28.8 C
Mumbai
Thursday, August 6, 2026
Home Blog Page 144

लगी ये गंदी लत, जिसकी वजह पैरा कमांडो करने लगा ये काम

क्राइम डेस्क।। यह जुए की लत एक अच्छे इंसान को कितना बुरा बना सकती है जिसका उदाहरण गुरुग्राम में देखने को मिला है. जल्द ही में पुलिस की क्राइम यूनिट ने डेढ़ दर्जन बैंक डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शख्स को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. पुलिस के लिए सरदर्द बने चुके इस शख्स की असलियत अगर आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे. बैंकों में चोरी और डकैती जैसे कई वारदातों को अंजाम देने वाला ये शख्स सेना में सिपाही था. यही नहीं इसने पैरा कमांडो की ट्रेनिंग भी ली है.

पुलिस का मानना है कि आरोपी शख्स हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला है. इसका नाम अनिल है. आरोपी ने अभी तक 20 से ज्यादा बैंकों में चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है. पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल सिपाही के तौर पर आर्मी में भर्ती हुआ. जिसके बाद पैरा कमांडो की ट्रेनिंग भी ली लेकिन फोर्स में ही उसे जुए की लत लग गई. इसी लत के चलते 38 साल का यह शख्स बैंकों में चोरी और डकैती का सरगना बन गया.

वहीं इस मामले में एसीपी का कहना है कि गुरुग्राम के बादशाहपुर, पटौदी और वजीरपुर जैसे इलाकों में भी आरोपी अनिल के गिरोह ने लाखों की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था, जिसमें पुलिस ने इसके 3 साथियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था लेकिन अनिल फौजी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी. पुलिस ने बताया कि बीती 28 फरवरी को एक मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनिल को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया था.

पुलिस रिमांड में आरोपी अनिल फौजी ने कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली. साथ ही बीती 22 फरवरी को तमिलनाडु के बैंक में 2 किलो सोने और लाखों की डकैती की वारदात को भी कबूल लिया. एसीपी क्राइम ने बताया कि 2008 में जुए की देनदारी के चलते पहले आर्मी ने इसे भगौड़ा घोषित कर दिया, जिसके बाद ये गांव चला गया. इसके बाद इसने गांव में फिर से जुआ खेलना शुरू कर दिया और इसी लत की वजह से इसके ऊपर कर्ज बढ़ गया.

बढ़ते हुए कर्जे को देखते हुए इसने अपने ही गांव के बैंक में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला. पुलिस की माने तो आरोपी अनिल जेल की हवा भी खा चुका है लेकिन जेल से बाहर आने के बाद वो फिर से बैंकों में चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम देने लगा. बहरहाल पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है

सुप्रीम कोर्ट ने 3 नाबालिगों के हत्यारे की मौत की सजा में किया बड़ा बदलाव, जानिए वजह

क्राइम डेस्क।। ऐसे समय में जबकि निर्भया के दोषियों की फांसी लगातार किसी न किसी वजह से टलती जा रही है, SC ने एक हत्यारे की मौत की सजा को माफ करते हुए इसे आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया है। हत्यारे ने 9 साल पहले 3 बच्चों की हत्या की थी। इसके लिए उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी, जिसे SC ने उम्रकैद में तब्दील कर दिया है। जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस एमआर शाह की बेंच ने ट्रायल कोर्ट और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस फैसले पर तो मुहर लगाई कि मनोज सूर्यवंशी हत्याओं का दोषी है, लेकिन उसकी मौत की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया।

उसको मिली आजीवन कारावास की सजा कम से कम 25 वर्ष की होगी। बेंच ने मनोज सूर्यवंशी को 8 और 6 साल की उम्र के 2 लड़कों व 4 साल की एक लड़की की हत्या का दोषी माना, लेकिन अपराध के समय हत्यारे की मानसिक स्थिति के मद्देनजर उसकी मौत की सजा माफ कर दी। हत्यारे ने अदालत में कहा कि उसने बच्चों के पिता से ‘बदला’ लेने के लिए उनकी तब हत्या कर दी जब वे स्कूल से घर लौट रहे थे। सूर्यवंशी ने बताया कि बच्चों के पिता का छोटा भाई उसकी पत्नी को भगा ले गया था और उसने इसी का बदला लेने के लिए बच्चों को मार डाला।

