31 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 168

अयोध्या में राम मंदिर बनने की तैयारी, बीते कई वर्षों से तराशे जा रहे पत्थरों का होगा उपयोग

नई दिल्ली. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अब जल्द ही आरम्भ हो जायेगा. इसके लिए ट्रस्ट का गठन हो गया है. अब राम मंदिर का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा. अब राम जन्भूमि पर राम मंदिर का निर्माण पुराने नक्शे से ही होगा. जिससे बीते 25 साल से जो पत्थरों पे शिल्पकारी का काम हो रहा था वो बेकार नहीं होगा. और उन सभी पत्थरो का प्रयोग किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए क्षेत्र ट्रस्ट का गठन कर दिया है. ऐसे में राम मंदिर के निर्माण का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा और माना जा रहा है अयोध्या में जन्मभूमि पर श्रीराम लला का मंदिर गुजरात के वास्तुशिल्पी परिवार के आर्किटेक्चर विशेषज्ञ चंद्रकांत सोमपुरा के बनाए डिजाइन और मॉडल पर ही बनेगा.

राम मंदिर के लिए बीते 25 वर्षों से पत्थर तराशे जा रहे हैं. इन पत्थरों में अद्भुत कलाकारी की गई है. देशभर से पूजित होकर आईं श्रीराम शिलाएं मंदिर की शोभा बढ़ाएंगी. पिछले 25 वर्षों से तराशे जा रहे पत्थरों की अद्भुत शिल्पकारी और देश भर से पूजित होकर आई श्रीराम शिलाएं भी मंदिर की साज-सज्जा बढ़ाएंगी.

अयोध्या में जन्मभूमि पर श्रीराम लला का मंदिर गुजरात के वास्तुशिल्पी परिवार के आर्किटेक्चर विशेषज्ञ चंद्रकांत सोमपुरा के बनाए डिजाइन और मॉडल पर ही बनेगा. अयोध्या की श्रीराम जन्मभूमि न्यास की कार्यशाला में 1989 से ही तराशे जा रहे शिल्पकला के अद्भुत नमूनों और पूरे देश भर से पूजित होकर यहां पहुंचीं श्रीराम शिलाओं का भी उपयोग मंदिर निर्माण में होगा.

19 फरवरी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र की पहली बैठक में इस पर भी चर्चा होगी. विश्व हिंदू परिषद के श्रीराम जन्मभूमि न्यास ने भी इसी शर्त पर नए न्यास को अपना समर्थन और जमा करोड़ों की धनराशि सौंपी है. सौंपी गई धनराशि में सोना, रत्न और नकदी सहित कुछ भूखण्डों पर स्वामित्व का अधिकार भी शामिल है.

भारत की प्राचीन मंदिर शिल्पकला की नागर शैली में देश को सोमनाथ, स्वामीनारायण अक्षरधाम और अंबाजी जैसे प्रसिद्ध मंदिरों को आकार देने में पीढ़ियों से अपना योगदान कर चुके सोमपुरा परिवार के डिजाइन पर ही अयोध्या में रामलला का मंदिर उसी स्थल पर बनेगा, जहां अभी अस्थाई मंदिर में रामलला विराजमान हैं.

शिल्पी चंद्रकांत सोमपुरा ने 1987 में विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के कहने पर ये मॉडल तैयार किया गया था. इसमें वेदों में वर्णित मंदिर वास्तु कला के मुताबिक रंगमंडप, भोग मंडप और गर्भगृह के ऊपर ऊंचे कलात्मक शिखर की योजना होती है. चंद्रकांत सोमपुरा के मुताबिक देश के कुशल शिल्पियों ने बरसों बरस दिनरात मेहनत कर बंसी पहाड़पुर के लाल, बादामी और सफेद पत्थरों में ख़्वाब तराशे हैं. मॉडल और डिजाइन बदलने से इन शिल्पियों की 30 साल की अथक मेहनत बेकार होगी. नए डिजाइन पर पत्थर तराशने में खामखाह समय लगेगा. ये डिजाइन भारत की पीढ़ियों की आंखों ही नहीं, दिल दिमाग और ख्वाबों में बसा हुआ है.

