28.8 C
Mumbai
Thursday, August 6, 2026
Home Blog Page 143

सहरानपुर में कर्ज में डूबे किसान ने बैंक के सामने लगयी फांसी, फर्जी कर्जमाफी का ढ़िढोरा पीट रही UP सरकार

उत्तर प्रदेश।। सहरानपुर के किसान की खुदकुशी के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी में हर जगह छोटे-छोटे लोनों के लिए किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है. बीजेपी सरकार अपनी तीन सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है. कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार अपनी तीन सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है, लेकिन छोटे-छोटे लोन के लिए किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ सहारनपुर के इस किसान पर मात्र एक लाख चालीस हजार रुपए का लोन था, लेकिन बैंक ने इस किसान को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने बैंक के सामने ही आत्महत्या कर ली. यूपी में हर जगह यही हाल है. छोटे-छोटे लोनों के लिए किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है.’योगी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘बीजेपी सरकार अपनी तीन सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है. इस परिवार के लिए क्या जवाब है उनके पास?’ बता दें, सहारनपुर के छुटमलपुर कस्बे में रहने वाले किसान वेदपाल ने बैंक के सामने ही आत्महत्या कर ली थी.

आपको बता दे, कि वेदपाल ने यूनियन बैंक आफ इंडिया से किसी दलाल के माध्यम से लोन लिया था, लेकिन लोन देते समय बैंक द्वारा वेदपाल से पूर्व में दूसरे बैंक से लिए गए लोन का नो-ड्यूज सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाया गया था. बाद में बैंक द्वारा पिछले बैंक के नो-ड्यूज सर्टिफिकेट की मांग की गयी. पूर्व बैंक से नो-ड्यूज सर्टिफिकेट ना मिल पाने के कारण और बैंक द्वारा लगातार लोन का पैसा वापस जमा करने के दबाब से परेशान आकर किसान ने एक बैंक के सामने पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी. मृतक के परिजनों का आरोप है कि दलालों व बैंक मैनेजर की मिली भगत से किसान को ऋण देने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर द्वारा रिश्वत में मोटी रक़म ली गयी थी. परिजनों ने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है.

छोटी लड़की सांपो के साथ करती ये कारनामे, ‘स्नेक गर्ल’ के नाम से हुई मशहूर

नई दिल्ली।। एक ऐसी लड़की सामने आई जो सांपो के साथ खतरनाक कारनामे रोज करती है. जिसकी उम्र स‍िर्फ 19 साल है. यह बीए में पढ़ने वाली लड़की को एक टीवी चैनल देखकर जहरीले सांपों को पकड़ने के काम में लग गई. स‍िर्फ 6 महीने में ही उसने एक हजार से ज्यादा सांप पकड़े ज‍िनमें खतरनाक माने जाने वाले चिति और नाग सांप हैं. कॉलेज में पढ़ने वाली इस लड़की को अब इलाके के लोग ‘स्नेक गर्ल’ कहते हैं.

जमशेदपुर की 19 साल की मेघा श्रीवास्तव सांप पकड़ने में महारत हासिल कर चुकी हैं. मात्र 6 महीने में वह 1000 से ज्यादा जहरीले सांपों को पकड़ चुकी हैं. यह अब तक कोबरा, करैत, चिति, बेन्डेड करैत सांप को पकड़ चुकी है. मेघा की एक चैनल को देख कर सांप को पकड़ने की इच्छा जागी क‍ि लोग सांप निकलने पर उसको मार देते हैं जो क‍ि गलत है. इसी कारण वह आहत होकर सांपों को बचाने में लगी हैं.

जमशेदपुर की रहने वाली मेघा श्रीवास्तव इन दिनों सांपों को पकड़ा कर जंगल में छोड़ रही है. बी.ए. में पढ़ने वाले 19 साल की मेघा में लोगों के घर से सांप पकड़ने का अद्भुत जूनून है. मेघा को जहां से भी कॉल आता है क‍ि सांप निकला है, वो फौरन अपने गुरु छोटू के साथ निकल पड़ती हैं. यह झारखण्ड की पहली लड़की है जो सांपों का रेस्क्यू करती है. हाथों में दस्ताना, पैरों में बूट और हाथों में स्नेक बार लेकर वह अपने मिशन पर निकल जाती हैं.