बेंच ने अपने फैसले में ‘वाजिब सजा’ के सिद्धांत का जिक्र किया। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में लिखा अपराध के वक्त दोषी की मानसिक अवस्था, तब जबकि उसकी पत्नी मृतकों के चाचा के साथ भाग गई थी और उसके खुद के बच्चे मां के साथ से वंचित हो गए थे, हो जाना स्वाभाविक है। यह परिस्थिति दोषी की मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने के पक्ष में है।

बेंच के लिए फैसला लिखते हुए जस्टिस शाह ने वाजिब सजा के सिद्धांत का जिक्र किया और लिखा यह सच है कि कोर्ट को समाज की वेदनाओं का जवाब देना चाहिए और जघन्य अपराध के लिए ऐसी सजा देनी चाहिए, जो निवारक हो। फैसले में आगे लिखा गया है कि कभी-कभी कहा जाता है कि सिर्फ अपराधियों के अधिकारों को ध्यान में रखकर फैसला सुनाया गया है और पीड़ितों को भूला दिया गया है। हालांकि, उसी दौरान जब दुर्लभ से दुर्लभतम मामले में मौत की सजा सुनाई जाती है, तो कोर्ट को अपराध की कारक परिस्थितियों पर भी ध्यान रखना चाहिए। हर मामले में यह परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं और सजा उसी पर निर्भर होनी चाहिए।

कोरोना वायरस पर बिल्कुल सटीक बैठती है हिंदी साहित्य के कवि रहीम की ये पंक्तियां

हिंदी साहित्य के भक्त कवि रहीम ने कहा है कि- रहिमन विपदा हू भली, जो थोरे दिन होय। हित अनहित या जगत में, जान परत सब कोय।।

कोरोना के सन्दर्भ में रहीम की उपरोक्त पंक्तियाँ पुर्णतः सार्थक प्रतीत हो रही हैं। कोरोना का प्रारंभ चीन के वूहान शहर से हुआ है, चीनी सरकार युद्ध स्तर पर इस महामारी से लड़ रही है, भारत सहित अनेक पूर्वी देश संकट के इस समय में चीन के साथ खड़े हैं वहीँ पश्चिमी मीडिया कोरोना के सम्बन्ध में विद्वेषपूर्ण विष वमन कर रही है, जो सर्वथा अनैतिक एवं अमानवीय है।

कोरोना महामारी सुरसा की मुख की तरह बढ़ते हुए वैश्विक स्तर पर 92 हज़ार लोगों को संक्रमित कर चुकी है जिसमें से अकेले 80 हज़ार संक्रमित व्यक्ति केवल चीन में है, इस संक्रमण से विश्व में 3000 से ज्यादा लोग काल के गाल में समा चुके हैं। चीन सरकार कोरोना पर नियंत्रण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और एक सीमा तक इस पर काबू भी प्राप्त कर लिया है। चीन में कोरोना की वजह से उद्योग धंधा बंद है, लोग काम पर नहीं जा रहे हैं, सभी अपने अपने घरों में दुबके पड़े हैं। चीन में विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक सभी बंद है, लेकिन पठन-पाठन ना रुके इसके लिए वहां ऑनलाइन कक्षा आयोजित की जा रही है, विद्यार्थी अपने घर से ही मोबाइल पर कक्षा में शामिल हो कर अध्ययन जारी रख सकते है, बहुत से विदेशी शिक्षक जो अपने स्वदेश लौट गए हैं, वे वहीँ से ही ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से चीनी विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं।

शीघ्र ही चीन इस महामारी पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त स्थापित कर लेगा, पश्चिमी मिडिया को इस संद्दर्भ में अपनी सहयोगात्मक भूमिका निभानी चाहिए थी परन्तु दुर्भाग्य से ऐसा होता हुआ नहीं प्रतीत हो रहा है। कोरोना वायरस पर अमेरिकी वाल स्ट्रीट जर्नल में छपे आलेख में चीन को “दक्षिण एशिया का बीमार देश” कहा गया है, क्या इस संकट की घड़ी में ऐसी वैचारिक दिवालियापन शोभा देता है? वालस्ट्रीटजर्नल की भूमिका पक्षपातपूर्ण दिखाई पड़ रही है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे, नई दिल्ली के शाहीन बाग़ में मुस्लिम महिलाएं दो महीने से सीएए के विरोध में बैठी है, जिसकी परिणति ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान दंगों के रूप में हुई, आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के नेतृत्व में अंकित शर्मा को मुस्लिम दंगाइयों ने उनका अपहरण कर 400 बार चाकुओं से गोद गोद कर मार दिया, बलिदानी अंकित शर्मा के भाई ने हत्या का मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन को बताया लेकिन वाल स्ट्रीट जर्नल ने लिखा कि “जय श्री राम” की घोष करती हुई भीड़ ने अंकित शर्मा का अपहरण किया। वाल स्ट्रीट जर्नल की पत्रकारिता का यह गिरता स्तर विश्व शांति के लिए शुभ नहीं है, यदि हम संकट की घड़ी में किसी की सहायता नहीं कर सकते तो विद्वेषपूर्ण विष वमन भी नहीं करना चाहिए, और अपनी पत्रकारिता के स्तर को संदेह के घेरे में नहीं लाना चाहिए। विश्व की लगभग आधी जनसँख्या भारत-चीन में रहती है, विश्व की आधी आबादी के प्रति वाल स्ट्रीट जर्नल की नकारत्मक सोच एवं उनके पत्रकारिता का गिरता हुआ स्तर सोचनीय है।