यह मंदिर अक्षरधाम के वास्तुशिल्प की तरह पूरे परिसर को घेरता हुआ कलात्मक सुसज्जित गलियारा भी होगा. यानी पूरे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र की परिक्रमा. न्यास सूत्रों के मुताबिक कार्यशाला में बंसी पहाड़ियों से मंगाए गए पत्थरों की शिलाएं तराश कर कलात्मक खंभे, मूर्तियां, नक़्क़ाशी उकेरने का 60 फीसद से ज़्यादा शिल्प कार्य पूरा हो चुका है. इससे 151 फुट ऊंचे शिखर वाला मंदिर बनेगा.

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अब जल्द ही आरम्भ हो जायेगा. इसके लिए ट्रस्ट का गठन हो गया है. अब राम मंदिर का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा. अब राम जन्भूमि पर राम मंदिर का निर्माण पुराने नक्शे से ही होगा. जिससे बीते 25 साल से जो पत्थरों पे शिल्पकारी का काम हो रहा था वो बेकार नहीं होगा. और उन सभी पत्थरो का प्रयोग किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए क्षेत्र ट्रस्ट का गठन कर दिया है. ऐसे में राम मंदिर के निर्माण का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा और माना जा रहा है अयोध्या में जन्मभूमि पर श्रीराम लला का मंदिर गुजरात के वास्तुशिल्पी परिवार के आर्किटेक्चर विशेषज्ञ चंद्रकांत सोमपुरा के बनाए डिजाइन और मॉडल पर ही बनेगा.

राम मंदिर के लिए बीते 25 वर्षों से पत्थर तराशे जा रहे हैं. इन पत्थरों में अद्भुत कलाकारी की गई है. देशभर से पूजित होकर आईं श्रीराम शिलाएं मंदिर की शोभा बढ़ाएंगी. पिछले 25 वर्षों से तराशे जा रहे पत्थरों की अद्भुत शिल्पकारी और देश भर से पूजित होकर आई श्रीराम शिलाएं भी मंदिर की साज-सज्जा बढ़ाएंगी.

अयोध्या में जन्मभूमि पर श्रीराम लला का मंदिर गुजरात के वास्तुशिल्पी परिवार के आर्किटेक्चर विशेषज्ञ चंद्रकांत सोमपुरा के बनाए डिजाइन और मॉडल पर ही बनेगा. अयोध्या की श्रीराम जन्मभूमि न्यास की कार्यशाला में 1989 से ही तराशे जा रहे शिल्पकला के अद्भुत नमूनों और पूरे देश भर से पूजित होकर यहां पहुंचीं श्रीराम शिलाओं का भी उपयोग मंदिर निर्माण में होगा.

19 फरवरी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र की पहली बैठक में इस पर भी चर्चा होगी. विश्व हिंदू परिषद के श्रीराम जन्मभूमि न्यास ने भी इसी शर्त पर नए न्यास को अपना समर्थन और जमा करोड़ों की धनराशि सौंपी है. सौंपी गई धनराशि में सोना, रत्न और नकदी सहित कुछ भूखण्डों पर स्वामित्व का अधिकार भी शामिल है.

भारत की प्राचीन मंदिर शिल्पकला की नागर शैली में देश को सोमनाथ, स्वामीनारायण अक्षरधाम और अंबाजी जैसे प्रसिद्ध मंदिरों को आकार देने में पीढ़ियों से अपना योगदान कर चुके सोमपुरा परिवार के डिजाइन पर ही अयोध्या में रामलला का मंदिर उसी स्थल पर बनेगा, जहां अभी अस्थाई मंदिर में रामलला विराजमान हैं.

