30 C
Mumbai
Tuesday, September 8, 2026
Home Blog Page 1304

2 वर्ष में स्नातक उत्तीर्ण छात्रों को बड़ी राहत

शिखा पाण्डेय@नवप्रवाह.कॉम,

Shikha pandeyसाल 1986 से पहले दो वर्षीय स्नातक की डिग्री पास करने वाले विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने बड़ी राहत दी है। आयोग ने कहा कि इस वर्ष के पहले उत्तीर्ण विद्यार्थियों की डिग्री उन उम्मीदवारों के बराबर मानी जाएगी जिन्होंने तीन वर्ष ग्रेजुएशन का पाठ्यक्रम पूरा किया है।

यूजीसी अधिनियम 1985 के मुताबिक जो छात्र तीन वर्ष के पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण नहीं हुए हैं वे स्नातक नहीं माने जाएंगे। साथ ही ऐसे छात्र पोस्‍टग्रेजुएशन डिग्री पाठ्यक्रमों में नामांकन भी नहीं ले सकते। यूजीसी द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक़ जिन छात्रों ने चार जून 1986 से पहले प्रथम डिग्री पाठ्यक्रम में नामांकन लिया और तब तक उसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, चाहे पाठ्यक्रम की अवधि जो भी हो उन्हें तीन वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम के बराबर माना जाएगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ ऐसे छात्रों को फिर से एक साल का अतिरिक्त पाठ्यक्रम पूरा करने की जरूरत नहीं है। उस तारीख्‍ा से पहले हासिल डिग्री और उससे पहले नामांकन लिए हुए छात्र सभी उद्देश्यों के लिए वैध माने जाएंगे।

नेपाल में फिर से आया भूकंप, किसी तरह का नुकसान नहीं

न्यूज़ डेस्क@नवप्रवाह.कॉम,

नेपाल में एक बार फिर से मध्यम तीव्रता के भूकंप के चार झटके महसूस किए गए। हालाँकि भूकंप की वजह से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। राजधानी काठमांडू के पूर्व में 110 किलोमीटर दूर दोलखा जिले में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया जबकि 3.8 तीव्रता का एक और झटका दोपहर लगभग 3.30 पर आया।

काठमांडू से लगभग 300 किलोमीटर दूर तापलेजगंज में रविवार सुबह 4.5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। इसके बाद दिन में दोलखा में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया।

अप्रैल में आए भीषण भूकंप के बाद से अभी तक चार या इससे ज्यादा तीव्रता के कुल 479 भूकंप आ चुके हैं। अप्रैल में आए भीषण भूकंप में तकरीबन 9,000 लोगों की मौत हो गयी थी।

AIPMT का परीक्षा परिणाम घोषित

शिखा पाण्डेय@नवप्रवाह.कॉम,

14386979845521सीबीएसई ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षार्थी सीबीएसई की अधिकृत वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

परिणाम की जांच के लिए विद्यार्थियों को डेट ऑफ बर्थ और रोलनंबर भरना होगा। बोर्ड एआईपीएमटी की ओएमआर शीट और ‘आंसर-की’ पहले ही जारी कर चुका है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 6.23 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर 25 जुलाई को परीक्षा दोबारा आयोजित कराई गई थी। परीक्षा के लिए देश भर में कुल 1,065 सेंटर्स बनाए गए थे।

रिजल्ट चेक करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें।
http://cbseresults.nic.in/aipmt/aipmt_2015.htm

चारा घोटाला मामले में लालू को सुप्रीम कोर्ट की नोटिस

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

अमित द्विवेदीबिहार की सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रहे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को तब झटका लगा जब उन्हें चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस मिला।

सीबीआई ने झारखंड उच्च न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है जिसमे लालू पर से कुछ आरोप हटा लिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह नोटिस सीबीआई की याचिका के आधार पर भेजा है।

झारखण्ड हाईकोर्ट ने नवंबर 2014 में लालू प्रसाद को राहत दे दिया था। लेकिन अब सीबीआई की याचिका ने उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ा दी हैं। देखना यह होगा कि इस नोटिस का बिहार की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा।

हालाँकि इस मामले में लालू प्रसाद की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जबकि कुछ भाजपा नेताओं का कहना है कि इन लोगों ने जनता को बहुत ठगा है, अब इनको मौका नहीं मिलने वाला। सबकी कलई धीरे धीरे जनता के सामने खुल रही है। हमें विश्वास है कि हमारी न्याय व्यवस्था सही निर्णय लेगी।