मेघा ने शन‍िवार को बागबेड़ा इलाके से एक धामिन सांप पकड़ा जो करीब 10 फीट लंबा था. एक घर से इस सांप को पकड़ा गया. इससे दो दिनों पहले ही मेघा ने एक चिति और करैत सांप को डि‍ब्बे में बन्द किया था. इस तरह इलाके के लोग मेघा को ‘स्नेक गर्ल’ भी कहते हैं. मेघा ने इस बारे में बताया, “हमने देखा कुछ क‍ि कुछ लोग सांप निकलने पर उसे मार देते हैं. फिर हमने इसकी ट्रेनिंग ली और अब तक हम 1000 से ज्यादा सांप को पकड़ चुकी हूं. सांप पकड़ने के वक्त हल्का सा डर तो लगता है लेकिन हमारे जूनून के सामने वो कम पड़ जाता है.”

यूके ने बनाई कोरोना की दवा, अगले महीने होगा ह्यूमन ट्रायल

हेल्थ डेस्क।। कोरोनावायरस की वजह से सारी दुनिया में 108,610 लोग संक्रमित हैं. 3825 लोगों की मौत हो चुकी है. यूरोपियन यूनियन और अमेरिका भी चीन से निकली बीमारी से परेशान है. अब एक बड़ी खुशखबरी आई है. अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के वैज्ञानिक अगले माह से इंसानों पर कोरोनावायरस के वैक्सीन का परीक्षण यानी ह्यूमन ट्रायल करेंगे. यानी इन्होंने मिलकर कोरोना का दवा यानी वैक्सीन बना लिया है. अगले माह यानी अप्रैल से यूके और अमेरिका में कोरोना वायरस के वैक्सीन यानी टीके के जो इंसानी परीक्षण शुरु होंगे, उसे यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना और इनवोइओ ने मिलकर बनाया है.

डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार अगर इंसानों पर कोरोना के वैक्सीन का परीक्षण सफल होता है तो उस टीके से दुनिया भर के कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज किया जाएगा. यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से संबंधित इंपीरियल कॉलेज के वैज्ञानिक और अमेरिकी दवा कंपनी दोनों अप्रैल से इंसानी परीक्षण के लिए तैयार है. अमेरिकी दवा कंपनियों ने कहा है कि इस संयुक्त ह्यूमन ट्रायल के अलावा अपनी तरफ से भी इंसानों पर परीक्षण करेंगे.

इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिक प्रोफेसर रॉबिन शैटॉक ने कहा कि कोई भी वैक्सीन शुरुआती दौर में वायरस को सिर्फ रोक सकती है. ताकि बीमारी ज्यादा फैले न. इंसानी शरीर में ही बेहद कमजोर हो जाए. इसके बाद ऐसी वैक्सीन खोजी जाती है जो इंसान के शरीर में मौजूद वायरस को खत्म कर दे. या इंसानी कोशिकाओं को वायरस से लड़ने और हराने के लायक बना दे.

प्रो. रॉबिन शैटॉक ने बताया कि सामान्य तौर पर किसी भी बीमारी का वैक्सीन बनने में 5 साल तक का समय लगता है. लेकिन इस बार हमने रिकॉर्ड तोड़ समय पर कोरोना का वैक्सीन बनाया है. हमने इतनी लंबी प्रक्रिया को बहुत जल्द पूरा कर लिया है. वैक्सीन बनाने में हमें सिर्फ 4 महीने लगे. अब बस ह्यूमन ट्रायल के सफल होने से लगाई जा सकती है. जो वैक्सीन बनाई गई है उसमें 2003 में फैली महामारी सार्स की दवा को भी मिलाया गया है. ताकि ये भी पता चल सके कि नए कोरोनावायरस पर इस वैक्सीन का क्या असर होता है.