शिल्पी चंद्रकांत सोमपुरा ने 1987 में विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के कहने पर ये मॉडल तैयार किया गया था. इसमें वेदों में वर्णित मंदिर वास्तु कला के मुताबिक रंगमंडप, भोग मंडप और गर्भगृह के ऊपर ऊंचे कलात्मक शिखर की योजना होती है. चंद्रकांत सोमपुरा के मुताबिक देश के कुशल शिल्पियों ने बरसों बरस दिनरात मेहनत कर बंसी पहाड़पुर के लाल, बादामी और सफेद पत्थरों में ख़्वाब तराशे हैं. मॉडल और डिजाइन बदलने से इन शिल्पियों की 30 साल की अथक मेहनत बेकार होगी. नए डिजाइन पर पत्थर तराशने में खामखाह समय लगेगा. ये डिजाइन भारत की पीढ़ियों की आंखों ही नहीं, दिल दिमाग और ख्वाबों में बसा हुआ है.

यह मंदिर अक्षरधाम के वास्तुशिल्प की तरह पूरे परिसर को घेरता हुआ कलात्मक सुसज्जित गलियारा भी होगा. यानी पूरे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र की परिक्रमा. न्यास सूत्रों के मुताबिक कार्यशाला में बंसी पहाड़ियों से मंगाए गए पत्थरों की शिलाएं तराश कर कलात्मक खंभे, मूर्तियां, नक़्क़ाशी उकेरने का 60 फीसद से ज़्यादा शिल्प कार्य पूरा हो चुका है. इससे 151 फुट ऊंचे शिखर वाला मंदिर बनेगा.

16GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S20 Ultra, जानें फीचर्स

टेक डेस्क. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने गैलेक्सी सीरीज का सबसे दमदार फोन Galaxy S20 Ultra लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy S20 Ultra को 108MP कैमर सेंसर के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा फोन को कॉस्मिक ब्लैक और कॉस्मिक ग्रे कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही 10x Hybrid Optic Zoom फीचर भी कंपनी ने इस फोन में दिया है।

Samsung Galaxy S20 Ultra के फीचर्स

Samsung Galaxy S20 Ultra में 6.9 इंच का Infinity-O Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1440×3200 है। इसमें पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 511ppi है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन में 12GB और 16GB की रैम दी गई है। साथ ही 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज दी गई है। ये भी LTE और 5G वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन भी एंड्रॉइड 10 पर काम करता है।

कैमरा की बात करें तो फोन का प्राइमरी सेंसर 108MP का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। यह OIS, PDAF फीचर के साथ आता है। वहीं, दूसरा 48MP का है जिसका अपर्चर f/3.5 है। यह भी OIS, PDAF फीचर के साथ आता है। इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। चौथा डेप्थ विजन कैमरा है। यह 10x hybrid optical zoom और 100x तक अधिकतम सुपर रेजोल्यूशन जूम फीचर भी दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 40MP का सेंसर मौजूद है जिसका अपर्चर f/2.2 है।

फोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर समेत फेस रिक्गनीशन फीचर भी उपलब्ध कराया गया है। फोन को IP68 सर्टिफाइड किया गया है। साथ ही 4500 mAh की बैटरी दी गई है। डॉल्बी एटमस साउंट सपोर्ट के साथ फोन में ड्यूल-बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5, एनएफसी, स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

हनुमान चालीसा को लेकर आपस में भिड़े सोनम कपूर और चेतन भगत, इस बात की छिड़ी जंग

मुंबई, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। एक बार फिर दिल्ली की जनता ने सीएम अरविंद केजरीवाल की विकास वाली राजनीति पर मुहर लगा दी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में वापसी कर ली है। यह चुनाव इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि इस दौरान हनुमान को लेकर जबरदस्त सियासत देखने को मिली। अब लेखक चेतन भगत ने भी इसमें कूद पड़े हैं।

आप की अप्रत्याशित जीत के बाद चेतन भगत ने ट्वीट कर कहा आप हर बार ‘लिबरल परीक्षा’ नहीं देती है। आप शुरुआत में लिबरल जरूर थी, लेकिन वह भी हर बार यह अग्निपरीक्षा नहीं दे सकती। उनके नेता तो अब हनुमान चालीसा पढ़ने लगे हैं। अब कोई भी लिबरल इंसान तो इसे सही नहीं कह सकता। लेकिन फिर भी वे चुनाव जीत गए। मतलब साफ हैकि अगर वह इन लिबरल लोगों की बात मान लेते तो ये चुनाव नहीं जीत पाते।