अरब पहुँचकर मोदी ने किया ट्वीट “यात्रा को लेकर हूँ काफी आशान्वित”

न्यूज़ डेस्क@नवप्रवाह.कॉम,

रविवार को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे प्रधान्मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के जरिए कहा है कि मैं इस यात्रा को लेकर काफी आशान्वित हूं और यूएई दौरे से काफी उम्मीदें हैं। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने एयरपोर्ट पर अगवानी करने के लिए यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाह्यन की तारीफ की।

मोदी के यूएई दौरे में बातचीत ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से ऊर्जा के Bक्षेत्र में सहयोग, व्यापार और निवेश बढ़ेगा। साथ ही दोनों देशों के बीच आपसी सामंजस्य को और भी बढ़ाया जा सकेगा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान आतंकवाद भी चर्चा का मुख्य बिंदु रहेगा। प्रधानमंत्री अबु धाबी के बाद दुबई जाएंगे। अपनी यात्रा के पहले दिन मोदी अबु धाबी प्रशासन के प्रमुख के साथ आधिकारिक वार्ता करेंगे और बाद में मस्दार शहर जाएंगे।

मोदी अगले दिन अबु धाबी स्थित शेख जाएद मस्जिद देखने जाएंगे और वहां से दुबई के लिए रवाना होंगे।

इंडोनेशिया से यात्री विमान लापता, विमान में 54 लोग थे सवार

न्यूज़ डेस्क@नवप्रवाह.कॉम,

इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में रविवार को एक यात्री विमान लापता हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ विमान में 54 लोग सवार थे। परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता जुलियस बराटा ने स्पष्ट किया कि त्रिगान एयर सर्विस के विमान ने पापुआ प्रांत की राजधानी जयापुरा से ओक्सीबिल के लिए उड़ान भरी थी। जिसका संपर्क दोपहर में टूट गया।

बराटा के नुताबिक 42 मिनट की इस यात्रा के लिए एटीआर 42-300 विमान में 49 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे।  अधिकारी ने कहा कि विमान के उतरने से नौ मिनट पहले ही उसका संपर्क टूट गया।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया में हाल के वर्षों में कई विमान हादसे हुए हैं। हालाँकि यह देश एयरलाइन्स के बाज़ार में तेज़ी से अपना पाँव पसारने की कोशिश में है लेकिन हाल ही की तमाम दुर्घटनाएं इसकी गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाती नज़र आ रही हैं।

पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दो – बाबा रामदेव

न्यूज़ डेस्क@नवप्रवाह.कॉम,

पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव ने ईंट का जवाब पत्थर से देने के बात कही। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान हमारे एक नागरिक का सिर काटता है तो हमें उसके 2 सैनिकों का सिर काटना चाहिए। बाबा रामदेव ने यह बात 15 अगस्त को हरिद्वार में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कही।

सीमापार से पिछलर 8 दिन से लगातार हो रही सीज़फायरिंग के चलते अभी तक 6 भारतीयों की जान जा चुकी है। पाकिस्तान की तरफ से सीज़फायरिंग 15 अगस्त को भी नहीं रोका गया।

वहीँ पर कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भी राजनीतिक हमला बोलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा है कि सरकार को एनएसए स्तर की बातचीत रोक देनी चाहिए। सरकार की गलतियों का खामियाज़ा सैनिकों को भुगतना पड़ रहा है।

सीजफायर मामले में पाकिस्तानी उच्चायुक्त तलब

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

अमित द्विवेदीजम्मू-कश्मीर में सीमा पार से हो रहे सीजफायर उल्लंघन मामले में भारत सरकार ने सख्ती बरतते हुए आज (रविवार) शाम पाकिस्तानी उच्चायुक्त बासित को विदेश मंत्रालय में तलब किया है।

यह सख़्त कदम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से हो रहे लगातार सीजफायर के उल्लंघन के चलते उठाया गया है। भारतीय सीमा में सीमा पार से हो रही जोरदार फायरिंग और गोले बरसाए जाने की वजह से अब तक सरपंच समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि पुंछ के शाहपुर में पाकिस्तानी फौज रात 12.30 बजे से फायरिंग कर रही हैं। वहीं मेंढर में भी भारी गोलीबारी हो रही है। बालाकोट सेक्टर में फिर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर फायरिंग हो रही है। प्रशासन ने लोगों से घर के अंदर ही रहने की अपील की।

