30 C
Mumbai
Friday, September 11, 2026
Home Blog Page 146

टाइगर श्रॉफ की ये शानदार फिल्म, सोशल मीडिया पर मचा रही कोहराम

मनोरंजन डेस्क. टाइगर की जबरदस्त एक्शन मूवी हुई रिलीज। सोशल मीडिया पर लोगों ने बागी 3 को शानदार मूवी बताया है. टाइगर के एक्शन सीन्स और परफॉर्मेंस की तारीफ की गई है. इसे बेस्ट एक्शन मूवी भी बताया है. टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर एक्शन एंटरटेनर फिल्म बागी 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अहमद खान के निर्देशन में बनी मूवी में टाइगर श्रॉफ जबरदस्त और हैरतअंगेज एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे. ये मूवी हिट फ्रेंचाइजी बागी की तीसरी सीरीज है. बागी 3 में अंकिता लोखंडे, रितेश देशमुख भी अहम रोल में दिखेंगे. साथ ही दिशा पाटनी का कैमियो रोल भी है.

टाइगर के एक्शन सीन्स और परफॉर्मेंस की तारीफ की गई है. इसे बेस्ट एक्शन मूवी भी बताया है. फैंस का अनुमान है कि फिल्म आसानी से 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी. देखें लोगों ने रिव्यू में क्या लिखा है.

उमैर संधू नाम के यूजर ने यूएई सेंसर बोर्ड के मेंबर के हवाले से बागी 3 का रिव्यू दिया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा- ये पूरी तरह से एक मसाला एंटरटेनर मूवी है. जिसमें एक्शन सीन्स की भरमार है. पूरा फोकस एंटरटेनमेंट पर है. बिना किसी शक के ये मूवी बॉलीवुड की हालिया समय में रिलीज हुई बेस्ट एक्शन मूवी है. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर है. मूवी को 4 स्टार दिए हैं. टाइगर की फिल्म को पैसा वसूल बताया है. टाइगर के परफॉर्मेंस की तारीफ की है.

ट्रे़ड एनालिस्ट की मानें तो बागी 3 पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ खाता खोल सकती है. कयास हैं कि फिल्म पहले दिन 25 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करेगी. अगर ऐसा हुआ तो ये मूवी बागी 2 के फर्स्ट डे कलेक्शन को पछाड़ देगी. बता दें, बागी 2 ने पहले दिन 25.10 करोड़ कमाए थे और मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन 164 करोड़ था.

एडवांस बुकिंग में बागी 3 ने तानाजी को पछाड़ा है. मूवी ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के मुताबिक बागी 3 की अच्छी खासी एडवांस बुकिंग हुई है. मूवी की एडवांस बुकिंग ने तानाजी का रिकॉर्ड तोड़ गिया है. मालूम हो तानाजी के पास 2020 की हाईएस्ट एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड था.

जानिए! होलाष्टक में किन राशियों को हो सकता है नुकसान, करे ये उपाय

ज्योतषी।। होली भारत का एक महत्व्पूर्ण पर्व है. इसमें हिंदू धर्म में होलाष्टक के समय को शुभ नहीं माना जाता है. होलाष्टक की शुरुआत फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर फाल्गुन की पूर्णिमा तक रहती है. साथ ही फाल्गुन की पूर्णिमा पर ही होलिका दहन किया जाता है. होलाष्टक 9 मार्च को होलिका दहन के दिन खत्म होगा. होलाष्टक में कोई भी शुभ कार्य या मांगलिक कार्यक्रम नहीं किए जाते हैं. होलाष्टक में कुछ राशियों की उत्तेजनाएं बढ़ जाती हैं. इस उत्तेजना की वजह से उनसे कुछ ऐसे काम हो जाते हैं जिनसे उनकी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में पंडित सूरज मिश्रा से जानते हैं कि इस होलाष्टक पर किस राशि वालें को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

कर्क- होलाष्टक खत्म होने तक कर्क राशि वालों को खास सावधानी बरतनी पड़ेगी. कर्क राशि वाले इस दौरान किसी की वजह से तनाव में आ सकते हैं जिससे विवाद और हाथापाई की भी स्थिति बन सकती है. कुछ कानूनी समस्या भी आ सकती है. कर्क राशि के लोगों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए. किसी से तनाव की स्थिति में उस जगह से हट जाना आपके लिए बेहतर होगा. पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है.

उपाय- मन की शांति के लिए आप भगवान शिव को जल अर्पित कर सकते हैं. होलाष्टक का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है इसलिए इस दौरान आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें. इन 8 दिनों में बाहर का खाना खाने से बचें.

