28 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 1251

भारतीय अर्थव्यवस्था “अंधों में काना राजा”- रघुराम राजन

ब्यूरो

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने भारतीय अर्थव्यवस्था को “अंधों में काना राजा” की संज्ञा दी है। वहीं कमजोर वैश्विक आर्थिक स्थिति में भी आयएमएफ़ सहित कई विभिन्न संस्थानों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को आर्थिक वृद्धि के लिहाज से चमकते बिन्दुओं में से एक माना है। राजन के नेतृत्व वाले रिजर्व बैंक को इस बात का श्रेय दिया जाता है जिन्होंने देश को वित्तीय अव्यवस्थाओं से सफलता पूर्वक बाहर निकाला है।

दरअसल रघुराम राजन के अनुसार अभी भी हमें उस स्थान पर पहुंचना है, जहां पर हमें संतुष्टि प्राप्त हो सके। हमारे देश में लोकोक्ति है “अन्धो में काना राजा” , और हमारी हालत कुछ वैसी ही है। कभी IMF के मुख्य अर्थशास्त्री रहे राजन, विश्व बैंक एवं IMF की सालाना बैठक व जी-20 के वित्तमंत्रियों व केन्द्रीय बैंक गवर्नर्स की बैठक में शिरकत करने अमेरिका पहुंचे।

डाऊ जोन्स एंड कम्पनी की पत्रिका मार्केटवाच को दिए एक इंटरव्यू में राजन ने ये कहा कि, “ हम मानते हैं कि हम उस मोड़ की ओर बढ़ रहे हैं जहां हम अपने मध्यावधि ग्रोथ टार्गेट को प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि अब हालात ठीक होते जा रहे हैं। निवेश सुदृढ़ हो रहा है और हमारे यहाँ बहुत कुछ व्यापक रूप से स्थिरता का माहौल है । अर्थव्यवस्था हर झटकों से अछूती न होते हुए भी सुरक्षित है।”

रघुराम राजन बेहद स्पष्टवादी प्रवृत्ति के गवर्नर हैं, जो हमेशा खुलकर अपने विचार स्पष्ट करते हैं। उन्हें लगता है तमाम उतार चढ़ावों के बावजूद हमें अभी बहुत कुछ हासिल करना है। दिए गए इंटरव्यू में राजन ने चालू खाते व रेवेन्यू घाटे जैसे मोर्चे पर उपलब्धियों का ज्रिक किया और कहा कि मुद्रास्फीति 11% से घटकर 5% से नीचे आ गई है, जिससे ब्याज दरों में गिरावट की गुंजाइश बनी है।

राजन ने कहा इसमें कोई संदेह नहीं कि मूलभूत सुधार किये जा रहे हैं, और सरकार नवीन दिवाला कोड लाने के लिए भी प्रक्रियारत है व जीएसटी भी आना है। उन्होंने गत सप्ताह शुरू मोबाइल के जरिये दो बैंकों के मध्य किये जाने वाले मुद्रा स्थानांतरण का भी उल्लेख किया।

प्रत्युषा के पिता ने आईएमए को लिखा पत्र, कहा हॉस्पिटल के निदेशक की हो जांच

एंटरटेनमेंट डेस्क

प्रत्युषा बनर्जी की रहस्यमयी आत्महत्या मामले में घिरे उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस द्वारा एक लम्बी पूछताछ का सामना करने के बाद राहुल ने बीमार होने का दावा किया था, जिस कारण से उन्हें मुंबई के साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल से राहुल की अब छुट्टी की जा चुकी है। हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक़ इलाज के दौरान राहुल ने खुद को एक बार हॉस्पिटल के टॉयलेट में बंद कर लिया था। सभी के काफी देर तक समझाइश के बाद ही वो बाहर आया था।

खबर के मुताबिक़ राहुल ने हॉस्पिटल की छत से कूदकर आत्महत्या कर लेने की धमकी भी दी है। चिकित्सकों के अनुसार राहुल राज सिंह इस समय भारी मानसिक डिप्रेशन के दौर से गुजर रहे हैं और उन्हें मनोवैज्ञानिक ट्रीटमेंट भी दिया जा रहा है।

इधर खबर ये भी आई है कि प्रत्यूषा के पिता ने IMA को एक पत्र लिखकर हॉस्पिटल के निदेशक के विरुद्ध जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि राहुल पुलिस से बचने के लिए ही बीमारी की आड़ में हॉस्पिटल गया और वहां भर्ती किया गया। आरोप के अनुसार हॉस्पिटल प्रशासन ने इस सम्बन्ध में उसकी मदद की।

