएल राहुल ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला। इसके बाद राजकोट और फिर बैंगलुरू में भी राहुल ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाजी टीम इंडिया की तरफ से खेला।

मैच खत्म होने से बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने केएल राहुल पर बात करते हुए उनकी तारीफ की और बताया कि अगर वो विकेटकीटपिंग करते हैं तो भारत के पास एक बल्लेबाजी विकल्प बढ़ जाएगा। कोहली ने पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का उदाहरण देते हुए अपनी बात कही।

कप्तान कोहली ने कहा, “इससे हमें एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ खेलने की आजादी मिलती है। टीम चुनने के वक्त यह एक बहुत बड़ा फैक्टर होता है। आप 2003 विश्व कप के दौरान राहुल द्रविड़ का उदाहरण ले सकते हैं जब उन्होंने विकेटकीपिंग करनी शुरू की थी। टीम का संतुलन ही ज्यादा बेहतर हो गया था और एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ टीम खेल सकती थी।

दिल्ली चुनाव के बीच कुमार विश्वास ने केजरीवाल सरकार पर लगाया सबूत जलाने का आरोप

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव का एलान होते ही नेताओं में आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी को दिल्ली में बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम रोल निभाने वाले कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित दिल्ली के परिवहन विभाग के कार्यालय में लगी आग पर कुमार विश्वास ने केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है।

कुमार विश्‍वास ने केजरीवाल सरकार पर सबूतों को जलाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने ‘सबूत जलने लगे हैं गुनाहगारों के..!’ ट्वीट कर इसके साथ दिल्‍ली के परिवहन विभाग के कार्यालय में लगी आग से जुड़ी एक खबर का लिंक शेयर किया है। बता दें कि दिल्‍ली सरकार ने डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर करने का तोहफा कुछ समय पहले ही दिया था। इस पर कई पार्टियों ने दिल्‍ली सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया था।

बता दें कि राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चाएं जोरों पर हैं, जिनमें कुमार विश्‍वास के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, भाजपा और कुमार विश्‍वास की ओर से ऐसा कोई इशारा नहीं दिया गया है। पिछले सप्‍ताह भी ऐसी खबर आई कि कुमार विश्‍वास को भाजपा की सदस्‍यता जल्‍द दिलाई जा रही है। हालांकि, कुमार विश्‍वास ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर तंज कसा था कि वह विदेश में हैं, यहां बैठे-बैठे कैसे भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण कर सकते हैं?

गौरतलब है कि दिल्‍ली के सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित डीटीसी कार्यालय में सोमवार सुबह आग लग गई थी। ये आग काफी भयंकर थी। आग को देखकर ऐसा लग रहा था कि अंदर रखा सारा सामान राख हो गया होगा। दमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर मिली थी। इसके बाद दमकल की 8 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

BJP को मिलने जा रहा है आज नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस दिग्गज का नाम सबसे आगे

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी को आज नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। जिसकी घोषणा भी आज बीजेपी कर सकती है। बताया जा रहा है भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अगले प्रमुख निर्विरोध चुने जा सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में की जाएगी। इसके मद्देनजर मुख्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ भाजपा नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी मौजूद हैं।

जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा ने कहा कि यह हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। परिवार, बिलासपुर और हमारे हिमाचल प्रदेश राज्य सहित हर कोई आज बहुत खुश है क्योंकि इतने छोटे राज्य के एक व्यक्ति को बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी और नए भाजपा अध्यक्ष सोमवार शाम को पार्टी शासित राज्यों के डिप्टी सीएम, सीएम के साथ बैठक करने वाले हैं।

जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ अपने आवास से भाजपा मुख्यालय के लिए रवाना हो गए हैं, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जेपी नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।

आपको बता दें, अमित शाह वर्तमान में पार्टी के अध्यक्ष हैं और नरेंद्र मोदी कैबिनेट में केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में सेवारत हैं। शाह के नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 में जोरदार जीत हासिल की। हिमाचल प्रदेश के एक पूर्व मंत्री, नड्डा के पास संगठनात्मक अनुभव है और लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद जून 2019 में उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

CAA पर सीएम योगी का बड़ा बयान, कांग्रेस के पाप का परिमार्जन है नागरिकता संसोधन कानून

