28.6 C
Mumbai
Saturday, August 8, 2026
Home Blog Page 1116

नवप्रवाह एक्सक्लूज़िव :उत्तरप्रदेश में राशन कार्ड पर सीएम अखिलेश की तस्वीर ने मचाया बवाल, बोले सीएम,”काम किया है, तो प्रचार करूँगा ही।”

शिखा पाण्डेय

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव होने तक उत्तरप्रदेश में क्या क्या नए घमासान देखने को मिलेंगे, उनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। इसी चुनावी जद्दो जिहत के तहत एक नया विवाद सामने आया है। सत्ताधारी समाजवादी पार्टी ने यूपी के राशन कार्ड्स को पूर्णतः समाजवादी रंग में रंग लिया है। राशन कार्ड्स पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर छपी है। राशन कार्ड पर अखिलेश यादव की तस्वीर देखकर एक ओर विपक्ष का पारा सातवें आसमान पर है तो दूसरी और अखिलेश का कहना है कि अगर काम किया है तो प्रचार करेंगे ही।

समाजवादी पार्टी द्वारा उठाये गए इस कदम की विपक्ष ने जाम कर आलोचना की है। भाजपा ने हमला करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सरकारी पैसे का जम कर दुरुपयोग कर रही है। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा व्यंग करते हुए कहा , “सपा ने केवल यह रणनीति अपना ली है कि ‘मुफ्त का चन्दन घिस मेरे नंदन’। इस प्रकार अपना कारनामा बयान करना बेहद शर्मनाक है।”

कांग्रेस ने भी सपा को तो अपने निशाने पर लिया ही, भाजपा को भी इसमें लपेट लिया। कांग्रेस नेता शहज़ाद पूनावाला ने कहा कि सपा ने सरकारी खर्चे पर अपना प्रचार करने का गुर नरेंद्र मोदी से सीखा है। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश मोदी का इतना ज्यादा  अनुसरण करेंगे तो मोदी की ही तरह साम्प्रदायिक राजनीती भी शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि जो काम करता है, उसे प्रचार नहीं करना पड़ता।

इन तमाम आलोचनाओं का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा, ” राशन कार्ड पर मेरी तस्वीर छपी है, एम्बुलेंस पर मेरी तस्वीर छपी है, बैग्स पर मेरी तस्वीर छपी है, यह देखकर विपक्ष को कष्ट हो रहा है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमने काम किया है, तो प्रचार करेंगे ही।” उन्होंने कहा कि जनता के हित में जो भी योजनाएं लागू हुई हैं, जनता को जानना ज़रूरी है कि आखिर वह सब किसने किया है।

तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं का जीवन हो जाता है नर्क, बीजेपी इसे ख़त्म कराएगी -केशव प्रसाद मौर्या

अमित द्विवेदी,

मुस्लिमों के तीन तलाक वाले मामले पर बीजेपी काफी आक्रामक नज़र आने लगी है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इसे मानवाधिकार और लैंगिक असमानता बताते हुए इसे नियंत्रित करने की अपील की थी। हालाँकि सरकार के इस प्रयास के बाद ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने काफी हो हल्ला किया। अब उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने इसपर खुलकर अपनी बता रखी।

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा, “उनकी पार्टी पूरी कोशिश करके तीन तलाक को खत्म कराएगी। मौर्य ने कहा, “तीन तलाक से मुस्लिम महिला का जीवन किसी भी क्षण नर्क हो सकता है। बीजेपी प्रयास करेगी और इसे जल्द खत्म कराएगी।”

इस मसले पर पहले ही केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने तीन तलाक को मुस्लिम महिलाओं के मौलिक अधिकारों का हनन बताया। नायडू ने कहा कि कई मुस्लिम देश तीन तलाक को खत्म कर चुके हैं।

तीन तलाक का मुद्दा तब चर्चा में आया, जब कुछ मुस्लिम महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट में इसे खत्म करने की याचिका दायर की। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस पर राय मांगी थी, जिसके जवाब ने केंद्र ने कहा कि वो तीन तलाक के खिलाफ है।