इक्वाडोर भूकम्प त्रासदी : मरने वालों की संख्या 77 तक पहुँची, सुनामी की भी आशंका

ब्यूरो

उत्तर पश्चिमी इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास ने तीव्र भूकम्प के बाद स्पष्ट किया कि अब तक इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 77 और हो गई है, जबकि कुल घायलों की संख्या 570 तक पहुँच गई है। सम्भावना जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है।

ग्लास ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप में पोर्तोवाइजो, मांता और ग्वैस प्रांत में कुल मिलाकर मरने वालों की संख्या 77 हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने अपने एक रिपोर्ट में साफ़ कहा कि आज इक्वाडोर में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया। रिपोर्ट में यह भेी कहा गया है कि स्थानीय तटों के आसपास रहने वाले सावधान रहे क्योंकि यहां सुनामी भी आने की आशंका है।

यह भूकंप अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 11 बजकर 58 मिनट पर क्विटो से 173 किलोमीटर पश्चिम-उत्तरपश्चिम में और मिज्न से महज 27 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के तेज झटकों के कारण मकान ढह गए और इमारतें हिल गईं।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के मुताबिक़, भूकंप के प्रारंभिक पैमानों के आधार पर भूकंप के केंद्र के 300 किलोमीटर के दायरे के तटों पर सुनामी की खतरनाक लहरें उठ सकती हैं।

नीति आयोग ने भारत में विदेशी विश्वविद्यालय खोलने की सिफारिश की

ब्यूरो,

नीति आयोग द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी व मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर विदेशी विश्वविद्यालयों के भारत में खोले जाने की अनुमति दिए जाने की सिफारिश की गई है। पिछले वर्ष प्रधानमंत्री मोदी ने ही नीति आयोग से इस विषय में रिसर्च करने को कहा था।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़ नीति आयोग ने सरकार को इस सम्बन्ध में तीन अहम सुझाव भी दिए हैं। जिनमे UGC Act 1956 में संशोधन के बाद विदेशी विश्वविद्यालयों को UGC और AICTE रेग्युलेशन के तहत भारतीय व विदेशी संस्थानों को एक साथ लाये जाने की व्यवस्था करवाने की योजना को भी जगह दी गई है।

एक रिपोर्ट में नीति आयोग का कहना है कि भारत में हायर एजुकेशन और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स की जरूरतों को ये विदेशी विश्वविद्यालय पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रतियोगिता की बढ़ोत्तरी से शिक्षा का स्तर भी सुधरेगा।

गत वर्ष प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशी विश्वविद्यालयों के भारत में स्थापित किये जाने सम्बन्धी मामले पर नीति आयोग को रिसर्च करने के निर्देश दिए थे। साथ ही इसके दुष्परिणामों के बारे में रिसर्च करने को भी कहा था। पीएम मोदी ने वर्ष 2015 में सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स के साथ इस विषय में एक बैठक भी की थी। गौरतलब है कि इस योजना को भारत के दस राज्य समर्थन भी दे रहे हैं जिनमें हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू-कश्मीर राज्य हैं।

नखरों के चलते लफ़ड़े में फंसी अंगूरी भाभी

एंटरटेनमेंट डेस्क

एंड टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी धारावाहिक “भाभी जी घर पर हैं?” की अंगूरी भाभी सीरियल के प्रोडूसर्स से खफ़ा चल रही हैं ये तो चर्चा में बना हुआ था लेकिन मामला अब पुलिस तक आ पहुंचा है। दरअसल भाभी जी के किरदार को निभाने वाली शिल्पा शिंदे के खिलाफ सीरियल प्रोडूसर्स ने सिने & आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिन्टा) में शिकायत की थी, जिससे शिल्पा पर लाइफटाइम बैन लगाए जाने की खबर आ रही थी।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार शिल्पा ने सिन्टा के खिलाफ अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। शिल्पा के खिलाफ प्रोडूसर्स ने अव्यवसायिक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए सिन्टा में शिकायत की थी। जिसपर कार्यवाई करते हुए एसोसिएशन ने शिल्पा के विरुद्ध नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव इशू कर दिया था। इस डायरेक्टिव के अनुसार शिल्पा के साथ कोई भी ब्रोडकास्टर या प्रोडक्शन काम नहीं कर सकता।

