29 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 1264

जेएनयू प्रशासन सख़्त, मनुस्मृति की प्रतियां जलाने वाले छात्रों को नोटिस

Bureau@Navpravah.com
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में मनुस्मृति पुस्तक की प्रतियों को जलाने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त होता नज़र आ रहा है। विवि. प्रशासन ने मनुस्मृति पुस्तक जलाने वाले 5 छात्रों को नोटिस जारी किया है। प्रशासन ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण माँगा है कि विश्वविद्यालय की अनुमति के बगैर कार्यक्रम क्यों आयोजित किया गया।
जेएनयू में अब कैम्पस प्रशासन सख्त होता दिख रहा है। प्रशासन ने उन सभी छात्रों की नोटिस दिया है, जिन्होंने विश्वविद्यालय की अनुमति के बिना ही कार्यक्रम आयोजित किया। विवि द्वारा जारी नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अनुमति के बगैर किए गए कार्यक्रम के दौरान हुई घटनाओं की ज़िम्मेदारी कौन लेगा?
गौरतलब है कि साबरमती ढाबे के पास अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुछ बागी छात्रों ने मनुस्मृति की कुछ प्रतियां जलाई। नोटिस में यह भी कहा गया है कि छात्र इस सम्बन्ध में अपना जवाब प्रस्तुत करें। यदि छात्र इस मामले में कोई सबूत पेश करना चाहें तो कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री बनाने की फैक्ट्री है उत्तराखंड? 16 सालो में 8 मुख्यमन्त्री, 9 वें की तैयारी!

नारायण सिंह ‘रघुवंशी’ देहरादून
उत्तराखंड जब से अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया, देव भूमि को तो जैसा ग्रहण ही लग गया है। यहां के जन मानस ने सोचा था कि अलग राज्य मिलने से विकास की गंगा बहेगी, युवाओं और बेरोज़गारों को रोजगार मिलेगा। लेकिन ऐसा हो न सका बल्कि 16 साल में सिर्फ मात्र अस्थिर राजनीति देखने को मिली।
16 सालों में उत्तराखंड में सिर्फ तीन चुनाव हुए लेकिन मुख्यमंत्री 8 बन चुके है 9 वीं की तैयारी है। जोकि उत्तराखंड की अस्थिर राजनीति को दर्शाती है। यह स्थिति दर्शाती है कि यहां के जननायक जनता की छोड़ मात्र अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं।
विगत दो तीन दिनों में जो घटनाक्रम शांत देवभूमि में दिखा और आज जो उत्तराखंड की विधान सभा में हुआ, शायद ही किसी राज्य में ऐसा हुआ हो। आज के घटनाक्रम ने राज्य की राजनीती को गरमा दिया है ।विधान सभा में पहली बार सत्ता पक्ष के मंत्री विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ हो गए। और विपक्ष पीछे से समर्थन दे बैठा। इस पूरे मामले के बाद हरीश रावत की बोलती बंद नज़र आ रही है।
राजनीती के मझे खिलाडी हरीश रावत समझ ही नहीं पाए कि अपनों ने ही उन्हें कैसे क्लीन बोल्ड कर दिया? मंत्री हरक सिंह के पद से इस्तीफा देने के बाद 9 और विधायकों ने सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाई और सरकार को संकट में डाल दिया। लेकिन इस तमाम राजनीतिक उठापटक में उत्तराखंड देवभूमि में जो हो रहा है, वह कतई राज्य हित में नहीं हो सकता।

सुर्ख़ियों में फ़िल्म ‘निल बटे सन्नाटा’

