30 C
Mumbai
Tuesday, September 15, 2026
Home Blog Page 139

कोरोना की चपेट में अब तक 157 देश, 6000 से ऊपर पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा

हेल्थ डेस्क।। चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया के 157 देशों में अपने पैर पसार चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 6,515 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 1,69,524 लोग इसकी चपेट में हैं। यूरोप समेत दुनिया के प्रभावित देशों में सड़कें सूनी हैं और माहौल कर्फ्यू जैसा दिख रहा है। चीन के बाद यूरोप में सबसे ज्यादा कोरोना कहर बरपा रहा है। कोरोना की वजह से स्पेन में 105 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे यूरोप में अबतक 1,907 लोगों की मौत हो चुकी है। इसका यूरोपीय देशों में इटली में सबसे ज्यादा असर है। कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन महामारी घोषित कर चुका है।कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर चीन के बाद इटली में देखने को मिला है।

रविवार को इटली में 368 लोगों की मौत हुई और इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1809 पहुंच गया। इसके साथ ही 3,590 नए कन्फर्म केस सामने आए और कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 24 हजार 747 हो गई है। चीन के बाहर कोरोना वायरस से मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। ईरान में कोरोना से 113 और लोगों की मौत हो गई है। इस तरह ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 724 हो गई है, जबकि इस बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या 13,938 हो गई है। ईरान के बाद स्पेन में पिछले 24 घंटे में 113 लोगों की मौत हो गई और कुल आंकड़ा 292 तक पहुंच गया। जबकि स्पेन में अबतक कुल 7,845 लोग संक्रमित हैं।

गुजरात में बड़ी घटना को आजम देने की थी तैयारी, रोडवेज बस से 100 तलवारों के साथ पकड़े गए पांच लोग

क्राइम डेस्क।। गुजरात के जूनागढ़ जिले के मांगरोल में रोडवेज की बस से 100 तलवारें पकड़े जाने की घटना से सनसनी फैल गई. पुलिस ने तलवारों के साथ पांच शख्सों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने पांच शख्सों को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जानकारी के मुताबिक जूनागढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि रोडवेज की बस में बड़ी मात्रा में तलवार लाई जा रही थी.

प्राप्त सूचना के आधार पर मांगरोल स्थित रोडवेज के बस अड्डे पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी. बस में लदे दो बोरियों के बारे में पूछे जाने पर उसे ला रहे शख्सों ने बताया कि कटलरी का सामान है और उसका बिल भी पेश किया। लेकिन संदेह के आधार पर पुलिस ने बोरियों की जांच तो 100 जितनी तलवारें बरामद कीं, पूछताछ में उसे ला रहे शख्सों ने बताया कि तलवारों को बेचने के लिए कच्छ जिले के अंजार के इरफान से मंगवाई थी. यह भी बताया कि एक हजार रुपए तलवार कर खरीदकर वह डेढ़ हजार रुपए में बेचते थे. हांलाकि पुलिस उनके जवाब से संतुष्त नहीं हुई और शोएब हासम छापरा, इम्तियाज हसन बुमडिया, कादर आदम गिरनारी, याकूब हसन बुमडिया और हसन अब्दुल वाजा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पांचों शख्सों के 9 दिन के रिमांड मंजूर किए हैं.

UP के अस्पतालों से गायब 700 डॉक्टर, योगी सरकार लेगी एक्शन

हेल्थ डेस्क।। कोरोना वायरस के कहर से वैसे ही लोगों में खौफ फैला है. जब हर अस्पतालों में काफी भीड़ लगी है उसमे डाक्टरों की इस लापरवाही से लोगों में हड़कंप मचा है. उत्तर प्रदेश में कई अस्पतालों में 700 से ज्यादा डॉक्टर गायब है. इस भारी गड़बड़ी के बाद सरकार ने ऐसे डाक्टरों की बर्खास्तगी की कार्यवाही शुरू कर दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले एक महीने में इन गायब डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया जाएगा. जानकारी के अनुसार ये डॉक्टर या तो दूसरी जगह नौकरी करने लगे हैं या फिर आगे की पढ़ाई के लिए बगैर बताए गायब हो गए हैं.

उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जिलों के अस्पतालों से 700 डॉक्टर अपनी ड्यूटी से गायब हैं. अब सरकार इन डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है, क्योंकि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार चिकित्सा विभाग में कोई लापरवाही नहीं देखना चाहती. जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों मे तैनात कई डॉक्टर बगैर किसी सूचना के काफी समय से नौकरी से नदारद हैं. कोरोना वायरस को लेकर ड्यूटी की तैनाती के बारे में जब डॉक्टरों की जांच की गई तो पता चला कि यूपी के कई जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों से करीब 700 डॉक्टर गायब हैं. उनके बारे में जब निदेशालय से जानकारी मांगी गई तो वहां पर कोई छुट्टी पर होने की सूचना भी नहीं मिली.

आपको बता दें, कोरोना वायरस को देखते हुए यूपी के 11 जिलों में 31 मार्च तक सिनेमा हॉल बंद करने का आदेश दिया गया है. जम्मू में 31 मार्च तक ढाबे-रेस्टोरेंट बंद रहेंगे. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कोरोना से बचाव को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. यूपी के 11 जिलों लखनऊ, आगरा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिले में 31 मार्च तक सिनेमा हॉल बंद करने का आदेश दिया गया है. रेलवे भी कोरोना को लेकर पूरी तरह से अलर्ट हैं. ट्रेन को अच्छी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है.

हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के इस काम से टुटा हजारों चाहने वालों का दिल?

मनोंरजन डेस्क।। हरियाणा की मशहूर डांसर और सभी के दिलो पे राज करने वाली सपना चौधरी की जिंदगी में जल्द नया मोड़ आने वाला है. सपना चौधरी अपने कई फैंस का दिल तोड़कर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. अब कौन है वो शख्स जिस पर सपना चौधरी का दिल आया है.

जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी हरियाणा के वीर साहू को डेट कर रही हैं. वीर को हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है. वीर सिंगर और एक्टर दोनों हैं. उनके कई म्यूजिक वीडियो वायरल हैं. दोनों के अफयेर के चर्चा आजकल सभी की जुबान पर है. ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को शादी का नाम दे सकते हैं.

एक इंटरव्यू में सपना ने वीर साहू की काफी तारीफ भी की है. उन्होंने वीर संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बताया. सपना ने कहा- वीर साफ दिल के हैं. हमारी पहली मुलाकात 2015-16 में एक अवॉर्ड शो में हुई थी. पहली बार वीर को देख मुझे लगा कि वे काफी खडूस हैं. इसके बाद सपना और वीर की दूसरी मुलाकात भी एक अवॉर्ड शो में ही हुई. भीड़ ज्यादा होने के चलते वीर और सपना आपस में बात नहीं कर पाए थे. तीसरी बार सपना की जब वीर से मुलाकात हुई तो उनके बीच पहली बार थोड़ी बहुत बातचीत हुई. सपना हमेशा सोचती थीं कि वे और वीर एक ही इंडस्ट्री से हैं. ऐसे में बातचीत करने में क्या बुराई है.

जिसके बाद वीर और सपना की बातें ज्यादा होने लगी. वे एक-दूसरे को समझने लगे. फिर धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. खबरें तो ये भी हैं कि सपना-वीर की सगाई हो चुकी है. लेकिन दोनों ने इसे सीक्रेट रखा है. दोनों की तरफ से अभी सगाई को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है. सपना और वीर की शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं. एक इंटरव्यू में वीर ने कहा था कि सपना चौधरी उनके लिए सपना नहीं हैं. इससे ये साफ है कि दोनों की शादी की राह में कोई अड़चन नहीं है. वीर को कई बार सपना संग स्पॉट किया गया है.

खुशखबरीः USA को मिली बड़ी कामयाबी, इंसानों पर शुरू करेगा कोरोना के टीके का परीक्षण

हेल्थ डेस्क।। Corona virus की वजह से अमेरिका में अब तक करीब 2794 लोग संक्रमित हो चुके हैं. जबकि 56 लोगों की मौत हो चुकी है. अब अमेरिका के वैज्ञानिक 16 मार्च 2020 यानी आज से इसकी वैक्सीन का एक इंसान पर प्रयोग करने जा रहे हैं. जबकि, वैक्सीन का ट्रायल परीक्षण के तौर पर किया जा रहा है. अगर इससे सफलता मिलती है तो इस दवा को पूरी दुनिया में बांटा जाएगा.

अमेरिका का द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ इस ट्रायल की फंडिंग कर रहा है. जिस इंसान ने इस परीक्षण के लिए हां कहा है, उसके ऊपर परीक्षण सिएटल स्थित कैसर पर्मानेंटे वॉशिंगटन हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट में किया जा रहा है. अमेरिकी सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि Corona के सटीक वायरस को बाजार में लाने में एक साल से 18 महीने लग जाएंगे.

