नई दिल्ली।। भारत की बढ़ती जनसख्या को देखकर PM ने गहरी चिंता व्यक्त की. 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई थी. PM ने कहा था कि छोटा परिवार रखना देशभक्ति है, उनका सम्मान होना चाहिए. अब यूपी की योगी सरकार उसी लीक पर चल पड़ी है. योगी सरकार नई जनसंख्या नीति लाने पर विचार कर रही है. अब CM योगी इस पर बड़ा एक्शन ले सकते है.
आपको बता दे, योगी सरकार के तहत 2 बच्चों से ज्यादा वाले परिवारों को सरकारी सुविधाओं का फायदा नहीं दिया जाएगा. ये लोग ना तो सरकारी नौकरी में जा सकेंगे और ना ही पंचायत चुनाव लड़ सकेंगे. उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 20 करोड़ के पार चली गई है. बढ़ती आबादी का मुद्दा विधानसभा में भी उठा. कुछ विधायकों ने 2 बच्चों की नीति लागू करने पर भी जोर दिया, अब योगी सरकार इसे लेकर गंभीर दिख रही है.
UP में योगी सरकार का जनसख्यां पर बड़ा ऐलान, 3 से ज्यादा बच्चे हुए तो…..
Infinix भारत का सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानिए कीमत
नई दिल्ली. Infinix S5 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये फिलहाल भारत का सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन बन गया है. इस नए डिवाइस के साथ ही Infinix द्वारा अब S5 सीरीज में तीन स्मार्टफोन्स ऑफर किए जा रहे हैं. इस सीरीज में पहले से ही Infinix S5 और S5 Lite मौजूद हैं.
Infinix S5 Pro की सबसे खास बात ये है कि इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसकी वजह से फोन में बिना किसी नॉच के फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है. Honor 9X और Tecno Camon 15 Pro जैसे बजट फोन में भी पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है, लेकिन इनकी कीमत क्रमश: 13,999 रुपये और 14,999 रुपये है.
नए Infinix S5 Pro की कीमत सिंगल 4GB रैम और 64GB वेरिएंट के लिए 9,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इस स्मार्टफोन को 13 मार्च से खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री ऑनलाइन तौर पर फ्लिपकार्ट से होगी. ग्राहक 834 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत से नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी ले पाएंगे. ग्राहकों के लिए ये स्मार्टफोन फॉरेस्ट ग्रीन और वायलेट कलर्स में उपलब्ध रहेगा. साथ ही रिलायंस जियो की ओर से एक्सक्लूसिव ऑफर भी दिया जा रहा है. जहां ग्राहकों को 1,200 रुपये का कैशबैक 50 रुपये के 24 वाउचर्स के रूप में दिया जाएगा. जैसा कि हमनें ऊपर बताया इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसमें दिया गया 16MP पॉप-अप सेल्फी कैमरा है.
Infinix S5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 480 nits ब्राइटनेस और 19:5:9 ऐस्पेक्ट रेश्यो के साथ 6.53-इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 2.3GHz क्वॉड-कोर MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है. कार्ड की मदद से इंटरनमेमोरी को बढ़ाया जा सकता है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड XOS 6.0 कस्टम स्किन पर चलता है और इसमें DTS सराउंड-साउंड दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi b/g/n, ब्लूटूथ 4.2 और GPS का सपोर्ट मौजूद है.
फोटोग्राफी के लिए Infinix S5 Pro के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है. साथ ही यहां 2MP डेप्थ सेंसर और डुअल-LED फ्लैश के साथ एक डेडिकेटेड लो-लाइट सेंसर दिया गया है. यहां फ्रंट में सेल्फी के लिए 16MP पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है. यहां फिंगरप्रिंट सेंसर रियर में मौजूद है. सिक्योरिटी के लिए यहां फेस अनलॉक का भी सपोर्ट दिया गया है. इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,000mAh की है.
पंड्या के बल्ले ने मचाया तूफान, जड़े 20 छक्के, ठोके 55 गेंदों में 158 रन
स्पोर्ट डेस्क. भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा दी है. इस जांबाज ऑलराउंडर ने डीवाई पाटिल टी-20 कप में एक और शतकीय धमाका किया है. वो भी ऐसी वैसी पारी नहीं, उन्होंने 20 छक्कों से सजी नाबाद 158 रनों की करिश्माई पारी खेली है.