अब सेंसर बोर्ड ने ‘ऐ दिल…’ की बढ़ाई मुश्किल, करण जौहर परेशान

शिखा पाण्डेय,

निर्देशक करण जौहर अब शायद  ‘ऐ दिल है मुश्किल’ बनाकर पछता रहे होंगे क्योंकि एक के बाद एक रोड़ा फिल्म की राह में आता ही जा रहा है। पाकिस्तानी अभिनेता फ़वाद खान की वजह से सामने आयी समस्याएं तथा रिलीज़ डेट की समस्या का सामना कर रही इस  फिल्म पर अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफिकेशन यानि सेंसर बोर्ड ने भी शिकंजा कस दिया है।

सूत्रों के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म में लीड रोल निभा रहे रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा पर फिल्माए गए कई स्मूचिंग सींस काट दिए हैं। बताया जा रहा है कि फ़िल्म में रणबीर और अनुष्का पर कई बार स्मूच करते हैं। इन सभी सींस को हटाया तो नहीं गया है, लेकिन इनको लगभग पचास फ़ीसदी तक कम ज़रूर कर दिया गया है। ग़ौरतलब है कि इससे पहले ऐश्वर्या और रणबीर के इंटीमेट सींस पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चल चुकी है।

बोर्ड ने दोनों पर फ़िल्माए गए तीन लव मेकिंग दृश्यों को फ़िल्म से हटवा दिया है। इसके बाद फ़िल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया गया है। अब फाइनलाईज़ डेट के अनुसार ‘ऐ दिल है मुश्किल’ दिवाली पर रिलीज़ होने वाली है। अब देखना यह है कि इतने पर भी फिल्म रिलीज़ हो जाती है या बीच में ही और कोई बखेड़ा खड़ा होता है।

घोषणापत्र में है भगवान राम का मंदिर, उससे भाग नहीं सकते -सुब्रमण्यम स्वामी

अमित द्विवेदी,

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राम मंदिर पर एक बार फिर बयान दिया है। स्वामी ने बुधवार को समाचार एजेंसी ANI से कहा, ” राम मंदिर 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान हमारे घोषणा पत्र में शामिल था। हम अपने वादे से भागते नहीं हैं।

राम मंदिर मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि जो हमने कहा है, वो करेंगे भी। राम मंदिर हमारे मैनिफेस्टो में शामिल था। यह हमें याद है, हम इससे भाग नहीं सकते। अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है, जिसके मद्देनज़र अब हर पार्टी की राम मंदिर को लेकर बेहद संवेदनशील होती नज़र आ रही है।

राम मंदिर का मामला थोड़ा गर्म तब हो गया, जब 11 अक्टूबर को दशहरे के कार्यक्रम में लखनऊ में जय श्री राम के कई उदघोष किए थे। उस कार्यक्रम के बाद अन्य पार्टी के नेताओं में भी सनसनी फैल गई।

इसके बाद केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री महेश शर्मा केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित रामायण संग्रहालय के लिए अयोध्या में चिह्नित भूखंड का निरीक्षण करने आए। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार यानी समाजवादी पार्टी भी इस बार राम के नाम को भुनाने में लगी है। सूबे के मुखिया अखिलेश की कैबिनेट ने हाल ही में लाल बलुआ पत्थरों से रामलीला थीम पार्क बनाने की घोषणा की थी। इसको लेकर बीजेपी ने सपा पर सवाल खड़े किए थे।

इस मामले पर बसपा प्रमुख मायावती ने भी बीजेपी और सपा के मंसूबों पर सवाल उठाया था। यही नहीं, राहुल भी अपनी किसान यात्रा के दौरान अयोध्या गए थे। तो कुल मिलाकर इस समय भगवान राम पर सियासत तेज़ होती नज़र आ रही है।

“आतंकवाद के जननी” वाले पीएम मोदी के बयान पर अमेरिका ने भी साधी चुप्पी

शिखा पाण्डेय,

गोवा में हुए ब्रिक्स सम्मलेन में भारत की अपेक्षाओं के विपरीत चीन और रूस ने तो पाकिस्तान की सर जमीं पर पल बढ़ रहे आतंकवाद पर चुप्पी साधी ही थी, अब अमेरिका भी इसी कड़ी में शामिल हो गया है।पाकिस्तान को आतंकवाद की जननी करार दिए जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर अमेरिका ने सिर्फ इतना कह कर पल्ला झाड़ लिया है कि दोनों देशों को खुद अपने मतभेदों का शांतिपूर्वक हल तलाशना चाहिए।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर पूछे गए सवाल पर कहा, “हम इस मामले में कुछ नहीं कह सकते। हम केवल भारत और पाकिस्तान को आपसी मतभेदों का शांतिपूर्वक हल ढूंढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।” आपको बता दें कि गोवा में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उसे आतंकवाद की जननी करार दिया था।