इस दवा के ट्रायल के लिए 45 युवा वॉलंटियर्स चुने गए हैं. इन लोगों के साथ ही परीक्षण की शुरुआत होगी. इन्हीं लोगों को पहले कोरोना की टीके लगाए जाएंगे. इस वैक्सीन को एनआईएच और मॉडर्ना इंक ने एकसाथ मिलकर बनाया है. इन 45 युवाओं को अलग-अलग मात्रा में वैक्सीन दिए जाएंगे. अच्छी बात ये है कि इस टीके में कोई वायरस नहीं हैं.

इस ट्रायल का लक्ष्य सिर्फ यह पता करना है कि वैक्सीन से किसी को दुष्प्रभाव न हो और फिर बड़े पैमाने पर इसका परीक्षण किया जा सके. नतीजे सकारात्मक आते हैं तो फिर पूरी दुनिया में इस वैक्सीन को भेजा जाएगा.

जानिए! 8 साल पहले आज के दिन इस भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास

स्पोर्ट डेस्क।। क्रिकेट इतिहास के भगवान कहे जाने वाले सचिन 100 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं. सचिन को अपने 99वें शतक से 100वें शतक तक पहुंचने में लगभग एक साल तक का समय लग गया था. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 8 साल पहले आज ही के दिन क्रिकेट इतिहास में ऐसा कीर्तिमान बनाया था, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. 16 मार्च 2012 को तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 100वां शतक पूरा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था.

एशिया कप टूर्नामेंट के दौरान बांग्लादेश का शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम मीरपुर इस ऐतिहासिक लम्हे का गवाह बना था. जब बांग्लादेश के खिलाफ तेंदुलकर ने 114 रनों की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की थी. तेंदुलकर का यह वनडे में 49वां शतक था और इससे पहले वह टेस्ट मैचों में 51 शतक लगा चुके थे. तेंदुलकर 100 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं.

तेंदुलकर को अपने 99वें शतक से 100वें शतक तक पहुंचने में लगभग एक साल तक का समय लग गया था. तेंदुलकर ने अपने 24 साल के करियर में 463 वनडे में 18426 रन बनाए, जिनमें 49 शतक शामिल थे और 200 टेस्ट मैचों में 51 शतक की मदद से 15921 रन बनाए. सचिन तेंदुलकर ने इसके अलावा एक टी-20 मैच भी खेला है. उन्होंने कुल 664 इंटरनेशनल मैचों में 34357 रन बनाए हैं, जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस दौरान तेंदुलकर ने 100 शतक और 164 अर्धशतक लगाए हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक-

100 सचिन तेंदुलकर- भारत

71 रिकी पोंटिंग- ऑस्ट्रेलिया

70 विराट कोहली- भारत

63 कुमार संगकारा- श्रीलंका

62 जैक कैलिस- साउथ अफ्रीका

भारत में कोरोना संक्रमित 112 पॉजिटिव केस, UP- दिल्ली समेत कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज सिनेमा हॉल बंद

हेल्थ डेस्क।। दुनिया भर में तबाही फैलाने वाला वायरस अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. देश के अबतक 14 राज्यों में कुल 112 केस सामने आ चुके हैं. केंद्र सरकार की ओर कई तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं, इसके अलावा एक दर्जन से अधिक राज्यों ने अपने यहां सिनेमा हॉल, स्कूल, कॉलेज को बंद कर दिया है. रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए सार्क देशों को एक साथ किया और साथ मिलकर एक्शन प्लान बनाया. दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से अबतक 6000 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जबकि भारत में अभी मौत का आंकड़ा दो है.

ओडिशा में मिला कोरोना वायरस का केसओडिशा में भी कोरोना वायरस से जुड़ा एक केस सामने आया है. ओडिशा के हेल्थ-ऐजुकेशन ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर डॉ. सीबीके मोहान्ती के अनुसार, राज्य में एक पॉजिटिव केस मिला है. ये व्यक्ति इटली से वापस आया था, जिसके बाद उसने दिल्ली से भुवनेश्वर तक ट्रेन का सफर किया. मरीज को अभी भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती किया गया है.

शेयर बाजार कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार को फिर शेयर बाजार की शुरुआत 1900 प्वाइंट्स गिरने के साथ हुई. इसके अलावा निफ्टी में भी 500 अंक से अधिक की गिरावट देखने को मिली है.