डीवाई पाटिल टी20 कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को 26 साल के पंड्या ने रिलायंस वन की ओर से खेलते हुए बीपीसीएल के खिलाफ महज 55 गेंदों पर नाबाद 158 रन ठोक कर तहलका मचा दिया. नवी मुंबई में हार्दिक पंड्या की इस तूफानी पारी की बदौलत रिलायंस वन टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 238 रन बनाए. पंड्या ने अपनी पारी में 20 छक्के उड़ाए, जबकि उनकी पारी में 6 चौके भी रहे. उनका स्ट्राइक रेट 287.27 रहा. पंड्या ने इस पारी के दौरान दौड़ कर 14 रन लिये, बाकी सारे रन बाउंड्री से बरसे.
चोट से वापसी करने वाले भारतीय हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने इससे पहले मंगलवार को 39 गेंदों में 105 रनों की आतिशी पारी के बाद पांच विकेट भी चटकाए थे. पंड्या के इस शानदार प्रदर्शन से रिलायंस वन ने डीवाई पाटिल टी20 कप में नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की टीम को 101 रनों के बड़े अंतर से हराया था.
पंड्या को पांच महीने पहले कमर में चोट लगी थी, जिसके बाद लंदन में उनकी सर्जरी हुई थी. अब उन्होंने अपने मारक फॉर्म से भारतीय टीम में चुने जाने का दावा पेश कर दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम चुनी जानी है. तीन वनडे मैचों की यह सीरीज 12 मार्च से खेली जाएगी.
बरेली जेल में अकेले ही रहेंगे समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान, पेशी की वजह से हुए थे शिफ्ट
लखनऊ।। रामपुर कोर्ट में लगातार पेशी के चलते समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान अब पत्नी और बच्चों से अलग दो दिन बरेली जेल में रहेंगे। फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में रामपुर में पत्नी और बेटे के साथ सरेंडर करने के बाद तीनों को प्रशासन ने सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया था, लेकिन अगले दो दिन आजम की रामपुर कोर्ट में पेशी होनी है। बरेली जेल के सुपरिंटेंडेंट ने आजम के जेल आने की पुष्टि की।
उनके मुताबिक सांसद आजम की रामपुर कोर्ट में छह और सात मार्च को पेशी हैं जिसके चलते लगातार सीतापुर जेल से लाने-ले जाने में दिक्कत को देखते हुए उनको बरेली जेल में दो दिन के लिए रखने का आदेश जेल डीआईजी की तरफ से आया है। रामपुर के जिला शासकीय अधिवक्ता दलविंदर सिंह के मुताबिक आजम खान बुधवार को दो केस में पेशी पर सीतापुर जेल से रामपुर आए थे। पेशी के बाद उनको वापस सीतापुर जेल भेजा जा रहा था लेकिन अगले दो दिन भी उनकी कोर्ट में सुनवाई के चलते जेल प्रशासन ने बरेली रखने को कहा है।
बतौर दविंदर सिंह आगे से छह और सात मार्च की सुनवाई के बाद बाकी केस में आजम खान की सुनवाई विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी। एसपी रामपुर शगुन गौतम ने मुताबिक सांसद आजम की अगले दो दिन लगातार पेशी होने के कारण सीतापुर की जेल से लाने और ले जाने में दिक्कत संभव थी इसलिए डीआईजी जेल के आदेश पर उनको बरेली जेल में ले जा गया है। बता दें कि सांसद आजम खान, उनकी विधायक पत्नी डॉक्टर तंजीन फातिमा और पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम ने दो फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के केस में 26 फरवरी को रामपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। आजम के खिलाफ 85 से ज्यादा मुकदमे विचाराधीन हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक ने YES BANK पे लगाई पाबंदी, ग्राहकों की बढ़ी मुश्किलें
नई दिल्ली।। गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक पर एक महीने के लिए पाबंदी लगा दी है. इस वजह से ग्राहकों में एक भय का माहौल है. यस बैंक पर आरबीआई ने लगाई है पाबंदीयस बैंक पर आरबीआई ने लगाई है पाबंदी। यस बैंक के ग्राहकों के लिए 50 हजार निकालने की सीमा तयरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यस बैंक के बोर्ड को भी किया भंग. बीते गुरुवार को यस बैंक पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत बैंक के ग्राहकों के लिए 50 हजार रुपये निकालने की सीमा तय कर दी गई है. यानी ग्राहक अपने सेविंग्स, करंट और अन्य अकाउंट से एक महीने में खाते से सिर्फ 50 हजार रुपये ही निकाल सकेंगे.