अर्नेस्ट ने कहा, “अमेरिका और पाकिस्तान का अहम संबंध है। यह क्षेत्र में हमारी सुरक्षा चिंताओं और आतंकी समूहों को खत्म करने से जुड़ा हुआ है। भारत और अमेरिका के बीच भी काफी अहम संबंध हैं। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच भी दोस्ताना संबंध हैं।”

उन्होंने कहा, “हम कई मौकों पर पाकिस्तान में मौजूद आतंकवाद से गंभीर खतरे के मुद्दे पर चर्चा कर चुके हैं। खुद पाकिस्तानी लोग इन आतंकी गतिविधियों का बहुत दफा शिकार हो चुके हैं।”

नवाज़ शरीफ़ फिर बने पाकिस्तान मुस्लिम लीग के अध्यक्ष

शिखा पाण्डेय,

पनामा पेपर्स लीक के बाद से पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने के लिए दबाव का सामना कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ एक बार फिर अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं।

66 वर्षीय शरीफ एक बार फिर से  एक अंतरदलीय चुनाव में निर्विरोध अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष चुने गए। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता राजा जफरूल हक पार्टी के चेयरमैन चुने गए। इसके अतिरिक्त सरताज अजीज, सर अंजाम खान, याकूब खान और मीर चंगेज खान मारी को पार्टी उपाध्यक्ष चुना गया है। शरीफ को ऐसे वक्त में पीएमएल (एन) प्रमुख गया है जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख इमरान खान उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इस पद दोबारा चुने जाने के बाद शरीफ ने कहा कि उनकी पार्टी का एजेंडा देश का विकास है और उनकी पार्टी काम के आधार पर साल 2018 का चुनाव लड़ेगी।गौरतलब है कि चौधरी जफर इकबाल के नेतृत्व वाली एक पांच सदस्यीय चुनाव समिति ने चुनाव का आयोजन किया था।

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भीषण सड़क दुर्घटना के शिकार, हालत गंभीर

शिखा पाण्डेय,

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी आज एक भीषण सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। हुगली जिले में सिंगुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस सड़क दुर्घटना में अभिषेक बुरी तरह घायल हाे गये हैं। घटना की सूचना मिलने ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, कोलकाता के मेयर शाेभन चटर्जी सहित अन्य मंत्री व नेता व परिवार के सदस्य वेलव्यू अस्पताल पहुंच गये हैं।

सूत्रों के अनुसार आज सांसद अभिषेक बनर्जी मुर्शिदाबाद जिले से कोलकाता की ओर लौट रहे थे, उसी समय सिंगुर के पास उनकी स्कॉर्पियो को सामने से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। उनके स्कॉर्पियों के साथ पायलट कार भी थी, ट्रक ने पहले पायलट कार को टक्कर मारी और उसके बाद ट्रक व अभिषेक बनर्जी के गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। घटना में पायलट कार व अभिषेक बनर्जी की गाड़ी दोनों पलट गये।

स्थानीय लोगों ने अभिषेक बनर्जी को घायल अवस्था में स्कॉर्पियो से बाहर निकाला। जिला पुलिस द्वारा अभिषेक बनर्जी को तुरंत महानगर स्थित वेलव्यू अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल द्वारा उनका सिटी स्कैन किया गया है। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार उनके सिर, पीठ, कमर, गर्दन व पैर में गंभीर चोटें आयी हैं। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- “भविष्य में नहीं लूंगा पाकिस्तानियों को”

अमित द्विवेदी,

निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पर लगातार हो रहे विवाद पर चुप्‍पी तोड़ी है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के लगातार विरोध के बाद करण को सामने आना ही पड़ा। पाकिस्तानी कलाकार के फिल्म में होने की वजह से मनसे ने इसपर प्रतिबन्ध लगाने के बात कही थी।

