28 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 1252

विजय माल्या का वीज़ा स्थगित

ब्यूरो

विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट अधिनियम की धारा 10 के तहत विजय माल्या का वीज़ा स्थगित कर दिया है। साथ ही मंत्रालय ने माल्या से सोमवार तक जवाब माँगा है कि क्यों न माल्या का पासपोर्ट रद्द कर दिया जाय।

मंत्रालय ने ये फैसला प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मांग पर लिया है। ईडी के अनुसार उन्होंने माल्या को तीन बार समन भेजा लेकिन माल्या की ओर से कोई माकूल जवाब नहीं मिलने पर विभाग ने मंत्रालय से उनका वीज़ा रद्द कोए जाने का अनुरोध किया था।

उद्योगपति विजय माल्या पर 9000 करोड़ के IDBI फंड्स फर्जी घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कई बार समन भेजा था। माल्या अभी यूनाइटेड किंगडम में हैं। उधर कांग्रेस ने एक बार फिर इसे आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा है,”सुषमा स्वराज ने ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द क्यों नहीं किया है?”

आज का राशिफल – 16/04/2016

प्रोफ़ेसर एम. तिवारी

(खगोल शास्त्री)

⚜मेष (Aries): आज आपको संभलकर कदम उठाने चाहिए, स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

⚜वृषभ (Tauras): आज आपको भावनाओं के बंधन में बंध जाने का अनुभव होगा, आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे।

⚜मिथुन (Gemini): आज आप कोई नकारात्मक मानसिक व्यवहार का व्यवहार न करें। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। पढ़ने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा।

⚜कर्क (Cancer): भावनाओं के प्रवाह में आप न बह जाएं, छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। मध्याहन बाद हताशा की भावना आ सकती है।

⚜सिंह (Leo): आज कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे, पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखिएगा। गलतफहमियों को दूर कर दीजिएगा।

⚜कन्या (Virgo): आपका आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा, आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख-शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपके मन की स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी।

⚜तुला (Libra): आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा, परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण वर्तन होगा। घर की साज-सजावट में भी परिवर्तन करेंगे, इससे मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा।

⚜वृश्चिक (Scorpio): आपके लिए भाग्यवृद्धि का दिन है, विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।

⚜धनु (Sagittarius): आज प्रातःकाल के समय आपका शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है, निषेधात्मक विचार आपके मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे, इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है।

⚜मकर (Capricorn): आज के दिन परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद मिलेगा, परंतु मध्याहन के बाद आपका मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे।

⚜कुंभ (Aquarius): प्रभु आशीर्वाद से आपका आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको कीर्ति प्राप्त होगी।

⚜मीन (Pisces): आज के दिन विजातीय आकर्षण से दूर रहें, किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न कीजिएगा। नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा। मध्याहन के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा।

 

(प्रोफ़ेसर एम. तिवारी प्रसिद्ध खगोलशास्त्री एवं दस महाविद्याओं के ज्ञाता हैं। अपनी समस्याओं का हल प्राप्त करने के लिए आप पंडित जी से 09919499991 पर संपर्क कर सकते हैं।)

 

गुजरात : अहमदाबाद के एक कारखाने में 270 करोड़ रूपए का ड्रग बरामद

ब्यूरो

गुजरात के अहमदाबाद अपराध निरोधक शाखा ने गुरुवार की रात शहर में स्थित एक कारखाने से लगभग 270 करोड़ का अफेड्राइन ड्रग्स बरामद किया है। टीम ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। खबर है कि इस कारखाने में पिछले 15 दिनों से दूसरे राज्यों से लाये जा रहे केमिकल्स के द्वारा नशीली दवाइयों का उत्पादन किया जा रहा था।

नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर हरिओम गांधी के अनुसार, कुछ मुखबिरों ने ये सूचना दी और क्राइम ब्रांच ने अहमदाबाद के पास देहगाम GIDC के MD स्टील इंडस्ट्री में छापा मारा, जिसमें गोदाम से 1300 किलो अफेड्राइन नामक प्रतिबंधित पाउडर बरामद हुआ है। अफेड्राइन से नशीली दवाइयां बनाई जा रही थीं, जिसकी कीमत बाजार में लगभग 270 करोड़ रुपये है।