सिंह- सिंह राशि वालों को भी होलाष्टक के समय बहुत सावधानी से रहना होगा. इन राशि के जातकों को किसी तरह का संक्रमण होने की संभावना ज्यादा है. शुगर और ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है. आर्थिक समस्या भी आ सकती है. अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी होने से परेशान रहेंगे. धन चोरी की भी संभावनाएं हैं.

उपाय- इस समय आप योगा करें, आपके लिए ये बहुत उत्तम होगा. भगवान शंकर को दही अर्पित करें. मां का विशेष ख्याल रखें. मातृ सेवा करें, इससे आप पर आने वाले सारे क्लेश दूर हो जाएंगे.

कुंभ- कुंभ राशि वालों को होलाष्टक के मध्य में परेशानी बढ़ सकती है. पारिवारिक समस्याओं के कारण अनायास यात्रा करनी पड़ सकती है. इस दौरान कहीं बेवजह आने-जाने से बचें क्योंकि चोट लगने की भी संभावना है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें, गति को नियंत्रण में रखें. मांसपेशियों की थोड़ी समस्या हो सकती है. यात्रा करने से बचें.

उपाय- इन समस्याओं से बचने के लिए सरसों या सरसों का तेल दान करें. जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराएं. इससे आप पर आने वाली समस्याएं और क्लेश दूर रहेंगे. किसी बीमार व्यक्ति को कुछ धन दान में दें.

क्या कोरोना से भारत में बन रहे चीन जैसे हालात? स्वास्थ्य मंत्री खुद जाकर ले रहे जायजा

हेल्थ डेस्क. दुनिया में इस वायरस का खौफ फैला है. अभी तक चीन में सबसे ज्यादा कोहराम मचाने वाला ये वायरस अब भारत में दस्तक दे चूका है. भारत में इस वक्त कोरोना से ग्रसित मरीजों की संख्या 31 हो चुकी है. कल देर रात केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन स्वास्थ्य सेवाओं के हालात और हवाई मुसाफिरों की स्क्रीनिंग का जायजा लेने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे. जहां पर आगरा में आ रहे पर्यटकों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है. कोरोना का कहर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. कोरोना को लेकर पुरे देश में एलर्ट जारी कर दिया है. अब देखना ये है कि सरकार कोरोना को रोकने के लिए किस हद तक प्रयास कर रही है.आपको बता दे, देश में कोरोना वायरस से जंग में सरकार पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है. गुरुवार रात खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए. वहीं उन्होंने स्क्रीनिंग समेत तमाम सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया. देश में कोरोना से ग्रसित मरीजों की संख्या 31 को पार कर चुकी है, जबकि इनमें से 3 मरीजों का सफल इलाज हो चुका है.

कोरोना ग्रसित 31 में से 15 मरीजों का इलाज गुरुग्राम में चल रहा है, 10 मरीज दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है, 1 मरीज तेलंगाना में है, 2 मरीज जयपुर में हैं. इन 31 मरीजों में 16 मरीज इटली के निवासी हैं जो हिंदुस्तान घूमने आए थे. 6550 फ्लाइट्स से आए अब तक 6,49,452 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है.

गाजियाबाद में भी कोरोना वायरस की दस्तक, ईरान से लौटे कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी. सरकार पहले ही कोरोना वायरस से संदिग्ध लोगों की जांच के लिए 15 लैब बना चुकी है और अब 19 और लैब बनाने की तैयारी है. देश के 21 एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले हर यात्री की जांच हो रही है. राज्यों के कई अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं. हालात इतने गंभीर है.

इसपर, केंद्र सरकार ने लगातार दूसरे दिन देश को भरोसा दिया है कि कोरोना को हराने के लिए हम तैयार हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन स्वास्थ्य सेवाओं के हालात और हवाई मुसाफिरों की स्क्रीनिंग का जायजा लेने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे.

दिल्ली में पांचवी तक के सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं. गाजियाबाद में भी कई स्कूलों में पांचवी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है. जम्मू, बिहार, तमिलनाडु और कर्नाटक में कोरोना के संदिग्ध मिले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूरोपियन देशों का दौरा टल गया है. वक्त से पहले दिल्ली के राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन बंद हो गया है.