दिल्ली हिंसा: शाहीन बाग से छंटने लगी भीड़, प्रदर्शनकारियों के बीच फूट

नई दिल्ली।। CAA के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 84 दिनों से प्रदर्शनकारी जमे हुए हैं। करीब तीन महीने से यहां जमे प्रदर्शकारियों ने नोएडा और फरीदाबाद लिंक रोड को बंद कर रखा है। इसके बावजूद सरकार CAA पर कदम पीछे करने को तैयार नहीं है। इतना लंबा समय बीत जाने के बाद अब शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों की भीड़ कम होने लगी है। धरनास्थल पर दिन में अब पहले जितनी भीड़ नहीं जुट रही है। स्थानीय लोग इसके पीछे अलग-अलग कारण बता रहे हैं। शाहीन बाग में अब दिन के समय काफी कम लोग नजर आ रहे हैं, लेकिन शाम होने के साथ ही यहां भीड़ बढऩे लगती है। शुक्रवार को दोपहर के समय धरनास्थल पर कोई 70-80 लोग ही नजर आए, जबकि कुछ दिन पहले तक इसी समय यहां 500 से 600 लोगों की भीड़ देखने को मिलती थी। कई बार तो धरनास्थल हजारों की भीड़ से गुलजार रहता था। बाहर से भी लोग समर्थन जताने के लिए यहां पहुंचते रहे।

पिछले दिनों जब सुप्रीम कोर्ट के मध्यस्थ प्रदर्शनकारियों से बात करने पहुंचे थे उस दौरान भी इन लोगों के बीच फूट के हालात देखने को मिले थे। मध्यस्थों के समझाने पर कुछ प्रदर्शनकारी रास्ता खोलने को तैयार थे तो कुछ इसे बंद रखने के फैसले पर ही डंटे रहने की बात करते दिखे थे। पिछले करीब तीन महीने से सीएए और एनआरसी कानून को वापस लेने के लिए चल रहे इस प्रदर्शन पर अभी तक केंद्र सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ना ही उनकी मांगों को किसी तरह से मानने के कोई संकेत मिले हैं। क्या यही वजह है कि शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM का बड़ा ऐलान, राष्ट्रपति ने भी किया सम्मान

नई दिल्ली।। आज 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल ने महिलाओं के योगदान पर डूडल वीडियो समर्पित किया है। महिला दिवस के मौके पर देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट कर महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, आइए हम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लें, ताकि वे अपनी आशाओं और अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार बिना रुके आगे बढ़ सकें। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, मैं सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह दिवस, समाज, देश एवं विश्व के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा अथक प्रयासों के लिए, उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का अवसर है।’

PM नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर महिलाओं को बधाई दी है। मालूम हो कि गूगल के एनिमेटेड वीडियो में महिलाओं के योगदान को दिखाया गया है। महिला दिवस के मौके पर इस बार का थीम है आई एम जनरेशन इक्वलिटी : रियलाइजिंग वूमन्स राइट्स। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति को सलाम किया है। वह आज समाज को प्रेरणा देने वाली किसी महिला को अपना सोशल मीडिया अकाउंट की कमान सौंपेंगे।

इस मौके पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, मैं सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देता हूं। हम नई नीति के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रहे हैं। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ नई ऊंचाइयों पर है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘1944 में पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक बनकर, असीम चटर्जी ने जैविक रसायन और औषधीय पौधों पर शोध किया। उन्होंने मलेरिया रोधी और मिर्गी की दवाओं के विकास में खास योगदान दिया है।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘कादम्बिनी गांगुली और चंद्रमुखी बसु पहली दो भारतीय महिला स्नातक हैं, जिन्होंने 1882 में ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान स्नातक किया, और कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।’