इसके अलावा यस बैंक के बोर्ड को भी आरबीआई ने भंग कर दिया है. बैंक के लिए एक प्रशासक की भी नियुक्ति की गई है. ऐसे में सवाल है कि यस बैंक के ग्राहक इमरजेंसी की स्थिति में क्या करेंगे? आइए जानते हैं इसका जवाब….
जबकि, इमरजेंसी के लिए आरबीआई ने थोड़ी राहत दी है. यस बैंक के ग्राहक मेडिकल इमरजेंसी, शादी और एजुकेशन फीस जैसी जरूरतों के लिए 5 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं. हालांकि, इसके लिए ठोस सबूत भी देना होगा. मतलब ये कि अगर आप कैश निकालने बैंक जाते हैं तो, सबूत के साथ जाना होगा.
आरबीआई की ओर से यस बैंक के नेटबैंकिंग या मोबाइलन बैंकिंग को लेकर कोई नई गाइडलाइन नहीं जारी की गई है. ऐसे में आप तय लिमिट के साथ पहले की तरह ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. हालांकि, गुरुवार को यस बैंक पर कार्रवाई के बाद ट्रैफिक की वजह से ऑनलाइन बैंकिंग ठप हो गई थी. रुक-रुक कर ऑनलाइन बैंकिंग में कई तरह की समस्याएं आ रही हैं लेकिन यह आरबीआई की सख्ती का हिस्सा नहीं है.
आपको बता दे, भारतीय रिजर्व बैंक ने नकदी संकट से जूझ रहे यस बैंक पर रोक लगाते हुए उसके निदेशक मंडल को भंग कर दिया है. इसके अलावा बैंक के जमाकर्ताओं के लिए 50,000 रुपये की निकासी की सीमा तय की है. बैंक के लिएएक प्रशासक की भी नियुक्ति की गई है. रिजर्व बैंक ने कहा कि केंद्रीय बैंक इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि विश्वसनीय पुनरोद्धार योजना के अभाव, सार्वजनिक हित और बैंक के जमाकर्ताओं के हित में उसके सामने बैंकिंग नियमन कानून, 1949 की धारा 45 के तहत रोक लगाने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है.
जम्मू-कश्मीर- में इंटरनेट सेवाओं चालू, हाई स्पीड Internet पर अब भी प्रतिबंध
श्रीनगर।। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सोशल मीडिया पर रोक हटाने के एक दिन पश्चात गुरुवार को कश्मीर में ब्रॉडबैंड Internet सेवाओं को सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। इससे पहले बुधवार को केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग ने 2G Internet सेवा को 17 मार्च तक बढ़ा दिया था। विभाग ने इस बात का भी खुलासा किया कि जम्मू-कश्मीर में अभी भी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का दुरुपयोग जारी है। अधिकारियों ने कहा है कि राष्ट्र विरोधी तत्व जहां अफवाहों को फैलाकर कश्मीर में सामान्य होते हालात को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं तो वहीं आतंकी सीमा पार बैठे अपने आकाओं से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

प्रशासन का कहना है कि हालात को देखते हुए Internet सेवाओं को पूरी तरह बहाल करने का अभी यह सही समय नहीं है। हालांकि बुधवार के आदेश में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में हाई स्पीड Internet पर प्रतिबंध को 17 मार्च तक बढ़ा दिया है। आदेश में कहा गया, फिलहाल घाटी में 2G Internet सर्विसेज को ही शुरू किया जाएगा। इस दौरान पोस्टपेड सिम कार्ड धारकों को Internet एक्सेस दी जाती रहेगी। ये सेवाएं तब तक प्रीपेड सिम कार्डों पर उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी, जब तक कि इन्हें पोस्टपेड कनेक्शन के लिए लागू मानदंडों के अनुसार सत्यापित नहीं किया जाता है। इससे पहले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद-370 को निरस्त करने के साथ एहतियात के तौर पर जम्मू-कश्मीर में Internet सेवाओं को बंद कर दिया गया था। Internet पर 7 माह तक रोक लगाने के बाद अब तमाम सर्विसेज को कई चरणों में फिर से शुरू किया जा रहा है।
उद्धव सरकार का पहला बजट पेश, किसानो के लिए किया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली।। महाराष्ट्र सरकार के वित्त मंत्री अजित पवार ने सरकार का पहला बजट पेश किया. जिसमे उन्होंने बताया कि राज्य विकास दर में गिरावट आ सकती है. यह दर घटकर 5.7 फीसदी रहने का अनुमान है. महाराष्ट्र विधानसभा में महाविकास अघाड़ी सरकार के वित्त मंत्री अजित पवार सरकार का पहला बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के 80 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए सरकार कानून बनाएगी. साथ ही उन्होंने किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य के 2 लाख किसानों को 2 लाख रुपये तक के कर्ज को माफ किया जाएगा.
