28.2 C
Mumbai
Thursday, August 6, 2026
Home Blog Page 138

Corona virus: गुजरात में मिला पहला कोरोना संदिग्ध! भारत में मरीजों की संख्या 127

हेल्थ डेस्क।। दुनिया भर में अब तक तबाही मचा चुके इस वायरस का रुकने का नाम नहीं है. भारत में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. गुजरात शहर के सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस का एक और संदिग्ध केस दर्ज हुआ है. इंग्लैंड के नोटिंगहाम से राजकोट लौटे 19 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षण पाए जाने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है. साथ ही उसके सैम्पल जांच के लिए अहमदाबाद भेजे गए हैं. गौरतलब है कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के करीब 127 जितने पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं.

आपको बता दे, जिसमें सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में 39 और केरल में 22 पॉजिटिव मामले दर्ज हुए हैं. कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में पहली मौत हुई है. कोविड-19 से पीड़ित 64 वर्षीय वृद्ध का मुंबई के कस्तुरबा अस्पताल में उपचार चल रहा था. वृद्ध के साथ देश में कोरोना वायरस से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है.

Corona virus: चिकन बिक्री में 50 फीसदी की गिरावट, व्यवसायियों की रोजी-रोटी पर छाया संकट

नई दिल्ली।। कोरोना वायरस के कारण चिकन के धंधे में 50 फीसदी की गिरावट आई है। कोरोना वायरस के चलते शहर के थोक व फुटकर चिकन व्यवसायियों का रोजगार चौपट हो गया। शहर के बुधवारा चिकन मार्केट में 120 से 180 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला चिकन अब बोली लगाकर सिर्फ 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो में बिक रहा है। सस्ता होने के बावजूद चिकन मार्केट में गिने-चुने खरीदार ही दिखतें है। वहीं कसाईपुरा में 50 रुपये प्रतिकिलो तक चिकन बेचा जा रहा है, लेकिन कोरोना वायरस के डर से लोगों ने चिकन खाना बंद कर दिया है। ऐसे में दुकानदारों को कटा हुआ चिकन आवारा कुत्तों को खिलाना कर पड़ रहा है। चिकन के थोक व फुटकर विक्रेताओं के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण 1 से 16 मार्च तक 70 करोड़ का नुकसान हो चुका है। चिकन के दाम 50 से 75 प्रतिशत घटाने के बाद भी लोग चिकन नहीं खरीद रहे हैं।
शिवाजी नगर स्थित एक चिकन शॉप के विक्रेता मोहम्मद अकबर ने बताया कि कोरोना वायरस का चिकन खाने से कोई संबंध नहीं है, लेकिन लोगों में डर है, इसलिए 50 प्रतिशत तक चिकन कम बिक रहा है। वहीं, बुधवारा रोड स्थित एक चिकन विक्रेता सैय्यद अख्तर ने बताया कि चिकन नहीं बिकने से व्यवसाय चौपट हो गया है। परिवार का भरण-पोषण करने तक के पैसे नहीं कमा पा रहे हैं। इधर, कोरोना वायरस के कारण 30 प्रतिशत तक अंडे का व्यवसाय भी कम हुआ है। लोग कोरोना वायरस के कारण अंडे भी खरीदना पसंद नहीं कर रहे। फरवरी तक एक अंडा 7 रुपये का आता था, जो अब 4 से 5 रुपये का फुटकर में मिल रहा है, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लोग अंडे खाने से परहेज करने लगे हैं। बता दें कि राजधानी में 3 हजार के करीब चिकन की छोटी-बड़ी दुकानें। 20 टन रोजाना चिकन की खपत होती थी।10 प्रतिशत तक ही चिकन की खपत हो रही है।बीमारी के कारण 50 प्रतिशत तक चिकन का व्यवसाय कम हुआ।

कांग्रेस के बागी MLA ने कहीं ये बात- हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ के उड़े होश

नई दिल्ली।। कर्नाटक में मौजूद कांग्रेस के 16 बागी MLA मंगलवार को मुखातिब हुए. इस दौरान MLAs ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगया और दावा किया कि वो अपनी मर्जी से यहां पर हैं, किसी के जोर दबाव में यहां पर नहीं आए हैं. बागी MLAs का मुख्यमंत्री आरोप लगया कि ये दलालों की सुन रहे हैं. जिससे नाराज होकर दे रहे इस्तीफा और साथ ही पार्टी को छोड़ने का ले रहे फैसला।

मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल लगातार जारी है, आज यहां का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी सुना जाना है. इस बीच पिछले कई दिनों से कर्नाटक के बेंगलुरु में रुके हुए कांग्रेस के बागी MLAs ने मंगलवार को बताया कि हम बागी MLAs का कहना है कि हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं. जबकि, MLAs का कहना है कि अभी उन्होंने बीजेपी में जाने पर फैसला नहीं लिया है, वे इसपर विचार करने के बाद फैसला करेंगे. बागी MLAs ने कहा कि जब उन्होंने अपनी दिक्कतों को राहुल गांधी के सामने रखा तो उन्होंने भी माना कि हमारे साथ अन्याय हुआ है.

कांग्रेस के 16 MLA बगावत करके बेंगलुरु में हैं और इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं. मंगलवार सुबह इन सभी MLAs ने कहा कि चुनाव अकेला छिंदवाड़ा के दम पर नहीं जीता जाता है, जयपुर में जो कांग्रेस के विधायक हैं उनकी भी अंतरात्मा काफी दुखी है. अगर उन्हें खुला छोड़ दें तो वो भी बेंगलुरु आ जाएंगे.

16 MLA में से एक MLA ने कहा कि मंत्रिमंडल बनाने को लेकर हमने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और उन्हें समझाया था कि किस तरह मंत्री बनाने में उनके साथ अन्याय हुआ है. तब राहुल गांधी ने माना था कि उनके साथ अन्याय हुआ है और न्याय दिलाने की बात की थी. अब अगर कांग्रेस अध्यक्ष ही मान रहे हैं कि अन्याय हुआ है, तो फिर मुख्यमंत्री क्यों नहीं मान रहे हैं.

MLA ने कहा कि हम लोग कल ही भोपाल जाने को तैयार हैं, लेकिन वहां पर सुरक्षा का खतरा है. क्योंकि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला हो सकता है, तो हम कहां से सुरक्षित हैं? ऐसे में हमने केंद्र से सुरक्षा की मांग की है. बागी नेताओं ने कहा कि हम अपनी मर्जी से यहां पर आए हैं, मुख्यमंत्री ने हमारे साथ ठीक व्यवहार नहीं किया, इसलिए कांग्रेस का साथ छोड़ना पड़ा.

रिजॉर्ट में मौजूद विधायकों की ओर से कहा गया कि हम यहां पर बंधक नहीं हैं, अपनी मर्जी से हैं और खुलेआम घूम रहे हैं. मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए बागी नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश की जो सरकार बनी थी वो सभी ने मिलकर बनाई थी, जब वचन पत्र बना था तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसानों की बात उठाई थी. विधायक बोले कि आज मध्य प्रदेश में हमारी नहीं बल्कि दलालों की बात सुनी जा रही है.

जबकि, जब विधायकों से सवाल हुआ कि क्या वो भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. तो उन्होंने कहा कि अभी इसपर फैसला नहीं किया गया है, वो विचार करेंगे. हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं और उनकी वजह से ही हम राजनीति में हैं.

Breaking news: बहुत बड़ा हादसा टला- बम, गोले, बारूद, टैंक, से भरी ट्रेन पलटी, इलाके पे सेना का नजर

नई दिल्ली।। भारतीय सेना की एक ट्रेन, जिसमें बम, गोला, बारूद, टैंक, सैन्य गाड़ियां जा रही थी, वह अचानक पलट गई. जिसके बाद सेना ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया. ये घटना है सोमवार सुबह 5 बजे की. इस घटना से ट्रेनों की आवाजाही तो नहीं रुकी लेकिन पूरे इलाके को सेना ने छावनी बना दिया.

आपको बता दे, सेना की ट्रेन जिसमें बम, गोला, बारूद, टैंक और अन्य सैन्य गाड़ियां जा रहे थे, वो लातेहार जिले के टोरी रेलवे स्टेशन के पास पलट गई. सेना ने तत्काल पूरे इलाके को घेर लिया और लोगों को वहां जाने से मना कर दिया. सुरक्षा को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को ट्रेन के आसपास जाने की इजाजत नहीं थी. यह ट्रेन रांची से निकली थी. इस ट्रेन पर सैन्य हथियार, ट्रक और टैंकर लदे थे.