Entertainment desk
कलर येल्लो प्रोडक्शन्स और इरॉस इंटरनॅशनल निर्मित अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित तथा अभिनेत्री स्वरा भास्कर अभिनीत “निल बटे सन्नाटा” फ़िल्म का ट्रेलर जल्द ही सामने आने वाला है, पर फ़िल्म का ट्रेलर आने से पहले ही फ़िल्म का नाम सुर्ख़ियो में है ।
निल बट्टे सन्नाटा आम तौर पर यूपी, बिहार, झारखंड में उपयोग में लाया जाता है। इन राज्यों में फ़िल्म के नाम को लेकर उत्साह है, क्योंकि इन राज्य के लोगों को नाम का मतलब पता है। लेकिन देश के अन्य इलाकों के लोग इसको लेकर काफी उत्सुक हैं।
फ़िल्म के निर्माता आनंद एल राय को नॉर्थ इंडिया बहुत ही पसंद है। उनके द्वारा निर्देशित फ़िल्म तनु वेड्स मनु तथा तनु वेड्स मनु रिटर्न और रांझणा जैसे हिट फिल्मों को भी नॉर्थ इंडिया में फिल्माया है। आनंद एल राय के दिल में नॉर्थ इंडिया के लिए बेहद खास स्थान है। इसीलिए इस बार आनंद ने अपनी फ़िल्म का नाम ऐसा रखा है, जिसमें उत्तर भारत का पुट हो।
फ़िल्म की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की बात करे तो आप सोच रहे होंगे कि इनका जुड़ाव हिंदी से कैसे तो वे कुछ ऐसा है की उनके पति उत्तर प्रदेश से हैं। अश्विनी अय्यर तिवारी चाहती थी की फ़िल्म का नाम सबसे अलग हो, तथा लोग सोच में पड़े की आखिर निल बटे सन्नाटा का मतलब क्या है। फ़िल्म का ट्रेलर 21 मार्च को लॉन्च किया जायेगा ।

दुबई से रूस जा रहा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, सवार सभी 55 यात्रियों की मौत!

Bureau@Navpravah.com
दुबई से दक्षिणी रूस जा रहे एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 55 यात्रियों और विमान चालाक दल के सभी 6 सदस्यों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ विजिबिलिटी न होने की वजह से यह हादसा हुआ।
दुबई से रूस जाने वाला एक यात्री विमान रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोफ़-ऑन-दोन में गिरा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, फ़्लाय दुबई का बोइंग-738 विमान उतरते समय रनवे से आगे निकल गया और आग की लपट में आ गया। हालाँकि अभी तक दुर्घटना की वजह की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन कहा जा रहा है कि विज़िबिलिटी न होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
हालाँकि अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने यात्रियों की मौत हुई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ विमान में सवार सभी यात्रियों की मृत्यु हो गई है। हालाँकि सुरक्षा के मद्देनज़र इस रुट के सभी विमानों की दिशा बदल दी गई है।

‘शक्तिमान’ मामले में दो भाजपा नेता गिरफ्तार

नारायण सिंह ‘रघुवंशी’ ब्यूरो, देहरादून
पुलिस के घोड़े शक्तिमान की टांग टूटने के मामले में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गणेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें विकासनगर की अदालत में पेश किया गया। इस मामले में अब तक पुलिस दो भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने विधायक गणेश जोशी को आज सुबह माजरा स्थित होटल वाईसराय इन से गिरफ्तार किया। एसपी सिटी अजय सिंह ने नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई और पुलिस विधायक को सहसपुर की तरफ ले गई।
विधायक जोशी को आज ही दोपहर तक न्यायालय में पेश किया जाएगा। आईजी संजय गुंजियाल ने विधायक की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
उधर, पुलिस विधायक गणेश जोशी सहसपुर थाने में ले गई। वहीं उनका मेडिकल भी कराया गया। देहरादून में हंगामे के आसार के मद्देनजर पुलिस ने उन्हें विकासनगर की अदालत में पेश कर दिया। इस समय अदालत में कार्रवाई चल रही है