आपको बता दे, कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की कवायद एक महिला का ही था। उनका नाम क्लारा जेटकिन था। क्लारा ने 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं की एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया था। वहीं, दुनिया भर में 60 से ज्यादा देशों के लोग अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाते हैं। इस दिन को मनाने का मकसद, ‘पुरुषों और लड़कों की सेहत पर ध्यान देना, लैंगिक संबंधों को बेहतर करना, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले पुरुषों का प्रचार करना है।

PM मोदी के ट्विटर हैंडल की कमान संभालेंगी ये महिला, ब्लॉस्ट में गवाएं थे दोनों हाथ

नई दिल्ली।। भारत के PM नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस के अवसर पर अपने ट्वटिवर हैंडल को उन महिलाओं को सौंपा है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में तमाम क्षेत्रों में कामयाबी हासिल की है. इनमें सात महिलाएं शामिल हैं जो बारी-बारी से पीएम मोदी के ट्विटर के जरिये अपनी कहानी साझा कर रही हैं.
महिला दिवस के उपलक्ष्य में PM नरेंद्र मोदी की खास सौगातमहिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास सौगात देंगे. इन महिलाओं को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुरस्कार देंगे।

PM नरेंद्र मोदी रविवार को नई दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे. इस दौरान वे सम्मानित महिलाओं की प्रेरक कहानियां भी सुनेंगे. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में PM नरेंद्र मोदी का टि्वटर हैंडल नारी शक्ति पुरस्कार की विजेता महिलाएं संभाल रही हैं.

स्नेहा मोहन दास के बाद PM मोदी के ट्विटर हैंडल की जिम्मेदारी मालविका अय्यर ने संभाला और अपनी कहानी को साझा किया. PM मोदी के साइन ऑफ होने के बाद फूड बैंक इंडिया की स्नेहा मोहन दास से उनका ट्वटिर हैंडल संभाला और अपनी सफला की कहानी साझा की. इससे पहले, PM मोदी ने ट्वीट कर महिला दिवस की बधाई दी और महिलाओं को सैल्यूट बोला. PM मोदी ने ट्वीट किया, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई. हम अपनी नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं. जैसा कि हमने कुछ दिन पहले कहा था कि मैं अपना ट्विटर अकाउंट साइन ऑफ कर रहा हूं. सात महिलाएं मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिये अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगी और संवाद करेंगी.’

आपको बता दें, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020 के मौके पर PM नरेंद्र मोदी समाज को प्रेरणा देने वाली किसी महिला को अपना सोशल मीडिया अकाउंट देना चाहते हैं. इसके लिए MYGovIndia टि्वटर अकाउंट पर #SheInspiresUs के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं के बारे में बताया जा रहा है. एक अन्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में रविवार की सुबह नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे. राष्ट्रीय पुरस्कार हर साल व्यक्तिगत के साथ ही समूह और संस्थाओं को महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करने पर दिया जाता है. यह पुरस्कार विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के लिए असाधारण काम करने पर दिया जाता है.

PM मोदी पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति के प्रति सम्मान जताने के लिए सोशल मीडिया के अपने सभी माध्यमों को महिलाओं को समर्पित किया है. PM मोदी ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए कहा था कि वे सोशल मीडिया छोड़ने की सोच रहे हैं, लेकिन एक दिन बाद ही मंगलवार को उन्होंने खुलासा किया कि 8 मार्च को महिला दिवस पर वह अपना अकाउंट ऐसी महिलाओं को देंगे, जिनका जीवन हमें प्रेरित करता है. PM मोदी के टि्वटर पर 5.34 करोड़, इंस्टाग्राम पर 3.54 करोड़ और फेसबुक पर 44,649,542 फॉलोअर्स हैं.