खबर ये भी आ रही है कि इस विवाद के कारण शिल्पा अब कपिल शर्मा के शो में भी शिरकत नहीं करेंगी। इस शो में शिल्पा की जगह बिग बॉस की प्रतिभागी रोशेल राव को लिया जा चुका है।

आज का राशिफल – 17/04/2016

प्रोफ़ेसर एम. तिवारी

(खगोल शास्त्री)

⚜मेष (Aries): आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। संभव हो तो प्रवास टालें। जिद्दीपन से दूर रहें। स्वास्थ्य को संभालें क्योंकि पेट से संबन्धित बीमारियों की संभावना है।

⚜वृषभ (Tauras): किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएंगे। पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग। आप के प्रति आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा।

⚜मिथुन (Gemini): आज का दिन अच्छा और लाभदायी रह सकता है। मित्र, बंधु-बांधवों और पड़ोसियों के साथ संबन्ध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रूप से आज आप सजग रहेंगे। विरोधियों को आप परास्त कर पाएंगे।

⚜कर्क (Cancer): आज का दिन मध्यम फलदायी है। आज आपके मन में ग्लानि रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। परिवारजनों के बीच मनमुटाव की आशंका। खर्च पर संयम रखें।

⚜सिंह (Leo): आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। हर कार्य को दृढ़ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएंगे। सरकारी कार्यो में और सरकार से लाभ होने की संभावना। दिन आनंद से बीतेगा।

⚜कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक चिंता बनी रह सकती है। किसी के भी साथ आपके अहम् का टकराव न हो इस का विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है।

⚜तुला (Libra): आज का दिन शुभफलदायी है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घूमने जाने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में पुत्र और पत्नी से सुख की प्राप्ति। धनप्राप्ति के भी योग हैं।

⚜वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शुभफलदायी है। आपके गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सम्मान मिल सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। धनलाभ के योग।

⚜धनु (Sagittarius): आज थकान बनी रह सकती है। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिंता हो सकती है। व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित होंगी। वाद-विवाद टालें।

⚜मकर (Capricorn): ऑफिस और व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे। व्यवहारिक और सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं। आकस्मिक खर्च।

⚜कुंभ (Aquarius): आज आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास छलकता हुआ नजर आएगा। प्रणय प्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढ़ेगी। वाहनसुख प्राप्त होगा।

⚜मीन (Pisces): आज आप का दिन शुभफलदायी है। दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का संचार होगा। आरोग्य खूब अच्छा रहेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग।
(प्रोफ़ेसर एम. तिवारी प्रसिद्ध खगोलशास्त्री एवं दस महाविद्याओं के ज्ञाता हैं। अपनी समस्याओं का हल प्राप्त करने के लिए आप पंडित जी से 09919499991 पर संपर्क कर सकते हैं।)

 

हाईवे के बाद फिर डार्क शेड में नज़र आएंगी आलिया

एंटरटेनमेंट डेस्क 

हाइवे के बाद आलिया एक बार फिर डार्क शेड में लोगों को एंटरटेन करती नज़र आएंगी। बबली गर्ल की इमेज लेकर चल रही आलिया ने एक्टिंग में भी खुद को प्रूव किया है। इस फिल्म को साइन करने के पीछे हाइवे का वो एक्सपीरीयेंस हो सकता है, जिसने आलिया को एक एक्सप्रेसिव एक्ट्रेस की पहचान दिलाई थी।

उड़ता पंजाब एक प्रयोगात्मक फिल्म है। आलिया का प्लस यह है कि उन्हें फिल्म की दूसरी फीमेल लीड करीना कूपर का साथ मिलेगा,, जो आलिया की आईकन हैं। फिल्म के अब तक आए हुए पोस्टर से दिख रहा है कि इसमें शाहिद कपूर और आलिया भट अपनी मूल छवि से अलग पेश किए जा रहे हैं। उनके लुक के साथ एक्सपेरीमेंट अभिषेक की डिफरेंट वर्क स्टाइल के सैटिसफैक्शन के लिए भी है।

ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया का यह नया लुक रफ और उनकी पर्सनैलिटी से मैच नहीं होने के बावजूद बड़े सरप्राइज देने वाला है। पहले लुक से तो ऐसा लग रहा है कि आलिया दिहाड़ी का काम करने वाली मज़दूर हैं। आलिया के चेहरे पर एक्प्रेशन से ज्यादा डार्क टोन पर काम किया गया है।