बाहुबली पार्ट 2 में प्रभास के 3 बड़े कारनामे, दर्शक हो जाएंगे दंग

Entertainment desk
6 फुट 2 इंच के प्रभास, बाहुबली द कॉनक्लूजन में तीन बड़े-बड़े कारनामे करते हुए नज़र आएंगे। दिसंबर 2015 के शुरुआत में फिल्म की थोड़ी सी शूटिंग शेड्यूल निपटाने के बाद प्रभास ने लगातार 4 महीने तक विशेष ट्रेनिंग ली है। इसके लिए प्रभास कहीं बाहर नहीं गए बल्कि देश में रहकर जमकर पसीना बहाया है। इतनी मेहनत इसलिए कि वो तीन एपिक सीन को कर पाएं।
बाहुबली द बिगनिंग में अपने कंधों पर विशाल शिवलिंग को उठाने वाला उनका सीन बॉलीवुड के यादगार सीन्स में एक में शामिल हो गया है। फोटो अभी तक सोशल मीडिया में छाया हुआ है। फ़िल्म बाहुबली पार्ट 2 देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। क्योंकि इस फ़िल्म का एक सवाल ज्वलंत रूप ले चुका है कि कटप्पा ने बाहुबली ने क्यों मारा!
तीन वृहद सीन और उसके लिए प्रभास की तैयारियां बी-टाउन में तहलका मचाने के लिए ज़ोरो से चल रही है। हालाँकि बाहुबली का क्रू किसी भी कीमत पर इस सीन के बारे में जिक्र नहीं कर रहा है। अपने परिवार तक को भी नहीं। ऐसे में करीब साल भर बाद रिलीज हो रही फिल्म को लेकर बी टाउन में अभी से खलबली मच गई है।
जब आम दर्शकों को इस बारे में पता चलेगा कि प्रभास बड़ा कारनामा करने वाले हैं तो शायद लोग कट्टपा के बाहुबली को मारने से ज्यादा वो कौन से तीन सीन है, पर फोकस हो जाएंगे।

समलैंगिक संबंधों को लेकर दत्तात्रेय का विवादित बयान, कांग्रेस ने उठाया सवाल

Bureau@Navpravah.com
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाहक दत्तात्रेय हसबोले ने एक कार्यक्रम के दौरान लैंगिक संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सेक्स का चुनाव हर व्यक्ति का निजी मामला है और वह इसका निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाहक दत्तात्रेय हसबोले ने एक कार्यक्रम के दौरान समलैंगिकता को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी। उन्होंने कहा कि सेक्स का चयन किसी भी व्यक्ति का व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मसला है और यह तब तक किसी अपराध की श्रेणी में नहीं आना चाहिए, जब तक वह किसी दूसरे व्यक्ति के निजी जीवन पर कोई असर न डाले।
हालाँकि इस बयान के बाद ही कांग्रेस ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अपनी राय स्पष्ट करने की मांग की है। हसबोले के इस बयान के बाद जब विवाद बढ़ने लगा तब उन्होंने कहा कि वे समलैंगिक शादियों के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने यह यह कहा था कि समलैंगिक संबंधों पर सज़ा नहीं होनी चाहिए।
इसी कार्यक्रम में हसबोले ने विपक्ष की उस बात का खंडन किया, जिसमें अक्सर आरोप लगाया जाता है कि बीजेपी आरएसएस के रिमोट कण्ट्रोल से चलती है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि संघ से जुड़े दो लोगों ने देश प्रधानमंत्री पद की शोभा बढ़ाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुझाव कोई भी दे सकता है।

गिरफ्तार हो सकते हैं कुमार विश्वास, महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज़

Bureau@Navpravah.com
आप नेता और कवि कुमार विश्वास पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। महिला उत्पीड़न के एक मामले में पुलिस ने कुमार पर एफआईआर दर्ज़ किया है। अब इस मामले में कुमार विश्वास की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं।
मंच पर महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले कुमार विश्वास पर ही महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज़ हुआ है। महिला ने अदालत में याचिका दायर की थी कि अदालत पुलिस को कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ करने का आदेश दे।
महिला ने इस शिकायत में विश्वास पर कई बार छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रचार के दौरान विश्वास ने कई बार छेड़खानी की लेकिन उस समय भयवश महिला ने मामला उठाया नहीं।
अदालत ने अर्ज़ी पर सुनवाई करते हुए इस मामले में दिल्ली पुलिस के सरोजनी नगर थाने से एक्शन टेकेन रिपोर्ट मांगी। अपनी रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि कुमार विश्वास के खिलाफ छेड़खानी का कोई मामला नहीं बनता क्योंकि ऐसी किसी घटना के तथ्य सामने नहीं आये हैं। लेकिन अदालत ने अपने आदेश में पुलिस की इस रिपोर्ट को नहीं माना है।
हालाँकि इस मामले में अदालत ने यह भी कहा कि पुलिस मामला दर्ज़ करे लेकिन बिना ज़रूरत के गिरफ्तार न किया जाए। ऐसे में यदि पुलिस को मामले को सुलझाने के लिए कुमार की गवाही की आवश्यकता पड़ी तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