पाउडर के सैम्पल्स लेकर FSS भेजा गया है। क्राइम ब्रांच के कमिश्नर जेके भट्ट के मुताबिक़, तीनों आरोपी इसी कारखाने में काम करते हैं। फैक्ट्री का मालिक कल्पेश पटेल, जोकि मुख्य आरोपी है वो फरार हो गया है। उसके पकडे जाने के बाद ही ये ड्रग्स कहाँ से लाया गया और इसे किसने मंगवाया था ये सभी बातें स्पष्ट हो पाएंगी।

अफेड्राइन बेहद घातक नशीला पदार्थ है जिसे, नशा करने वाले लोग नाक से या सिरींज के द्वारा नसों में लेते हैं। इसमें अफिड्रा नामक एक तत्व होता है, जिसके कारण मनुष्य में पल भर के लिए अत्यधिक जोश पैदा होता है। डॉक्टर्स के मुताबिक़, इससे क्षणिक स्फूर्ति भले ही आये लेकिन ये बेहद घातक ड्रग्स है। इसके सेवन से लकवा भी हो जाता है। ये दवा मानव शरीर को घुन की तरह खा जाती है, जिसे भारत में 2004 में ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। कई अन्य देश जैसे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी आदि ने भी इसपर प्रतिबन्ध लगा रखा है।

ये गुजरात के इतिहास में ये दूसरी ड्रग्स की बड़ी घटना है। इसके पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुताबिक़ वर्ष 2009 में गुजरात के भरूच से 238 किलोग्राम नशीली दवाएं बरामद हुई थीं, जिनकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये थी।

सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

ब्यूरो

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना की खबर आई है। घोंसला उज्जैन रोड पर एक जीप और डम्पर में टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जीप में सवार महेन्द्रपुर का पालीवाल परिवार जिसमें बच्चों समेत 12 लोग थे, 11 की मृत्यु हो चुकी है और ढाई साल का एक बच्चा ही जिंदा बचा है, जिसके पैर में फ्रैक्चर हो गया है जिसका इलाज डॉक्टर्स कर रहे हैं।

जीप को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों के शवों को अभी जिला अस्पताल स्थित पोस्टमॉर्टेम कक्ष में ले जाया गया है। जिला कलेक्टर कवीन्द्र कियावत के मुताबिक़ घटना की जांच जारी है। दुर्घटना से गुस्साए हुए स्थानीय लोगों ने दोनों ही वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया है।

वीज़ा फीस में बढ़ोत्तरी से भारत नाख़ुश, वित्त मंत्री ने पक्षपाती रवैया करार दिया

ब्यूरो

अमेरिका द्वारा वीज़ा फीस में बढ़ोत्तरी को भारत ने पक्षपाती रवैया बताया है। इस कदम से सर्वाधिक हानि आईटी क्षेत्र में काम कर रहे भारतीयों को ही हो रहा है। अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि राजदूत माइकेल फ्रीमैन से द्विपक्षीय वार्ता में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस बात पर जोर दिया कि टोटलाइजेशन अनुबंध को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि अमरीका में कार्यरत भारतीय लोगों को इसका फायदा मिल सके।

वित्त मंत्री ने वीज़ा विषय में कहा कि, “भारत H-1B एवं L वीज़ा की फ़ीस में बढ़त को लेकर काफी चिंता में है, जिसे हम पक्षपातपूर्ण मानते हैं। भारतीय आईटी कम्पनीज इसका सीधा टारगेट हैं। गत वर्ष अमरीकी संसद ने H-1B एवं L-1 वीज़ा पर 4500 डॉलर्स तक की स्पेशल ड्यूटी लगाईं थी, जोकि 9/11 के स्वास्थ्य अधिनियम व बायोमेट्रिक ट्रैकिंग सिस्टम के आर्थिक दृढ़ता के हित में उठाया गया कदम था।

भारतीय आईटी कम्पनीज में ये वीसा काफी प्रचलित हैं। इसमें संसदीय नेताओं के द्वारा ग्यारह सौ अरब डॉलर्स के खर्च विधेयक पर स्वीकृति देकर कुछ कैटेगरी के H-1B वीज़ा पर चार हजार डॉलर और L-1 वीज़ा पर चार हजार पांच सौ डॉलर की ड्यूटी लगाये जाने का निर्णय लिया गया था।

वित्त मंत्री के अनुसार भारत टोटइज़ेशन अनुबंध को जल्द से जल्द पूरा करवाना चाहता है। औद्योगिक अनुमान के अनुसार भारत के प्रोफेशनल्स ने पिछले दस वर्षों में अमरीका में सोशल सिक्योरिटी के लिए 25 अरब डॉलर्स का योगदान दिया है, लेकिन उन्हें अपने योगदान के वाप प्राप्त करने का मौका अब तक नहीं मिला है।

कहाँ हैं हमारे राम ?