आलिया का स्किन कलर इस फिल्म में उनके स्किन कलर से तीन शेड ज्यादा डार्क किया गया है, जिससे वो अपने बिहारी गर्ल के कैरेक्टर को जस्टिफाइ कर सके। उड़ता पंजाब के डायरेक्टर अभिषेक चौबे हैं और फिल्म 17 जून को रिलीज होगी।

सायरा बानू ने कहा, दिलीप कुमार की तबियत में सुधार

एंटरटेनमेंट डेस्क
अभिनेता दिलीप कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उनकी पत्नी सायरा बानू ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने स्पष्ट किया है कि तेज़ बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
ट्रैजेडी किंग किंग दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में तेज़ी के साथ सुधार हो रहा है। उनकी पत्नी सायरा बानू ने ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा है ” तेज़ बुखार और साँस लेने में परेशानी के चलते उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। चिकित्सकों ने जल्द सुधार के लिए भर्ती करने को कहा था। चिकित्सकों ने कहा था कि खाने वाली दवाइयों की अपेक्षा इंजेक्शन ज़्यादा लाभदायक होगा। इसलिए उन्हें भर्ती किया गया।
उन्होंने कहा कि अब तबियत ठीक हो रही है अजर जल्द ही आराम होने के बाद उन्हें घर लाया जाएगा। शनिवार को अल सुबह दिलीप कुमार को लीलावती अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद खबरें तेज़ी से फ़ैल गईं। सायरा ने अपने ट्वीट में स्पष्ट किया कि अभिनेता अभी सामान्य कमरे में हैं न कि आईसीयू में।

दिलीप कुमार की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

एंटरटेनमेंट डेस्क
अभिनेता दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में गड़बड़ी के चलते उन्हें आज तड़के करीब 2:30 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता को भोर के समय सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके तत्काल बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी समय से दिलीप कुमार स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं।
दिलीप कुमार का इलाज लीलावती अस्पताल के डा. जलील पार्कर की देखरेख में चल रहा है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मुझे फोन आया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें बुखार था और कई बार उल्टी भी हुई। वह निमोनिया से भी पीड़ित थे। उनकी श्वेत रक्त कोशिकाएं भी बढ़ी हुई थीं। हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती करना बेहतर समझा। अभी वे पहले से बेहतर हैं।
पेशावर में जन्मे मोहम्मद युसूफ खान ने दिलीप कुमार के रूप में 1944 में बॉम्बे टॉकीज द्वारा निर्मित ज्वार भाटा फिल्म से एक अभिनेता के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की थी। जिसके बाद अभिनेता ने अपने गंभीर अभिनय क्षमता के चलते एक अलग मुकाम हासिल किया। पूरी दुनिया दिलीप कुमार को ट्रैजेडी किंग के नाम से भी जानती है।

रामचरण ने लॉन्च किया वेलनेस ऍप

ब्यूरो 

दक्षिण भारत के सुपरस्टार अभिनेता रामचरण ने एक वेलनेस ऍप लांच किया है। हाल ही में रामचरण ने अपने पिता चिरंजीव के नाम से एक ब्लड बैंक डोनर एप्प भी लांच किया था।

यह वेलनेस ऐप नामी हॉस्पिटल की सहायता से लोगो तक वेलनेस और दवाइयों की पूरी जानकारी प्रदान करेगी और साथ ही साथ न्यूट्रिशन, योग और भी अन्य मुद्द्दो पर एक्सपर्ट्स द्वारा सलाह दी जाएगी।

स्वास्थ्य को लेकर रामचरण ने कहा कि फिटनेस और वेलनेस आज की व्यस्त ज़िन्दगी में हर इंसान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हम अक्सर काम के बोझ तले दबे हुए होते हैं, जिसकी वजह से हम अपने वेलनेस और फिटनेस पर ज़रा भी ध्यान नहीं देते और यह वेलनेस ऍप लोगो की इस तरह की समस्याओं के समाधान में मदगार साबित होगा।

यह ऍप हर नागरिक और कर्मियों के बिज़ी ज़िन्दगी में सञ्चालन के रूप में कार्यरत रहेगा। अगर आप अपने स्वास्थ का ध्यान देंगे, तो आप का स्वास्थ आप का साथ देगा।