रेलवे के उच्च अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा टोरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक बदलते समय हुआ. इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है. रेलवे कर्मचारियों ने बेपटरी हुई ट्रेन को सीधा कर दिया है. मिलिट्री स्पेशल ट्रेन पटरी चेंज करने के दौरान बेपटरी हुई. दक्षिण पूर्व रेल लाइन से पूर्व मध्य रेल लाइन में पटरी चेंज के दौरान ट्रेन बेपटरी हुई थी. दुर्घटनास्थल पर मिलिट्री स्पेशल ट्रेन संख्या 8206896042 तब रूकी जब उसके आगे का पहिया पूरी तरह दो ज्वाइंटों के बीच फंस गया. पटरी चेंज करने के दौरान ट्रेन की गति भी धीमी थी, यदि ट्रेन अपने रफ्तार में होती तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था.

Corona virus: भारत में मरीजों की संख्या तेजी से हो रहा इजाफा, महाराष्ट्र में 3 साल की मासूम वायरस की चपेट में

हेल्थ डेस्क।। चीन से शुरू होने वाला दुनिया में 6000 से ज्यादा लोगों को बेमौत मारने वाले Corona virus का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. हर रोज देश में Corona के मामले बढ़ रहे हैं. 24 घंटे में 12 नए Corona मरीजों की पुष्टि हो गई है. अब तक देशभर में 126 मामले सामने आए हैं, जिसमें महाराष्ट्र से एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है. Corona से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है. मुंबई, नवी मुंबई और यवतमाल में Corona virus के 5 नए मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में Corona के पॉजिटिव केस 39 तक पहुंच गया है. मुंबई पुलिस धारा 144 लागू कर चुकी है, जबकि ग्रुप टूर पर रोक लगा दी गई है. पुणे में अब तक सबसे ज्यादा 16 मामले सामने आ चुके हैं.
भारत सरकार ने Corona के मरीजों के अस्पताल से डिस्चार्ज करने के लिए नई पॉलिसी जारी की है. इसके तहत 24 घंटे में दो बार सैंपल टेस्ट किए जाते हैं और दोनों नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया जाता है, .क्योंकि सवाल ये उठ रहा था कि आखिर कैसे पता चलता है कि कोई शख्स पूरी तरह ठीक है और उसे अस्पताल से घर भेजा जा सकता है. क्योंकि अगर मरीज पूरी तरह ठीक नहीं हुआ तो वायरस के फैलने की संभावना है.

बिहार में विधानसभा स्थगित, असम में टाइगर रिजर्व बंदबिहार में Corona virus के चलते विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. ओडिशा में सभी टूरिस्टों से पुरी छोड़ने की अपील की गई है. छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र को 25 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है. कोरोना वायरस के मद्देनजर असम में सभी टाइगर रिजर्व, सैंक्चुअरी, नेशनल पार्कों को 17 से 29 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है. IIT रूड़की ने Corona virus के संदिग्ध आठ भारतीय और एक विदेशी स्टूडेंट को 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा है.

दिल्ली में 31 मार्च तक जिम-नाइट क्लब बंददिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 31 मार्च तक सभी जिम, नाइट क्लब बंद करवा दिये हैं. 50 से ज्यादा लोगों को एक जगह इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है. केजरीवाल ने कहा है कि हो सके तो शादियां भी टाल दें. यूपी के मेरठ में नगर निगम ने क्लोरीन युक्त पानी वाले टैंकरों को शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाया है.

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 39 केस भारत में इस वक्त कोरोना का सबसे बड़ा चैलेंज महाराष्ट्र में है. मुंबई, नवी मुंबई और यवतमाल में Corona virus के 5 नए मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव केस 39 तक पहुंच गया है. मुंबई पुलिस धारा 144 लागू कर चुकी है, जबकि ग्रुप टूर पर रोक लगा दी गई है. पुणे में अब तक सबसे ज्यादा 16 मामले सामने आ चुके हैं.

देश के 15 राज्यों में Corona फैल चुका है. भारत में अब तक कुल 126 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें लद्दाख के 3, जम्मू-कश्मीर 3, पंजाब 1, दिल्ली 7, राजस्थान 4, कनार्टक 10, केरल 25, तमिलनाडु 1, आंध्र प्रदेश 1, तेलंगाना 3, महाराष्ट्र 39, ओडिशा 1, उत्तर प्रदेश 13, हरियाणा 14, उत्तराखंड कोरोना का 1 केस सामने आया है. इसमें से दो की मौत हो गई, जबकि 13 लोग सही होकर घर जा चुके हैं.