अनुज हनुमत 

एक राम घर की तलाश में मायूस बैठे हैं क्या वही है हमारे राम? एक राम पिछले कई दशक से धनुष बाण लिए खड़े हैं उनको क्रोधित स्वरुप में दिखाया गया है, क्या वही है हमारे राम ? एक राम जिन्हें कुछ लोगों ने ‘सांप्रदायिकता का प्रतीक’ बना दिया है क्या वही हमारे राम?

अगर ये तीनों ही हमारे राम नही हैं तो आखिर मौजूदा समय में कहाँ हैं हमारे राम ?  हमारे राम तो मर्यादपुरुषोत्तम हैं, हर प्राणी मात्र के हृदय में बसने वाले हैं। तो क्या हमने उन्हें अपने हृदय से निकाल दिया ? या उन्हें फिर से वनवास भेज दिया? क्योंकिं अगर राम इस धरती पर होते तो एक मनुष्य दुसरे मनुष्य से ईर्ष्या न करता। कोई भी अपनी ही बहन बेटियों की इज्जत न तार तार करता और न ही अपने माँ बाप को सताता। न तो इस धरती पर धर्म के नाम पर खून बहता और न ही दो मुल्क आपस में बंटते। अधिकांश लोगो का कहना है कि ‘राम थे’ जबकि ऐसा नही है। राम न भूत हैं और न ही भविष्य बल्कि राम तो वर्तमान हैं।

राम कभी मरते नहीं बल्कि राम तो जीवन की वो पवन हैं, जो हर स्वांस में बसती है। राम तो वो विचार हैं, जो मन से उठने वाली हर तरंग में है। राम तो वो हैं जो हर हृदय में निवास करते हैं। राम अहिंसा और ब्रह्मचर्य के प्रतीक हैं। राम एक पूरा जीवन हैं। राम बहुत सरल हैं, इतने कि उन्हें अपनी पूजा पसंद नहीं, अपनी तारीफ कबूल नहीं, वे तो अपनों की खुशी में ही अपनी खुशी महसूस करते हैं। राम कष्ट भी और राम आनंद भी।

आज रामनवमी के दिन पूरा देश बड़े हर्षोल्लास के साथ श्री राम का जन्मोत्सव मना रहा है, पर इस समय देश की स्थिति यह है कि श्री राम के नाम तक को हिंसा और साम्प्रदायिकता का प्रतीक मान लिया गया है, जबकि ऐसा गलत है। इस समय देश में दो पक्षों द्वारा राम के वास्तविक अस्तित्व के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, एक तो वो पक्ष है जो भगवान राम को अपनी व्यक्तिगत सम्पत्ति मानते हैं और इस नाते उनके राम हमेशा ही धनुष बाण लिए दशकों से एक ही मुद्रा में खड़े हैं, जिसमे उन्हें एक फाइटर मैन बनाया गया है। जो स्वभाव से बहुत क्रोधी और अपने हक़ के लिए लड़ने वाला योद्धा हैं।

दूसरा पक्ष उन लोगो का है जो राम को न तो जानते हैं और न ही उनके वास्तविक अस्तित्व को स्वीकारते ही हैं। इनका मानना है कि राम हिंसा और साम्प्रदायिकता के प्रतीक हैं और वो मानवता के पोषक नही बल्कि उसके दुश्मन हैं । इस पक्ष को रामराज्य की कल्पना ही गलत और भ्रामक लगती है। कुछ भी हो पर ये तो स्पष्ट है कि दोनों ही पक्ष राम को नहीं जानते हैं और न ही उनके आदर्शों को समझ पा रहे हैं।

सबसे बड़ी बात ये है कि जो पक्ष राम के अस्तित्व को स्वीकारता है, वही मूल रूप से मौजूदा समय में राम के गायब होने के लिए जिम्मेदार हैं क्योंकि जो हमारे राम हैं, उनका घर तो ये पूरा संसार है और फिर ये अपने राम के रहने के लिए घर की लड़ाई दशकों से लड़ रहे हैं। शायद हमारे राम को इन दोनों पक्षों ने मिलकर फिर से वनवास में भेज दिया, इसीलिए आज हमारे राम हमारे बीच नही हैं ।

इसलिए आज रामनवमी के पावन दिन पर इसी प्रश्न का उत्तर खोज रहा हूँ कि “कहाँ हैं हमारे राम ?”