गोरखपुर. नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी है, वहीं भारतीय जनता पार्टी इस कानून के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित कर रही है। CAA से जुड़ी सभी जानकारियां लोगों तक पहुंचा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक रैली को संबोधित किया।

इस दौरान सीएम योगी ने CAA के कानून पर कहा कि यह कानून कांग्रेस का पाप है, जिसका परिमार्जन उसे खुद करना चाहिए था लेकिन यह कार्य भाजपा सरकार कर रही है। इसके लिए कांग्रेस को जहां प्रधानमंत्री का अभिनंदन करना चाहिए तो वहां वह लोगों को गुमराह कर रही है।

दरअसल कांग्रेस सपा के साथ मिलकर वामपंथ की उस सिद्धांत पर कार्य करने का प्रयास कर रही है, जिसमें यह कहा जाता है कि एक झूठ को सौ बार बोलो तो वह सच हो जाता है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम लोगों के बीच जाएं और नागरिकता कानून से देश को होने वाले फायदे के बारे में बताएं।

किसी नागरिक के खिलाफ नहीं है CAA

सीएम ने कहा कि यह कानून देश के किसी नागरिक के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन घुसपैठियों के खिलाफ है, जो आतंक फैलाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का पहला कार्यकाल जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में बीता, जिसमें बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। दूसरा कार्यकाल राष्ट्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने का है, CAA जिसकी चौथी कड़ी है। इससे पहले बारी-बारी से तीन तलाक व अनुच्छेद 370 को समाप्त करने और राम मंदिर निर्माण को शुरू करने का कार्य किया गया है।

PM मोदी को भेजें अभिनंद पत्र

योगी ने कहा कि अब तो हमारी सेना भी यह भी कहने लगी है कि जिस दिन सरकार आदेश करेगी पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा होगा। इसके पीछे मोदी सरकार की मंशा नए भारत के निर्माण की है, जिस दिशा वह काफी आगे बढ़ चली हैं। इसी का नतीजा है कि आज अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की स्थिति में भारत से मध्यस्थता की उम्मीद पूरी दुनिया कर रही है। योगी ने लोगों से अपील की कि वह CAA का लागू करने के लिए मोदी का अभिनंदन पोस्टकार्ड भेजकर करें। इसे लेकर मौन रहना भी राष्ट्रदोहियों का समर्थन है।

ATS को मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान का ISI एजेंट राशिद अहमद यूपी से गिरफ्तार

लखनऊ. 26 जनवरी से पहले उत्तर प्रदेश की ATS को बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी ATS ने सेना इंटेलिजेंस की मदद से वाराणसी से ISI एजेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ISI एजेंट सेना और CRPF के ठिकानों की तस्वीरें पाकिस्तान भेज रहा था। यूपी ATS ने वाराणसी से सोमवार को ISI एजेंट राशिद अहमद को गिरफ्तार किया है। आर्मी इंटेलिजेंस के इनपुट पर उत्तर प्रदेश ATS ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। 23 वर्षीय राशिद अहमद पुत्र इदरीस अहमद ने वाराणसी में बीएचयू के छित्तूपुर में रहकर इस काम में लगा था।

जानकारी के मुताबिक, वह पाकिस्तान के ISI को महत्वपूर्ण सैन्य खुफिया सूचना देने में लगा हुआ था। मूलत: चौरहाट पड़ाव, कोतवाली मुगलसराय,चंदौली निवासी राशिद अहमद के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। इसी फोन से वह सैन्य तथा चंदौली में CRPF के ठिकानों की फोटो खींचकर पाकिस्तान में बैठे ISI को भेज रहा था। वह इस दौरान सेना के साथ CRPF के ठिकानों की भी रेकी कर चुका था।

चंदौली के पीडीयू नगर (मुगलसराय) का रहने वाला राशिद खुफिया एजेंसियों के निशाने पर था। सैन्य ठिकानों, CRPF और वाराणसी समेत कई स्थानों की रेकी कर पाकिस्तान तस्वीरें भेजता था। सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के मुताबिक राशिद पाकिस्तान में दो बार ट्रेनिंग ले चुका है। राशिद पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर के सीधे संपर्क में था। राशिद से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

