सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, मानवता हुई शर्मसार
बैकफुट पर राज ठाकरे
‘टाईगर श्रॉफ’ बॉलीवुड के नए सीरियल किसर
टाइगर का हीरोपंती में को-एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ डीप फ्रेंच किस हर किसी को याद है। अब बागी में भी श्रद्धा के किसिंग सीन, ऐसे में तो टाइगर अब सीरियल किसर बनने की राह पर निकल पड़े हैं।
तेरा सुरूर – एक अद्भुत प्रेम कहानी
निर्माता- सोनिया कपूर, टी-सीरीज़, राकेश उपाध्याय
निर्देशक- शॉन अरान्हा
मुख्य कलाकार- हिमेश रेशमिया, फराह करीमी, नसीरुद्दीन शाह, शेखर कपूर, कबीर बेदी।
हमेशा की ही तरह हिमेश ने संगीत के साथ न्याय किया है। समीर अनजान, शब्बीर और आनंद राज आनंद के लिखे गीतों को बेहद कर्णप्रिय बनाया है। हालाँकि संगीत तो फ़िल्म के पहले ही हिट हो चुके हैं। रेडियो और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पहले ही फ़िल्म के गानों ने अपना जलवा बिखेरा है।
मैं भगोड़ा नहीं हूँ, देश के कानून पर है विश्वास -माल्या
AmitDwivedi@Navpravah.com
हज़ारों करोड़ के कर्ज़दार और विदेश भाग जाने के बाद आलोचना झेल रहे कारोबारी विजय माल्या ने आख़िरकार ट्वीट कर अपनी नाराज़गी व्यक्क्त की। माल्या ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि मैं कोई भगोड़ा नहीं हूँ, व्यापार करता हूँ और उसके सिलसिले में विदेश आता-जाता रहता हूँ।
सुप्रीम कोर्ट में जिस दिन विजय माल्या के मामले पर सुनवाई होनी थी उसी दिन माल्या के देश से चले जाने को लेकर उनपर चौतरफा हमला हो रहा था। इसी मामले पर कल संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने भी स्पष्ट कर दिया था कि कोई भी देश का पैसा लेकर भाग नहीं सकता। जिसके बाद ही माल्या ने 2 ट्वीट करके अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की।
माल्या ने अपने ट्वीट में लिखा ” मैं एक अंतर्राष्ट्रीय कारोबारी हूँ और व्यवसाय के सिलसिले में मुझे विदेशों का दौरा करना होता है। मैं अपने देश के कानून पर पूरा भरोसा करता हूँ।
माल्या ने कहा कि बतौर सांसद मैं देश के कानून का सम्मान करता हूं और उसमें विश्वास रखता हूं, हमारे देश की कानून व्यवस्था काफी मजबूत है। लेकिन मीडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि विजय माल्या के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित सभी 17 बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ रुपये बकाया है।
किंगफिशर एयरलाइंस के घाटे में जाने के बाद माल्या बैंकों वो लोन नहीं चुका पाए। जिसके बाद माल्या के खिलाफ और उनके विदेश जाने पर रोक की मांग को लेकर एसबीआई समेत 17 बैंको ने अदालत में अर्जी दी। लेकिन बाद में पता चला कि माल्या देश से बाहर पहुँच गए हैं। जिसके बाद संसद से लेकर सोशल साइट्स पर माल्या के खिलाफ बयानबाज़ी तेज़ हो गई।
विदेश जाने के मामले पर विपक्ष ने तो यहां तक कहा दिया कि माल्या को बाहर भेजने में केंद्र सरकार का बड़ा हाथ है। जिसपर राज्यसभा में काफी हंगामा भी हुआ।
देश का पैसा लेकर कोई नहीं भाग सकता – नक़वी
AmitDwivedi@Navpravah.com
विजय माल्या के देश से भाग जाने के मामले पर केंद्र सरकार के तेवर तल्ख़ हैं। गुरूवार को सदन शुरू होने के पहले ही संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने माल्या मामले में कहा कि कोई भी देश का पैसा लेकर भाग नहीं सकता।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के पहले ही विजय माल्या के देश छोड़कर भाग जाने के मामला गरमाता जा रहा है। और अब संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कड़ा रुख अख़्तियार करते हुए कहा कि कोई भी देश का पैसा लेकर भाग नहीं सकता।
गुरूवार को पत्रकारों से बात करते हुए नक़वी ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया में समय लगता है लेकिन जो देश का पैसा लेकर भागने की कोशिश करेगा, उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विजय माल्या को हर हाल में भारत लाया जाएगा। ऐसी संभावना थी कि इसी मसले पर विपक्ष आज सरकार को घेरने वाली थी लेकिन नक़वी सदन की शुरुआत में ही अपना जवाब देकर विपक्षी मंसूबे को नाकाम कर दिया।
आर्म्स एक्ट मामले में आज सलमान की पेशी
AmitDwivedi@Navpravah.com