तत्काल हटाए जाएँ हाइवे से स्पीड ब्रेकर – परिवहन मंत्रालय

आनंद द्विवेदी

परिवहन मंत्रालय द्वारा एक अहम फैसला लेते हुए राज्य सरकारों को निर्देश दिया गया है कि हाईवेज़ पर बने स्पीड ब्रेकर्स को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाय ताकि, परिवहन सामान्य हो सके और परिचालन में आने वाली दिक्कतें भी ख़त्म हों। इन ब्रेकर्स के कारण वाहनों के परिचालन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

परिवहन मंत्रालय ने सभी प्रदेशों से बुधवार तक इस विषय में रिपोर्ट भी माँगी है। साथ ही मंत्रालय ने उन सभी ब्रेकर्स की रिपोर्ट भी मांगी है जिन्हें अनुमति के बाद बनाया गया था। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ़ इण्डिया के मुताबिक़ परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में ये बताया गया कि वर्ष 2014 में 4726 लोग सड़क पर दूसरी गाड़ियों से टक्कर होने के कारण मारे गये, जबकि सड़क पर बने ब्रेकर्स के कारण 6672 लोगों की मौत हुई।

परिवहन मंत्रालय ने हाल में ही एक सर्कुलर जारी किया जिसके अनुसार जारी दिशा निर्देशों के बावजूद कई जगह पर वाहनों की गति पर अवरोध उत्पन्न करने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा स्पीड ब्रेकर्स बना दिए जाते हैं। इन्ही कारणों से कई बार हाईवेज़ पर गंभीर हादसे भी होते हैं।

राज्यपाल मेरे लिए खतरा बन चुके हैं -आज़म खान

ब्यूरो 

लम्बे अरसे से राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री आजम खाँ के बीच चल रहा शीत युद्ध ख़त्म होने का नाम ही नही ले रहा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को नजदीक आते देख आजम खां ने भी राज्यपाल राम नाईक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कल राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा नुकसान करना ही उनका एकमात्र मिशन है, इसके चलते उनसे मुझे बड़ा ख़तरा पैदा हो गया है।

गुरूवार को नौगावां सादात में पत्रकारों से नगर विकास मंत्री आज़म खान ने फिर कहा कि अयोध्या का विवादित राम मंदिर मुद्दा, जो कि सुप्रीम कोर्ट में लम्बित है ,उस पर बयान देना राज्यपाल को शोभा नही देता। राज्यपाल सवैंधानिक पद हैं, ऐसे सम्माननीय पद पर आसीन हकर राजनीति करना उचित नहीं है।विधानसभा में दिए गए अपने बयान पर आज़म ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि विधानसभा में कोई भी सदस्य मंत्री नही विधायक की हैसियत से बोलता है।

आज़म खान ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि राज्यपाल ने मुझे बर्खास्त करने की बात कहकर उन लोगों का अपमान किया है, जिन्होंने हमें विधायक बनाया। ये देखना दिलचस्प होगा की राज्यपाल और आजम खां के बीच चल रही ये ज़ुबानी जंग किसकी बोलती बन्द करती है।

«आज का पंचांग » इनका भी रखें ख़याल

आचार्य अम्बुज तिवारी

15 अप्रैल 2016
नवमी, शुक्ल पक्ष
चैत्र

⚜तिथि नवमी 22:03:13
⚜पक्ष शुक्ल
⚜नक्षत्र पुष्य 15:35:41
⚜योग धृति 12:26:42
⚜करण बालव 09:40:40
⚜करण कौलव 22:03:13
⚜वार शुक्रवार

माह
⚜चैत्र
⚜चन्द्र राशि कर्क
⚜सूर्य राशि मेष
⚜रितु वसंत
⚜आयन उत्तरायण
⚜संवत्सर दुर्मुख
⚜संवत्सर (उत्तर) सौम्य
⚜विक्रम संवत 2073
⚜विक्रम संवत (कर्तक) 2072
⚜शाका संवत 1938

☀Solar Tithi 3
☀Solar Month वैशाख
☀Jaipur, India
🌞सूर्योदय 06:04:00
🌔सूर्यास्त 18:49:56
🌝दिन काल 12:45:56
🌚रात्री काल 11:13:04
🌜चंद्रोदय 13:04:39
🌘चंद्रास्त 26:27:58