स्वस्थ वाहन स्वस्थ चालक कार्यक्रम, आरआई विपिन कुमार ने फीता काट किया शुभारंभ

अम्बेडकर नगर।। जिला मुख्यालय स्थित प्रेसक्लब भवन में साईं ऑटो मोबाइल एजेंसी की तरफ से दो दिवसीय स्वस्थ वाहन स्वस्थ चालक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि आरआई विपिन कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आरआई विपिन कुमार ने स्वस्थ वाहन स्वस्थ चालक कार्यक्रम के तहत ऑटो चालको को जागरूक किया। बीएस 6 बजाज की थ्री व्हीलर की लॉन्चिंग पर चालको को बीएस 6 की तकनीकी के बारे में बताया।

साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में चिकित्सक की ओर से वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण व मेडिकल परीक्षण भी किया गया। प्रोपराइटर धीरज सिंह ने बताया कि छह दर्जन से अधिक वाहन चालकों मेडिकल परीक्षण किया गया। इस मौके पर एरिया सर्विस मैनेजर अखिलेश झा, पंकज सिंह, रणधीर सिंह, नीरज सिंह व अन्य मौजूद रहे।

जानिए! इस देश के राष्ट्रपति ने की महिलाओं से की ये अपील, जिसे सुनके हुए दंग

वर्ल्ड डेस्क।। Venezuela के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने एक बयान देते हुए अपने देश की महिलाओं से कम से कम छह बच्चे पैदा करने की अपील की है। आपको बता दे, Venezuela में हाल के सालों में भारी आर्थिक संकट के चलते लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है, जिसके चलते देश में लोगों की कमी हो गई है।

देश की जनसंख्या जरूरत के अनुसार बढ़ाई जा सके, इसलिए मादुरो ने महिलाओं से यह अपील की है। मादुरो ने जन्म की विभिन्न पद्धतियों का प्रचार करने के लिए टेलीविजन पर प्रसारित एक कार्यक्रम में महिलाओं से यह अपील की। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा ईश्वर आपको देश के लिए छह छोटे लड़के और लड़कियां पैदा करने का आशीर्वाद दें। जन्म दीजिए, फिर जन्म दीजिए, सभी महिलाओं के छह बच्चे होने चाहिए। ताकि जरुरत के हिसाब से देश की आबादी को बढ़ाया जा सके।

Venezuela के राष्ट्रपति की इस बयान की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आलोचना की है। लोगों का कहना है कि देश पहले ही भोजन, कपड़े और स्वास्थ्य देखभाल के संकट से जूझ रहा है। युवा लोगों के अधिकारों की रक्षा करने वाले एक समूह सीईसीओडीएपी के संस्थापक ऑस्कर मिस्ले ने कहा देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए महिलाओं को छह बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करना देश के राष्ट्रपति की ओर से गैरजिम्मेदारी वाला बयान है।

निर्भया के गुनहगारों का चौथा डेथ वॉरंट जारी, वकील एपी सिंह ने कहा कितनी बार होगी फांसी

क्राइम डेस्क।।निर्भया के हत्यारों को अब एक बार फिर फांसी की तारीख दी गयी है. अब 20 मार्च को फांसी दी जाएगी. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने नया डेथ वॉरंट जारी किया है. दोषियों के पास सारे कानूनी विकल्प खत्म हो गए हैं. निर्भया के परिजनों ने नया डेथ वारंट जारी करने पर जताई खुशी। कोर्ट ने 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे दी जाएगी फांसी। जिसपर गुनहगारों के वकील ने पूछा- कितनी बार दोगे फांसी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने नया डेथ वॉरंट जारी किया है. दोषियों के पास सारे कानूनी विकल्प खत्म हो गए हैं. नया डेथ वॉरंट जारी होने पर निर्भया के परिजनों ने खुशी जाहिर की. वहीं, निर्भया के गुनहगारों के वकील एपी सिंह नाखुश दिखे.

गुनहगारों के वकील एपी सिंह ने कहा कि आज चौथा डेथ वॉरंट जारी हुआ है. 2013 में चारों दोषियों को फांसी दी गई. फिर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने फांसी दी. इसके बाद पुनर्विचार याचिका में चारों गुनहगारों को फांसी दी गई. फिर क्यूरेटिव पिटिशन जब खारिज हुई तब फांसी दी गई. दया याचिका खारिज हुई तब फांसी दी गई. तीन बार और फांसी दे चुके हैं. मैं जानना चाहता हूं कि आप कितनी बार फांसी दोगे.

