लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि पेट में गड़बड़ी के बाद उन्हें 9 फरवरी को जॉलीग्रांट स्थित स्वामीराम हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिमालयन अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार देखा गया है। डॉक्टरों ने कहा कि यदि उनकी तबियत में इसी तरह सुधार जारी रहा तो अगले दो-तीन दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
डॉ मोहम्मद अकरम ने बताया कि उन्हें पेट की तकलीफ के कारण 9 फरवरी को भर्ती कराया गया था। उनको निम्न रक्तचाप समेत पैर की उंगलियों में गैंग्रीन जैसी समस्या भी है।
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में प्रचंड जीत हासिल करने वाले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपत लेंगे। इस तरह से वह तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने साल 2015 की तरह ही जबरदस्त जीत हासिल की है।
आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में 62 सीटें अपने नाम की हैं। हालंकि, पिछली बार से 6 सीटें कम है। वहीं बीजेपी को इस चुनाव में 8 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का पिछली बार की तरह ही इस बार भी खाता नहीं खुला और उसके करीब 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। अगर वोट फीसदी की बात करें तो आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की और उसकी वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही । भाजपा को 38.51 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस का खाता नहीं खुला और उसकी वोट हिस्सेदारी 4.26 प्रतिशत रही। आप की प्रचंड जीत के साथ ही नई कैबिनेट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। नई कैबिनेट में कई नए नाम आने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
आप की तरफ से इस बाबत कोई बोलने को तैयार नहीं है। आम आदमी पार्टी यानी आप 62 सीट जीतकर फिर सरकार बनाने जा रही है। आप के सभी कैबिनेट मंत्री जीतने में कामयाब रहे। इनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, राजेंद्र पाल गौतम शामिल हैं। वहीं, आप संगठन को मजबूत कर रहे नेता भी इस बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इनमें दिलीप पांडेय, आतिशी व राघव चड्ढा समेत कई नेता शामिल हैं। वहीं, ऐसे कई नेता हैं जो तीसरी बार विधायक बने हैं। तीसरी बार विजय मिलने के बाद एक बार फिर आप के राष्ट्रीय विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में इस बार कैबिनेट का संतुलन महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं, जिसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट में नए चेहरों को जगह मिल सकती हैं।
आज चुना जायेगा विधायक दल के नेता
आप को मिली प्रचंड जीत के बाद सरकार के दोबारा औपचारिक गठन की तैयारी शुरू की है। बुधवार दोपहर में आप के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें अरविंद केजरीवाल विधायक दल के नेता चुने जा सकते हैं। विधायक दल का नेता चुनने के बाद उपराज्यपाल को सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया जाएगा।
बिजनेस डेस्क. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने कहा कि ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स (ओबीसी.) और यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया (यूबीआई) के विलय के बाद बैंक का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। PNB की तरफ से यह वक्तव्य ऐसे समय आया है जब यूबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि सरकार विलय के बाद बनने वाले नए बैंक का नया नाम और चिन्ह घोषित कर सकती है। तीनों बैंकों का विलय एक अप्रैल 2020 से अस्तित्व में आ जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का एक दूसरे में विलय कर 4 बैंक बनाने की घोषणा की थी। ओबीसी और यूबीआई बैंक का PNB में विलय करने का फैसला किया गया। इस विलय के बाद PNB सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा बड़ा बैंक बन जाएगा।
इसके अलावा सिंडीकेट बैंक का केनरा बैंक में, इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक के साथ और इसी प्रकार आंध्रा बैंक और कार्पोरेशन बैंक का यूनियन बैंक आफ इंडिया के साथ विलय करने की घोषणा की गई। ओबीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार जैन ने कहा कि ओबीसी, यूबीआई और PNB का प्रस्तावित विलय समानता के आधार पर होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ता अब घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की फुटेज देखकर भी उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल कर सकते हैं। BCCI ने इसके लिए चयनकर्ताओं को घरेलू मैचों के प्रदर्शन की फुटेज उपलब्ध कराएगा। बोर्ड ने यह कदम चयन प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के लिए उठाया है। इसके लिए स्टंप्स में अच्छी क्वॉलिटी के कैमरे लगाये जा रहे हैं।