ISI एजेंट राशिद अहमद इस काम के लिए दो बार पाकिस्तान जाकर ट्रेनिंग भी ले चुका है। इसके बाद वह वीडियो भी पाकिस्तान भेजता था। इसके एवज में उसको पाकिस्तान से धन के साथ ही महंगे उपहार भी मिलते थे। वह लंबे समय से इस काम में लिप्त था। अब ISI एजेंट राशिद अहमद के खिलाफ उत्तर प्रदेश ATS ने केस दर्ज किया है।

दिल्ली चुनाव 2020: टिकट को लेकर कांग्रेसियों में मचा घमासान, सोनिया के घर के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए टिकट बंटवारे से पहले ही कांग्रेस में विरोध के स्वर सुनाई देने लगे हैं। दिल्ली के पटेल नगर और करावल नगर विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन कर अपना विरोध जाहिर किया है। अभी पार्टी की तरफ से आधिकारिक रूप से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने जहां सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है, वहीं भाजपा ने भी 57 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी की है। विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी हो सकती है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी। चुनावों के लिए नामांकन शुरू हुए 4 दिन हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप नहीं दे सकी है। दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी (आप) ने सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।) को भाजपा ने भी अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। वहीं, कांग्रेस में उम्मीदवारों के चयन पर विचार-विमर्श का दौर अंतिम चरण में है। शनिवार (18 जनवरी) को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है।

इसी बैठक में प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। उम्मीद है कि पार्टी उम्मीदवारों में तमाम वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल रहेंगे। वहीं, दिल्ली की कुछ सीटों पर जदयू के साथ तालमेल की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कांग्रेस नेताओं ने नहीं की है। दो दिन पहले आई इस तरह की खबरों पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा सिरे से इनकार कर चुके हैं। लोकसभा चुनावों में लड़ने वाले प्रत्याशियों का नाम सूची में शामिल होने को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं जताई हैं। अभी इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा रहा। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए बिगुल बज गया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ ही भाजपा और कांग्रेस भी सत्ता प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रही हैं। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

गौरतलब है कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कुल 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं भाजपा को 3 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी। इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में में दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी।

BJP के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी चोपड़ा का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का शनिवार को गुरुग्राम में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। अश्विनी चोपड़ा 2014 से 2019 तक करनाल से भाजपा सांसद रहे थे। 2014 में भाजपा ने उन्हें टिकट देकर दिल्ली से सीधे करनाल लोकसभा सीट पर भेजा था। 2019 में पार्टी फिर से उन्हें चुनाव टिकट देना चाहती थी, लेकिन अश्विनी चोपड़ा ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

हरियाणा के करनाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का शनिवार को निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे और काफी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शनिवार को 11:40 बजे आखिरी सांस ली। कैंसर की बीमारी से पीड़ित अश्विनी कुमार को 06 जनवरी 2020 को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज डॉक्टर अश्विनी वैद्य कर रहे थे।

अश्विनी कुमार चोपड़ा 2014 से 2019 तक हरियाणा के करनाल संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। पिछले वर्ष हुए आम चुनाव में चोपड़ा ने स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उनका जन्म 11 जून 1956 को जालंधर में हुआ।

भाजपा ने 16वीं लोकसभा चुनाव में उन्हें करनाल से टिकट दिया था और उन्होंने जीत भी हासिल की थी। 2014 में भाजपा के अश्विनी कुमार ने करनाल से दो बार कांग्रेस के सांसद रहे डॉ। अरविंद कुमार को हराकर जीत हासिल की थी।

यूपी: बेटी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों ने की पीड़िता की मां की हत्या

क्राइम डेस्क। कानपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपियों द्वारा पीड़िता की मां को पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ‎फिलहाल, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। ‎फिलहाल, पीड़ित परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

बता दें ‎कि साल 2018 में एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, ले‎किन हाल ही में आरोपियों को जमानत मिल गई थी। संबं‎धित मामले में पुलिस ने बताया कि जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी पीड़िता के घर में घुसे और धमकाते हुए केस वापस लेने को कहा है।

दरअसल इस मामले में पीड़िता की मां मुख्य गवाह थी। मगर, पीड़ित परिवार ने केस लेने से इंकार किया तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़िता की मां और एक अन्य महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ले‎किप अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता की मां की मौत हो गई।

बता दें ‎कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो में एक महिला जमीन पर गिरी नजर आ रही है। वहीं कुछ लोग उसे बुरी तरह पीट रहे हैं। आरोपी महिला के चेहरे पर लात मार रहे हैं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ‎‎फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।