मीडिया पर भड़ास निकालते हुए गुनहगारों के वकील एपी सिंह ने कहा कि ये, जेल में सुधर रहे हैं. जेल में संभल रहे हैं. अपना परिवर्तन कर रहे हैं. आपकी आवाजें और चीखें बता रही हैं कि कितना प्रेशर है. यह चौथा डेथ वॉरंट है, जो 20 तारीख के लिए जारी किया गया है. अक्षय के पास कानूनी विकल्प बचा है. वह बिल्कुल चुप हैं. कोर्ट हमसे कहती है कि आप आग से खेल रहे हैं, आपके लिए परिणाम गलत होंगे. इसका मतलब मुझे डराया जा रहा है.

चौथा डेथ वॉरंट जारी होने पर निर्भया की मां ने ख़ुशी जताई और कहा, अब उनके सारे कानून विकल्प खत्म हो गए हैं. चौथा बार डेथ वॉरंट जारी किया गया है. मुझे उम्मीद है कि यह डेथ वॉरंट फाइनल हो. इसी दिन इन गुनहगारों को फांसी दी जाए. निर्भया को इंसाफ मिले. हर चीज का एक अंत होता है. उनके कानूनी विकल्प का अंत हो गया है. जब तक उनकी फांसी नहीं होती है, हम हर पल लड़ाई के लिए तैयार हैं.

फाइनल में पहली बार भारतीय महिला टीम, वर्ल्ड चैम्पियन बनने का सुनहरा मौका

स्पोर्ट डेस्क. फाइनल में पहली बार भारतीय महिला टीम, वर्ल्ड चैम्पियन इतिहास रचने का सुनहरा मौकास्पोर्ट डेस्क. भारतीय महिला टीम अब इतिहास रचने के करीब है. महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार उसे फाइनल खेलने का बारिश ने नहीं टूटने दिया भारत का दिल, वर्ल्ड चैम्पियन बनने से एक कदम दूर है. इससे पहले भारतीय टीम 2009, 2010, 2018, तीनों बार सेमीफाइनल में हार चुकी है. अब 8 मार्च को भारत का सामना ग्रुप बी में शीर्ष पर रही साउथ अफ्रीकी टीम से हो सकता है. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल भी गुरुवार को ही सिडनी में खेला जाना है, जहां बारिश रुक नहीं रही है.

आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल के लिए कोई रिजर्व-डे नही रखा है. दरअसल, पहले ही स्पष्ट था कि बारिश से मैच धुलने पर दोनों टीमों में जो अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही है, वही फाइनल में जाएगी. इतना ही नहीं, 8 मार्च को मेलबर्न में होने वाला फाइनल भी धुल जाता है तो फाइनल में पहुंची दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा. सिडनी में टीम इंडिया पर बारिश मेहरबान रही. भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल बारिश की भेंट चढ़ गया. बारिश इस कदर जारी रही कि टॉस भी नहीं हो पाया.

भारतीय टीम ग्रुप-ए के सभी मैच जीत कर टॉप पर रही थी और इसी प्रदर्शन की बदौलत वह फाइनल में जाने में कामयाब रही. इंग्लैंड की टीम ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा थी और इसी वजह से वह फाइनल की हकदार नहीं बन पाई. इंग्लैंड को ग्रुप मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हार मिली थी. और बाद में यही उसके टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर जाने का कारण बना. सेमीफाइनल में भारत की तुलना में इंग्लैंड का पलड़ा भारी दिख रहा था. पिछली बार 2018 के महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत का सामना अंग्रेज महिलाओं से हुआ था, लेकिन तब भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि इंग्लैंड को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी. रिकॉर्ड इंग्लैंड के पक्ष में था, जिसने महिला टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ इस मैच के रद्द होने से पहले तक हुए पांचों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी.

बिरसा जैविक उद्यान में हुआ बड़ा हादसा, बाघ‍िन के बाड़े में कूदा युवक बना नेवाला

रांची।। कई बार ऐसे मामले सामने आता है, जिसमे लोग बाघ या बाघिन के बाड़े में कूदने की घटना सामने आती है. आपको बता दें कि च‍िड़‍ियाघर में एक युवक बाघ‍िन के बाड़े में दीवार फांदकर घुसा तो बाघ‍िन सामने आ गई. बाघिन को सामने देखते ही युवक हाथ जोड़कर बचने की गुहार लगाने लगा लेक‍िन बाघ‍िन ने अपने बाड़े में घुसे युवक पर कोई रहम नहीं क‍िया.