इस बजट से पहले पवार ने आर्थिक सर्वे पेश किया था, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि इस बार महाराष्ट्र पर पिछली बार की तुलना में यह 57 हजार करोड़ रुपए ज्यादा का आर्थिक बोझ पड़ा है. सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र पर कुल 471642 करोड़ रुपए का आर्थिक बोझ है.
जानिए इस बजट की योजनाएं-
.
> नगर विकास विभाग के लिए 6025 करोड़ रुपये स्वीकृत
> वित्त मंत्री पवार ने कहा कि इस साल महाराष्ट्र की विकास दर में गिरावट आ सकती है जिसके घटकर 5.7 फीसदी रहने का अनुमान है.
> नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे.
> डॉक्टरों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी.
> प्राथमिक उपचार की व्यवस्था को सही करने के लिए 5000 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी.
> 1074 ग्राम पंचायत की इमारतों के लिए 1 हजार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई.
> 2 लाख किसानों को 2 लाख रुपए तक के कर्ज को माफ किया जाएगा.
> विधायकों को मिलने वाले लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड को 2 से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये किया गया.
> राज्य के 80 फीसदी लोगों को रोजगार देने के लिए सरकार कानून बनाएगी.
> मुंबई-गोवा हाईवे को लेकर भूमि अधिग्रहण के लिए खर्च होंगे 1200 करोड़ रुपए.
> 5 साल में 5 लाख युवाओं को मिलेरी नौकरी.
> उर्जा के क्षेत्र में विकास के लिए किया जाएगा 8 हजार करोड़ रुपए का निवेश.
> महाराष्ट्र के नवी मुंबई में महाराष्ट्र भवन बनाया जाएगा.
> बंदरगाहों के विकास पर खर्च होंगे 276 करोड़.
> महाराष्ट्र में शिक्षा पर खर्च होंगे 6 हजार करोड़.
> परिवहन को सुगम बनाने के लिए 1600 नई बसें खरीदी जाएंगी, जिसमें वाई-फाई की सुविधा भी दी जाएगी.
> 10 हजार करोड़ रुपए खर्च करके हर साल एक लाख नए सोलर पंप लगाए जाएंगे
> पुणे में अन्तराष्ट्रीय स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी.
वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के सोलापुर और पुणे में नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे. जिससे सैकड़ो लोगो को काम मिलेगा.
वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस का कहर, सेंसेक्स 1400 अंक लुढ़का
मुंबई।। कोरोना वायरस की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ रही चिंताओं और वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में भी शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स की शुरुआत 1459.52 अंक की भारी गिरावट के साथ हुई। सुबह इसमें 1,131.54 अंक की गिरावट के साथ 37,339.07 अंक पर कारोबार हो रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 342.45 अंक की गिरावट के साथ 10,926.55 अंक पर कारोबार हो रहा है।

मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.89 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 3.2 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। आज के शुरुआती कारोबार में चौतरफा बिकवाली दिख रही है।
बैंक निफ्टी 4.56 फीसदी टूटकर 27,500 के आसपास दिख रहा है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 3.58 फीसदी, फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 3.64 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 1.65 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 2 फीसदी, मीडिया इंडेक्स में 4.5 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 4.2 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 2.2 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 3.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 1080 अंक की कमजोरी के साथ 37,390 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 305 अंक की कमजोरी के साथ 10,965 के आसपास कारोबार कर रहा है।
कोरोना वायरस का खेलों पर कहर, टल सकता है एशिया कप विश्व रैंकिंग्स टूर्नांमेंट
स्पोर्ट डेस्क।। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण का खतरा अब विश्व फुटबॉल की शीर्ष संस्था पर भी पड़ा है। फीफा अब आगामी 2022 विश्व कप और 2023 एशिया कप के सभी क्वॉलिफायर मुकाबलों को स्थगित करने जा रहा है। इसमें कतर के खिलाफ होने वाला भारत का घरेलू मुकाबला भी शामिल है। फीफा और एशियाई फुटबॉल परिसंघ के बीच हुई बैठक में इसको लेकर बातचीत भी हुई है।
कोरोना के कारण आगामी टोक्यों ओलंपिक खेलों पर भी खतरा मंडरा रहा है। जापान ने कहा है कि हालात ठीक नहीं हुए तो वह इन खेलों को स्थगित भी कर सकता है। कोरोना के कारण कई खेल प्रतियोगिताएं पहले ही प्रभावित हुई हैं। भारतीय तीरंदाजी संघ ने कोरोना वायरस के डर से बैंकॉक में होने वाली आगामी एशिया कप विश्व रैंकिंग्स टूर्नांमेंट से अपनी टीम को हटाने का फैसला किया। सत्र का शुरुआती पहले चरण का मुकालला 8 से 15 मार्च तक थाईलैंड की राजधानी में खेला जाना है।
वहीं इटली में कोरोना के कारण सभी मैच खाली स्टेडियमों में होंगे। इसके लिए स्टेडियमों को संक्रमण मुक्त भी किया जा रहा है। यूरोप के देशों में इस बीमारी का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिला है। इसके अलावा भी बैडमिंटन से लेकर हॉकी सहित सभी खेल मुकाबलों को या तो स्थगित कर दिया गया है या उनके मैच स्थल बदल गये हैं।
ट्रैफिक नियम तोड़ना बस ड्राइवर को पड़ा भारी, अधिनियम के तहत लगे जुर्माने की राशि जानकर रह गया दंग
नई दिल्ली।। ट्रैफिक नियम तोड़ना एक बस ड्राइवर को बहुत ही महगा पड़ा. ओडिशा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक बस ड्राइवर को ट्रैफिक नियम तोड़ना कुछ ज्यादा ही भारी पड़ गया. बस मालिक को संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत लगाए गए जुर्माने की राशि जानकर आप हैरान रह जाएंगे. कहा जा रहा है कि सड़क कर का भुगतान न करने और ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के लिए अब तक का ये सबसे बड़ा जुर्माना है.

बस बौध से भुवनेश्वर जा रही थी जिसमें करीब 27 यात्री मौजूद थे. बौध में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बस के दस्तावेजों की जांच के लिए उसे रोका. जांच में ट्रैफिक नियमों के टूटने के प्रमाण मिले. इसके बाद उस पर 6.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. बौध के एक वरिष्ठ परिवहन अधिकारी का कहना है कि ये बस भुवनेश्वर के परवीन की है जिसके ऊपर 11 मार्च, 2018 से ही कई रोड टैक्स पेंडिग थे जिसकी राशि 6.5 लाख रुपये थी.
अधिकारी ने बताया, ‘फिटनेस प्रमाण पत्र, सामान्य अपराध, परमिट की शर्तों और बीमा के जुर्माने के साथ, कुल जुर्माना 6.72 लाख रुपये का था.’चालान जारी होने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बस को जब्त कर लिया. ऐसा ही एक मामला पिछले साल अगस्त में सामने आया था, जहां एक नगालैंड ट्रक मालिक पर पुराने मोटर वाहन अधिनियम 2019 पर जुर्माना लगाया गया था. ट्रैफिक उल्लंघन के मामले में संबलपुर के पश्चिमी ओडिशा जिले में 6.53 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था.
1 मार्च से संशोधित एमवी एक्ट के उल्लंघनकर्ताओं पर जुर्माना लगाने का कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने विरोध जताया था. कांग्रेस का कहना है कि ये जनता का उत्पीड़न है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरटीओ अधिकारी, पुलिस और ट्रैफिक कर्मी जनता के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं जिसमें ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं. कांग्रेस विधायक सुरेश राउतराय ने धमकी दी थी कि अगर सरकार ने जुर्माना कम नहीं किया तो वे खुद को खत्म कर देंगे.








