30 C
Mumbai
Tuesday, September 8, 2026
Home Blog Page 1305

मदर डेयरी के दूध में मिलावट, सावधान रहें

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

अमित द्विवेदी

सावधान रहें,

अगर आप स्वस्थ रहने के लिए रोज़ाना दूध पी रहे हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि अब दूध में भी भारी मिलावट चल रही है। जिससे आपका स्वास्थ्य और भी बिगड़ सकता है।

कोलकाता के सेंट्रल लेबोरेट्री ने जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा यहां मदर डेयरी के विभिन्न केंद्रों से लिए गए दूध के नमूनों की दोबारा की गई, जिनमें डिटर्जेंट और जमी हुई वसा पाई गई। कोलकाता की लैब ने गाजियाबाद एफडीए को दोबारा किए गए जांच की रिपोर्ट भी सौंप दी है।

एफडीए के अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि लैब के अनुसार फुल क्रीम और टोंड दूध दोनों के नमूनों में डिटर्जेंट और जमी हुई वसा पाई गई। उन्होंने कहा कि नमूने पहले मेरठ के स्टेट लैबोरेट्री में जांच के लिए भेजे गए थे जहां उनके खराब गुणवत्ता के होने का पता चला था। लेकिन मदर डेयरी ने जांच की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए नमूनों की कोलकाता स्थित सेंट्रल लैबोरेट्री में दोबारा जांच की मांग की थी।

उन्होंने ने कहा कि कोलकाता के लैब ने जिला मजिस्ट्रेट विमल कुमार शर्मा को अपनी रिपोर्ट सौंपी जिन्होंने मदर डेयरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मंजूरी हासिल करने के लिए उसे आयुक्त के पास भेज दिया।

हालाँकि मदर डेयरी के विपणन प्रमुख संदीप घोष ने स्पष्ट किया कि उन्हें अभी कोलकाता के लैब की रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि दोनों जांच की रिपोर्ट में फर्क है इसलिए वे उचित न्याय के लिए कानून का सहारा लेंगे।

पीएम मोदी द्वारा लिखित 3 किताबों का विमाेचन

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

अमित द्विवेदी

दिल्ली के एनडीएमसी कवेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा लिखित 3 किताबों का विमाेचन  किया।

ज्योतिपुंज, सोशल हार्मनी और साक्षीभाव के नाम से प्रकाशित इन किताबों के अलावा किशोर मकवाना द्वारा पीएम मोदी के जीवन पर लिखी किताब ‘माननीय श्री नरेंद्र मोदी की जीवनगाथा’ का भी विमाेचन किया गया।

कार्यक्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्त्तमान में नरेंद्र मोदी को दुनिया जानती है,लेकिन पिछले लगभग 40 सालों के उनके सामजिक कार्यों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने बीजेपी को मजबूत आधार दिया है।

पीएम मोदी की लिखी गई दो किताबें ज्योतिपुंज, सोशल हार्मनी अंग्रेजी में जबकि साक्षी भाव हिंदी में हैं।

दहेज उत्पीड़न को लेकर विवादों में घिरी राधे मां के बचाव में अब सावंत

दहेज उत्पीड़न को लेकर विवादों में घिरी राधे के बचाव में अब अभिनेत्री राखी सावंत आ गई हैं. ड्रामा क्वीन के रूप में भी जाने-जाने वाली राखी सावंत ने कहा है कि राधे मां उनके लिए भगवान की तरह हैं. राखी ने यह भी कहा है कि राधे मां की कृपा से उनकी मनोकामना पूरी हुई हैं.

खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां के बारे में राखी सावंत ने कहा, “मुझे राधे मां बहुत अच्छी लगती हैं. वे हमेशा नए-नए कपड़े पहनती हैं, जेवर पहनती है. मुझे नहीं पता क्या है, लेकिन कुछ तो कशिश है, जो लोग उन्हें फॉलो करते हैं. मैं नहीं जानती कि उनके अंदर देवी हैं या नहीं, लेकिन एक लेडी सबको रूल करती है, मुझे बहुत अच्छा लगता है.”