अब चेतन भगत के इस ट्वीट के बाद अभिनेत्री सोनम कपूर ने उनकी सोच पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने पति आनंद अहूजा का जिक्र करते हुए चेतन पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया ‘चेतन मेरे पति रोजाना हनुमान चालीसा पढ़ते हैं। आपका विश्वास यह तय नहीं कर सकता कि आपका राजनीतिक झुकाव किस तरफ होगा। मुझे न तो ये लॉजिक समझ आया है और न ही आपका ट्वीट। मैं हिंदू धर्म भी मानती हूं और अपने आप को लिबरल भी कहती हूं।

सोनम कपूर के ट्वीट के बाद चेतन भगत ने फिर एक ट्वीट किया। उन्होंने सोनम को अपना स्टैंड समझाने की कोशिश की। उन्होंने लिखा यह बहुत अच्छी बात है सोनम। आप बिल्कुल लिबरल हैं, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे लिबरल हैं जिन्हें लगता है कि राजनीति में किसी धर्म की तरफ झुकाव होना गलत बात है। वही लोग इस चीज का भी विरोध करते हैं’। अब चेतन भगत और सोनम कपूर के बीच दिखा ये ट्विटर वॉर हैरान नहीं करता है। दोनों चेतन और सोनम की अपनी-अपनी विचारधारा है और यह बात किसी से छिपी नहीं है। सोनम कपूर ने कई मौकों पर मोदी सरकार पर यह कहकर निशाना साधा है कि यह सरकार धर्म के नाम पर लोगों को बांटती है। ऐसे में सोनम कपूर की चेतन भगत के साथ इस मुद्दे पर तकरार होना स्वाभाविक है।

AR रहमान की बेटी ने पहना हिजाब, भड़कीं तस्लीमा नसरीन

मनोरंजन डेस्क. एआर रहमान की बेटी को बीते साल हिजाब पहनने के लिए ट्रोल होना पड़ा था, इस बार ऑथर तस्लीमा नसरीन ने उन पर निशाना साधा है। तस्लीमा नसरीन का कहना है कि एआर रहमान की बेटी को देखकर उन्हें घुटन होती है। जिंदगी एक बार मिलती है।

बिना श्रृंगार औरत बिन पानी की मछली की तरह रहती है। सिर्फ 1450 साल पुरानी आसमानी किताब के चक्कर मे औरत को अपनी इच्छाओं का गला नही घोटना चाहिए।

तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट किया, मुझे एआर रहमान का म्यूजिक बेहद पसंद है। लेकिन जब भी मैं उनकी बेटी को देखती हूं तो मुझे घुटन होती है। यह जानना बहुत ही अवसाद देने वाला है कि कल्चर फैमिली में एक पढ़ी-लिखी महिला कैसे आसानी से ब्रेनवॉश हो सकती है।

शास्त्रों के अनुसार, इस तरह करें गायत्री मंत्र का जाप, सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी

धर्म डेस्क. शास्त्रों में ऐसे कई मंत्रों का जिक्र किया गया है जो अति शक्तिशाली व प्रभावशाली माने जाते हैं। परंतु इन मंत्रों में से सबसे ज्यादा शक्तिशाली गायत्री मंत्र को माना जाता है। इस महामंत्र को वेदों का एक महत्त्वपूर्ण मंत्र कहा गया है जिसकी महत्ता ॐ के लगभग बराबर मानी जाती है।

लोक मान्यता अनुसार माता मां गायत्री को प्रसन्न करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करना सबसे बढ़िया उपाय है। यदि कोई व्यक्ति काफी लंबे समय तक ध्यान करते हुए एकाग्र मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उस व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। इस मंत्र का इंसान के जीवन पर इतना असर होता है कि इससे व्यक्ति में सम्मोहन शक्ति का भी विकास हो जाता है। आगे जानें गायत्री मंत्र से संबंधित कुछ उपाय और खास बातें, जिसके कारण गायत्री मंत्र को सभी मंत्रों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