चीन के बाद इस देश में कोरोना का कहर, संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से वृद्धि

हेल्थ डेस्क।। चीन के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश इटली है. इससे पहले दक्षिण कोरिया में था इसका खौफ. अब इटली में सबसे ज्यादा इन्फेक्शन की रिपोर्ट है. शनिवार को संक्रमित लोगों की संख्या 1,247 से बढ़कर 5,883 हो गई. मिलान के आसपास पूरे लोम्बार्डी में क्वैरनटीन संक्रमित मरीजों की संख्या 5,883 को छू गई है
कोरोना वायरस से इटली में मौत का आंकड़ा शनिवार 233 हो गया, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 1,247 के एक दिन के रिकॉर्ड से बढ़कर 5,883 हो गई. इटली में चीन के बाहर किसी भी देश की सबसे अधिक मौतें और चीन और दक्षिण कोरिया के बाद तीसरा सबसे अधिक संक्रमण दर्ज किया है.उधर इटली सरकार ने बताया है कि मिलान के आसपास पूरे लोम्बार्डी क्षेत्र को क्वैरनटीन करने की योजना की जा रही है ताकि वेनिस और पर्मा व रिमिनी के उत्तरी शहरों के आसपास के क्षेत्रों में कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके. इटली के कोरिएरे डेला सेरा अखबार और अन्य मीडिया संस्थानों को मिले सरकारी प्रस्ताव के एक मसौदे में कहा गया है कि 3 अप्रैल तक इन क्षेत्रों में और बाहर लोगों की आवाजाही को गंभीर रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा. मिलान इटली की वित्तीय राजधानी है और इसकी आबादी 14 लाख से कम है. संपूर्ण लोम्बार्डी क्षेत्र 1 करोड़ लोगों का घर है.

वेनिस के आसपास के वेनेटो क्षेत्र के साथ-साथ एमिलिया-रोमाग्ना के पर्मा और रिमिनी में भी ऐसा आदेश जारी किया जा सकता है. इन तीन शहरों में लगभग 540,000 लोगों की आबादी है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध का आदेश कब तक जारी किया जाएगा. 2019 साल चीन में कोरोना वायरस के फैलने के बाद इटली सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है और कई लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अब तक 233 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 5,883 को छू गई है.

योगी सरकार पर HC का तंच, उपद्रवियों के पोस्टर लगाने पर मांगा जबाब

क्राइम डेस्क।। प्रयागराज होई कोर्ट ने पूछा कि किस नियम के तहत फोटो लगाए गए. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस गोविंद माथुर ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है.लखनऊ में लगे उपद्रवियों के पोस्टर पर हाई कोर्ट में हुई. रविवार को प्रयागराज हाई कोर्ट में सुनवाईहिंसा करने वाले 53 उपद्रवियों के लगे पोस्टर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उपद्रवियों के पोस्टर लगाए जाने को लेकर प्रयागराज हाई कोर्ट में रविवार को सुनवाई होगी, लेकिन उससे पहले कोर्ट ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को तलब किया है. अदालत ने पूछा कि किस नियम के तहत फोटो लगाए गए. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस गोविंद माथुर ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है.

हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट किया कि यूपी की भाजपा सरकार का रवैया ऐसा है कि सरकार के मुखिया और उनके नक्शे कदम पर चलने वाले अधिकारी खुद को बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से ऊपर समझने लगे हैं. उच्च न्यायालय ने सरकार को बताया है कि आप संविधान से ऊपर नहीं हो, आपकी जवाबदेही तय होगी.

आपको बता दें कि लखनऊ में दिसंबर में नागिरकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए थे. इस दौरान उपद्रवियों ने लखनऊ में सरकारी संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया था. जिला प्रशासन ने सीएए विरोधी उपद्रवियों की पहचाने के लिए शहर में पोस्टर लगाए हैं. रविवार को प्रयागराज हाई कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होगी.

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भड़की हिंसा में नुकसान की भरपाई के लिए तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले 53 आरोपियों के पोस्टर लगाए गए. लखनऊ में 19 दिसंबर को सड़कों पर जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी.

हिंसा में निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों में ट्रांस गोमती के 13, हजरतगंज के 24 और पुराने लखनऊ के 16 उपद्रवियों के पोस्टर लगाए गए हैं. हजरतगंज चौराहे समेत शहर के 12 से ज्यादा इलाकों में उपद्रवियों के पोस्ट लगाए गए हैं.