At Sunrise
⚜लग्न मेष 1°23′ , 1°23′
⚜सूर्य नक्षत्र अश्विनी
⚜चन्द्र नक्षत्र पुष्य

पद, चरण
⚜3 हो पुष्य 09:16:34
⚜4 ड पुष्य 15:35:41
⚜1 डी आश्लेषा 21:57:24
⚜2 डू आश्लेषा 28:21:37

मुहूर्त
⚜राहू काल 10:51 – 12:27 अशुभ
⚜यम घंटा 15:38 – 17:14 अशुभ
⚜गुली काल 07:40 – 09:15
⚜अभिजित 12:01 -12:52 शुभ
⚜दूर मुहूर्त 08:37 – 09:28 अशुभ
⚜दूर मुहूर्त 12:52 – 13:44 अशुभ
⚜लग्न मेष 1°23′ , 1°23′
⚜गंड मूल 15:36 – अहोरात्र अशुभ

चोघडिया, दिन
⚜चाल 06:04 – 07:40 शुभ
⚜लाभ 07:40 – 09:15 शुभ
⚜अमृत 09:15 – 10:51 शुभ
⚜काल 10:51 – 12:27 अशुभ
⚜शुभ 12:27 – 14:03 शुभ
⚜रोग 14:03 – 15:38 अशुभ
⚜उद्वेग 15:38 – 17:14 अशुभ
⚜चाल 17:14 – 18:50 शुभ

चोघडिया, रात
⚜रोग 18:50 – 20:14 अशुभ
⚜काल 20:14 – 21:38 अशुभ
⚜लाभ 21:38 – 23:02 शुभ
⚜उद्वेग 23:02 – 24:26 अशुभ
⚜शुभ 24:26 – 25:51 शुभ
⚜अमृत 25:51 – 27:15 शुभ
⚜चाल 27:15 – 28:39 शुभ
⚜रोग 28:39 – 30:03 अशुभ

आज का राशिफल – 15/04/2016

प्रोफ़ेसर एम. तिवारी

(खगोल शास्त्री)

⚜मेष (Aries): आज आपको खास सावधानी बरतनी चाहिए। आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है और आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।

⚜वृषभ (Tauras): आपकी चिंताएं कम होंगी और उत्साह बढ़ेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। आपकी कल्पनाशक्ति पूर्णरुप से खिलने के कारण साहित्यलेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे। कौटुंबिक तथा आर्थिक बातों पर ध्यान दें।

⚜मिथुन (Gemini): आज आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। थकान, व्यग्रता और प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ समय आनंद से बीतेगा।

⚜कर्क (Cancer): आपका दिन हर प्रकार से आनंदित रहेगा। तन और मन दोनों दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिवारजन, स्नेहीजन और मित्रों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिल सकता है।

⚜सिंह (Leo): अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें। आरोग्य से सम्बंधित विषय में आप चिंतित रह सकते हैं। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद को टालें। भ्रांतियों को दूर रखें।

⚜कन्या (Virgo): आज का दिन लाभदायी। विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति और लाभ प्राप्त होने की संभावना। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा।

⚜तुला (Libra): आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आपके घर और कार्यालय में सानुकूल वातावरण रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर उपस्थित होंगे। गृहस्थजीवन में माधुर्य छाया रहेगा।

⚜वृश्चिक (Scorpio): शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति कर सकते हैं। व्यवसाय में बाधा खड़ी हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वाद-विवाद न करें।

⚜धनु (Sagittarius): आज कोई भी नए काम और व्याधियों के उपचार की शुरुआत न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति व्याकुल रह सकती है। वाणी और क्रोध पर संयम जरुरी है।

⚜मकर (Capricorn): विविध कारणों से आपके व्यापार का विस्तार होगा और उसमें वृद्धि के योग हैं। धनलाभ के प्रबल योग हैं। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रह सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी।

⚜कुंभ (Aquarius): कार्य की सफलता के लिए शुभ दिन है। आज किए गए कार्यों की वजह से आप यशस्वी बनेंगे और आप की कीर्ति में वृद्घि होगी। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा।

⚜मीन (Pisces): आज आप काल्पनिक दुनिया में विचरण कर सकते हैँ। विद्योपार्जन करने वाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय के लिए अच्छा दिन। स्वभाव में संयम रखें। मानसिक संतुलन बनाए रखें।

 

(प्रोफ़ेसर एम. तिवारी प्रसिद्ध खगोलशास्त्री एवं दस महाविद्याओं के ज्ञाता हैं। अपनी समस्याओं का हल प्राप्त करने के लिए आप पंडित जी से 09919499991 पर संपर्क कर सकते हैं।)