मनसे के इस भारी विरोध का असर तब और प्रभावी नज़र आने लगा, जब कुछ राज्यों के सिनेमाघरों के मालिकों के यूनियन ने फिल्म को रिलीज़ करने से मना कर दिया। इस पूरे मामले पर पहली बार करण जौहर ने एक वीडियो सन्देश जारी किया है।

करण जौहर द्वारा जारी इस वीडियो सन्देश में उन्होंने भारतीय जवानों की बहादुरी की तारीफ की और आतंकवाद की निंदा की। उन्होंने यह बात भी कही कि आग से वे किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगे।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि पूरे संदेश में करण ने पाकिस्‍तान को सिर्फ पड़ोसी देश कहकर संबोधित किया है। करण ने भारतीयों से कहा है कि वे उन भारतीयों के काम को कम न आंके, जिन्‍होंने फिल्‍म पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

इरोम शर्मिला ने गठित की अपनी राजनीतिक पार्टी, अगले साल लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

ब्यूरो
आयरन लेडी इरोम शर्मिला ने आज अपने ऐलान के मुताबिक राजनीति में पदार्पण करते हुए अपने राजनीतिक दल का गठन किया है। शर्मिला अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी।

जॉनस्टोन हायर सैकंडरी स्कूल में इरोम शर्मिला की पार्टी ‘पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस अलायंस’ के नाम की घोषणा की गयी। इस दौरान शर्मिला ने कहा कि वह अगले साल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह के विधानसभा क्षेत्र थौबल में उनसे मुकाबला करेंगीं।

इसके बाद उन्होंने मणिुपर प्रेस क्लब में कहा कि वह थौबल से और खुरई विधानसभा क्षेत्रों दोनों जगहोंं से चुनाव लड़ेंगी। आपको बता दें कि शर्मिला ने पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी।शर्मिला ने विधानसभा चुनाव लड़ने की रणनीति तय करने के बारे में सलाह लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की भी इच्छा जताई थी।

गौरतलब है कि शर्मिला ने जिस दिन अपना अनशन समाप्त किया था, उसी दिन उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक दल गठित करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून ‘अफस्पा’ हटाने की मांग करते हुए अगस्त महीने में अपने 16 साल से चल रहे अनशन को समाप्त किया था। उन्होंने पहले ही कह दिया था कि चुनाव लड़ने का उनका एकमात्र मकसद मणिपुर से आफ्स्पा हटाना है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अनुराग कश्यप पर साधा निशाना, कहा- “जोशीले पीएम मोदी की नीतियों की आलोचना के पहले सोचें”

अमित द्विवेदी,

अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने फिल्‍म निर्देशक अनुराग कश्‍यप द्वारा नरेंद्र मोदी की पाकिस्‍तान नीति की आलोचना किए जाने पर रोष जताया है। सिन्‍हा ने अनुराग पर हमला करते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्‍ते सुधारने के लिए प्रधानमंत्री के प्रयासों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्‍तान टाइम्‍स से शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ”मैं अनुराग और उसके भाई अभिनव को बहुत पसंद करता हूँ। साथ ही यह भी कहना चाहता हूं कि मुझे हमारे ओजस्‍वी एक्‍शन हीरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शांति के लिए किए गए प्रयासों पर गर्व है।

शत्रुघ्न ने कहा कि अनुराग और वे सभी जो पीएम के पाकिस्‍तान के प्रति उदार नीति की आलोचना करते हैं, उन्‍हें याद रखना चाहिए कि राजनीतिक माहौल तेजी से बदलता है, आज के दोस्‍त कल के कट्टर दुश्‍मन हो सकते हैं और आज जो दुश्‍मन है वह कल दोस्‍त बन सकता है।”

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने इस पूरे मसले पर सवाल किया कि आखिर करण जौहर की फिल्म की शूटिंग और पीएम मोदी की पाकिस्तान यात्रा का क्या कनेक्शन है। उन्होंने अनुराग और करण के कनेक्शन पर भी सवाल उठाया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कोशिशों की आलोचना करने से पहले विचार अवश्य करें। राजनीति हर क्षण बदलती है, इसलिए सावधान रहे।