गायत्री मंत्र- ॐ भू: भुवः स्वःतत्सवितुर्वरेण्यं।
भर्गो देवस्य धीमहि धियो योनः प्रचोदयात्।।

इस मंत्र में चौबीस अक्षर हैं। यह चौबीस अक्षर चौबीस शक्तियों-सिद्धियों के प्रतीक हैं। यही कारण है क‌ि ऋष‌ियों ने गायत्री मंत्र को भौत‌िक जगत में सभी प्रकार की मनोकामना को पूर्ण करने वाला बताया है। इस मंत्र का उच्चारण या तो भोर में या फिर सूर्योदय के थोड़ी देर बाद कर सकते हैं। दोपहर के वक्त भी आप शांत मन से इस मंत्र का ध्यान लगा सकते हैं। इस मंत्र का जाप तेज आवाज में नहीं करना चाहिए। इसे एकाग्रचित्त होकर शांत मन से करना चाहिए। मौन मानस‌िक जप कभी भी कर सकते हैं लेक‌िन रात्रि में इस मंत्र का जप नहीं करना चाह‌िए। माना जाता है क‌ि रात में गायत्री मंत्र का जप लाभकारी नहीं होता है।

यह मंत्र कहता है ‘उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अन्तःकरण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करे।’ यानी इस मंत्र के जप से बौद्ध‌िक क्षमता और मेधा शक्त‌ि यानी स्मरण क्षमता बढ़ती है। इससे व्यक्त‌ि का तेज बढ़ता है साथ ही दुःखों से छूटने का रास्ता म‌िलता है।

गायत्री मंत्र का जाप करने के लिए रूद्राक्ष की माला का प्रयोग करना उपयुक्त माना गया है। इस मंत्र के जाप से हमें कई तरह के लाभ मिलते हैं। इससे शरीर और मन दोनों में सकारात्मक उर्जा पैदा होती है और इसके साथ ही त्वचा में चमक आती है, आंखो की रोशनी तेज होती है, क्रोध की समाप्ति होती है, ज्ञान की वृद्धि होती है, आर्शीवाद देने की शक्ति बढ़ती है, पामार्थ कार्यों में रूचि आती है, स्वप्न सिद्धि की भी प्राप्ति होती है और तो और इसके जाप से आप में सम्मोहन शक्ति का भी विकास होता है। गायत्री मंत्र का जाप हमेशा शुद्ध कपड़ों में करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने के लिए स्वच्छता का ध्यान अवश्य रूप से करना चाहिए। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर आप भी गायत्री मंत्र के जाप को अपने जीवनशैली में शामिल कर लें और इससे लाभ प्राप्त करें।

जवान ने म‎हिला पु‎लिसकर्मी के साथ कि शर्मनाक हरकत, अंडरगार्मेंट्स पर लिखे अपशब्द, केस दर्ज

नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश में पुलिस जवान पर अपनी ही साथी महिला के साथ शर्मनाक हरकत करने के आरोप लगे हैं। महिला पुलिस कर्मी की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। मामला सूबे के ऊना जिले का है। आरोप है कि आरोपी पुलिस कर्मी ने मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए महिला पुलिस कर्मी के इनरवियर्स पर अपशब्द शब्द लिख दिए। महिला पुलिस कर्मी का आरोप है कि आरोपी उसे कई दिन से परेशान कर रहा था।

पुलिसकर्मी की पत्नी भी उसी के विभाग में है। उसने इस बाबत आरोपी की पत्नी को भी जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस कर्मी हरकतों से बाज नहीं आया। ऐसे में महिला पुलिस कर्मी ने मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना ऊना में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है ‎कि आरोपी पुलिस कर्मी और महिला कर्मी एक ही स्थान पर पिछले काफी समय से तैनात हैं। पुलिस को दी शिकायत में महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि उसने अपने अंडरगार्मंट्स सुखाने के लिए डाले थे। इस दौरान साथी पुलिस कर्मी ने अंडरगार्मेंट्स पर चित्रकारी की और अश्लील शब्द लिख डाले।