अभिनेता सलमान खान बृहस्पतिवार को जोधपुर अदालत में पेश होंगे। आर्म्स एक्ट में फंसे अभिनेता पर लाइसेंस की अवधी समाप्त होने के बावजूद शिकार के लिए हथियार का इस्तेमाल करने का आरोप है। इस मामले में आज सलमान का बयान दर्ज़ किया जाएगा।
आर्म्स एक्ट मामले में फंसे अभिनेता सलमान खान की आज (वृहस्पतिवार) पेशी है। जिसके मद्देनज़र न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जोधपुर प्रशासन ने सुरक्षा को मज़बूत रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है।
सन 1998 में जोधपुर में फ़िल्म ‘हम साथ-साथ है’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरणों का शिकार करने का आरोप है। सलमान ने उस पिस्तौल का इस्तेमाल किया था, जिसके लाइसेंस की वैधता समाप्त हो गई थी। इसके बाद सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग से मुकदमा और दर्ज किया गया था।
इस मामले को अब लगभग 17 साल हो गए हैं। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सलमान को इस मामले का निर्णय जल्दी सुना दिया जाएगा।
ममता बनर्जी के खिलाफ चंद्र कुमार बोस होंगे बीजेपी के उम्मीदवार
हिम्मत हो तो जेल भेज कर दिखाएं अनुपम -साध्वी प्राची
Bureau@navpravah.com
अपने विवादास्पद भाषणों व टिप्पणियों के चलते सुर्ख़ियों में रहने वाली हिंदुत्ववादी नेता साध्वी प्राची ने अभिनेता अनुपम खेर को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनमें हिम्मत हो तो उन्हें और योगी आदित्यनाथ को जेल भेजकर दिखाएं।
पिछले हफ्ते अनुपम खेर द्वारा साध्वी व योगी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान पर साध्वी ने कहा कि हम हिंदू हितों के लिए लड़ाई लड़ते आए हैं और लड़ते रहेंगे और अगर खेर में हिम्मत है तो वह मुझे और योगी आदित्यनाथ को जेल भेजकर दिखाएं। मुजफ्फरनगर दंगों पर न्यायमूर्ति विष्णु सहाय आयोग की रिपोर्ट को दिखावा करार देते हुए उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में मुख्य आरोपी की पहचान नहीं दर्शायी गई है, जो एक राजनीतिक हस्ती है।
जेएनयू प्रकरण पर साध्वी ने कहा कि जेएनयू राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की ‘फैक्टरी’ बन गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह की गतिविधियों पर तत्काल प्रतिबंध की मांग की।
गौरतलब है कि अनुपम खेर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में असहिष्णुता मुद्दे पर चल रही बहस में कहा था कि साध्वी प्राची और योगी आदित्यनाथ जैसे नेताओं को अप्रासंगिक बयानबाजी के लिए बीजेपी से बाहर निकाल देना चाहिए और उन्हें जेल भेज देना चाहिए।
रियल लाइफ में भी विलन हैं अनुपम खेर- योगी आदित्यनाथ
Bureau@navpravah.com
अनुपम खेर के योगी और साध्वी पर दिए गए विवादित बयान के बाद योगी आदित्यनाथ ने भी पलटवार किया है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने अब अनुपम खेर को ‘असल ज़िन्दगी का खलनायक’ बताया है.
हालांकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर अभिनेता अनुपम अपनी ड्रामेटिक और कॉमेडी फिल्मों में अभिनय के लिए अत्यधिक लोकप्रिय हैं, लेकिन उन्होंने कई ऐसी यादगार नेगेटिव भूमिकाएं भी की हैं, जिनमें निभाए उनके किरदार अमर हो गए हैं. अनुपम खेर समय समय पर समाज में होनेवाली गतिविधियों व घटनाओं पर अपनी स्वतंत्र प्रतिक्रिया देते रहते हैं.
43 वर्षीय सांसद योगी आदित्यनाथ हमेशा से अपने भड़काऊ भाषणों के लिए सुर्ख़ियों में रहे हैं. स्वयं दूसरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगी, पिछले सप्ताह कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अनुपम खेर द्वारा उन्हें लेकर की गई टिप्पणी से बेहद नाराज़ हैं. कोलकाता के कार्यक्रम में अभिनेता अनुपम खेर ने कहा था कि योगी व साध्वी जैसे नेताओं को बीजेपी से बाहर निकाल दिया जाना चाहिए और जेल में बंद कर देना चाहिए.
गौरतलब है कि कार्यक्रम के दौरान अनुपम खेर ‘असहिष्णुता’ के मुद्दे पर बात कर रहे थे और नरेंद्र मोदी सरकार के पक्ष में दिए गए उनके भाषण को पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया गया है.
अब योगी आदित्यनाथ ने खेर के बयान पर पलटवार करते हुए ट्विटर पर कहा है, “अनुपम खेर ने साबित कर दिया है कि वह रील-लाइफ में ही नहीं, रीयल लाइफ में भी खलनायक हैं.”