सुभाष घई ने कहा है कि राधे मां के सत्संग में जाकर उन्हें सुकून मिलता है. सुभाष घई ने राधे मां से जुड़े विवाद पर सफाई देते हुए कहा, ”माता वैष्णो देवी का भक्त होने के नाते पत्नी मुक्ता के साथ मैं पिछले साल से राधे मां का आशीर्वाद ले रहा हूं. मैंने अपने घर पर भी माता की चौकी का आयोजन किया था, जिसमें राधे मां को आशीर्वाद देने के लिए बुलाया था. मुझे राधे मां में कभी कुछ गलत नहीं लगा.”

डरा आतंकी, पहुँचा कोर्ट

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

अमित द्विवेदी26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड, कुख्यात आतंकवादी हाफिज सईद ने सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘फैंटम’ पर रोक लगाने के लिए पाकिस्तान के हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। फ़िल्म में सच दिखाने की वजह से हाफ़िज़ डरा हुआ है।

आतंकी सईद ने आरोप लगाया है कि फिल्म फैंटम में पाकिस्तान के खिलाफ गलत बातें फिल्माई गई हैं। हाफ़िज़ सईद के वकील ए.के. डोगरा ने दलील पेश की है कि फिल्म में पाकिस्तान और जमात-उद-दावा के बारे ने गलत बातें बताने की कोशिश की गईं हैं, जोकि सच से परे हैं।

सैफ अली ख़ान अभिनीत आगामी 28 अगस्त को प्रदर्शित होगी। यह फ़िल्म में 26/11 को मुम्बई में हुए आतंकी हमले पर आधारित है जिसमे हाफ़िज़ सईद के नापाक इरादों को दर्शाया गया है।

इस याचिका पर 10 तारीख को लाहौर हाई कोर्ट सुनवाई करेगा।

फिर विवादों में कुमार विश्वास, महिला से छेड़छाड़ का आरोप..

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

अमित द्विवेदीआम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में रहते हैं। खासकर जब से वे राजनीति में आए हैं तब से विवाद से जैसे उनका चोली-दामन का साथ हो गया है।एक बार फिर उनके खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है।

दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में कुमार विश्वास के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। यह महिला चुनाव के दौरान पार्टी में सक्रिय थी। विश्वास के ऊपर महिला को दिल्ली के ही एक फाइव स्टार होटल में ले जाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। हालाँकि विश्वास के खिलाफ शिकायतों का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी उनपर इस तरह के आरोप लग चुके हैं।

इस मामले में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा लेकिन कुमार विश्वास एक बार फिर से विवादों के घेरे में फंसते नज़र आ रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में फटा बादल -जनजीवन अस्त-व्यस्त

शिखा पाण्डेय@नवप्रवाह.कॉम,

14386979845521

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने की वजह से स्थानीयों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश के चलते कई मकान धराशायी हो गए है और इलाके के कई मकान डूब गए हैं।

शनिवार सुबह मंडी के धर्मपुर इलाके में बादल के फट जाने के चलते घर से निकले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अत्यधिक बारिश की वजह से बस स्टैंड और सड़कें भी डूब गईं हैं जिसके चलते यातायात भी काफी प्रभावित हुआ है।

भारी बारिश के कारण धर्मपुर बस स्टैंड और कुछ बसें भी पानी में डूब गई हैं। जानकारी बस स्टेशन पर कई लोग फंसे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन लोगों की मृत्यु भी हुई है।

हालाँकि धर्मपुर के स्थानीय नेताओं का कहना है कि उन्हें किसी तरह की सरकारी सहायता नहीं मिली है। इस मामले में सरकार जनता की दिक्कतों की भी अनदेखी कर रही है।

पाकिस्तान की जुबां खींच लो – सामना

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

अमित द्विवेदीशिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में पाकिस्तान पर ज़ोरदार हमला बोला है। संपादकीय में लिखा है कि प्रधानमंत्री  आतंकवाद पर 15 अगस्त को टिप्पणी करेंगे, लेकिन उसके पहले ही हमें पाकिस्तान की जुबां खींच लेनी चाहिए।

यही नहीं, सम्पादकीय में स्पष्ट किया गया है कि पाकिस्तान को लगता है कि वह हम पर बेम फेंकेगा तो हम उसपर पानी का बौछार करेंगे।