महिला ने बताया कि इतना ही नहीं आरोपी मोबाइल पर भी अश्लील बातें लिखता था। पुलिस कर्मी की पत्नी भी उसी स्थान पर बतौर महिला पुलिस कर्मचारी है। पत्नी से भी कई बार शिकायत की, लेकिन पुलिस कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। डीएसपी डेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि मामले को लेकर शिकायत आई है। पुलिस जांच कर रही है।

नशीली पदार्थ पिलाकर महिला से किया रेप बनाया अश्लील वीडियो, विरोध किया तो कर दिया वायरल

क्राइम डेस्क. म‎हिला से उसके ‎रिश्तेदार द्वारा रेलवे स्टेशन पर बुलाकर धोखे से नशीला पदार्थ ‎पिलाकर रेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने उसका ‎वि‎डियो भी बना ‎लिया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। ‎जिससे तंग आकर महिला ने जब उसका विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

डीएसपी ने कहा कि आरोपित की तलाश में छापेमारी चल रही है। डीएसपी सुनील कादयान ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर पर थी। उसी दौरान उसकी बहन के देवर का फोन आया। उसने उसे रेलवे स्टेशन पर ‎मिलने के बुलाया। इसके बाद जब वह रेलवे स्टेशन पर उसे लेने पहुंची तो उसने वहां कोल्डड्रिंक पिलाई। इसके बाद उसे बेहोशी छाने लगी।

नशे की हालत में उसे कार में बैठाया और एक कमरे में ले गया। इसके बाद आरोपी ने उससे रेप किया। रेप के दौरान उसका अश्लील विडियो बनाया गया। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

सिमटने लगा कानपुर का “शाहीन बाग”, मुस्लिम महिलाओं को धरना…

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कर रहीं महिलाओं का धरना प्रदर्शन अब तीन जगहों तक सीमित हो गया है। इस दौरान भीड़ भी पहले से कम नजर आई। धरना खत्म करवाने के लिए पर्दे के पीछे पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार लोगों से बातचीत कर रहे हैं। साथ ही प्रदर्शनकारियों की तरफ से पुलिस को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें दिसंबर से लेकर अब तक गिरफ्तार किए गए सभी लोगों की रिहाई, सारी एफआईआर खारिज करने और हिंसा में मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजे और कई पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की गई है।

बता दें ‎कि मोहम्मद अली पार्क में रविवार-सोमवार रात हुई पुलिसिया सख्ती के बाद सड़क पर धरना शुरू हो गया था। इस दौरान हजारों लोग सड़कों पर थे। माहौल सामान्य करने के लिए पुलिस ने हिरासत में लिए गए दो युवकों को शांतिभंग की धाराओं में चालान करके छोड़ दिया था। साथ ही महिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए भेजा था। पर्दे के पीछे हुई बातचीत से हालात कुछ सामान्य हुए।

बताया गया ‎कि धरना सिर्फ मोहम्मद अली पार्क, अजमेरी चौराहे और हलीम कॉलेज चौराहे पर चल रहा था। मोहम्मद अली पार्क के बाहर धरना दे रहीं महिलाओं ने कहा कि पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों से अभद्रता की थी। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं एक स्थानीय निवासी ने बताया कि महिलाओं को धरने के लिए वापस में पार्क में जाने के लिए राजी किया जा रहा था लेकिन शाम को भीड़ ज्यादा आने पर बात नहीं बन सकी। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने धरना देने वाली महिलाओं के घर नोटिस चस्पा किए हैं। वहीं एसपी ने बताया कि प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि वे शाहीनबाग की तर्ज पर धरना करना चाहती हैं। इन्हें उकसाने वाले संगठनों और लोगों की पहचान की जा रही है। महिलाएं कई जगह से हटी भी हैं।