सेना ने सभी को निर्देश दिया है कि जितना हो सके बाहर निकलने से बचें। साथ ही सरहद के नज़दीकी इलाके के रहने वालों को अनावश्यक घूमने से भी मना किया है।

लड़ाई का मैदान बन गई है संसद- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

इंद्रकुमार विश्वकर्मा @ नवप्रवाह.कॉम

Indrakumarस्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज कहा कि संसद चर्चा की बजाय लड़ाई का मैदान बन गई है। उन्होंने कहा कि संसद में चर्चा से अधिक टकराव हो रहा है। अच्छी-से-अच्छी विरासत के संरक्षण के लिए लगातार देखभाल जरूरी होती है। लोकतंत्र की संस्थाएं दबाव में हैं और इसके लिए सुधार भीतर से ही होना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि मैं अपनी सशस्त्र सेनाओं, अर्ध-सैनिक बलों तथा आंतरिक सुरक्षा बलों के सदस्यों का विशेष अभिनंदन करता हूं। हमारे देश की उन्नति का आकलन हमारे मूल्यों की ताकत से होगा,परंतु साथ ही यह आर्थिक प्रगति तथा देश के संसाधनों के समतापूर्ण वितरण से भी तय होगी। हमारी अर्थव्यवस्था भविष्य के लिए बहुत आशा बंधाती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत गाथा के नए अध्याय अभी लिखे जाने हैं। आर्थिक सुधारों पर कार्य चल रहा है। यह बहुत ही प्रसन्नता की बात है कि कुछ गिरावट के बाद देश ने वर्ष 2014-15 में 7.3 प्रतिशत की विकास दर वापस प्राप्त कर ली है। परंतु इससे पहले कि इस विकास का लाभ सबसे धनी लोगों के बैंक खातों में पहुंचे, उसे निर्धनतम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान का सबसे कीमती उपहार लोकतंत्र है। हमारी संस्थाएं इस आदर्शवाद का बुनियादी ढांचा हैं। बेहतरीन विरासत के संरक्षण के लिए उनकी लगतार देखरेख करते रहने की जरूरत है।

‘वन रैंक वन पेंशन’ की घोषणा शीघ्र-राज्यवर्धन सिंह

इंद्रकुमार विश्वकर्मा @ नवप्रवाह.कॉम

Indrakumar

 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड ने कहा है कि पूर्व सैन्यकर्मियों के लिये ‘वन रैंक वन पेंशन’ की घोषणा शीघ्र ही की जा सकती है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राज्यवर्धन सिंह ने कहा, ‘हम पूर्व सैन्यकर्मियों के हितों लिये कृतसंकल्प है और ‘वन रैंक वन पेंशन’ की घोषणा शीघ्र की जायेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सैन्यकर्मियों के लिये पहले ही इसका पूर्ण समर्थन किया है।’

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ववत सरकार ने इस विषय में कुछ निर्णय नहीं लिया, हमारी सरकार को सत्ता में आये सिर्फ 18 माह हुए हैं, थोडा इंतजार कीजिये बहुत कुछ होने वाला है।’

रक्षा मंत्रालय भी ‘वन रैंक वन पेंशन’ की योजना को लागू करने के लिए अपनी सहमति दे चुका है, हालांकि अब तक केंद्रीय राज्य मंत्री इस बारे में विस्तार से कुछ भी कहने से बचते रहे हैं । राज्यवर्धन सिंह ने राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सांसद पुत्र दुष्यन्त सिंह की कम्पनी और ललित मोदी की कम्पनी के बीच हुए आर्थिक लेन-देन को लेकर कहा कि दुष्यंत सिंह ने चेक के माध्यम से भुगतान किया है और भुगतान प्राप्त किया है। दुष्यंत सिंह ने आयकर रिटर्न में इसका उल्लेख भी किया है इसलिए उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकार की अब तक की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने विकास के काफी काम किये है। अधिकांश देशवासी और राज्यवासी खुश हैं,जिससे कांग्रेस  घबरा गई है।