जिससे बल्लेबाजों और गेंदबाजों के प्रदर्शन की अच्छी फुटेज एकत्रित की जा सके। यह फुटेज लाइव टीवी प्रोडक्शन फीड से अलग होगी पर खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर मौका देने से पहले चयनकर्ताओं के लिए यह अहम होगी।
फुटेज देखने का यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि चयनकर्ताओं के लिए यह कठिन होता है कि वह सभी मैचों को कवर कर सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अपनी नजर रख सकें। इन फुटेज को एक सीडी में सेव कर मैच खेलने वाली टीमों को दे दिया जाएगा और इसकी एक कॉपी बोर्ड के डेटा सिस्टम में भी स्टोर की जाएगी। टीमों को सीडी उपलब्ध कराने के पीछे सोच यह है कि टीमों के खिलाड़ी अपने खेल को सुधारने के लिए इन फुटेज की सहायता ले सकेंगे।
इससे पहले टीमों के पास खुद के विडियो विश्लेषक होते थे। वहीं इस प्रणाली से पहले से और बेहतर शॉट और साफ तस्वीरें उन्हें मिल पाएंगी। इससे चयनकर्ताओं को भी टीम चयन में आसानी होगी। वे वीडियो देखकर तय कर सकेंगे कि खिलाड़ी को कब राष्ट्रीय टीम में जगह देनी है।
नई दिल्ली. शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन को चुनाव में मुद्दा बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी को नतीजों पर बड़ा झटका लगा है.जीत के जश्न में डूबी आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को करारी मात दी है. AAP कार्यकर्ताओं ने साधा अमित शाह पर निशाना साधा और कहा करंट तो लगा होगा.
दिल्ली के चुनावी नतीजों की तस्वीर साफलगातार दूसरी बार बहुमत की ओर AAP के दफ्तर में कार्यकर्ताओं का जश्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रचंड जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही आम आदमी पार्टी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. पार्टी के दफ्तर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता होली मना रहे हैं और ढोल-नाच गाना जारी है. जश्न के बीच AAP के दफ्तर में एक पोस्टर दिख रहा है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर चस्पा है. पोस्टर पर लिखा है, ‘करंट लगा है’.
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नाच गा रहे हैं और इसी पोस्टर को लहरा रहे हैं. दिल्ली में शाहीन बाग को भारतीय जनता पार्टी ने मुद्दा बनाया था और खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी AAP पर हमला बोला था. एक सभा में अमित शाह ने कहा था, ‘दिल्ली वालों ईवीएम का बटन इतनी जोर से दबाना कि वोट यहां मिले और करंट शाहीन बाग में लगे’.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी कई सभाओं में शाहीन बाग के प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया था. उन्होंने कहा था कि दिल्ली के नतीजे बता दें कि आप शाहीन बाग वालों के साथ हैं या फिर भारत माता का नारा लगाने वालों के साथ. भाजपा ने 22 जनवरी के बाद चुनावी कैंपेन में रफ्तार तेज की थी और शाहीन बाग को मसला बनाया था.
मॉडल टाउन से उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने अपने एक ट्वीट में तो शाहीन बाग को मिनी पाकिस्तान बता दिया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने उनपर बैन भी लगाया था. वहीं बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने भी कहा था कि ये लोग आपके घर में घुस जाएंगे, मां-बहनों का रेप करेंगे और आपको मारेंगे.
क्राइम डेस्क. महाराष्ट्र में एक 24 साल की लड़की ने दूसरे समाज के लड़के साथ शादी की तो लड़की के माता-पिता और भाई ने ऐसा कदम उठाया कि पूरा इलाका सदमे में आ गया. लड़की के माता-पिता और भाई ने एक साथ कुएं में कूदकर जान दे दी. यह घटना गड़चिरौली जिले की है.
गड़चिरोली शहर में रविंद्र वरगंटीवार की बेटी का दूसरे कास्ट के लड़के से प्रेम संबंध था. लड़की ने अपने पिता से कहा कि उसी लड़के से शादी करनी है. परिवार वालों को यह प्रेम विवाह मंजूर नहीं था तो इनकार कर दिया. इसके बाद बेटी प्रेम विवाह ही करने की बात कहते हुए शनिवार को घर से निकल गई. रविवार को तीर्थक्षेत्र मार्कंडादेव मंदिर में उसने विवाह कर लिया.