कोरोना वायरस: वुहान में फंसी महाराष्ट्र की महिला ने लगाई बचाने की गुहार

वर्ल्ड डेस्क. कोरोना वायरस के केंद्र चीन के वुहान शहर में फंसी महाराष्ट्र के सतारा जिले की एक महिला ने केंद्र सरकार से बचाने की गुहार लगाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा है कि सरकार हालात पर पूरी नजर रख रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठकें कर स्थिति की समीक्षा कर रही हैं।

अशिनी अविनाश पाटिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि वुहान में उसके साथ ही और 70-80 भारतीय फंसे हुए हैं। अशिनी ने सरकार से उन्हें वुहान से निकालने की अपील की है। पिछले भारत सरकार ने 600 से ज्यादा लोगों को वुहान से निकाला था। अशिनी की अपील पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर महिला की मदद करने का अनुरोध किया है। महाराष्ट्र में तीन लोगों को कोरोना वायरस से शक में अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। मुंबई हवाई अड्डे पर अब तक 25 हजार से ज्यादा लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सरकार बचाव के लिए हर कदम उठा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुदान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कर स्थिति की समीक्षा कर रही हैं। सुदान राज्यों के संपर्क में भी हैं। केरल में अभी भी 3,447 लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। इनमें से 27 संदिग्धों को राज्य के विभिन्न जिलों में अस्पतालों में रखा गया है। कोरोना वायरस के शक में 380 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 344 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राज्य की पहली कोरोना वायरस पीडि़ता की रिपोर्ट भी अब निगेटिव आई है और दो अन्य संक्रमित मरीजों की स्थिति भी सुधर रही है।

क्या कांग्रेस ने भाजपा को हराने का काम आउटसोर्स कर दिया? शर्मिष्ठा ने पूछा सवाल

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेताओं के बीच सिर फुटौव्वल शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदबंरम ने आम आदमी पार्टी (आप) की जीत खुशी जाहिर की थी। चिदंबरम के इस ट्वीट पर दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सवाल उठाया है।

दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पूछा कि क्या भाजपा को हराने का काम कांग्रेस ने आउटसोर्स किया है क्या? बुधवार को अपने ट्वीट में शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लिखा, ‘सम्मान के साथ चिदंबरम सर मैं बस जानना चाहती हूं कि कांग्रेस ने राज्यों में भाजपा को हराने का काम आउटसोर्स कर दिया है क्या? यदि नहीं, तो फिर हम अपनी हार के बजाय आप की जीत पर गर्व क्यों कर रहे हैं? और यदि आउटसोर्स कर दिया है, तो हमें (पीसीसी) अपनी दुकान को बंद कर देना चाहिए।’

दिल्ली में आप की जीत पर पी चिदंबरम ने कहा था आप की जीत हुई, बेवकूफ बनाने तथा फेंकने वालों की हार। दिल्ली के लोगों ने भाजपा के ध्रुवीकरण, विभाजनकारी और खतरनाक एजेंडे को पराजित किया है। मैं दिल्ली के लोगों को सलाम करता हूं जिन्होंने 2021 और 2022 में अन्य राज्यों जहां चुनाव होंगे के लिए मिसाल पेश की है। नतीजे आने के बाद शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस की हार में कई सवाल पूछे थे।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘हम दिल्ली में फिर हार गए। आत्ममंथन बहुत हुआ अब कार्रवाई का समय है। शीर्ष स्तर पर निर्णय लेने में देरी, राज्य स्तर पर रणनीति और एकजुटता का अभाव, कार्यकर्ताओं का निरुत्साह, नीचे के स्तर से संवाद नहीं होना आदि हार के कारण है। इस पूरी प्रक्रिया होने के चलते मैं अपने हिस्से की जिम्मेदारी स्वीकार करती हूं।

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के खाते में 8 सीटें आईं। पिछली बार की तरह कांग्रेस इस बार खाता नहीं खोल पाई। कुल 66 (70 में 4 सीटों पर राजद प्रत्याशी चुनाव लड़े) उम्मीदवारों में केवल 3 प्रत्याशी अपनी जमानत बचा पाए। कांग्रेस की 63 सीटों पर जमानत जब्त हो गई।