भारत चीन के मुख्य पड़ोसी देशों में एक है, संकट की इस घडी में भारत चीन के साथ खड़ा है, भारत-चीन दोनों देश मिल कर इस संकट का सामना कर रहे हैं। चीन के वू हान में फंसे हजारों भारतीयों को चीन से निकालने के लिए भारत सरकार ने अपना विशेष वायुयान भेजा, चीन सरकार ने वहां फंसे हुए भारतीयों की सहायता के लिए अपना हर संभव सहयोग दिया और परिणामतः हजारों भारतीयों को सकुशल वापस भारत लाया गया, इस घटना से भारत-चीन के मध्य परिपक्व कुटनीतिक सम्बन्ध परिलक्षित होता है। भारत सरकार ने भारतीय वायुसेना के विमान से पंद्रह टन चित्सीय सामान चीन भेजा जिसमें मास्क, ग्लव्स और अन्य उपयोगी चिकित्सीय सामग्रियां थी। इस वर्ष दोनों देश भारत-चीन राजनितिक सम्बन्ध की 70वीं वर्षगांठ मना रहे है, यह सहयोग भारत के लोगों की चीनी लोगों के प्रति मित्रता प्रगट करने का उदहारण है। भारत-चीन सुख़-दुःख के साथी रहे है, 20वीं शताब्दी का प्रारम्भिक काल दोनों देशों के लिए बहुत ही पीड़ादायक था, उस समय भारत जहाँ ब्रिटिश उपनिवेश था वहीँ चीन अर्ध-उपनिवेश, 1937 में जब चीन पर जापानी आक्रमण हुआ तब भारत से एक चिकित्सा मंडल चीन गया जिसमें डॉ द्वारका प्रसाद कोटनिस भी गए थे, डॉ कोटनिस युद्ध में घायल हुए चीनियों की सेवा करते करते वहीँ मृत्य को प्राप्त हो गए, डॉ कोटनिस का यह बलिदान भारत- चीन सम्बन्ध को अमर कर गया। वर्तमान समय में ही भारत-चीन एक दुसरे के सुख़-दुःख में सहयोगी की भूमिका निभा रहे है, जो दोनों देशों के मैत्री सम्बन्ध के शुभ है।

भारत में भी कोरोना धीरे धीरे अपना पैर पसार रहा है, भारत में कोरोना के 29 मामले पाए गए हैं जिसमें से 16 इटली के नागरिक हैं, तीन भारतीय नागरिक जो संक्रमित थे वे ठीक हो चुके है, भारत सरकार ने 34 प्रयोगशाला तैयार किये है कोरोना की रोकथाम के लिए। चीन में 6 दिन में 1000 बेड वाला अस्पताल बन कर तैयार किया गया है, जहाँ कोरोना से संक्रमित व्यक्तिओं का इलाज़ किया जा रहा है। अब तक ग्यारह से अधिक देशों में यह महामारी फ़ैल चुकी है। निष्कर्षतः हम कह सकते है कि कोरोना वैश्विक महामारी बन चुकी है, पुरे विश्व समाज को मिलजुलकर इस महामारी से लड़ना है, जिसमें पश्चिमी देशों एवं मिडिया का सकारात्मक योगदान अपेक्षित है।

लेखक- विवेक मणि त्रिपाठी
असिस्टेंट प्रोफेसर (भारत अध्ययन)
क्वान्ग्तोंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, चीन