इस शादी से परिजन काफी दुखी हो गए. परिवार के अन्य लोगों ने उनको समझाने के बाद भी वरगंटीवार परिवार काफी मानसिक तनाव में आ गया. सोमवार को दोपहर 12 से 1 बजे के दौरान आनंदनगर परिसर की खुली जगह के कुओं के पास पहुंचे. वहां अपने पास का सामान कुएं के किनारे निकालकर तीनों एक साथ कुएं में कूद गए.
घटना की जानकारी शहर में फैलते ही नागरिकों की घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों के शव कुएं से बाहर निकाले. मरने वालों के नाम रविंद्र नागोराव वरगंटीवार उम्र 50 साल, वैशाली रविंद्र उम्र 43 साल व साईराम रविंद्र उम्र 19 साल हैं.
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे-ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे-ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 296 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 297 रनों का टारगेट दिया. भारत के लिए केएल राहुल ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ते हुए 112 रनों की पारी खेली. जवाब में न्यूजीलैंड ने 32.5 ओवरों में 4 विकेट गंवा कर 189 रन बना लिए हैं.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 296 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 297 रनों का टारगेट दिया. भारत के लिए केएल राहुल ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ते हुए 112 रनों की पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने 62 और मनीष पांडे ने 42 रनों की पारी खेली. इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 40 रनों का योगदान दिया.
एक बार फिर मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की जोड़ी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रही. दूसरे ओवर में ही मयंक अग्रवाल आउट हो गए. मयंक अग्रवाल को काइल जैमीसन ने बोल्ड करते हुए भारत को पहला झटका दिया. अग्रवाल 1 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान विराट कोहली का बल्ला भी नहीं चला. विराट कोहली को हामिश बेनेट ने काइल जैमीसन के हाथों कैच आउट करा कर भारत को दूसरा झटका दिया. विराट कोहली 9 रन बनाकर आउट हुए.
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है. खराब फॉर्म में चल रहे केदार जाधव टीम से बाहर हुए हैं. जाधव की जगह मनीष पांडे को मौका दिया गया है. न्यूजीलैंड की टीम में भी दो बदलाव हुए.
कप्तान केन विलियमसन ने चोट के बाद इस मैच में वापसी की. विलियमसन टॉम ब्लंडेल की जगह शामिल हुए. इसके अलावा मार्क चैपमैन की जगह मिशेल सेंटनर को मौका मिला है. पहला वनडे न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीता था. इसके बाद दूसरे वनडे में भी कीवी टीम ने भारत को हरा सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली. टीम इंडिया आखिरी मैच को जीतकर व्हाइट वॉश से बचना चाहेगी.
नई दिल्ली. दिल्ली के विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. AAP की सरकार बनने से सोशल मीडिया पर रिएक्शनों की बाढ़ सी आ गई है. ट्विटर पर एक फोटो बहुत जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है जिसमें आंख में चश्मा लगाए और गले में मफलर लपेटे ‘नन्हा केजरीवाल’ नजर आ रहा है. यह नन्हा केजरीवाल सिर्फ 1 साल का है. जिसका नाम अव्यान तोमर है.
दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाले राहुल तोमर के बेटे अव्यान तोमर की उम्र एक साल है. अव्यान अपनी पिता और माता मीनाक्षी तोमर के साथ सुबह सुबह अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे. इसके बाद पूरे परिवार के साथ नन्हा ‘केजरीवाल’ अव्यान आम आदमी पार्टी ऑफिस पहुंच गए. अव्यान के साथ उसकी 9 साल की बहन भी आम आदमी पार्टी दफ़्तर आईं.
2015 के चुनाव में अव्यान की बहन फेयरी तोमर भी नन्हीं ‘अरविंद केजरीवाल’ बन चुकी हैं. तब अरविंद केजरीवाल और पार्टी में रहे कुमार विश्वास ने अव्यान की बहन के साथ तस्वीर भी क्लिक करवाई थीं. राहुल तोमर पेशे से व्यापारी हैं और अन्ना आंदोलन के समय से ही अरविंद केजरीवाल के बड़े फैन रहे हैं.
दिल्ली में AAP पार्टी की जीत अब निश्चित हो गयी है. बीजेपी बहुत दावे कर रही थी जो की सब झूठ निकले. अब दिल्ली में फिर से केजरीवाल की बहुमत से सरकार बनेगी.