कोरोना वायरस का वर्ल्ड लाइफ पर भी असरकोरोना वायरस के असर की वजह से देश के कई इलाकों में बंद जैसा माहौल है. असम के काजीरंगा, मानस, ओरंग नेशनल पार्क समेत अन्य वर्ल्डलाइफ सेंक्चुरी को बंद कर दिया गया है. प्रशासन के आदेश के अनुसार, 29 मार्च तक ये सभी बंद रहेंगे. असम में इससे पहले ही सभी स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं.

कमलनाथ सरकार के फ्लोर टेस्ट पर संकट, 22 विधायकों ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली।। MP के सियासी घटनाक्रम के लिए आज बड़ा दिन है. राज्य विधानसभा में कमलनाथ सरकार को आज फ्लोर टेस्ट पास करना पड़ सकता है, जबकि यह टेस्ट आज होगा या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है. राज्यपाल लालजी टंडन ने तो सोमवार को फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया था लेकिन सदन की कार्यवाही में टेस्ट की प्रक्रिया लिस्टेड नहीं है. आधी रात में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात भी की है. सूबे में 22 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार पर संकट आ गया है और विधानसभा में सरकार को अपना शक्ति प्रदर्शन करना होगा.

आपको बता दे, मध्य प्रदेश में सियासी राजनीति बहुत जोरो पे है. यह कांग्रेस और BJP के बीच काफी तनातनी चल रही है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी, लेकिन अचानक उनकी सरकार में भूचाल आ गया. उनकी पार्टी के कई विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. और पार्टी के दिगज्ज नेता सिंधिया ने कांग्रेस को छोड़ BJP में शामिल हो गए. जिसके बाद कांग्रेस सरकार की मुश्किलें और बढ़ गई. अब ऐसे में बात फ्लोर टेस्ट की सामने आई है, तो देखना ये है, कि क्या कांग्रेस इसमें पास हो पायेगी।

Corona Virus के कहर से अप्रैल तक सभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच रद्द?

हेल्थ डेस्क।। पूरी दुनिया में फैला यह वायरस की वजह से सभी खेलों को रोक दिया गया है. कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए विश्व फुटबॉल की शीर्ष संस्था (फीफा) ने अप्रैल तक होने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैचों को स्थगित कर दिया है। फीफा ने कहा कि मार्च और अप्रैल में क्लबों को अपने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में भेजने से मना करने की अनुमति होगी।

फीफा ने कहा कि वह एशिया और दक्षिण अमेरिका दोनों में स्थगित हुए 2022 विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग मैचों की तारीखों के निर्धारण पर भी काम कर रहा है। फीफा ने कहा, ‘मार्च और अप्रैल में पहले निर्धारित किए गए सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों को तब तक के लिए स्थगित कर दिया गया है जब तक कि उन्हें कराने के लिए सुरक्षित माहौल नहीं बन जाता।’

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से देश में किसानो को भारी नुकसान, आसमानी बिजली हुई कई मौतें

नई दिल्ली।। लगातार बारिश का आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की वजह से रबी की फसलों और सब्जियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार लगातार हो रही इस बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बादल छाये रहेंगे। सत्रह मार्च को बारिश से राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि से बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा है. कई जगह आसमानी बिजली गिरने से जानवरों की मौत हुई है। चतरा जिले के टंडवा में गेरुआ पुल धंस जाने से हजारीबाग, सिमरिया और चतरा से संपर्क टूट गया है। हजारीबाग जिला के बरकट्ठा प्रखंड के कोनहराखुर्द गांव के निकट जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।शनिवार सुबह में भारी बारिश के दौरान रास्ता में धुंध होने के कारण छह वाहन आपस में भिड़ गए।

मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान बताया था. रांची, हजारीबाग, चतरा, डालटनगंज, रामगढ़, कोडरमा, दुमका, खूंटी, गढ़वा, गोड्डा, साहिबगंज, लातेहार, लोहरदगा समेत कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सबसे ज्यादा किसान तबाह होते दिख रहे हैं. गंहू की फसलों को नुकसान पहुंचा है। चना भी चैपट हुआ है. कई इलाकों में साग-सब्जियों पर ओला गिरने से भी किसान माथा पिटते नजर आ रहे हैं। गढ़वा जिला के कई प्रखंडों में भारी बारिश हुई है। रंका प्रखंड में खेतों में पानी की धार बह रही है, तो ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है. रंका में रात 10 बजे से लगातार बारिश का दौर जारी है।