17 मार्च 2020 राशिफल: जानें आज क्या कह रही आपकी राशि, कैसा रहेगा दिन

=ज्योतिष ज्ञान:-

मेष- सारा दिन आरामदायक बीतेगा. किसी से अकारण ना झें. उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा. लाल फूल मंदिर में चढ़ाएं.

वृष- दांपत्य जीवन के क्लेश खत्म होंगे. नई नौकरी का अवसर मिलेगा. कीमती सामान किसी को उधार ना दें. नमः शिवाय मंत्र का जाप करें.

मिथुन- आज व्यापार में निवेश ना करें. लंबी यात्रा का योग है. पारिवारिक कलह क्लेश खत्म होंगे. भगवान गणपति की उपासना करें.

कर्क- मन में थकान महसूस करेंगे. कार्यों को लेकर नई योजना सफल होंगी. अपने समय का सही सदुपयोग करें. भगवान नारायण की उपासना करें.

सिंह- दोपहर बाद समय आपके अनुकूल हैं. ऑफिस में आपके कार्य की तारीफ होगी. पेट दर्द की समस्या परेशान करेगी. तांबे का छल्ला पहनें.

कन्या- विद्यार्थी पढ़ाई में सफल रहेंगे. बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. मन में कोई निराशा ना लाएं. लक्ष्मी स्तुति का पाठ करें.

तुला- शाम तक कोई शुभ समाचार मिलेगा. घर पर आए रिश्तेदार की मदद करें. जरूरतमंद लोगों को अन्य का दान करें. भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें.

वृश्चिक- अपना वाहन ध्यान से चलाएं. नौकरी में परेशानी हो सकती है. बड़े बुजुर्गों का निरादर ना करें. लाल कपड़ों का दान करें.

धनु- नौकरी की में प्रमोशन का योग हैं. अपने से बड़ों की सलाह लें. वाहन खरीदने का योग हैं. पक्षियों के लिए दाने और पानी की व्यवस्था करें.

मकर- आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. आंख पर चोट लगने का योग है. कर्ज की समस्या खत्म होगी. सुंदरकांड का पाठ करें.

कुंभ- मन की सारी इच्छाएं पूरी होंगी. पेट की समस्या परेशान कर सकती है. रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. मीठी वस्तु का दान करें.

मीन- उपहार और सम्मान की प्राप्ति होगी. जरूरतमंद लोगों की मदद करें. धन किसी को उधार ना दें. विष्णु मंत्र का जाप करें.

प्राथमिक स्कूल परिसर में युगल जोड़े ने फांसी लगाकर जान दी, कारणों का नहीं चला पता

क्राइम डेस्क।। पालनपुर के पखाणवा गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में युवक और युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या से सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही शुरू की है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बनासकांठा जिले की पालनपुर तहसील के पखाणवा गांव की प्राथमिक स्कूल के परिसर में युगल का शव का लटका होने की सूचना पाकर तहसील पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. प्राथमिक जांच में पता चला कि युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों पखाणवा गांव के रहनेवाले थे.मृतक युवक जीतेन्द्र और युवती का नाम पायल है. हांलाकि युवक और युवती के आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला.पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही शुरू की है.

 

Nirbhaya Case: दोषियों के परिजनों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लगाई गुहार

क्राइम डेस्क।। निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में फांसी की सजा पाने वाले चार दोषियों के परिवारवालों ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी। इच्छामृत्यु मांगने वालों में दोषियों के बुजुर्ग माता-पिता, भाई-बहन और उनके बच्चे शामिल हैं। दोषियों के परिवार ने हिन्दी में राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा है कि हम आपसे और पीड़िता के माता-पिता से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे अनुरोध को स्वीकार करें और हमें इच्छामृत्यु की अनुमति दें। भविष्य में होने वाले किसी भी अपराध को रोकें, ताकि निर्भया जैसी दूसरी घटना न हो और अदालत को एक व्यक्ति के स्थान पर पांच लोगों को फांसी ना दी जाए। दोषियों के परिजनों ने कहा कि ऐसे कोई पाप नहीं हैं जिसे माफ नहीं किया जा सकता है। पत्र में आगे लिखा है कि हमारे देश में महापापी को भी क्षमा किया गया है. बदला की परिभाषा शाक्ति नहीं है। क्षमा करना शक्ति है।