बता दें कि चंद सेकंडों में युवक की गर्दन पर वार हुआ उसकी मौत हो गई. यह दर्दनाक घटना झारखंड के रांची की है.राजधानी रांची के ओरमांझी में स्थित बिरसा जैविक उद्यान में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां एक शख्स बाघिन के बाड़े में पहुंच गया. इसके बाद बाघिन ने युवक को अपना निवाला बना लिया. जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया.

गौरतलब है कि इस बाघिन का नाम अनुष्का है.इस मामले में जू के निदेशक ने बताया कि कूदने के बाद बिल्कुल बाघिन के पास तक चला गया और उसे प्रणाम करने लगा. बाघिन अपने बाड़े में अनजान को देख कर चौंक गयी और वसीम नाम के उस व्यक्ति पर हमला कर दिया.दरअसल, बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में बाघिन को व‍िज‍िटर्स के लिए इस बाड़े में रखा गया था.

वहीं इसी बाड़े में झूलते पेड़ के सहारे वसीम इस 22 फीट गहरे ट्रेंच में कूद पड़ा. फिर सीढ़ियों के सहारे ऊपर बाघिन अनुष्का के पास तक जा पहुंचा. अचानक किसी अनजान को देखकर बाघिन ने हमला कर दिया वसीम को जानने वाले ये आरोप लगाते हैं कि अगर वो मानसिक तौर पर ठीक नहीं भी था तो भी सुरक्षा मानकों में चूक के वजह से ही ये घटना घटी है.

UP समेत कई शहरों में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट, गौशाला में फागिंग सहित हेल्पलाइन नंबर जारी

हेल्थ डेस्क।। भारत में कोरोना का मामला सामने आने के बाद से ही पूरे देश में अलर्ट कर दिया गया है, स्वास्थ महकमे को इस मामले पर करीब से नज़र रखने का आदेश मिल चूका है. आपको बता दें कि अभी तक 29 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसमें केरल के तीन मरीज ठीक हो चुके हैं. इस बीच लखनऊ में जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है.

गौरतलब है कि बिना लाइसेंस की मांस की दुकानों को बंद करने के साथ ही एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है. इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. वहीं लखनऊ के डीएम की ओर से जारी किए गए आदेश में कोरोना वायरस से सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही बिना लाइसेंस मांस की दुकानों और खुले में मांस बेचने वालों पर तुरंत प्रतिबंध लगा दिया गया है.

बता दें कि इसके साथ ही गौशालाओं में फागिंग का आदेश दिया गया है. एयरपोर्ट समेत अस्पतालों में स्कैनिंग और मॉनीटर शुरू कर दिया गया है.अपने आदेश में डीएम ने कहा कि बाहर से आने वाले यात्रियों और सैलानियों की स्कैनिंग और मॉनिटर की जा रही है. वहीं इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. ये 0522-2622080 और मोबाइल नंबर 7839700132 है. इस पर तत्काल मदद मिलेगी.

अम्बेडकर नगर के गल्ला व्यापारी की हत्या में बड़ा मोड़, बेटे ने मां पर लगाया आरोप

क्राइम डेस्क।। अम्बेडकर नगर के जैतपुर थाना क्षेत्र में गल्ला व्यापारी की हत्या में अब अजीब मोड़ आ चूका है. आपको बता दें कि पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने के मामले तो सुनने में आते रहे हैं लेकिन बेटे ने ही अपनी मां के विरूद्ध पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हो, ऐसे मामले कम ही सुनने को मिलते हैं।

गौरतलब है कि चार दिन पूर्व जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में गल्ला व्यापारी जितेन्द्र गुप्ता की हत्या के मामले में ऐसा ही मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना ने एक साथ कई रिश्तों पर कलंक लगाया है। एक तरफ पति -पत्नी के बीच के विश्वास को जहां तार -तार कर दिया गया वहीं दूध के रिश्ते को दरकिनार कर बेटा भी मां के विरोध में खड़ा हो गया।

वहीं मां भी कम नही निकली उसने भी अपने रिश्ते के भाई से प्रेम की पींगें बढ़ाई। घटना क्रम के अनुसार एक मार्च को दिन में लगभग डेढ़ बजे जितेन्द्र नाथ गुप्ता की उस समय उदयापुर मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह साईकिल से अपने गांव मुस्तफाबाद से नेवादा बाजार जा रहा था। इस हत्या कांड में मृतक के पुत्र मयंक गुप्ता ने अपनी मां ममता गुप्ता व उसके प्रेमी अरूण गुप्ता को नामजद कराते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था।