अम्बेडकरनगर: पुरानी रंजिश दबंगो ने बालिका को पीटा, हालत गम्भीर

अम्बेडकरनगर।। सम्मनपुर थानान्तर्गत केशवपुर गांव में पुरानी रंजिश में एक बालिका को बुरी तरह पीटा गया। दबंगो की पिटाई से बालिका की एक आंख की रोशनी गायब हो गई है। इसके बावजूद सम्मनपुर पुलिस मामले में एनसीआर दर्ज कर उसे रफा -दफा करने की फिराक में है। उल्लेखनीय है कि इन्हीं दबंगो द्वारा बालिका के पिता की भी छः साल पूर्व हत्या की जा चुकी है।ग्रामवासी राम सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि उनके भाई ओम प्रकाश को गांव के ही रामदेव आदि ने बुरी तरह पीटा था जिनकी इलाज के दौरान तीन माह बाद मौत हो गई थी। आरोप है कि उसी रंजिश में आकर विरोधियों ने उनकी भतीजी गोलू नौ वर्ष को बहला फुसला कर अपने घर में बुला लिया और बुरी तरह मारा -पीटा। मारने के दौरान उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है। रामसिंह ने आशंका जताई है कि आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों की भी हत्या कर सकते हैं।

मुजफ्फरपुर में भीसड़ सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर की टक्कर 11 लोगों की मौत

मुजफ्फरपुर।। बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में मौत का शिकार हुए सभी लोग मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर में कांती पुलिस स्टेशन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर सरमसपुर हेल्थ केयर के सामने शनिवार सुबह स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है।पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो में करीब 14 लोग सवार थे और वे उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे थे। मुजफ्फरपुर पहुंचते ही स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लोगों का जाम लग गया, जिसे बड़ी मुश्किल में खुलवा कर यातायात सुचारु किया जा सका। पुलिस हादसे में मरने वाले लोगों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है

आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करेगा ठाकरे परिवार, साथ होंगे पार्टी के सांसद और विधायक

नई दिल्ली।। महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे शनिवार को पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करेंगे। उद्धव अपराह्न दो बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचकर भगवान रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे शनिवार अपराह्न 4.30 बजे अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में माथा टेकेंगे, लेकिन वह न तो सरयू आरती करेंगे न ही किसी प्रकार की जनसभा को संबोधित करेंगे। कोरोना वायरस के खतरे की वजह से दोनों कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

आपको बता दे, इस अवसर पर ठाकरे परिवार के साथ शिवसेना के करीब दो हजार कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के सांसद और विधायक भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे इस अवसर पर राममंदिर निर्माण के लिए कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। शिवसेना सांसद और पार्टी के मखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिवसेना प्रमुख विशेष विमान से पत्नी रश्मि ठाकरे एवं बेटे आदित्य ठाकरे के साथ शनिवार दो बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से सड़क मार्ग से रामनगरी पहुंचेंगे। रामलला के दर्शन का समय शाम 4:30 बजे प्रस्तावित है।

कोरोना वायरस से टेंशन में PM मोदी, स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक आज

हेल्थ डेस्क।।कोरोना वायरस की वजह से देश में मास्क की किल्लत और कालाबाजारी की खबरों के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो दुकानदार मास्क की ज्यादा कीमत वसूलेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि कई दुकानदार मास्क की बढ़ती मांग के बीच लोगों से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं.कोरोना वायरस पर अपडेट लेंगे पीएम मोदीस्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से करेंगे मुलाकातभारत में अबतक कोरोना के 31 मामले। कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने जा रहे हैं. इस मुलाकात में पीएम मोदी कोरोना वायरस से जुड़ा ताजा अपडेट लेंगे और इस खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी लेंगे. इस दौरान पीएम मोदी स्वास्थ्य मंत्रालय को जरूरी निर्देश भी दे सकते हैं.

आपको बता दें कि अबतक भारत में कोरोना वायरस के 31 पेशेंट पाए गए हैं. इन 31 में से 16 व्यक्ति इटली से भारत घूमने आए थे. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इसके अलावा 29000 लोगों पर निगरानी रखी जा रही है. यानी लगभग 29000 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है. इस बीच देश में मास्क की किल्लत और कालाबाजारी की खबरों के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो दुकानदार मास्क की ज्यादा कीमत वसूलेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि कई दुकानदार मास्क की बढ़ती मांग के बीच लोगों से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं. डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा, “मास्क की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.”