लखनऊ में नुकसान की रिकवरी के लिए योगी सरकार ने जारी किया आदेश-

प्रशासन द्वारा लखनऊ के प्रमुख चौराहों पर 100 होर्डिंग्स लगाई गई हैं. जिला प्रशासन ने आदेश दिया है कि अगर तयशुदा वक्त में रिकवरी का पैसा नहीं चुकाया गया, तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. हसनगंज, हजरतगंज, कैसरबाग और ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के 57 लोग अब तक चिन्हित किए जा चुके हैं. इन सब पर हिंसा फैलाने का आरोप है. इन लोगों के खिलाफ 1 करोड़ 55 लाख 62 हज़ार 537 रुपये की रिकवरी का आदेश जारी किया जा चुका है.

इंडिगो एयरलाइन फ्लाइट की इस लापरवाही, क्रिकेटर हरभजन सिंह हुए नाराज

स्पोर्ट डेस्क।। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह जब फ्लाइट में सफर कर रहे थे तभी अचानक उनके सामान में से उनका बल्ला गायब हो गया. जिस पर हरभजन सिंह ने नाराजगी जताई और इंडिगो एयरलाइन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. एयरलाइन की लापरवाही से ये सब हो रहा है. जिसके जवाब में एयरलाइन ने जांच किए जाने की बात कही है. हरभजन ने ट्वीट किया, दूसरे का सामान लेना चोरी है. हरभजन के ट्वीट पर इंडिगो ने कहा- कि मामले की जांच की जा रही है.अक्सर एयरलाइन में सामान चोरी होने की घटनाये सामने आती है. ये घटनाये ज्यादातर VIP के साथ होती है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह का इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट से बल्ला चोरी हो गया. इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी. ट्वीट में हरभजन सिंह ने लिखा, ‘कल मैंने इंडियो 6ई की फ्लाइट संख्या 6E 6313 से मुंबई से कोयंबटूर की यात्रा की. मैंने पाया कि मेरे बैग से एक बल्ला गायब है. मैं चाहता हूं इसमें जो भी आरोपी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए. किसी का सामान लेना चोरी है. कृपया मदद करें.’

हरभजन सिंह के इस ट्वीट पर इंडिगो एयरलाइन ने तुरंत जवाब दिया और लिखा, ‘हमें खेद है. हमें इसकी जांच करने दें और हम बहुत जल्द आपसे संपर्क करेंगे.’ इस ट्वीट पर हरभजन सिंह ने भी जबाब दिया और जांच करने की बात कही.

आपको बता दे, हरभजन सिंह इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अभ्यास सत्र के लिए IPL की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने के लिए कोयंबटूर जा रहे थे. इसी बीच यह घटना सामने आई. ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे. वे फ्रेंचाइज़ी में रिटेन किए गए कुछ खिलाड़ियों में से एक हैं.

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई ये मूवी, कमाई से चिंतित डॉयरेक्टर

मनोरंजन डेस्क।। तापसी पन्नू स्टारर फिल्म थप्पड़ बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं कर पाई है। फिल्म को अच्छे रिव्यूज जरूर मिले लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उस मुताबिक फिल्म प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म ने अब तक सिर्फ 21 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का कलेक्शन तो कम है ही लेकिन इससे बड़ी चिंता की बात यह है कि वीकेंड्स पर फिल्म कमाई नहीं कर पा रही है।

अक्सर फिल्में शनिवार और रविवार को अच्छी कमाई करती हैं। पर, थप्पड़ ऐसा कर पाने में सफल नहीं हो पाई। बॉक्स ऑफिस पर तानाजी की अच्छी कमाई हुई है. इसकी कमाई ने कई मूवी का रिकार्ड तोड़ा दिया है. लेकिन फिल्म थप्पड़ कमाई के मामले में बहुत पीछे है. और बॉक्स आफिस पर पूरी तरह से फ्लाफ हो गयी।