गौरतलब है कि आतंकवाद के मामले पर शिवसेना का रवैया हमेशा स्पष्ट रहा है। संपादकीय में पाकिस्तान ख़ुफ़िया एजेंसी, इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस के पूर्व चीफ और आर्मी के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हामिद गुल के उस ट्वीट पर भी निशाना साधा गया है जिसमे लिखा गया है कि अगर भारत रास्ते पर नहीं आया, तो हम दिल्ली और मुम्बई को आज का हिरोशिमा और नागासाकी बना देंगे।

मुखपत्र के संपादकीय के मुताबिक़, पाकिस्तान परमाणु हथियार की धौंस हिन्दुस्तान को देने की गलती न करे। हमारे पास पानी के गुब्बारे नहीं है।

आगे लिखा गया है कि भारत पर आतंकी हमला करने वाले गैंगस्टर को तत्काल खत्म कर देना चाहिए। धमकी देने लायक छोड़ा ही नहीं जाना चाहिए।

संसद में बीजेपी को मिल सकता है सपा का समर्थन!

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

अमित द्विवेदीसंसद में बिलों को लेकर चल रहा विरोध कुछ कम हो सकता है. सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी के समर्थन से मोदी सरकार की मुश्किलें कुछ कम हो सकती हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ इन दिनों सपा मुखिया मुलायम सिंह भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के संपर्क में हैं. राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा है कि सपा मुखिया कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम सकते हैं.

उसकी एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि मुलायम उत्तर प्रदेश में केंद्र की दखलंदाज़ी नहीं चाहते. केंद्र से आर्थिक सहायता में आने वाली अड़चनें ख़त्म करना भी एक बड़ी वजह है.

संसद की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए भाजपा ने कांग्रेस के साथ विरोध कर रही पार्टियों को मैनेज करने की कवायद शुरू कर दिया है. सूत्रों की मानें तो इस सन्दर्भ में सपा मुखिया से बातचीत भी शुरू है. हालाँकि इस मामले में भाजपा के कुछ नेताओं ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है. हमने देश के हित में सारे निर्णय लिए हैं, इसलिए हमें किसी से मिलने और गुप्त वार्ता करने की आवश्यक्ता नहीं है.

वहीं कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा क्या हुआ जो नेता जी (मुलायम सिंह) अचानक राह बदलने की फिराक में हैं.

याकूब की अपील खारिज करने वाले सुप्रीम कोर्ट के जज को जान से मारने की धमकी

इंद्रकुमार विश्वकर्मा @ नवप्रवाह.कॉम

Indrakumarमुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की फांसी रोकने से इन्कार करने वाले सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक मिश्र को जान से मारने की धमकी दी गई है। गुमनाम चिट्ठी मिलते ही इसकी सूचना तुरंत तुगलक रोड थाना समेत पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी गई। चिट्ठी मिलने के बाद उनके सरकारी आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आवास के आसपास पुलिस फोर्स के अलावा कमांडो भी तैनात कर दिए गए हैं। आवास के आसपास से गुजरने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

मुंबई में 1993 में हुए सीरियल ब्लास्ट के जिम्मेदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी याकूब मेमन की फांसी की सजा रोकने से इंकार करने वाली सुप्रीम कोर्ट के तीन सदस्यीय खंडपीठ में न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति प्रफुल्ल पंत व न्यायमूर्ति अjustice-dipak-mishraमिताव राय शामिल थे।

जांच में क्राइम ब्रांच व स्पेशल सेल  समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां जुट गई हैं।  नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विजय सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि याकूब के अधिवक्ता ने दो बार  खंडपीठ के समक्ष फांसी रोकने के लिए पुनर्विचार याचिका दायर की थी। खंडपीठ का नेतृत्व दीपक मिश्रा ने किया था। 1993 के बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हुई थी और याकूब को इस मामले में 2007 में दोषी ठहराया गया था। मेमन की फांसी के बाद 30 जुलाई को ही तीनों जजों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इनके आवास पर आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी सी.आर.पी.एफ. के जवानों पर है।

बचपन से ही जिद्दी रही हैं प्रियंका..