नई दिल्ली. देश का एक बेटा देश की रखवाली करते हुए शहीद हो गया. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना को मुहतोड़ जबाब देते हुए शहीद हो गए. राजीव सिंह का सोमवार को उनके पैतृक गांव जयपुर के लुहाकना खुर्द में राजकीय सम्मान के साथ हजारों लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया.
शहीद राजीव को उनके इकलौते 10 वर्षीय बेटे अधिराज सिंह ने मुखाग्नि दी. अधिराज ने कहा कि मेरे पिता को मारने वाले पाकिस्तान को सेना में भर्ती होकर सबक सिखाऊंगा, इस दौरान बहन सीमा ने अपने शहीद भाई की कलाई पर राखी बांधने की इच्छा जताई. बेहद भावुक कर देने वाले दृश्य में बहन सीमा ने अपनी ओढ़नी का हिस्सा फाड़कर शहीद भाई की कलाई पर राखी बांधी. इस दौरान पूरे राजकीय सम्मान के साथ हजारों लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया.
शहीद की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उमड़े. प्रागपुरा पुलिस थाने से पैतृक ग्राम लुहाकना खुर्द तक करीब 15 किलोमीटर तक लोग बाइक और पैदल चलते रहे. इस दौरान राजीव सिंह अमर रहे, भारत माता की जय, वन्देमातरम के नारे लग रहे थे.
इस शहीद की अंतिम यात्रा में बीजेपी नेता और सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी जिस सैन्य वाहन में शहीद की पार्थिव देह थी उसी में साथ चल रहे थे. इसके अलावा कई अन्य नेता भी मौजूद रहे. कई जगहों पर शहीद के सम्मान में युवाओं ने फूल भी बरसाए.
हमारे देश में जम्मू-कश्मीर में आये दिन जवान शहीद हो रहे है. लेकिन राजनैतिक पार्टियाँ इस पर भी राजनितिक रोटी सेकने लगते है. और हमारे जवान दिन पे दिन शहीद होते जा रहे है.
हेल्थ डेस्क. कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में अब तक 43,098 लोग संक्रमित हो चुके हैं. जबकि, 1,018 लोगों की मौत हो चुकी है. कुल बीमार लोगों में से 40,171 संक्रमित लोग सिर्फ चीन में है. चीन में ही अब तक कुल 908 लोगों की मौत हो चुकी है. अब एक बड़ा खुलासा ये हो रहा है कि चीन की सरकार मरने वालों की संख्या छिपाने के लिए बड़ी संख्या में शवों को जला रही है.
शवों को जलाने पर बहुत ज्यादा मात्रा में सल्फर डाइऑक्साइड गैस निकलती है. यह अपने आप में इसलिए भी अजीब है क्योंकि चीन में शवों को जलाने की परंपरा नहीं है.
दुनियाभर के वैज्ञानिकों का मानना है कि इतनी ज्यादा मात्रा में सल्फर डाइऑक्साइड गैस तभी निकलती है जब या तो कोई मेडिकल वेस्ट जलाया जा रहा हो. या फिर लोगों के शव जलाए जा रहे हो. चीन की सोशल मीडिया पर यह भी जानकारी चल रही है कि वुहान शहर के बाहरी हिस्से में लोगों के शव जलाए जा रहे हैं.
चीन के वुहान में सल्फर डाइऑक्साइड का स्तर 1700 यूजी/क्यूबिक मीटर है, जो खतरे के स्तर से 21 गुना ज्यादा है. 80 यूजी/क्यूबिक मीटर खतरनाक माना जाता है. ऐसी ही तस्वीर चोंगक्विंग की भी है. वहां भी महामारी बड़े पैमाने पर फैली है. यह वुहान से 900 किमी दूर है.
पर्यावरणीय वैज्ञानिकों के मुताबिक इतना ज्यादा सल्फर डाइऑक्साइड गैस निकलने का मतलब है कि करीब 14 हजार शव जलाए गए होंगे. अमेरिका के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक शवों को जलाने पर सल्फर गैस के अलावा पैरा-डाईऑक्सिन और हाइड्रोक्लोरिक एसिड जैसे केमिकल भी निकलते हैं.