डॉ हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कोरोना वायरस पर एक समीक्षा बैठक की. इस बैठक में राज्यों से क्वारेनटाइन सुविधाएं, आइसोलेशन वार्ड्स, टेस्टिंग लैब को तत्काल तैयार रखने को कहा है. उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों, मुख्य सचिवों, केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की. उन्होंने राज्यों से कहा कि वे इसे लेकर सूचनाओं का प्रसार करें और लोगों ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करें.

आपको बता दें कि दुनिया में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 1 लाख को पार कर गई है. इस बीमारी से अबतक दुनिया भर में 3400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इटली में शुक्रवार को इस बीमारी से 49 लोगों की मौत हुई.

UP में योगी सरकार का जनसख्यां पर बड़ा ऐलान, 3 से ज्यादा बच्चे हुए तो…..

नई दिल्ली।। भारत की बढ़ती जनसख्या को देखकर PM ने गहरी चिंता व्यक्त की. 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई थी. PM ने कहा था कि छोटा परिवार रखना देशभक्ति है, उनका सम्मान होना चाहिए. अब यूपी की योगी सरकार उसी लीक पर चल पड़ी है. योगी सरकार नई जनसंख्या नीति लाने पर विचार कर रही है. अब CM योगी इस पर बड़ा एक्शन ले सकते है.आपको बता दे, योगी सरकार के तहत 2 बच्चों से ज्यादा वाले परिवारों को सरकारी सुविधाओं का फायदा नहीं दिया जाएगा. ये लोग ना तो सरकारी नौकरी में जा सकेंगे और ना ही पंचायत चुनाव लड़ सकेंगे. उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 20 करोड़ के पार चली गई है. बढ़ती आबादी का मुद्दा विधानसभा में भी उठा. कुछ विधायकों ने 2 बच्चों की नीति लागू करने पर भी जोर दिया, अब योगी सरकार इसे लेकर गंभीर दिख रही है.

Infinix भारत का सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानिए कीमत

नई दिल्ली. Infinix S5 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये फिलहाल भारत का सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन बन गया है. इस नए डिवाइस के साथ ही Infinix द्वारा अब S5 सीरीज में तीन स्मार्टफोन्स ऑफर किए जा रहे हैं. इस सीरीज में पहले से ही Infinix S5 और S5 Lite मौजूद हैं.
Infinix S5 Pro की सबसे खास बात ये है कि इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसकी वजह से फोन में बिना किसी नॉच के फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है. Honor 9X और Tecno Camon 15 Pro जैसे बजट फोन में भी पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है, लेकिन इनकी कीमत क्रमश: 13,999 रुपये और 14,999 रुपये है.नए Infinix S5 Pro की कीमत सिंगल 4GB रैम और 64GB वेरिएंट के लिए 9,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इस स्मार्टफोन को 13 मार्च से खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री ऑनलाइन तौर पर फ्लिपकार्ट से होगी. ग्राहक 834 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत से नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी ले पाएंगे. ग्राहकों के लिए ये स्मार्टफोन फॉरेस्ट ग्रीन और वायलेट कलर्स में उपलब्ध रहेगा. साथ ही रिलायंस जियो की ओर से एक्सक्लूसिव ऑफर भी दिया जा रहा है. जहां ग्राहकों को 1,200 रुपये का कैशबैक 50 रुपये के 24 वाउचर्स के रूप में दिया जाएगा. जैसा कि हमनें ऊपर बताया इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसमें दिया गया 16MP पॉप-अप सेल्फी कैमरा है.

Infinix S5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 480 nits ब्राइटनेस और 19:5:9 ऐस्पेक्ट रेश्यो के साथ 6.53-इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 2.3GHz क्वॉड-कोर MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है. कार्ड की मदद से इंटरनमेमोरी को बढ़ाया जा सकता है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड XOS 6.0 कस्टम स्किन पर चलता है और इसमें DTS सराउंड-साउंड दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi b/g/n, ब्लूटूथ 4.2 और GPS का सपोर्ट मौजूद है.

फोटोग्राफी के लिए Infinix S5 Pro के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है. साथ ही यहां 2MP डेप्थ सेंसर और डुअल-LED फ्लैश के साथ एक डेडिकेटेड लो-लाइट सेंसर दिया गया है. यहां फ्रंट में सेल्फी के लिए 16MP पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है. यहां फिंगरप्रिंट सेंसर रियर में मौजूद है. सिक्योरिटी के लिए यहां फेस अनलॉक का भी सपोर्ट दिया गया है. इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,000mAh की है.