संजय मिश्रा ‘कात्यानी’ @ नवप्रवाह.कॉम,

Sanjay Katyani

मुंबई. वेटरन एक्टर अनुपम खेर का टॉक शो ‘द अनुपम खेर शो’ का दूसरा सीजन कलर्स चैनल पर शुरू हो चुका है। सीजन का पहला एपिसोड 2 अगस्त को प्रसारित किया गया और पहली गेस्ट बनीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा। अनुपम से बातचीत के दौरान प्रियंका ने अपने बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। डालते हैं कुछ खास पर एक नजर :

1. चाहिए पिता जैसा पार्टनर

प्रियंका की मानें तो वे अपनी जिंदगी में कोई ऐसा पार्टनर चाहती हैं, जो बिल्कुल उनके पिता की तरह फनी और चार्मिंग हो। उनका मानना है कि ऐसे शख्स को ढूंढना कोई मुश्किल काम नहीं है।

2. बचपन से ही जिद्दी रही हैं प्रियंका

प्रियंका ने ‘द अनुपम खेर शो’ के दौरान बताया कि वे बचपन से ही जिद्दी रही हैं। बिना किसी गिल्ट या पछतावे के वे कभी भी-कहीं भी ‘नहीं’ कहने को तैयार रहती थीं। शायद यही वजह है कि ‘No’ उनका फेवरेट वर्ड बन गया।

3. खुद को मानती हैं बिगडैल

प्रियंका खुद को बिगडैल मानती हैं। सात सालों तक परिवार की अकेली लड़की होने कारण उनका पालन-पोषण बड़े लाड़-प्यार से हुआ है। वे बड़े गर्व के साथ कहती हैं, “मैं अभी भी बुआओं और मौसियों की फेवरेट हूं।”

4. बचपन में थीं बातूनी

बचपन में प्रियंका बहुत बातूनी थीं और अक्सर लोगों की मिमिक्री किया करती थीं।

5. 16 साल की उम्र में हुई नस्लीय टिप्पणी

जब प्रियंका 16 साल की थीं तो अमेरिका में स्टडी के दौरान उनपर नस्लीय टिप्पणी की जाती थी। प्रियंका के अनुसार, अफ्रो-अमेरिकन लोग उन्हें ब्राउनी कहकर छेड़ते थे और कुक करी कहकर ताना मारा करते थे। कभी-कभी उनके सांवले रंग के कारण भी उन्हें चिढ़ाया जाता था।

6. सीखने में रखती हैं विश्वास

प्रियंका सीखने में विश्वास रखती हैं। जब भी उन्हें लोगों से कुछ अच्छा सीखने को मिलता है, वे पीछे नहीं रहतीं। उनके अनुसार, उन्होंने अक्षय कुमार से पाबंद होना सीखा है तो अमिताभ बच्चन के वाक्य ‘कोई भी रोल छोटा या बड़ा नहीं होता, यह आपके अभिनय पर निर्भर करता है कि लोग आपको कैसे लेते हैं’ से प्रेरणा मिली।

7. प्रियंका को रिझा पाना नहीं आसान

प्रियंका को रिझा पाना आसान नहीं है। उन्होंने ‘द अनुपम खेर शो’ में उस शख्स का खुलासा किया, जिसने उनका दिल जीता था। प्रियंका के अनुसार, उनके पेरेंट्स ने उन्हें 8 कैरेट की डायमंड रिंग गिफ्ट की थी। उनका मानना है कि पिता ने उनके पार्टनर के लिए काफी बड़ा बेंचमार्क सेट कर दिया गया है।

8. ‘कुछ भी हो सकता हैं’ मोमेंट

प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि मिस वर्ल्ड का ताज जीतना उनके लिए ‘कुछ भी हो सकता है’ मोमेंट था। उन्हें आज भी यह सोचकर आश्चर्य लगता है कि कैसे एक 18 साल की लड़की, जिसे कभी हाई हील पहनने या मॉडलिंग का अनुभव नहीं रहा, को इस तरह की सफलता हाथ लग सकती है।

9. असफल होना पसंद नहीं

प्रियंका को असफलता से नफरत है। वे हर हाल में जीतना चाहती हैं। उन्हें कुछ खोना बिल्कुल पसंद नहीं।

10 .बनना चाहती थीं इंजीनियर

प्रियंका कभी इंजीनियर बनना चाहती थीं, जबकि उनके पिता डॉक्टर थे और मां भी इसी लाइन से जुड़ी हुई हैं। प्रियंका की मानें तो वे खून नहीं देख सकतीं। यहां तक कि ऐसी सिचुएशन में वे बेहोश भी हो सकती हैं।

-(लेखक वरिष्ठ फ़िल्म पत्रकार हैं।)