उत्तराखण्ड में राज्य आंदोलनकारी मंच की विशाल रैली, सड़कें जाम, जनता परेशान

नारायण सिंह ‘रघुवंशी’ ब्यूरो, देहरादून
राज्य आंदोलनकारियों को दस फीसद आरक्षण, सम्मान, पेंशन, न्यायालय में लंबित मामलों का निस्तारण आदि मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने रैली निकालकर विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन किया। रिस्पना पुल बेरिकेड पर रोकने के बाद वे सड़क किनारे धरने पर बैठ गए।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की पांच बार घोषणा के बाद भी अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई। इससे राज्य आंदोलनकारियों में रोष व्याप्त है। धरने पर ओमी उनियाल, वेद प्रकाश शर्मा, डीएस गुसांई, सत्य पोखरियाल, उर्मिला शर्मा, जगमोहन सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती, रामलाल खंडूरी आदि शामिल थे।
विधानसभा सत्र के दौरान अपनी मांग मनवाने को सरकार पर दबाब बनाने के लिए विभिन्न संगठन भी सड़कों पर उतर रहे हैं। इससे हरिद्वार रोड पर संगठनों के विधानसभा कूच करने से सड़क पर जाम लग रहा है। साथ ही जनता की भी फजीहत हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा कार्यकत्रियों ने विभिन्न मांगों को लेकर परेड मैदान से विधानसभा के लिए कूच किया। विधानसभा से पहले रिस्पना पुल पर उनके जुलूस को पुलिस ने रोक दिया। इस पर उन्होंने सड़क पर ही प्रदर्शन किया।
इन मुख्य मांगों में एनजीओ को आशा कार्यकत्रियों का काम देने का विरोध, न्यूनतम वेतन निर्धारण, बोनस भुगतान आदि की मांग शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों में आशा संगठन की अध्यक्षा शिवा दुबे, हंसी नेगी, रीता जोशी, लक्ष्मी यादव, पूनम नेगी, उषा रावत, सुमनलता आदि शामिल थीं।

आसाराम ने सबूत मिटाने के लिए शूटर की कराई थी शादी

Bureau@Navpravah.com
आसाराम ने खुद को बचाने के लिए जो कारनामे किए हैं वो अब परत दर परत खुल रही है। आसाराम के शार्प शूटर कार्तिक ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कार्तिक को आसाराम ने अपने खिलाफ गवाही देने वालों को जान से मारने के लिए रखा था।
आसाराम के इस शूटर ने एक सनसनीखेज़ बात कही है कि बाबा ने उसे इस काम के बदले में मनपसंदीदा साधिका से शादी का वादा किया था। नाबालिग से बलात्कार के आरोपी आसाराम ने अपने सारे सबूत मिटाने के लिए इस व्यक्ति को हायर किया था।
गौरतलब है कि गुजरात पुलिस ने इसे 13 मार्च को छत्तीसगढ़ के रायपुर से अरेस्ट किया है। कार्तिक ने पुलिस को बताया कि बाबा को जब मैं सूचना देता था कि मैं गवाहों पर हमला किया है तो वे खुश हो जाते थे।
कार्तिक ने बताया कि एक बार बाबा ने मुझसे पूछा था कि इस काम के बदले में तुझे क्या चाहिए। तब मैंने उनसे शादी की इच्छा ज़ाहिर की। तब बाबा ने कहा कि जिस साधिका से शादी करना चाहो बता दो। फिर बाबा ने मेरी पसंद की साधिका से शादी करवाई।