आपको बता दें कि नए डेथ वारंट के अनुसार, निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों विनय शर्मा, अक्षय सिंह ठाकुर, पवन गुप्ता और मुकेश को 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे फांसी की सजा दी जानी है। अभी तक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सभी दोषियों की दया याचिका खारिज कर चुके हैं। हालांकि दोषी अक्षय सिंह ठाकुर ने नई दया याचिका दाखिल की है जिसमें उसने कहा है कि राष्ट्रपति ने जो पुरानी दया याचिका दाखिल की थी उसमें सारे फैक्ट मौजूद नहीं थे। इस मामले में दोषियों ने फांसी की सजा से बचने क लिए दिल्ली की निचली अदालत, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी है। गौरतलब है कि 16 दिसंबर, 2012 की रात चलती बस में 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा के साथ छह लोगों ने गैंगरेप और हत्या की थी। इस मामले में एक आरोपी ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं पीड़िता की कुछ दिनों बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।

 

कोरोना की चपेट में अब तक 157 देश, 6000 से ऊपर पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा

हेल्थ डेस्क।। चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया के 157 देशों में अपने पैर पसार चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 6,515 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 1,69,524 लोग इसकी चपेट में हैं। यूरोप समेत दुनिया के प्रभावित देशों में सड़कें सूनी हैं और माहौल कर्फ्यू जैसा दिख रहा है। चीन के बाद यूरोप में सबसे ज्यादा कोरोना कहर बरपा रहा है। कोरोना की वजह से स्पेन में 105 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे यूरोप में अबतक 1,907 लोगों की मौत हो चुकी है। इसका यूरोपीय देशों में इटली में सबसे ज्यादा असर है। कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन महामारी घोषित कर चुका है।कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर चीन के बाद इटली में देखने को मिला है।

रविवार को इटली में 368 लोगों की मौत हुई और इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1809 पहुंच गया। इसके साथ ही 3,590 नए कन्फर्म केस सामने आए और कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 24 हजार 747 हो गई है। चीन के बाहर कोरोना वायरस से मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। ईरान में कोरोना से 113 और लोगों की मौत हो गई है। इस तरह ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 724 हो गई है, जबकि इस बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या 13,938 हो गई है। ईरान के बाद स्पेन में पिछले 24 घंटे में 113 लोगों की मौत हो गई और कुल आंकड़ा 292 तक पहुंच गया। जबकि स्पेन में अबतक कुल 7,845 लोग संक्रमित हैं।

गुजरात में बड़ी घटना को आजम देने की थी तैयारी, रोडवेज बस से 100 तलवारों के साथ पकड़े गए पांच लोग

क्राइम डेस्क।। गुजरात के जूनागढ़ जिले के मांगरोल में रोडवेज की बस से 100 तलवारें पकड़े जाने की घटना से सनसनी फैल गई. पुलिस ने तलवारों के साथ पांच शख्सों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने पांच शख्सों को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जानकारी के मुताबिक जूनागढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि रोडवेज की बस में बड़ी मात्रा में तलवार लाई जा रही थी.

प्राप्त सूचना के आधार पर मांगरोल स्थित रोडवेज के बस अड्डे पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी. बस में लदे दो बोरियों के बारे में पूछे जाने पर उसे ला रहे शख्सों ने बताया कि कटलरी का सामान है और उसका बिल भी पेश किया। लेकिन संदेह के आधार पर पुलिस ने बोरियों की जांच तो 100 जितनी तलवारें बरामद कीं, पूछताछ में उसे ला रहे शख्सों ने बताया कि तलवारों को बेचने के लिए कच्छ जिले के अंजार के इरफान से मंगवाई थी. यह भी बताया कि एक हजार रुपए तलवार कर खरीदकर वह डेढ़ हजार रुपए में बेचते थे. हांलाकि पुलिस उनके जवाब से संतुष्त नहीं हुई और शोएब हासम छापरा, इम्तियाज हसन बुमडिया, कादर आदम गिरनारी, याकूब हसन बुमडिया और हसन अब्दुल वाजा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पांचों शख्सों के 9 दिन के रिमांड मंजूर किए हैं.